मुजफ्फरनगर। देर रात मौसम ने करवट बदली और तेज हवा व गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। इसके बाद मौसम में ठंडक घुल गई। शुक्रवार सुबह से मौसम में तेजी से बदलाव होने की संभावना जताई गई थी। लेकिन, देर रात ही मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक इस क्षेत्र के मौसम के बदले रहने और रह-रहकर बारिश या बूंदाबांदी होने की आशंका व्यक्त की है। बारिश के चलते आज स्कूलों में अवकाश रहा और अधिवक्ताओं ने भी नोवर्क रखा। शहर की सडकों पर सन्नाटा नजर आया।
शुक्रवार को अत्यधिक बारिश और जल भराव के कारण वादकारियो को कचहरी आने मे हो रही कठिनाई को दृदृष्टिगत रखते हुए जिला बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर व सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के सभी अधिवक्ताओं ने बेल इंजेक्शन छोड़कर अन्य कोई न्यायिक कार्य नही किया। इसके चलते वादकारी परेशान रहे। तीन दिनों से दिन के तापमान में कमी के साथ ही रात का तापमान लगातार बढ़ रहा था। बीती रात आई बौछारों ने इसे बदल दिया। पूरे क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने से होने वाली इस विक्षोभीय बारिश के दौरान हवा की रफ्तार ज्यादा रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने 7 मार्च तक उत्तर बिहार में मौसम बदले रहने व हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। लगातार बारिश होने के कारण सुबह ज्यादा ठंडी रही। शुक्रवार को भी शहर से लेकर देहात तक बारिश होती रही। इससे ठंडी हवाएं चलने से लोग कंपाकपा गए। कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भरने से बाजारों में आवागमन थम गया। बारिश के कारण बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम हो गई, इसके चलते व्यापारी परेशान रहे। बारिश होने से दिन का तापमान गिर गया। अभी मौसम ऐसा बना रहने का अनुमान है। चूंकि तेज ठंडी हवाएं चल रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी। दूसरी ओर बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी बनी हुई है।
शुक्रवार, 6 मार्च 2020
तेज हवा व गरज के साथ झमाझम बारिश
Featured Post
मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल
🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें