रविवार, 13 जून 2021
अस्पताल में महिला से रेप, बेटी की शिकायत पर स्मृति ईरानी ने किया हस्तक्षेप
अमेठी. लखनऊ के डॉ.राम मनोहर लोहिया इंस्टिट्यूट के स्टाफ पर एक महिला से रेप व मारपीट के आरोपों की जांच के आदेश दिए गए हैं. बताया गया है शहर के एक वार्ड निवासी युवती ने अपनी 40 वर्षीय मां के साथ लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीटयूट के स्टाफ पर रेप करने का आरोप लगाया. पुलिस द्वारा फरियाद न सुने जाने पर उसने अपनी आपबीती जिले के दौरे पर आईं केंन्द्रीय वस्त्र एवं महिला और बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी को सुनाई. स्मृति ईरानी के निर्देश पर डीएम ने जांच टीम गठित कर रिपोर्ट तलब की है. शहर के एक वार्ड निवासी महिला को पिछले 6 तारीख को तबीयत खराब होने पर संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज में भर्ती कराया गया था. महिला की पुत्री ने बताया कि हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसकी मां को डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीटयूट रेफर कर दिया। पुत्री का आरोप है कि वहां 7 तारीख को उसकी मां को पहले इमरजेंसी व बाद में चौथी मंजिल के बेड संख्या 41 पर भर्ती कर दिया गया. इसके बाद परिवारीजनों को बाहर भेज दिया गया. किसी को मिलने नहीं दिया जाता था. बहुत निवेदन करने पर जब दो दिन बाद वह अपनी मां से मिली तो उसकी हालत नाजुक थी. मिलने पर उसकी मां ने चिकित्सकों व स्टाफ द्वारा उसे मारने-पीटने के साथ कुछ गलत किए जाने की बात कही. इसके बाद बेहोशी की हालत में शुक्रवार रात वहां से डिस्चार्ज कराकर फिर से जिला अस्पताल गौरीगंज में भर्ती कराया गया.शनिवार को अचानक जिला मुख्यालय पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से युवती ने कहा कि मां को भर्ती कराने के बाद जब परिवारीजन सुबह केस दर्ज कराने स्थानीय थाने पहुंचे तो पुलिस ने टरका दिया. युवती की बात सुनने के बाद स्मृति ईरानी ने डीएम, एसपी व सीएमओ से वार्ता कर मामले में कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
आज का पंचांग और राशिफल 13 जून 2021
🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞
🌹🌹🌹🌹
⛅ *दिनांक 13 जून 2021*
⛅ *दिन - रविवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*
⛅ *शक संवत - 1943*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*
⛅ *मास - ज्येष्ठ*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - तृतीया रात्रि 09:40 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
⛅ *नक्षत्र - पुनर्वसु रात्रि 07:00 तक तत्पश्चात पुष्य*
⛅ *योग - वृद्धि सुबह 09:31 तक तत्पश्चात ध्रुव*
⛅ *राहुकाल - शाम 05:41 से शाम 07:21 तक*
⛅ *सूर्योदय - 05:57*
⛅ *सूर्यास्त - 19:19*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - रम्भा तृतीया, रविपुष्पामृत योग (रात्रि 07:01 से 14 जून सूर्योदय तक)*
💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞यदि आपके बच्चे आपके साथ बुरा व्यवहार करते हैं या कहना नहीं मानते या आपके बताए हर बात का विरोध करते हैं तो ऐसे बच्चों के माथे पर रोज पूजन के बाद केसर और हल्दी मिला तिलक लगाएं। यदि बच्चा छोटा है तो उसके माथे के साथ ही ये टिका उसकी नाभी पर भी लगा दें।
🌷 *पुष्य नक्षत्र योग* 🌷
➡ *13 जून 2021 रविवार को रात्रि 07:01 से 14 जून सूर्योदय तक रविपुष्यमृत योग है ।*
🙏🏻 *१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –*
*ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🌷 *रविपुष्यामृत योग* 🌷
🙏🏻 *‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |*
🙏🏻 *इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)*
📖 *
📒 **
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक आरम्भ
जून 28, 2021, सोमवार को 01:00 pm
पंचक अंत
जुलाई 3, 2021, शनिवार को 06:14 am
पंचक आरम्भ
जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm
पंचक अंत
जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm
एकादशी
21 जून- निर्जला एकादशी
5 जुलाई- योगिनी एकादशी
20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी
प्रदोष
22 जून: भौम प्रदोष
जुलाई 2021: प्रदोष व्रत
07 जुलाई: प्रदोष व्रत
21 जुलाई: प्रदोष व्रत
पूर्णिमा
ज्येष्ठ पूर्णिमा जून 24, बृहस्पतिवार
आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार
श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार
अमावस्या
जुलाई, 2021 में अमावस्या तीथि 09 जुलाई, सुबह 5:16 बजे - 10 जुलाई, 6:46 बजे
अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे
मेष
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने कार्य व्यवसाय में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है, तभी आपको सफलता मिलती दिख रही है। आज आपको अपनी संतान के लिए कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अचानक से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके मन में उत्साह बढ़ेगा। यदि आपके परिवार में लंबे समय से कोई विवाद चल रहा है, तो आज वह भी समाप्त हो सकता है, लेकिन आज आप अपनी भावनाओ के कारण अन्य लोगों के कार्यों में कमी निकालेंगे, जिससे वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है।
वृष
आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की अपेक्षा उत्तम रहेगा। आज आपकी सेहत ठीक ठाक रहेगी, लेकिन गृह क्लेश के कारण आपको कुछ तनाव हो सकता है।घर व बाहर आज आप संतुलित व्यवहार रखें। लोग आपकी सही बातों को भी गलत मान कर विवाद खड़ा कर सकते हैं। अपने व्यापार में यदि आप कोई लेनदेन करना चाहते हैं, तो उसकी स्पष्टता को बनाए रखें, नहीं तो वह आपकी भूल हो सकती है। नौकरी में आज आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन सावधान रहें और अपने अधिकारियों से मधुरता बनाए रखें।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप धार्मिक व सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करेंगे, जिससे आपका मान सम्मान बढ़ेगा। सायंकाल के समय आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना होगा। व्यापार में आज कुछ नए परिवर्तन करेंगे, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ होगा। यदि आपका कोई सरकारी कार्य अटका हुआ है, तो उसमें ढील ना दें अन्यथा बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके परिवार के सदस्यों के बीच स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
कर्क
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप ना चाहकर भी किसी झगड़ों में पड सकते हैं, जो कानूनी भी हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। ऑफिस के कार्यों में जिम्मेदारी ठीक से नहीं संभालने पर आपके अधिकारी आज आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापार में आज आपको अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर अथवा रिश्तेदारों में पूजा पाठ के आयोजन में आज आप भाग ले सकते हैं। संतान के भविष्य के लिए आज आप कुछ नई योजनाएं धन व्यय कर सकते हैं, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। आज आय की तुलना में आपका व्यय भी अधिक होगा, इसलिए आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा।
सिंह
आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से उत्तम रहेगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति को पहले की अपेक्षा बेहतर बनाएगा। आज आप किसी नए कार्य अथवा अनुबंध की शुरुआत कर सकते हैं, जिसे करना शुभ रहेगा। आज आप भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने की सोचेंगे, लेकिन आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। गृहस्थ जीवन में कुछ ना कुछ कारणों से बावजूद आज भागदड़ लगी रहेगी। सरकारी कार्यों में आज आप की उलझने बढ़ सकती हैं। सायंकाल के समय आज आपकी धर्म कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।
कन्या
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। अपने व्यापार में नौकरी में आज आपको अधिक परिश्रम के बाद भी सफलता मिलेगी और घरेलू कार्यों के लिए भी आज आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सायंकाल के समय कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे आएंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पढ़ेंगे। आज आप अपने माता पिता को कहीं तीर्थ स्थान पर ले कर जाने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी।
तुला
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि के लिए रहेगा। आप अपने स्वतंत्र विचारों से मन की बात आसानी से जान लेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आज आप अपनी कोई भी बात आसानी से अपने परिवार के सदस्य से मनवाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी आज कुछ धन व्यय करेंगे। आज आपके अपने माता जी से कोई बहस बाजी हो सकती है, लेकिन उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अथवा निवेश के कारणों से आपको फल अवश्य मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारों में आज वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए आशा से अधिक फायदेमंद रहेगा। अपने व्यापार में आज आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसके लिए आपको परेशानी का सामना करना पड सकता है। कार्यक्षेत्र मे आरंभ में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन बाद में स्थिति अनुकूल होने लगेगी। संतान को अच्छे कार्य करते देख आज आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी। भाई व बहन के विवाह का प्रस्ताव आज मंजूर हो सकता है।
धनु
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप किसी भी कार्य को करने का प्रयास करेंगे,जिसमे सफलता आपको कुछ विलंब के साथ मिलेगी, जिससे आपको कुछ निराश भी हो सकती हैं, लेकिन प्रयासों के बाद आपको सफलता अवश्य मिलेगी। घर के बुजुर्गों का व्यवहार भी निराश करने वाला रहेगा। यदि आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो बिल्कुल नहीं करें क्योंकि उसमें आपको नुकसान ही होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी व अपनी संतान के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपका मानसिक तनाव भी थोड़ा कम होगा।
मकर
आज का दिन आपके लिए भाग्य के अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। कार्या में निश्चित समय बाद धन लाभ हो सकेगा। आपके जीवन में खुशियां बढ़ेगी। आपके सुख साधनों में पर आप कुछ खर्चा करेंगे। पारिवारिक जीवन में आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। सामाजिक जीवन में आज धनी व्यक्ति जैसी पहचान बनेगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और बाहर के खान पीन से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। व्यापारी रुके हुए कार्य सहायता मिलने से पुरे कर सकेंगे। राजनीति के दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को जनसमर्थन का पूरा सहयोग मिलेगा।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए सुबह से ही शुभ समाचार लाने में लगा रहेगा। किसी शुभ समाचार के मिलने से संतान व पत्नी के प्रति आपके प्रेम की भावना बढ़ेगी। यदि आज आपके मन में अपने व्यापार के लिए कोई आइडिया आता है, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं, नहीं तो आप लाभ से वंचित रह सकते हैं। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज आपके कार्यों में सफलता मिलेगी।सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ गाने बजाने में व्यतीत करेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति मिल सकती है। आज आपको अचानक धन लाभ होने से मन में प्रसन्नता रहेगी।
मीन
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपने घर व्यापार के सभी महत्वपूर्ण कार्यों को सरलता से पूर्ण करने में सफल रहेंगे। यदि आज आप किसी बैंक व संस्था से लोन लेना चाहते हैं, तो आज वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आप अपने लंबे समय में रुके हुए कार्यों को पूरा करने की योजना बनाएंगे, जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप धर्म-कर्म के कार्यों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आपको घर के बुजुर्ग एवं नौकरी में अपने अधिकारीयो से सावधान रहना चाहिए योजनाए शीघ्र फलीभूत होंगी।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभाशीष
दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
कैसा रहेगा यह वर्ष
मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी
शनिवार, 12 जून 2021
कोतवाल को नौकरी खाने की धमकी देने का पूर्व प्रधान का आडियो वायरल होने से हडकंप
मुजफ्फरनगर। तेजतर्रार एसएसपी के जिले में एक पूर्व प्रधान द्वारा कोतवाल को खुलेआम फोन पर धमकी दिए जाने के बाद प्रधान पर शिकंजा कसने की तैयारी है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वायरल आडियो में कथित रूप से प्रधान ने खुद को बाहुबली बताया। साथ ही कई बाहुबलियों का सरगना भी खुद को बताया। उसने कोतवाल चरथावल को नौकरी खाने की धमकी तक दे डाली जिसका ऑडियो लगातार वायरल हो रहा है मामला चरथावल थाना क्षेत्र का है। इसमें पूर्व प्रधान लियाकत अली द्वारा चरथावल कोतवाल को खुलेआम फोन पर नौकरी खाने की धमकी दी जा रही है साथ ही कहा जा रहा है कि जिले के एसएसपी भी इसलिए देना मुझसे बात नहीं कर सकते मैंने कई बाहुबली बनाए हैं और मैं खुद भी एक बाहुबली हूं। हाईकोर्ट से लेकर शासन तक मैं तुम्हारी शिकायत करने की हैसियत रखता हूं। इंस्पेक्टर को 307 में वांछित चल रहे पूर्व प्रधान की धमकी का ऑडियो वायरल होने के बाद हडकंप मच गया। आडियो कुछ इस तरहा है-
*इस्पेक्टर मैं खा जाऊंगा तेरी नौकरी। मेरे बारे में पता कर लो में बड़ा नेता हूँ।*
*मेरे खिलाफ मुकदमा लिखा है फिर भी आप मे हिम्मत हो तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ।*
*मेने बड़े बड़े बाहुबली नेता किए है तैयार।*
*आपकी सर्विस पर लाल कलम चलवा दूँगा।*
*अब आप थाने के चार दिन के मेहमान हो।*
*इंस्पेक्टर मुझमे वो क्षमता है तुम्हें जहा चाहूं वहाँ बुलवा सकता हूँ।*
*मैं प्रशासन से टकराकर ही नेता बना हूँ।*
*अकड़ कर तो मुझसे एसएसपी साहब भी नहीं कर सकते हैं बात।*
*इंस्पेक्टर हमने कई बार बदमाशों को पकड़ कर पुलिस को दिया है तुमसे तो चुही का बच्चा भी नहीं जाता पकड़ा*
उक्त नेता जी ने इंस्पेक्टर पर घूस लेकर काम करने का आरोप भी लगाया। बताया गया है कि नेता जी पहले से ही 307 में वांछित हैं। अब नेताजी पर एच एस और गुंडा एक्ट की कार्यवाही की तैयारी हो रही है ।
उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड सहित 4 राज्यों के लिए प्राइवेट बसों नहीं मिलेगा परमिट
लखनऊ l यूपी से चार राज्यों के बीच निजी बस परमिट जारी करने पर रोक लगा दी गई है। कोरोना कर्फ्यू के बीच अंतर राज्य बस सेवाओं पर रोक लगी है। जिसका पालन रोडवेज तो कर रहा है। पर, निजी बस ऑपरेटर नहीं कर रहे है। ऐसे स्थिति को देखते हुए परिवहन आयुक्त ने यूपी से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड के बीच निजी बसों के परमिट जारी करने पर रोक लगा दी है।
परिवहन निगम के अधिकारी बार-बार शिकायत कर रहे थे कि यूपी से गैर राज्यों के बीच रोडवेज बसों पर रोक लगी है। पर, निजी बस ऑपरेटर बेखौफ होकर बिहार, बंगाल, झारखंड और यूपी से यात्रियों को गैर राज्यों तक हुंचा रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण फैलने के साथ गैर राज्यों के बीच बस संचालन रोकने के शासन द्वारा जारी 7 मई के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
प्रदेश भर के आरटीओ को दिए गए दिशा निर्देश में कहा गया है कि निजी बस ऑपरेटर अस्थाई परमिट जारी कराकर यूपी के भीतर कहीं भी बस चला सकते हैं। किसी टूरिस्ट या विशेष परमिट पर अंतरराज्य बसें चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
भाजपा नई मंडी मंडल ने वैक्सीनेशन कैम्प का किया आयोजन
मुजफ्फरनगर l सेवा ही संगठन है पार्टी संगठन के आदेश अनुसार आज नई मंडी मंडल के हमारे वार्ड 25 में न्यू होरीजन पब्लिक स्कूल में 45 प्लस आयु वाले वैक्सीनेशन शिविर का शुभारंभ आदरणीय जिला अध्यक्ष श्री विजय शुक्ला जी ने दीप प्रज्वलित कर किया गया माननीय मंत्री कपिल देव जी ने टीकाकरण करानेपहुंची सभी माता बहनों से कुशलक्षेम पूछा और सभी से आग्रह किया के अपने आसपास निवास करने वाले गली मोहल्ले वे पड़ोसियों को अधिक से अधिक टीकाकरण कराने के लिए प्रयास करें जिसे से इस रोना महामारी से सभी का बचाव हो सके नई मंडी मंडल के वार्ड नंबर 25 में निवास करने वाले सभी लोगों से घर घर जाकर टीकाकरण कराने के लिए अनुरोध किया
जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित
माननीय श्री विजय शुक्ला जी
जिलाध्यक्ष
माननीय श्री कपिल देव अग्रवाल जी
स्वतंत्र प्रभार मंत्री नगर विधायक
राजेश पाराशर जी
मंडल अध्यक्ष नई मंडी मंडल,
माननीय श्री संदीप शर्मा जी
जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ
श्रीमती सीमा शर्मा जी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री सुनील शर्मा जी
सभासद वार्ड 25
मीनाक्षी मित्तल जी
न्यू हरिजन स्कूल प्रधानाचार्य
डॉ गीतांजलि जी
श्री रामकिशन शर्मा जी
मंडल उपाध्यक्ष
श्री राकेश सिसोदिया जी
सेक्टर संयोजक
अश्वनी शर्मा जी
सह मीडिया प्रभारी
शुभम भारद्वाज जी
अर्ष सिंघल जी युवा मोर्चा मंत्री
सभी सम्मानित बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता
सुनील कुमार जी, नवीन सैनी जी, मनीष त्यागी जी, सागर सैनी जी, राहुल पांडे जी, प्रदीप शर्मा जी, अमन शर्मा जी, मुख्य रूप से उपस्थित रहे
नई मंडी मंडल भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरनगर
रामपुरी नाला प्रकरण में मंत्री कपिल देव अग्रवाल की एंट्री
मुजफ्फरनगर । रामपुरी नाला प्रकरण में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज कालोनी पहुँचकर कालोनीवासियों व प्रशासन के साथ वार्ता कर आपसी सहमति से नाला निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए।
मोहल्ला रामपुरी में जलभराव की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शासन से रामपुरी में जल निकासी हेतु नाला निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत कराकर बजट आवंटित कराया था। पिछले कई दिनों से रामपुरी के निवासियों व प्रशासन के बीच नाला निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है।
इसी प्रकरण में आज मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम टी.एस.चाहर, सीओ सिटी कुलदीप सिंह तथा मोहल्ले वासियों के साथ वार्ता कर निस्तारण कराने को कहा। उन्होंने मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को मोहल्ले के लोगों के साथ सहमति के आधार पर नाले का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोहताश पाल, मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी, सुषमा पुंडीर, सरिता गौड़, मनोज लेमन आदि कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
सुनील बंसल ने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को दी ये हिदायत
लखनऊ । भाजपा के बूथ से लेकर मंडल व जिले के सभी पदाधिकारी सरकार और संगठन के कार्यों को जन.जन तक पहुंचाने का काम करें। 2017 और 2019 से अब तक प्रदेश और केंद्र सरकार के कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाएं। संगठन में काम करने वालों, सक्रिय भागीदारी बढ़ाने वालों को आगे बढ़ाएं। जो पदाधिकारी निष्क्रिय हैं उनकी छुट्टी करें। सभी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया ने पश्चिम क्षेत्र के जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों से ये बातें कहीं।
उन्होंने जिला पंचायत के नतीजों पर चर्चा की। कहा कि जिला पंचायत के नतीजे आशा के अनुरूप नहीं हैंए लेकिन कभी भी जिला पंचायत का चुनाव इस तरह पार्टी स्तर पर नहीं लड़ा गया। अब सभी लोग आगे की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से दो टूक कहा कि अब सब कुछ विधानसभा चुनाव है। तैयारियों में जुट जाएं। अब पार्टी पदाधिकारियों का सारा काम विधानसभा चुनाव है। सभी मोर्चाए प्रकोष्ठ के रिक्त पदों पर तत्काल भरने की कार्रवाई की जाए। सभी अपनी जिम्मेदारी को समझकर काम को आगे बढ़ाएं। अब पार्टी का एकमात्र एजेंडा मिशन.2022 है। बैठक को प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंहए क्षेत्रीय प्रभारी एवं प्रदेश के महामंत्री जेपीएस राठौर ने भी संबोधित किया। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री डा विकास अग्रवाल ने किया।
पंचायत चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन और किसान आंदोलन की स्थिति पर भी चर्चा हुई। कोरोना काल और पंचायत चुनावों में जनप्रतिनिधियों की भूमिका का भी फीडबैक मांगा गया। इसके साथ ही सेवा ही संगठन की भी समीक्षा हुई। प्रदेश संगठन महामंत्री ने विधानसभा चुनाव को लेकर जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों से चर्चा की। यह भी चर्चा हुई कि पार्टी 14 जिलों में पंचायत अध्यक्ष बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैए जिसके लिए जातिगत समीकरण साधने पर खास जोर रहेगा। नाम जो भी तय हो सर्वसम्मति से किया जाए। इसका फायदा विधानसभा चुनावों में भी मिल सके, ऐसी रणनीति बने। पंचायत चुनाव में मेरठ समेत कुछ जिलों में पार्टी के कमजोर प्रदर्शन पर चिंता जताई गई। इसके पीछे टिकट बंटवारे में हुई चूक और मंडलए जिला स्तर पर बनी समितियों का कार्य बेहतर नहीं होना बड़ी वजह मानी गई। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि मंडल और जिले के पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों के प्रभाव में आ गएए लेकिन वो अपने चेहरों को जीत नहीं दिला सके। कोरोना संक्रमण के दौरान पीड़ित कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया
एक करोड़ तक हो सकती है शेरनगर में बरामद दवाओं की कीमत
मुजफ्फरनगर । शेरनगर में छापे के दौरान करीब एक करोड़ की कीमत की एक्सपायर दवाईयों का ज़खीरा देखकर सिटी मजिस्ट्रेट और औषधि निरीक्षक भी अचंभे में रह गये।
आज सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह व ड्रग्स विभाग की टीम को उस समय बड़ी क़ामयाबी हाथ लगी,जब मंडी कोतवाली क्षेत्र के शेरनगर गाँव मे मुखबिर की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट व ड्रग्स इंस्पेक्टर लव कुश ने पुलिस फोर्स के साथ नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान इकराम के छोटे भाई ईनाम के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन मंजिले घर के अंदर से सैम्पल व बिना सैम्पल की एक्सपाइरी दवाईयों का ज़खीरा बरामद किया है।जिसकी क़ीमत लगभग 50 लाख रुपए से एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नवनिर्वाचित प्रधान इकराम के बारे में भी जानकारी कि जा रही है कि इसकी संलिप्ता दवाइयों के व्यापार में तो नही थी। इस दौरान आरोपी ईनाम मौके से फ़रार होने में कामयाब हो गया। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट व ड्रग्स इंस्पेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके से बड़ी मात्रा में सैम्पल व बिना सेम्पल की एक्सपाइरी दवाईयों का ज़खीरा बरामद हुआ है। इसकी काउंटिंग की जा रही है और दवाइयों के बारे में पूरी जानकारी करने के लिए सहारनपुर ओर मेरठ से टीम बुलाई गई है जो इसका पूरा ब्यौरा देगी। इन दवाईयों की बाजार में लगभग कीमत 50 लाख रुपये से एक करोड़ रुपए से भी अधिक होने की सम्भावना है। बताया जा रहा है कि यहाँ पर इन एक्सपाइरी दवाईयों की डेट मिटाकर उन्हें रीप्रिंट कर मार्किट में बेचने का काम किया जा रहा था। इस मामले में आरोपी इनाम के खिलाफ ड्रग्स एक्ट 18/27 की धारा में कार्यवाही की जायेगी। टीम अब इन दवाईयों के ज़खीरे को सीज कर ये पता लगाने की कोशिश में जुट गई है कि कहीं इसमे कोरोना की दवाईयां तो नहीं है और कही कोरोना काल में इन दवाईयों को बाज़ार में सप्लाई तो नहीं किया गया है। ये भी पता लगा है कि आरोपी इनाम 10 साल से ये दवाइयों का धंधा कर रहा है। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के पास ड्रग्स लाइसेंस भी नहीं है और ना ही वह कोई क्लिनिक चलाता है और ना ही इसके पास मेडीकल स्टोर है। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि इसके बारे में जांच पड़ताल शुरू हो गयी है कुछ और भी बड़ा खुलासा हो सकता है। छापेमारी के दौरान गांव में सैकड़ों ग्रामवासियों का हुजूम भारी पुलिस फोर्स देखकर इकठ्ठा हो गया। दवाओं को लेकर अब तक कि सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह की ये बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है। छापेमारी के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह,ड्रग्स इंस्पेक्टर लवकुश कुमार, थाना नई मंडी इंचार्ज अनिल कपरवान सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
कपिल देव अग्रवाल ने बिजली कटौती पर दिखाया कोप
मुजफ्फरनगर । मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर व फोन पर वार्ता कर नागरिकों की समस्याओं से अवगत कराया तथा विद्युत विभाग के लापरवाह अधिकारियों, कर्मचारियों पर कार्यवाही किये जाने को कहा।
बिजली में लगातार कटौतियों, आपूर्ति ठप रहने और कम वोल्टेज से आम जन का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अत्यधिक लोड होने के कारण लाईनें ट्रिप हो रही हैं, इन सभी समस्याओं के चलते कई क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था ठप हो जाती है। गर्मी बढने तथा आये दिन बिजली की समस्याओं से नागरिक परेशान हैं। दिन में 10 से 12 बार ट्रिपिंग होने के कारण फैक्ट्रियों, इंडस्ट्रीज पर भी प्रभाव पड रहा है। शहर में विद्युत विभाग के डिविजन-3 की हालत सबसे ज्यादा खराब है।
जनता की बिजली, पानी की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से वार्ता कर बिजली विभाग की लापरवाही एवं नागरिकों की समस्याओं से अवगत कराया।
मंत्री कपिल देव ने बिजली विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा आम जनता का फोन ना उठाये जाने तथा जनता को कोई संतुष्टिपूर्वक जवाब ना दिये जाने पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए इनके विरुद्ध कार्यवाही किये जाने को कहा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के कडे निर्देश हैं कि नगरीय क्षेत्र में 24 घंटे, तहसील क्षेत्र में 20 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली दी जाये किंतु कुछ अधिकारियों की लापरवाही व उदासीनता के कारण सरकार की आकांक्षाओं तथा योजनाओं को पलीता लगाया जा रहा है।
विदित रहे गत माह भी मंत्री कपिल देव ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित बिजली विभाग के अधिकारियों संग बैठक कर जनपद में सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिये थे जिसके बावजूद भी विद्युत विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली में कोई सकारात्मक परिवर्तन नहीं हुआ तथा बिजली संबंधी समस्या जस की तस बनी हुई है।
कपिल देव ने कहा कि भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, लापरवाही, उदासीनता के प्रति मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के अनुसार किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को मनमर्जी नहीं करने दी जायेगी तथा अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेह बनें।
विदेशियों को हज की इजाजत नहीं
दुबई। सऊदी अरब ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते इस साल 60 हजार से अधिक लोगों को हज की अनुमति नहीं होगी और वे सभी यहां के नागरिक या निवासी होंगे। विदेशी लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी के पास टीकाकरण का प्रमाणपत्र होना अनिवार्य होगा।
सऊदी अरब ने सरकार द्वारा संचालित सऊदी प्रेस एजेंसी के माध्यम से शनिवार को यह घोषणा की। उसने हज और उमरा मंत्रालय के फैसले का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है। पिछले साल, सऊदी अरब में पहले से रह रहे लगभग एक हजार लोगों को ही हज के लिये चुना गया था। हज जुलाई के मध्य में शुरू होता है।
तमाम जरूरी दवाओं पर जीएसटी में भारी कटौती
नई दिल्ली. आज जीएसटी कौंसिल की 44वीं बैठक में कई बडे फैसले लिए गए हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. आज की बैठक में कोरोना संबंधित मेडिकल इक्विपमेंट्स और दवाइयों पर जीएसटी में कटौती की गई है. आज की बैठक में जो घोषणा की गई है वह 30 सितंबर 2021 तक के लिए है.
आज की बैठक में रेमडेसिविर पर जीएसटी की दर को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया. ब्लैक फंगस की दवा Tocilizumab, Amphotericin B दवाइयों पर जीएसटी को पूरी तरह माफ कर दिया गया है. मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन के लिए जीएसटी की दर को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है.
जीएसटी की यही दर BiPaP मशीन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर, पल्स ऑक्सीमीटर पर लागू होगी. इसके अलावा कोविड टेस्टिंग किट, हैंड सैनिटाइजर, टेम्परेचर चेक इक्विपमेंट्स पर जीएसटी को घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है.
एम्बुलेंस पर जीएसटी की दर घटाकर 12 फीसदी कर दिया गया है. वर्तमान में एम्बुलेंस पर जीएसटी की दर 28 फीसदी है. वित्त मंत्री ने कहा कि जिन सामग्री पर छूट दी गई है, उस पर छूट कि अधिसूचना कल जारी की जाएगी. जीएसटी की यह दर 30 सितंबर 2021 तक जारी रहेगी. उसी दिन जीएसटी काउंसिल की 45वीं बैठक होगी.
कोरोना वैक्सीन पर जीएसटी को माफ करने की जोर-शोर से मांग हो रही थी, लेकिन काउंसिल ने कोरोना वैक्सीन पर 5 पर्सेंट की दर से जीएसटी जारी रहने का फैसला किया. वित्त मंत्री ने कहा कि ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स के चयन में कोई भेदभाव नहीं है. इसमें कोई राजनीति नहीं है. वैक्सीन पर 5% जीएसटी है. इसमें 75% खरीदारी केंद्र सरकार कर रही है. मुफ्त में वैक्सीन लगेगी तो जनता पर जीएसटी का कोई भार नहीं पड़ेगा.
किसानों के गन्ना भुगतान व चीनी का एक्स मिल दाम बढ़ाने की मांग
मुजफ्फरनगर । देश में किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान कराने और किसान हित में चीनी का न्यूनतम एक्स-मिल बिक्री मूल्य 3100 रूपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर 3500 रूपये प्रति कुंतल करने की मांग पीजेंट एंड वेल्फेयर सोसायटी ने की है।
प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा गया है कि सरकार ने देश के किसान हित व चीनी उद्योग को बचाने के लिए वर्ष 2018 में देश में पहली बार चीनी का न्यूनतम एक्स-मिल बिक्री मूल्य तय किया था। इस निर्णय से देश में चीनी के दाम मंम स्थिरता आ गई थी। तथा चीनी मिलों द्वारा गन्ना भुगतान में तेजी आई थी। यह किसान हित का एक बड़ा व् अच्छा कदम था। पिछले वर्ष नीति आयोग द्वारा गठित टास्कफोर्स ने न्यूनतम बिक्री मूल्य (एमएसपी) में 200 रूपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की सिफारिश की थी। और इसके बाद जुलाई 2020 में गृहमंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता वाले मंत्रियों के एक समूह (जीओएम) की बैठक में भी चीनी के न्यूनतम बिक्री मूल्य (एमएसपी) को 200 रूपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की सिफारिश की गई थी। इसके बाद मंत्री समूह ने खाद्य मंत्रालय को निर्देश दिया था कि वह नीति आयोग की अनुशंसा के अनुसार चीनी के न्यूनतम बिक्री मूल्य को बढ़ाने के प्रस्ताव के साथ एक मंत्रिमंडल नोट लाया जाये, लेकिन यह विषय अभी लम्बित है। इस समय यह मूल्य 3500 रूपये प्रति कुंतल करने की जरूरत है।
संगठन ने कहा कि चीनी के दाम नीचे होने के कारण इसका असर किसानों के गन्ना के मूल्य व गन्ना मूल्य भुगतान पर पड़ता है। यही कारण है कि गन्ना किसानों गन्ना का बेहतर मूल्य नहीं मिल पाता है, और न ही समय से भुगतान मिलता है। किसानों को उम्मीद है कि केंद्र सरकार चीनी का न्यूनतम एक्स-मिल बिक्री मूल्य बढ़ने के लिए अतिशीघ्र कदम उठाएगी, जिससे किसानो को चीनी मिलों पर गन्ने का बकाया भुगतान मिल सके।
पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने अनुरोध किया है कि किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान कराने के लिए चीनी का न्यूनतम एक्स-मिल बिक्री मूल्य 3100 रूपये प्रति कुंतल से बढ़ाकर 3500 रूपये प्रति कुंतल करने के सम्बन्ध में समुचित कार्यवाही करने का कष्ट करें।
पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक अशोक बालियान व सदस्य सलाहकार सुभाष चौधरी, डॉ राजमोहन, कामरान हसनेन एडवोकेट, रजनीश सहरावत, विनीत बालियान, धर्मेन्द्र बालियान एडवोकेट पत्र भेजने वालों में शामिल हैं।
कोरोना पीडित राधिका की व्हाट्सएप चैट से सामने आया अस्पतालों का नंगा सच
आगरा। आगरा के पारस अस्पताल में भर्ती एक महिला की व्हाटस एप चैट ने कारोना काल में अस्पतालों के नंगे सच का उजागर कर दिया है। मौत के बाद वायरल चैट में वह कह रही है कि यहां मारने की प्लानिंग चल रही है। ये सब झूठे हैं। आक्सीजन बार-बार बंद कर देते हैं। रात भर आक्सीजन के लिए टार्चर किया। जान निकल गई मेरी। सब के साथ यही हो रहा है। टेक मी समवेयर एल्स प्लीज...। और इससे पहले ही राधिका की मौत हो गई।
विवादों में घिरे आगरा के पारस अस्पताल में भर्ती राजामंडी निवासी राधिका अग्रवाल की व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। ये स्क्रीन शाॅट 16 से लेकर 26 अप्रैल के बीच के हैं। इनमें राधिका अपने परिजनों से कह रही हैं कि अस्पताल में कुछ भी ठीक नहीं है। चैट में आक्सीजन की कमी से लेकर मारने की प्लानिंग तक का जिक्र किया गया है। घरवाले महिला को आश्वस्त करते रहे कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। हिम्मत से काम ले। आखिरकार 27 अप्रैल की सुबह राधिका की मौत हो गई। पति सौरभ अग्रवाल ने बताया कि 15 अप्रैल को उन्होंने पत्नी राधिका को श्री पारस अस्पताल में भर्ती कराया था। संचालक डा. अरिंजय जैन ने तीन लाख रुपए जमा कराए। इलाज में लापरवाही बरती। डा. जैन से शिकायत की गई मगर सुनवाई नहीं हुई। वीडियो वायरल होने के बाद स्पष्ट हो चुका है कि पत्नी की हत्या की गई है। थाना न्यू आगरा में उनकी तहरीर नहीं ली गई। इंस्पेक्टर भूपेंद्र बालियान ने एडीएम सिटी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने को कह दिया। सौरभ अब अदालत से मुकदमा दर्ज कराएंगे। चैट के संवाद
16 अप्रैल
राधिका- टेक मी समवेयर एल्स प्लीज
राधिका- यहां मारने की प्लानिंग चल रही है
परिजन- दिल डोंट वरी मैं वहां ट्राई कर रहा हूं
परिजन- तू डर मत बिलकुल भी
परिजन- मेरी डाक्टर से बात हो गई है
परिजन- तू बिलकुल टेंशन मत ले
परिजन- यहां तेरे साथ कुछ गलत नहीं हो सकता
परिजन- किशन अंकल की सोर्स है
परिजन- चिल बेटा
राधिका- ये सब झूठे हैं
परिजन- आई नो
परिजन- मैं सब देख लूंगा
राधिका- लंबी प्लानिंग है पैसे बनाने की
परिजन- मैं तेरा सब करवा करा हूं
परिजन- इनके भरोसे ही नहीं हैं
परिजन- सब में अपने सामने करवाऊंगी
(16-17 अप्रैल)
परिजन- करती हूं
परिजन- तू टेंशन मत ले
परिजन- तुझे कुछ नहीं होने दूंगी।
राधिका- आक्सीजन बार-बार बंद कर देते हैं
परिजन- अच्छा
राधिका- नेक में इन्ट्रागेट लगा रखा है
परिजन- वो तेरे हाथ की नस नहीं मिली
राधिका- सबके साथ यही हो रहा है
परिजन- ओह ओके
परिजन- तू पेनिक मत हो
परिजन- मैं करती हूं कुछ
परिजन- हनुमान बाबा का नाम ले
परिजन- दिल हिम्मत मत हार बेटा
परिजन- बेटा तू इम्प्रूव कर रही है
परिजन- इंद्रपुरी में भी भैया जी बोल रहे हैं तू ठीक हो जाएगी
26 अप्रैल
परिजन- बस अब तुझे घर लेकर आना है
राधिका- रात भर आक्सीजन के लिए टार्चर किया
राधिका- जान निकल गई मेरी
परिजन- आज जीजू आए हैं तुझे लेने के लिए
राधिका- पर आक्सीजन का क्या?
परिजन- देखते हैं कुछ
परिजन- तू टेंशन मत ले
राधिका- यार हालात वही हैं
परिजन- बेटी वो धीरे-धीरे होगा
राधिका- देख लो...
पुरुषार्थ क्रांतिकारी संगठन के प्रवक्ता के पद पर पवन कुमार मनोनीत
मोदीनगर । पुरुषार्थ क्रांतिकारी संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कौशिक के निवास पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें जीबी जोशी को जिसमें जीबी जोशी राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर मौजूद था संगठन को कोई समय न देने के कारण ने संगठन की मीटिंग में आना इस के कार्यकाल को देखते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि जीबी जोशी को कार्यकारिणी सदस्य की सूची में डाल दिया गया है और प्रवक्ता के पद पर पवन कुमार को मनोनीत किया गया है और दूसरा निर्णय है जो संगठन के पदाधिकारी हैं और पद पर विराजमान हैं उनके साथ में अगर उनके 10 आदमी संगठन में नहीं है तो उनको भी कार्यकारिणी की सूची में डाल दिया जाएगा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कौशिक ने कहा की अगर कोई भी महान कार्य करना है तो संगठन में होना भी बहुत जरूरी है तभी उस कार्य को कर सकते हैं संगठन एक बहुत बड़ी ताकत है अगर संगठित है तो संगठन अच्छे.अच्छे को झुका देता है जैसे कि पेड़ पर फल आते हैं वे संगठित हैं अगर टूट कर फल गिर गया तो उसकी कोई कीमत नहीं है जब तक फल संगठित रहते हैं पूरे पेड़ को झुका देते हैं इसलिए संगठित रहें और अपना सही कार्य करते रहें समाज हित के लिए राष्ट्र हित के लिए आज के समय में बहुत जरूरी है संगठन में मीटिंग के दौरान उपस्थित रहे राजकुमार ढींगरा यशपाल सिंह राकेश रोहिल्ला मुकेश सतीश विजय गौतम आदि मौजूद रहे
शेरनगर के वर्तमान प्रधान के भाई के घर से एक्सपायरी डेट की दवाइयों का जखीरा बरामद
मुजफ्फरनगर । एक्सपायरी डेट की दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव शेरनगर से वर्तमान प्रधान के भाई के घर से भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि घर के अंदर बने दो कमरों में इन दवाइयों को रखा गया था।
मुजफ्फरनगर में दवाओं के गोरखधंधे का लगातार भंडाफोड़ कर रहे सिटी मजिस्ट्रेटअभिषेक सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर लव कुश प्रसाद के अभियान को यह बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी अगले तीन दिन कहीं सामान्य तो कहीं भारी बारिश के आसार
लखनऊ l उत्तर प्रदेश में मानसून का माहौल बनने लगा है। मौसम विभाग ने शनिवार 12 जून से सोमवार 14 जून तक प्रदेश के विभिन्न अंचलों में बारिश होने गरज.चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की है। इस दरम्यान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। 12 व 13 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं.कहीं भारी बारिश होने के भी आसार जताए गए हैं।
बीते चौबीस घंटों के दौरान पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर हल्की से सामान्य बारिश हुई जबकि पूर्वी अंचल में कहीं.कहीं भारी वर्षा भी रिकार्ड की गई। इस अवधि में सबसे अधिक 11 सेंटीमीटर बारिश प्रतापगढ़ के कुण्डा में रिकार्ड की गई। इसके अलावा गोण्डा के तरबगंज में 11, लखनऊ में 6 बाराबंकी की फतेहपुर तहसील में खीरी के सरदारनगर, रायबरेली, सीतापुर के सिधौली प्रयागराज के फाफमऊ में 5 सेंटीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। बाराबंकी के सिरौली गौसपुर, आजमगढ़,रायबरेली के मऊ बाराबंकी के नवाबगंज अमेठी के फुर्सतगंजए बाराबंकी के एल्गिनब्रिज अयोध्या उरई में 4.4, बाराबंकी के रामनगर अमेठी के मुसाफिरखाना गोरखपुर के मुखलिसपुर बाराबंकी के हैदरगढ़ प्रयागराज, सीतापुर के भटपुरवाघाट, सीतापुर मुजफ्फरनगर बरेली, हरदोई के सण्डीला सीतापुर के बिस्वां अमेठी के गौरीगंज बाराबंकी के रामसनेहीघाट बलिया के रसड़ा सीतापुर महमूदाबाद प्रयागराज के सोरोंए चित्रकूट बिलारी चंदौसी बदायूं के बिसौली बिजनौर के चन्दपुर रामपुर शाहजहांपुर के जलालाबाद में 2.2 सेमी बारिश दर्ज की गई।
ईटीवी भारत के जिला प्रभारी सुनील वर्मा जी की पत्नि अंजू वर्मा का दुःखद निधन
मुज़फ्फरनगर। ईटीवी भारत के जिला प्रभारी सुनील वर्मा जी की पत्नि अंजू वर्मा का दुःखद निधन लंबे समय से बीमार चल रही थी l
इस दुःखद घड़ी में टी आर न्यूज इंडिया परमपिता परमात्मा से शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करते हैं l उनका अंतिम संस्कार शाम 6 बजे शहर श्मशान घाट पर किया जाएगा l
बारिश ने दी गर्मी से राहत, बिजली पानी की आफत
लखनऊ/मुजफ्फरनगर । एक बार फिर शनिवार सुबह बारिश ने गर्मी से राहत दी।हालांकि यह प्री मानसूनी बारिश है। तेज हवा में पेड उखड़ गये। बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
लखनऊ स्थित मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अभी तक के अध्ययन के मुताबिक मॉनसून उड़ीसा और बंगाल पहुंच गया है। इसके बाद झारखंड और बिहार को पार करने के बाद यूपी में मानसून की आमद होगी। इस बात की भी संभावना है कि बिहार और उत्तर प्रदेश में मानसून की आमद साथ-साथ हो जाए. यह इस बात पर निर्भर करेगा कि मॉनसून का बना सिस्टम कितना कमजोर या मजबूत है.इसी हफ्ते की शुरुआत में मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि 11 या 12 जून को प्रदेश में मानसून का आगमन हो जाएगा। हालांकि अब इसमें लगभग 2 दिनों का विलंब हो गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि 14 जून को प्रदेश में मानसून का प्रवेश हो सकता है। वेस्ट यूपी को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
आज हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी लेकिन बिजली आपूर्ति फिर लड़खड़ा गई। तेज हवा से कई जगह तार टूट गये।
Featured Post
कलाल महासभा द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान
मुज़फ्फरनगर। समाज को शिक्षित, संगठित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से कलाल महासभा (रजि.) जनपद मुज़फ्फरनगर द्वारा एक भव्य "मेधावी छात्र-छात...

-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...