रविवार, 11 जुलाई 2021

यूपी में बदला नाइट कर्फ्यू का समय


लखनऊ। प्रदेश में कोरोना संक्रमण मे कमी के बाद नाइट कर्फ्यू का समय कम कर दिया गया। अब नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। वीकेंड लॉकडाउन पहले की तरह प्रभावी रहेगा।

यह निर्णय सीएम योगी ने रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक में लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कोरोना प्रोटोकाल पूरी तरह पालन कराया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। दुकानों पर दुकानदार व स्टाफ के लिए मास्क, दो गज की दूरी और सेनेटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। यही अनिवार्यता ग्राहकों के लिए भी लागू होगी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, यूपी में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से चार लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22,693 हो गई है। सरकार ने  21 जून से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रेस्टोरेंट और मॉल को पचास फीसदी की क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी थी। इसके साथ ही पार्क, स्ट्रीट फूड के संचालन की भी अनुमति 21 जून से दे दी गई थी। कोरोना की कंट्रोल होती स्थिति को देखते हुए यूपी सरकार ने अब सरकारी दफ्तरों में शत प्रतिशत उपस्थिति का नियम लागू कर दिया है। साथ ही कोविड नियमों के पालन की शर्त लगाई गई है। सरकार के सख्त निर्देश हैं कि सभी स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना करनी होगी।

चरथावल सामुदायिक केंद्र को दिलवाएंगे सुविधाएंः सुभाष चौहान


मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग एवं हिंदू संघर्ष समिति के संरक्षक सुभाष चौहान चरथावल कस्बे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से संबंध व्यापार मंडल चरथावल के अध्यक्ष अनुज कुमार गर्ग के प्रतिष्ठान कंवर सेन राकेश कुमार एवं कृष्ण ट्रेडिंग कंपनी चरथावल पर पहुंचे ।वहां पर मौजूद चरथावल कस्बे के सम्मानित लोगों ने सुभाष चौहान से नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग होने के कारण चरथावल कस्बे में  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिलने वाली सुविधाओं को पूरा कराने की मांग  रखी। चरथावल कस्बे के सम्मानित लोगों ने बताया कि यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तो है लेकिन सुविधाएं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ही मिल रही है यहां पर 30 बेड होने चाहिए लेकिन अभी केवल 16 बेड ही हैं जिसकी वजह से कोरोनावायरस अत्यधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा है इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन तो है लेकिन टेक्नीशियन नहीं है इसकी भी आपत्ति जताई गई क्योंकि इस अस्पताल में बिल्डिंग का अभाव है जिस वजह से यह सारी दिक्कतें हो रही हैं कस्बा चरथावल वासियों में इसी बात को लेकर रोष है कि यह सिर्फ नाम का  ही  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है जबकि यहाँ पर सुविधाएं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से भी कम है। इस पर सुभाष चौहान ने कस्बे के व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वह अपना पूरा प्रयास करेंगे कि शासन तक इस बात को प्रमुखता के साथ पहुंचाएंगे एवं जिले के  जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इस कार्य को शासन से कराने का प्रयास करेंगे ।उन्होंने चरथावल वासियों से अपील की है कि वह कभी भी किसी भी समय स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं एवं दवा व्यापार से संबंधित किसी भी कार्य के लिए एवं अन्य कार्य के लिए भी उनसे संपर्क कर सकते हैं। चरथावल कस्बे के व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार गर्ग ने सुभाष चौहान जी का आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा जनपद में विगत कुछ समय में कोरोना काल में स्वास्थ्य से संबंधित किए गए अच्छे कार्यों की सराहना की। आज अनुज कुमार गर्ग  के प्रतिष्ठान पर अमित गर्ग, अनुपम कंसल, नंदकिशोर ,अमित गुप्ता , सुबोध जैन अरुण प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

पंद्रह जुलाई को तहसीलों पर सपा का हल्ला बोल


मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा चुनाव धांधली व लोकन्त्र की हत्या करने के विरुद्ध व अन्य मुद्दों पर सपा के 15 जौलाई के सभी तहसीलों पर प्रदर्शन की तैयारी के लिए सपा कार्यालय पर  आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व संचालन सपा जिला महासचिव जिया चौधरी ने किया।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष ब प्रमुख चुनाव में भाजपा की योगी सरकार ने गुंडागर्दी की तमाम हदे पर करके जिला पंचायत सदस्यों व बीडीसी के अपहरण धमकी व पुलिस से फर्जी मुकदमो के बल पर आतंक फैलाने का कृत्य करके विपक्षी प्रत्याशियो को नामंकन से गुण्डागर्दी के बल पर रोकने,नामांकन निरस्त करने व महिला प्रत्याशियो तक के चीरहरण करने, मतगणना में धांधली जैसे कृत्यों से लोकतंत्र व चुनावी प्रक्रिया को बंधक बनाकर मुख्यमंत्री योगी ने फर्जी जीत का ढिंढोरा पीटा है।प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार के इन कृत्यों पर सपा खामोश नही रहेगी तथा जनपद की सभी तहसीलों पर जोरदार प्रदर्शन कर भाजपा सरकार की लोकनतन्त्र विरोधी साजिश को उजागर करेगी।

पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी व पूर्व विधायक अनिल कुमार ने कहा कि बढ़ती महंगाई बेरोजगारी स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से लोगो की मौत रुके हुए विकास से प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश को चुनावी धांधली व अराजकता से दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व सपा प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत अली व पूर्व प्रत्याशी खतौली श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब योगी सरकार की असवैंधानिक कार्यशैली को बर्दाश्त न कर कड़ा विरोध करेगी। सपा के पूर्व प्रत्याशी मेराज तेवड़ा व पूर्व प्रत्याशी चंदन चौहान ने कहा कि भाजपा की निरंकुश सरकार विपक्षी महिला प्रत्याशियो को भी नही बख्शकर उनके चीरहरण पर उतरकर महिलाओ का अपमान करने में आगे है इस अपमान का जवाब 15 जौलाई के प्रदर्शन से दिया जाएगा।

सपा के महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व पूर्व जिला महासचिव अब्दुल्ला राणा ने कहा कि भाजपा सरकार की निरंकुशता के खिलाफ सदर तहसील पर सपा का हल्ला बोल प्रदर्शन   15 जौलाई को जोरदार तरीके से किया जाएगा। मीटिंग में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख पुत्र विनोद मलिक बुढाना का स्वागत किया गया। सपा नेता राकेश शर्मा के दो सगे सालों की ऋषिकेश में डूबने से मौत पर दुख जताते हुए मीटिंग में उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

मीटिंग को पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती,सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल भाटी,सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,पूर्व मंत्री महेश बंसल,अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार एडवोकेट,सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उमेश त्यागी,जिला उपाध्यक्ष राजीव बालियान,मास्टर खुर्शीद,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन,पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा,जिलाध्यक्ष युवजन सभा फ़िरोज अंसारी,पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी,ब्रज राज सैनी,शमशेर मलिक,विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा,सतबीर त्यागी,अकरम खान,नोशाद अली,इरशाद जाट,इकराम कस्सर,प्रधान शाह रज़ा नकवी,सुखपाल सिंह आदि ने किया।

मीटिंग में मुख्य रूप से गोल्डी अहलावत संदीप डबास,शिवम त्यागी एडवोकेट,सूर्यप्रताप राणा,सावन कुमार एडवोकेट,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी,पंकज सैनी,रोहन त्यागी,कृष्ण पाल,डॉ नरेश विश्वकर्मा,बृजेश कुमार,ऐश मौहम्मद मेवाती,नवेद रंगरेज सादिक चौहान,जोनी आर्य,संजीव शास्त्री,वसीम राणा,उमर खान आदि मौजूद रहे।

आप नेता ने दी भाजपा नेताओं के पानी कनेक्शन काटने की धमकी


नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने धमकी दी है कि अगर हरियाणा ने 24 घंटे के अंदर दिल्ली को पूरा पानी नहीं दिया तो दिल्ली में भाजपा नेताओं के घरों के पानी का कनेक्शन काट देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की गंदी राजनीति को सुधारने का अब केवल यही तरीका बचा है, क्योंकि किसी भी सरकार के लिए रोजाना हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट जाना संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने जानबूझकर दिल्ली को मिलने वाले पानी का लगभग 100 एमजीडी कटौती कर रहा है।

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा से दिल्ली आने वाले पानी को हरियाणा सरकार ने जानबूझकर रोका हुआ है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से पानी की कमी  हो रही है, जबकि दिल्ली को जो पानी मिलता है, उसका बड़ा हिस्सा हरियाणा से आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा से आने वाले पानी को वहां की भाजपा सरकार ने जानबूझकर राजनीतिक कारणों से रोका हुआ है।

आप नेता ने कहा कि दिल्ली में 900 एमजीडी पानी की रोजाना कुल खपत होती है। इसमें से अगर 100 एमजीडी पानी नहीं आता है तो लगभग लगभग 10 फीसदी पानी कम हो जाता है। दो करोड़ की आबादी के हिसाब से 20 लाख लोगों का पानी भाजपा की हरियाणा सरकार ने रोक रखा है।  

यूपी में सांप के काटने से मौत पर चार लाख मुआवजा मिलेगा


लखनऊ  ।  योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में सर्पदंश से होने वाली मौतों को राज्य आपदा घोषित कर दिया है यानी अब सांप के काटने से यदि किसी की मृत्यु होती है तो वह सरकारी मुआवजे का हकदार होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं, जिसके मुताबिक अब सर्पदंश के मृतक के परिवार को सरकार की ओर से 4 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।इस आदेश के मुताबिक सर्पदंश के मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगें। घटना के 7 दिनों के भीतर उन्हें तय सरकारी मुआवजे की राशि दे दी जाएगी। यह सुनिश्चित करना जिलाधिकारी का काम होगा।

आज मानसूनी बारिश के दिल्ली वेस्ट यूपी पहुंचने की संभावना


नई दिल्ली। शनिवार को मॉनसून के दिल्ली एनसीआर पहुंचने की उम्मीद पूरी नहीं हो स्की। अनुमान है कि अब अगले 24 घंटे के भीतर यह राष्ट्रीय राजधानी में पहुंच सकता है। 

वेस्ट यूपी और दिल्ली में उमस भरी गर्मी रहने के साथ ही अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में मॉनसून 13 दिनों की देरी के बाद शनिवार को पहुंच जाएगा। लेकिन अब कहा जा रहा है कि आज यानी रविवार को दिल्ली में मॉनसून दस्तक देगा। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक पिछले 15 वर्षों के दौरान यह पहली बार है जब मॉनसून दिल्ली में इतनी देरी से पहुंच रहा है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। 

शाहपुर ब्लॉक प्रमुख पद जीतकर अरविंद त्यागी ने तोड़ा 25 साल का रिकॉर्ड

 


मुजफ्फरनगर।विकास खण्ड कार्यलय पर ब्लॉक प्रमुख के शांति पूर्वक हुए चुनाव में त्यागी समाज ने पिछले लगभग पच्चीस वर्षो के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए ब्लॉक प्रमुख के पद की कुर्सी पर अपना कब्जा जमा लिया। हालांकि पिछली चार योजनाओं में ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर जाट समाज की दावेदारी रही। लेकिन इस बार भाजपा ने त्यागी बिरादरी के अरविंद त्यागी पर दांव लगाकर ब्लॉक प्रमुख पद पर भारी अंतर से जीत दर्ज की और विपक्ष के अनुज बालियान को एकतरफा पराजित किया। जबकि, जाट बहुमूल्य होने पर भी यह बात हजम करनी मुश्किल होगी।


विकास खण्ड कार्यालय पर शनिवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव बड़े ही शांति पूर्वक सम्पन्न किया गया। जिसमें पुलिस प्रशासन की भूमिका काबिले तारीफ कहने लायक है। लेकिन इस बार हुए प्रमुखी चुनाव की बात की जाए तो इस बार चुनाव में अरविंद त्यागी भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे। वहीं, रालोद के प्रत्याशी अनुज बालियान मैदान में थे। किंतु जाट समाज की बीस वर्ष की ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर त्यागी समाज ने अपनी ताल ठोकते हुए कब्जा जमा लिया। क्योकि 25 वर्षों पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पद पर पहली बार 1995 में कस्तूरी ठाकुर ने ब्लॉक प्रमुखी का पद संभाला था। उसके बाद डॉ अनिता चौधरी ने ब्लॉक प्रमुख पद पर कार्य किया। उसके बाद यशपाल बालियन ने प्रमुख पद हासिल किया। लेकिन राजनीति के बाद फिर से अनिता चौधरी ने ब्लॉक प्रमुखी का चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बना दिया। लेकिन उसके बाद नीरज बालियान ने प्रमुखी पड़ संभाला। इस बार त्यागी समाज के अरविंद त्यागी ने अपना रिकॉर्ड बनाते हुए 25 सालों का रिकॉर्ड तोड़कर जाट बिरादरी क्षेत्र में अपनी प्रमुखी की कुर्सी पर अपना कब्जा जमाते हुए समाज मे रिकॉर्ड बना दिया।

विकास खण्ड कार्यालय पर शनिवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव बड़े ही शांति पूर्वक सम्पन्न किया गया। जिसमें पुलिस प्रशासन की भूमिका काबिले तारीफ कहने लायक है। लेकिन इस बार हुए प्रमुखी चुनाव की बात की जाए तो इस बार चुनाव में अरविंद त्यागी भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे। वहीं, रालोद के प्रत्याशी अनुज बालियान मैदान में थे। किंतु जाट समाज की बीस वर्ष की ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर त्यागी समाज ने अपनी ताल ठोकते हुए कब्जा जमा लिया। क्योकि 25 वर्षों पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पद पर पहली बार 1995 में कस्तूरी ठाकुर ने ब्लॉक प्रमुखी का पद संभाला था। उसके बाद डॉ अनिता चौधरी ने ब्लॉक प्रमुख पद पर कार्य किया। उसके बाद यशपाल बालियन ने प्रमुख पद हासिल किया। लेकिन राजनीति के बाद फिर से अनिता चौधरी ने ब्लॉक प्रमुखी का चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बना दिया। लेकिन उसके बाद नीरज बालियान ने प्रमुखी पड़ संभाला। इस बार त्यागी समाज के अरविंद त्यागी ने अपना रिकॉर्ड बनाते हुए 25 सालों का रिकॉर्ड तोड़कर जाट बिरादरी क्षेत्र में अपनी प्रमुखी की कुर्सी पर अपना कब्जा जमाते हुए समाज मे रिकॉर्ड बना दिया।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 11 जुलाई 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 11 जुलाई 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - आषाढ़*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - प्रतिपदा सुबह 07:47 तक तत्पश्चात द्वितीया*

⛅ *नक्षत्र - पुष्य 12 जुलाई रात्रि 02:22 तक तत्पश्चात पुष्य*

⛅ *योग - हर्षण शाम 04:32 तक तत्पश्चात वज्र*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:44 से शाम 07:24 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:05* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:23* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - रविपुषयामृत योग (सूर्योदय से रात्रि 02:22 तक), चन्द्र-दर्शन*

 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *गुप्त नवरात्रि* 🌷

➡ *आषाढ़ मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। बहुत कम लोग इस नवरात्रि के बारे में जानते हैं, इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। गुप्त नवरात्रि में किए गए उपाय जल्दी ही शुभ फल प्रदान कर सकते हैं। धन, नौकरी, स्वास्थ्य, संतान, विवाह, प्रमोशन आदि कई मनोकामनाएं इन 9 दिनों में किए गए उपायों से प्राप्त हो सकते हैं । अगर आपके मन में कोई मनोकामना है तो आगे बताए गए उपायों से वह पूरी हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-*

💰 *1. धन लाभ के लिए उपाय*

*गुप्त नवरात्रि के दौरान किसी भी दिन स्नान आदि करने के बाद उत्तर दिशा की ओर मुख करके पीले आसन पर बैठ जाएं। अपने सामने तेल के ९ दीपक जला लें। ये दीपक साधनाकाल तक जलते रहना चाहिए। दीपक के सामने लाल चावल (चावल को रंग लें) की एक ढेरी बनाएं फिर उस पर एक श्रीयंत्र रखकर उसका कुम कुम, फूल, धूप, तथा दीप से पूजन करें।*

➡ *उसके बाद एक प्लेट पर स्वस्तिक बनाकर उसे अपने सामने रखकर उसका पूजन करें। श्रीयंत्र को अपने पूजा स्थल पर स्थापित कर लें और शेष सामग्री को नदी में प्रवाहित कर दें। इस प्रयोग से आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन सकते हैं।*

👨🏻👩🏻 *2. शीघ्र विवाह के लिए उपाय*

*गुप्त नवरात्रि में शिव-पार्वती का एक चित्र अपने पूजास्थल में रखें और उनकी पूजा करने के बाद नीचे लिखे मंत्र का 3, 5 अथवा 10 माला जप करें। जप के बाद भगवान शिव से विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करें-*

🌷 *मंत्र- ऊं शं शंकराय सकल-जन्मार्जित-पाप-विध्वंसनाय,*

*पुरुषार्थ-चतुष्टय-लाभाय च पतिं मे देहि कुरु कुरु स्वाहा।।*

👨🏻 *3. मनपसंद वर के लिए उपाय*

*गुप्त नवरात्रि के दौरान किसी भी दिन अपने पास स्थित शिव मंदिर में जाएं। वहां भगवान शिव एवं मां पार्वती पर जल एवं दूध चढ़ाएं और पंचोपचार (चंदन, पुष्प, धूप, दीप एवं नैवेद्य) से उनका पूजन करें। अब मौली (पूजा में उपयोग किया जाने वाला लाल धागा) से उन दोनों के मध्य गठबंधन करें। अब वहां बैठकर लाल चंदन की माला से इस मंत्र का जप 108 बार करें-*

🌷 *हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया।*

*तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।*

➡ *इसके बाद तीन महीने तक रोज इसी मंत्र का जप शिव मंदिर में अथवा अपने घर के पूजाकक्ष में मां पार्वती के सामने 108 बार करें। घर पर भी आपको पंचोपचार पूजा करनी है।*

💵 *4. बरकत बढ़ाने का उपाय*

*गुप्त नवरात्रि में किसी भी दिन सुबह स्नान कर साफ कपड़े में अपने सामने मोती शंख को रखें और उस पर केसर से स्वस्तिक का चिह्न बना दें। इसके बाद नीचे लिखे मंत्र का जप करें-*

🌷 *श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:*

➡ *मंत्र का जप स्फटिक माला से ही करें। मंत्रोच्चार के साथ एक-एक चावल इस शंख में डालें। इस बात का ध्यान रखें की चावल टूटे हुए ना हो। यह प्रयोग लगातार नौ दिनों तक करें। इस प्रकार रोज एक माला जप करें। उन चावलों को एक सफेद रंग के कपड़े की थैली में रखें और 9 दिन के बाद चावल के साथ शंख को भी उस थैली में रखकर तिजोरी में रखें। इस उपाय से घर की बरकत बढ़ सकती है।*

👩🏻 *5. मनचाही दुल्हन के लिए उपाय*

*गुप्त नवरात्रि के दौरान जो भी सोमवार आए। उस दिन सुबह किसी शिव मंदिर में जाएं। वहां शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद और शक्कर चढ़ाते हुए उसे अच्छी तरह से साफ करें। फिर शुद्ध जल चढ़ाएं और पूरे मंदिर में झाड़ू लगाकर उसे साफ करें। अब भगवान शिव की चंदन, पुष्प एवं धूप, दीप आदि से पूजा करें।*

➡ *रात 10 बजे के बाद अग्नि प्रज्वलित कर ऊं नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करते हुए घी से 108 आहुति दें। अब 40 दिनों तक नित्य इसी मंत्र का पांच माला जप भगवान शिव के सामने करें। इससे शीघ्र ही आपकी मनोकामना पूर्ण होने के योग बनेंगे।*

🤷🏻‍♂ *6. इंटरव्यु में सफलता का उपाय*

*गुप्त नवरात्रि में किसी भी दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सफेद रंग का सूती आसन बिछाकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके उस पर बैठ जाएं। अब अपने सामने पीला कपड़ा बिछाकर उस पर 108 दानों वाली स्फटिक की माला रख दें और इस पर केसर व इत्र छिड़क कर इसकी पूजा करें।*

➡ *इसके बाद धूप, दीप और अगरबत्ती दिखाकर नीचे लिखा मंत्र 31 बार बोलें। इस प्रकार 11 दिन तक करने से वह माला सिद्ध हो जाएगी। जब भी किसी इंटरव्यु में जाएं तो इस माला को पहन कर जाएं। ये उपाय करने से इंटरव्यु में सफलता की संभावना बढ़ सकती है।*

🌷 *मंत्र- ऊं ह्लीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्य सिद्धि कुरु कुरु फट् स्वाहा।*

👨🏻👩🏻 *7. दांपत्य सुख के लिए उपाय*

*यदि जीवनसाथी से अनबन होती रहती है तो गुप्त नवरात्रि में रोज नीचे लिखी चौपाई को पढ़ते हुए 108 बार अग्नि में घी से आहुतियां दें। इससे यह चौपाई सिद्ध हो जाएगी। अब नित्य सुबह उठकर पूजा के समय इस चौपाई को 21 बार पढ़ें। यदि संभव हो तो अपने जीवनसाथी से भी इस चौपाई का जप करने के लिए कहें-*

🌷 *​चौपाई*

*सब नर करहिं परस्पर प्रीति।*

*चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीति।।*


📖

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🌻☘🌸🌹🌼🌺💐🙏🏻पंचक आरम्भ

जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm

पंचक अंत

जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm

एकादशी

 

 5 जुलाई- योगिनी एकादशी

 

 20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी

प्रदोष

जुलाई 2021: प्रदोष व्रत


07 जुलाई: प्रदोष व्रत


21 जुलाई: प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार


अमावस्या


जुलाई, 2021 में अमावस्या तीथि 09 जुलाई, सुबह 5:16 बजे - 10 जुलाई, 6:46 बजे

अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता लेकर आएगा। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से आपके मन में प्रसन्नता रहेगी, लेकिन आप खुशी से फूले नहीं समाएंगे, लेकिन सायंकाल के समय कार्य में देरी होने से आपको कुछ परेशानी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से जो चिंताएं बनी हुई थी,उनका समाधान निकालने में आप सफल रहेंगे। आज आपको अपने परिजनों और प्रियजनों का भी सहयोग मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी के साथ आज आप अकेले में कुछ समय बताएंगे, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप मे फलदायक रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी। आज आपको कोई रोग परेशान कर सकता है, ऐसा हो तो लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई अधूरा काम आपके भाइयों के सहयोग से पूरा होगा और आपका मन प्रसन्न हो जाएगा, लेकिन आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा। यदि आपने इस पर रोक नहीं लगाई तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है।

मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में उत्साह पूर्वक रहने वाला है। आज आप अपना धन कहीं भी निवेश करेंगे, तो वह आपको भविष्य में बड़े लाभ देगा। सायंकाल का समय आप अपने सगे संबंधियों व मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। यदि आपका धन फंसा हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। आज आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। आज का दिन आपका व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है। आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलेगा। यदि अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया हुआ है, तो वह भी आज वापस मिलने की भरपूर संभावना है। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई में कठिन परिश्रम की आवश्यकता है, तभी सफलता मिलती दिख रही है। आज आपको नौकरी मे भागीदारों से अच्छा वातावरण मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन कर्ज बढ़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आप अपने व्यापार में यदि कुछ योजनाओं को लागू करेंगे, तो वह आपको उत्तम लाभ प्रदान करेंगी। किसी पुराने मित्र से हुई मुलाकात आज आपके चेहरे पर मुस्कराहट ला सकती है क्योंकि आप लंबे समय से अपने दोस्त से मिलने का मन बना रहे थे। यदि आपका कोई धन संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए कुछ मानसिक तनाव लेकर आएगा। आज आपके पिताजी को यदि कोई रोग परेशान कर रहा था,तो उसके कष्ट में अधिकता हो सकती है, इसके लिए आपको भागदौड करनी पड़ सकती है, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। विदेश में रह रहे परिजनों से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। बहन के विवाह में आ रही बाधा आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त होगी। रात्रि का समय आप किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग अच्छे होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपको अपने व्यापार में बड़ी मात्रा में अचानक धन लाभ होने के योग दिख रहे हैं, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अत्यधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण कुछ मानसिक तनाव भी परेशान करेगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आपको कुछ मानसिक तनाव भी रहेगा, लेकिन परिवार के सदस्यों के साथ सलाह मशवरा करने से आपकी चिंता थोड़ी कम होगी। व्यापार में यदि स्थान परिवर्तन करेंगे, तो दिन उत्तम रहेगा। आज आपके परिवार के कुछ सदस्य आपकी कुछ फरमाइशे कर सकते हैं, जिनको पूरा करने के लिए आपको धन खर्च करना पड़ेगा, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। व्यवसाय में नौकरी में शत्रु पक्ष आज आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, इसलिए सावधान रहें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपकी सामाजिक क्षेत्र में भी रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी, जिससे आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। रोजगार ढूंढ रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण तनाव थोड़ा कम होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपनी साथी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं, जिससे उनके बीच प्रेम और गहरा होगा। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, लेकिन आप उसमें नाकामयाब रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। भाई बंधुओं से आपका किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। व्यापार में आज आपको दूसरों पर अधिक भरोसा करने से रोकना होगा, नहीं तो वह आपकी बनती हुई योजनाओं को बिगाड़ने का पूरा प्रयास करेंगे। नौकरी में आज आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे, इसलिए आपको उनके ऊपर नजर बनाए रखनी होगी। यदि आप किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन बिल्कुल उत्तम नहीं है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज आपको व्यवसाय से निरंतर लाभ मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी, जिसके कारण आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आज अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, कहीं कोई इसे आपका स्वार्थ ना समझे। सायंकाल का समय यदि आपके आसपास में कोई विवाद पनपता है, तो आपको उससे बचना होगा, नहीं तो वह कानून नहीं हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्प्रतम प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्य स्वीकार कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपको आर्थिक लाभ की संभावना दिखा रहा है, जिसके कारण आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी के विक्रय का सोच रहे थे, उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। साझेदारी में यदि किसी व्यापार को करने का मन बनाया है,तो वह भी आज आप कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति मिल सकती है, जिसके कारण आपके कुछ नए शत्रु भी बना सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो उन्हें उन पर ध्यान ना दे और आगे बढ़कर अपने काम पर ध्यान दें।


दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

 

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।



 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी

शनिवार, 10 जुलाई 2021

गुप्त नवरात्र 11 जुलाई से


 महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष पंडित संजीव शंकर ने बताया कि वैदिक धर्म में एक वर्ष में कुल 4 नवरात्रे मनाने की परंपर है। इनमें से दो प्रकट एवं दो गुप्त नवरात्रे होते हैं। गुप्त नवरात्रे साल में माघ एवं आषाढ़ मास में पड़ते हैं। इस साल जुलाई महीने की 11 तारीख को आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्रे शुरू हो रहे हैं। हिंदू धर्म में गुप्त नवरात्रों का विशेष महत्व बताया गया है। इस नवरात्रि में तांत्रिक और सात्विक दोनों प्रकार की पूजा की जाती है। इस बार यह नवरात्रे 18 जुलाई 2021 दिन रविवार को समाप्त होंगे। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के साथ तांत्रिक 10 महाविद्याओं को प्रसन्न करने के लिए पूजा की जाती है

*आषाढ़ मास के गुप्त नवरत्र की घटस्थापना मुहूर्त*

11 जुलाई 2021 रविवार को घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 05ः31 से सुबह 07ः47 (अवधि 2 घंटे 16 मिनट) है। घट स्थापना का अभिजित मुहूर्त सुबह 11ः59 से दोपहर 12ः54 तक का है। प्रतिपदा तिथि 10 जुलाई 2021 को सुबह 06ः46 मिनट से शुरू होकर 11 जुलाई 2021 को सुबह 07ः47 मिनट पर समाप्त होगी

*गुप्त नवरात्रि कथा-*

गुप्त नवरात्रि से जुड़ी प्रामाणिक एवं प्राचीन कथा के अनुसार एक समय श्रृंगी ऋषि भक्तजनों को दर्शन दे रहे थे। अचानक भीड़ में से एक स्त्री निकलकर आई और हाथ जोड़कर ऋषि श्रृंगी से बोली कि मेरे पति दुर्व्यसनों से सदा घिरे रहते हैं जिस कारण मैं कोई पूजा-पाठ नहीं कर पाती। धर्म और भक्ति से जुड़े पवित्र कार्यों का संपादन भी नहीं कर पाती। यहां तक कि ऋषियों को उनके हिस्से का अन्न भी समर्पित नहीं कर पाती।

मेरा पति मांसाहारी हैं, जुआरी है, लेकिन मैं मां दुर्गा की सेवा करना चाहती हूं, उनकी भक्ति-साधना से अपने और परिवार के जीवन को सफल बनाना चाहती हूं। ऋषि श्रृंगी महिला के भक्तिभाव से बहुत प्रभावित हुए। ऋषि ने उस स्त्री को आदरपूर्वक उपाय बताते हुए कहा कि वासंतिक और शारदीय नवरात्रों से तो आम जनमानस परिचित है, लेकिन इसके अतिरिक्त 2 नवरात्रि और भी होते हैं जिन्हें ’गुप्त नवरात्रि’ कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रकट नवरात्रों में 9 देवियों की उपासना होती है और गुप्त नवरात्रों में 10 महाविद्याओं की साधना की जाती है। इन नवरात्रों की प्रमुख देवी स्वरूप का नाम सर्वैश्वर्यकारिणी देवी है। यदि इन गुप्त नवरात्रि में कोई भी भक्त माता दुर्गा की पूजा-साधना करता है, तो मां उसके जीवन को सफल कर देती हैं।

श्रृंगी ऋषि ने आगे कहा कि लोभी, कामी, व्यसनी, मांसाहारी अथवा पूजा-पाठ न कर सकने वाला भी यदि गुप्त नवरात्रों में माता की पूजा करता है, तो उसे जीवन में कुछ और करने की आवश्यकता ही नहीं रहती। उस स्त्री ने ऋषि श्रृंगी के वचनों पर पूर्ण श्रद्धा करते हुए गुप्त नवरात्रि की पूजा की। मां उस पर प्रसन्न हुईं और उस स्त्री के जीवन में परिवर्तन आने लगा। उसके घर में सुख-शांति आ गई। उसका पति  जो गलत रास्ते पर था, सही मार्ग पर आ गया। गुप्त नवरात्रि की माता की आराधना करने से उनका जीवन पुनः सामान्य हो गया।

*पीतांबरा रुद्राक्ष केंद्र*

सपा नेता राकेश शर्मा के दो सगे सालो सहित तीन की गंगा में डूबने से मौत, एक लापता



मुजफ्फरनगर । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सागर विधानसभा प्रभारी के दो जवान सालों की ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान गंगा में डूबने से मृत्यु हो जाने से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। डूबने वालों में तीन दवा व्यवसायी हैं। ये लोग वीक एंड पर घूमने ऋषिकेश गये थे। 

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सदर विधानसभा प्रभारी राकेश शर्मा के दो जवान सालों एवं जिला परिषद मार्केट में दवा व्यापारी दीपक और राजीव की ऋषिकेश में गंगा राफ्टिंग के दौरान डूबने से मौत हो गई जैसे ही यह खबर ऋषिकेश से अंकित यार स्थित उनके आवास पर पहुंची परिवारजनों सहित उनके परिचितों  में शोक की लहर दौड़ गई वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा के दो सगे साले और उनके दो दोस्त ऋषिकेश गंगानदी में डूब गए। 

सूत्रों के अनुसार सपा नेता राकेश शर्मा के दो सगे साले अपने कुछ दोस्तों के साथ ऋषिकेश गंगानदी में नहाने के लिये गये थे। जहां पर उनके साथ यह हादसा हुआ है। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार शाम करीब छह बजे की है। शिवपुरी के यूसुफ बीच पर दिनेश गौतम (57) पुत्र ज्योति प्रसाद, निवासी 939 संजय मार्ग, गांधीनगर, नई मंडी मुजफ्फरनगर, मंजुल मनोहर (38) पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा निवासी बी-42, राम विहार जौहरीपुर एक्सटेंशन नई दिल्ली, दीपक कुमार शर्मा (38) पुत्र देवीदयाल शर्मा, राजीव कुमार शर्मा (32) पुत्र देवीदयाल शर्मा, निवासी अंकित विहार, पंचेडा रोड, निकट अनिल विधायक आवास, नई मंडी मुजफ्फर नगर और आदित्य देव (36) पुत्र ज्ञानप्रकाश मकान नंबर 2047, संतोष विहार, सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर गंगा में नहा रहे थे। इस दौरान दीपक, राजीव और आदित्यदेव गंगा की तेज धाराओं में बह गए। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ के जवानों ने यहां से कुछ ही दूरी पर दीपक कुमार और राजीव के शव को बरामद किया, लेकिन आदित्य देव का कोई सुराग नहीं लगा। एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शवों का पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए एम्स में भेज दिया गया । हादसे की जानकारी मिलते ही सपा नेता राकेश शर्मा के परिवार व उनकी ससुराल में कोहराम मच गया और तत्काल सभी लोग ऋषिकेश के लिये रवाना हो गये। तमाम लोगों ने इस हादसे पर दुख जताया है।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...