गुरुवार, 24 नवंबर 2022

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने किया स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण



मुजफ्फरनगर । अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा खतौली विधानसभा–15 उप चुनाव हेतु नवीन मंडी स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया।

 अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा खतौली विधानसभा–15 उप चुनाव हेतु नवीन मंडी स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा खतौली विधानसभा–15 उप चुनाव को शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि नवीन मंडी में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा दुरूस्त की जाए एवं पोलिंग पॉर्टियों की रवानगी हेतु तैयारियों को जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाए।

उक्त निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अनुप कुमार एवं सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...