शुक्रवार, 25 नवंबर 2022

आज इन राशियों को मिलने वाली है बड़ी खबर

 


🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🙏🏻वैदिक पंचाग **🙏🏻

 🌤️  *दिनांक - 25 नवंबर   2022*

🌤️ *दिन - शुक्रवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - मार्गशीर्ष*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - द्वितीया रात्रि 10:34 तक तत्पश्चात तृतीया*

🌤️ *नक्षत्र - ज्येष्ठा शाम 05:21  तक तत्पश्चात मूल* 

🌤️ *योग - सुकर्मा सुबह 08:44 तक  तत्पश्चात धृति*

🌤️  *राहुकाल - सुबह 11:03 से दोपहर 12:26 तक*

🌞 *सूर्योदय - 06:56*

🌦️ *सूर्यास्त - 17:54*

👉  *दिशाशूल - पश्चिम  दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- चंद्र दर्शन*

🔥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *काजू प्रयोग* 🌷

🔹 *पैरो की एडियों में दरारे हो, पेट में कृमि हो तो बच्चों को २/३ काजू शहद के साथ अच्छी तरह से चबा चबा कर खाने दे…और बड़े है तो ५/७ काजू…..कृमि,कोढ़, काले मसुडों आदि में आराम होगा |*

🔹 *काजू प्रयोग से मन भी मजबूत होता है*

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

**

🌷 *पितृदोष हो तो* 🌷

👴🏻 *जो लोग पितृदोष से पीड़ित हैं उनके लिए लिंग पुराण में बताया है  कि मार्गशीर्ष मास शुक्ल द्वितीया ( जो 25 नवम्बर 2022 शुक्रवार को है) पितृ पूजन का विधान है .... पितृ के लिए गीता का ७ वां अध्याय पढ़ें ...लोटा में जल भरके रखें .... पाठ हो जाए तो सूर्य नारायण को वह जल चढा दें और बोलें -- हमारे घर में जो कोई पहले गुजर गए हैं उनके लिए हम आज का गीता पाठ का पुण्य अर्पण करते हैं .... उनकी सद्गति  हो ....दिव्य गति हो ....और हमारे घर में सुख शांति बढ़े ।*


           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

  **

🌷 *स्त्री संबंधी कोई तकलीफ़ हो तो* 🌷

👩🏻 *स्त्री संबंधी कोई तकलीफ़ हो तो रात को सवा लीटर पानी रख दो ... सुबह ज्यादा ठंडा हो तो थोड़ा गरम पानी मिला दो .... ७ तुलसी के पत्ते खा लो .... पानी पी लो .... फिर थोड़ा घूमो .... 8 दिन के अन्दर स्त्री संबंधी कई बीमारी भाग जाएगी ..... मासिक संबंधी कई तकलीफ़ ठीक हो जाएगी .... अधिक आना... देर से आना...पीड़ा से आना सब ठीक हो जायेगा .... कब्जियत भी ठीक हो जाएगी ।*

           🌞 *~  वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌺🌸🍁

*

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष


*"दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34


 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। धार्मिक गतिविधियों से जुड़कर आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप आत्मविश्वास व साहस भरपूर रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने भाई बंधुओं के प्रति सहयोग बनाए रखें। आज आध्यात्मिकता को बल मिलेगा। आपके संसाधनों में वृद्धि होगी। यदि आपके ऊपर कुछ पुराना कर्ज है,तो आप उसे भी आसानी से उतार पाएंगे,लेकिन आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा,नहीं तो पारिवारिक रिश्तों में तनाव आ सकता है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आप धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा। आप आर्थिक लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति आप अनदेखी करने से बचे,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने रक्त संबंधियों से रिश्तों को बढ़ाना होगा। आपका कोई समझौता यदि जल्दबाजी में करेंगे,तो आपको बाद में उसके लिए समस्या हो सकती है। आप किसी सरकारी काम में ढील ना बरतें,नहीं तो समस्या आ सकती है और कार्यक्षेत्र में किसी की बातों पर भरोसा करने से बचें।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बना रहेगा जिससे आप दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होगा। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी के लिए प्रयास करेंगे,तो वह आपको अवश्य मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य को आप समय रहते पूरा करें। साझेदारी में किसी व्यवसाय को करना आपके लिए अच्छा रहेगा,लेकिन यदि आप किसी नए काम को करें,तो किसी अनुभवी व्यक्ति के नेतृत्व में करें। आपकी अपने कुछ प्रियजनों व करीबियों से मुलाकात अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ योजनाएं आपको अच्छा लाभ देकर जा सकती हैं। माता-पिता से  आप अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ेंगे। आप अपने डेली रूटीन पर पूरा ध्यान देंगे और योग व व्यायाम को पूरी जगह देंगे,लेकिन आवश्यक कार्यों में गति बनाए रखें,नहीं तो वह लटक सकता है। आपको कुछ ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा,जो आपके साथ ठगी कर सकते हैं। व्यापार में आप तालमेल बनाए रखें,यही आपके लिए बेहतर रहेगा। लेनदेन के मामले में आपको किसी पर भी भरोसा नहीं करना है,नहीं तो वह आपके इस भरोसे को तोड़ सकता है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। कला और कौशल से भी आप एक अच्छी जगह बनाएंगे। व्यक्तिगत प्रयासों मे आप सफल रहेंगे। समाज में आपको कुछ श्रेष्ठ लोगों से साथ मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है,जो लोग विदेशों में आपके साथ रह रहे हैं,उनको परिजनो से फोन पर कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। अपने आवश्यक कार्य को आप समय रहते पूरा करें,नहीं तो उनसे समस्या हो सकती है। मित्रों के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा। आपकी भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं,जिसे आपको करने से बचना होगा। आप किसी धार्मिक कार्य में पूरी आस्था व विश्वास से कार्य करेंगे। आपको आज कुछ मामलों में गोपनीयता बनाए रखने होगी। आपकी अपने कुछ करीबियों से आज मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम से आपके अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने भाई बंधुओं से मिलकर किसी काम को करने का मौका मिलेगा। आप अपने सामाजिक दायरे को बढ़ा सकते हैं। आपको आज अपने से ज्यादा दूसरों के कामों की चिंता रहेगी,लेकिन विद्यार्थियों को आज अपने करियर को चमकाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से कुछ अनबन चल रही है,तो वह समाप्त होगी। बिजनेस मे आप किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में  माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी मामले में आलस्य दिखाने से बचना होगा।

 


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। यदि आप किसी से वादा या वचन करें, तो उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है। आप अपने स्वास्थ्य मे गिरावट को लेकर आगे बढ़ेंगे,लेकिन आपकी कोई पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। धन संपत्ति के आज आपको कई अवसर प्राप्त होंगे। घर परिवार में आज किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा नाम कमा सकते हैं। आपको अपने गृहस्थ जीवन में साथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आप कुछ महान कार्यो को भी करेंगे,जिनसे आपका नाम होगा। कुछ सामाजिक कार्यों से जोड़कर  आप किसी अच्छी संस्था से जुड़ सकते हैं। रचनात्मक कार्यक्रमों में भी आज बढ़ चढ़कर भाग लेंगे,लेकिन आपके घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट होने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चों का रहने वाला है और खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे,लेकिन आप अपने खर्चों पर लगाम लगाने में नाकामयाब रहेंगे। कुछ खर्च ऐसे होंगे,जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आप सगे संबंधियों का पूरा मान-सम्मान रखेंगे और संतान को संस्कारों का पाठ पढ़ाएंगे। विद्यार्थीयों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर परिवार में यदि वरिष्ठ सदस्य आपको कोई सीख दें,तो आपको उसे अवश्य मानना होगा। आप किसी लेनदेन के मामले में सावधानी बरते,नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। आप सूझबूझ दिखाते हुए आगे बढ़ेंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपको किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं। आज बहुत ही सोच विचार कर धन लगाएं,नहीं तो उनका धन डूब सकता है। आपको प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। आपकी कुछ योजनाएं सफल रहेंगी,जिनसे आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको विभिन्न उपलब्धियों के मिलने से बढ़ावा मिलेगा,लेकिन आपको अपने कुछ आवश्यक विषयों को पूरा करने का प्रयास करना होगा। कारोबार को लेकर यदि कुछ असमंजस की स्थिति बनी हुई है,तो आप उससे बाहर निकलेंगे। आपके किए गए प्रयासों से आज आपको लाभ होगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कुछ पैतृक मामलों में कानून की मदद लेनी पड़ सकती है,तभी उनका निपटारा हो पाएगा। आप शासन- सत्ता का भी पूरा लाभ उठाएंगे। आपको किसी मित्र की ओर से कोई उपहार मिल सकता है,जो आपके लिए प्रसन्नता का कारण बनेगी। आपको किसी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे और आपको पूरा सहयोग देंगे। आपको व्यवसाय में भी अपनी आंखें खोलकर काम करना होगा,नहीं तो कोई आपका बड़ा नुकसान कर सकता है।

तीर्थनगरी शुक्रताल से जुडा है श्रीमदभागवत का विशेष प्रसंग, शुकदेव महाराज ने सुनाई थी कथा: मनीष चौधरी 

 


नई मंडी के मेहता क्लब में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 

कथा व्यास पंडित रविकांत मिश्रा ने श्रोताओं को कथा सुनाकर किया भावविभोर 

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के अंतर्गत वकील रोड पर स्थित मेहता क्लब में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया है। कथा के मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कथा व्यास पंडित रविकांत मिश्रा को व्यास पीठ पर विराजमान कर कथा का शुभारम्भ कराया। उन्होंने महाराजश्री का पटका व माला पहनाकर अभिनंदन किया। कथा में व्यासपीठ पर आसीन कथा व्यास पंडित रविकांत मिश्रा ने संगीतमय कथा में अनेक भजन सुनाकर भक्तों को निहाल कर दिया। कथा में अनेक प्रसंग सुनाकर भाव विभोर कर दिया गया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि तीर्थनगरी शुक्रताल से भी श्रीमदभगवद्गीता का विशेष प्रसंग जुडा है, शुकदेव महाराज ने भी प्राचीन वटवृक्ष के नीचे बैठकर राजा परीक्षित को कथा सुनाकर उद्धार किया था, इसलिए श्रीमदभागवत कथा सुनने मात्र से ही जीवन का उद्धार हो जाता है। मनुष्य को अपने दिनचर्या में से कुछ समय निकाल कर भगवान की भक्ति में भी लगाना चाहिए। श्रीमदभगवद्गीता में प्रभु द्वारा कहे गए वचनों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास किया जाना चाहिए, ताकि मानव योनि में जन्म लेना साकार हो सके। इससे पूर्व कथा प्रारंभ होने से पहले आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई, कलश यात्रा संकीर्तन भवन नई मंडी से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों से होती हुई कथा स्थल मेहता क्लब पर पहुँची। कलश यात्रा में बडी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर शोभायात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा में सबसे आगे कथा व्यास पंडित रविकांत मिश्रा अपने सिर श्रीमदभगवद्गीता लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा पर अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कथा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि सच्चे मन से प्रभु को याद करने से वे अपने भक्तों का कल्याण अवश्य करते हैं। इससे पूर्व कथा के आयोजक राकेश ऐरन, सुषमा ऐरन व अनिल ऐरन ने मुख्य अतिथि समाजसेवी मनीष चौधरी, भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी व भारत लोक सेवक पार्टी के उत्तराखण्ड राज्य अध्यक्ष भारतवीर प्रधान का स्वागत किया। इस अवसर पर राकेश ऐरन, सुषमा ऐरन, अनिल ऐरन व उनके परिवार के सभी सदस्यों के साथ ही अनेक गणमान्य लोगों के अलावा प्रमोद गुप्ता, अज्जू, पंकज शर्मा, धन्नू,छोटू, नारायण मुख्य रूप से आदि मौजूद रहे।

शारदेन स्कूल के वार्षिकोत्सव में मची कला और संस्कृति की धूम



मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल के प्रांगण में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव मनाया गया। 75 वां अमृत महोत्सव जन-जन का अमृत महोत्सव है, जिन्होंने क्रमिक विकास के माध्यम से भारत की प्रगति में मदद की। इस थीम के द्वारा जांबाज सैन्य वीर, स्वतंत्रता सेनानियों को याद करके सच्ची श्रद्धांजलि के साथ नमन किया तथा  जिनके कभी किसी ने गीत नहीं गाए और महत्वपूर्ण कार्य किए, उनको भी याद किया गया। 75 वर्षों की भारत की उपलब्धियों और गौरवशाली इतिहास को शारदेन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मंच पर प्रदर्शित करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया। पहले दिन केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने और दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री) के  कर कमलों  द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया । 

सोमांश प्रकाश,  अंकुर दुआ, डॉक्टर दीपक गोयल,ऋषिराज राही, एडवोकेट तेग बहादुर, आराधना वर्मा,अभिषेक वालिया, भूषण कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यूकेजी, एलकेजी के बच्चों ने क्लाउन डांस, 9सी के बच्चों ने योग और 10सी के बच्चो ंद्वारा 'पंच तत्व नृत्य प्रस्तुत किया। 11सी के बच्चों ने देश भक्ति के प्रोग्राम में वह किस प्रकार आज भी मतवाले हो जाते हैं।' दिव्य चरित्र भगत सिंह'  पर  पंजाबी नृत्य द्वारा दर्शकों में नई ऊर्जा भर दी। कार्यक्रम का आकर्षण थीम 75 वाँ अमृत महोत्सव जिसमें  वंदे मातरम, महिला सशक्तिकरण, चीता यात्रा, अन्सौंग  हीरो, चेंज इन सिनेमा, आर्म्ड फोर्स, हर घर तिरंगा आदि नृत्यों ने धूम मचा दी । अभिभावकों, माता-पिता तथा अतिथियों ने  तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन  किया। चतुर्थ और 10ब के छात्र-छात्राओं ने हनुमान चालीसा जोश से भरपूर होकर  प्रांगण को भक्तिमय बना दिया। विद्यार्थियों की वस्त्र सज्जा और रंगों का चुनाव आकर्षक था। प्रांगण एवं मंच की शोभा अति सुंदर भव्य रूप में की गई थी, जिसमें बच्चों के स्वनिर्मित कला एवं वस्तुओं का संग्रह अद्भुत था।  शारदेन स्कूल का स्टाफ अभिभावकों की उच्च स्तरीय सोच-समझ एवं रुझान और भव्यता को प्रदर्शित करता है। प्रधानाचार्य धारा रतन ने अभिभावकों व अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय की वार्षिक प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत  की। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक  स्वर्गीय श्री रतन लाल गुप्ता एवं श्रीमती शारदा देवी ट्रस्ट की ओर से प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा15,000 रुपये की धनराशि  पुरस्कार रूप में प्रदान की गयी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ उनके माता-पिता को भी मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया । राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि  शारदेन न स्कूल के बच्चे बहुत मेहनती हैं। बहुत परिश्रमी हैं और यह पढ़ाई के साथ-साथ सभी गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। चाहे वह सार्इंस के हों या किसी अन्य सभी में वह हमेशा आगे चलते हैं, मुझे इस बात का बहुत गर्व हैं । बच्चे हर क्षेत्र में आगे निकल रहे हैं। मुझे इस बात की बहुत खुशी है बच्चों ने बहुत मेहनत की है और इनकी गतिविधि सबसे ज्यादा है। मंत्री जी ने कहा कि बच्चों आपको न्यूजपेपर अवश्य पढ़ना चाहिए और संपादकीय को जरूर पढ़ना चाहिए, क्योंकि उसमें करंट समाचार होते हैं। बच्चों अपना ज्ञानवर्धन करना चाहिए। स्कूल प्रबंधक  विश्व रतन जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमें ग्लोबल एक्सपोजर चाहिए । इसके लिए एजुकेशन को चारदीवारी से बाहर निकलना पड़ेगा । हमें हर जगह एडजस्ट होने वाले कभी ना हार मानने वाले लक्ष्य को केंद्रित करने वाले ऐसे बच्चे हो, ऐसा मेरा प्रयास है। यह मेरी कल्पना है। कार्यक्रम का संचालन अनुष्का जैन, वंश दीप , ओजल सिंगल, कृष्णा अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संपूर्ण स्टाफ का सहयोग रहा।

ये क्या बोल गये नंद किशोर गुर्जर

मुजफ्फरनगर । उपचुनाव के मद्देनज़र लोनी से भारतीय जनता पार्टी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर का  नवीन मंडी  खतौली मे आगमन हुआ। कार्यक्रम मे खतौली विधान सभा से भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ रही पूर्व विधायक की पत्नी राजकुमारी सैनी के समर्थन मे एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता कार्यक्रम मे हॉल ही मे राष्ट्रीय लोकदल से आये अभिषेक गुर्जर, वीरेंदर सिंह गुर्जर एम. एल. सी. विधान सभा सदस्य,पूर्व चेयरमैन पारस जैन खतौली, पवन गुर्जर पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी, हरवीर नागर राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (अजगर), सचिन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन(अजगर),काशीराम प्रधान भागोट बागपत, मुकेश चौधरी विधायक नकुड़, देवेंद्र प्रधान डूंगरांवली, संजय गुर्जर अजरौला लोनी,ओम सिंह मोतला, दर्पण गुप्ता, गौरव नारंग गौरी आदि रहे, कार्यक्रम मे समाजवादी राष्ट्रीय लोकदल आज़ाद समाज पार्टी गठबंधन से बाहुबली प्रत्याशी पर लोनी विधायक खूब बरसे। उन्होंने कहा कि इनकी गुंडा गर्दी लोनी क्षेत्र मे चरम सीमा पर थी। इन्होने अपनी विधायकी कार्यकाल मे लोनी क्षेत्र का विकास नहीं किया अपितु गुंडागर्दी मे खूब नाम कमाया तभी तो इनका नाम बाहुबली प्रत्याशी कहा जाने लगा। लोनी विधायक ने कहा कि खतौली विधान सभा क्षेत्रवासी अब एक बार लोनी आकर देखे कि अब लोनी मे मैंने कितना विकास कराया तब वहां से आप हमारे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे वोट करना। उन्होने कहा कि हमारा एक एक वोट बहुत कीमती है आप अपने विधानसभा खतौली क्षेत्र मे विकास चाहते है या लोनी क्षेत्र की तरह गुंडागर्दी चाहते है ये अब आपकी सोच मे है। 

गुरुवार, 24 नवंबर 2022

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने किया स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण



मुजफ्फरनगर । अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा खतौली विधानसभा–15 उप चुनाव हेतु नवीन मंडी स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया।

 अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा खतौली विधानसभा–15 उप चुनाव हेतु नवीन मंडी स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा खतौली विधानसभा–15 उप चुनाव को शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि नवीन मंडी में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा दुरूस्त की जाए एवं पोलिंग पॉर्टियों की रवानगी हेतु तैयारियों को जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाए।

उक्त निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अनुप कुमार एवं सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार उपस्थित रहे।

28 नवंबर को बंद रहेंगें प्रदेश के सभी स्कूल और सरकारी विभाग

 


लखनऊ ।उत्तर प्रदेश में 28 नवंबर को स्कूलों की छुट्टी है। यहां गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन स्कूल व अन्य सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बारे में आदेश जारी किया है।यह आदेश सूबे के सभी प्रमुख विभागों के विभागाध्यक्ष, जिलाधिकारी, प्रमुख सचिव विधान सभा, सूचना और जनसंपर्क विभाग को भेज दिया गया है।

भाजपा नेता सुनील दर्शन की हुई रिहाई 


 मुज़फ्फरनगर । 2002 मे हुए संप्रदायिक मामले में जेल गए भाजपा नेता सुनील दर्शन की हुई रिहाई भाजपा नेताओं ने जेल पहुच कर सुनील दर्शन की रिहाई पर फूल माला पहनाकर मनाई खुशी इस दौरान भाजपा के सेकड़ो नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...