बुधवार, 1 अक्टूबर 2025

मुजफ्फरनगर मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत 36 महिलाओं का सम्मान


मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आज रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में "महिला शक्ति सम्मान समारोह" का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर 36 महिलाओं का सम्मान किया गया। 

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने वाली कुल 36 महिलाओं (पुलिस विभाग, प्रशासनिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों से) को मुख्य अतिथियों  सपना कश्यप (महिला आयोग सदस्य), जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा,  रेनू पंवार (सीडब्लूसी जनपदीय प्रभारी) व  अपराजिता आर्य (प्रशिक्षु आई0ए0एस0 अधिकारी) द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक अपराध (मिशन शक्ति नोडल अधिकारी)  इन्दु सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी फुगाना  रुपाली राय चौधरी द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों, उपलब्धियों एवं जमीनी स्तर पर किये जा रहे कार्यों को साझा किया तथा सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया।  

सम्मानित महिलाओं ने अपनी सक्सेस स्टोरी साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने कठिन परिस्थितियों में संघर्ष कर समाज में प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी कहानियाँ नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प और सफलता का जीता-जागता प्रमाण बनीं।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति 5.0 केवल एक अभियान नहीं बल्कि यह महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को सशक्त बनाकर ही सशक्त भारत का सपना पूरा हो सकता है।

इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि नारी शक्ति किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। चाहे वह प्रशासन हो, पुलिस सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य या समाज सेवा – महिलाओं ने अपनी लगन व कर्मठता से समाज को नई दिशा दी है।

नोडल अधिकारी मिशन शक्ति पुलिस अधीक्षक अपराध  इन्दु सिद्धार्थ का संदेश-

मिशन शक्ति 5.0 के माध्यम से हम हर महिला तक सुरक्षा व सम्मान का संदेश पहुँचा रहे हैं। आज जिन 36 महिलाओं को सम्मानित किया गया है, वे हमारे समाज के लिए आदर्श और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

समारोह का समापन राष्ट्रगान व नारी शक्ति को समर्पित इस भावनात्मक संदेश के साथ हुआ कि –नारी केवल प्रेरणा नहीं, बल्कि परिवर्तन की धुरी है। मिशन शक्ति इसी शक्ति को सम्मान देने और सुरक्षित भविष्य बनाने साथ ही महिलाओं को स्वावलंबित बनाने का प्रयास है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

32 लाख रुपये की जीएसटी वसूली के अलावा गड़बड़ी पर 32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

  मुजफ्फरनगर। स्टेट जीएसटी विभाग एसआइबी विंग ने बेगराजपुर स्थित मूजासी फर्म पर बड़ी मात्रा में गड़बड़ी पकड़ी है। फर्म पर दिल्ली की नौ बोगस फ...