सोमवार, 17 फ़रवरी 2020

आज का पंचांग 18 फरवरी 2020

🕉 ~ *आज का न्पचांग* ~ 🕉🌞
                   *।। श्री हरि : ।।*
⛅ *दिनांक - 18 फरवरी 2020*
⛅ *दिन - मंगलवार* 
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - फाल्गुन*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - दोपहर 02:32 तक दशमी*
⛅ *नक्षत्र - 19/02 प्रातः 06:07 तक मूल*
⛅ *योग - सुबह 08:45 से वज्र*
⛅ *राहुकाल - शाम 03:31 से 04:56* 
⛅ *सूर्योदय - 07:09*
⛅ *सूर्यास्त - 18:36* 
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती  (ति.अ.)*
 💥 *विशेष -*


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷
➡ *18 फरवरी 2020 मंगलवार को दोपहर 02:33 से 19 फरवरी बुधवार को दोपहर 03:02 तक एकादशी है ।*
💥 *विशेष - 19 फरवरी बुधवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*
🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं, इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*
🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*
🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है, एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷
🙏🏻 *एकादशी को दिया जला के विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें, अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷
🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के जो दिन चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है..


🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏
ग्रह प्रवेश शुभमहूर्त
   मार्च 2020


11 बुधवार तृतीया
18 बुधवार  दशमी
19 बृहस्पतिवार एकादशी


पंचक
       26जनवरी 5.40pm से 31 जनवरी 6.10pm तक
23फरबरी 12.29am से 28फरबरी 1.08am तक
एकादशी
            5फरबरी बुधवार 
             19फरबरी बुधवार
प्रदोष 
          6फरबरी शुक्रवार
          20 फरबरी बृहस्पतिवार
पूर्णमासी
            9फरबरी रविवार
अमावस्या
            23फरबरी रविवार
महाशिवरात्रि
                  21फरबरी शुक्रवार
कारोबार महूर्त
                     1 ;21;26;28 फरबरी
नया वाहन महूर्त
                      1;21;28फरबरी
ग्रह प्रवेश महूर्त
                      14;24;26फरबरी
नींव पूजन महूर्त
                     1;14;24;26;28फरबरी


यदि आपके व्ययसाय में कोई न कोई मशीन बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं तो यह उपाय जरूर करे।
किसी भी माह के प्रथम गुरुवार को हल्दी कुमकुम और केसर की स्याही बना नौ इंच सफेद धागे को रंग ले।और उस मे नौ गांठे लगा ले।उसी स्याही से मशीन पे स्वास्तिक बना धागे को बांध दी।
न मशीन खराब होगी और कर्मचारी भी मन लगा के कार्य करेंगे।


मेष
पॉजिटिव - अभी लंबी दूरी और विदेशी कनेक्शन, विनिमय और व्यापार सब आपके पक्ष में हैं। घर के लोगों के बीच सामंजस्य की स्थिति आपके मन-मस्तिष्क को भी शांति प्रदान करेगी। वाणी में मधुरता आपको समाज में सम्मान दिलाएगी। घर में मांगलिक कार्य होने की भी संभावना है।
नेगेटिव - अपने करियर के लिए मौकों का फायदा उठायें और रिस्क लें। इस दौरान आपको महिलाओं के साथ उचित व्यवहार करना चाहिये इससे आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को गलत संगति से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
लव - आप अपने लवमेट के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यह यात्रा आपके लिये यादगार साबित होगी और लंबे समय तक इसका असर आपके ज़हन में रहेगा।
व्यवसाय - यदि आप व्यापार करते हैं तो आपके लग्न में उपस्थित राहू आपको नए-नए आइडिया देखा जिसकी वजह से आपके काम में तरक्की होगी और आपके व्यापार का विस्तार होगा।
स्वास्थ्य - खसरा जैसी बीमारियों से सावधान रहना चाहिए क्योंकि इस दौरान आप को सबसे ज्यादा समस्या इन बीमारियों से हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: पांच
वृष
पॉजिटिव - यह समय प्रसन्न, सुखी और अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान देने का है। किसी खास कार्यसूची में आपकी रूचि है और दूसरों के साथ सम्पर्क को बनाने की इच्छा भी अभी उच्च है। यह समय अपने सपनों और आदर्शों का पालन करने और अच्छे भविष्य की नींव रखने का उचित समय है।
नेगेटिव - कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको सावधान रहकर चलना पड़ेगा। यह समय आपके आर्थिक पक्ष के लिये अच्छा नहीं है, धन से जुड़े मामलों में बहुत संभलकर चलना होगा। किसी पुराने राज के खुल जाने के कारण परिवार के बीच आपकी स्थिति खराब हो सकती है।
लव - वैवाहिक जीवन के लिये भी यह सप्ताह अच्छा है, इस समय आपको अपने दिल की बातों को खुलकर अपने जीवनसाथी के सामने रखना चाहिये।
व्यवसाय - आपको अपना ध्यान अच्छे काम में लगाना होगा क्योंकि यदि आप किसी प्रकार की विसंगति करते हैं तो उसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा।
स्वास्थ्य - माता के स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आएंगे जिसके चलते आपको भी खुशी मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: आठ


मिथुन
पॉजिटिव - आपके भाई-बहनों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। कुछ जातक इस समय छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान घरेलू काम में आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। यदि आप किराये के मकान में रहते हैं तो इस समय नया घर खरीदने का विचार बना सकते हैं।
नेगेटिव - मंगल के गोचर के चलते पिता के साथ आपके संबंधों पर असर पड़ सकता है। किसी बात को लेकर पिता के साथ आपकी अनबन हो सकती है। कई जातकों को दूर की यात्रा भी इस दौरान करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिये भी यह समय प्रतिकूल रहेगा, शिक्षा के क्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं।
लव -  आप किसी से प्रेम करते हैं तो, यह समय प्रेम के इजहार के लिये अनुकूल है। वहीं जो लोग पहले से ही प्रेम संबंधों में पड़े हैं उनके रिश्तों में भी सुधार आएगा।
व्यवसाय - आपको नित्य प्रति चुनौतियों का सामना करने और कठिन से कठिन कार्य को चुटकी बजाते ही खत्म कर लेने में महारत हासिल कर आएगा जिसकी वजह से आप अपने विरोधियों को पछाड़ते हुए कार्य क्षेत्र में अपना मुकाम बनाएँगे।
स्वास्थ्य - अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें और गरम मसालों को पूरी तरह से त्याग दें तो बेहतर होगा।


कर्क
पॉजिटिव - जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से समर्थ मिलेगा।
नेगेटिव - अपने जीवन को चिर-स्थायी न मानें और जीवन के प्रति सजगता को अपनाएँ। घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। अहम भाव इस दौरान आप पर हावी रहेगा। अपने स्वभाव के कारण आप मानसिक तनाव की स्थिति में भी आ सकते हैं। 
लव - इस समय आपको अपने लवमेट के घरवालों से सावधान रहने की जरुरत है। इस राशि के विवाहित जातकों के जीवन में किसी तीसरे की वजह से गलतफहमी पैदा हो सकती है।
व्यवसाय - आपको लोगों की आलोचना का शिकार भी बना सकती है। इसलिए आवश्यकता है कि आप अपने मुंह मियाँ मिट्ठू बनने से बचें और अति के आत्मविश्वास से दूर रहें अन्यथा आपकी छवि धूमिल हो सकती है।
स्वास्थ्य - आपकी संतान को इस दौरान शारीरिक परेशानी हो सकती है इसलिये उनका ध्यान रखें।
सिंह
पॉजिटिव - आज आप जहाँ भी जाएंगे, लोगों के बीच आप सबके ध्यान का केंद्र बने रहेंगे। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। 
नेगेटिव - इस दौरान पिता के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं, हालांकि आपके पिता को आर्थिक लाभ होने की भी पूरी संभावना है। आपकी वाणी में कड़वाहट आ सकती है जिससे लोगों के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। मंगल का गोचर आपके आर्थिक पक्ष के लिये भी अच्छा नहीं कहा जा सकता, इसलिये धन से जुड़े मामलों में सावधान रहें।
लव - यदि आपको रिश्ते को मजबूत बनाए रखना है तो जीवनसाथी के साथ बात करके समस्या का हल निकालें। प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों के लिये यह सप्ताह अच्छा रहेगा।
व्यवसाय - आने वाले समय में आप का सच स्वयं ही सबके सामने आ जाएगा और आप सकुशल इस स्थिति से निकल जाएंगे। कार्य क्षेत्र में आपका दबदबा कायम रहेगा और लोग आपके कार्य की प्रशंसा भी करेंगे।
स्वास्थ्य - विशेष रुप से रक्त संबंधित परेशानी पैदा हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: एक


कन्या
पॉजिटिव - दूर के रिश्तेदार से जिस संदेश की काफ़ी समय से उम्मीद थी, वह अच्छी ख़बर पूरी परिवार को ख़ुशियों से भर देगी। आपकी निजी ज़िंदगी के बारे में दोस्तों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। लगता है कि आपके वरिष्ठ आज देवदूतों जैसा व्यवहार करने वाले हैं।
नेगेटिव - कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। कुछ जातकों को इस समय मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह की यात्राएं आपको परेशान करेंगी।
लव - चीज़ें आपकी इच्छा के मुताबिक़ नहीं चलेंगी, लेकिन अपने हमदम के साथ आप अच्छा समय गुज़ारेंगे। आप अपने प्रेमीजन के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
व्यवसाय - एक बात और से अपने मन में बैठा लें कि आप के वरिष्ठ अधिकारी गुप्त रूप से आपके काम पर नजर बनाए हुए हैं, ऐसे में जरा सी चूक आपका नुकसान करा सकती है। इसलिए सबसे ज्यादा ध्यान अपने काम पर दें।
स्वास्थ्य - संभव है कि आपका रोग आसानी से पकड़ में ना आए इसलिए एक से अधिक डॉक्टर की ओपिनियन भी ले सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: पांच


तुला
पॉजिटिव - आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा।
नेगेटिव - इस राशि के कुछ जातकों को इस दौरान अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं इसलिये अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से आपको सतर्क रहना होगा।
लव - अपनी रचनात्मक सोच और अच्छे पहनावे से आप अपने लवमेट को प्रभावित कर सकते हैं। इस राशि के विवाहित जातकों की बात की जाए तो इस समय अपने जीवनसाथी से आपको किसी तरह का लाभ हो सकता है।
व्यवसाय - आपकी महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी और आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा।
स्वास्थ्य - आपको अपने व्यवहार में कुछ तकनीकी बदलाव लाने पड़ेंगे जिसके कारण आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: तीन
वृश्चिक
पॉजिटिव - परिवार जीवन में आपको अच्छे फल मिलेंगे। इस दौरान घर के लोगों के बीच सामंजस्य की स्थिति आपके मन-मस्तिष्क को भी शांति प्रदान करेगी। वाणी में मधुरता आपको समाज में सम्मान दिलाएगी। घर में मांगलिक कार्य होने की भी संभावना है।
नेगेटिव - इस दौरान बड़े भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। जितना हो अपने गुस्से को काबू में रखें। आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं, आर्थिक मामलों को लेकर इस दौरान सावधान रहें और हो सके तो किसी भी तरह का निवेश करने से बचें।
लव - प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों के लिये यह समय अच्छा रहेगा। अपनी रचनात्मक सोच और अच्छे पहनावे से आप अपने लवमेट को प्रभावित कर सकते हैं।
व्यवसाय - समय अचानक से हानि दिलवा सकता है, इसलिए कोई भी निर्णय बहुत ही सोच-समझकर करें। व्यापार के सिलसिले में आपको सोच समझकर हाथ डालना पड़ेगा।
स्वास्थ्य - आपका स्वास्थ्य कुछ पीड़ित हो सकता है, क्योंकि वहां पर पहले से ही केतु विराजमान है।
भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: दो


धनु
पॉजिटिव - आपके भाई-बहनों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के कुछ जातक इस समय छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। घरेलू काम में आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। यदि आप किराये के मकान में रहते हैं तो इस समय नया घर खरीदने का विचार बना सकते हैं।
नेगेटिव - पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है, हालांकि कोई अच्छी खबर भी इस समय आपको प्राप्त हो सकती है। अपने मन मस्तिष्क को काबू में रखने के लिये आपको योग ध्यान का अभ्यास करने की जरुरत है। ऐसा करके न केवल आप मानसिक बल्कि शारीरिक रुप से भी मजबूत होंगे।
लव - मान कर चलिए कि आज का दिन आपके जीवन को प्यार के रंगों से भर देगा। शुक्र का प्रभाव बहुत अधिक बढ़ जाएगा और आपका जीवन प्यार की खुशबू से महक उठेगा।
व्यवसाय - यदि कारोबारी हैं तो आपको विदेशी संपर्कों से इस दौरान फायदा होगा। आप अपने विरोधियों पर भी भारी पड़ेंगे और वह चाह कर भी आपका कुछ अहित नहीं कर पाएंगे।
स्वास्थ्य - माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें उन्हें किसी तरह की तकलीफ हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: छ


मकर
पॉजिटिव - कई मानसिक चिंताओं से आपको मुक्ति मिल सकती है। आपके बात करने का तरीका इस दौरान लोगों को प्रभावित करेगा। इस समय आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। छोटी दूरी की यात्रा करना आपके लिये लाभदायक रहेगा। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। 
नेगेटिव - थोड़ा संभलकर चलने की जरुरत है। मंगल के गोचर के चलते पिता के साथ आपके संबंधों पर असर पड़ सकता है। कई जातकों को दूर की यात्रा भी इस दौरान करनी पड़ सकती है। आपकी संतान को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, उनका ध्यान रखें।
लव - जीवनसाथी से आपको किसी तरह का लाभ हो सकता है। इसके साथ ही सप्ताह के अंत में आप उनके साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
व्यवसाय - आप की अभिलाषाओं को पंख लगेंगे और आपके वरिष्ठ अधिकारी आपको पूरी तरह से फेवर करेंगे। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए सुनहरा समय होगा और उनको हर तरफ से अच्छा समाचार प्राप्त होंगे।
स्वास्थ्य - आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा कुक इन तीनों ग्रहों के सहयोग से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: एक
कुंभ
पॉजिटिव - आपकी स्थिति में सुधार आएगा और आप कई परेशानियों से निकल पाने में सक्षम होंगे। किसी काम को लेकर आपके मन में बहुत उत्साह देखा जाएगा। अपने प्रियजनों के साथ वक्त बिताकर आपके मन को शांति मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार के मोर्चे पर भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
नेगेटिव - इस अवधि में आपके प्रतिद्वंदी आप पर हावी रहेंगे। कुछ जातकों को अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। इस समय आपके मन में व्यकुलता देखी जा सकती है। आपका व्यवहार घर के लोगों के प्रति अच्छा नहीं रहेगा नतीजतन रिश्तों में खटास आ सकती है।
लव - शादीशुदा जातकों को इस सप्ताह अपने गुस्सैल रवैये पर काबू रखना होगा। आपके द्वारा कही गयी कोई बात आपके दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति पैदा कर सकती है।
व्यवसाय - कारोबार में अपने साझेदार के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। लेकिन मंगल की स्थिति आपको व्यापार में लाभ दिलाएगी। कार्यक्षेत्र में इस दौरान आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य - इस समय काल में आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी, अनचाही यात्रा के भी योग हैं।
भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: दो


मीन
पॉजिटिव - यह समय आपके अनुकूल होगा आप सुख-सुविधाओं में इस दौरान लिप्त रहेंगे। मंगल के गोचर से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर पाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम के बाद सफलता हाथ लगेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। 
नेगेटिव - आपका जमा धन भी इस दौरान खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वंदी इस दौरान आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन अपने सटीक तर्कों से आप उनपर विजय पा सकते हैं। घर के सामान पर खर्चा करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष को सुधारने के लिये सही बजट प्लान करें।
लव - प्रेम में पड़े इस राशि के जातक इस सप्ताह अच्छी मन स्थिति में रहेंगे जिसके चलते लवमेट के साथ इनके संबंधों में निखार आएगा। आपका प्रिय आपसे किसी चीज की मांग कर सकता है, यदि आप उस चीज को देने में समर्थ हैं तो जरुर दें।
व्यवसाय - यदि आप सरकारी सेवा में हैं, तो आपको अच्छे कार्यों से आपकी तरक्की का मार्ग खुलेगा। बिज़नेस के क्षेत्र में गोचर काफी अनुकूल रहेगा और सुदूर यात्राओं से भी लाभ होगा।
स्वास्थ्य - जब भी आपको कोई भी परेशानी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श ले।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: सात


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। 
 
आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 


शुभ दिनांक : 9, 18, 27   
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     
 
शुभ वर्ष :  2021, 2023, 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी


जबरा फैन के फिनाले मे मचा ‘रोमांच व बाॅलीवुड धमाल‘

मुजफ्फरनगर। मण्डी समिति रोड़ स्थित रेडियो एस0 डी0 कैम्पस में रेडियो एस0 डी0 90.8 एफ0 एम0 द्वारा जबरा फैन काॅन्टेस्ट का ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर डा0 प्रवीण कुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा0 गीताजंली वर्मा, मैनेजमेंट कमेटी सदस्य ध्रुव कुमार, देवेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, मोहन प्रकाष बंसल, एस के गुप्ता, दिनेश गर्ग, व निदेशक डा0 सिद्धार्थ शर्मा ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विधाओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
रेडियो एस0 डी0 90.8 एफ0 एम0 चैयरमेन ध्रव कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष रेडियो एस0 डी0 90.8 एफ0 एम0 द्वारा एक भव्य शो का आयोजन किया जाता है इस कडी में पिछले वर्ष जबरा फैन काॅन्टेस्ट  किया गया था जिसमें जिले की सभी संस्थाओं के लगभग 1800 विद्यार्थिओ व युवको ने प्रतिभाग किया। आज जबरा फैन के फिनाले का आयोजन किया जा रहा है जिसमे प्रतिभागी माॅडलिंग, सिंगिंग, डान्सिंग, एक्टिंग व स्टेडिंग काॅमेडी विधाओं में अपना दम-खम दिखाया। डांन्सिंग के निर्णायक मण्डल में विनित एम0जे0, दृष्टि शर्मा, मन्नी, सिंगिग के निर्णायक मण्डल, अंकित कोहली, व सना त्यागी, माडलिंग के निर्णायक मण्डल में मोहित मेहंनदीया, एक्टिंग के निर्णायक मण्डल में शिवम् भारती, ने विजेताओं की घोषणा की। 
निदेषक डाॅ सिद्धार्थ षर्मा ने बताया कि अपहरन् 3ः00 बजे से  के.टी.एम. बाइक द्वारा हैरतअंगेज स्टंट षो का आयोजन भी किया गया जो कि रोमांच को एक नई परिभाषा दे गया। भव्यस्तर पर प्रोफेशनल हस्तियों का आगमन हुआ जिसमे एम.टी.वी. से डीजे वैरोनिका, मिस टीन इंडिया गुरविंदर नागरा, मिस पंजाब गुरजीत कौर, स्वेग व फोलो फेम मषहूर पंजाबी गायक हैप्पी, सुपर डान्संर सीजन 3 के फाइनलिस्ट अक्षित भंडारी व मन्नी समेत अनेको जानी मानी हस्तियो ने अपनी आर्कषक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम का समां बाध्ंा दिया। 
कार्यक्रम को सफल बनाने में डा0 अरविन्द कुमार, डा0 सचिन गोयल, डा0 आलोक गुप्ता, डाॅ संदीप मित्तल, आर0जे0 शानू, आर0जे0 कबीर, आर0जे0 नंन्दनी, आर0जे0 शिखा, आर0जे0 अमरप्रीत, इन्टर्न गुलषन, अरचीता, आरोही, नारायण, आरिफ, आरती, व राहुल, संजीव, इंतजार, रजब विमल कुमार भारती, ईशान अग्रवाल, आसिफ खान, हरेन्द्र सिंह, इत्यादि का सहयोग रहा।


कलेक्ट्रेट के घेरा डालो, डेरा डालो से शहर ठप्प

मुजफ्फरनगर। बकाया गन्ना भुगतान, मुआवजा और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ;भाकियूद्ध ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए डीएम कार्यालय पर पूरी तरह से कब्जा जमा लिया। भाकियू कार्यकर्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की सभी घेराबंदी और पुख्ता प्रबंध को धता बताते हुए जुलूसों के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। भाकियू के इस प्रदर्शन को देखते हुए डीएम कार्यालय छावनी में बदल दिया गया था। वहीं शहर के सभी प्रमुख चैराहों और एंट्री प्वाइंट पर भारी सुरक्षा प्रबंध किये गये, लेकिन पुलिस कहीं भी किसानों पर अंकुश लगाने में सफल नहीं हो पायी। डीएम कार्यालय में भी किसानों ने ट्रैक्टर घुसाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं को जिला प्रशासन ने अनदेखा किया और लापरवाही के साथ उनका उत्पीड़न किया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।
सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के चलते भाकियू कार्यकर्ता टोपी, झण्डा और झण्डा लेकर जुलूसों के रूप में कलेक्ट्रेट पहंुचने लगे थे। वहां पर भाकियू पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन का पूरा प्रबंध पुलिस अफसरों के सामने ही किया। वहां पर लाउड स्पीकर भी दूर तक लगाया गया और डीएम कार्यालय पर किसानों का जमावडा सवेरे से ही शुरू हो गया था। भाकियू शीर्ष हाईकमान ने किसानों की समस्याओं को लेकर 17 फरवरी को कलेक्ट्रेट में घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन का ऐलान किया था। इसी कड़ी में आज भाकियू के बैनर तले पूरे जिले से किसान कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां भाकियू नेताओं ने जनपद में किसानों के साथ हो रहे दोयम दर्जे के व्यवहार, उत्पीड़न और अन्य समस्याओं को उठाया। 
भाकियू के धरने को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी पुख्ता प्रबंध किये थे। रामपुर तिराहा, शामली रोड, सुजडू चारौहा, महावीर चैक, प्रकाश चैक आदि पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार कचहरी से लेकर महावीर चैक तक सुरक्षा बंदोबस्त का निरीक्षण करते रहे। इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओं को टैªक्टर ट्राली सहित कलेक्ट्रेट पहुंचने से रोकने में नाकाम साबित रहा। किसानों ने डीएम कार्यालय परिसर में ही ट्रैक्टर घुसा दिये और पुलिस की सारी किलेबंदी को ध्वस्त करने में वह सफल नजर आये, जबकि कलेक्ट्रेट को पूरी तरह से छावनी में बदला गया था। वहां पर कई सीओ और थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स व पीएसी बल के जवानों को तैनात किया गया था, लेकिन किसानों के सैलाब के समक्ष सारी व्यवस्था नाकाफी साबित रही। दोपहर के बाद भाकियू पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के धरने पर पहुंचे। इस अवसर पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चै. राकेश टिकैत ने कहा कि जनपद के अधिकारियों को जनसमस्याओं से कोई भी सरोकार नहीं रहा है, यह अफसर केवल सरकार की चाटुकारिता में व्यस्त हैं। धरातल पर कोई काम नजर नहीं आता है, ये अधिकारी केवल अखबारों की सुर्खियां बनना पसंद कर रहे हैं। किसान अगर गन्ना लेकर मिल में जाता है तो ताजे गन्ने व पत्ती के नाम पर किसान की लुटाई हो रही है। तहसील में किसान जाता है तो हिस्सा प्रमाण पत्र व खसरा खतौनी के नाम पर किसान को लूटा जा रहा है। विरासत में दाखिल खारिज के मुकदमें व रजिस्ट्री में भी लूट हो रही है। कहीं पर भी बिना पैसे दिए कोई कार्य नहीं हो रहा है। प्रशासन की सारी व्यवस्था केवल कागजी हैं, 3 लाख तक के क्रेडिट कार्ड पर कोई चार्ज न होने के बावजूद किसानों पर चार्ज लगाये जा रहे हैं। सहकारिता में ऋणों में बन्दरबांट की जा रही है। प्रशासन को इन समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के बिल में भारी गड़बड़ी की जा रही है ताकि संशोधन के नाम पर पैसा वसूला जा सके। गन्ना किसानों को भुगतान न मिलने के कारण किसान अपने आवश्यक कार्य शादी विवाह, बच्चों की फीस व बीमारी तक का ईलाज नहीं करा पा रहे हैं, लेकिन सरकार आज भी शुगर मिल मालिकों के पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही है। सरकार अपने वादे के अनुसार 14 दिन में गन्ना भुगतान कराने में असफल रही है। ऐसी स्थिति में भाकियू चुप रहने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान परेशान है, ऐसे में जब तक उसकी समस्याओं के समाधान पर शासन और प्रशासन स्तर पर विचार नहीं किया जाता है तो तब तक घर नहीं लौटेंगे। यह बड़ी लड़ाई है। यहां पर किसानों की समस्याओं के लिए प्रशासन को जवाबदेही मानते हुए जवाब देना ही होगा। 
किसानों के आंदोलन को देखते हुए कार्यकर्ताओं में पूरा जोश नजर आया। रणसिंघा और हुक्के लेकर कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पर पहुंचे। कुछ जुलूस ढोल के साथ धरने पर पहुंचे। आवास योजना में लाभ नहीं मिलने पर पहुंची महिलाएं भी इस धरने में शामिल रहीं। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने भाकियू नेताओं से कई बार वार्ता की, लेकिन धरना चलता रहा। 
धरने पर मुख्य रूप से राकेश टिकैत, मण्डल अध्यक्ष राजू अहलावत, जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, धर्मेन्द्र मलिक, गौरव टिकैत, ओमपाल मलिक, शाहिद आलम, विकास कुमार, ओमकार सिंह, चेयरमैन जहीर फारूकी, अमरजीत, कपिल सोम, विकास शर्मा, कुशलवीर सिंह, मांगेराम त्यागी, सतेन्द्र ठाकुर सहित सैंकडों किसान शामिल रहे। 


ट्रैक्टरों से पटा कलेक्ट्रेट, निषेधाज्ञा की उड़ी धज्जियां
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरा इंतजाम किया था, लेकिन जब किसानों ने पूरे जिले से शहर के अलग अलग रास्तों से गुजरते हुए कलेक्ट्रेट में प्रवेश करना शुरू किया तो सारे इंतजाम बौने साबित होने लगे। जिस समय किसानों ने डीएम कार्यालय में ट्रैक्टर घुसाया, उस दौरान वहां एसपी सिटी सतपाल, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, डिप्टी कलक्टर विनोद कुमार के साथ ही चार सीओ बुढ़ाना, सदर, जानसठ और नई मण्डी पूरी फोर्स के साथ मौजूद थे। ट्रैक्टर अंदर लाने के लिए पुलिस अफसरों की किसानों के साथ हल्की झड़प भी हुई, लेकिन किसानों के जोर के आगे किसी की ना चली। कहने को जिले में धारा 144 लागू है, लेकिन आज कलेक्ट्रेट में ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया। किसान बैखौफ अपने वाहनों के साथ डीएम कार्यालय तक पहुंचे और डेरा डालकर बैठ गये। 


प्रकाश चैक पर दिया धरना, शिव चैक तक लगा जाम
मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय पर किसानों का प्रदर्शन होने के कारण शहर की रोजमर्रा की व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। जाम से परेशान शहर को भयंकर समस्या से जूझना पड़ा। डीएम कार्यालय पर धरने पर जाते समय सैंकड़ों किसान प्रकाश चैक पर ही धरने पर बैठ गये। वहां भारी पुलिस बल होने के बाजवूद भी किसानों ने रोड जाम कर नारेबाजी की। काफी देर तक यह हंगामा चलता रहा। इस कारण प्रकाश चैक से महावीर चैक और शिव चैक भयंकर जाम की स्थिति पैदा हो गयी। स्कूलों से छुट्टी होने के कारण बच्चों के वाहन भी इस भयंकर जाम की चपेट में फंसे रहे।


ट्रक और वैगन आर कार की भिड़ंत में 2 लोगों की हालत नाजुक

मुजफ्फरनगर। ट्रक और वैगन आर कार की भिड़ंत में 2 लोगों की हालत नाजुक, कार के उड़े परखच्चे,ट्रक के चालक व परिचालक मौके से फरार, कार सवार दोनों युवकों की हालत गम्भीर, सीएससी से मेरठ रेफर, मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को लिया कब्जे में, चालक की तलाश जारी ,हादसे के बाद कई किलोमीटर तक लगा लंबा जाम, शादी समारोह से वापस लौट रहे थे कार सवार युवक, थाना रामराज क्षेत्र के गांव देवल हाईवे रोड पर सड़क हादसा हुआ ।


रविवार, 16 फ़रवरी 2020

आज का पंचाग 16 फरवरी 2020

 


🌞 ~ *आज का पन्चांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 16 फरवरी 2020*
⛅ *दिन - रविवार* 
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - शिशिर*
⛅ *मास - फाल्गुन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - माघ)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - अष्टमी शाम 03:13 तक तत्पश्चात नवमी*
⛅ *नक्षत्र - अनुराधा 17 फरवरी प्रातः 04:54 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*
⛅ *योग - ध्रुव सुबह 11:25 तक तत्पश्चात व्याघात*
⛅ *राहुकाल - शाम 04:55 से शाम 06:19 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 07:10*
⛅ *सूर्यास्त - 18:35* 
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - 
 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *अष्टमी तिथि और रविवार के दिन  तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 
🌷 *बाल बढ़ाने के लिए* 🌷
1⃣ *पहला प्रयोगः स्नान के समय तिल के पत्तों का रस लगाने से, मुलहठी, आँवला या भृंगराज का तेल लगाने से, करेले की जड़ अथवा मेथी को पानी में घिसकर लगाने से, निबौली का तेल लगाने से बाल बढ़ते हैं।*
2⃣ *दूसरा प्रयोगः बड़ की पुरानी जटाओं को नींबू के रस में घिसकर अच्छे से लेप करें। आधे घण्टे पश्चात् बाल धो डालें। फिर नारियल का तेल लगायें। ऐसा तीन दिन करने से बालों का झड़ना बंद होता है। बाल लंबे, काले तथा मजबूत होते हैं।*
🙏🏻 *आरोगयनिधि पुस्तक से*
                 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 
      🌷 *धन – सम्पदा के स्थायी निवास हेतु* 🌷
➡ *ॐ ह्रीं गौर्यै नम:*
🙏🏻 *इस मंत्र से ७ बार अभिमंत्रित करके अन्न का भोजन करनेवाले के पास सदा श्री ( धन–सम्पदा ) बनी रहती है | (अग्नि पुराण :३१३.१९,२४ )*
                 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 
🌷 *घर के सदस्य की मृत्यु पर* 🌷
🙏🏻 *अगर घर में किसी की मृत्यु हो गई हो तो रोज 12 दिन तक घर की छत पे एक कटोरी में दूध और एक कटोरी में पानी रख के आयें दूसरे दिन सुबह वो पानी और दूध पीपल के मूल में ड़ाल दें ऐसा 12 दिन करने से जिसकी मृत्यु हुई है उसकी आत्मा को शान्ति मिलती है उनका आशीर्वाद घर वालों को मिलता है ।*💐🙏🏻
पंचक
       26जनवरी 5.40pm से 31 जनवरी 6.10pm तक
23फरबरी 12.29am से 28फरबरी 1.08am तक
एकादशी
            5फरबरी बुधवार 
             19फरबरी बुधवार
प्रदोष 
          6फरबरी शुक्रवार
          20 फरबरी बृहस्पतिवार
पूर्णमासी
            9फरबरी रविवार
अमावस्या
            23फरबरी रविवार
महाशिवरात्रि
                  21फरबरी शुक्रवार
कारोबार महूर्त
                     1 ;21;26;28 फरबरी
नया वाहन महूर्त
                      1;21;28फरबरी
ग्रह प्रवेश महूर्त
                      14;24;26फरबरी
नींव पूजन महूर्त
                     1;14;24;26;28फरबरी


मंगल एवं बुधवार को क़र्ज़ का लेनदेन न करें। शास्त्रों में ऐसा कहा जाता है कि मंगलवार को कभी क़र्ज़ नहीं लेना चाहिए। इस दिन क़र्ज़ लेने वाला व्यक्ति हमेशा क़र्ज़ के बोझ तले दबा रहता है। वहीं बुधवार के दिन कभी उधार नहीं देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दी गई उधारी के वापस आने के योग कम होते हैं।


11 लौंग, 11 साबुत नमक की डली को नीले कपड़े में बांध दें और उस व्यक्ति का ध्यान करते हुए रात्रि 10 बजे के आस-पास किसी चौराहे पर जाकर चुपचाप इसे रख कर आ जाए। ऐसा करने से दिया हुआ धन वापिस मिलने लगेगा। यह फंसा हुआ धन प्राप्ति का सरल उपाय है।


मेष
पॉजिटिव - आप उन मामलों में अधिक रूचि रखेंगे, जिन्हें आप काफी समय से नज़रअंदाज़ कर रहे थे। अपने पड़ोसियों, सहपाठियों और दोस्तों से रिश्ता आपके लिए प्राथमिकता हो सकती है। अपनी उपस्थिति का मूल्यांकन करें जिससे आपके आसपास के लोगों पर भी असर पड़ेगा।
नेगेटिव - आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें। कामकाज पर ध्यान की बजाय ज़्यादा सोशल मीडिआ का उपयोग आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे।
लव - प्यार इस समय आपके लिए जटिल हो सकता है लेकिन आपके उत्साह में कोई कमी नहीं आएगी। पता लगाएं कि आपको क्या खुश रखता है और किसका प्रभाव आपके जीवन में सकारात्मक है।
व्यवसाय - यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको इस दौरान अच्छे परिणाम मिलेंगे और वरिष्ठ अधिकारी आपको सहायता करेंगे। आप अनेक युक्तियों से अपने जीवन में आशानुरूप परिणाम निकाल पाने में सफल रहेंगे।
स्वास्थ्य - पेशेवर और व्यक्तिगत बदलाव आपके लिए स्वास्थ्य और आहार सम्बन्धी समस्याएं ला सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: तीन
वृष
पॉजिटिव - आपका ध्यान आपकी पेशेवर गतिविधियों पर होगा। अपने जुनून को नया मोड़ देने के लिए किसी भी हद तक जाना एक अच्छे विजेता की निशानी है। अपने घर या ऑफिस में आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए आपको नवीनीकरण की आवश्यकता है। 
नेगेटिव - आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। ज़रुरत से ज़्यादा दोस्ताना बर्ताव करने वाले अजनबियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। अटके हुए मामले और घने होंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। घर के लोग आपके ख़र्चीले स्वभाव की आलोचना करेंगे।
लव - यह समय अपने आस-पास के लोगों और प्रियजनों की मदद करने के लिए अच्छा है, इससे आपको एक अलग अनुभव प्राप्त होगा। जीवन की कठिनाईयां दूर हो रही हैं, विश्वास बढ़ रहा है और सबसे महत्वपूर्ण आपके लोग आपके लिए सहायक हैं।
व्यवसाय - राहु आपको जटिल से जटिल परिस्थितियों से बाहर निकालकर कार्यक्षेत्र में सिरमौर बनाने में सहायक बनेगा और दिन आपके कार्यक्षेत्र के लिए बेहतर महीनों में शामिल रहेगा।
स्वास्थ्य - इस समय आप अपने पेशे, अपने सहकर्मियों के साथ स्वास्थ्य और आहार में बदलाव ला सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: सात


मिथुन
पॉजिटिव - आप एक प्रेरणादायक वातावरण में काम करना चाहते हैं जो आपको हर क्षेत्र में संतुष्टि प्रदान करेगा। शारीरिक और तकनीकी संतुष्टि आपके लिए कार्यस्थल का महत्वपूर्ण भाग हैं। अपने परिवार और दोस्तों के करीब महसूस करने और मजबूत नींव बनाने का यह अच्छा समय है।
नेगेटिव - जीवन में किसी से भी आभार और प्रशंसा की उम्मीद न करें -- बस आगे बढ़ते रहें। आप सम्मान की इच्छा रखते हैं और अपने काम में उत्तमता का प्रयास करेंगे। आपका लक्ष्य इस समय निपुणता होना चाहिए। कुछ मानसिक या आर्थिक कठिनाई आपको तनाव दे सकती हैं।
लव - प्रेमी के साथ सामाजिक "गेम" का आनंद लें, यह आपके लिए काफी मोहक हो सकता है। आप अभी अपनी यौन ज़रूरतों को अनदेखा कर रहे हैं किन्तु अपने पार्टनर पर ध्यान केंद्रित करें।
व्यवसाय - आज का दिन आप से अधिक पूँजी निवेश की मांग करेगा और इस वजह से आपके खर्चे थोड़े से बढ़ सकते हैं लेकिन यह निवेश भविष्य में आपके लिए फायदे का सौदा ही साबित होगा।
स्वास्थ्य - अपने स्वास्थ्य और आहार में परिवर्तन आप पर गहरा प्रभाव डालेगा।
भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: दो
कर्क
पॉजिटिव - अपने आस पड़ोस को बदलने से आपका जीवन को जीने का नजरिया भी बदल सकता है। प्रभावशीलता और प्राथमिकता आपके लक्ष्यों और इच्छाओं तक पहुंचने का अच्छा तरीका है। यह परिवर्तन का समय हैं जिसमे कुछ महत्वपूर्ण बदलाव होंगे जैसे आप अपने सहयोगियों और सहकर्मियों से व्यवहार करने का तरीका बदल सकते हैं।
नेगेटिव - दूसरों को सही समय पर भुगतान करें तभी आप अपनी सेवाओं के लिए समय पर भुगतान पाने की उम्मीद कर सकते हैं। सीखें कि, छोटे छोटे अनुग्रह से उत्तमता की ओर जाया जा सकता है। अपने काम और व्यवहार में कुशल बनें। उन लोगों से सम्पर्क करें जिनसे लम्बे समय से आपकी बात नहीं हुई है।
लव - प्रियजनों के साथ अपना समय बिताना भी कोई बुरा विचार नहीं है। इन दिनों सुरक्षा और परिपक्वता आपके साथी को आकर्षित करेंगी। अपने संबंधों में अंतरंगता या अन्य त्रुटियों की कमी अभी स्पष्ट रूप से दिखाई देगी।
व्यवसाय - आप इस बात का ध्यान रखें कि निवेश कहां करना है यह आपको बहुत सोच-विचार कर ही करना चाहिए। आत्मविश्वास का शिकार होने से बचना होगा अन्यथा सभी स्थितियां अनुकूल होते हुए भी आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।
स्वास्थ्य - अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। ख़ास तौर पर माइग्रेन के मरीज़ों को समय पर खाना नहीं छोड़ना चाहिए, नहीं तो उन्हें व्यर्थ में भावनात्मक तनाव से गुज़रना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: छ
सिंह
पॉजिटिव - आपके घर या ऑफिस को नवीनीकरण या विस्तार की ज़रूरत हो सकती है या आप इस महीने अपने कार्यस्थल या ऑफिस को दूसरी जगह शिफ्ट भी कर सकते हैं। आप हर उस परिस्थिति में काम करना चाहते हैं जो आपको शारीरिक, तकनीकी रूप से और मौजूदा माहौल में संतुष्ट रखें।
नेगेटिव - लगातार काम में आपकी दख़लअंदाज़ी आपके भाई की खीज का कारण बन सकती है। अगर आपसे कोई ख़ुद न पूछे, तब तक अपनी सलाह न दें। यहाँ तक की आपकी राय भी किसी को अखर सकती है। इसलिए ख़ुद पर नियंत्रण रखें, शांत रहें और सबके साथ ईमानदारी का बर्ताव करें।
लव - आप अपनी निजी ज़िन्दगी में खुश और संतुष्ट महसूस करने के लिए कुछ बदलाव लाएंगे। खास रिश्तों में भावनात्मक नींव बनाएं ताकि कभी अपनों से दूर न हों और अपने प्रेम का अहसास कराते रहें।
व्यवसाय - विदेशी व्यापार से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है और यदि आप सरकारी क्षेत्र से संबंधित कोई काम करते हैं तो इस दौरान आपको आशातीत सफलता मिल सकती है।
स्वास्थ्य - काम के बीच में स्वयं को आराम देना भी थकान से बचने का उपाय है जिससे आपका शरीर ना थके और आप बीमारियों की चपेट में ना आए।
भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: चार


कन्या
पॉजिटिव - उत्पादन और दक्षता को बढ़ाने के लिए आप घर या ऑफिस के लिए उपकरणों में भी निवेश कर सकते हैं। यह एक ऐसा समय है जब आप अपने परिवार में विश्वास पैदा कर सकते हैं ताकि नीव महबूत हो। भविष्य में कुछ भी हो आपका विश्वास अडिग रहेगा और आप सफल होंगे।
नेगेटिव - आपको अभी अहसास होगा कि सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अपने कौशल को विकसित करने की ज़रूरत है। अपने कल्याण/ प्रगति के लिए संभावित खतरों की पहचान करने के लिए आपको तेज और सतर्क होने की आवश्यकता होगी।
लव - लोगों का सहयोग और विचार शेयर करना आपके लिए लाभदायक है। इस महीने पारिवारिक, दोस्ती और रोमांटिक रिश्ते विकसित होंगे। जीवन की हर परिस्थिति में "मुझे" के बजाय "हमें" के संदर्भ में अपने सोचना बुद्धिमानी होगा।
व्यवसाय - फाइनेंस और रियल एस्टेट सेक्टर में यदि आपका काम है तो आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और यदि आप इंश्योरेंस सेक्टर अथवा कोई भी ऐसा काम करते हैं, जिसमें आपको कमीशन मिलता हो तो आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है।
स्वास्थ्य - धन कमाना और इसका सही प्रयोग करना आपको अच्छे से आता है किन्तु इस भागदौड़ में स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बेहद महत्वपूर्ण है।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: आठ
तुला
पॉजिटिव - आप अधिक आनंदित और प्रेरित महसूस करेंगे। ऐसा लगता है कि किसी भी रचनात्मक परियोजना से निपटने के लिए यह एक बेहतरीन समय है। सहजता और जोखिम लेने की इच्छा आपको आश्चर्यचकित कर सकती है। जीवन मैं ऐसी कई चीज़ें हैं जिनका आप अभी आनंद ले सकते हैं।
नेगेटिव - आपको इस दौरान अपनी मजबूत भावनाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। आपको दुःख और सुख दोनों का मिश्रित अनुभव हो सकता है। यह समय हैं उन चीज़ों का पुनर्मूल्यांकन करने का जिन्होंने आपको बनाया है।
लव - अब आपका फोकस अपने लोगों और रिश्तों की तरफ होगा। आपमें केयरिंग और शेयरिंग, प्रियजनों के साथ घनिष्ठ संबंध और एकता और संतुष्टि की भी भावना आएगी। "मुझे" के बजाय "हम" पर जोर दें।
व्यवसाय - उन लोगों के लिए यह समय व्यस्त हो सकता है जो ग्राहकों के साथ परामर्श या काम करते हैं। आज का दिन आपके लिए अनेक आशा अनुकूल परिणाम लेकर आ सकता है।
स्वास्थ्य - बिगड़ती जीवनशैली को सुधारने के लिए आप अपने जीवन में बदलाव लाएंगे।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: पांच
वृश्चिक
पॉजिटिव - घरेलू सुख आपको सबसे अधिक प्रदान करता है और अपने परिचितों के साथ समय बिताना भी इस समय आपकी प्राथमिकता में है। कुछ अलग करने की इच्छा निश्चित ही आपके साथ है और अभी आपकी आकर्षण की शक्ति भी बहुत हाई है। आपकी रचनात्मकता आपके लिए एक प्रेरणा का कारण है। 
नेगेटिव - यह समय है अपने सपनों को पूरा करने का इसलिए अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास करने की ज़रूरत है तो कड़ी मेहनत के लिए तैयार रहें। याद रखे, भविष्य में आप जिस फसल को काटना चाहते हैं उस बीज को ही अभी बोयें।
लव - आपको अपने जुनून को जीवित रखने की ज़रूरत है। प्यार और सेक्स के रहस्यों की खोज करने की आपकी इच्छा भी बढ़ रही है और इस समय आप सामान्य से अधिक प्रभावशाली महसूस करेंगे।
व्यवसाय - आपको व्यापार में अत्यंत अनुकूल परिस्थितियां मिलने वाली हैं और जिसकी वजह से आपका व्यापार भी खूब अच्छा चल सकता है। आपको अच्छा धन प्राप्ति के अवसर भी प्राप्त होंगे।
स्वास्थ्य - आपको अधिक मात्रा में जल का सेवन करना चाहिए और अत्यधिक गर्म और ठंडे पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: सात


धनु
पॉजिटिव - यह समय खुद को चार्ज करने को नयी चीज़ों को ट्राई करने का है। अपनी इच्छाओं को महसूस करें और इन्हे पूरा करने के लिए आगे बढ़ें। दूसरे लोग आपके प्रयासों पर ध्यान देंगे जिससे आप सकारात्मक और प्रभावशाली महसूस करेंगे। जीवन के रस का आनंद लें लेकिन अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें।
नेगेटिव - छोटी छोटी प्रशंसाओं से बाहर निकले और जो आप चाहते हैं व जिसके आप लायक हैं, वो काम करने से न पीछे न हटें। करियर के मामले आपको चिंतित कर सकते हैं किन्तु अपने तनाव को ऑफिस तक ही सीमित रखें ताकि अपनी लव लाइफ का भरपूर मज़ा ले सकें।
लव - प्यार में मौके का फायदा उठायें किंतु जोखिम न लें, आप जल्द ही अंतर जान जायेंगे। इस समय आप स्वयं, प्यार और सेक्स के बारे में अधिक जानना चाहते हैं।
व्यवसाय - खर्चों में भी वृद्धि होगी लेकिन आपकी आमदनी इतनी होगी कि जिसके बल पर आप हर खर्चे को आसानी से निभा पाएंगे। परिवार का कोई व्यक्ति आपको आपके व्यापार में आर्थिक मदद ही देगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और भी अधिक बढ़िया हो जाएगी।
स्वास्थ्य - किसी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: एक
मकर
पॉजिटिव - अभी आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आध्यात्मिक शक्तियां आपके आसपास हैं। अपने दृष्टिकोण और सपनों से मिले ज्ञान पर विश्वास करें। आपके दिमाग में केवल धन से संबंधित मामले हैं और आप यही सोच रहें हैं कि लक्ष्य तक कैसे पहुंचा जाए।  
नेगेटिव - किसी बड़ी ख़ुशी या दुःख से भी सामना होगा। मन की गंदगी या बुरी आदतों को दूर करना अभी आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। याद रखें, भगवान सबको उतना देता है जितना वो हैंडल कर सके, अगर आपको अधिक चाहिए तो कठिन कामों के लिए तैयार रहें। अपनी यात्रा को स्थगित न करें बल्कि इसका मज़ा लें।
लव - अपनी बेहतरी के लिए किये बदलावों से आप अपने आसपास के लोगों को हैरान कर देंगे। अपनी ताकत और रोमांटिक प्रतिभा के बारे में बताएं। यह अंत में आपके लिए सकारात्मक साबित होगा।
व्यवसाय - आप अपने पुराने बैंक लोन अथवा उधार को चुकाने में सक्षम होंगे और इस दौरान आपको पुराने बचे कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।
स्वास्थ्य - आपको अपने खान-पान और दिनचर्या पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए और यह भी जानना चाहिए कि आखिर वे कौन से कारण हैं, जो आपको स्वास्थ्य समस्याएं दे रहे हैं।
भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: दो
कुंभ
पॉजिटिव - स्वयं के व्यक्तित्व में बदलाव करके आप अधिक आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। इस समय लोगों से बातचीत करना फायदेमंद है, इससे वित्तीय लाभ हो सकता है। यह बहुत ही चंचल अवधि है, जब आप रचनात्मक और भावनात्मक रूप से प्रेरित होंगे।
नेगेटिव - अतीत के बारे में सोच कर अपना समय व्यर्थ न करें क्योंकि अतीत की कमियां आपको निराश कर सकती हैं। दृष्टिकोण में परिवर्तन से आप फ्रेश और नया महसूस करेंगे। आप चाहे या नहीं किन्तु आपको मिलने वाली पहचान के साथ आप पर ज़िम्मेदारी भी आने वाली है। 
लव - अपने दिल और विचारों का आदान प्रदान करें। यौन खोजबीन और स्वतंत्रता महत्वपूर्ण है, साथ ही साथ यौन ईमानदारी की आवश्यकता भी है।
व्यवसाय - आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आपका पूरा सहयोग करेगा। अब यह आपके ऊपर है कि आप स्थितियों को किस प्रकार अपने पक्ष में मोड़ते हैं।
स्वास्थ्य - खानपान में बदलाव करने से आपकी सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: नौ


मीन
पॉजिटिव - अब आप जीवन में जोखिम लेने के इच्छुक हैं। एक समृद्ध, फलदायी और ख़ुशियों भरे चरण में आप आनंद ले रहे हैं। इस समय आप जीवन के विभिन्न रंगों का अनुभव करेंगे और आपके शौक, गतिविधियाँ व भावनाओं में भी विविधता आएगी।
नेगेटिव - जब आप बुरी चीज़ों से छुटकारा पाते हैं तो इसके बाद ही अपने जीवन में अच्छी वस्तुओं का महत्व समझ पाएंगे। किसी की मदद करने से आप पूर्णता प्राप्त करते हैं इसलिए अपने काम और लेनदेन में कुशल बनें।
लव - इस समय जोखिम लेने से बचें क्योंकि यह किसी खतरे या दुर्घटना का कारण बन सकता है। दिल के मामलों में उतावलापन आपको चोट पहुँचा सकता है।
व्यवसाय - सूर्य और शनि के सम्मिलित प्रभाव के कारण आप पर किसी प्रकार का कोई आरोप लग सकता है अथवा झूठा इल्जाम लगने की भी संभावना रहेगी। ऐसे में अपना धैर्य ना खोयें और अपना काम मन लगाकर करते रहें, जीत आपकी ही होगी।
स्वास्थ्य - तनाव या समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं लेकिन यह चरण आपको नए अवसर भी प्रदान करेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: पांच



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।  
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25 
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 
शुभ वर्ष : 2021, 2023, 2029
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  
 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं


शनिवार, 15 फ़रवरी 2020

एनिमिया जागरूकता रैली का उमेश मलिक एवं जिलाधिकारी द्वारा शुभारंभ

मुजफ्फरनगर। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर एनीमिया मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया तथा जनजागरूकता के लिए विभिन्न नारे लगाते हुए नगर के मुख्य मार्ग से रैली निकाली गई।
शनिवार को टाउन हॉल मैदान से जनजागरूकता रैली का शुभारम्भ विधायक बुढ़ाना उमेश मलिक एवं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे़ द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली के शुभारंभ से पूर्व विधायक बुढ़ाना उमेश मलिक ने कहा कि हम सबको मिलकर देश को एनिमिया मुक्त करने का संकल्प लेना चाहिए। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे़ ने कहा कि एनीमिया एक सामान्य परिस्थिति है। जिसमें लाल रक्त कणों की संख्या अथवा उनके ऑक्सीजन वहन करने की क्षमता शरीर की जैवक्रिया की आवश्यकताओं को पूरा करनें के लिए अपर्याप्त हो जाती है। एनीमिया की स्थिति एवं इसकी गंभीरता के कारण थकान, कमजोरी, चक्कर आना, संज्ञानात्मक विकास में मंदता और मृत्युदर में वृद्घि के रूप में सामने आती है। एनीमिया का मुख्य कारण बच्चों एवं प्रजनन उम्र की महिलाओं में आयरन की कमी है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पीके चौपड़ा ने कहा कि एनिमिया की रोकथाम के लिए नियमित आयरन फोलिक एसिड गोली-सिरप का सलाहानुसार सेवन 6-59 माह के बच्चों को आयरन सिरप, सप्ताह में दो बार आंगनवाड़ी केन्द्र के माध्यम से दी जाती है।
5-19 वर्ष के बच्चों को गुलाबी गोली व किशोर-किशोरियों को साप्ताहिक नीली आयरन की गोली, स्कूल-आंगनवाड़ी केन्द्र के माध्यम से दी जाती है। वर्ष में दो बार कृमिनाशक दवा लेना अनिवार्य है। इस दौरान अपर सीएमओ, डा. शरण सिंह, डा. घनश्याम अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुष्पा रानी डीएचईआईओ, डा गीतांजली वर्मा डिप्टी डीएचईआईओ, उदयवीर सिंह, डीएचईआईओ, सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे।


युवक की गला काटकर निर्मम हत्या

मुजफ्फरनगर। मीरापुर में मोहल्ला पड़ाव चौक से लापता चल रहे एक युवक की बदमाशों ने गला काटकर हत्या कर दी। शव को योगमाया मंदिर के निकट चकरोड पर डाल दिया। हत्या की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया तथा एसपी देहात व सीओ जानसठ ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मीरापुर के मोहल्ला पड़ाव निवासी मोनू शर्मा पुत्र प्यारेलाल शर्मा देर शाम अपने मोबाइल पर आई कॉल को सुनकर घर से परिजनों को बिना बताए कहीं चला गया तथा देर रात तक भी घर नहीं पहुंचा। दिन निकलते ही मोनू के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान मीरापुर योगमाया मंदिर से जंगल की ओर जा रही कुछ महिलाओं ने चकरोड पर एक लहूलुहान हालत में लाश देखी और लोगो को इसकी सूचना दी। जिससे थोड़ी देर में सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने पुलिस को युवक की गला काटकर हत्या किए जाने की सूचना दी। हत्या की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया तथा सीओ जानसठ शकील अहमद, इंस्पेक्टर एचएन सिंह भारी पुलिस बल व डायल 112 की कई गाड़ियों के साथ मौके पर आ गए। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई तथा सूचना पर लापता चल रहे मोनू शर्मा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए तथा मौके पर मिली लाश की शिनाख्त मोनू शर्मा के रूप में की तथा रोने बिलखने लगे। एसपी देहात नेपाल सिंह भी मौके पर आ गए तथा मृतक के परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई वरुण की तहरीर पर संदेह के आधार पर दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वजह की जांच कर रहे हैं। --डॉग स्क्वायड की टीम ने छानबीन की मीरापुर। कस्बे के पड़ाव चौक निवासी मोनू शर्मा की हत्या किए जाने से पुलिस में हड़कंप मच गया तथा आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। किंतु कोई सफलता नही मिली। जिस पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुला लिया तथा उनकी मदद से घटनास्थल के आसपास गहनता से जांच की। उक्त हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली हैं तथा संदेह के आधार पर मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।


मदर्स प्राइड स्कूल का वर्षिकोत्सव संपन्न

मुज़फ्फरनगर। मदर प्राइड्स स्कूल का मनाया गया वार्षिक उत्सव,इस वार्षिक उत्सव के दौरान नन्हे मुंन्हे बच्चो के साथ साथ उनकी मम्मियों ने भी किया कैटवॉक किया।


 सर्कुलर रॉड स्तिथ मदर प्राइड्स स्कूल का वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया,इस वार्षिक उत्सव के दौरान स्कूल के नन्हे मुंन्हे बच्चो ने विभिन्न तरह के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।वही इस वार्षिक उत्सव की ओर अधिक शोभा बढ़ाते हुए बच्चो की मम्मियों ने भी बच्चो के साथ मिलकर कैटवॉक कर खूब तालियां बटोरी।इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ रिंकू एस गोयल ने बताया कि आज यहां स्कूल का वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है आज यहां बेबी शो, कैटवॉक,डांस,एक्टिंग विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए है। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके की।


शिकमी किराएदारी के मामले पर पालिकाध्यक्ष ने ईओ पर लगाया आधी अधूरी रिपोर्ट देने का आरोप

मुजफ्फरनगर। शिकमी किराएदारी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।  पालिकाध्यक्ष ने ईओ द्वारा दी गई रिपोर्ट/ को आधी अधूरी बताते हुए फटकार लगाई है।
पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने 23 जनवरी को  गठित समिति से रिपोर्ट देने को कहा था। उन्होंने कहा कि समिति की ओर से 22 दिन की जो रिपोर्ट सौंपी गई  है, उसमें अब तक डे बाई  डे किये ये कार्यो की कार्यवाही का कोई जिक्र तक नहीं है। अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में 6 अन्य केन्द्रीययित सेवा सवंर्ग/अध्किारियों व कर्मचारियों की समिति गठित की गई थी, परन्तु प्रस्तुत रिपोर्ट में 03  राजस्व  निरीक्षक के हस्ताक्षर ही अंकित किये गये हैं।  उन्होंने कहा कि निर्गत आदेशों के अन्तर्गत यह भी निर्देश  दिये गये थे कि किराया पटल पर तैनात सहायकगण भी समिति को अभिलेख आदि उपलब्ध कराये जाने में पूर्ण सहयोग करने का भी प्रस्तुत रिपोर्ट में कोई जिक्र तक नहीं है और गठित समिति की कब कब और किस पालिका कक्ष में बैठक आहूत हुई और उसका क्या कार्यवृत रहा और यह भी प्रस्तुत रिपोर्ट में वर्णित नहीं है। 
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पालिका  की दुकानांे में किरायेदारों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर  किराये एवं प्रीमियम के सम्बंध मंे रोष व्यक्त करते हुए मेरे आवास पर अनुचित रूप से राजनैतिक कारणों के चलते किसी  व्यक्ति के नाम का उल्लेख न करे हुए आत्मदाह करने जैसे  बेतुकी अविधिक चेतावनी दी गइ थी, जिसे किसी भी दशा में संवैधानिक नहीं माना जा सकता। इसका भी कोेई उल्लेख रिपोर्ट में नहीं है। उन्होंने कहा कि आत्मदाह की चेतावनी देने वाले  कृष्णगोपाल मित्तल एवं राकेश मित्तल दोनों की पालिका की किसी भी दुकान में  किरायेदार नहीं है। बल्कि पालिका के किरायेदारों  को पालिका  के देयक   ना देने के लिये अपने निजी स्वार्थो के चलते उकसा  रहे है। भारतीय दंड संहिता  के विपरीत है। इस सम्बंध में प्रस्तुत जांच   रिपोर्ट में कोई तथ्य/जिक्र नहीं है। यहां तक  भी  संबंधित कर्मिर्यों से संज्ञानित हुआ है कि कर एवं राजस्व अधीक्षक द्वारा मनमर्जी तथा अभिलेखों के विपरीत तैयार की गई रिपोर्ट के समय दोनों नेता वहां मौजूद थे तथा उनके कहे अुनसार ही अपूर्ण   रिपोर्ट तैयार की गई है। 
उन्होंने बताया कि आदेशांे में उल्लेखित किया गया था कि 2006 में अमरनाथ  उपाध्यक्ष पीसीएस, नगर पालिका   परिषद के प्रशासक के कार्यालय में गठित समिति द्वारा जो पालिका की दुकानों के मार्किट वाईज प्रीमियम एवं  किराये निर्धारण हुआ था  तथा जिसका  पालिका   के किरायेदारों  दुकानदारों के द्वारा आशिंक रूप से पालन किया गया। इस महत्वपूर्ण आदेश की रिपोर्ट में कोई जिक्र  तक नहीं किया गया। जबकि अधोहस्ताक्षरी द्वारा आदेशित भी किया गया था कि इसका दुकानदारों के द्वारा आशिंक रूप से अनुपालन किया जा चुका है। इसमें कछ पालिका  के दुकानदारों द्वारा पूर्व में प्रशासक महोदय द्वारा मार्किट वाईज नियत धनराशि  पालिका  कोष में जमा कराते हुए अनुबंध आदि की कार्यवाही  भी र्पूा की गई थी। उन्होंने कहा कि साथ ही इन्हीं  आदेशों  को आधार बनाकर गठित समिति में मौजूद   अधिकारीगण के द्वारा विभागीय आंख्या/संस्तुति की गई  थी तथा तत्समय के प्रभारी अधिशासी अधिकारी द्वारा प्रस्ताव कोे बोर्ड में रखने हेतु प्रस्तुत की गई थी। तत्पश्चात बोर्ड द्वारा  प्रस्ताव पारित किया  गया था। परन्तु खेद है कि पालिका   के राजस्व के सबसे  महत्वपूर्ण प्रकरण में भ्रमित एवं गुमराह की जाने वाली अपूर्ण रिपोर्ट में  इसका कोई उल्लेख तक नहीं है। 


कांग्रेस की जागृति यात्रा को हरीश रावत ने किया रवाना

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के पूर्व मंुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने उत्त्तराख्ंाड के लिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई जनजागृति यात्रा को आज रामपुर तिराहा से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य को बर्बादी के कगार पर पहुंुचा दिया है। उन्हांेने कहा कि उत्तराखंड राजनैतिक अस्थिरता की ओर बढ रहा है। यात्रा का उद्देश्य भाजपा सरकार की नाकामियांें का उजागार करना है। 
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रामपुर तिराहा से कांग्रेस नेता मंत्री प्रसाद के नेतृत्व में शुरू हुई जनजागृति यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्हांेेने कहा कि यह यात्रा केन्द्र व प्रदेश सरकारों की गलत नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये प्रारम्भ की गई है। यात्रा में शामिल लोग उत्तराखंड में तमाम स्थानों का भ्रमण कर लोगों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत करायेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में अर्थ व्यवस्था चैपट हो गई है और बेरोजगारी से युवक वर्ग परेशान है। उनका कहना था कि भाजपा सरकार की नीतियां देश को अस्थिरता के दौर में ले जा रही है। यह एक खतरनाक संकेत है। श्री रावत ने कहा कि उत्तराखंड फिर राजनीतिक अस्थिरता की तरफ जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह उत्तराखंड में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के लिए आपराधिक स्तर तक दोषी है। राज्य के जन्म के साथ ही भाजपा ने अस्थिरता को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि अस्थिरता की लत भाजपा को इतनी गहरी लग चुकी है कि वो छूट नहीं रही।  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने  कहा कि देश में इस समय अजीब तरह का माहौल बनाया जा रहा है। गंगा जमुनी तहजीब, सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारा भारतीय संस्कृति की अनूठी पहचान रही है, लेकिन पिछले कुछ समय से इस तरह का माहौल बन रहा है कि देश में सांप्रदायिक सौहार्द को खतरा सा महसूस हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।  उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई रोकने में नाकाम है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिन प्रकल्पों को बड़ी मेहनत और दूरगामी सोच के साथ बनाया था, उन सभी का निजीकरण किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री दीपक कुमार, जिलाध्यक्ष हरेन्द्र त्यागी, राकेश पुण्डीर, कालूराम शर्मा, रविन्द्र बालियान, कस्तूर सिंह स्नेही, ब्रजीभूषण शर्मा, सुभाष पुण्डीर, हकीम जफर महमूद, नवीन गर्ग, मांगेराम कश्यप, सुन्दर सिंह सोम व प्रवीण पुण्डीर आदि मौजूद रहे।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...