बुधवार, 2 जून 2021

महाराणा प्रताप को लेकर गलत टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग


मुजफ्फरनगर । राजपूत समाज में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पर अल्पसंख्यक समुदाय के युवक द्वारा कि गईं टिप्पणी से जबरदस्त रोष विरोध प्रकट कर एसपी देहात को ज्ञापन दिया।

जनपद मुजफ्फरनगर में आज एसएसपी कार्यालय पर एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव को युवा क्षत्रिय राजपूत महासभा के जिला अध्यक्ष ठाकुर अमित सिंह पुण्डीर व पदाधिकारियों  ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पर अशोभनीय टिप्पणी वह दंगा भड़काने के प्रयास के आरोपी ओसामा पुत्र अखलाक निवासी ग्राम जसोई थाना तितावी के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा और कहा कि ओसामा पुत्र अखलाक के परिवार के लोगों के पहले भी आतंकवादी संगठनों के साथ संबंध रहे हैं और यह लोग 2019 में एनआरसी व सीएए के विरोध में दंगा भड़काने के आरोपी ओर वांछित भी रहे हैं वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सामान्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है इनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज हो और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले जो आगे से कोई भी देश के सम्मानित व देश के गौरव वीर शिरोमणि महान विभूतियों के खिलाफ इस तरह की हरकत ना कर सके वई ठाकुर समाज मे इन कि इस हरकत से काफी रोष बना हुआ है ज्ञापन देने वालों में भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा एडवोकेट, अशोक कुमार सिंह एडवोकेट,अजय पुण्डीर एडवोकेट,नीरज पुंडीर एडवोकेट,रामफल सिंह एडवोकेट, दिनेश पुंडीर,भूपेंद्र सिंह रामपुर,मीठू ठाकुर बाननगर,राणा तोप सिंह, दीपक पुंडीर,गजेंद्र चौहान, वैभव सैनी एडवोकेट,  राजपूत समाज के कई लोग मौजूद रहे। 

मस्जिद में मौलवी ने बारह साल की बालिका के साथ किया रेप


नई दिल्ली। एक शर्मनाक घटना में उत्तर-पूर्वी दिल्ली की एक मस्जिद में पानी लेने गई 12 साल की एक नाबालिग लड़की से मौलवी ने दुष्कर्म किया। रेप के आरोप में पुलिस ने 48 साल के एक मौलवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार राजस्थान के भरतपुर निवासी मौलवी को गाजियाबाद के लोनी जिले से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।' मौलवी को एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आरोपी गाजियाबाद के लोनी जिले में रहता है और चार बच्चों का पिता है। यह घटना रविवार शाम को घटित हुई। लड़की ने घर लौटकर अपने माता-पिता को आपबीती बताई। लड़की के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी पानी लाने मस्जिद गई थी, जहां मौलवी ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार लड़की की काउंसिलिंग की गई और इसके बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। पुलिस के अनुसार मस्जिद के आसपास पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं क्योंकि स्थानीय लोगों में घटना के बाद गुस्सा है और वे विरोध के लिए वहां पहुंचे थे।

आंधी और बारिश की संभावना


नई दिल्ली। मौसम के अचानक करवट बदलने से उत्तर भारत के कई इलाकों में लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में आज भी बारिश का अनुमान है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में भी आज बारिश और धूल भरी आंधी आ सकती है।

सोमवार की रात हुई बारिश से दिल्लीवालों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में आज भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इसके अगले दो दिन भी बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। स्काईमेट के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज और धूल भरी आंधी चल सकती है। वहीं, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में तीन दिन और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

सिलेंडर ब्लास्ट से दो मकान गिरे, 7 मरे


 गोंडा। अचानक धमाके के साथ एक-दूसरे से जुड़े दो मकानों के गिरने से इनके मलबे के नीचे दबकर सात लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्‍य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि सिलेंडर ब्‍लास्‍ट की वजह से यह हादसा हुआ है। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक मलबे के नीचे से 14 लोग निकाले गए जिनमें से सात की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्‍चे, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। मलबे में अभी और भी लोगों के दबे होने की आशंका है। मामला गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी के ठठेर पुरवा का है। डायल 112 पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव की टीम के साथ मलबे के नीचे से लोगों को निकालकर अस्‍पताल पहुंचाया। गोंडा के एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि स्‍थानीय लोगों की मदद से कुल 14 लोगों को मलबे के नीचे से निकाला गया है। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्‍पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्‍टरों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 02 जून 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 02 जून 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - ज्येष्ठ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - वैशाख)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अष्टमी 03 जून रात्रि 01:13 तक तत्पश्चात नवमी*

⛅ *नक्षत्र - शतभिषा शाम 05:00 तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*

⛅ *योग - विष्कम्भ 03 जून रात्रि 02:27 तक तत्पश्चात प्रीति*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:37 से दोपहर 02:17 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 05:57* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:15

जिलेवार अंतर संभव है,)

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - बुधवारी अष्टमी (सूर्योदय से रात्रि 01:13 तक)*

 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *नौकरी मिलने में समस्या* 🌷

🧑🏻 *जिनको नौकरी नहीं मिलती या मिलती है पर छूट जाती है .. वे लोग शनिवार या मंगलवार या शनिमंगल दोनों दिन पीपल की परिक्रमा करें ...हो सके तो अपने हाथ से जल..सादा जल हो उसमें थोड़े काले तिल और एकाध चम्मच गंगा जल डालदें ..वो पीपल में चढ़ा कर जप करते - करते परिक्रमा करें | थोड़ी देर बैठके ध्यान और प्रार्थना करें| आदित्य ह्रदय स्त्रोत्र का पाठ करें | फिर देखो उनकी नौकरी आदि की समस्या कैसे दूर होती है !!*

🙏🏻 *- 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अचार विशेष* 🌷

🍋 *खट्टे आम का अचार खाने से लीवर खराब होता है | नींबू का आचार खाया जा सकता है ..खट्टे आम का अचार ज्यादा नहीं खाना |*

🙏🏻 *

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग छ~* 🌞


🌷 *सौभाग्य और ऐश्वर्य बढ़ाने हेतु* 🌷

♦ *शुक्रवार के दिन जो लोग अपने जीवन में सुख सौभाग्य और ऐश्वर्य को बढ़ाना चाहे वे शुक्रवार का व्रत करें | व्रत मतलब नमक -मिर्च बिना का भोजन ..खीर आदि खा सकते हैं और जप ज्यादा करें |*

🙏🏻 *-*


📖 

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻पंचक


: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी


06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा

ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा इस बार 24 जून, दिन गुरुवार को पड़ेगी।

मेष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आज आपको सम्मान मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी और आपके कुछ नये मित्र भी बनेंगे, जिनसे आपका भविष्य चमकेगा। मित्रों के साथ आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन सावधानीपूर्वक जाए क्योंकि आपकी किसी प्रिय वस्तु के चोरी या खोने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। नौकरी में आज आपके अपने बड़े अधिकारियों से अनबन हो सकती हैं, इससे आपका नुकसान भी हो सकता है


वृष 

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। आज आपके घर परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है। आज आप अपने परिवार की नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जिसमें आपका धन भी व्यय होगा। यदि आप कोई व्यापारी है, तो आज आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, जो आपके लिए व्यर्थ रहेगा। सरकारी नौकरी में आज आपको वरिष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। आज आपको संतान के मामले में भी कोई गंभीर फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें आपको जीवन साथी की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि आज आप किसी संस्था या व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए तीन उत्तम रहेगा।

मिथुन 

आज का दिन आपको विशेष प्रकार से लाभ देने वाला नजर आ रहा है। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े मुद्दे आज हल होंगे। यदि कोई समस्या चल रही है, तो वह आज सुलझ सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों व परिवारजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। यदि आपके परिवार में कोई तनाव चल रहा है, तो वह भी आज फिर से पनप सकता है, जिसकी आपको चिंता भी सता सकती है। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है, लेकिन सतर्क रहें। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। रोजगार से जुड़े जातकों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क 

आज का दिन आप अपने व्यापार की योजनाओं को गति देने में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आज आपका  जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। संतान को सामाजिक कार्य करते देख आज आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आपको दोस्तों व रिश्तेदारों की मदद भी करनी पड़ सकती है। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें क्योंकि इससे आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती 

मिथुन 

आज का दिन आपको विशेष प्रकार से लाभ देने वाला नजर आ रहा है। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े मुद्दे आज हल होंगे। यदि कोई समस्या चल रही है, तो वह आज सुलझ सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों व परिवारजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। यदि आपके परिवार में कोई तनाव चल रहा है, तो वह भी आज फिर से पनप सकता है, जिसकी आपको चिंता भी सता सकती है। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है, लेकिन सतर्क रहें। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। रोजगार से जुड़े जातकों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क 

आज का दिन आप अपने व्यापार की योजनाओं को गति देने में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आज आपका जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। संतान को सामाजिक कार्य करते देख आज आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आपको दोस्तों व रिश्तेदारों की मदद भी करनी पड़ सकती है। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें क्योंकि इससे आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको कोई अहम जानकारी भी मिल सकती है।

सिंह

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने ऑफिस व अपने व्यवसाय दोनों में अपने शत्रुओं से बचने का प्रयास करना होगा क्योंकि वह आपकी तरक्की देख कर आज आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज किसी अनजान व्यक्ति से धन का लेनदेन करना पड़े, तो सोच विचार कर करें। व्यापार में आज आपकी कोई डील फाइनल हो सकती है और आपको उसमें अपने आंख और कान दोनों खोलकर निर्णय लेना होगा तभी सफलता मिलती दिख रहे है।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए अनुकूलता भरा रहेगा। विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने पर आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए काम बिगाड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सदस्य बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सायंकाल के समय यदि आज आपके पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो उस से दूरी बनाकर रखें। यदि आपका कानून से संबंधित कोई विवाद चल रहा है,तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है।

तुला 

आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहेगा। आज आप पूरा दिन किसी प्रकार की उधेड़बुन में ही व्यतीत करेंगे, जिससे आप अपने व्यापार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, इसमें आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर के सदस्यों में आज किसी बात को लेकर आपस में तनाव हो सकता है, जिसे आप अपने पिताजी की सलाह से दूर करने की कोशिश करेंगे। सायंकाल के समय व्यापार की समस्याओं का समाधान मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

वृश्चिक 

आज का दिन आपका किसी विशेष योजना की प्लानिंग करने में बीतेगा। आज आप घर व ऑफिस के कामों को निपटाने में पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों की आज अधिकारी वर्ग से अच्छी ट्यूनिग में रहने वाली है, जिससे आपके शत्रुओं को निराशा हाथ लगेगी। किसी संरकारी संस्था से भी आज आपको लाभ मिलता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपने अपने कार्य के लिए जो योजनाएं बनाई हैं, आज आप उनको गति देंगे। जीवन साथी से आज कोई वाद विवाद हो सकता है।

धनु 

आज का दिन आपके सितारे बुलंदियों पर होंगे। आज आपको अपने व्यापार में अचानक से भरपूर धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती होगी और आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप अपने व्यापार के लिए किसी रिसर्च से जुड़े हैं, तो आज उसमें आपको कुछ बड़ा लाभ हाथ लग सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। आपने अपने व्यापार में जो मेहनत की थी, वह आज आपको भरपूर लाभ देगी। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

मकर 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। आज संतान के भविष्य की योजनाओं पर भी आज कुछ चर्चा कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आज वरिष्ठ अधिकारियों से आपकी अनबन हो सकती हैं, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा तभी आपका प्रमोशन मिल सकता है। आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में बताएंगे, जिसमें आपके परिवार के छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएंगे।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। दिन के उत्तरार्ध में धन वृद्धि होने से आज आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी। जीवनसाथी के लिए आज आप कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच प्यार में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता से यदि कोई विवाद चल रहा था, तो आज उनसे आपके संबंधों में भी मधुर होंगे। यदि आप कोई वाहन, भूमि खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने शत्रुओं के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें और अपने अधिकारियों से मधुर व्यवहार बनाए रखें

मीन 

आज का पूरा दिन आपके लिए व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप दूसरों के काम के लिए दौड़ने भागने में भी समय निकाल देंगे। आज आपको अपनी समस्याओं को हल करने मे काफी मशक्कत करनी पड़ेगी और अपने पिताजी से सलाह लेनी पड़ेगी तभी वह सफलता मिलती दिख रही है। व्यस्तता अधिक रहने के कारण आज आपके ऊपर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, जिससे आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। विद्यार्थियों ने यदि आज किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है, तो उनको आज सफलता मिल सकती है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।



आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव 

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं।

मंगलवार, 1 जून 2021

कोरोना काल में जिले में इलाज के नाम पर लूट से हाहाकार, अब तो हिसाब माँग लो सरकार

 


मुजफ्फरनगर l शहर सहित जिलेभर में कोरोना काल में अस्पतालों द्वारा जमकर अवैध वसूली की गई l शासन द्वारा तय की गई रकम से ज्यादा के बिल मरीजों के तीमारदारों को दिए गए परंतु जांच के दायरे में अभी तक एक भी अस्पताल नहीं आया है l यहां तक की नकली रेडमीसीवर इंजेक्शन की खरीदी भी इन अस्पतालों द्वारा की गई है l परंतु अभी तक एक भी अस्पताल पर किसी भी तरह की कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है l शहर के एक प्रसिद्ध डॉक्टर द्वारा एक अस्पताल को किराए पर लेकर ₹11000 प्रति दिन में कोरोना के मरीजों का इलाज करने की बात कही गई थी l परंतु वहां पर भी प्रतिदिन के हिसाब से लाखों रुपए का बिल बना कर मरीज के तीमारदारों को दिया गया l उक्त अस्पताल में कई बार मरीजों के तीमारदारों के साथ बदतमीजी भी हुई l यहां तक की अस्पताल के मालिक के भाई द्वारा मरीजों के तीमारदारों पर फायरिंग तक भी की गई l परंतु अभी तक स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा उक्त अस्पताल के खिलाफ किसी भी तरह की कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है l यहां तक की अस्पताल प्रशासन ने गन्ना सहकारी समिति के अकाउंटेंट व सचिव तक को नहीं छोड़ा उन तक से बदतमीजी की गई l अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में जगह जगह इस्तेमाल की गई पीपीई किट, मास्क एवं रबड़ के दस्तानों को इधर-उधर फेंका गया l कई बार शिकायत होने के बाद भी अभी तक उक्त अस्पताल में किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई l वह बागपत में पकड़े गए नया हैंडलूम्स के मालिक एवं उनके पुत्र द्वारा मुजफ्फरनगर में किस अस्पताल को रेडमीसीवर इंजेक्शन बेचे गए इसका भी खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है l ऐसे अस्पताल लगातार मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं l

मंगलवार विशेष : छह काम जो हनुमान जी ही कर सकते थे


जानिए वो छह काम जो केवल कर सकते थे हनुमानजी?

〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️

  शिवपुराण के अनुसार त्रेतायुग में भगवान श्रीराम की सहायता करने और दुष्टों का नाश करने के लिए भगवान शिव ने वानर जाति में हनुमान के रूप में अवतार लिया था। हनुमान को भगवान शिव का श्रेष्ठ अवतार कहा जाता है। जब भी श्रीराम-लक्ष्मण पर कोई संकट आया, हनुमानजी ने उसे अपनी बुद्धि व पराक्रम से दूर कर दिया।


वाल्मीकि रामायण के उत्तर कांड में स्वयं भगवान श्रीराम ने अगस्त्य मुनि से कहा है कि हनुमान के पराक्रम से ही उन्होंने रावण पर विजय प्राप्त की है। आज हम आपको हनुमानजी द्वारा किए गए कुछ ऐसे ही कामों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें करना किसी और के वश में नहीं था-


1. समुद्र लांघना

〰️〰️🌼〰️〰️

माता सीता की खोज करते समय जब हनुमान, अंगद, जामवंत आदि वीर समुद्र तट पर पहुंचे तो 100 योजन विशाल समुद्र को देखकर उनका उत्साह कम हो गया। तब अंगद ने वहां उपस्थित सभी पराक्रमी वानरों से उनके छलांग लगाने की क्षमता के बारे में पूछा। तब किसी वानर ने कहा कि वह 30 योजन तक छलांग लगा सकता है, तो किसी ने कहा कि वह 50 योजन तक छलांग लगा सकता है।


ऋक्षराज जामवंत ने कहा कि वे 90 योजन तक छलांग लगा सकते हैं। सभी की बात सुनकर अंगद ने कहा कि- मैं 100 योजन तक छलांग लगाकर समुद्र पार तो कर लूंग, लेकिन लौट पाऊंगा कि नहीं, इसमें संशय है। तब जामवंत ने हनुमानजी को उनके बल व पराक्रम का स्मरण करवाया और हनुमानजी ने 100 योजन विशाल समुद्र को एक छलांग में ही पार कर लिया।


2. माता सीता की खोज

〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️

समुद्र लांघने के बाद हनुमान जब लंका पहुंचे तो लंका के द्वार पर ही लंकिनी नामक राक्षसी से उन्हें रोक लिया। हनुमानजी ने उसे परास्त कर लंका में प्रवेश किया। हनुमानजी ने माता सीता को बहुत खोजा, लेकिन वह कहीं भी दिखाई नहीं दी। फिर भी हनुमानजी के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। मां सीता के न मिलने पर हनुमानजी ने सोचा कहीं रावण ने उनका वध तो नहीं कर दिया, यह सोचकर हनुमानजी को बहुत दु:ख हुआ, लेकिन उनके मन में पुन: उत्साह का संचार हुआ और वे लंका के अन्य स्थानों पर माता सीता की खोज करने लगे। अशोक वाटिका में जब हनुमानजी ने माता सीता को देखा तो वे अति प्रसन्न हुए। इस प्रकार हनुमानजी ने यह कठिन काम भी बहुत ही सहजता से कर दिया।


3. अक्षयकुमार का वध व लंका दहन

〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️

माता सीता की खोज करने के बाद हनुमानजी ने उन्हें भगवान श्रीराम का संदेश सुनाया। इसके बाद हनुमानजी ने अशोक वाटिका को तहस-नहस कर दिया। ऐसा हनुमानजी ने इसलिए किया क्योंकि वे शत्रु की शक्ति का अंदाजा लगा सकें। जब रावण के सैनिक हनुमानजी को पकडऩे आए तो उन्होंने उनका भी वध कर दिया।


इस बात की जानकारी जब रावण को लगी तो उसने सबसे पहले जंबुमाली नामक राक्षस को हनुमानजी को पकडऩे के लिए भेजा, हनुमानजी ने उसका वध कर दिया। तब रावण ने अपने पराक्रमी पुत्र अक्षयकुमार को भेजा, हनुमानजी ने उसका वध भी कर दिया। इसके बाद हनुमानजी ने अपना पराक्रम दिखाते हुए लंका में आग लगा दी। पराक्रमी राक्षसों से भरी लंका नगरी में जाकर माता सीता को खोज करना व अनेक राक्षसों का वध करके लंका को जलाने का साहस हनुमानजी ने बड़ी ही सहजता से कर दिया।


4. विभीषण को अपने पक्ष में करना

〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️

श्रीरामचरित मानस के अनुसार जब हनुमानजी लंका में माता सीता की खोज कर रहे थे, तभी उन्होंने किसी के मुख से भगवान श्रीराम का नाम सुना। तब हनुमानजी ने ब्राह्मण का रूप धारण किया और विभीषण के पास जाकर उनका परिचय पूछा। अपना परिचय देने के बाद विभीषण ने हनुमानजी से उनका परिचय पूछा। तब हनुमानजी ने उन्हें सारी बात सच-सच बता दी।


रामभक्त हनुमान को देखकर विभीषण बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने पूछा कि क्या राक्षस जाति का होने के बाद भी श्रीराम मुझे अपनी शरण में लेंगे। तब हनुमानजी ने कहा कि भगवान श्रीराम अपने सभी सेवकों से प्रेम करते हैं। जब विभीषण रावण को छोड़कर श्रीराम की शरण में आए तो सुग्रीव, जामवंत आदि ने कहा कि ये रावण का भाई है। इसलिए इस पर भरोसा नहीं करना चाहिए। उस स्थिति में हनुमानजी ने ही विभीषण का समर्थन किया था। अंत में, विभीषण के परामर्श से ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया।


5. राम-लक्ष्मण के लिए पहाड़ लेकर आना

〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️

वाल्मीकि रामायण के अनुसार युद्ध के दौरान रावण के पराक्रमी पुत्र इंद्रजीत ने ब्रह्मास्त्र चलाकर कई करोड़ वानरों का वध कर दिया। ब्रह्मास्त्र के प्रभाव से ही भगवान श्रीराम व लक्ष्मण बेहोश हो गए। तब ऋक्षराज जामवंत ने हनुमानजी से कहा कि तुम शीघ्र ही हिमालय पर्वत जाओ, वहां तुम्हें ऋषभ तथा कैलाश शिखर का दर्शन होगा।


इन दोनों के बीच में एक औषधियों का पर्वत दिखाई देगा। तुम उसे ले आओ। उन औषधियों की सुगंध से ही राम-लक्ष्मण व अन्य सभी घायल वानर पुन: स्वस्थ हो जाएंगे। जामवंतजी के कहने पर हनुमानजी तुरंत उस पर्वत को लेने उड़ चले। रास्ते में कई तरह की मुसीबतें आईं, लेकिन अपनी बुद्धि और पराक्रम के बल पर हनुमान उस औषधियों का वह पर्वत समय रहते उठा ले आए। उस पर्वत की औषधियों की सुगंध से ही राम-लक्ष्मण व करोड़ों घायल वानर पुन: स्वस्थ हो गए।


6. अनेक राक्षसों का वध

〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️

युद्ध में हनुमानजी ने अनेक पराक्रमी राक्षसों का वध किया, इनमें धूम्राक्ष, अकंपन, देवांतक, त्रिशिरा, निकुंभ आदि प्रमुख थे। हनुमानजी और रावण में भी भयंकर युद्ध हुआ था। रामायण के अनुसार हनुमानजी का थप्पड़ खाकर रावण उसी तरह कांप उठा था, जैसे भूकंप आने पर पर्वत हिलने लगते हैं। हनुमानजी के इस पराक्रम को देखकर वहां उपस्थित सभी वानरों में हर्ष छा गया था।🙏🌹🙏


🔹🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸🔹

_*🔸हमारी स्वामिनी श्री राधारानी🔸🔹🔸*_             

_*🔹💯% भिखारी श्री राधाकृष्णा जी की🔹*_

_*🔸चरण धूली का चौधरी परिवार🔸🔹🔸*_

_*🔹जय श्री राधा-कृष्ण🔹🙏🌹🙏🔹*_

_*🔸जय श्री राधा-कृष्ण🔸🙏🌹🙏🔸*_

_*🔹जय श्री राधा-कृष्ण🔹🙏🌹🙏🔹*_

_*🔸जय श्री राधा-कृष्ण🔸🙏🌹🙏🔸*_

_*🔹जय श्री राधा-कृष्ण🔹🙏🌹🙏🔹*_

_*🔸नाम सदा सुखदाई 🔸🙏🌹🙏🔸*_

_*🔹🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸🔹*_

प्रदेश में मनमाने ढंग से पैसा वसूलने वाले अस्पतालों पर कार्यवाही की तैयारी, आदेश जारी

 


लखनऊ l कोरोना काल में आम लोगों की मजबूरी का फायदा उठा कर शोषण करने वाले अस्पतालों व निजी नर्सिंग होम पर शिकंजा और कसा जाएगा। इसके लिए अब सभी जिलों में इस तरह की शिकायतों को संज्ञान लेकर जांच कराई जाएगी। 

शासन ने अब सभी जिलों के डीएम व सीएमओ को पत्र भेज कर कहा है कि वह अपने यहां हुई इस तरह की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराएं। शिकायत सही पाए जाने पर जवाब-तलब करें और दोषी पाए जाने पर अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरीजों के प्रति ऐसी संवेदनहीनता दिखाने वाले व भ्रष्टाचार करने वाले अस्पतालों व चिकित्सकों पर कार्रवाई करने को कहा है। सूत्र बताते हैं कि शिकायतों की तादाद बढ़ रही है। कई मरीज व उनके परिजन सीएमओं के यहां इस बाबत शिकायत कर रहे हैं। हालांकि कुछ मामलों में शिकायतें सही नहीं पाई गई।


असल में कोरोना संक्रमण का दौर काफी तेज था, तब बेड, आक्सीजन की उपलब्धता को लेकर निजी अस्पतालों ने मनमाने रेट वसूले। इलाज में लापरवाही के मामले भी सामने आए। यही रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर भी खूब अनियमिताएं आईं। सबसे ज्यादा मनमानी विभिन्न प्रकार की जांच कराने में आई। यहां मेडिकल जांच के तय रेट बढ़ा दिए गए। साथ ही इनके साथ इमरजेंसी सर्विस के नाम पर वसूली की गई। 


यह मामले जांच के घेरे में 

- बस्ती के एक अस्पताल को शिकायत के बाद बंद किया गया। बाद में साक्ष्य न मिलने पर उसे पुन: संचालित करने की छूट दी गई

- आगरा के पांच अस्पतालों से 80 हजार से लेकर 4 लाख रुपये की रकम मरीजों को वापस कराई गई

- औरया के एक अस्पताल की शिकायत की जांच के लिए जांच समिति बनाई गई है। 

- कानपुर देहात के एक अस्पताल द्वारा इलाज में लापरवाही की जांच चिकित्साधिकारी द्वारा की जा रही है। 

- बागपत के एक अस्पताल ने कोविड मान्यता मिलने से पहले ही एक कोविड मरीज को भर्ती कर लिया

- हाथरस में पहले शिकायत की जांच की गई, लेकिन शिकायतों की पुष्टि नहीं हो पाई

- मथुरा में 21 शिकायतें आई। इस मामले 18 लोगों से स्पष्टीकरण मांगे गए हैं। 

अधिवक्ता एवं टाइपिस्ट विपिन चावला का कोरोना से निधन

 


मुजफ्फरनगर l अधिवक्ता एवं टाइपिस्ट विपिन चावला का निधन आज सुबह 4 बजे हो गया है वो लगभग 21 दिन से कोरोना से पीड़ित थे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती थे ऑक्सीजेंन लेवल नही बढ़ पाया था आज हार्ट फेल के कारण चले गए उनका अंतिम संस्कार भी गढ़ गंगा पर कर दिया गया है। 
चावला टाइपिस्ट के नाम से मशहूर थे। वह तमाम फार्म, असलाह इत्यादि के भरने में मिनट भर लगाते थे।

सहारनपुर के टपरी स्थित देशी शराब की फैक्ट्री द्वारा 35 करोड़ रुपये के राजस्व की चोरी, नकली बार और क्यूआर कोड हुए इस्तेमाल

 


सहारनपुर l स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) ने सहारनपुर के टपरी स्थित देशी शराब की फैक्ट्री द्वारा 35 करोड़ रुपये के राजस्व की चोरी का खुलासा किया है। सामने आया है कि दोहरी ट्रिप और नकली बार व क्यूआर कोड बनाकर करोड़ों की कर चोरी की गई। साथ ही इस मामले में गिरफ्तार 9 अभियुक्तों के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया गया है। साथ ही सात नामजद और प्रकाश में आए अन्य चार अभियुक्तों के खिलाफ विवेचना जारी है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, जालसाजी और 60 आबकारी अधिनियम के तहत आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

एसआईटी के डीजी आरपी सिंह ने बताया कि 4 मार्च को सहारनपुर के टपरी स्थित देशी शराब की फैक्ट्री कोआपरेटिव कंपनी लिमिटेड के खिलाफ एक्साइज चोरी के दो मुकदमें दर्ज किए गए थे। इस मामले में एसटीएफ ने 16 लोगों को आबकारी विभाग की मदद से गिरफ्तार किया था। इसकी विवेचना में सामने आया है कि फैक्ट्री मालिकों ने साजिश कर 35 करोड़ रुपये की कर चोरी कर सरकार को राजस्व का चूना लगाया। 

आर पी सिंह के मुताबिक, कंपनी द्वारा देशी शराब की सप्लाई ले जा रहे ट्रकों से डबल ट्रिप करवाई जा रही थी। आबकारी विभाग द्वारा कोआपरेटिव कंपनी को सीएल-2 गोदामों तक शराब ले जाने के लिए पीडी-25ए पास जारी किए जाते हैं। इसमें तारीख व समय सहित शराब की सप्लाई करने की अवधि तय है। इसमें ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर एक बार शराब फैक्ट्री से लेकर देशी शराब के गोदाम तक पहुंचाने के बाद उसी अवधि में दोबारा फैक्ट्री वापस आकर फिस से सप्लाई लेकर दोबारा निकल जाता था। नतीजतन, एक ट्रिप में तो तय एक्साइज ड्यूटी दी जाती थी लेकिन दूसरी ट्रिप की ड्यूटी चोरी कर ली जाती थी।

इसी तरह डुप्लीकेट बार व क्यूआर कोड बनाए जाते थे। जांच में सामने आया है कि आबकारी विभाग द्वारा आवांटित बार कोड और क्यूआर कोड का दुरुपयोग किया जाता था। बारकोड को शराब की पेटियों पर चिपकाया जाता है और क्यूआर कोड को शराब की बोतलों पर चिपकाने का प्रावधान है। जांच में पाया गया कि मैनेजमेंट के पदाधिकारियों के निर्देश पर जब ट्रक दोबारा ट्रिप लगाने आती थी, तब डुप्टीकेट बार व क्यूआर कोड तैयार कर बोतलों व पेटियों पर चिपका दिए जाते थे। यह सिलसिला एक अप्रैल 2020 से 28 फरवरी 2021 तक 11 महीनों की अवधि तक चला। इस दौरान 99 डबल ट्रिप की गईं। जिससे सरकार को 35 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। डीजी आरपी सिंह ने बताया कि जांच में प्रकाश में आए छह अभियुक्तों में दो सीएल-2 गोदामों के ठेकेदार हैं। उनके विरुद्ध भी जांच की जा रही है। साथ ही आबकारी विभाग के चार अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका भी पाई गई है, उनकी भी विवेचना जारी है।


इन 9 अभियुक्तों पर लगाया गया आरोपपत्र

- उपेंद्र गोविंद राव-यूनिट हेड

- हरिशरण तिवारी-बाटलिंग इंचार्ज

- मांगेराम त्यागी-ईटीपी आपरेटर 

- संजय शर्मा-असिस्टेंट मैंनेजर क्वालिटी कंट्रोल

- अरविंद कुमार-केमिस्ट

- प्रदीप कुमार-बारकोड डिस्पैचर

- ट्रांसपोर्टर जय भगवान

- ट्रक ड्राइवर गुलशेर

- परिचारक अशोक कुमार


सात नामजद अभियुक्त के खिलाफ विवेचना जारी

मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणय अनेजा

वाईस प्रेसिडेंट वीरेंद्र शंखधर

वाईस प्रेसिडेंट आपरेशन एंड क्वालिटी कंट्रोल कमल डेनियल

एचआर हेड सोमशेखर

सेल्स हेड अश्विनी उपाध्याय

ट्रांसपोर्टर सत्यवान और उन्नाव के देशी शराब गोदाम के ठेकेदार अजय जायसवाल

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...