शुक्रवार, 30 सितंबर 2022

शिव चौक पर यातायात को किया दुरुस्त


 मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एव मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,एवं तहसील कांपलेक्स इकाई के अध्यक्ष हरिओम शर्मा द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर तहसील परिसर मार्केट,भगत सिंह रोड,गोल मार्केट के दुकानदारों व बाजार में आने जाने वाले ग्राहकों की समस्या को देखते हुए एस पी ट्रैफिक कुलदीप सिंह,टी आई रूप किशोर शर्मा व ब्रज किशोर त्यागी से वार्ता कर प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया गया,जिसके पश्चात यातायात अधिकारीयो द्वारा पुराने टूटे बैरिकेडिंग हटाकर नए लगवाए गए,व तहसील कंपलेक्स एव गोल मार्केट के सामने सड़क पार आने जाने के लिए रास्ता खुलवाया गया,इस दौरान उपस्थित गोल मार्किट एव तहसील कांपलेक्स व्यापार संगठन के पदाधिकारी लकी अरोरा,वसी खेरी,हरिकिशन,जितेंद्र कुमार,ब्रज कुंवर,अब्दुल्ला,सुधांशु गुप्ता,शैलेंद्र प्रताप,अंशुल गुप्ता,सुधीर जैन,राधेश्याम,पवन सनपेडिया, हीरालाल,राजेंद्र अरोरा,जयेंद्र प्रकाश द्वारा उपस्थित यातायात अधिकारियों का समस्या निदान के लिए आभार व्यक्त किया गया

खबर एक नजर



*1* गुजरात दौरे के पहले दिन नरेंद्र मोदी स्टेडियम से एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि- खेलों से परिवारवाद और भ्रष्टाचार को खत्म कर युवाओं को नया भरोसा दिया है

*2* पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- दुनिया में सम्मान का खेलों की सफलता से सीधा जुड़ाव

*3* गहलोत का जादू उतर गया, अध्यक्षी आते-आते रह गई, मुख्यमंत्री भी रहेंगे या हटाए जाएंगे? गहलोत बने रहेंगे CM या सचिन होंगे राजस्थान के नए पायलट? अब सोनिया के पाले में गेंद

*4* पहले हाथ से अध्यक्ष पद गया, अब CM की कुर्सी पर भी खतरा! क्या गहलोत पर भारी पड़ गया राजस्थान संकट

*5* राजस्थान से अशोक गहलोत का पत्ता साफ! सोनिया गांधी से सचिन पायलट की मुलाकात के बाद अटकलें तेज

*6* गहलोत संग मुकाबले में पायलट की जीत? सोनिया से मुलाकात के बाद खुद दिए 3 संकेत

*7* सचिन पायलट ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, अपनी भावनाओं एवं फीडबैक से उन्हें अवगत कराया है. पायलट ने उम्मीद जतायी कि राज्य के संदर्भ में पार्टी अध्यक्ष सकारात्मक निर्णय लेंगी. सचिन ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने हमें सुना

*8* पायलट की सोनिया गांधी से मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। मुलाकात के बाद जब पायलट बाहर निकले तो मीडिया के सामने उन्होंने यह तो नहीं बताया कि राजस्थान में क्या होने जा रहा है, लेकिन उनके बॉडी लैग्वेज, चेहरे पे मुस्कान और बातों से कई ऐसे संकेत जरूर मिले की फैसला उनके पक्ष में होने जा रहा है।"

*9* कांग्रेस ने गुरुवार को एक एडवाइजरी जारी कर पार्टी के सभी नेताओं से कहा कि वे राजस्थान के विवाद के बाद पार्टी के आंतरिक मामलों और अन्य नेताओं के खिलाफ बयान देने से बचें। कांग्रेस ने एडवाइजरी का उल्लंघन करने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी

*10* भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी देश के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : राष्ट्रपति मुर्मू.

*11* देश को आज मिलेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन, स्वदेशी हाई स्पीड ट्रेन में सुरक्षा और सुविधाओं पर खास जोर

*12* केरल में अपने चरण के समापन के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा आज कर्नाटक में प्रवेश करने वाली है।

*13* भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल का बीजेपी पर हमला, पूछा- बीजेपी-RSS को लोगों द्वारा चुनी सरकार को गिराने का क्या अधिकार?

*14* दिग्विजय-थरूर आज कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल करेंगे, G-23 की मीटिंग से बढ़ी तीसरे उम्मीदवार की संभावना; खड़गे-तिवारी-वासनिक के भी नाम

*15* मुकेश अंबानी को मिली 'Z +' सुरक्षा, धमकी के बाद गृह मंत्रालय ने लिया फैसला- रिपोर्ट

*===============================*

*सोना + २५०= ५०,०००*

*चांदी - ४५०= ५६,०७८*

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 


🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

हिंदू पंचांग 




🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️ *दिनांक - 30 सितम्बर 2022*

🌤️ *दिन - शुक्रवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - अश्विन*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - पंचमी रात्रि 10:34 तक तत्पश्चात षष्ठी*

🌤️ *नक्षत्र - अनुराधा 31 सितम्बर प्रातः 04:19 तक तत्पश्चात जेष्ठा*

🌤️ *योग - प्रीति रात्रि 10:33 तक तत्पश्चात आयुष्मान*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 10:59 से दोपहर 12:29 तक*

🌞 *सूर्योदय - 06:30*

🌦️ *सूर्यास्त - 18:26*

👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - उपांग- ललिता पंचमी*

🔥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

              🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *बहुत समस्या रहती हो तो* 🌷

🙏🏻 *जिनको कोई तकलीफ रहती है, कर्जा है, काम धंधा नहीं चलता, नौकरी नहीं मिलती तो*

➡ *सोमवार का दिन हो ना सुबह बेलपत्र, पानी और दूध | पहले दूध और पानी शिवलिंग पर चढ़ा दो फिर बेलपत्र रख दो |*

*त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रियायुधं | त्रिजन्म पापसंहारम् एकबिल्वं शिवार्पणं ||*

➡ *पाँच बत्ती वाला दीपक जलाकर रख दो और बैठकर थोडा अपना गुरुमंत्र जपो | तो जप भी हो जायेगा, जप का जप, पूजा की पूजा, काम का काम |*

➡ *मंगलवार को २ मिनट लगेंगे अगर गन्ने का रस मिल जाय थोडा सा या घर पर निकाल सकते है | वो थोडा रस शिवलिंग पर चढ़ा दिया |*

*मृत्‍युंजय महादेव त्राहिमाम् शरणागतमं | जन्म मृत्यु जराव्याधि पीड़ितं कर्मबंधनेहि ||*

➡ *बुधवार को थोडा जप कर लिया जल आदि चढ़ा दिया, नारियल रख दिया अगर हो तो नहीं तो कोई जरुरत नहीं है | जिनको ज्यादा तकलीफे है उनके लिए है और जिनको न हो तो हरि ॐ तत् सत् बाकी सब गपसप |*

🙏🏻 *- 

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *भय का नाश करती हैं मां कात्यायनी*

*नवरात्रि के षष्ठी तिथि पर आदिशक्ति दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा करने का विधान है। महर्षि कात्यायनी की तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया था। इसलिए वे कात्यायनी कहलाती हैं। नवरात्रि के छठे दिन इनकी पूजा और आराधना होती है। माता कात्यायनी की उपासना से आज्ञा चक्र जाग्रृति की सिद्धियां साधक को स्वयंमेव प्राप्त हो जाती हैं। वह इस लोक में स्थित रहकर भी अलौलिक तेज और प्रभाव से युक्त हो जाता है तथा उसके रोग, शोक, संताप, भय आदि सर्वथा विनष्ट हो जाते हैं।*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *शारदीय नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *नवरात्र की षष्ठी तिथि यानी छठे दिन माता दुर्गा को शहद का भोग लगाएं ।इससे धन लाभ होने के योग बनने हैं ।*

)*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻

💥 * जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,


 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए किसी नई डील को लेकर आ सकता है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। अपने अधिकारियों को अपने कार्यों से प्रसन्न कर सकते हैं। मित्रों के साथ आप किसी पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी यदि किसी नए विषय की पढ़ाई करना चाहते हैं,तो उनकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आपका आज कोई नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि धन संबंधित कुछ समस्याएं आपको चल रही थी,तो उनसे भी आज आपको छुटकारा मिल सकता है। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं,जहां आपको किसी से तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करके आप किसी समस्या से आसानी से निकल जाएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे,जिससे परिवार में खुशियां रहेंगी और गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को भी अपनी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप बेवजह किसी बहस में पड़कर अपने आप को किसी परेशानी में डाल सकते हैं,इसलिए आप किसी से बहुत ही सोच विचार कर बोले। आपकी अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपको कुछ धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिसके लिए आपको एक बजट प्लान करके चलना बेहतर रहेगा। संतान आपसे किसी वस्तु की मांग कर सकती है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आप उत्साह से भरे रहने के कारण किसी भी कार्य को तुरंत करने के लिए सोच विचार नहीं करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है,तो अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था,तो वह भी आज आपसे वापस मांगने आ सकता है। आपकी यदि कोई प्रिय वस्तु खोई हुई थी,तो आज वह आपको प्राप्त हो सकती है। विदेश में रह रहे परिजनों के आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आयात निर्यात का कार्य कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यापार में चल रही समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज दिन का कुछ समय परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। छोटे बच्चे भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप काम में व्यस्त रहने के कारण संतान की बातों की ओर ध्यान नहीं देंगे,जिससे वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आप कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों को अपने किसी मित्र की मदद से समाप्त करने में सफल रहेंगे। ऑनलाइन कार्य कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा मुनाफा हो सकता है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लेन-देन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको कोई धन उधार मांगे,तो परिवार के किसी सदस्य से बातचीत करके दें तो बेहतर रहेगा। लोगों के साथ इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करेंगे,जिससे आपके काफी काम लटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई का काम का बोझ अधिक होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आप जीवनसाथी से चल रही अनबन के कारण आपका मन परेशान रहेगा,जिसके कारण आपका किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने माता पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में चल रहे यदि कुछ अवरोध आपको परेशान कर रहे हैं,तो आपको उनके बारे में ज्यादा सोचने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है,जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था,तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। कामकाज कर रहे लोग किसी पर भरोसा बहुत सोच विचार कर करें।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन आप किसी बेवजह की चिंता को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आप कोई नया व्यापार करेंगे,तो वह भी आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप धार्मिक कार्यक्रमों में बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे और टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी रिसर्च से कोई अच्छा काम कर सकते हैं। आपको अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखनी होगी,नहीं तो आपको बेवजह परेशान होना पड़ सकता है। परिवार में यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे,तो वह उसे अवश्य मानेंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप योजना बनाकर काम करेंगे तो ही आप परेशानियों से निजात पा सकेंगे। आपका कोई पहले किया गया निवेश आज आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होने से आप प्रसन्न रहेंगे। संतान की संगति की ओर आप को ध्यान देना होगा नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। माता-पिता आपके कार्य में पूरा साथ देंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे और परिवार के सदस्यों की जरूरतों का भी पूरा ध्यान रखेंगे,जिससे यदि उनको कुछ नाराजगी चल रही थी, तो वह भी समाप्त होगी,लेकिन आपको अपने कुछ खर्चों में ढील बरतने के कारण समस्या होगी। आपके खर्चे बेतहाशा बढ़ सकते हैं। आप एक्स्ट्रा एनर्जी से भरपूर रहने के कारण किसी दूसरे के काम में भी फंस सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि को लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आज किसी कार्य को करने में पूरी जी जान लगाएंगे,जिससे आपका वह काम समय से पूरा होगा, जिससे आपका आत्मविश्वास और गहरा होगा। आपको किसी भी आलोचक की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है,नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो वाहन की खराबी के कारण आपका धन बढ़ सकता है। आप अपने किसी कानूनी कार्य में ढील देने से बचें

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी लेकर आ सकता है। अपने साथी की कुछ इच्छाओं को पूरा न करने से परेशान रहेंगे। धन की कमी के कारण आपकी आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है। परिवार में चल रही कोई कलह विकराल रूप ले सकती है,जिससे परिवार में शांति भंग होगी। व्यापार कर रहे लोग आज उम्मीद से ज्यादा धन कमाकर प्रसन्न रहेंगे,जिससे उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा,लेकिन आप यदि किसी से उधार मांगेंगे,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा

बुजुर्गों के लिए कुछ जरूरी टिप्स


 संयुक्त राज्य अमेरिका में एक अध्ययन में कहा गया है कि 51% से अधिक बुजुर्ग सीढ़ियां चढ़ने के दौरान गिर जाते हैं। अमेरिका में हर साल सीढ़ियां चढ़ने से 20,000 मौतें होती हैं।.

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि 65 वर्ष की आयु के बाद निम्नलिखित 10 क्रियाएं न करें:


  1. सीढ़ियों/सीढ़ी पर चढ़ना

  2. बहुत तेजी से मुड़ें  मुड़ना/घूमना 

  3. अपने पैरों पर झुकना 

  4. खड़े होकर पैंट पहनना

  5. सिट अप्स

  6. बाएँ और दाएँ मुड़ना  l

  7. पीछे हटना

  8. भारी सामान उठाने के लिए झुकना 

  9. अचानक बिस्तर से खड़े हो जाना

 10. बहुत  तनाव में रहना 

65 साल की उम्र के बाद कोशिश करें कि उपरोक्त 10 काम न करें।


वृद्धावस्था की चार आम समस्याएं।

 1. गले में भोजन फंसने से दम घुटन ।

 2. गलत तकिया।

 3. पैर में ऐंठन।

 4. झुनझुनी पैर।


 इस प्रकार मदद कैसे करें:

 1. भोजन का दम घोंटना:

     आपको केवल "हाथ ऊपर उठाने" की आवश्यकता है। हाथों को सिर के ऊपर उठाने से आपके गले में फंसा खाना अपने आप नीचे चला जाएगा।

 2. गलत तकिए:

      कभी-कभी जब आप उठते हैं तो आपको गर्दन में दर्द महसूस होता है। तकिया गलत होने पर क्या करें? आपको केवल अपने पैरों को ऊपर उठाने की जरूरत है, फिर अपने पैर की उंगलियों को खींचकर दक्षिणावर्त या वामावर्त दिशा में मालिश करें।

 3. पैरों में ऐंठन:

      जब आपके बाएं पैर में ऐंठन महसूस हो, तो अपने दाहिने हाथ को ऊपर उठाएं, जब आपके दाहिने पैर में ऐंठन हो, तो अपने बाएं हाथ को ऊपर उठाएं, यह तुरंत बेहतर महसूस करेगा।

 4. झुनझुनी पैर:

      जब बायां पैर झुनझुनी हो तो अपनी दाहिनी हथेली को अपनी पूरी ताकत से घुमाएं, जब दायां पैर झुनझुनी हो तो अपनी बाईं हथेली को अपनी पूरी ताकत से घुमाएं।

आईएमए की नई कार्यकारिणी का गठन


मुजफ्फरनगर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मुजफ्फरनगर में वार्षिक चुनावी सभा का आयोजन आईएमए हॉल में किया गया, जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ एससी गुप्ता रहे। कोषाध्यक्ष डा. मनोज काबरा ने वर्षभर का वित्तीय लेखा जोखा प्रस्तुत किया। वार्षिक चुनाव में डॉ ललिता माहेश्वरी को अध्यक्ष घोषित किया गया। तदुपरांत डॉ ललिता माहेश्वरी ने अपनी कार्यकारिणी में सचिव पद के लिए डॉक्टर प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष डॉक्टर ईश्वर चंद्रा घोषित किया। आगामी वर्ष के लिए पे्रजिडेंट इलेक्ट डा. हेमन्त शर्मा घोषित किए गए। इस चुनावी सभा में डॉ. डीएस मलिक, डॉ. एनके बंसल, डॉ. मंजू प्रवीण, डॉ. निशा मलिक, डॉ. रमेश माहेश्वरी, डॉ. रेणु अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

इमरान मसूद को अदालत ने सुनाई सजा, मोदी पर की थी अभद्र टिप्पणी


कैराना।  प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट ने सपा नेता इमरान मसूद को दोषी करार देते हुए पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने पर कोर्ट ने दोषी को छह माह का कारावास भुगतने के आदेश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि वर्ष 2019 में झिंझाना पुलिस ने प्रधानमंत्री के विरुद्ध इमरान मसूद पुत्र राशिद मसूद निवासी थाना कुतुबगेट जनपद सहारनपुर द्वारा अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने के मामले में आईपीसी की धारा 171(G) के तहत केस दर्ज किया था। मामले के विवेचक ने सुसंगत ठोस साक्ष्य के आधार पर जांच उपरांत आरोप-पत्र न्यायालय में दाखिल किया। यह मामला कैराना स्थित एमपी/एमएलए कोर्ट में विचाराधीन था। गुरुवार को कोर्ट ने आरोपी इमरान मसूद को दोषी करार देते हुए आईपीसी की धारा 171(G) के तहत पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया है। साथ ही, कोर्ट ने अर्थदंड अदा न करने पर दोषी इमरान मसूद को छह माह का कारावास भुगतने के आदेश दिए हैं।

त्योहारों पर मुजफ्फरनगर को मिली एक विशेष ट्रेन


सहारनपुर। दशहरा, दीपावली, भैयादूज और छठ पर्व के चलते नियमित चलने वाली ट्रेनों में अब कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में त्योहारों पर घर जाने के लिए स्पेशल ट्रेनें लोगों के लिए राहत लेकर आई हैं। जिनमें सीटें खाली हैं।

इस बार अक्तूबर माह में दशहरा, दीपावली, भैयादूज और छठ पर्व मनाया जाएगा। इन त्योहारों पर घर जाने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिले में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग भी रहते हैं, जो हर साल छठ पर्व मनाने के लिए अपने घर जाते हैं। पर्व से एक महीने पहले ट्रेनों में टिकट आरक्षित करा लेते हैं।

सहारनपुर से होकर गुजरने वाली जनसेवा एक्सप्रेस, पंजाब मेल, छत्तीसगढ़, बेगमपुरा, शहीद एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, सरयू-यमुना एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में वेटिंग 80 से 100 तक पहुंच गई हैं। ऐसे में स्पेशल ट्रेनें त्योहारों पर घर जाने का सफर आसान करेंगी। क्योंकि, स्पेशल ट्रेनों में लोगों ने रिजर्वेशन कराना शुरू कर दिया है। जम्मूतवी-बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस भी बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है।

ये हैं स्पेशल ट्रेनें

-01671 आनंद विहार टर्मिनल-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा 17 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलेगी।

-01672 मां वैष्णो देवी कटरा-आनंद विहार टर्मिनल 18 अक्तूबर से 11 नवंबर तक चलाई जाएगी

-01654 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बनारस एक्सप्रेस दो अक्तूबर से 13 नवंबर तक चलेगी।

-01653 बनारस-मां वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस चार अक्तूबर से शुरू होकर 15 नवंबर तक चलेगी।

-01656 चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस 20 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलेगी।

-01655 गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस 21 अक्तूबर से 11 नवंबर तक चलेगी।

-04646 जम्मूतवी-बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस 29 सितंबर से 10 नवंबर तक चलेगी।

-04645 बरौनी-जम्मूतवी स्पेशल एक्सप्रेस 30 सितंबर से 11 नवंबर तक चलाई जाएगी।

67 अश्लील वेबसाइट की ब्लॉक


नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने एक बार फिर से अश्लील वेबसाइटों पर स्ट्राइक करते हुए इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों को 2021 में जारी नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों के उल्लंघन के आरोप में 67 पोर्न वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को भेजे गए एक ईमेल में दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने कंपनियों से पुणे की एक अदालत के आदेश के आधार पर 63 वेबसाइट, जबकि उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के आधार पर चार वेबसाइट को ब्लॉक करने के लिए कहा है।डीओटी द्वारा 24 सितंबर को जारी आदेश में कहा गया है, “सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशा-निर्देश एवं डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम-2021 के नियम-3(2)(बी) के साथ पढ़े गए (उत्तराखंड उच्च न्यायालय के) उक्त आदेश के अनुपालन में और नीचे उल्लिखित वेबसाइट पर उपलब्ध कुछ अश्लील सामग्री को देखते हुए, जो महिलाओं के शील को भंग करती हैं, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन वेबसाइट/यूआरएल को तत्काल ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है।”

इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 2021 में लागू किए गए नए आईटी नियमों के तहत कंपनियों के लिए उनके द्वारा प्रसारित, संग्रहित या प्रकाशित ऐसी सामग्री तक पहुंच बाधित या अक्षम करना अनिवार्य है, जो ‘किसी व्यक्ति को पूर्ण या आंशिक रूप से निर्वस्त्र दिखाती है या फिर उसे यौन कृत्य या आचरण में लिप्त दर्शाती है।’ नए आईटी नियमों के तहत कंपनियों के लिए ऐसी सामग्री को भी ब्लॉक करना अनिवार्य है, जो कथित रूप से प्रतिरूपित या कृत्रिम रूप से रूपांतरित है।

अंकिता भंडारी की हत्या में एक और शर्मनाक खुलासा


ऋषिकेश। अंकिता हत्याकांड मामले में सोशल मीडिया पर अंकिता भंडारी और उसके दोस्त के कई व्हाट्सएप चैट वायरल हुए। इनमें अंकिता ने वहां पर आने वाले एक मेहमान और अंकित के बारे में बहुत कुछ बताया है। उसने कई बार लिखा कि अब वह यहां पर काम नहीं करेगी। अंकित उससे बहुत से गलत काम करने को कहता है। अंकित उसे धमकाता था कि यदि उसने ग्राहको को मना किया तो यहां लड़ाई हो जाएगी। वह धमकी देता था कि वह उसे काम से निकाल देगा। अंकिता ने लिखा कि बहुत गंदा होटल है, मैं यहां बहुत अनसिक्योर फील कर रही हूं। मुझे अंकित वीआईपी मेहमानों को ‘स्पेशल सर्विस’ देने को बोलता है। मैं यहां काम नहीं करूंगी... चैट में दोस्त अंकिता को बार-बार कॉल करने को कहता रहा लेकिन वह मना करती रही। अंकिता ने कहा कि आवाज आएगी तो अंकित यहां आ जाएगा।ऋषिकेश में अंकिता हत्याकांड मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर अंकिता भंडारी और उसके दोस्त के कई व्हाट्सएप चैट वायरल हुए। इनमें अंकिता ने वहां पर आने वाले एक मेहमान और अंकित के बारे में बहुत कुछ बताया है। उसने कई बार लिखा कि अब वह यहां पर काम नहीं करेगी। अंकित उससे बहुत से गलत काम करने को कहता है। अंकित उसे धमकाता था कि यदि उसने ग्राहको को मना किया तो यहां लड़ाई हो जाएगी। वह धमकी देता था कि वह उसे काम से निकाल देगा। अंकिता ने लिखा कि बहुत गंदा होटल है, मैं यहां बहुत अनसिक्योर फील कर रही हूं। मुझे अंकित वीआईपी मेहमानों को ‘स्पेशल सर्विस’ देने को बोलता है। मैं यहां काम नहीं करूंगी... चैट में दोस्त अंकिता को बार-बार कॉल करने को कहता रहा लेकिन वह मना करती रही। अंकिता ने कहा कि आवाज आएगी तो अंकित यहां आ जाएगा। अंकिता ने व्हाट्सएप पर अपने दोस्त से यह बातें कहीं थीं। दोस्त ने समझाने और कॉल करने की बात कही, लेकिन डर के मारे वह उससे भी ज्यादा बात नहीं कर सकी। यह सारी बातें दोनों के बीच 17 सितंबर यानी अंकिता की मौत से एक दिन पहले हुई थीं।  अंकिता ने व्हाट्सएप चैट यह भी कहा रिजॉर्ट में आए एक ग्राहक ने शराब के नशे में जबरन उसे हग करने की कोशिश की। वह अपने दोस्त को चैट में बता रही है कि किसी ग्राहक ने उसको शराब के नशे में गले लगा लिया था, तब मैनेजर अंकित गुप्ता ने उसको शांत रहने के लिए बोला था। ग्राहक ने उसको अतिरिक्त सेवा के लिए 10 हजार रुपये देने की पेशकश की पर उसने इनकार कर दिया। अंकिता चैट में यह भी लिखती है उसके साथ अगली बार ऐसा हुआ तो वह काम छोड़ देगी।

गुरुवार, 29 सितंबर 2022

नगर पालिका बोर्ड बैठक के 14 प्रस्ताव मंडलायुक्त ने किए निरस्त

 


 मुजफ्फरनगर। नगर पालिका बोर्ड की 13 जुलाई को हुई बैठक में गुपचुप तरीके से रखे गए 14 अन्य प्रस्तावों को मंडलायुक्त लोकेश एम. ने सभासदों की शिकायत पर कराई जांच के बाद निरस्त कर दिया है। 

नगर पालिका के सभागार में पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक 13 जुलाई को बुलाई गई थी। इस बोर्ड बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में नगर मजिस्टे्रट मौजूद रहे। बोर्ड बैठक में नगर पालिका ईओ पर गंभीर आरोपों और हंगामे के बीच ईओ हेमराज सिंह बैठक को बीच में छोडकर चले गए थे। उनके जाने के बाद बैठक में एक के बाद एक प्रस्ताव पास होते चले गए। इस दौरान बोर्ड में अन्य के रूप में रखे प्रस्ताव संख्या प्रस्ताव 674 (1) से 674(14) को भी पास कर दिया। इसके बाद नगर पालिका से बोर्ड बैठक की प्रोसिडिंग डीएम स्तर से कमिश्नर को स्वीकृति के लिए भेजी गई थी। बोर्ड बैठक के बाद भाजपा के सभासद प्रेमी छावडा, नरेश मित्तल, कुसुमपाल, सपना मलिक, रानी सक्सेना आदि सभासदों ने यूनिपोल, होर्डिग्स, वाटर कूलर समेत 14 प्रस्ताव के संबंध में शिकायत करते हुए कहा था कि यह प्रस्ताव बैठक में रखे ही नहीं गए और बैठक के बाद मनमाने तरीके से इन्हें प्रोसीडिंग में शामिल किया गया है। कमिश्नर ने डीएम से इन प्रस्ताव की जांच पडताल कराई गई। कमिश्नर लोकेश एम. का कहना है कि प्रस्ताव संख्या 674(1) से 674(14) तक प्रस्ताव विधिसम्मत नहीं पाए गए। जिस कारण इन सभी प्रस्ताव को प्रतिषेधित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से उन लोगों के हाथों के तोते उड गए हैं जो चेयरमैन के कंधे पर सवार होकर फायदा उठाना चाह रहे थे।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...