रविवार, 11 जुलाई 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 11 जुलाई 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 11 जुलाई 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - आषाढ़*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - प्रतिपदा सुबह 07:47 तक तत्पश्चात द्वितीया*

⛅ *नक्षत्र - पुष्य 12 जुलाई रात्रि 02:22 तक तत्पश्चात पुष्य*

⛅ *योग - हर्षण शाम 04:32 तक तत्पश्चात वज्र*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:44 से शाम 07:24 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:05* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:23* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - रविपुषयामृत योग (सूर्योदय से रात्रि 02:22 तक), चन्द्र-दर्शन*

 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *गुप्त नवरात्रि* 🌷

➡ *आषाढ़ मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। बहुत कम लोग इस नवरात्रि के बारे में जानते हैं, इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। गुप्त नवरात्रि में किए गए उपाय जल्दी ही शुभ फल प्रदान कर सकते हैं। धन, नौकरी, स्वास्थ्य, संतान, विवाह, प्रमोशन आदि कई मनोकामनाएं इन 9 दिनों में किए गए उपायों से प्राप्त हो सकते हैं । अगर आपके मन में कोई मनोकामना है तो आगे बताए गए उपायों से वह पूरी हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-*

💰 *1. धन लाभ के लिए उपाय*

*गुप्त नवरात्रि के दौरान किसी भी दिन स्नान आदि करने के बाद उत्तर दिशा की ओर मुख करके पीले आसन पर बैठ जाएं। अपने सामने तेल के ९ दीपक जला लें। ये दीपक साधनाकाल तक जलते रहना चाहिए। दीपक के सामने लाल चावल (चावल को रंग लें) की एक ढेरी बनाएं फिर उस पर एक श्रीयंत्र रखकर उसका कुम कुम, फूल, धूप, तथा दीप से पूजन करें।*

➡ *उसके बाद एक प्लेट पर स्वस्तिक बनाकर उसे अपने सामने रखकर उसका पूजन करें। श्रीयंत्र को अपने पूजा स्थल पर स्थापित कर लें और शेष सामग्री को नदी में प्रवाहित कर दें। इस प्रयोग से आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन सकते हैं।*

👨🏻👩🏻 *2. शीघ्र विवाह के लिए उपाय*

*गुप्त नवरात्रि में शिव-पार्वती का एक चित्र अपने पूजास्थल में रखें और उनकी पूजा करने के बाद नीचे लिखे मंत्र का 3, 5 अथवा 10 माला जप करें। जप के बाद भगवान शिव से विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करें-*

🌷 *मंत्र- ऊं शं शंकराय सकल-जन्मार्जित-पाप-विध्वंसनाय,*

*पुरुषार्थ-चतुष्टय-लाभाय च पतिं मे देहि कुरु कुरु स्वाहा।।*

👨🏻 *3. मनपसंद वर के लिए उपाय*

*गुप्त नवरात्रि के दौरान किसी भी दिन अपने पास स्थित शिव मंदिर में जाएं। वहां भगवान शिव एवं मां पार्वती पर जल एवं दूध चढ़ाएं और पंचोपचार (चंदन, पुष्प, धूप, दीप एवं नैवेद्य) से उनका पूजन करें। अब मौली (पूजा में उपयोग किया जाने वाला लाल धागा) से उन दोनों के मध्य गठबंधन करें। अब वहां बैठकर लाल चंदन की माला से इस मंत्र का जप 108 बार करें-*

🌷 *हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया।*

*तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।*

➡ *इसके बाद तीन महीने तक रोज इसी मंत्र का जप शिव मंदिर में अथवा अपने घर के पूजाकक्ष में मां पार्वती के सामने 108 बार करें। घर पर भी आपको पंचोपचार पूजा करनी है।*

💵 *4. बरकत बढ़ाने का उपाय*

*गुप्त नवरात्रि में किसी भी दिन सुबह स्नान कर साफ कपड़े में अपने सामने मोती शंख को रखें और उस पर केसर से स्वस्तिक का चिह्न बना दें। इसके बाद नीचे लिखे मंत्र का जप करें-*

🌷 *श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:*

➡ *मंत्र का जप स्फटिक माला से ही करें। मंत्रोच्चार के साथ एक-एक चावल इस शंख में डालें। इस बात का ध्यान रखें की चावल टूटे हुए ना हो। यह प्रयोग लगातार नौ दिनों तक करें। इस प्रकार रोज एक माला जप करें। उन चावलों को एक सफेद रंग के कपड़े की थैली में रखें और 9 दिन के बाद चावल के साथ शंख को भी उस थैली में रखकर तिजोरी में रखें। इस उपाय से घर की बरकत बढ़ सकती है।*

👩🏻 *5. मनचाही दुल्हन के लिए उपाय*

*गुप्त नवरात्रि के दौरान जो भी सोमवार आए। उस दिन सुबह किसी शिव मंदिर में जाएं। वहां शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद और शक्कर चढ़ाते हुए उसे अच्छी तरह से साफ करें। फिर शुद्ध जल चढ़ाएं और पूरे मंदिर में झाड़ू लगाकर उसे साफ करें। अब भगवान शिव की चंदन, पुष्प एवं धूप, दीप आदि से पूजा करें।*

➡ *रात 10 बजे के बाद अग्नि प्रज्वलित कर ऊं नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करते हुए घी से 108 आहुति दें। अब 40 दिनों तक नित्य इसी मंत्र का पांच माला जप भगवान शिव के सामने करें। इससे शीघ्र ही आपकी मनोकामना पूर्ण होने के योग बनेंगे।*

🤷🏻‍♂ *6. इंटरव्यु में सफलता का उपाय*

*गुप्त नवरात्रि में किसी भी दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सफेद रंग का सूती आसन बिछाकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके उस पर बैठ जाएं। अब अपने सामने पीला कपड़ा बिछाकर उस पर 108 दानों वाली स्फटिक की माला रख दें और इस पर केसर व इत्र छिड़क कर इसकी पूजा करें।*

➡ *इसके बाद धूप, दीप और अगरबत्ती दिखाकर नीचे लिखा मंत्र 31 बार बोलें। इस प्रकार 11 दिन तक करने से वह माला सिद्ध हो जाएगी। जब भी किसी इंटरव्यु में जाएं तो इस माला को पहन कर जाएं। ये उपाय करने से इंटरव्यु में सफलता की संभावना बढ़ सकती है।*

🌷 *मंत्र- ऊं ह्लीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्य सिद्धि कुरु कुरु फट् स्वाहा।*

👨🏻👩🏻 *7. दांपत्य सुख के लिए उपाय*

*यदि जीवनसाथी से अनबन होती रहती है तो गुप्त नवरात्रि में रोज नीचे लिखी चौपाई को पढ़ते हुए 108 बार अग्नि में घी से आहुतियां दें। इससे यह चौपाई सिद्ध हो जाएगी। अब नित्य सुबह उठकर पूजा के समय इस चौपाई को 21 बार पढ़ें। यदि संभव हो तो अपने जीवनसाथी से भी इस चौपाई का जप करने के लिए कहें-*

🌷 *​चौपाई*

*सब नर करहिं परस्पर प्रीति।*

*चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीति।।*


📖

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🌻☘🌸🌹🌼🌺💐🙏🏻पंचक आरम्भ

जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm

पंचक अंत

जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm

एकादशी

 

 5 जुलाई- योगिनी एकादशी

 

 20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी

प्रदोष

जुलाई 2021: प्रदोष व्रत


07 जुलाई: प्रदोष व्रत


21 जुलाई: प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार

श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार


अमावस्या


जुलाई, 2021 में अमावस्या तीथि 09 जुलाई, सुबह 5:16 बजे - 10 जुलाई, 6:46 बजे

अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता लेकर आएगा। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से आपके मन में प्रसन्नता रहेगी, लेकिन आप खुशी से फूले नहीं समाएंगे, लेकिन सायंकाल के समय कार्य में देरी होने से आपको कुछ परेशानी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से जो चिंताएं बनी हुई थी,उनका समाधान निकालने में आप सफल रहेंगे। आज आपको अपने परिजनों और प्रियजनों का भी सहयोग मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी के साथ आज आप अकेले में कुछ समय बताएंगे, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप मे फलदायक रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी। आज आपको कोई रोग परेशान कर सकता है, ऐसा हो तो लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई अधूरा काम आपके भाइयों के सहयोग से पूरा होगा और आपका मन प्रसन्न हो जाएगा, लेकिन आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा। यदि आपने इस पर रोक नहीं लगाई तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है।

मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में उत्साह पूर्वक रहने वाला है। आज आप अपना धन कहीं भी निवेश करेंगे, तो वह आपको भविष्य में बड़े लाभ देगा। सायंकाल का समय आप अपने सगे संबंधियों व मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। यदि आपका धन फंसा हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। आज आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। आज का दिन आपका व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है। आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलेगा। यदि अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया हुआ है, तो वह भी आज वापस मिलने की भरपूर संभावना है। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई में कठिन परिश्रम की आवश्यकता है, तभी सफलता मिलती दिख रही है। आज आपको नौकरी मे भागीदारों से अच्छा वातावरण मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन कर्ज बढ़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आप अपने व्यापार में यदि कुछ योजनाओं को लागू करेंगे, तो वह आपको उत्तम लाभ प्रदान करेंगी। किसी पुराने मित्र से हुई मुलाकात आज आपके चेहरे पर मुस्कराहट ला सकती है क्योंकि आप लंबे समय से अपने दोस्त से मिलने का मन बना रहे थे। यदि आपका कोई धन संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए कुछ मानसिक तनाव लेकर आएगा। आज आपके पिताजी को यदि कोई रोग परेशान कर रहा था,तो उसके कष्ट में अधिकता हो सकती है, इसके लिए आपको भागदौड करनी पड़ सकती है, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। विदेश में रह रहे परिजनों से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। बहन के विवाह में आ रही बाधा आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त होगी। रात्रि का समय आप किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग अच्छे होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपको अपने व्यापार में बड़ी मात्रा में अचानक धन लाभ होने के योग दिख रहे हैं, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अत्यधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण कुछ मानसिक तनाव भी परेशान करेगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आपको कुछ मानसिक तनाव भी रहेगा, लेकिन परिवार के सदस्यों के साथ सलाह मशवरा करने से आपकी चिंता थोड़ी कम होगी। व्यापार में यदि स्थान परिवर्तन करेंगे, तो दिन उत्तम रहेगा। आज आपके परिवार के कुछ सदस्य आपकी कुछ फरमाइशे कर सकते हैं, जिनको पूरा करने के लिए आपको धन खर्च करना पड़ेगा, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। व्यवसाय में नौकरी में शत्रु पक्ष आज आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, इसलिए सावधान रहें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपकी सामाजिक क्षेत्र में भी रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी, जिससे आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। रोजगार ढूंढ रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण तनाव थोड़ा कम होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपनी साथी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं, जिससे उनके बीच प्रेम और गहरा होगा। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, लेकिन आप उसमें नाकामयाब रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। भाई बंधुओं से आपका किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। व्यापार में आज आपको दूसरों पर अधिक भरोसा करने से रोकना होगा, नहीं तो वह आपकी बनती हुई योजनाओं को बिगाड़ने का पूरा प्रयास करेंगे। नौकरी में आज आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे, इसलिए आपको उनके ऊपर नजर बनाए रखनी होगी। यदि आप किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन बिल्कुल उत्तम नहीं है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज आपको व्यवसाय से निरंतर लाभ मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी, जिसके कारण आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आज अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, कहीं कोई इसे आपका स्वार्थ ना समझे। सायंकाल का समय यदि आपके आसपास में कोई विवाद पनपता है, तो आपको उससे बचना होगा, नहीं तो वह कानून नहीं हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्प्रतम प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्य स्वीकार कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपको आर्थिक लाभ की संभावना दिखा रहा है, जिसके कारण आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी के विक्रय का सोच रहे थे, उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। साझेदारी में यदि किसी व्यापार को करने का मन बनाया है,तो वह भी आज आप कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति मिल सकती है, जिसके कारण आपके कुछ नए शत्रु भी बना सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो उन्हें उन पर ध्यान ना दे और आगे बढ़कर अपने काम पर ध्यान दें।


दिनांक 11 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा, इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं।

 

आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं।



 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...