सोमवार, 29 नवंबर 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 29 नवंबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 29 नवंबर 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक*)

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - दशमी 30 नवंबर प्रातः 04:13 तक तत्पश्चात एकादशी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी रात्रि 09:42 तक तत्पश्चात हस्त*

⛅ *योग - प्रीति 30 नवंबर रात्रि 02:51 तक तत्पश्चात आयुष्मान्*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:20 से सुबह 09:43 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:59* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:54*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞पंचक काल,

.

. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश

प्रदोष


02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

पूर्णिमा

18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷

➡️ *30 नवम्बर 2021 मंगलवार को प्रातः 04:14 से रात्रि 02:13 तक (यानी 30 नवम्बर, मंगलवार को पूरा दिन) एकादशी है।*

💥 *विशेष - 30 नवम्बर, मंगलवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें ।*

🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*

🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*

🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*

🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷

🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें.......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*

🙏🏻 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷

🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है..


 📖 **धन के नुकसान से बचें : यदि बेवजह धन का नुकसान हो रहा है। धन चोरी हो रहा है, डूब रहा है या गायब हो जाता है तो रोज सुबह नीम की लकड़ी से दातुन करें। रात को झूठे बर्तन किचन में न रखें। उत्तर दिशा में बैठकर ही भोजन करें और भोजन की थाली में हाथ न धोएं।

📒 **

           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 12 होते हैं। 12 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

 

आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।



 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको हर मामले में सोच समझकर चलने का होगा। यदि आज आप घर, नौकरी अथवा कहीं पर भी किसी व्यक्ति को कोई सलाह दें, आपको उसमें ध्यान देना होगा कि बाद में आपको इसके लिए पछताना न पड़े। यदि आप आज किसी बैंक अथवा व्यक्ति, संस्था आदि से कोई ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो आज वह आपको आसानी से मिल जाएगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज यदि आपके भाई और बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसे किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त करने में सफल रहेंगे। आज आपको अपनी संतान से संबंधित कुछ जरूरी निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आज आपको किसी जरूरी काम के लिए अक्समात यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने मे कामयाब रहेंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप अपने धन को बढ़ाने में व्यस्त रहेंगे और अपने व्यापार मे धन वृद्धि के लिए यदि आपके दिमाग में कोई आईडिया आए, तो आपको उसे तुरंत आगे फॉरवर्ड करना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपका वह आइडिया टल सकता है। आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। आज आपको अपनी फिजूलखर्ची की आदत पर रोक लगानी होगी, तभी आप अपने धन को बचाने में सफल रहेंगे।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज विद्यार्थियों को अपने द्वारा किए गए परिश्रम का मीठा फल प्राप्त होगा, जिसके कारण वह फूले नहीं समाएंगे। यदि आज कुछ विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो वह उसमें सफल रहेंगे। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसके कारण आपके शत्रु आपकी तरक्की देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे। नौकरी कर रहें जातकों को आज पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिलेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको माता पिता के सहयोग और आशीर्वाद से किसी संपत्ति के मिलने की प्रबल संभावना बनती दिख रही है। आज आपकी परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है,जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है, तो आज आप अपनी मधुर वाणी का प्रयोग करके उसे दूर करने में सफल रहेंगे। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट है, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके मन में किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने का जोश रहेगा, जिसे आप पूरा करने में सफल हो जाएंगे। आज आपको साहस पूर्वक अपने सभी कार्यों को पूरा करना होगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे। सायंकाल के समय आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण परेशान रहेंगे और व्यस्तता अधिक होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपको हर मामले में लाभ देने की उम्मीद दिख रही है। जीवनसाथी के साथ यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो आज वह दूर होगी, जिसके कारण आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। आज आप दिल से दूसरों के लिए पहले सोचेंगे और सच्चे दिल से सेवा करेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत रहेंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज के दिन आपका मन कुछ दुखी व परेशान रहेगा, जिसके कारण आपको किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आज घर अथवा व्यापार में कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें, नहीं तो उसके लिए आपको पछताना पड़ सकता है। यदि कोई वाद विवाद राज्य में लंबित है,तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज कार्यालय में कुछ असुविधा हो सकती है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों का साथ मिलेगा। आज आपके अंदर दान पुण्य व परोपकार की भावना भी विकसित होगी, जिसके कारण आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों में व्यतीत करेंगे। सायंकाल के समय आपको पेट दर्द, थकान, सिर दर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं अपनी चपेट में ले सकते हैं।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होती दिख रही है। साथ ही ससुराल पक्ष से भी आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपके सामने कुछ खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, लेकिन वह सब आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करने होंगे। व्यवसाय में भी आज आपका खूब मन लगेगा, लेकिन आपको अपने रुके हुए कार्यों की पूर्ति होने से आज मन में प्रसन्नता होगी। भाइयों से यदि कोई लंबे समय से विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप अपनी सभी जिम्मेदारी व अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे और यदि किसी नए कार्य को करेंगे, तो उसमें भी आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, जिसके कारण वह आपको भरपूर लाभ देगा। आज आप सांसारिक सुख भोग के साधनों व नौकर चाकरो का सुख लेंगे। सायंकाल के समय आज आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको किसी लंबे समय से चल रहे मुकदमे में जीत मिल सकती है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज संतान पक्ष की ओर से भी आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल भी बढा रहेगा। रात्रि का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आज आपके घर अथवा नौकरी में लोग आपके करीब आने की कोशिश करेंगे।

रविवार, 28 नवंबर 2021

26 जनवरी दूर नहीं है, फिर से 4 लाख ट्रैक्टर तैयार : राकेश टिकैत


 मुंबई। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर मोदी सरकार को 26 जनवरी पर ट्रैक्टर रैली निकालने की चेतावनी दी है। तीनों कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान के बाद अब न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून की मांग करते हुए टिकैत ने सख्त लहजे में कहा, ''सरकार अपना दिमाग ठीक करने नहीं तो 26 जनवरी दूर नहीं है और 4 लाख ट्रैक्टर तैयार हैं।'' पिछले साल 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान राजधानी दिल्ली में हिंसा हुई थी और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी लाल किले में दाखिल हो गए थे।मुंबई में रविवार को टिकैत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ''वे अपना दिमाग ठीक कर ले भारत सरकार, जो गुंडागर्दी करना चाहते हैं, वह गुंडागर्दी उनकी नहीं चलेगी। बहुत झेल लिया किसान ने एक साल... अपना दिमाग ठीक करके एमएसपी पर गारंटी कानून बना दे, नहीं तो 26 जनवरी दूर नहीं है। 26 जनवरी भी यहीं है और देश का 4 लाख ट्रैक्टर भी यही हैं और देश का किसान भी यहीं है। अपना दिमाग ठीक करके बात कर ले।''टिकैत ने मोदी सरकार को यह अल्टिमेटम ऐसे समय पर दिया है जब सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है और पहले ही दिन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए विधेयक पेश किया जाएगा। पिछले दिनों पीएम मोदी ने तीनों विवादित कानूनों को वापस लेने का ऐलान करते हुए एमएसपी पर विचार के लिए कमिटी गठन का वादा किया था।

किसान मजदूर महापंचायत के दौरान राकेश टिकैत ने मोदी सरकार पर बरसते हुए कहा, ''सरकार धोखा कर रही है, सचेत रहने की जरूरत है। अभी सरकार बात करने की लाइन में नहीं आई है। ये सरकार षड्यंत्रकारी, बेईमान और धोखेबाज है। किसान समाज और मजदूरों को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है।''

पतंजलि के दीक्षांत समारोह में मेधावियों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, बाबा रामदेव की योग सेवाओं को सराहा


हरिद्वार। पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह के मौके पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद रविवार को पतंजलि विश्वविद्यालय पहुँचे जहाँ पर महामहिम ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। प्रथम दीक्षान्त समारोह में राष्ट्रपति ने पतंजलि विश्वविद्यालय के नवीन परिसर का भी उद्घाटन किया। उन्होंने परमार्थ निकेतन में परिवार समेत गंगा आरती में भाग लिया। 

पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह के कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद का स्वागत पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पूज्य स्वामी रामदेव जी व श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी ने किया जिसके उपरान्त महामहिम को स्वागत बैंड के साथ पतंजलि ऑडिटोरियम तक लाया गया। मंच पर महामहिम का स्वागत शाल व रूद्राक्ष की माला देकर किया गया। वहीं राष्ट्रपति को अपने बीच पाकर छात्र-छात्राओं ने महामहिम का स्वागत तालियों की गड़गड़ाहट से किया। पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी ने विश्वविद्यालय को प्रगति रिपोर्ट पेश की। वहीं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और कहा कि इस दीक्षान्त समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं तथा स्नातक, स्नात्कोत्तर, पी.एच-डी. की उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार देवभूमि में आना सौभाग्य की बात है। हरिद्वार का हमारी परम्परा में एक विशेष महत्व है क्योंकि यह भगवान विष्णु व भगवान शंकर जी की पावन स्थली व प्रवेश द्वार है।

आज से 10 वर्ष पूर्व योग को लेकर एक तपस्या के रूप में जानते थे और लोग सोचते थे कि योग वही कर सकता है जो सन्यासी होगा। मगर स्वामी रामदेव जी ने इस परिभाषा को बदल दिया है। आज हर व्यक्ति अपनी दिनचर्या में किसी न किसी रूप में योग अवश्य करता है।

2015 में भारत सरकार के प्रयासों के द्वारा प्रतिवर्ष 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में बनाने का निर्णय लिया गया है। यह वही प्रयास है जिसके परिणामस्वरूप 2016 में योग को यूनेस्को द्वारा विश्व की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल किया गया है।

आज कुछ लोग योग को धर्म के चश्मे से देखते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं है। योग शरीर व मन को स्वस्थ रखने व उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने की एक पद्धति है। आज क्यूबा जैसा राष्ट्र भी योग को मानता है जिसने योग दिवस मनाया। वहाँ के राष्ट्रपति ने खुद मुझसे कहा कि मैं खुद योग करता हूँ, साथ ही सूर्य नमस्कार भी करता हूँ और उसी ही राह पर आज सउदी अरब में सुश्री मारमाई को योग का प्रचार-प्रसार करने के लिए चुना गया है। यह भारत की बहुत बड़ी जीत है। योग सबके लिए है, योग सबका है। 

पतंजलि विश्वविद्यालय द्वारा जो प्रयास किए जा रहे हैं उससे योग व आयुर्वेद के आधुनिक परिप्रेक्ष्य में विश्वपटल पर गौरवशाली स्थान प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। भारत की ज्ञान परम्परा का सम्मान विश्व समुदाय द्वारा हमेशा से किया जा रहा है, भविष्य में भी किया जाता रहेगा। राष्ट्रपति ने कहा कि मैं इस वर्ष अप्रेल माह में आना चाहता था मगर कोविड महामारी के कारण यहाँ न आ सका। जिस कारण एक अच्छा कार्य अधूरा रह गया था। मगर यह अधूरा कार्य पूर्ण करने के लिए मैं स्वस्थ व उत्साह के वातावरण के बीच यहाँ पर पहुँचा हूँ।

पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति ने प्रथम दीक्षान्त समारोह में बोलते हुए कहा कि 2006 में इस विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी जो आज योग, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी, दर्शन, संस्कृत, अंग्रेजी, पर्यटन, प्रबंधन, आधुनिक विज्ञान व अनुसंधान के माध्यम के साथ विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। योग व आयुर्वेद आने वाले भविष्य का मूल है। पतंजलि विश्वविद्यालय देश व विदेश में सभी पाण्डुलिपियों का संरक्षण व लेखन प्रकाशन पर सर्वाधिक कार्य कर रही है। इस कार्य को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज भी किया गया है। भविष्य योग व वैदिक संस्कृति का है जहाँ आयुर्वेद से ही लोगों का उद्धार होगा। संसार योग, सनातन संस्कृति का अनुसरण करेंगे जिसकी तरफ आज पूरी दुनिया निहार भी रही है। पतंजलि विश्वविद्यालय यह सभी कार्य पूर्ण करने के प्रति संकल्पित है।

पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पूज्य स्वामी रामदेव जी ने ऑडिटोरियम में बैठे सभी विद्यार्थियों को एक साथ बैठे देखकर भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि जैसे एक माता-पिता का हृदय श्रेष्ठ व सफल संतान को देखकर गौरवान्वित होता है उसी प्रकार आज मेरा भी हृदय इन बच्चों को देखकर गौरवान्वित हो रहा है। आज अब इन बच्चों की श्रृंखला प्रारंभ हो गई है। अब हमें विश्व विजेता के पुरोधा बन करके अपनी भारत माता का मान बढ़ाना है। आज इसका यह संकल्प दिवस है। मैं गुरुकुल शिक्षा परम्परा से पढ़ा हूँ जिस पर लोग बड़ा प्रश्न खड़ा करते थे, इसका उपहास उड़ाते थे। लेकिन वही शिक्षा व्यवस्था आज सैकड़ों छात्र-छात्राएँ तैयार कर रही हैं। इन बच्चों को उपाधि देकर मुझे अपनी शिक्षा पर गौरव की अनुभूति हो रही है। आज यहाँ से उपाधि प्राप्त करने वाले बच्चों से मैं आशा करता हूँ कि वह धर्म, राजनीति, सामाजिक व जीवन के हर क्षेत्र में अपने पुरुषार्थ की ध्वजा को लहराकर के आगे बढ़ने का कार्य करेंगे। ये सभी विद्यार्थी अपने अंदर से संकल्प लें कि विश्व पटल पर भारत माता का शीष ऊँचा करना है। आज यह पतंजलि विश्वविद्यालय का यह बीज रूप है। आने वाले समय में पतंजलि ग्लोबल पतंजलि यूनिवर्सिटी बनेगी। यह दुनिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी होगी जहाँ 1 लाख से अधिक छात्र सभी विषयों में ज्ञान हासिल करेंगे। जैसे भारत में पहले पूरी दुनिया के लोग आकर के नालंदा व तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालय में अध्ययन किया करते थे, अब पतंजलि इन नालंदा तथा तक्षशिला विश्वविद्यालय का नवाचार व नव अवतार पतंजलि की ओर से प्रस्तुत होगा। हमारे भारत के बच्चों को अध्ययन के लिए किसी बाहर के देश में जाना नहीं पड़ेगा अपितु पूरी दुनिया के छात्र-छात्राएँ यहाँ पर आकर के दीक्षा, शिक्षा, संस्कार लेंगे जिससे हमारी सनातनी संस्कृति गौरवान्वित होगी। पतंजलि विश्वविद्यालय व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य कर रहा है। भविष्य में पतंजलि भारतीय शिक्षा बोर्ड बनाने जा रहा है जिससे शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति आएगी। पतंजलि इसके प्रति संकल्पित है।

इस अवसर पर कुल 700 विद्यार्थियों को स्नातक उपाधि से सम्मानित किया गया जिसमें बी.ए. योग विज्ञान में कुल 473, बी.एस.सी. योग विज्ञान में 142, बी.पी.ई.एस. (शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद) में 20, बी.ए. दर्शन में 12, बी.ए. व्याकरण में 53 विद्यार्थी शामिल रहे। वहीं 620 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर उपाधि से सम्मानित किया गया जिसमें एम.ए. योग विज्ञान के 354, एम.एस.सी. योग विज्ञान के 191, एम.ए. मनोविज्ञान के 28, एम.ए. दर्शन के 23, एम.ए. संस्कृत साहित्य के 21, एम.ए. संस्कृत व्याकरण के 3 विद्यार्थी शामिल रहे। 1 विद्यार्थी को विशिष्ट आचार्य उपाधि (एम.फिल.) तथा 11 विद्यार्थियों को विद्यावारिधि (पी.एच-डी.) उपाधि से सम्मानित किया गया। साथ ही 78 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह, माननीय प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री उत्तराखण्ड धनसिंह रावत ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रति कुलपति महावीर, पूज्या साध्वी देवप्रिया, भाई जयदीप, भाई राकेश, स्वामी परमार्थ देव के साथ-साथ पतंजलि विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।


महामाई के गुणगान के साथ सम्पूर्ण हुआ भैरव अष्टमी महोत्सव

 








मुजफ्फरनगर। श्री महाकाल भैरव अष्टमी महोत्सव के अंतिम दिल महामाई के जागरण का आयोजन किया गया। 


श्री महाकाल बटुक भैरव एवं श्री सिद्ध पीठ मंदिर कल्लरपुर कछोली में चल रहे श्री महाकाल भैरव अष्टमी महोत्सव के अंतर्गत महामाई का विशाल जागरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की चेयरमैन अंजू अग्रवाल, प्रसिद्ध उद्योगपति अशोक अग्रवाल, प्रसिद्ध उद्योगपति भीमसेन कंसल, भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल, वरिष्ठ व्यापारी एवं भाजपा नेता राहुल गोयल, इंद्रसेन बिंदल, मुकेश बिंदल सहित कई गणमान्य लोगों द्वारा पूजन कराकर महामाई के जागरण की ज्योत प्रज्वलित की गई।परमपूज्य ठाकुर नकली सिंह गुरू जी और टी आर न्यूज इंडिया के प्रधान संपादक अभिषेक वालिया द्वारा पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल का सम्मान किया। इसके बाद दूर-दूर से आए कलाकारों द्वारा महामाई का गुणगान किया गया, वही मनमोहक झांकियों द्वारा भक्तों में एक समा बांधा गया। मध्यरात्रि में भगवान श्री महाकाल बटुक भैरव का मदिरा से रुद्राभिषेक किया गया। तत्पश्चात यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ साथ महामाई के जागरण की भी पूर्णाहुति हुई। इसके पश्चात प्रसाद वितरण हुआ इसके अलावा महोत्सव की शुरुआत से चल रहे विशाल भंडारे का का भी समापन किया गया। मंदिर के महंत परम पूजनीय ठाकुर नकली सिंह (गुरु जी) द्वारा अतिथियों को आशीर्वाद दिया गया। साथ ही आयोजन समिति के ठाकुर रामकुमार पुंडीर, मुकेश धीमान, योगेश धीमान, अभिषेक वालिया राकेश बंसल, पवन पांचाल भूमेश कुमार, नवीन कुमार, कुलदीप कुमार, सहित कई पदाधिकारी व्यवस्था में मौजूद रहे।

समाजवादी चिकित्सा सभा ने किया गोष्ठी का आयोजन

 


मुजफ्फरनगर ।समाजवादी चिकित्सा सभा द्वारा विभिन्न मुद्दों पर गोष्ठी का आयोजन किया गया 

भोपा रोड स्थित पार्टी हाल समाजवादी चिकित्सा सभा मुजफ्फरनगर द्वारा राष्ट्रवाद, समाजवाद व समाज के ऊपर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पधारे मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ जितेंद्र श्रीवास्तव द्वारा राष्ट्रवाद समाजवाद व समाज को लेकर विभिन्न प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक एवँ भौगोलिक आंकड़ों पर प्रकाश डालते हुए कहा इन सभी मामलों में समाज को समानता के अधिकार मिलने चाहिए। गोष्टी के अध्यक्ष डॉक्टर एसएन चौहान ने कहा कि समाजवाद समाज के प्रथम सीढ़ी है जिसके कारण राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा अनेक प्रकार के भ्राति पैदा की जाती है। सभी राजनीतिक एवँ सामाजिक संगठनों को गरीब पिछड़े दलित लोगों के लिए कुछ ना कुछ करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ गिरीश मोहन सिंघल द्वारा लोगों के साथ-साथ समाज में फैली कई प्रकार की कुरीतियों को समाप्त कर समान रूप से समाजवाद, राष्ट्रवाद एवं समाज की नीति को लागू करने पर विचार करें। जिस का संचालन एडवोकेट तरुण गोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजक समाजवादी की सभा मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अशोक सिंघल उपाध्यक्ष डॉ. हृदयेश अरोरा, महासचिव डॉक्टर एल एम काज़मी, अधिवक्ता पार्टी के सदस्य शलभ गुप्ता, अमित गुप्ता, साहित्यकार प्रदीप जैन कीर्ति भूषण सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वाल्मीकि की मूर्ति हटाने पर वाल्मीकि समाज में रोष

 


मुजफ्फरनगर। आज दिनांक 28 नवम्बर को वाल्मीकि क्रान्ति दल के चीफ दीपक गम्भीर के निवास मौहल्ला आबकारी मे एक आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता वाल्मीकि समाज की वरिष्ठ नेता  कुल्लन देवी ने की व संचालन सोनू सरवट ने किया।  कुलन देवी ने सभा को संबोधित करते करते हुए कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर में भगवान वाल्मीकि का एक भी चौराहे नहीं था जिस पर समाज के द्वारा भगवान वाल्मीकि चौराहे की स्थापना कर सौंदर्यकरण कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मिसाल कायम की थी लेकिन भाजपा के कुछ व्यापारी नेताओं ने इस पर विरोध कर भगवान वाल्मीकि चौराहे को पुलिस द्वारा हटवा दिया गया जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और वाल्मीकि समाज अपने भगवान का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा इसके लिए रणनीति बनाकर आंदोलन किया जायेगा। वही सभा को संबोधित करते हुए वाल्मीकि क्रांति दल के चीफ दीपक गंभीर ने बताया कि भाजपा सरकार के इशारे पर कुछ भाजपा व्यापारियों के कहने पर भगवान वाल्मीकि चौराहे की जो सौंदर्यकरण किया गया था उसको प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया जबकि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भगवान राम का मंदिर बनाने के लिए पूरी जनता से सहयोग की मांग की है वह भगवान राम का मंदिर बन रहा है लेकिन विडंबना की बात है भाजपा की सरकार में भगवान वाल्मीकि चौराहे की स्थापना हुई थी और इसको कुछ व्यापारी को कहने पर तोड़ दिया गया हमें भाजपा से और भाजपा एक विधायक से भाजपा के चेयरमैन से हमें ये उम्मीद नहीं थी अब तक तो लोग इंसान इंसान में भेद क्या करते थे लेकिन आज मालूम हुआ कि यह लोग हिंदू मानसिकता के लोग हैं भगवानों को भी जाति के आधार पर देख रहे हैं आज पूरे वाल्मीकि समाज के मान सम्मान को ठेस पहुंची है हम प्रशासन को चेताया चाहते हैं कि यदि प्रशासन ने भाजपा सरकार के विधायक और मंत्री ने अपना धर्मी रवैया और तानाशाही रवैया त्याग कर भगवान वाल्मीकि चौराहे के पुनः स्थापित नहीं नहीं की तो बाल्मीकि समाज सड़कों पर आएगा और आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगा वहीं हम अपने आराध्य भगवान वाल्मीकि जी का अपमान कदापि बर्दाश्त नही करेंगे। आज भाजपा ने साबित कर दिया की वोट के समय वाल्मीकि समाज हिन्दू नजर आते है और अधिकार और सम्मान की बातें आती है तो दलित नजर आते है। सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष गुरु गौर ने बताया कि शासन-प्रशासन यह ना समझे कि बाल्मीकि समाज चुप बैठ गया है आपने देखा हुआ शेर को शेर जब शिकार करता है तो वह दो कदम पीछे हटता है और फिर अपने शिकार पर जोरदार हमला करता है और अपने दुश्मन को परास्त कर देता है।

सभा मे उपस्थित पोपी, राहुल शर्मा, जंगी, संजय रामपुरी, राहुल रामपुरी, नीरज चौटाला आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सपा छोड़कर भाजपा का थामा दामन

 


मुजफ्फरनगर । गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व एवं मण्डल अध्यक्ष रोहाना अशोक धीमान व महामंत्री लक्ष्मण शर्मा की उपस्थिति में सपा नेता मामेश ठाकुर पूर्व महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी,  मंजू त्यागी चरथावल विधानसभा प्रभारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा आगणतुक बन्धुओ को भारतीय जनता पार्टी का पटका, माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर विधिवत रूप से सदस्यता ग्रहण कराकर भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल किया गया और सभी का भव्य स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा सभी को पार्टी की रीति नितियों के बारे में विस्तार से बताया व सभी से आवहान किया कि 2022 के आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में परिश्रम व लगन के साथ जुट जाये।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, अतुल सैनी, जिला कार्य सदस्य प्रवीण शर्मा, रविकांत शर्मा, जिला पंचायत तरूण पाल, प्रवीण कुमार, एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक राहुल शर्मा, डॉ० डी.वी.एस. त्यागी, शिवम त्यागी, विनोद कश्यप, पवन, राजवीर सिंह, श्रीपाल प्रजापति, यासीर, असद, रहीस, वसीम, ऋषभ, दिपांशु त्यागी, लल्ला ठाकुर, देवा ठाकुर, मुकेश पाल, संजीव सैनी, नीटू पाल, विशाल जलौत्रा, पिन्टू प्रजापति, आदित्य कोहली, मोहित कोहली आदि उपस्थित रहे।

पेपर लीक, टीईटी परीक्षा रद्द, शामली से तीन गिरफ्तार



लखनऊ । उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक की आशंका में निरस्त एसटीएस की सूचना पर परीक्षा निरस्त कर दी गई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसटीएफ मेरठ ने शामली जिले से 3 आरोपी पेपर के साथ पकड़े। इनके नाम मनीष उर्फ मोनू, रवि पुत्र विनोद और धर्मेंद्र पुत्र कुंवरपाल निवासी शामली बताए गए हैं।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों पारियों की परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं। मिली रही जानकारी अनुसार, पेपर शुरू होने से पहले मथुरा, गाजियाबाद और बुलंदशहर के व्हाट्सएप ग्रुप पर पेपर वायरल हुआ। एसटीएफ ने मेरठ से तीन लोगों को उठाया है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी है। उधर, मामले की जांच में एसटीएफ की टीम लग गई है।

यूपी टीईटी 2021 की परीक्षा दो पालियों में 2554 केंद्रों पर 28 नवंबर को प्रस्तावित थी। पहली में 12,91,628 और दूसरी पाली में 8,73,553 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसे लेकर गुरुवार को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने समस्त मंडल के कमिश्नर और जनपदों के जिलाधिकारी, प्रशासनिक अफसर, पुलिस आयुक्त, एसएसपी और जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग की। पहली बार परीक्षा केंद्रों पर लाइव सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखने का प्लानिंग की गई थी। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूर्णतया प्रतिबंध किया गया।

रविवार को सूर्य होंगे किस पर मेहरबान : पंचांग और राशिफल


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 28 नवंबर 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास -  मार्ग शीर्ष मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार  कार्तिक*)

⛅ *पक्ष -  कृष्ण* 

⛅ *तिथि - नवमी 29 नवंबर प्रातः 05:30 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 10:06 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*

⛅ *योग - विष्कम्भ 29 नवंबर प्रातः 05:03 तक तत्पश्चात प्रीति*

⛅  *राहुकाल -  शाम 04:33 से शाम 05:56 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:58* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:54*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम  दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *परिवार में सुख- शांति के लिए उपाय* 🌷

👨‍👨‍👧‍👦 *परिवार के सदस्यों में वाद-विवाद होता रहता है, लेकिन जब ये रोज होने लगे तो घर के वातावरण में अशांति फैल जाती है। कभी-कभी ये विवाद कोई बड़ी घटना का रूप भी ले लेते है। इस समस्या से निपटने के लिए नीचे लिखा उपाय करें-*

🌷 *उपाय*

*प्रतिदिन सुबह सूर्योदय के समय घर के उस मटके या बर्तन में से एक लोटा जल लें जिसमें से घर के सभी सदस्य पानी पीते हों और उस जल को अपने घर के प्रत्येक कमरे में, घर की छत पर तथा हर स्थान पर छिड़कें। इस दौरान किसी से कोई भी बात नहीं करें एवं मन ही मन ॐ शांति ॐ मंत्र बोलते रहें। कुछ ही समय में आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी।*

         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞घर पर करें छिड़काव- रातभर तुलसी की पत्तियों को पानी में भिगोएं. फिर रोजाना सुबह-शाम पूजा के बाद इस पानी का पूरे घर में छिड़काव करें. मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.


बिजनेस में तरक्की के लिए- तुलसी के पत्तों को तीन दिन तक पानी में भिगोकर रखें. बाद में इस पानी का छिड़काव अपने दफ्तर, दुकान या कारखाने पर सुबह-शाम पूजा के बाद करें. इससे कारोबार में तरक्की के रास्ते खुलते हैं.

घर में हो कोई बीमार- अगर घर में कोई लंबे समय से बीमार है तो उसपर तुलसी के पानी का छिड़काव करें. इससे बीमारी जल्दी ही ठीक हो जाएगी.



🌷 *नारी कल्याण पाक* 🌷

👩🏻 *यह पाक युवतियों, गर्भिणी, नवप्रसूता माताएँ तथा महिलाएँ – सभी के लिए लाभदायी है |*

➡ *लाभ : यह बल व रक्तवर्धक, प्रजनन – अंगों को सशक्त बनानेवाला, गर्भपोषक, गर्भस्थापक (गर्भ को स्थिर – पुष्ट करनेवाला), श्रमहारक (श्रम से होनेवाली थकावट को मिटानेवाला) व उत्तम पित्तनाशक है | एक – दो माह तक इसका सेवन करने से श्वेतप्रदर (ल्यूकोरिया, अत्यधिक मासिक रक्तस्राव व उसके कारण होनेवाले कमरदर्द, रक्त की कमी, कमजोरी , निस्तेजता आदि दूर होकर शक्ति व स्फूर्ति आती है | जिन माताओं को बार-बार गर्भपात होता हो उनके लिए यह विशेष हितकर है | सगर्भावस्था में छठे महिने से पाक का सेवन शुरू करने से बालक हृष्ट-पुष्ट होता है, दूध भी खुलकर आता है |*

💪🏻 *धातु की दुर्बलता में पुरुष भी इसका उपयोग कर सकते हैं |*

👉🏻 *सामग्री : सिंघाड़े का आटा, गेंहू का आटा व देशी घी प्रत्येक २५० ग्राम, खजूर १०० ग्राम, बबूल का पिसा हुआ गोंद १०० ग्राम, पिसी मिश्री ५०० ग्राम |*

➡ *विधि : घी को गर्म कर गोंद को घी में भून लें | फिर उसमें सिंघाड़े व गेंहू का आटा मिलाकर धीमी आँच पर सेंके | जब मंद सुगंध आने लगे तब पिसा हुआ खजूर व मिश्री मिला दें | पाक बनने पर थाली में फैलाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रखें |*

🍜 *सेवन-विधि : २ टुकड़े ( लगभग २० ग्राम ) सुबह शाम खायें | ऊपर से दूध पी सकते हैं |*

💥 *सावधानी : खट्टे,  मिर्च-मसालेदार व तेल में तले हुए तथा ब्रेड-बिस्कुट आदि बासी पदार्थ न खाये |*

🙏🏻 *-


📖

       🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🌻🍀🌺🙏🏻पंचक काल,

.

. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश

प्रदोष


02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

पूर्णिमा

18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार


दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपका मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82



 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपके लिए यात्रा लाभदायक रहेगी। छोटे व्यापारियों को आज नकद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करके ही किसी परीक्षा की तैयारी करनी होगी। आज सायंकाल के समय आपकी किसी योजना की पूर्ति होने से आपके मन में हर्ष रहेगा। आज दोपहर बाद आपकी किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने कौशल से अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज किसी व्यापारी या अधिकारी से आपकी अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को नया कानून ज्ञान तथा अनुभव प्राप्त होगा, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती हैं। समाज में आज आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन राजनीति की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं उनके कार्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण परेशान रहेंगे। आज आपको अपने भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने किसी परिजन व रिश्तेदार को धन का लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। नौकरी मे आपको उन्नति मिलेगी और कुछ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने से मन को शांति मिलेगी। व्यापार कर रहे लोगों को साझेदारी का सहयोग मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में अत्यधिक श्रम के कारण सायंकाल के समय आपको थकान का अनुभव होगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन क्रोध की वजह से आपको अपनी छवि को खराब नहीं करना है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से भरपूर सुख व सहयोग दोनों मिलेगा। यदि आज आप किसी वाहन संबंधित कोई सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमें किसी सदस्य से सलाह मशविरा अवश्य करें। व्यापार में आज आपको कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है, क्योंकि परिवार में कोई कलह उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आज आपको परिवार के सदस्यों की बातों को समझने का प्रयास करना होगा, तभी आप अपने परिवार को बेहतर तरीके से चला पाएंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा, जिसके कारण आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। आज आपको अपने भाइयों से किसी वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में यदि आज किसी भी तरह की हिस्सेदारी से दूर रहना होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने किसी सहयोगी के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है, समाज में आज आपकी मानदेय में वृद्धि होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य में मिलता दिख रहा है। आज आप अपने बढ़ते खर्चों के कारण परेशान रहेंगे। यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वहां सावधानीपूर्वक जाए। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों का भी खास ध्यान रखेंगे, जिसके कारण परिवार में प्रेम की भावना बनी रहेगी। व्यवसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में व्यतीत करेंगे। इस संबंध में आज ऑफिस में कार्य करने वाले लोगों का मूड खराब हो सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप कुछ निवेश भविष्य की योजनाओ पर भी व्यय करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स का साथ मिलेगा।

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपके चारों ओर का वातावरण अशांतिपूर्ण रहेगा। जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज कुछ ऐसी विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होंगी, जिनमें आप अपने क्रोध पर काबू रखने में असफल रहे हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है व अपने मधुर व्यवहार को बनाए रखना है। आज आपके मित्रों की वजह से कुछ नए संपर्क बनेंगे,जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे, जो लोग विदेशों से कारोबार करते हैं उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके व्यापार में अचानक से कोई ऐसी डील फाइनल होगी, जिससे आपको लाभ थोडा कम रहेगा। यदि आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जाए, तो उसमें टेंशन बिल्कुल ना ले। यदि आज व्यवसाय में निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर करें। नौकरी कर रहे जातकों को आज आमदनी के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आज आपको अपने किसी दोस्त के द्वारा किसी निवेश की स्कीम का पता चलेगा, लेकिन आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके ही निवेश करें, तो ही बेहतर होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज संतान को नौकरी में किसी बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति होगी, जिसके कारण आपके मन में हर्ष होगा, लेकिन यदि आपको कोई भी बीमारी हो, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें, नहीं तो भविष्य में वह कोई भयंकर बीमारी का रूप ले सकती है। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको अपने द्वारा किए गए कार्य से आपके जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिसके कारण आपका प्यार और गहरा होगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने शत्रुओं के कारण कोई गलत जानकारी प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि किसी व्यवसाय को आज साझेदारी में करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपकी मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मेल मिलाप में व्यतीत करेंगे। यदि आज परिवार में किसी सदस्य से कोई कहासुनी हो, तो आपको उसमें आपको ध्यान नहीं देना है।

शनिवार, 27 नवंबर 2021

महिला चिकित्सक की मौत के मामले में पति पर नामजद मुक़दमा दर्ज

 


मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र में गत दिवस संदिग्ध हालातों में फांसी पर झूलती मिली महिला चिकित्सक की मौत के मामले में मृतका के पिता ने अपने दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गौरतलब है कि दक्षिण सिविल लाइन निवासी डा. शिल्पी अग्रवाल फिजियोथैरेपिस्ट थीं। बीते दिवस शिल्पी अपने घर में रेलिंग के फंदे पर लटकी हुई मिलीं थीं। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया था। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मृतका के पिता द्वारा सिविल लाइन थाने पर दी गई। तहरीर में अपने दामाद पर उसकी पुत्री की हत्या करने का संदेह व्यक्त किया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Featured Post

शिव मूर्ति संचालक मंडल के सदस्य बाबूराम कौशल जी का निधन

मुजफ्फरनगर। शिव मूर्ति संचालक मंडल के सदस्य बाबूराम कौशल जी का आकस्मिक निधन हो गया।   शव यात्रा कल प्रातः 9:00 उनके निवास स्थान मोती महल से ...