गुरुवार, 21 अगस्त 2025

कारगिल योद्धा के जहर खाकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचने से हड़कंप


लखनऊ। कारगिल योद्धा के जहर खाकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचने पर हड़कंप मच गया। उन्होंने विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर उत्पीड़न और अवैध वसूली के आरोप लगाए। 

गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के सिरौली निवासी रिटायर्ड फौजी सतबीर गुर्जर सीएम जनता दरबार में पहुंचे थे। यहां सुरक्षा में तैनात स्टाफ को उन्होंने बताया कि वह जहरीला पदार्थ खाकर आए हैं। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान सतबीर ने भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर पर कई गंभीर आरोप लगाए। 

रिटायर्ड फौजी एक शिकायती पत्र लिए थे। इसमें उन्होंने लिखा था कि विधायक ने बीते अप्रैल महीने में जो कलश यात्रा निकाली थी, उनका उद्देश्य सरकार गिराना था। इसकी जानकारी होने पर रिटायर्ड फौजी ने साजिश को पहचानकर सोशल मीडिया पर खुलासा कर दिया था। इसके बाद से उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

शरद पूर्णिमा को साक्षात लक्ष्मी आती हैं धरा पर

छह अक्टूबर 2025 दिन सोमवार को शरद पूर्णिमा उपवास तथा उजागर शरद पूर्णिमा लक्ष्मी इंद्र पूजा की जाएगी स्नान दानार्थ पूर्णिमा 07 अक्टूबर 2025 क...