मंगलवार, 29 सितंबर 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 29 सितंबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 29 सितम्बर 2020*


⛅ *दिन - मंगलवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - अधिक अश्विन*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - त्रयोदशी रात्रि 10:33 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*


⛅ *नक्षत्र - शतभिषा रात्रि 12:48 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*


⛅ *योग - शूल रात्रि 07:26 तक तत्पश्चात गण्ड*


⛅ *राहुकाल - शाम 03:28 से शाम 04:58 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:30* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:26* 


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - भौमप्रदोष व्रत*


हर संकट दूर करता है यह व्रत, आरोग्य का मिलता है आशीर्वाद 


 


भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत अगर मंगलवार के दिन आए तो इस व्रत को भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है। इस पावन व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना की जाती है। इस व्रत के प्रभाव से सभी संकट दूर होते हैं और घर-परिवार में सुख समृद्धि आती है। प्रदोष व्रत में सुबह-शाम दोनों समय पूजा का विधान है। इस व्रत में सच्चे मन से भगवान शिव का अभिषेक करने से आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं और हर प्रकार के ऋण से मुक्ति मिलती है। 


 


प्रदोष व्रत के लिए त्रयोदशी तिथि के दिन सूर्य उदय से पूर्व उठना चाहिए। इस व्रत में ओम नम: शिवाय का जाप करते रहें। दिनभर निराहार रहकर संध्या काल में स्नान के बाद संध्या वंदना करें। पूजा में भगवान शिव को लाल रंग का फूल नहीं अर्पित करना चाहिए। मंगलवार को प्रदोष तिथि आने के चलते इस दिन शाम को हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभदायी होता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से मंगल ग्रह की शांति भी हो जाती है। भौम प्रदोष व्रत में हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करें। बजरंग बली को बूंदी के लड्डू अर्पित करें। हनुमान जी के समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाएं। हलवा पूरी का भोग लगाएं। सुंदरकांड का पाठ करें। हलवा पूरी का प्रसाद लोगों में बांट दें। इस व्रत के प्रभाव से रोगों से मुक्ति मिलती है और आयु में वृद्धि होती है। दांपत्य सुख बढ़ता है। इस व्रत को करने से परिवार हमेशा स्वस्थ रहता है।


हनुमानजी से करें प्रार्थना : जब कोई भी उपाय कर्ज़ उतारने में सफल न हो रहा हो तो फिर अंत में हनुमान मंदिर जाकर मंगलवार और शनिवार के रोज उन पर तेल और सिंदूर चढ़ाएं। इसके बाद हनुमान चालीसा करें


ऋण की किश्तों को मंगलवार के दिन ही अदा करें। ऐसा करने से कर्ज शीघ्र ही समाप्त हो जाता है।   


 


* किसी भी महीने की कृष्णपक्ष की 1 तिथि, शुक्लपक्ष की 2, 3, 4, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13 पूर्णिमा व मंगलवार के दिन उधार दें और बुधवार को कर्ज लें।


 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *घर के झगड़े* 🌷


🏡 *घर के सभी लोग रसोईघर में हाथ-पैर धोकर ज़मीन पर बैठकर साथ मिलकर भोजन करें तो घर के झगड़े शांत होंगे और सुख समृद्धि बढ़ेगी ।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *स्नान* 🌷


👉🏻 *गो-झरण से स्नान कराने से रोग नष्ट होंगे पाप नष्ट होंगे…स्नान में गो-झरण डाले…पंचगव्य से स्नान करने से पापनाशिनी उर्जा मिलती है*


👉🏻 *कभी बिलि के पत्ते से स्नान करो , कभी उबटन का स्नान करो..कभी गो-झरण का स्नान करो तो कभी दही लगा के स्नान करो… दही लगाके स्नान करने से लक्ष्मी प्राप्ति होती है ..ये सभी शरीर के लिए है….शरीर स्वस्थ रख के अंतरात्मा में आने के लिए ये सब है…


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *दिमागी कमजोरी, यादशक्ति, सिरदर्द के लिए* 🌷


😲 *थोड़ी सी जीभ दांतों के बाहर निकालो जैसे १/२ cm और पहली उंगली अंगूठे के साथ मिला दो (जीरो बना दिया) । इससे दिमागी कमजोरी, यादशक्ति, सिरदर्द आदि दूर होते हैं । सिरदर्द वाले रोगी देसी गाय के घी का नस्य लें । यादशक्ति के लिए तालू में जीभ लगायें ।*


🙏🏻 🌷🙏🏻


पंचक


 


 


28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


 


पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020


 


परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


 


प्रदोष


 


29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )


 


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


 


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


 


 


पूर्णिमा


 


 


गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


 


मेष - पॉजिटिव- मेष राशि वालों से अनुरोध है कि आज बाहरी गतिविधियों को स्थगित करके घर पर ही अपनी वित्तीय योजनाओं संबंधी कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। आपके कार्य संपन्न होंगे। घर में भी एक खुशनुमा माहौल बना रहेगा।


नेगेटिव- किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना या उसकी बातों में आना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अपने क्रोध तथा उत्तेजना पर काबू रखें। आपका यह स्वभाव बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।


व्यवसाय- अभी वर्तमान व्यवसाय पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। कुछ नया काम शुरू करने के लिए स्थितियां अभी पक्ष में नहीं है। क्योंकि मेहनत के अनुसार अभी उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे।


लव- वैवाहिक संबंधों में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु ज्यादा तनाव लेने की वजह से कुछ दिमागी थकान महसूस होगी। इसलिए समय-समय पर आराम भी करना आवश्यक है।


भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9


 


वृष - पॉजिटिव- कुछ समय से कार्यों में जो विघ्न-बाधाएं आ रही थी, अब उनके निवारण होने का समय आ गया है। एकाग्रता से उन पर कार्य करें। इस समय ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। कोर्ट से संबंधित मामले भी आपके पक्ष में रहेंगे।


नेगेटिव- कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना और निंदा कर सकते हैं। परंतु उससे आपका कोई भी अहित नहीं होगा इसलिए निश्चिंत रहें। आर्थिक स्थिति को ठीक रखने के लिए अपने खर्चों को कम करें।


व्यवसाय- व्यापार में कहीं फंसा हुआ या रुका हुआ पैसा आज प्राप्त हो सकता है। इसीलिए इसके लिए प्रयासरत रहें। कुछ राजकीय कार्य भी परेशानी और बाधा के उपरांत पूरे हो जाएंगे। नौकरी में ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा।


लव- पति-पत्नी के संबंधों में सुधार आएगा। परंतु प्रेम संबंधों का असर आपके घर और परिवार दोनों पर पड़ सकता है इसलिए इनमें समय नष्ट ना करें।


स्वास्थ्य- अपनी परेशानियों को अपने अंदर रखकर घुटने से कई बार अवसाद व डिप्रेशन की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। बेहतर होगा कि किसी शुभचिंतक से अपनी परेशानियां शेयर करें।


भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6


 


मिथुन - पॉजिटिव- आपने पिछले कुछ समय से बहुत अधिक मेहनत द्वारा जो दीर्घकालीन योजनाएं बनाई थी, आज उस लक्ष्य को हासिल करने का शुभ समय है। आपकी योग्यता व काबिलियत खुलकर लोगों के सामने आएगी।


नेगेटिव- परंतु आर्थिक रूप से कुछ उलझने एवं समस्याएं बढ़ सकती हैं। परंतु हर मुश्किल का सामना आप निडरता से करेंगे और हल् भी पा लेंगे। प्रतिद्वंदी और विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।


व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यप्रणाली बहुत ही उत्तम तरीके से रहेगी जिससे उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी। और भविष्य में जल्दी ही लाभदायक स्थितियां उत्पन्न होगी। परंतु प्रत्येक निर्णय स्वयं ही ले तो उत्तम है।


लव- किसी बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सेवा भाव आपको मानसिक रूप से सुकून देगा।


स्वास्थ्य- थकान की स्थिति रहेगी। बदलते हुए मौसम का प्रभाव भी स्वास्थ्य पर पड़ेगा।


भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5


 


कर्क - पॉजिटिव- संतान से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से तनावमुक्त महसूस करेंगे। किसी मांगलिक कार्य के आयोजन की योजना भी बनेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाकर रखेगा।


नेगेटिव- अभी लाभ से ज्यादा व्यय की स्थितियां बन रही है इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। आपके स्वभाव में कभी गुस्सा और कभी चिड़चिड़ापन आपके लिए ही हानिकारक रहेगा।


व्यवसाय- आपने अगर किसी नए काम की शुरुआत की है तो उस पर गंभीरता से विचार करें। निकट भविष्य में यह कार्य आपके लिए आर्थिक दृष्टि से बहुत ही लाभदायक रहेगा। किसी को भी उधार देने से परहेज करें।


लव- बड़े बुजुर्गों का प्रेम और स्नेह आपके परिवार पर बना रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों के कारण कोई मानहानि जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है इसलिए सावधान रहें ।


स्वास्थ्य- ज्यादा टेंशन व थकान की वजह से मनोबल में कुछ कमीं महसूस होगी जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।


भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2


 


सिंह - पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह आपके लिए वरदान साबित होगी। अपने उसूलों व सिद्धांतों के साथ किसी भी कीमत पर समझौता ना करना आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। मुसीबत में फंसे किसी मित्र की मदद करने से मन में खुशी रहेगी।


नेगेटिव- परंतु किसी की बातों में आकर कोई निर्णय ना ले। लाभ प्राप्ति में किसी गलत मार्ग को ना अपनाएं। किसी संतान की तरफ से कोई चिंता होने से मन परेशान रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ की मौजमस्ती में अपना समय नष्ट ना करें।


व्यवसाय- व्यवसाय में अगर नए काम की शुरुआत की है, तो उसमें लाभ के अवसर मिलने शुरू होने वाले हैं। हालांकि वह मन मुताबिक नहीं होंगे। कोई नजदीकी यात्रा भी करनी पड़ सकती है।


लव- अत्यधिक व्यस्तता की वजह से घर-परिवार पर अपना समय नहीं दे पाएंगे। परंतु जीवनसाथी का सहयोग आपको तनाव मुक्त रखेगा।


स्वास्थ्य- अगर खांसी, जुकाम जैसी समस्या चल रही है तो उसे हल्के में ना लें। जरा सी असावधानी नुकसानदायक रह सकती हैं।


भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1


 


कन्या - पॉजिटिव- आज आपकी मेहनत व परिश्रम रंग लाएगी। जिससे आपमें आत्मविश्वास तथा ऊर्जा बढ़ेगी। अपनी योग्यता व क्षमता पर भी गर्व होगा। कोई शुभ समाचार भी प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहेगा।


नेगेटिव- परंतु सफलता प्राप्त करने के लिए कोई भी गलत कदम ना उठाएं। समय और स्थिति का पूरा ध्यान रखें। आपकी कटु वाणी व गुस्सा भी आपकी योजनाओं पर पानी फेर सकता है।


व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार संबंधी जो रूपरेखा बनाई थी, उस पर अमल करने का उचित समय है। आर्थिक क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। परंतु किसी भी प्रकार का गैरकानूनी काम करने से बचें।


लव- जीवन साथी के साथ छोटी सी बात पर नोकझोंक हो सकती हैं। संबंधों में तनाव ना आने दें।


स्वास्थ्य- अपच तथा बदहजमी जैसे परेशानी महसूस होगी। संयमित खानपान रखें।


भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5


 


तुला - पॉजिटिव- किसी समारोह या धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रण प्राप्त होगा। संतान संबंधी भी कोई समस्या हल करने में आप सक्षम रहेंगे। स्थितियां धनदायक चल रही है। उनका सदुपयोग करना आपकी क्षमता पर निर्भर करता है।


नेगेटिव- दूसरों की बातों में आने की अपेक्षा अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें। अन्यथा किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। किसी पड़ोसी के साथ छोटी सी बात को लेकर मामला थाने तक बन सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।


व्यवसाय- काम की क्वालिटी में कमीं की वजह से आर्डर या डील कैंसिल होने की आशंका है। इसलिए कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। और वहां के माहौल को अनुशासित भी बनाकर रखना आवश्यक है।


लव- व्यस्तता की वजह से परिवार में समय नहीं दे पाएंगे। परंतु परिवार के लोग आपकी स्थिति को समझेंगे और सहयोग भी करेंगे।


स्वास्थ्य- किसी पुरानी बीमारी से संबंधित रिपोर्ट ठीक आएंगी। और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6


 


वृश्चिक - पॉजिटिव- आपका दिल के बजाय दिमाग से निर्णय लेना आपकी कई योजनाओं को कार्य रूप में परिणित करेगा। तमाम व्यवस्था के बावजूद आप अपने और घर-परिवार के लिए भी समय निकाल लेंगे। अपनी कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखें।


नेगेटिव- परंतु बोलते समय शब्दों का उचित प्रयोग करें। आपके नकारात्मक शब्द बच्चों में हीन भावना उत्पन्न कर सकते हैं। इसका नकारात्मक प्रभाव उनकी पढ़ाई पर भी पड़ेगा।


व्यवसाय- आपको पहले भी आगाह किया गया है कि व्यवसायिक गतिविधियों में वर्तमान स्थिति पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। जल्दी ही लाभ के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं। अचानक ही कोई कार्य बनने से मन में प्रसन्नता रहेगी।


लव- घर परिवार के कार्य में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। इससे घर का वातावरण मधुर बना रहेगा।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की भी चिंता ना करें। परंतु वर्तमान नकारात्मक वातावरण से अपना बचाव करना अति आवश्यक है।


भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9


 


धनु - पॉजिटिव- आज कुछ पुराने दोस्तों के मिलने से कुछ पुरानी यादें ताजा होगी। जिससे मन को खुशी मिलेगी। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में होने वाला है। इसलिए पहले ही उस पर पूरा काम करके रखें।


नेगेटिव- आज बाहरी गतिविधियां तथा अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। अधिकतर समय अपने घर पर ही व्यतीत करें। क्योंकि किसी प्रकार का वाद-विवाद होने की आशंका लग रही है। संतान से संबंधित भी कोई चिंता रह सकती हैं।


व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में सारे निर्णय स्वयं ही ले, किसी का हस्तक्षेप ना होने दें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट पूरा होने से उच्चाधिकारियों का प्रोत्साहन प्राप्त होगा।


लव- घर के किसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी में नोकझोंक रह सकती है। परंतु इसका नकारात्मक असर घर के वातावरण पर नहीं पड़ेगा।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। गर्मी की वजह से पेट में गड़बड हो सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।


भाग्यशाली रंग- गुलाबी , भाग्यशाली अंक- 3


 


मकर - पॉजिटिव- जिस काम को करने के लिए पिछले काफी समय से सोच-विचार कर रहे थे, आज उसे पूरा करने का समय आ गया है। सूझबूझ और विवेक से कार्य करने से हर बाजी आपके पक्ष पर रहेगी। तथा बाहरी संपर्कों से भी फायदा होगा।ग


नेगेटिव- कोई भी निर्णय इमोशनल होकर ना ले। बच्चे के किसी कार्य से आपको चिन्ता रह सकती है। धन संबंधी नुकसान भी संभव है। अगर घर में सुधार संबंधी कोई योजना बन रही है तो वास्तु के नियमों का पालन अवश्य करें।


व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। पुश्तैनी व्यवसाय में अधिक लाभदायक परिस्थिति में बन रही हैं। समय का भरपूर फायदा उठाएं। अचानक से ही कोई काम बन सकता है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के ऊपर काम की अधिकता रहेगी।


लव- व्यस्तता के बावजूद कुछ समय घर परिवार के लिए अवश्य निकालें। सबके साथ मनोरंजन संबंधी योजनाएं भी बनाएं।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आंखों में किसी प्रकार की दिक्कत लग रही है। समय रहते टेस्ट करवा लेंगे तो उचित रहेगा।


भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8


 


कुंभ - पॉजिटिव- अगर किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आज परिस्थितियां अनुकूल है। इस पर गंभीरता से काम करें। घर में स्वास्थ्य संबंधी या बदलाव की भी योजना बन सकती है।


नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार की वजह से मनमुटाव होने की आशंका है। इसका असर घर परिवार पर भी पड़ सकता है। परंतु घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह व हस्तक्षेप से समस्या सुलझ जाएगी। कटु वाणी का प्रयोग करने से बचें।


व्यवसाय- वर्तमान समय में चल रहे व्यवसायिक कार्यों के साथ-साथ कुछ नए काम पर भी अपना ध्यान केंद्रित करें। क्योंकि इस समय परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं, इसका लाभ अवश्य उठाएं।


लव- घर में किसी भी गलतफहमी को आपस में बैठकर सुलझाने से समस्या का समाधान जल्दी निकलेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूर रहे इसका असर आपके परिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है।


स्वास्थ्य- टांगो व घुटनों में दर्द जैसी समस्या रहेगी। वायु, बादी वाली चीजों का सेवन ना करें।


भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8


 


मीन - पॉजिटिव- आप घर और व्यवसाय संबंधी सभी जिम्मेदारियों को बड़ी संजीदगी और गंभीरता से निभाएंगे। कोर्ट केस संबंधी सरकारी मामलों में भी विजय मिलने की संभावना है, इसलिए पूरा ध्यान इन कार्यों में केंद्रित रखें।


नेगेटिव- अचानक से कोई नकारात्मक बात हो सकती है जिसकी वजह से धन हानि होगी। आर्थिक स्थिति डगमगा सकती हैं। अपने क्रोध व उत्तेजना पर काबू बनाकर रखें। तथा धैर्य और संयम से काम लें।


व्यवसाय- शेयर तथा सट्टा जैसे कार्यों से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति और सावधानी से कार्य करें। इस समय रूपए पैसे के मामले में किसी पर भी भरोसा या विश्वास करना ठीक नहीं है। ध्यान रखें कोई व्यवसायिक सूचना लीक हो सकती है।


लव- बड़े बुजुर्गों के प्रति सेवा भाव और देखभाल आपके पारिवारिक जीवन में सौभाग्य लाएगा। प्रेम प्रसंगों में भी प्रगाढ़ता आएगी।


स्वास्थ्य- किसी प्रकार की चोट आदि लगने की संभावना है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं तथा नशे आदि के सेवन से भी परहेज करें।


भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं।


 


 


 


आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 


 


 


शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   


 


शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


  


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036


 


ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 


शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।


सोमवार, 28 सितंबर 2020

सरकारी खरीद पर अब तुरंत मिलेगा भुगतान

नई दिल्ली। अब किसानों को सरकारी खरीद पर भटकना नहीं पड़ेगा। केंद्र सरकार ने फसलों के तुरंत भुगतान की व्यवस्था की है। 


कृषि कानूनों को लेकर देश के किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में सरकार पूरी तरह से चौकन्नी है. 1 अक्टूबर से खरीफ की फसलों की सरकारी खरीद शुरू हो जाती है। लिहाजा किसानों को किसी भी तरह के पेमेंट में कोई परेशानी न हो, इसके लिए केंद्र सरकार ने पहली किस्त राज्य सरकारों को जारी कर दी है। यानी इस बार खरीफ की फसल बेचने वाले किसानों को पेमेंट पाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने 1 अक्टूबर के पहले से ही पंजाब और हरियाणा में सरकारी खरीद शुरू कर दी है


जिले में फिर पांच थानेदार व दरोगा बदले

मुजफ्फरनगर । एसएसपी अभिषेक यादव ने फिर पांच थानेदार बदल दिये हैं। 22 सितंबर में पुरकाजी थाने से जिला मुख्यालय पर क्यूआरटी वैन पर डयूटी के लिए गए दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को गैरहाजिर मिलने पर एसएसपी ने रात्रि में ही सस्पेंड कर दिया गया था। अब उक्त दरोगा को बहाल कर दिया गया है


उत्तराखंड सीमा से हटेंगी कोरोना जांच टीमें,बस यातायात होगा बहाल

देहरादून । उत्तराखंड में पर्यटकों को जांच न कराने एवं क्वारंटाइन की बाध्यता खत्म करने के बाद अब सीमा पर तैनात कोरोना जांच टीमों को हटाने का फैसला किया गया है। यहां पर लगे कर्मचारियों को विभाग अब पाबंद कॉलोनियों में भेजने की तैयारी कर रहा है, ताकि यहां पर संक्रमण की चेन को रोका जा सके। सीमाओं पर जांच में कमी आने पर अब कोरोना केस की संख्या कम हुई है। 


उत्तराखंड ने अंतर्राज्यीय परिवहन सेवाओं के लिए रास्ते खोल दिए। सोमवार को मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने रोडवेज को सभी राज्यों के साथ समन्वयक स्थापित कर अधिकतम 100-100 फेरे चलाने की मंजूरी दे दी। इसके साथ ही यात्री वाहनों को 50 फीसदी क्षमता के साथ चलने की शर्त को खत्म कर दिया गया है।


वाहन 100 फीसदी सीट क्षमता के साथ चल सकेंगे। हालांकि इस सुविधा को लागू करते हुए सरकार ने हाल में दोगुना किराया बढोत्तरी के आदेश को भी वापस ले लिया है। अब से वाहन पूर्व से तय सामान्य किराया ही ले सकेंगे। अंतर्राज्यीय परिवहन शुरू करने की कसरत पिछले काफी समय से चल रही थी


लापरवाही पर पालिका के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

मुजफ्फरनगर । कोरोना काल में भी लापरवाही के कारण नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विनयमणी त्रिपाठी पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। 


शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव नगर विकास डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कोविड-19 महामारी को लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तो प्रशासनिक दावों की पोल खुल गई। होम आइसोलेट लोगों ने बताया कि कोई सैनिटाइज का कार्य नहीं हो रहा है। इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं कमिश्नर ने कार्यवाहक ईओ एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है।


पिछले काफी समय से ईओ बीमार चल रहे है। उनकी कोरोना पॉजिटिव रिपार्ट आयी थी। ईओ के बीमार होते ही शहर में सैनिटाइजर का कार्य प्रभावित हो गया। पालिकाध्यक्ष ने ईओ का चार्ज नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिया हुआ है। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कोविड-19 को लेकर शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने होम आइसोलेट लोगों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर पालिका आस पास के मकानों को सैनिटाइज नहीं करती है। वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे है। इस पर नोडल अधिकारी ने कडी नाराजगी जताई और रिपोर्ट शासन को भेज दी। उधर कमिश्नर ने इस मामले में ईओ के खिलाफ डिजास्टर मेनेजमेंट एक्ट एपिडेमिक एक्ट के अंर्तगत कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।


वाल्मीकि युवती से दबंगई पर रोष जताया

मुजफ्फरनगर। टाऊन हॉल स्थित सफाई कर्मचारी संघ के कार्यालय पर वाल्मीकि समाज की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजेश उटवाल ने की व संचालन संघ के महामंत्री राजूवैद ने किया । सोमवार को आयोजित बैठक में हाथरस में वाल्मीकि समाज की बेटी के साथ स्थानीय दबंगों द्वारा घोर अत्याचार कर उसको पर जान लेवा हमला किया गया। जिसकी वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। समज के लोगों में घटना से भारी रोष है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते है कि दोषियों को फांसी की सजा या उम्रकैद की सजा दी जाये और पीडित के इलाज एम्स में सरकारी खर्च पर कराया जाए तथा परिजनों को 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता व परिवार के सवस्य को सरकारी नौकरी तत्काल की जाये। इस संबंध में समाज के लोगों ने कचहरी पहुंच कर मुख्य मंत्री के नाम एक ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा। इस दौरान मदन लाल, श्यामलाल बेनीवाल, राजकुमार, अशोक बिरला, सुराज बेनीवाल, शब्बन, विशाल, विकाश, राजेन्द्र, शिवकुमार, प्रवीण कुमार, सुरेन्द्र आदि उपस्थित रहे।


जिले में 64 नए कोरोंना पॉजिटिव मिले

मुजफ्फरनगर । जिले में आज 64 और कोरोना पॉजिटिव मामले मिले ।


प्रेमपुरी से एक, नॉर्थ सिविल लाइन से दो, पटेल नगर से तीन, दिनकरपुर से एक, पुलिस लाइन से चार, कलेक्ट्रट परिसर से एक, बचन सिंह कालोनी से एक, साउथ सिविल लाइन से तीन, भरतिया कालोनी से एक, इंदिरा कालोनी से एक, शिवनगर से एक, रामलीला टिल्ला से दो, शामली रोड से एक, किदवईनगर से एक, आनंदपुरी से एक, सीएमओ ऑफिस से एक, गांव मुकुंदपुर से एक, हाजीपुर से एक, दुर्गापुरी से एक, होलीचौक रामपुरी से एक, नगवा से एक, सूजडू से एक, गांधीनगर से एक, वहलना चौक से एक, सिकन्दरपुर से एक, दधेडू कला से एक, मलीरा से एक, गांव पलडी से एक, कस्बा शाहपुर से दो, कवाल जेल से एक, सीएचसी जानसठ से एक, आलमपुर से एक, मीरापुर खुर्द से एक, खजुेडा से एक, मोरना से एक, चौरावाला से दो, अलीपुरा से एक, जबरपुर से एक, समास नगर से एक, दौलतपुर से एक और किशनपुर से दो पॉजिटिव मिले। 


 


सैंपल प्राप्त-2991


आज पॉजिटिव-- 64


11 Rtpcr


48 Rapid antigen test 


05 Pvt Lab 


= 64


----------------------


 


आज ठीक/डिस्चार्ज -109


टोटल डिस्चार्ज- 3583


टोटल एक्टिव केस- 1003


शुरू हुई जंग चार हेलीकॉप्टर मार गिराये, 23 मरे सैंकड़ों घायल


नई दिल्ली। आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच रविवार को अलगाववादी नागोरनो-करबाख इलाके को लेकर लड़ाई शुरू हो गई। जंग में दोनों तरफ से 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि सौ से अधिक लोग घायल हो गए। आर्मिनिया ने दावा किया कि अजरबैजान के बलों की गोलाबारी में एक महिला और एक बच्चे की मौत हुई है। वहीं, अजरबैजान के राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी सेना को नुकसान हुआ है।


आर्मीनिया ने अजरबैजान के चार हेलीकॉप्टरों  को मार गिराने और तीन टैंकों को तोप से निशाना बनाने का भी दावा किया है, लेकिन अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने इन दावों का खंडन किया है। दोनों देशों के बीच नागोरनो-करबाख पर कब्जे को लेकर विवाद है। हालांकि इस बार लड़ाई क्यों शुरू हुई है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। जुलाई में दोनों पक्षों के बीच संघर्ष के बाद यह सबसे बड़ी लड़ाई है। जुलाई में दोनों पक्षों के कुल 23 लोगों की मौत हुई थी।


नगोरनो-करबाख के अधिकारियों ने बताया कि अजरबैजान से की ओर से दागे गए गोले राजधानी स्टेपनाकेर्ट और मार्टकेर्ट एवं मार्टुनी कस्बों में गिरे। आर्मीनियाई रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता आर्टसरन होवहानिसियन ने कहा कि अजरबैजान की ओर से दागे गोले आर्मीनिया की सीमा में वर्डनिस कस्बे के पास गिरे। आर्मीनिया के मानाधिकार लोकपाल अरमान टटोयान ने कहा कि हमले में एक महिला और एक बच्चे की मौत हुई है, जबकि मार्टुनी क्षेत्र में दो नागरिक घायल हुए हैं।


क्लीनिक से सरेआम युवती के अपहरण का प्रयास

मुजफ्फरनगर । पुरकाजी में एक चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंचकर युवती के दिनदहाड़े अपहरण के प्रयास की घटना से हड़कंप मच गया। कस्बे के कई चिकित्सकों ने थाने पहुंच पुलिस चौकी इंचार्ज से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।


पुरकाजी में एक चिकित्सक का काफी दिनों से क्लीनिक है। जिस पर कई युवतियां भी स्टाफ में है। आरोप है कि सांय चार बजे के लगभग दुहैली नंगला गांव निवासी एक युवक अपने चार अन्य साथियों के साथ कार में सवार होकर क्लीनिक पर आया व वहां स्टाफ की एक युवती के अपहरण का प्रयास किया। शोर मचाने पर अन्य लोगों के आ जाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। कस्बे में उक्त घटना के बाद कई चिकित्सक एकत्र होकर पुरकाजी थाने पहुंचे। उन्होंने चौकी इंचार्ज लेखराज सिंह से मिलकर अपना रोष जता आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई। पुलिस ने उन्हें कार्यवाही का भरोसा दिया। 


बिना मास्क पकड़े जाने पर वसूला 1.60 लाख जुर्माना

मुजफ्फरनगर । जिले में बिना मास्क वाले व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही के लिए बड़ा अभियान चलाया गया। 


 जनपद में बिना मास्क पहने बाहर घूम रहे व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत दूसरे दिन जनपद में 1232 चालान किये गये तथा कुल 125700 रुपये शम्मन शुल्क वसूला गया।


 अभियान के अन्तर्गत कन्टेनमेंट जोन में बिना मास्क पहने बाहर घूम रहे व्यक्तियों के 313 चालान किये गये तथा कुल 33750 रुपये शम्मन शुल्क वसूला गया।


 मुज़फ्फरनगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 28.09.2020 को कुल 1545 चालान करते हुए 159450 रुपये शम्मन शुल्क वसूला गया है।


ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने को मुख्यमंत्री से मिले ग्राम प्रधान

लखनऊ । प्रदेश के ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग की है। 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम पंचायत संगठन के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात कर ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को छह माह तक बढ़ाने की मांग की। सीएम ने आश्वस्त किया कि उनकी मांग पर विचार किया जाएगा। 


राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम पंचायत संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधान गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर कक्ष में मुख्यमंत्री से मिले। सीएम को बताया कि ग्राम प्रधानों का वर्तमान कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसी दशा में या तो कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ाया दिया जाए। या मध्य प्रदेश की तर्ज पर प्रशासकीय समिति गठित की जाए, जिसमें वर्तमान ग्राम प्रधान व सदस्य ही शामिल हों। प्रतिनिधि मंडल में कृष्ण चंद वर्मा, छोटेलाल पासवान, विजय बहादुर यादव आदि शामिल रहे। सीएम ने कहा कि उनकी मांग पर विचार कर ग्राम पंचायतों के हित में निर्णय लिए जाएंगे।


अंतरराष्ट्रीय कला प्रतियोगिता का समापन

मुजफ्फरनगर । अन्तरराष्ट्रीय 7 दिवसीय ऑनलाइन कला कार्यशाला "कला उत्सव 2020" का भव्य समापन हो गया। 


 गत 17 सितम्बर 2020 से 23 सितम्बर 2020 तक एक सात दिवसीय ऑनलाइन अन्तरराष्ट्रीय कला कार्यशाला का आयोजन जनपद मुजफ्फरनगर के चार महाविद्यालयों ने एक साथ मिलकर किया। जनपद के एस0डी0 कालेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, डी0ए0वी0 (पी0जी0) कालेज, जे0के0पी0 (पी0जी0) कॉलेज, श्री कुन्द कुन्द जैन (पी0जी0) कॉलेज, खतौली के ललित कला विभाग एवं चित्रकला विभागों ने वर्तमान माहौल को दृष्टिगत रखते हुए कला जगत के लिए एक उकृष्ट कार्यशाला "कला उत्सव 2020" का आयोजन किया।


कला उत्सव में संरक्षक डा0 सीमा जैन, प्राचार्या जे0के0पी0 (पी0जी0) कालेज, डॉ शशि शर्मा, प्राचार्या डी0ए0वी0 (पी0जी0) कालेज, डा0 सचिन गोयल, प्राचार्य एस0 डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, डा0 नीतू वशिष्ठ, प्राचार्या श्री कुन्द कुन्द जैन (पी0जी0) कॉलेज, खतौली रहे। कार्यशाला में संयोजक डा0 निशा गुप्ता, विभागाध्यक्षा जे0के0पी0 (पी0जी0) कालेज व डॉ वेदपाल सिंह, विभागाध्यक्ष डी0ए0वी0 (पी0जी0) कालेज रहे। आयोजक सचिव डा0 वन्दना वर्मा, जे0के0पी0 (पी0जी0) कालेज, डा0 रजनीश गौतम, डी0ए0वी0 (पी0जी0) कालेज व डा० अमित कुमार, एस0 डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर रहे।


कार्यशाला के प्रत्येक दिन देश विदेश के कलाकारों द्वारा कला की नई- नई तकनीकों का डैमोस्ट्रेशन व प्रश्नोत्तरी के द्वारा ललित कला की बारिकियों पर चर्चा की गयी जिसमें मुख्य रूप से ईरानी व भारतीय कलाकारों का योगदान रहा। विपुल छाबडा (संगीत शिक्षक), दि एस0डी0 पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर की मधुर आवाज मे अनेकों श्लोक, दोहे व गजल के साथ कार्यक्रम का संचालन डा0 वन्दना वर्मा, डा0 रजनीश गौतम व डा0 अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। 7 दिवसीय इस कार्यशाला में अध्यक्ष के रूप में फोक आर्ट में विश्वविख्यात कलाकार डा0 रामशब्द सिंह, पूर्व विभागाध्यक्ष, जे0वी0 जैन कॉलेज, सहारनपुर, डा0 राजेन्द्र सिंह पुण्डीर, अध्यक्ष, राज्य ललित कला अकादमी, लखनऊ (संस्कृति मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार), प्रो0 (डा०) हिम चटर्जी, चैयरमेन, दृश्य कला विभाग, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला एवं मुख्य अतिथियों के रूप में श्री शैल चोयल (विश्वविख्यात कलाकार), उदयपुर (राजस्थान), श्री अद्वैत गडनायक, डी0जी0, राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय, नई दिल्ली, प्रो0 (डा0) राम विरंजन, चैयरमेन ललित कला विभाग, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र हरियाणा, 2020 में कला के क्षेत्र में पद्मश्री पुरूस्कार प्राप्त कर चुके व पूरे विश्व में भारतीय प्रिंट मेकिंग की अमूल्य पहचान बना चुके कलाकार श्याम शर्मा जी, प्रसिद्ध टी0वी0 धारावाहिकों अलिफ लैला, महिमा शनि देव की, सात फेरे, श्रीकृष्णा व 60 से अधिक गुजराती फिल्मों में कला निर्देशक के रूप में कार्य कर चुके प्रसिद्ध कलाकार श्री कनुभाई पटेल, प्राचार्य सी०वी०एम० कॉलेज ऑफ फाईन आर्ट, आनन्द, गुजरात, श्री हर्षवर्धन शर्मा इंजार्ज, पेंटिंग विभाग, इंस्टीट्यूट ऑफ म्यूजिक एण्ड फाईन आर्ट, जम्मू, डा0 ललित गोपाल, बी0बी0के0 डी0ए0वी0 कॉलेज, अमृतसर एवं प्रो0 (डा०) रंजन कुमार मलिक, डीन ललित कला विभाग, चितकारा स्कूल ऑफ आर्ट एण्ड डिजाईन, पंजाब आदि ने शिरकत की। विश्वविख्यात ईरानी मूर्तिकार श्री माजिद हाघिघि के साथ अनेक भारतीय चित्रकारों एवं मूर्तिकारों जिनमें डा0 सुनील कुमार विश्वकर्मा, विभागाध्यक्ष, ललित कला विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्या पीठ विश्वविद्यालय, बनारस, श्री सुरेश कुमार विख्यात मूर्तिकार गढी आर्ट विलेज, नई दिल्ली, डा0 विशाल भटनागर, अध्यक्ष मूर्ति कला स्टूडियों गर्वनमेंट म्यूजियम एण्ड आर्ट गैलरी, चण्डीगढ, श्री कृष्ण कुमार मशहूर कार्टूनिस्ट, जयपुर, डा0 संतोष कुमार साहनी, प्राचार्य, मिनर्वा आर्ट कॉलेज, देहरादून, नोएडा से प्रसिद्ध फोक कलाकार सुश्री एल्फी व दिल्ली से अमूर्त चित्रकार श्री देववृत आर्य ने लाईव डेमोस्ट्रेशन देकर कला जगत की अनेक जिज्ञासाओं को शान्त करने का सफल प्रयास किया। इन सभी के द्वारा दिये गये डेमोस्ट्रेशन को हजारों दर्शकों द्वारा पसंद किया गया।


आयोजन समिति में अर्चना, निधी सिंहवाल, विपाशा गर्ग, विंशु मित्तल, ज्योति, अंकिता साहू, कनीज हुसैन, प्रियंका, श्री कुलदीव सैनी, नीरज मौर्य व गौरव शर्मा रहे।



रामलीला भी होंगी, बैंड बाजा भी बजेगा लेकिन...

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में इस बार नवरात्रि पर दु्र्गा पूजा के पंडाल नहीं सजेंगे। रामलीला का आयोजन सीमित दर्शकों के साथ होगा। 


 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के खतरे को देखते हुए आदेश दिया है कि नवरात्रि पर कोई भी सार्वजनिक आयोजन सड़कों या पंडालों में नहीं होगा। लोग अपने घरों में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना कर सकते हैं।


इससे पहले कल गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि दशहरा पर रामलीलाओं के मंचन की पम्परा नहीं टूटेगी। रामलीला का मंचन किया जा सकेगा लेकिन शर्त रहेगी कि वहां 100 से ज्यादा दर्शक नहीं होंगे। कोविड 19 के संक्रमण के मद्देनजर सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन सख्ती से किया जाएगा। सैनेटाइजेशन, मास्क और हाथ धोने के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन होगा। यह जानकारी गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने दी थी। जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सड़क पर कोई भी आयोजन नहीं होगा। कोई जुलूस नहीं निकाला जाएगा। कोई मेला नहीं लगेगा। जैन ने बताया कि सीएम ने कहा कि शादी व्याह के आयोजन में बैंड बाजा, रोड लाइट की अनुमति रहेगी। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करते हुए 100 से ज्यादा लोग शामिल न हो। उचित सुरक्षा का ध्यान रखते हुए रोड लाइट और बैंड बाजार का इस्तेमाल किया जा सकता है।  


 


अनुज कर्णवाल के हत्यारोपियों पर 25-25 हजार का इनामी घोषित

मुजफ्फरनगर । अनुज कर्णवाल के हत्यारोपियों पर 25/25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। 


जनपद में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा थाना भोपा के क़स्बा मोरना में हुई अनुज कर्णवाल की हत्या के अभियोग में फरार 03 अभियुक्तों 1- अजित पुत्र हिंदपाल  2- राहुल यादव पुत्र राजपाल  3- कपिल पुत्र पवन पर 25-25 हज़ार रुपए का ईनाम घोषित किया गया है


  सभी को सूचित किया जाता है कि ये अपराधी हत्या के 02 अभियोगों में वांछित है, जिन पर वर्तमान में 25-25 हज़ार रुपए का ईनाम  घोषित है, अगर किसी व्यक्ति के पास अपराधियों के बारे में कोई जानकारी हो तो क्षेत्राधिकारी भोपा (9454458180) को तथा थाना प्रभारी भोपा (9454404061) को तत्काल सूचित कर सकते हैं।



सिंह राशि में शुक्र का प्रवेश इन राशियों के लिए होगा लाभकारी


 


प्रेम और ऐश्वर्य के देवता शुक्र कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वह 23 अक्टूबर को 10.44 बजे तक इसी राशि में रहेंगे और इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। कला, सौदर्य और प्रेम के देवता शुक्र सूर्य की रशि सिंह में संचरण तमाम 12 राशियों को प्रभावित करेगा। आइए जानते हैं इसका प्रभावः


मेष राशि -सुख और मार्ग का मार्ग खुलने का समय आ गया है। शिक्षा को लेकर बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध मजबूत हों और कार्य स्थल पर कामयाबी मिलेगी।


वृषभ राशि - अपको सेहत के प्रति सजग रहना होगा। कुछ उतार-चढाव आ सकते हैं। सुख में कमी होगी, लेकिन परिवार में निर्माण आदि कार्य संभव हैं।


मिथुन राशि -


यह समय मिले जुले प्रभाव वाला होगा। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है, वाहन इत्यादि से सावधान रहे। आपसी संबंधों को लेर भी सजगता जरूरी है।


कर्क राशि -


लाभकारी समय है। क्रोध और मानसिक पीडा का निवारण होगा। आपसी मेल जोल बढेगा। जरूरी वस्तुओं की खरीद फरोख्त का समय भी है। प्रेम संबंधों में सावधनी की जरूरत।


सिंह राशि -


मांगलिक कार्य होगे। परिवारिक संबंधों को लेकर अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपसी संबंधों में मजबूती आएगी।


कन्या राशि -


काफी समय से बिगडे काम बनेंगे । स्वास्थ्य संबंधी समस्या आ सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें और कानूनी काम काज में भी सतर्कता बरतें।


तुला राशि -


संबंधों का विस्तार होगा। व्यक्तिगत व व्यावसायिक संबंधों को लेकर बेहतर समय आने वाला है। परिवार में किसी नई चीज का आगमन भी होता दिखाई देता है।


वृश्चिक राशि -


समाज में सम्मान मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विवाद से बचें। किसी से झगड़ा ना करें। खर्चों में वृ;िसंभव है। नई जिम्मेदारी मिलेगी। खर्च पर नियंत्रण रखें।


धनु राशि - व्यस्तता के बीच ससुराल पक्ष की ओर से चिंता रहेगी। धन निवेश से बचें। नई शुरुआत करने के लिए धन के नए स्रोत मिल सकते हैं।


मकर राशि - घर पर मांगलिक कार्य की आशा हैं। संबंधो में मजबूती आएगी। अपनी जुबान और भावनाओं पर नियंत्रण रखें। शारीरिक समस्या बढ सकती हैं।


कुम्भ राशि - परिवार तथा आस पास के लोगों के साथ तालमेल बिठाने का प्रयास करें। जीवन साथी कि ओर से कुछ आर्थिक सहायता मिल सकती है। लाभ मिल सकता है।


मीन राशि - पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। रोमांस के लिए बेहतर समय है। उत्साह जनक समय है। मेहनत का फल मिलेगा।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...