मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं शिक्षाविद बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग ने किया। संगोष्ठी में भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन-दर्शन और उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर विस्तार से प्रकाश डाला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सारा जीवन देश व समाज की उन्नति में लगाया और देश में सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया। पूरा जीवन गरीबों और दबे कुचले लोगों के जीवन का उत्थान करने में ही लगा दिया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद तेजपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पं. उपाध्याय ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए जनकल्याण और समाज सेवा को राजनीति का मूल उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा आज भी उसी विचारधारा को आगे बढ़ा रही है। जिला प्रभारी सूर्यप्रकाश पाल ने भी विचार व्यक्त किए।
संगोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र देव शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल सिंह निर्वाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल व उमेश मलिक, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा, शरद शर्मा, सुधीर खटीक, देशबंधु तोमर, जगदीश पांचाल, रामनाथ सिंह, परमेश सैनी, सचिन सिंघल, विशाल गर्ग, प्रियांक गर्ग सभासद, रोहतास पाल, सचिन सैनी, रक्षित नामदेव, प्रदीप सैनी, पुरुषोत्तम गौतम, पिंटू त्यागी, साधना सिंघल, शिवम सैनी, रविकांत प्रधान, बबीता गुप्ता, सीमा सैनी, अनिल वर्मा, हरेंद्र शर्मा, सचिन त्यागी, प्रवीण खेड़ा, दीपक मित्तल, आदेश गौतम, दिनेश पुंडीर, अमर सोनकर आदि मौजूद रहे।
सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का आदर्श जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुख और सुविधा पहुँचाने की प्रेरणा देता है। संगोष्ठी के अंत में जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने सभी अतिथियों व उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें