शुक्रवार, 25 नवंबर 2022

आज इन राशियों को मिलने वाली है बड़ी खबर

 


🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🙏🏻वैदिक पंचाग **🙏🏻

 🌤️  *दिनांक - 25 नवंबर   2022*

🌤️ *दिन - शुक्रवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - मार्गशीर्ष*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - द्वितीया रात्रि 10:34 तक तत्पश्चात तृतीया*

🌤️ *नक्षत्र - ज्येष्ठा शाम 05:21  तक तत्पश्चात मूल* 

🌤️ *योग - सुकर्मा सुबह 08:44 तक  तत्पश्चात धृति*

🌤️  *राहुकाल - सुबह 11:03 से दोपहर 12:26 तक*

🌞 *सूर्योदय - 06:56*

🌦️ *सूर्यास्त - 17:54*

👉  *दिशाशूल - पश्चिम  दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- चंद्र दर्शन*

🔥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *काजू प्रयोग* 🌷

🔹 *पैरो की एडियों में दरारे हो, पेट में कृमि हो तो बच्चों को २/३ काजू शहद के साथ अच्छी तरह से चबा चबा कर खाने दे…और बड़े है तो ५/७ काजू…..कृमि,कोढ़, काले मसुडों आदि में आराम होगा |*

🔹 *काजू प्रयोग से मन भी मजबूत होता है*

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

**

🌷 *पितृदोष हो तो* 🌷

👴🏻 *जो लोग पितृदोष से पीड़ित हैं उनके लिए लिंग पुराण में बताया है  कि मार्गशीर्ष मास शुक्ल द्वितीया ( जो 25 नवम्बर 2022 शुक्रवार को है) पितृ पूजन का विधान है .... पितृ के लिए गीता का ७ वां अध्याय पढ़ें ...लोटा में जल भरके रखें .... पाठ हो जाए तो सूर्य नारायण को वह जल चढा दें और बोलें -- हमारे घर में जो कोई पहले गुजर गए हैं उनके लिए हम आज का गीता पाठ का पुण्य अर्पण करते हैं .... उनकी सद्गति  हो ....दिव्य गति हो ....और हमारे घर में सुख शांति बढ़े ।*


           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

  **

🌷 *स्त्री संबंधी कोई तकलीफ़ हो तो* 🌷

👩🏻 *स्त्री संबंधी कोई तकलीफ़ हो तो रात को सवा लीटर पानी रख दो ... सुबह ज्यादा ठंडा हो तो थोड़ा गरम पानी मिला दो .... ७ तुलसी के पत्ते खा लो .... पानी पी लो .... फिर थोड़ा घूमो .... 8 दिन के अन्दर स्त्री संबंधी कई बीमारी भाग जाएगी ..... मासिक संबंधी कई तकलीफ़ ठीक हो जाएगी .... अधिक आना... देर से आना...पीड़ा से आना सब ठीक हो जायेगा .... कब्जियत भी ठीक हो जाएगी ।*

           🌞 *~  वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌺🌸🍁

*

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष


*"दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34


 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। धार्मिक गतिविधियों से जुड़कर आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप आत्मविश्वास व साहस भरपूर रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने भाई बंधुओं के प्रति सहयोग बनाए रखें। आज आध्यात्मिकता को बल मिलेगा। आपके संसाधनों में वृद्धि होगी। यदि आपके ऊपर कुछ पुराना कर्ज है,तो आप उसे भी आसानी से उतार पाएंगे,लेकिन आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा,नहीं तो पारिवारिक रिश्तों में तनाव आ सकता है।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आप धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा। आप आर्थिक लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति आप अनदेखी करने से बचे,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने रक्त संबंधियों से रिश्तों को बढ़ाना होगा। आपका कोई समझौता यदि जल्दबाजी में करेंगे,तो आपको बाद में उसके लिए समस्या हो सकती है। आप किसी सरकारी काम में ढील ना बरतें,नहीं तो समस्या आ सकती है और कार्यक्षेत्र में किसी की बातों पर भरोसा करने से बचें।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बना रहेगा जिससे आप दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होगा। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी के लिए प्रयास करेंगे,तो वह आपको अवश्य मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य को आप समय रहते पूरा करें। साझेदारी में किसी व्यवसाय को करना आपके लिए अच्छा रहेगा,लेकिन यदि आप किसी नए काम को करें,तो किसी अनुभवी व्यक्ति के नेतृत्व में करें। आपकी अपने कुछ प्रियजनों व करीबियों से मुलाकात अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ योजनाएं आपको अच्छा लाभ देकर जा सकती हैं। माता-पिता से  आप अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ेंगे। आप अपने डेली रूटीन पर पूरा ध्यान देंगे और योग व व्यायाम को पूरी जगह देंगे,लेकिन आवश्यक कार्यों में गति बनाए रखें,नहीं तो वह लटक सकता है। आपको कुछ ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा,जो आपके साथ ठगी कर सकते हैं। व्यापार में आप तालमेल बनाए रखें,यही आपके लिए बेहतर रहेगा। लेनदेन के मामले में आपको किसी पर भी भरोसा नहीं करना है,नहीं तो वह आपके इस भरोसे को तोड़ सकता है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। कला और कौशल से भी आप एक अच्छी जगह बनाएंगे। व्यक्तिगत प्रयासों मे आप सफल रहेंगे। समाज में आपको कुछ श्रेष्ठ लोगों से साथ मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है,जो लोग विदेशों में आपके साथ रह रहे हैं,उनको परिजनो से फोन पर कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। अपने आवश्यक कार्य को आप समय रहते पूरा करें,नहीं तो उनसे समस्या हो सकती है। मित्रों के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा। आपकी भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं,जिसे आपको करने से बचना होगा। आप किसी धार्मिक कार्य में पूरी आस्था व विश्वास से कार्य करेंगे। आपको आज कुछ मामलों में गोपनीयता बनाए रखने होगी। आपकी अपने कुछ करीबियों से आज मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम से आपके अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने भाई बंधुओं से मिलकर किसी काम को करने का मौका मिलेगा। आप अपने सामाजिक दायरे को बढ़ा सकते हैं। आपको आज अपने से ज्यादा दूसरों के कामों की चिंता रहेगी,लेकिन विद्यार्थियों को आज अपने करियर को चमकाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से कुछ अनबन चल रही है,तो वह समाप्त होगी। बिजनेस मे आप किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में  माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी मामले में आलस्य दिखाने से बचना होगा।

 


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। यदि आप किसी से वादा या वचन करें, तो उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है। आप अपने स्वास्थ्य मे गिरावट को लेकर आगे बढ़ेंगे,लेकिन आपकी कोई पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। धन संपत्ति के आज आपको कई अवसर प्राप्त होंगे। घर परिवार में आज किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा नाम कमा सकते हैं। आपको अपने गृहस्थ जीवन में साथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आप कुछ महान कार्यो को भी करेंगे,जिनसे आपका नाम होगा। कुछ सामाजिक कार्यों से जोड़कर  आप किसी अच्छी संस्था से जुड़ सकते हैं। रचनात्मक कार्यक्रमों में भी आज बढ़ चढ़कर भाग लेंगे,लेकिन आपके घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट होने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चों का रहने वाला है और खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे,लेकिन आप अपने खर्चों पर लगाम लगाने में नाकामयाब रहेंगे। कुछ खर्च ऐसे होंगे,जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आप सगे संबंधियों का पूरा मान-सम्मान रखेंगे और संतान को संस्कारों का पाठ पढ़ाएंगे। विद्यार्थीयों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर परिवार में यदि वरिष्ठ सदस्य आपको कोई सीख दें,तो आपको उसे अवश्य मानना होगा। आप किसी लेनदेन के मामले में सावधानी बरते,नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। आप सूझबूझ दिखाते हुए आगे बढ़ेंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज आपको किसी भी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं। आज बहुत ही सोच विचार कर धन लगाएं,नहीं तो उनका धन डूब सकता है। आपको प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। आपकी कुछ योजनाएं सफल रहेंगी,जिनसे आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको विभिन्न उपलब्धियों के मिलने से बढ़ावा मिलेगा,लेकिन आपको अपने कुछ आवश्यक विषयों को पूरा करने का प्रयास करना होगा। कारोबार को लेकर यदि कुछ असमंजस की स्थिति बनी हुई है,तो आप उससे बाहर निकलेंगे। आपके किए गए प्रयासों से आज आपको लाभ होगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कुछ पैतृक मामलों में कानून की मदद लेनी पड़ सकती है,तभी उनका निपटारा हो पाएगा। आप शासन- सत्ता का भी पूरा लाभ उठाएंगे। आपको किसी मित्र की ओर से कोई उपहार मिल सकता है,जो आपके लिए प्रसन्नता का कारण बनेगी। आपको किसी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे और आपको पूरा सहयोग देंगे। आपको व्यवसाय में भी अपनी आंखें खोलकर काम करना होगा,नहीं तो कोई आपका बड़ा नुकसान कर सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...