गुरुवार, 28 अगस्त 2025

वैष्णो देवी हादसे में मुजफ्फरनगर के दो और युवकों की मौत


मुजफ्फरनगर। वैष्णो देवी भूस्खलन में मुजफ्फरनगर के दो और युवकों की मौत हो गई है। 

उत्तर प्रदेश प्रशासन की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, वैष्णो देवी मार्ग पर हुई लैंडस्लाइड की घटना में यूपी के 11 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 7 महिलाएं हैं और 4 पुरुष हैं।  जान गंवाने वालों में आगरा, मुजफ्फरनगर, बरेली, लखनऊ जैसे जिलों के लोग शामिल हैं। प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार आगरा, मुजफ्फरनगर से 3-3 बरेली से 1 और अन्य जिलों से 4 लोगों की मौत हुई है। बताया गया कि आगरा निवासी भावना, सुनीता और सेजल, मुजफ्फरनगर निवासी कार्तिक, अनंत और दीपेश, बरेली निवासी नीरा की मौत हुई है। वहीं ममता, रामविरी, चांदनी ,अंजली की भी मौत हुई है। हालांकि इन चार लोगों का किस जिले से संबंध है, अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। अधिकारियों ने कहा कि लगातार और भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 20 लोग घायल हो गए। मृतकों में से अब तक 24 की पहचान हो चुकी है। इनमें से 14 महिलाएं हैं। कुछ लोग राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र के रहने वाले थे। अज्ञात 10 शवों में से चार महिलाओं के हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

"भारत में इस्लामी जिहाद और बलपूर्वक धर्मांतरण"

  "भारत में इस्लामी जिहाद और बलपूर्वक धर्मांतरण" पुस्तक शीघ्र ही पाठकों को पढने के लिए उपलब्ध होगी-अशोक बालियान      "भारत मे...