गुरुवार, 28 अगस्त 2025

गुरुवार विशेष : पंचांग एवँ राशिफल

 


पंचांग तथा राशिफल

दिनांक - 28 अगस्त 2025

दिन - बृहस्पतिवार 

विक्रम संवत् - 2082

अयन - दक्षिणायण

ऋतु - शरद

मास - भाद्रपद

पक्ष - शुक्ल

तिथि - पञ्चमी शाम 05:56 तक तत्पश्चात् षष्ठी 

नक्षत्र - चित्रा प्रातः 08:43 तक तत्पश्चात् स्वाती 

योग - शुक्ल दोपहर 01:18 तक तत्पश्चात् ब्रह्म 

राहुकाल - दोपहर 01:45 से दोपहर 03:21 तक

सूर्योदय - 05:47        

सूर्यास्त - 06:33    

दिशा शूल – दक्षिण दिशा में

ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:11 से प्रातः 04:54 तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:44 से 12:35 तक 

निशिता मुहूर्त - रात्रि 11:53 से रात्रि 12:36 तक 

सूर्य राशि- सिंह  

चंद्रमा राशि- तुला           

बृहस्पति राशि – मिथुन 

व्रत पर्व विवरण – ऋषि पंचमी, स्कन्द षष्ठी, रवि योग 




दैनिक राशिफल 

मेष राशि :- आज आप काम में सफलता पाकर भी खुद को और बेहतर बनाने की सोच में रहेंगे।किसी खास इंसान के लिए मन में आकर्षण तो रहेगा,मगर अपनी भावनाएं उनके सामने व्यक्त करने से झिझक सकते हैं।पाचन से जुड़ी तकलीफ या बेचैनी आपको परेशान कर सकती है।


वृषभ राशि :- कार्यक्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा आपको तनाव दे सकती है,लेकिन कोशिश करें कि दबाव को खुद पर हावी न होने दें।आपकी मेहनत का परिणाम मिलने वाला है।प्रेम संबंधों में उलझनें बढ़ सकती हैं।स्वास्थ्य के लिहाज से पेट की समस्या उभर सकती है।


मिथुन राशि :- साझेदारी में नए मौके मिल सकते हैं।घर-परिवार और जीवनसाथी के बीच चल रहे विवादों को सुलझाना कठिन होगा।सिर भारी रह सकता है और आंखों से जुड़ी परेशानी सामने आ सकती है।


कर्क राशि :- ऑफिस या काम की जगह आपकी प्रशंसा हो सकती है,लेकिन ध्यान रहे कि यह केवल शुरुआत है,अभी वास्तविक प्रगति बाकी है।रिश्तों से जुड़े फैसले लेने से पहले हर बात को अच्छी तरह परखें।पेट में संक्रमण की संभावना है,सतर्क रहें।


सिंह राशि :- उच्च शिक्षा के लिए और मेहनत करनी होगी।आर्थिक कारणों से एडमिशन या पढ़ाई में रुकावटें आ सकती हैं।प्रेम संबंधों में विवाह का निर्णय लेने से पहले अपने साथी को अच्छे से परखें।खानपान में सावधानी बरतें,कुछ खाद्य पदार्थ नुकसान दे सकते हैं।


कन्या राशि :- करियर विकल्प चुनते समय असमंजस बना रहेगा।अपनी भावनात्मक परेशानी का सारा दोष साथी पर डालना ठीक नहीं है।आहार में बदलाव की जरूरत है,मसालेदार और तली-भुनी चीजों से बचें।


तुला राशि :- स्टॉक मार्केट या निवेश से जुड़े लोगों को चिंता परेशान कर सकती है।निजी विवादों को दूसरों के साथ साझा करना गलतफहमी बढ़ा सकता है।सेहत के मामले में भी हल्की-फुल्की चिंता बनी रह सकती है।


वृश्चिक राशि :- कामकाज में दूसरों पर जरूरत से ज़्यादा भरोसा करना हानि पहुंचा सकता है।जीवनसाथी से बहस के दौरान शब्दों का चयन सावधानी से करें।ब्लड प्रेशर की समस्या उभर सकती है,तनाव कम करने की कोशिश करें।


धनु राशि :- मार्केटिंग और प्रचार से जुड़े लोगों को आज लाभ के अवसर मिलेंगे।जीवनसाथी को किए वादे निभाने की पूरी कोशिश करें।जीवनशैली में बदलाव के कारण वजन बढ़ सकता है।


मकर राशि :- किसी अप्रत्याशित स्रोत से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।जीवनसाथी के साथ अचानक पिकनिक या यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।सुबह के समय स्वास्थ्य थोड़ा अस्थिर रहेगा लेकिन गंभीर समस्या की आशंका नहीं है।


कुंभ राशि :- कामकाज से जुड़ा कोई अहम फैसला लेने का मौका मिलेगा।जीवनसाथी के सामने बार-बार जद करना विवाद खड़ा कर सकता है।बढ़ता वजन हार्मोनल असंतुलन की वजह बन सकता है।


मीन राशि :- आपकी दक्षता और अनुभव के चलते काम का विस्तार करना आसान होगा।ज्ञान बढ़ाने की दिशा में भी आगे बढ़ते रहें।रिश्तों में विचारों के अंतर को समझने और स्वीकार करने की कोशिश करें।शरीर पर सूजन हो तो डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं।


आपका दिन मंगलमय हो

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

वैष्णो देवी हादसे में मुजफ्फरनगर के दो और युवकों की मौत

मुजफ्फरनगर। वैष्णो देवी भूस्खलन में मुजफ्फरनगर के दो और युवकों की मौत हो गई है।  उत्तर प्रदेश प्रशासन की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक...