शुक्रवार, 6 मार्च 2020

मदर्स प्राइड स्कूल मे होली का त्यौहार धूम धाम से मनाया


मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड स्कूल मे होली का त्यौहार धूम धाम से मनाया गया। सभी बच्चो ने फूलो से होली खेली एक दूसरे के ऊपर फूल डाल होली का त्यौहार मनाया और एक दूसरे को बधाई दी इसके साथ ही साथ गुंजिया , चाट आदि का भी खूब लुफ्त उठाया। रंगारंग कार्यक्रम मे अद्भुत छठा बिखेरी होली गीतों पर बच्चो ने नृत्य , पंजाबी भंगड़ा और नटखट कृष्णा नाटिका प्रस्तुत की होली का उत्सव भरपूर उलास, उमंग और मस्ती भरे वातावरण मे मनाया गया। स्कूल की डायरेक्ट डॉ रिंकू एस गोयल जी ने बताया होली बसंत ऋतु मे मनाया जाने वाला भारतीय त्यौहार है। यह अत्यंत प्राचीन पर्व है और साल के फागुन महीने मे मनाया जाता है। इस दिन सभी बड़े और युवा रंगों से खेलते है । होली रंगों का त्यौहार है जिसे हर साल फागुन के महीने मे हिन्दू धर्म के लोग बड़ी धूमधाम से मनाते है। उत्साह से भरे ये त्यौहार हमारे लिए एक दूसरे के प्रति स्नेह और निकटता लाती है । इसमें लोग आपस मे मिलते है , गले लगते है और एक दूसरे को रंग लगाते है। 
इस कार्यकम मे प्रिया,गरिमा, अभिका, विधि, महक, सोनम, शगुफ्ता, दिव्या, शिल्पी, ऐश आदि ने सहयोग किया।


आज का पंचांग

 



🌞 ~ आज का पंचांग ~ 🌞
⛅ दिनांक 06 मार्च 2020
⛅ दिन - शुक्रवार 
⛅ विक्रम संवत - 2076
⛅ शक संवत - 1941
⛅ अयन - उत्तरायण
⛅ ऋतु - वसंत
⛅ मास - फाल्गुन
⛅ पक्ष - शुक्ल 
⛅ तिथि - एकादशी दोपहर 11:47 तक तत्पश्चात द्वादशी
⛅ नक्षत्र - पुनर्वसु सुबह 10:39 तक तत्पश्चात पुष्यई
⛅ योग - सौभाग्य सुबह 07:32 तक तत्पश्चात शोभन
⛅ राहुकाल - दोपहर 11:11 से दोपहर 12:38 तक 
⛅ सूर्योदय - 06:56
⛅ सूर्यास्त - 18:43 
⛅ दिशाशूल - पश्चिम दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण - आमलकी एकादशी
 💥 विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है lराम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।
💥 आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l
💥 एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
💥 एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।
💥 जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।
               🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 
🌷 आर्थिक तकलीफ़ हो तो 🌷
💰 किसी को आर्थिक तकलीफ़ हो तो होली की पूनम के दिन एक समय ही खाना खायें, एक वक़्त उपवास करें अथवा तो नमक बिना का भोजन करें होली की रात को खीर बनायें और चंद्रमा को भोग लगाकर उसे लें; दिया दिखा दें चंद्रमा को; एक लोटे में जल लेकर उसमें चावल, शक्कर, कुमकुम, फूल, आदि डाल दें और चंद्रमा को ये मंत्र बोलते हुए अर्घ्य दें;
🌷 दधीशंख: तुषाराभम् क्षीरोरदार्णव संनिभम्
नमामि शशिनं सोमं शम्भोर्मुकुटभूषणम्
🌙 हे चंद्र देव! भगवान शिवजी ने आपको अपने बालों में धारण किया है, आपको मेरा प्रणाम है।
➡ *अगर पूरा मंत्र याद न रहे तो “ॐ सोमाय नमः , ॐ सोमाय नमः” , इस मंत्र का जप कर सकते हैं।
               🌞 ~ हिन्दू पंचांग ~ 🌞
🌷 होली के दिन पूजा विशेष 🌷
🔥 होली के दिन हनुमान जी के पूजा का विशेष विधान है, हो सके तो करना | पूजा का मतलब यह जरूरी नहीं की हनुमान जी के आगे दिया जलायें तब ही वे प्रसन्न होंगे | "श्रीगुरु चरण सरोज रज, निज मनु मुकुर सुधारि बरनउ रघुवर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि", " मनोजवं मारुततुल्य वेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं | वातात्मजं वानरयूथ मुख्यं श्री राम दूतं शरणं प्रपद्ये || " ऐसी प्रार्थना कर दी, वे राजी हो जायेंगे | होली के दिन एक बार जरूर कर लें, बहुत लाभ होगा |
🔥 होली के दिन शास्त्रों में लक्ष्मी माता की पूजा का भी विधान बताया गया है | वह कपूर का दिया जलाकर करें | थोड़ा सा ही कपूर जलायें | होली का पर्व दरिद्रता का नाश करनेवाला पर्व है |
🙏🏻 * 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻
एकादशी
19 मार्च


प्रदोष
      7  मार्च
  21  मार्च


अमावस्या
24 मार्च


पूर्णमासी
 9मार्च


बुरी से बुरी नज़र ;टोना टोटका आदि का अगर अंदेशा हो तो;
एक सुर्ख लाल कपड़ा ले रात को सर से पैर के नाखून तक पूरा शरीर पोछ के एक एक चम्मच 5तरह के दाल और पांच फूल बांध के सिरहाने रख  के सो जाएं।सुबह उठ के सबसे पहले अपने बाए पैर के नाखून से सर के ऊपर घूमा के सात बार का उतारा करके किसी चौराहे पे रख दे।धयान दे कि रख के पीछे नही मुड़ के देखना है।
ऐसा करे बुरा से बुरा टोना टोटका या नज़र गायब हो जाएगी।


मेष - पॉजिटिव - परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है।


नेगेटिव - मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। मन अशांत रहेगा। कार्यों में व्यवधान उत्पन हो सकता है। बाहर की यात्रा भी प्रभावित हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयासों में भी समस्या उत्पन्न हो सकती है।


लव - प्रेम संबंधों को लेकर स्थितियां अनुकूल रहेंगी। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो उसका साथ आपको मिल सकता है। आपके प्रेमीजन से आपके कामकाज के क्षेत्रों में भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। जिससे आपकी अच्छी उन्नति हो सकती है।


व्यवसाय - कामकाज के क्षेत्रों से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। इसलिए आप साहस भरे कदमों के साथ आगे बढ़े और कोई कार्य को सफल बनाने की कोशिश करें। वह सफल हो सकता है और आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकते हैं।


स्वास्थ्य - आपको काम के बीच से आराम के लिए समय निकालना होगा अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं।


भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: सात
वृष- पॉजिटिव - आज आपको अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। नए दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आमदनी में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढे़गी। कार्य में गतिशीलता बनी रहेगी।


नेगेटिव - किसी तरह के अनावश्यक यात्राओं से बचने का प्रयास करना बेहतर हो सकता है। इस दिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय को अंजाम देना नुकसान दायक हो सकता है। किसी भी तरह के नए कार्यों का विस्तार या शुभारंभ करना परेशानियां उत्पन्न कर सकता है।


लव - एक दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं मिलते जुलते हैं तो इस समय प्रपोज करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी उपहार के साथ आप प्रपोज कर सकते हैं। कहीं घूमने का उद्देश्य भी पूरा हो सकता है।


व्यवसाय - नौकरी पेशा लोगों को तरक्की मिलने वाली है। व्यापार एवं व्यवसाय में वृद्धि होगी। आज आर्थिक सम्बन्धों से संबंधित महत्वपूर्ण फैसलों को कुछ समय के लिए टाल दें।


स्वास्थ्य - सेहत कमजोर हो सकती है।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: दो


मिथुन - पॉजिटिव - कलात्मक और रचनात्मक कामों में आप बहुत हद तक सफल हो जाएंगे। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। भाई-बहनों का जीवन भी सुखद रहेगा। वे कार्य क्षेत्र में उन्नति का अनुभव करेंगे। आज आपको मान-सम्मान मिल सकता है। कारोबारियों के लिए उत्तम दिन है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।


नेगेटिव - आपके बनते हुए कार्यों में विघ्न बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। तनावपूर्ण स्थिति रहेगी परंतु प्रयास सफल हो सकता है। अनावश्यक यात्राओं की वजह से खर्चों का बोझ बढ़ सकता है तथा मानसिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।


लव - एक दूसरे के प्रति सहानुभूति उत्पन्न होगी तथा आपसी तालमेल से किसी भी कार्य को सफल बना सकते हैं। प्रेमीजन आपसे मधुर संबंध बनाए रखने के साथ साथ एक दूसरे को प्यार करते हुए अपने कामकाज में भी सफल हो सकते हैं।


व्यवसाय - भाग्य आपका अच्छा साथ दे सकता है। आप फैशन से संबंधित डिजाइन डेकोरेशन फाइनेंस कपड़े से संबंधित कोई व्यवसाय आपके लिए बेहतर फलदायक हो सकता है।


स्वास्थ्य - रक्त विकार होने के योग हैं।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: छ


कर्क - पॉजिटिव - नौकरी पेशा लोगो को तरक्की मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात हो सकती है। किसी छोटी यात्रा पर जाना पड सकता है। घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। परिवारजनों और मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक रुप से सफलता मिलेगी।


नेगेटिव - किसी तरह की गुप्त चिंता एवं शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। सोची समझी रणनीति के तहत किए गए कार्यों से कोई नुकसान नहीं हो सकता। जल्दबाजी में किए गए कार्य हमेशा आपके लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न करते हैं। इसलिए आप ऐसे कार्यों को समय के अनुसार स्थिरता और गंभीरता पूर्वक करने का प्रयास करें।


लव - एक दूसरे के ऊपर भरोसा करना बहुत आवश्यक है। जिससे आपकी विचारधारा मिलता-जुलता रहे और एक दूसरे को प्यार करते रहें। अन्यथा किसी तरह की समस्या उत्पन्न हो सकती है।


व्यवसाय - किसी तरह का प्रॉपर्टी इत्यादि में निवेश करना चाहते हैं या किसी कंपनी में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। उसके लिए कंपनी का बायोडाटा और उसके बारे में जानकारी आवश्यक है।


स्वास्थ्य - थकान आपको कुछ परेशानियां दे सकती है। क्योंकि इस दौरान आपकी मानसिक स्थिति कुछ डांवांडोल रहेगी।


भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: दो
सिंह - पॉजिटिव - आज आपको संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। आज कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा।


नेगेटिव - आज के दिन मिल सकती है आपको कोई बड़ी खुश खबरी लेकिन किसी भी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद से दुरी बनाये रखे । नए कार्य की शुरुआत आज ना करें। किसी बच्चे या बूढ़े का स्वास्थ आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकता है।


लव - यदि इस समय आप अपने प्रेमीजन को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। इसके लिए आपको अवसर प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।


व्यवसाय - समय के अनुसार आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सकते है। साहस और उत्साह से किया गया कार्य सफल होने की संभावना पाई जाती है। बाहर से संबंधित कामकाज के क्षेत्रों से अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है।


स्वास्थ्य - आप शारीरिक और मानसिक रूप से ठीक महसूस करेंगे।


भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: नौ


कन्या - पॉजिटिव - विदेश यात्रा के योग हैं। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके मित्रों की मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे। सरकारी नौकरी का योग बन रहा है। आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक से बीतने का योग्य है। पारिवारिक जीवन में आनंद बना रहेगा। लोकहित का कार्य कर पाएंगे।


नेगेटिव - आज सोच-समझकर फैसला लें। किसी भी झगडे से बचे, अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो आपके लिए काफ़ी फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। बिज़नेस में सोच समझ कर लगाये पैसे वरना उठाना पड़ेगा भरी नुक्सान।


लव - किसी अन्य व्यक्ति की वजह से एक दूसरे से मतभेद उत्पन्न होने की संभावना हो सकती है। कोई घनिष्ठ संबंध बनाए रखने का प्रयास न करें। सामान्य स्थिति बनाए रखने की कोशिश करें।


व्यवसाय - यदि किसी तरह के चल अचल संपत्ति प्राप्ति के लिए प्रयास किया जाता है तो वह सफल होने की संभावना पाई जाती है। आर्थिक लाभ के दृष्टि से किसी कार्य योजनाओं को विस्तार देना या किसी नए कार्य का शुभारंभ करना भी फलदायक हो सकता है।


स्वास्थ्य - शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: एक


तुला - पॉजिटिव - दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। धन लाभ हो सकता है। व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहा है। निर्णय लेने के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा हैǀ किसी पुराने मित्र से मिलने का दिन है। आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे।


नेगेटिव - आज आपका जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। धन हानि हो सकती है। कोशिश करना चाहिए कि माता के साथ संबंध अच्छे हो क्योंकि हमारे जीवन में माता पिता का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। पारिवारिक जीवन में तनाव होने के कारण कामकाज में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।


लव - प्रेम संबंधों को लेकर स्थितिया प्रतिकूल रहेंगे। किसी न किसी बातों को लेकर प्रेमीजन में आपसी तनाव का माहौल हो सकता है। एक दूसरे से अलग होने की भी संभावना हो सकती है।


व्यवसाय - व्यावसायिक दृष्टि से अच्छी उन्नति समय समय पर प्राप्त होती रहेंगी। यदि किसी तरह का आर्थिक लाभ के दृष्टि से धन इन्वेस्टमेंट करने का सोच है तो वह सफल हो सकता है।


स्वास्थ्य - शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहने का योग्य है।


भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: छ
वृश्चिक - पॉजिटिव - संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। आध्यात्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पारिवार का साथ व सुख मिलेगा । व्यवसाय में उच्च अधिकारियों की ओर से आर्थिक लाभ होगा। धन प्राप्ति हो सकती है।


नेगेटिव - आज के दिन सोच समझकर फैसले लेǀ पारिवारिक कारणों से धन खर्च हो सकता है। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आज आपकी मुलाक़ात उनसे होगी जो मुखौटे लगाये रखते हैं ǀउन्हें पहचानने की कोशिश करेंǀ पिता के साथ मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास सफल हो सकता है।


लव - यदि सूझ बूझ कर आपसी विचारधारा को ठीक न किया जाए तो अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी न किसी बात पर कहा सुनी होने से विवाद उत्पन्न हो सकता है।


व्यवसाय - आर्थिक लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के संपर्क में आने से कुछ सोचे हुए कार्यो को पूरा किया जा सकता है। आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है।


भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: नौ


धनु - पॉजिटिव - घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग है। अपनी नौकरी के क्षेत्र मैं बदलाव लाने का ये उपयुक्त समय है।बिजनेस सम्बन्धी किसी मीटिंग में आपके मनमुताबिक मोड़ आने की सम्भावना है ǀ


नेगेटिव - मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। आपको अपने घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। आज के दिन गणेशजी संभलकर कदम उठाने की सलाह देते हैं।


लव - यदि आप अपने प्रेमीजन को प्रपोज करना चाहते हैं या किसी तरह का मन की बात शेयर करना चाहते हैं तो आपको इंतजार करना चाहिए। कहीं घूमने फिरने का उद्देश्य स्थगित करना चाहिए।


व्यवसाय - आप जिस किसी कार्य को लगन और मेहनत के साथ करेंगे। उसमें आपको अच्छी कामयाबी प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। जिससे आपको अच्छी कामयाबी प्राप्त हो।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि भाग्य आपको कुछ अधिक परिश्रम करवाएगा जिसके कारण आप थकान का अनुभव करेंगे।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: दो


मकर - पॉजिटिव - नौकरी के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है । दोस्तों से मुलाकात लाभकारी साबित होगी। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में जाने के योग हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है।


नेगेटिव - विवादों से दूर रहे। ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि समय सब ठीक कर देगा। वक़्त का तकाज़ा यह है कि शांति से परेशानी का सामना किया जाए। आज आपको वाणी और व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी।


लव - आपके प्रेमी जीवन के लिहाज से यह समय अच्छा कहा जा सकता है और आप जहां चाहे प्रेमी के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप दोनों काफी सारा समय साथ बिताएंगे और आने वाले समय को रोमांटिक बनाने की काफी सारी प्लानिंग भी आप कर सकते हैं।


व्यवसाय - आर्थिक स्थितियां अच्छी हो सकती हैं। आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए किए गए कार्यों में सफलता भी प्राप्त हो सकती है।


स्वास्थ्य - आप अपने खाने-पीने की आदतों के प्रति सजग रहेंगे और यही जीवन शैली आपको उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करेगी।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: एक
कुंभ - पॉजिटिव - राजकीय मामलों में गति आ सकती है। परिश्रम से आपको लाभ मिल सकता है। यात्रा के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी के लिए आज अच्छा योग्य बन रहा है। अटके हुए पैसे मिल सकते है। नौकरी मिलने के योग हैं। महिला मित्रों से लाभ मिलेगा।


नेगेटिव - कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। निराश न हो और मेहनत करते रहे। इन नाकामियों को तरक़्क़ी का आधार बनाएँ। आज के दिन आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय जरूर ले।


लव - समय से पूर्व कोई प्लानिंग ना करें और उसे समय पर छोड़ दें। ज्यादा मजेदार है कि आप सब अचानक से करें और प्रेमी को चौंका दे। इससे संबंधों में एक बार फिर से गर्माहट देखी जा सकती है।


व्यवसाय - नौकरी प्राप्ति के लिए कोई तैयारी चल रही है तो वह भी सफल हो सकती है। कामकाज के क्षेत्रों से अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है।


स्वास्थ्य -आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए संजीवनी का कार्य करेगा और पुराने समय से चली आ रही कोई पुरानी बीमारी अथवा शारीरिक समस्या भी दूर हो जाएगी जिससे आप स्वयं को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: आठ


मीन - पॉजिटिव - संतान की ओर से सुखद समाचार मिलने की वजह से मन प्रसन्न रह सकता है। आज के दिन आपके व्यवहार में विनम्रता आ सकती है। दूसरों के साथ आप सहयोगात्मक रवैया अपना सकते हैं। इस समय आपको अतिरिक्त आय की प्राप्ति हो सकती है।


नेगेटिव - जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन होने की संभावना है। घर परिवार में सबके साथ मधुर संबंध बने और सबके साथ आपसी सामंजस्य बेहतर हो इसके लिए प्रयास करना चाहिए। घर की स्थिति अच्छी होने से आप किसी भी कार्य को अच्छे तरीके से कर सकते हैं।


लव - समय मिला-जुला कहा जा सकता है। प्रेमी जीवन तो बढ़िया ही कहा जाएगा लेकिन आपके प्रेम संबंधों को लेकर कुछ मित्र कानाफूसी कर सकते हैं जिससे आपका क्रोध बढ़ सकता है।


व्यवसाय - किसी भी कार्य को पूरी जांच पड़ताल के बाद ही स्वीकार करने की इच्छाएं रहती हैं। प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क हो सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से आकस्मिक धन लाभ हो सकते हैं।


स्वास्थ्य - शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रह पाएंगे।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: तीन


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।


आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है
शुभ दिनांक : 6, 15, 24 
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
  
शुभ वर्ष :  2022, 2026   
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
 
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
 
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा


होली का त्यौहार भाईचारे का उत्सव हैः अंजू अग्रवाल


 मुजफ्फरनगर। शहर में होली की धूम नजर आने लगी है। होलीकोत्सव से पहले ही जनपद में अलग अलग आयोजन के साथ होली की मस्ती दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में महिला हितकारी परिषद् की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल रहीं। 
शुक्रवार को जिला महिला हितकारी परिषद द्वारा होली मिलन कार्यक्रम परिषद् द्वारा संचालित स्कूल में आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल उपस्थित रही। मां सरस्वती विग्रह के समक्ष मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम शुरू किया गया। उसके बाद बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर नृत्य कर पालिकाध्यक्ष का मन मोह लिया। पालिकाध्यक्ष ने भी तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने सम्बोधन में पालिकाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहने चाहिए, इनसे सामाजिक जोड़ पैदा होता है और प्रतिभाओं को भी अवसर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि भारत त्यौहोरों और पर्वों का देश है। हमारे देश में जितनी विविधता है, वह दुनिया में कहीं नहीं मिलती है। यहां सभी धर्मों और समुदाय के लोगों को अपने पर्वों के लिए पूरी आजादी है। भारतीय संस्कृति अदभुत है। सभी त्यौहार सामाजिक सद्भाव पैदा करते हैं। होली का त्यौहार आपसी भाईचारे का उत्सव है। किसी से कोई गिला शिकवा भी अगर हो एक दफा गले मिलते ही सब दूर हो जाता है। यही होली की खासियत होती है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर के विकास में सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जहां भी मेरी कोई आवश्यकता होगी मैं पूरी तरहसे समर्पित रहूंगी। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ ही महिलाओं ने भी होली के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया और फूलों की होली खेली गयी। महिलाओं ने अतिथि पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।


पुलिस मुठभेड़ में पांच शातिर लुटेरे गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने गश्त के दौरान पांच शातिर लुटेरों को जौहर दिखाते हुए गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने के कारण तीन बदमाश घायल हो गये हैं। पुलिस ने इन लुटेरों से लूट की तीन मोटरसाइकिल, अवैध असलाह और कारतूस बरामद किये हैं। इन बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके साथ ही इन बदमाशों का अन्य आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है। पुलिस की इस सफलता पर एसएसपी ने भी बधाई दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बीती रात मीरांपुर पुलिस के द्वारा क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी बीच जब मीरापुर पुलिस की टीम गांव कुतुबपुर जाने वाले रास्ते पर पहुंची तो वहां शुक्रवार से सवेरे करीब सवा बजे अंधेरे से होकर गुजर रहे कुछ युवकों को पुलिस ने रोकना चाहा तो उन्होंने अपने वाहनों की रफ्तार बढा ली। पुलिस ने इनको घेरकर ललकारा से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की और इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। कुतुबपुर मोड के पास बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से तीन बदमाश पुलिस की गोली लगने के कारण घायल हो गये थे। घायलों को पुलिस ने एम्बुलेंस मगाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम जीशान उर्फ रिजवान पुत्र अमीर हसन निवासी कासमपुर पठेडी थाना छपार, सलमुद्दीन पुत्र मुस्तकीम निवासी भंडूर थाना सिखेड़ा, अमजद पुत्र बाबू निवासी भंडूरा थाना सिखेडा, नौमान पुत्र अकरम निवासी टंढेडा थाना ककरौली और फैजान पुत्र इलियास निवासी भंडूरा थाना सिखेड़ा बताये। इनमें से जीशान, सलमुद्दीन और अमजद पुलिस की गोलियां लगने के कारण घायल हुए। पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से लूटी गयी तीन मोटरसाइकिलों के साथ ही दो तमंचे, एक मस्कट और कारतूस भी बरामद किये हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने बताया कि 20 फरवरी 2020 को एक व्यक्ति  से मोटर साइकिल छीनने की घटना को उनके द्वारा अंजाम दिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना मीरापुर पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था। गिरफ्तार हुए सभी अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में पकड़े गये बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे हैं। इनके कई अन्य घटनाओं में लिप्त रहने की भी संभावना है। इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। मीरापुर पुलिस की इस सफलता पर एसएसपी अभिषेक यादव ने टीम की प्रशंसा की है। 


आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में  होली का त्यौहार धूम धाम से मनाया


 मुजफ्फरनगर।    6 मार्च , नई मंडी स्थित गया ।इस अवसर पर बच्चो ने आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं रंग लगाकर होली का जमकर मजा उठाया एवं विभिन्न गीतो पर नृत्य करके खूब झूमे । 
 स्कूल निदेशक पी॰ के॰ जैन ने सभी को होली की शुभकामनाये देते हुआ बताया कि आइडियल किड्स मे सभी त्यौहार मनाने का उद्देश्य यह है कि बच्चो को हर त्यौहार का महत्व व उसे मनाने का सही तरीका आना चाहिए। त्यौहार सबको प्यार बढ़ाने तथा बैर मिटाने का संदेश देते है । हमे इन्हे  बुराइयों से नहीं जोड़ना चाहिए। होली खेलते समय बच्चो के साथ बड़ो का रहना भी आवश्यक है होली हर्बल रंगो से खेलनी चाहिए । 
 इन्चार्ज नीता अग्रवाल ने बच्चो को होलिका  व प्रहलाद की कहानी सुनाई । होली का महत्व व उसे खेलते समय जो सावधानियॉ रखनी चाहिए, उनके विषय में बताया स कार्यक्रम को सफल मनाने में समस्त स्टाफ का सहयोग रहा ।


तेज हवा व गरज के साथ झमाझम बारिश


 मुजफ्फरनगर।  देर रात मौसम ने करवट बदली और तेज हवा व गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। इसके बाद मौसम में ठंडक घुल गई। शुक्रवार सुबह से मौसम में तेजी से बदलाव होने की संभावना जताई गई थी। लेकिन, देर रात ही मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक इस क्षेत्र के मौसम के बदले रहने और रह-रहकर बारिश या बूंदाबांदी होने की आशंका व्यक्त की है। बारिश के चलते आज स्कूलों में अवकाश रहा और अधिवक्ताओं ने भी नोवर्क रखा। शहर की सडकों पर सन्नाटा नजर आया।
शुक्रवार को अत्यधिक बारिश और जल भराव के कारण वादकारियो  को कचहरी आने मे हो रही कठिनाई को दृदृष्टिगत रखते हुए जिला बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर व सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के सभी अधिवक्ताओं ने  बेल इंजेक्शन छोड़कर अन्य कोई न्यायिक कार्य नही किया। इसके चलते वादकारी परेशान रहे। तीन दिनों से दिन के तापमान में कमी के साथ ही रात का तापमान लगातार बढ़ रहा था। बीती रात आई बौछारों ने इसे बदल दिया। पूरे क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने से होने वाली इस विक्षोभीय बारिश के दौरान हवा की रफ्तार ज्यादा रहने की आशंका है।  मौसम विभाग ने 7 मार्च तक उत्तर बिहार में मौसम बदले रहने व हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। लगातार बारिश होने के कारण सुबह ज्यादा ठंडी रही। शुक्रवार को भी शहर से लेकर देहात तक बारिश होती रही। इससे ठंडी हवाएं चलने से लोग कंपाकपा गए। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भरने से बाजारों में आवागमन थम गया। बारिश के कारण बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम हो गई, इसके चलते व्यापारी परेशान रहे।  बारिश होने से दिन का तापमान गिर गया।  अभी मौसम ऐसा बना रहने का अनुमान है। चूंकि तेज ठंडी हवाएं चल रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी। दूसरी ओर बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी बनी हुई है।


मेडिकल कालेज में जुटे देशभर से  डाॅक्टर


 मुजफ्फरनगर। बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल काॅलेज के तत्वावधान में गुरुवार को सीएमई प्रोग्राम का आयोजन पीसीएमए प्राइवेट डाॅक्टर्स मेडिकल एसोसिएशन के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय गुप्ता महासचिव फतेहचंद चैरिटेबल ट्रस्ट मुजफ्फरनगर मेडिकल काॅलेज, विशिष्ट अतिथि राघव स्वरूप निदेशक मुजफ्फरनगर मेडिकल काॅलेज रहे।
 मुख्य वक्ता डाॅक्टर सज्जाद मंजूर निदेशक कार्डियोलाॅजी, विशाल वीरेंद्र सिंह सीनियर कार्डियोलाॅजिस्ट, डाॅ एस के शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष पीसीएमए रहे। पहले सेशन में इस सेमिनार में पूरे हिंदुस्तान से मुजफ्फरनगर मेडिकल काॅलेज में पधारे 200 डाॅक्टरों को चिकित्सा सेवा सम्मान दिया गया। डाॅक्टर सज्जाद मंजूर, डाॅक्टर विशाल वीरेंद्र सिंह ने इंट्रोडक्शन आॅफ कैथल के ऊपर में विशेष रुप से जानकारी दी। इस प्रोग्राम का संचालन डाॅक्टर इकबाल, डाॅ. अरशद इकबाल महाप्रबंधक मुजफ्फरनगर मेडिकल काॅलेज ने किया। गौरव स्वरूप ने मुख्य रूप से पीसीएमए के डाॅक्टरों और मुजफ्फरनगर मेडिकल काॅलेज के प्रबंधक कमेटी को कार्यक्रम की सफलता पर मुबारकबाद दी। इस मौके पर निदेशक राघव स्वरूप ने बताया कि हर साल पीसीएमए का प्रोग्राम मुजफ्फरनगर मेडिकल काॅलेज के प्रांगण में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाॅक्टर जमील खान, डाॅक्टर विनय शर्मा, डाॅक्टर परमार एस परमार, पासी मनचंदा, एके अग्रवाल, डाॅ मनचंदा, डाॅक्टर मोदी, डाॅ अनीता मैथ्यू, डाॅक्टर साबिर, डाॅक्टर जाकिर, डाॅक्टर सज्जाद, डाॅ विशाल वीरेंद्र सिंह, डाॅ राजाराम आर्य, डाॅक्टर बबीता शर्मा, डाॅक्टर सुनील वशिष्ठ, डाॅक्टर जुबेर त्यागी, डाॅक्टर आरके शर्मा, डाॅ संजय सिंह, डाॅ प्रज्ञा सागर जयसवाल, आशीष, अनिल चैहान, कृकृष्णा, आदि मौजूद थे।


गुरुवार, 5 मार्च 2020

ट्रेनों का संचालन पहले की तरह हो जाएगा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से देवबंद तक दोहरीकरण होने के बाद ट्रेनों का संचालन पहले की तरह हो जाएगा।
दोहरीकरण का काम लगभग हो चुका है। हालांकि शुक्रवार को को भी 4-5 घंटे का ब्लॉक लिया गया है। शाम तक सभी ट्रेनों का संचालन पहले की तरह होने की संभावना है। वहीं गुरुवार को भी ट्रेनों का संचालन बाधित रहा है। इसके चलते  ट्रेनों का संचालन बाधित रहा है। दिल्ली अंबाला पैसेंजर, इंटर सिटी एक्सप्रेस, ऋषिकेश दिल्ली पैसेंजर, कालका दिल्ली पैसेंजर अंबाला ट्रेन रद रही। देरहादून, नौचंदी एक्सप्रेस को मेरठ से चलाया गया। तो योगा एक्सप्रेस, जालंधर एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से स्टेशन पर पहुंची।


जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विभिन खेलों में बालिकाओं ने अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। गुरुवार को चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ आलोक यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामसागर पति त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर किया।
सीडीओ आलोक यादव ने कहा कि जनपद के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं खेलों में अच्छा प्रदर्शन करती है। इसके लिए उन्हें लगातार उत्साहित किया जाना चाहिए। यह बालिकाएं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के माध्यम से अपने क्षेत्र अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकती है। गुरुवार को हुए खेलों में 100 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद, बैडमिंटन, डिस्कस, गोला फेंक आदि खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें विजय छात्रों को शुक्रवार को समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा डा. पंकज कुमार वशिष्ठ ने मुख्य अतिथि सीडीओ आलोक यादव का स्वागत किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामसागर पति त्रिपाठी ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सरकार के द्वारा छात्राओं के लिए नई नई योजनाएं शुरू की जाती है। इस दौरान एबीएसए सविता डाबराल, वार्डन बबीता रानी, रश्मि रानी, सीमा गुप्ता, दीपा, वंदना, अनीता सोलंकी, गीता रानी, आशा गुप्ता, खेल शिक्षिकाएं मोनिका रानी, सीमा त्यागी, अमरीन जिलानी शकुंतला देवी,सरिता रानी, शिल्पा सैनी अजीत कुमार, रविंद्र कुमार, सुशील कुमार, अनुज कुमार, विजय कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक राकेश राठी, सुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।


पंचायत चुनाव मेहिंसा के लिए तमंचे बनाने वाली  फैक्ट्री पकड़ी 

 मुजफ्फरनगर।  अवैध हथियारों से  चुनाव में आतंक फैलाने की साजिश का भंडाफोड करते हुए शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर अवैध हथियारो की फैक्ट्री पकड़ी। इस दौरान पुलिस टीम ने दो आरोपियों को 28 बने हुए और सैंकडो अधबने तमंचों के साथ पकड़ लिया। गांव तावली में काफी दिनों से यह अवैध तमंचे बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी।
 गुरुवार की सुबह मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह व पुलिस टीम ने सत्तार पुत्र छिद्दा के मकान पर छापा मारकर मोके से तमंचा फेक्ट्री को पकड़ा। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपी सत्तार व आजाद पुत्र जब्बार निवासी तावली को दबोच लिया। तथा मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियारों को बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने वहाँ से 28 बने हुए तमंचे व 5 तैयार मस्कट के अलावा सैंकड़ो अधबने तमंचे व तमंचे बनाने के उपकरण बरामद कर लिए। वही पुलिस ने बताया कि आरोपी सत्तार तमंचे बनाने का बड़ा कारीगर व मास्टर माइंड है। जो बड़े स्तर पर तमंचा फैक्ट्री चलाता आ रहा था। गांव में छापे के दौरान अफरा तफरी का माहौल बन गया।
मौके से 26 अदद तमंचे 315 बोर, 03 मस्कट 12 बोर, 02 मस्कट 315 बोर, 01 तमंचा 12 बोर, 01 तमंचा 32 बोर, भारी मात्रा में कारतूस एवं अधबने शस्त्र व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। इसके अलावा तमंचे बनाने के  उपकरण ड्रिल मशीन, वैल्डिंग मशीन छोटी, हथौडा, हथौडी, आरी मय 07 ब्लैड, रेती, शिकन्जा, 03 प्लास, पेचकस, वैल्डिंग रोड 01 पैकिट 20 पिन नाल लोहा, 15 बडी स्प्रिंग, बरमें छोटे-बडे, 33 छैनी, ग्राईन्डर मशीन, 15 रेगमार, 03 चाप लकडी की , 01 हैमर अधबना, 02 रौपी छोटी बडी, 07 खैपी बाडी पार्ट, 01 डिब्बी पंच लोहा, 01 हरी साबुन सफाई वाली, सुम्मी, 50 पत्तनी लोहा छोटी बडी, 03 अधबने ट्रैगर, 01 रैमर व 01 रैमर हैण्डिल, 09 बाडी पत्ती लोहा बरामद किए गए। 


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...