सोमवार, 20 दिसंबर 2021

पूरे जनपद में लहराएगा सपा का झंडा-प्रमोद त्यागी

 


मुजफ्फरनगर। प्सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 25 दिसम्बर तक सभी सक्रिय कार्यकर्ता अपने घरों व वाहनो पर सपा का झंडा लगा रहे हैं।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सिसौली में नगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी राजपाल बालियान सभासद के आवास पर पहुंचकर सपा का झंडा फहराया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगो व सपा कार्यकर्ताओं ने सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सन्दीप धनगर,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूरहसन सलमानी,जिला उपाध्यक्ष आशीष त्यागी का जोरदार स्वागत किया गया।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने इस अवसर पर कहा कि सपा की लाल टोपी व सपा का झंडा जनता के लिए संघर्ष व विकास के इरादे की पहचान है।जनता अब भाजपा के झूठे फर्जी मुद्दों को समझ चुकी है प्रदेश में विकास केवल समाजवादी पार्टी सरकार ही कराने में सक्षम है।उन्होंने आह्वान किया कि किसान,मजदूर, युवाओ,छात्रों के हितों के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाये।

इगलास मेंआयोजित होने वाली रैली को लेकर हुई बैठक


मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर इगलास मेंआयोजित होने वाली रैली को लेकर एक बैठक हुई जिसमें राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी एवम अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  गौहर अब्बास मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा आदि मौजूद रही। 

मुजफ्फरनगर पहुंची जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत

 



मुजफ्फरनगर। गंगा बैराज पर पहुंची जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा नेता राहुल वर्मा, अचिन्त मित्तल, वैभव त्यागी, डॉक्टर पुरुषोत्तम, नवीन सैनी आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।

योगी राज में भाकियू तोमर के कार्यकर्ता का गुंडाराज

 मुजफ्फरनगर। किसान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र में दबंगता एवं गुंडागर्दी का माहौल पैदा किया जा रहा है। अभी 2 दिन पूर्व भारतीय किसान यूनियन के एक कार्यकर्ता द्वारा गाड़ी हटाने के लिए कहने पर हिंदू-मुस्लिम कराने की धमकी दी गई थी। वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन तोमर के प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा जिला बदर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर अपराधी को पुलिस के कब्जे से छुड़ाने की कोशिश की गई। 

आपको बता दें कि भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सीकरी मे जिला बदर चल रहे युवक को गिरफ्तार करने गई। पुलिस पर भारतीय किसान यूनियन तोमर के प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा हमला कर जिला बदर अपराधी को छुड़ाने की कोशिश की, वहीं दूसरी ओर किसान संगठन के पदाधिकारी ने दबंगता दिखाते हुए पुलिस से गांव में हिंदू मुस्लिम का झगड़ा कराने की खुली चेतावनी भी दी। जिसका वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पुलिस के साथ बदतमीजी करने वाले अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिला बदर अपराधी को पकड़ने गई थी उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।


आज का पंचांग एवँ राशिफल20 दिसम्बर 2021


 *आज का हिन्दू पंचांग

⛅ *दिनांक - 20 दिसम्बर 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - पौस (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार मार्गशीर्ष मास)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - प्रतिपदा दोपहर 12:36 तक तत्पश्चात द्वितीया*

⛅ *नक्षत्र - आर्द्रा शाम 07:46 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*

⛅ *योग - शुक्ल सुबह 10:59 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:32 से सुबह 09:54 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:12*

⛅ *सूर्यास्त - 18:00*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *उम्र बढाने हेतु* 🌷

🙏🏻 *स्कन्द पुराण में आया है कि भोजन करते समय ५ अंग धोकर जो भोजन करता है उसकी उम्र १०० साल की होती है ... उसकी आयु बढ़ती है ५ अंग ...२ हाथ ....२ पैर... और मुंह धोकर भोजन करने बैठें ।*

🙏🏻 *- 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *तुलसी महिमा* 🌷

➡ *25 दिसम्बर 2021 को तुलसी पूजन दिवस है ।*

🌿 *· तुलसी के निकट जिस मंत्र-स्तोत्र आदि का जप-पाठ किया जाता है, वह सब अनंत गुना फल देनेवाला होता है |* 

🌿 *· प्रेत, पिशाच, ब्रह्मराक्षस, भूत, दैत्य आदि सब तुलसी के पौधे से दूर भागते है |*

🌿 *· ब्रह्महत्या आदि ताप तथा पाप और बुरे विचार से उत्पन्न होनेवाले रोग तुलसी के सामीप्य एवं सेवन से नष्ट हो जाते हैं |*

🌿 *तुलसी का पूजन, रोपण व धारण पाप को जलाता है और स्वर्ग एवं मोक्ष प्रदायक है |*

🌿 *· श्राद्ध और यज्ञ आदि कार्यों में तुलसी का एक पत्ता भी महान पुण्य देनेवाला है |*

🌿 *· जो चोटी में तुलसी स्थापित करके प्राणों का परित्याग करता है, वह पापराशि से मुक्त हो जाता है |*

🌿 *तुलसी के नाम-उच्चारण से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं तथा अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है |*

🌿 *· तुलसी ग्रहण करके मनुष्य पातकों से मुक्त हो जाता है |*

🌿 *· तुलसी पत्ते से टपकता हुआ जल जो अपने सिर पर धारण करता है, उसे गंगास्नान और १० गोदान का फल प्राप्त होता है |*

🙏🏻 *

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *घर में सुख-शांति के लिए

🌿 *घर में सुख-शांति, कामधंधे में स्थिति चाहिये तो पर्वों के दिनों में तुलसी के १०८ परिक्रमा करें |*

🙏🏻 *- 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *तुलसी मंत्र* 🌷

🌿 *तुलसी माता पर जल चढ़ाते हुए इस मंत्र को बोलें*

*महाप्रसाद जननी सर्वसौभाग्यवर्धिनी*

*आधि व्याधि जरा मुक्तं तुलसी त्वाम् नमोस्तुते*

👉🏻 *इस मंत्र का अर्थ है*

🌿 *हे भक्ति का प्रसाद देने वाली माँ! सौभाग्य बढ़ाने वाली, मन के दुःख, और शरीर के रोग दूर करने वाली तुलसी माता को हम प्रणाम करते है |*

🙏🏻 *- 

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏


💥जनवरी  में पंचक का आरंभ

5  जनवरी 2022, बुधवार को 07:55 PM बजे


पंचक का समापन

10  जनवरी 2022, सोमवार को 08:50 AM बजे- राज पंचक


एकादशी

13 जनवरी 2022, गुरुवार पौष पुत्रदा एकादशी

वैकुंठ एकादशी शुरू - 16:49, जनवरी 12

समाप्त - 19:32, जनवरी 13

28 जनवरी 2022, शुक्रवार माघ, कृष्ण एकादशी

षटतिला एकादशी शुरू - 02:16, 28 जनवरी

समाप्त - 23:35, 29 जनवरी


प्रदोष

शनिवार पौष, शुक्ल त्रयोदशी

शनि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 10:19 अपराह्न, जनवरी 14

समाप्त - 00:57 पूर्वाह्न, जनवरी 16

30 जनवरी 2022, रविवार माघ, कृष्ण त्रयोदशी

रवि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 08:37 अपराह्न, 29 जनवरी

समाप्त - 05:28 अपराह्न, 30 जनवरी


अमावस्या

02 जनवरी, 2022

( रविवार ) पौष अमावस्या


पूर्णिमा

पौष पूर्णिमा व्रत

17 जनवरी , 2022 (सोमवार) प्रारम्भ - 03:18 सुबह, जनवरी 17

समाप्त - 05:17 सुबह, जनवरी 18


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाये

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।



 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज के दिन आपको आपकी वाणी की मधुरता मान-सम्मान दिलवाएगी, जिस कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन फिर भी आपको किसी से बातचीत करते समय शब्दों को तोलकर बोलना बेहतर होगा। आज आपको अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है, लेकिन आज आपको अपने व्यापार के लिए यदि किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो अभी कुछ समय के लिए रुक जाए। आज आपकी कार्यकुशलता से आप अपने काफी मसले आसानी से हल कर लेंगे, लेकिन आज आपको कुछ सरकारी योजनाओं का लाभ  मिलता दिख रहा है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा, लेकिन आज आप मानसिक शांति अथवा योग का सहारा लेकर काफी परेशानियों से मुक्त हो सके, लेकिन नौकरी के जातकों का यदि कोई कार्य अधूरा पड़ा है, तो उसे पूरा करने में आज आपको काफी मेहनत लगेगी और आज आपको किसी से मदद लेनी पड़ सकती है, लेकिन छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को आज यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह भी कर सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट के कारण परेशानी होगी।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी खर्चा भरा रहेगा। आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो भविष्य में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। यदि आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की सोच रहे हैं, तो उसमें भी आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आप अपना कर्जा को उतारने में काफी हद तक सफल रहेंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। कार्य क्षेत्र में भी लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरा होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा, लेकिन आज आपको अपने भाई बहनों से बातचीत करते समय अपने क्रोधी स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाना होगा, नहीं तो आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। व्यापार कर रहे लोगो को आज लाभ के नए नए अवसर मिलते रहेंगे, जिनसे लाभ अवश्य होगा। अपने किसी परिजन के सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के घर जन्मदिन, नामकरण, मंगलिक उत्सव आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने पिताजी से कुछ भविष्य की योजना पर विचार विमर्श करना पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यापार की कुछ योजनाओं के लिए किसी बैंक संस्था आदि से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आज प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातकों को कुछ कैरियर में कोई नया ऑफर मिल सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतिक्षा कर थे, इसलिए आपके लिए नौकरी बदलना बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप किसी परिजन के घर पूजा पाठ आदि किसी मे सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहेगा। आज आपको आपके व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपके पिताजी की सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसके कारण आप अपने बिजनेस की ओर कम ध्यान देंगे, लेकिन आपको अपने यदि किसी जरूरी कार्य को करना हो, तो उसे आगे के लिए नहीं टालना है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा तुरंत मंजूरी दी जा सकती है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपको अपने किसी परिजन की व्यवहार से मन थोड़ा दुखी होगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, लेकिन आज यदि आपका कोई कानूनी मुकदमा चल रहा था, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। परिवार में आज आपको कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे पूरा करने में आप व्यस्त रहेंगे। भाई व बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसे समाप्त करके परिजन से मदद ले सकते हैं। 


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज के दिन आप अपने वैवाहिक जीवन में संतुलन बिठाने के प्रयास करने में व्यस्त रहेंगे। आज यदि आपके अपने जीवनसाथी से कोई कहासुनी भी हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा। यदि जीवन साथी नाराज हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। आज व्यापार में आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और व्यस्तता के कारण आपकी माता जी भी आपसे नाराज हो सकती हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास होगा।

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार मे आ रही हर समस्याओं का आप आगे बढ़ कर सामना करेंगे, लेकिन आपको आज ध्यान देना होगा कि आपकी इस आदत को लोग आपका समर्थन ना समझे, इसलिए आपको कुछ मामलों में तो तोलमोल कर ही बोलना बेहतर होगा। आज आपको कुछ पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, इसलिए बाहर के खान पान से परहेज रखें। जीवनसाथी की तरक्की देख आज आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि यदि उनको अपनी शिक्षा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, तो वह आज आप अपने गुरुजनों अथवा सीनियर्स की मदद से समाप्त करने में सफल रहेंगे व अपने धन का भी सदुपयोग अच्छे से कर पाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज अपने साथी के व्यवहार के कारण कुछ तनाव पनप सकता है। राजनीतिक दिशा में जो लोग कार्यरत हैं,तो उनको आज किसी भी कार्य को करने से पहले किसी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो उनके राजनीतिक छवि खराब हो सकती हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपको अपने पितरों व माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नई संपत्ति अथवा नए वाहन की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आज आप अपने पिताजी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए यदि उन्हें कोई कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आप अपने किसी व्यापार की डील के आगे बढ़ जाने से थोड़ा परेशान होंगे, लेकिन भविष्य में आपको इससे भी बेहतर अवसर हाथ लगेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ रचनात्मक कार्य करने का प्रयास करते नजर आएंगे। आज सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को भी कुछ उत्तम अवसर हाथ लगेंगे, जिससे उनके सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज आपको अपने किसी परिजन से मनमुटाव होने पर भी भला बुरा नहीं बोलना है, नहीं तो आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आप अपनी संतान के भविष्य के लिए कुछ धन का निवेश करने की योजनाएं बनाएंगे, जिसमें आपको अपने जीवन साथी की सलाह की आवश्यकता होगी

जिले में मिले संक्रमितों के सैंपल भेजे दिल्ली, सम्पर्क में आए लोगों की आज आ सकती है रिपोर्ट


 मुजफ्फरनगर । नगर के गांधी कालोनी के गली नंबर 14 व खतौली के कढली गांव से मिले पांच-पांच कोरोना संक्रमितों के सैंपल कोरोना वेरिएंट का पता लगाने के लिए दिल्ली के राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान में भेज दिए गए हैं। इसके अलावा कुछ संपर्क सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। हालांकि अन्य कांटेक्ट सैंपल की जांच सोमवार की देर सायं तक मिलने की उम्मीद है।नगर में गांधी कालोनी मौहल्ले में कोरोना ने दूसरी लहर में काफी कहर बरपाया था। गांधी कालोनी के कई लोगों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई थी। अब कई माह बाद फिर से गांधी कालोनी में पांच कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप है। इसी तरह से खतौली के कढली गांव में भी पांच लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस संबंध में स्वास्थ विभाग ने अपनी ओर से पूरी सतर्कता दिखाते हुए तुरत फुरत सौ से अधिक सैंपल कांटेक्ट के लेकर जांच को भेज दिए। सीएमओ कार्यालय के अनुसार कुछ जांच रिपोर्ट रविवार को मिली लेकिन सभी निगेटिव रही हैं। बची हुई जांच रिपोर्ट के सोमवार तक मिलने की संभावना है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि कोरोना संक्रमण का आंकडा बढता है या नही। हालांकि जिन लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है उनको किसी तरह से जाहिरा तौर पर लक्षण नहीं दिख रहे हैं। जानकारी मिली है कि खतौली में जिन्हें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनमें से चार ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा रखी हैं।



रविवार, 19 दिसंबर 2021

प्रदर्शनी में मुजफ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा किया गया संगीत संध्या का आयोजन

 


मुजफ्फरनगर । नगर में चल रही जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में मुजफ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा संगीत संध्या का आयोजन किया गया। 

 जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी मुजफ्फरनगर में मुजफ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में संगीत संध्या का आयोजन किया गया, इसमें मुख्य रूप से नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार एवं समाजवादी पार्टी के नेता राकेश शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। गायक वसीम अहमद एवं प्रकृति बैंड द्वारा संगीत संध्या में चार चांद लगाए गए। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन के के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, महामंत्री अनिरुद्ध कुमार दीपक, विजेंद्र शर्मा, आशीष अग्रवाल, पवन सिंघल, कमलजीत सिंह, अमित शर्मा, हर्ष भाटिया शुभम भारद्वाज, पवन सिंघल, सुबोध अग्रवाल, प्रदीप अरोरा, अरविंद गर्ग, शक्ति सलूजा, मनीष आनंद, सहित कई केमिस्ट बंधुओं एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

भोपा रोड से जानसठ रोड तक बनेगा बड़ा नाला


मुजफ्फरनगर । मंत्री कपिल देव ने बताया कि श्मशान घाट नई मंडी से जानसठ रोड तक के बडे नाले का शीघ्र निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके  लिए शासन ने 22 करोड रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

विधानसभा मुजफ्फरनगर सदर के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र भोपा रोड निकट श्मशान घाट से कूकडा रोड होते हुए जानसठ रोड तक नाले के निर्माण की स्वीकृति की जानकारी देते हुए सदर विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि लगभग 22 करोड रूपये की लागत से बनने वाले इस नाले के निर्माण को लेकर वे लंबे समय से प्रयास कर रहे थे।

कपिल देव ने बताया कि क्षेत्रवासियों द्वारा इस नाले का निर्माण कराये जाने की लगातार मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि यह नाला कच्चा होने के कारण यह गंदगी से अटा पडा है जिससे क्षेत्रवासियों को दुर्गंधयुक्त जीवन यापन करना पड रहा है तथा इससे गंभीर बीमारियाँ फैलने का भय भी बना रहता है।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि इस नाले के निर्माण से क्षेत्रवासियों को नारकीय जीवन से मुक्ति के साथ साथ इस पर पड़ने वाले विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी को दुर्गंध से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि नाला पक्का हो जाने से दोनों ओर की साइड पटरियों की क्षति नही होगीं।

विदित रहे, इससे पूर्व भी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी के माध्यम से इस नाले के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। वर्तमान में इस नाले में सुचारू रूप से जल निकासी नहीं हो पा रही है तथा वर्षा के समय में तो स्थिति और भी खराब हो जाती है।

कपिल देव ने बताया कि उनके द्वारा प्रस्तावित इस नाले की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने इस कार्य की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन का आभार व्यक्त किया है।

वकील सोमवार को रखेंगे नो वर्क


मुजफ्फरनगर । जिला बार संघ के चुनाव कार्यक्रम में अधिक व्यस्त रहने के कारण जिला बार संघ मुजफ्फरनगर के अधिवक्ता गण दिनांक 20 दिसंबर 2021 दिन सोमवार को बेल एवं इंजंक्शन छोड़कर अन्य समस्त न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। 

 मुख्य चुनाव अधिकारी, जिला बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर ने यह जानकारी दी ।

मुजफ्फरनगर में अभी डीएसओ दफ्तर से और हो सकती है गिरफ्तारी


सहारनपुर । तेल चोरी प्रकरण में डीएसओ के गिरफ्तार होने के बाद खलबली मची हुई है। पुलिस अब अन्य कर्मचारियों की संलिप्ता की जांच कर रही है। सूत्रों का दावा है कि इस मामले में कई अन्य नाम भी सामने आए हैं। जिनकी गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है।इंडियन ऑयल कंपनी की पाइप लाइन से तेल चोरी करने वाले गैंग का खुलासा होने के बाद से ही पुलिस एक्शन में है। इस प्रकरण में पुलिस डीएसओ मुजफ्फरनगर बीके शुक्ला, तीन पेट्रोल पंप संचालकों समेत 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसके बाद से ही डीएसओ कार्यालय मुजफ्फरनगर में खलबली मची हुई है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि इस प्ररकरण कुछ अन्य कर्मचारियों की संलिप्ता होने की बात भी सामने आ रही है। जिनके खिलाफ सबूत खंगाले जा रहे है।

तेल चोरी प्रकरण में 14 अभियुक्त तेल जा चुके हैं। जबकि, इस मामले मे अभी 12 से अधिक लोगों नाम भी प्रकाश में आए हैं। जिनकी जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद संबंधित की गिरफ्तारी की जाएगी।

Featured Post

मीनाक्षी चौक पर पिंक बूथ का डीआईजी ने किया शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिव...