बुधवार, 2 जून 2021

मस्जिद में मौलवी ने बारह साल की बालिका के साथ किया रेप


नई दिल्ली। एक शर्मनाक घटना में उत्तर-पूर्वी दिल्ली की एक मस्जिद में पानी लेने गई 12 साल की एक नाबालिग लड़की से मौलवी ने दुष्कर्म किया। रेप के आरोप में पुलिस ने 48 साल के एक मौलवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार राजस्थान के भरतपुर निवासी मौलवी को गाजियाबाद के लोनी जिले से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।' मौलवी को एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

आरोपी गाजियाबाद के लोनी जिले में रहता है और चार बच्चों का पिता है। यह घटना रविवार शाम को घटित हुई। लड़की ने घर लौटकर अपने माता-पिता को आपबीती बताई। लड़की के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी पानी लाने मस्जिद गई थी, जहां मौलवी ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार लड़की की काउंसिलिंग की गई और इसके बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। पुलिस के अनुसार मस्जिद के आसपास पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं क्योंकि स्थानीय लोगों में घटना के बाद गुस्सा है और वे विरोध के लिए वहां पहुंचे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...