गुरुवार, 25 सितंबर 2025

मीनाक्षी चौक पर पिंक बूथ का डीआईजी ने किया शुभारंभ



मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत मीनाक्षीचौक पर नव-निर्मित पिंक बूथ का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर श्री संजय वर्मा एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के उद्देश्य को आगे बढ़ाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्त्वपूर्ण पहल है। इसके अंतर्गत प्रदेश भर में महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने, अपराध निवारण की प्रभावी व्यवस्था विकसित करने तथा जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को संवेदनशील बनाने का कार्य किया जा रहा है।


मीनाक्षी चौक पर स्थापित पिंक बूथ का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को एक सुरक्षित, सहज और सुलभ पुलिस सहायता केंद्र उपलब्ध कराना है। यहाँ तैनात महिला पुलिसकर्मी हर समय परामर्श, मार्गदर्शन एवं त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर रहेंगी। पिंक बूथ से न केवल महिलाओं की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण होगा, बल्कि यह उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें समाज में निर्भीक होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करेगा।

कार्यक्रम के दौरान महोदय द्वारा पंपलेट वितरित कर महिला हेल्पलाइन, आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी भी उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं को दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मीनाक्षी चौक पर पिंक बूथ का डीआईजी ने किया शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिव...