मंगलवार, 29 दिसंबर 2020

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सकुशल तरीके से होंगे संपन्न : एसएसपी


 मुजफ्फरनगर l प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर जिले के एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा आज अपने अधीनस्थों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए गए l

मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा आगामी पंचायती चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस लाइन में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग की गयी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही चुनाव को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनपर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

आठ करोड़ डकारने वाला समाज कल्याण विभाग का क्लर्क बर्खास्त


मुजफ्फरनगर। समाज कल्याण विभाग मेें तैनात क्लर्क द्वारा आठ करोड़ डकारने के बाद शासन ने अब उसे बर्खास्त कर दिया है। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग के निदेशक बालकृकृष्ण त्रिपाठी ने पत्र जारी किया है। वर्तमान में अनिल की तैनाती बिजनौर में थी। जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना ने बताया कि पूर्व में तैनात रहे क्लर्क अनिल वर्मा के बर्खास्त होने संबंधी पत्र शासन से प्राप्त हुआ है।

वर्ष 2009 में जिला समाज कल्याण विभाग में करोड़ों रुपये का छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति घोटाला प्रकाश में आया था। घोटाला खोलने जा रहे तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी रिंकू सिंह राही पर गोलियां बरसा दी गई थीं। इसके बाद समाज कल्याण विभाग के 13 क्लर्कों सहित तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गयासुद्दीन मलिक को भी निलंबित कर दिया गया था। बिजनौर से आए कनिष्ठ लिपिक अनिल वर्मा को छात्रवृत्ति तथा शुल्क प्रतिपूर्ति सहित कई अहम काम दिए गए। अनिल वर्मा ने रिंकू सिंह राही कांड के आरोपितों से मिलकर करोड़ों का खेल कर दिया। ए. सिंह के हस्ताक्षर से अपनी आइडी व फोटो लगाकर जिला समाज कल्याण अधिकारी के पदनाम से यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया रेलवे रोड में बैंक खाता खोला।

 शासन की योजनाओं की इस खाते में धनराशि जमा कराई। कई किस्तों में खाते से 92.67 लाख रुपये आहरित कर लिए। शेष धनराशि 7.67 लाख चेक के माध्यम से आहरित की। इसके बाद खाता बंद कर दिया। बैंक ऑफ बड़ौदा गांधी कॉलोनी में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के पदनाम से खाता खोलकर इसमें 6.94 करोड़ रुपये आहरित कर लिए। वर्ष 2012 में शासन से नियुक्त टीम ने फर्जीवाड़ा पकड़ा और अनिल कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया गया। उसे जेल जाना पड़ा। बाद में अनिल वर्मा बहाल हो गया और बिजनौर में उसे समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में तैनाती मिली।

जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक


नई दिल्ली । नए साल 2021 में प्रवेश करने से पहले आप जनवरी महीने की बैंक की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें। साल 2021के पहले महीने जनवरी में करीब 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। नौ दिन तो पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन अलग-अलग राज्यों में अलग छुट्टियों की वजह से कहीं-कहीं ज्यादा दिन भी  बैंक बंद रहेंगे। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों को मिलाकर अगले महीने इसकी संख्या 14 हैं।  बता दें इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं। बैंक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चैथे शनिवार को बंद रहते हैं। आइए, जानें जनवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे..

जनवरी 2021

डेट दिन अवकाश विवरण

जनवरी 1 शुक्रवार नए साल का दिन (आइजाॅल, चेन्नई, गंगटोक, शिलाॅन्ग और इंफाल जोन में)

जनवरी 2 शनिवार न्यू ईयर हाॅलिडे (सिर्फ आइजाॅल जोन में)

जनवरी 3 रविवार साप्ताहिक अवकाश

जनवरी 9 शनिवार दूसरा शनिवार (पूरे देश में)

जनवरी 10 रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)

जनवरी 12 मंगलवार स्वामी  विवेकानंद जयंती (सिर्फ कोलकाता जोन में)

जनवरी 14 गुरुवार

मकर संक्रांति और पोंगल (अहमदाबाद, चेन्नई, गंगटोक और हैदराबाद जोन)


जनवरी 15 शुक्रवार

तिरुवल्लुवर डे माघ बिहू (चेन्नई और गुवाहाटी)


जनवरी 20 बुधवार गुरु गोविंद सिंह जयंती (सिर्फ चंडीगढ़ जोन में)

जनवरी 23 शनिवार चौथा शनिवार (पूरे देश में)

जनवरी 24 रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)

जनवरी 26 मंगलवार गणतंत्र दिवस (पूरे देश में)

जनवरी 31 रविवार साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में)

 

ये छुट्टियां कुछ राज्यों में होंगी जिसके कारण बैंक बंद रहने वाले हैं।

 

14 जनवरी  सोमवार  मकर संक्रांति, पोंगल, माघे संक्राति

15 जनवरी  मंगलवार - तिरुवल्लुवर दिवस (तमिलनाडु), बिहु (आसाम), टुसू पूजा (आसाम)

16 जनवरी  बुधवार   उज्हावर तिरुनल (तमिलनाडु)

23 जनवरी  बुधवार   नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस  पश्चिम बंगाल

25 जनवरी  शुक्रवार   इमोउनु इराप्ता (मणिपुर)

सोमवार, 28 दिसंबर 2020

आज का पंचांग और राशिफल 29 दिसंबर 2020



🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 29 दिसम्बर 2020*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि -  चतुर्दशी सुबह 07:54 तक तत्पश्चात पूर्णिमा* 

⛅ *नक्षत्र - मॄगशिरा शाम 05:33 तक तत्पश्चात आर्द्रा*

⛅ *योग - शुक्ल शाम 04:13 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:24 से शाम 04:45 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:16* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:05* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - व्रत पूर्णिमा, श्री दत्तात्रेय जयंती*

 💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞यह हैं सुबह के 13 मंत्र, कोई 1 भी पढ़ लिया तो मिलेगी हर कार्य में सफलता


इन 13 मंत्रों में से कोई एक मंत्र रोज पढ़ें, सफलता के कीर्तिमान रचें 

 

सुबह इन मंत्रों को पढ़ने से मिलती है मनचाही सफलता 

 

अगर आप चाहते हैं हर दिन आपका शुभ और सफलतादायक हो तो बिस्तर से उठते ही अपने दोनों हाथों को आपस में रगड़ कर चेहरे पर लगाएं और दिए गए 13 मंत्रों में से किसी भी 1 मंत्र को बोलें। आपका दिन उन्नतिदायक और प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। 

 

1 . ॐ मंगलम् भगवान विष्णु: मंगलम् गरूड़ध्वज:।

मंगलम् पुण्डरीकांक्ष: मंगलाय तनो हरि।।



 

2 . कराग्रे वसते लक्ष्मी: कर मध्ये सरस्वती।

करमूले गोविन्दाय, प्रभाते कर दर्शनम्।


 

3 . गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु, गुरुर्देवो महेश्वर:।

गुरु साक्षात् परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नम:

 

4 . करारविन्देन पदारविन्दं, मुखारविन्दे विनिवेशयन्तम्।

वटय पत्रस्य पुटेशयानं, बालं मुकुन्दं मनसा स्मरामि।।

 

5. सी‍ताराम चरण कमलेभ्योनम: राधा-कृष्ण-चरण कमलेभ्योनम:।


 


6 . राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमै: सहस्त्रनाम तत्तुल्यं श्री रामनाम वरानने।

 

7 . माता रामो मम् पिता रामचन्द्र: 

स्वामी रामो ममत्सखा सखा रामचन्द्र: 

सर्वस्व में रामचन्द्रो दयालु नान्यं जाने नैव जाने न जाने।।1।।

 

8. दक्षिणे लक्ष्मणो यस्त वामेच जनकात्मजा, 

पुरतोमारुतिर्यस्य तं वंदे रघुनंदम्।

 

9 . लोकाभिरामं रण रंग धीरं राजीव नेत्रम् रघुवंश नाथम्।

कारुण्य रूपम् करुणा करम् श्री रामचंद्रम शरणं प्रपद्ये।

 

10. आपदा मम हरतारं दातारम् सर्व सम्पदाम् 

लोकाभिरामम् श्री रामम् भूयो भूयो नमाम्यहं।

 

11. रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे

रघुनाथाय नाथाय सीतापतये नम:।

 

12. श्री रामचंद्र चरणौ मनसास्मरासि,

श्री रामचंद्र चरणौ वचसा गृणोमि।

श्री रामचंद्र चरणौ शिरसा नमामि,

श्री रामचंद्र चरणौ शरणम् प्रपद्धे:।।

 

13. त्वमेव माता च पिता त्वमेव। त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव।

त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव। त्वमेव सर्वम् ममदेव देव


🌷 *कर्ज से मुक्ति* 🌷

🙏🏻 *कर्ज से शीघ्र मुक्ति पाने के लिए हर बुधवार के दिन वट वृक्ष के मूल में घी का दीप जला कर रख दें| इससे कर्जे से शीघ्र मुक्ति मिलेगी| और बुधवार के दिन खाने में मूँग या मूँग की दाल लें|*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कारोबार में बरकत पाने के लिए* 🌷

🙏🏻 *जिनकी अपनी दुकान है, फैक्ट्री या कारोबार है वे लोग रोज नही तो हर बुधवार को गौ माता को हरा चारा खिलायें तो उन्हें लाभ होगा ओर गौ सेवा भी होगी ।*

            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शारीरिक कमजोरी* 🌷

💪🏻 *10 ग्राम काले तिल चबा लो, और ठंडा पानी पियो; 2 घंटे तक कुछ खाओ पियो नहीं l इससे शरीर की कमजोरी मिटकर शरीर मजबूत होगा l दांत व मसूड़े मज़बूत होंगे, मस्तक मज़बूत होगा ।*

💥 *विशेष - रात को तिल की चीजे नहीं खानी चाहिए ।*

🙏🏻 🍁🙏🏻

पंचक

15 जनवरी सायं 5.04 बजे से 20 जनवरी दोपहर 12.37 बजे तक

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

जनवरी 2021: 

रविवार, 24 जनवरी 2021- पौष पुत्रदा एकादशी


रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी

प्रदोष व्रत


10 जनवरी: प्रदोष व्रत


26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत

पौष अमावस्या- बुधवार, 13 जनवरी 2021


दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021

मेष 

ग्रहों की चाल आज आपके लिए आगे बढ़ने के कई मौके लेकर आएगी। आपका कॉन्फिडेंस हाई रहेगा, जिससे बिजनेस में आज कुछ नया रिस्क लेने की कोशिश करेंगे। आपकी सेहत मजबूत स्थिति में रहेगी और आप हर काम को खुद करना चाहेंगे। आज अपने किसी पुराने दोस्त से मिलकर खुशी होगी। ट्रैवलिंग भी हो सकती है। भाग्य आपकी जॉब के लिए बेहद अनुकूल रहेगा और पारिवारिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। निजी जीवन खुशी से भरा रहेगा।

वृष 

आज के दिन ग्रहों की चाल आर्थिक तौर पर मजबूती लेकर आई है। आपके पास धन की आवक होगी, जिससे आर्थिक स्थिति में अच्छा फायदा दिखाई देगा, लेकिन कुछ खर्चे भी होंगे, जो किसी जमीन जायदाद के चक्कर में आपको करने पड़ सकते हैं। आज आपके पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है, लेकिन निजी जीवन खुशी से भरा रहेगा और जीवन साथी से रोमांस की बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय से शादी की बात कर सकते हैं। दान धर्म में आपका मन लगेगा

मिथुन 

आज का दिन बेहद अनुकूल रहेगा। खुद पर आपका भरोसा आपको मानसिक चिंताओं से दूर रखेगा, जिससे सभी स्थितियां आपको स्पष्ट नजर आएंगी बिजनेस के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको सफलता मिलेगी और इनकम में बढ़ोतरी भी होगी। कुछ खर्चा जरूर रहेंगे, लेकिन फिर भी आप आज दिल से खुश नजर आएंगे। परिवार के लोग आज आपको सपोर्ट करेंगे और आपकी आर्थिक मदद भी करेंगे। विदेश जाने का विचार मन में आ सकता है।

कर्क 

आज अपनी सेहत का ध्यान रखें क्योंकि आप सर्दी की पकड़ में आ सकते हैं और बीमार हो सकते हैं। जहां तक आपकी नौकरी की बात है, तो आप आज पर्फेक्ट काम करेंगे, जिससे आपके विरोधी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। बिजनेस करते हैं, तो आज आपका कोई कर्मचारी आपसे मदद मांग सकता है। इनकम के नजरिए से दिनमान बेहद अच्छा रहेगा। आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और घर के लिए कोई नया साजो सामान लेकर आ सकते हैं।

सिंह 

आपकी सेहत में अच्छा सुधार रहेगा, जिससे कामों में आपकी रूचि जागेगी और आपका कॉन्फिडेंस पड़ेगा। आज इनकम को बढ़ाने के लिए कुछ नया तरीका ढूंढ सकते हैं। किसी लंबी ट्रैवलिंग पर जाने के योग बनेंगे। परिवार में खुशी के बीच कोई कड़वी बात भी हो सकती है, जिससे घर की खुशी कम हो जाएगी। संतान से कुछ निराशा हो सकती है, जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें प्रियतम से झड़प परेशान करेगी, लेकिन शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे।

कन्या

आज आपको अपने दिमाग से किए गए कामों का फल मिलेगा। इनकम में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन नौकरीपेशा लोग अपने काम में जमे रहेंगे। बिजनेस करने वालों को आज उत्तम लाभ के योग बनेंगे और गवर्नमेंट से भी कोई अच्छा बेनिफिट आज आपको मिल सकता है। पढ़ाई करने वाले लोग आज बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। मन लगाकर पढ़ाई करें। दोस्तों से मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा और आज आप अपने पिता से कोई डिमांड रख सकते हैं।

तुला 

आज आपका दिन पहले से अच्छा बीतेगा, जो कुछ दिनों से एक सिर में दर्द और मानसिक तनाव की स्थिति थी, वह दूर हो जाएगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं और आप ट्रांसफर चाहते हैं, तो कोशिश करें, सफलता मिल सकती है। आज अचानक से धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। ससुराल से बातचीत होगी और किसी खास मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। जीवन साथी आज काफी एक्टिव रहेंगे और आपकी मदद करने को तैयार भी। घर में सुख शांति रहेगी। प्रेम जीवन में कुछ तनाव दिखाई दे सकता है।

वृश्चिक 

आज का दिनमान आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आर्थिक और मानसिक चिंताएं परेशान करेंगी। आज आप के कुछ महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें। खर्चों में अधिकता होगी, लेकिन विरोधी आप के कब्जे में रहेंगे और आपको परेशान नहीं कर पाएंगे। अपनी बोली में थोड़ी मिठास लाएं क्योंकि कड़वाहट से काम खराब हो सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा और आपको दवाई खानी पड़ सकती है। बिजनेस आज सफलता लेकर आएगा

धनु 

ग्रहों की स्थिति आज आपको बिजनेस से बेहद अच्छा लाभ दिलवा सकती है। आज कुछ जरूरत को ध्यान में रखकर खर्चे भी करने पड़ेंगे। बिजनेस में इन्वेस्टमेंट भी करेंगे और कुछ बैंक में भी जमा कर सकते हैं। यानी आज आर्थिक तौर पर आप सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में थोड़ी अधिकता रहेगी और अपने प्रिय से मिलने की बेकरारी भी आपके चेहरे पर नजर आएगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे क्योंकि जीवन साथी आपको खुश रखेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन बेहद अनुकूल रहेगा और आप मन लगाकर काम करेंगे।

मकर 

आज का दिन मान आपके लिए थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है क्योंकि एक तरफ आपके विरोधी सिर उठाएंगे, जिनसे आपकी चिंताएं बढ़ेंगी, तो दूसरी तरफ आपके खर्च भी बढ़ेंगे। आप अपने लिए कुछ करना चाहेंगे, लेकिन उसके लिए ना तो आपके पास आज समय होगा और ना ही उतना धन उपलब्ध होगा, इसलिए आप खुद को थोड़ा असहाय सा महसूस कर सकते हैं, लेकिन इससे बचने के लिए आप ईश्वर की शरण में जाएंगे और किसी मंदिर जाकर ईश्वर के दर्शन करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन में आज खुशी से भरा दिन रहेगा और काफी रोमांटिक रहेंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी।

कुंभ

ग्रहों की स्थिति आज आपके पक्ष में रहेगी, जिससे शादीशुदा लोग अपनी संतान का सुख प्राप्त करेंगे। आज आपकी संतान अपनी क्रिएटिविटी से आपको खुश कर सकती है। आपकी कोई पुरानी इच्छा भी पूरी हो सकती है और धन का लाभ भी होगा। पैरों में दर्द आज आपको परेशान कर सकता है। निजी जीवन खुशी से भरा रहेगा। बिजनेस में आज अच्छा बेनिफिट देखने को मिलेंगे और जीवन साथी के साथ यदि बिजनेस करते हैं, तो और भी बढ़िया दिन रहेगा। आज आप काफी कॉन्फिडेंट नजर आएंगे।

मीन 

आज के दिन आपके लिए ग्रहों का इशारा यही है कि अपने परिवार को महत्व दें और अपनी जिम्मेदारियों से दूर ना भागे। दांपत्य जीवन तो खुशनुमा रहेगा ही, लेकिन घरेलू जरूरते आपका ध्यान आकर्षित करेंगी। आप अपने काम और परिवार के बीच अच्छा तालमेल बनाए रखने में सफल रहेंगे, जिससे आज कोई बड़ी परेशानी आपके सामने नहीं आएगी। धन की उपलब्धि सहजता से होगी और आपका भाग्य प्रबलता से आपका साथ देगा। इस कारणवश आज आप काफी मजबूत स्थिति में नजर आएंगे और आपका स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।


आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 




 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29 

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92 


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी

बिजनौर में बच्चा न होने पर नवविवाहिता की गला घोट कर हत्या

 

बिजनौर


: गांव मुकरपुरी में रविवार रात एक विवाहिता की गला घोट कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा किया और दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

थाना नौगावां सादात के ग्राम बिवडा खुर्द निवासी प्रीति पुत्री सुभाष की शादी तीन वर्ष पूर्व स्योहारा के ग्राम मुकरपुरी निवासी रोहित के साथ हुई थी। मायके वालों को सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। देर रात ससुराल में पहुंचे मायके वालों ने गला घोटकर बेटी की हत्या का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पति रोहित, जेठ मोहित, सास पुषपा देवी व ससुर वीरेंद्र सिंह आये दिन मारपीट करते थे। देर रात्रि सभी आरोपितों ने प्रीति की गला घोट कर हत्या कर दी। मायके वालों का कहना है कि विवाहिता की कोई संतान ना होने के चलते भी उसे प्रताड़ित किया जाता था इसी कारण उसकी हत्या की गई है।


सात सौ वाला गैस सिलेंडर मिलेगा दो सौ रुपये में


नई दिल्ली। पेटीएम ने अपने ऐप से एलपीजी सिलिंडर बुक करने पर 500 रुपये तक के कैशबैक की पेशकश की है. पांच सौ रुपये तक का यह कैशबैक पेटीएम ऐप के माध्यम से पहली बार एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करवाने वाले ग्राहक ही पा सकते हैं. इसके लिए ग्राहकों को एक कोड दर्ज करना होता है. आइए इस ऑफर के बारे में थोड़ा डीटेल से जानें-

Paytm LPG Cylinder Booking Cashback Offer का लाभ पाने के लिए ग्राहकों को प्रोमो सेक्शन में प्रोमो कोड FIRSTLPG दर्ज करना होता है. ग्राहक इस पेटीएम ऑफर का उपयोग ऑफर अवधि के दौरान सिर्फ एक बार ही कर सकते हैं. यह ऑफर 31 दिसंबर, 2020 तक ही वैलिड है. ऐसे में आपके पास सस्ता गैस सिलिंडर पाने के लिए कुछ ही दिन बचे हैं.

चीन की पोल खोलने वाली पत्रकार को चार साल की सजा


नई दिल्ली। वुहान में कोरोना वायरस की स्थिति पर लाइव स्ट्रीम करने वाली सिटीजन जर्नलिस्ट झांग झान को चीन ने चार साल की जेल की सजा सुनाई है। झांग ने वुहान में फैले कोरोना वायरस के बारे में पूरी दुनिया को जानकारी दी थी। जर्नलिस्ट पर की गई कार्रवाई के बाद चीन की असलियत सामने आ गई है और लोग सवाल करने लगे हैं कि जरूर 'दाल में कुछ काला' है। 

हॉन्ग-कॉन्ग फ्री प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, झांग को महामारी के शुरुआती चरणों के दौरान परेशानी को और भड़काने का दोषी ठहराया गया है। शंघाई की न्यू डिस्ट्रिक्ट पीपुल्स कोर्ट के बाहर सोमवार को सुनवाई शुरू होने से पहले झांग के दर्जनों समर्थक और डिप्लोमैट्स इकट्ठे हुए। हालांकि, इस दौरान पुलिस ने पत्रकारों को कोर्ट में घुसने से रोक दिया और बाहर कर दिया। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि 37 वर्षीय पूर्व वकील जून महीने से ही भूख हड़ताल पर है। उनके वकीलों के अनुसार, उन्हें जबरदस्ती नाक की नली के रास्ते खाना दिया गया।

कोरोना गाइडलाइन्स को 31 जनवरी तक बढाया


नयी दिल्ली। कोरोना संक्रमण के जारी रहते केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना वायरस की गाइडलाइन्स को 31 जनवरी 2021 तक बढ़ाने का फैसला किया है। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कंटेनमेंट को लेकर जो चीजें पहले से चली आ रही है वो जस की तस चलती रहेंगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि कंटेनमेंट जोन को सावधानीपूर्वक सीमांकित किया जाना जारी रहेगा। इन जोन के भीतर निर्धारित रोकथाम के उपायों का सख्ती से पालन किए जाएंगे। इसके साथ-साथ गृह मंत्रालय ने राज्यों को भी कोविड-19 को लेकर जारी गाइडलाइन्स की कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।

गृह मंत्रालय ने कहा है कि सक्रिय और नए कोविड-19 मामलों में लगातार गिरावट देखी गई है। खासकर यूके में कोरोना वायरस के नए प्रकार को देखते हुए और विश्व स्तर पर मामलों में उछाल को ध्यान में रखते हुए निगरानी, रोकथाम और सावधानी बनाए रखने की आवश्यकता है। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या सोमवार को 9782669 पहुंच गई।

खेलो इंडिया पर श्रीराम काॅलेज में संगोष्ठी संपन्न


मुजफ्फरनगर । आज श्री राम ग्रुप  आफ कालेजेज के सभागार में "स्पोटर्सः ए वे आफ लाइफ", एवं आई0एम0टी गाजियाबाद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित “खेलों इंण्डियाः एक आदर्श खेल गांव की अवधारणा“ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि “स्पोटर्सः ए वे आफ लाइफ“, गाजियाबाद और खेल शोध केंद्र आईएमटी गाजियाबाद के अध्यक्ष डा कनिष्क पांडेय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम गु्रप आफ कालेजेज के संस्थापक चेयरमैन एवं स्पोटर्सः ए वे आफ लाईफ के संरक्षक डा0 सुभाष चंद्र कुलश्रेष्ठ ने की। 

 सेमिनार के मुख्य अतिथि डा0 कनिष्क पांडेय ने आदर्श खेल गांव की अवधारणा पर बोलते हुए कहा कि इस योजना की पहल बहादुरपुर और खेड़ी विरान को आदर्श खेल गांव बनाने और देश के प्रत्येक गांव में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा गांवों में छुपी खेल प्रतिभाओं को खेल संसाधन एवं मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 16 जनवरी 2020 को शुरू की गई थी। इस कार्ययोजनाओं की प्राथमिकताओं पर बोलते हुए डा0 पांडेय ने बताया कि गांव में इस कार्ययोजना को तीन चरणों में क्रियान्वित किया जा रहा है। जिसमें सबसे पहले लोगों में खेलों के प्रति जानकारी एवं जागरूकता को बढ़ाने के लिए इससे संबंधित बुकलेट का वितरण किया गया साथ ही खेलों का भी आयोजन किया गया जिसमें तकरीबन 750 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया गया तथा डोर-टू-डोर सर्वे कर लोगों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया गया। जिससे गांव के रहने वाले परिवार अपने बच्चों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि खेलों का मनुष्य के व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही खेलों के माध्यम से बच्चों में नैतिक मूल्यांे एवं अनुशासन का भाव विकसित होता है तथा बड़ों का आदर सम्मान जैसे गुण भी विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना का दूसरा उद्देश्य यह है कि खेलों के माध्यम से गांव का हर बच्चा खिलाडी बनने के साथ-साथ अच्छा नागरिक बनें तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्ती भूमिका निभाए। उन्होंने इस योजना के तीसरे चरण के उद्देश्यों का जिक्र करते हुए कहा कि बच्चों की खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करना इस योजना का तीसरा और मूल उद्देश्य है। जिसके माध्यम से बेहतर प्रदर्शन के आधार पर खेल प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें आर्थिक सहयोग के साथ-साथ मूलभूत खेल सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाता है। 

  इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज़ के चेयरमैन एवं स्पोटर्स: ए वे आॅफ लाइफ के संरक्षक डा0 सुभाष चंद्र कुलश्रेष्ठ ने अपने संबोधन में कहा कि बहादुरपुर और खेड़ी विरान को आदर्श गांव बनाने की दिशा में कार्य करते हुए श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज़ की तरफ से गांव के बच्चों को विश्व स्तरीय खेल संसाधनों एवं सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा कि स्पोटर्स कल्चर को प्रोत्साहित करने से गांव के बच्चों में जहां खेल के प्रति रूझान बढेगा साथ ही व्यक्तित्व में भी विकास होगा। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से  व्यक्ति को मानसिक संतोष एवं नव ऊर्जा प्राप्त होती है। जिंदगी की भाग-दौड़ एवं व्यस्त जीवन शैली को खेलों के माध्यम से संतुलित कर जीवन में लक्ष्य प्राप्ति को सुगम बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी 2020 को शुरू की गई इस पहल की वर्षगांठ आगामी 16 जनवरी 2021 को खेलों पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर बनाने की योजना है।

सेमिनार के विशिष्ट अतिथि प्रो0 मुन्ना मिश्रा ने कहा कि इस योजना के तहत खिलाडियों की प्रतिभा को ध्यान में रखते हुए उन्हें बेहतर मंच के साथ-साथ डाइट प्लान भी तैयार किया जाएगा। जिससे खिलाडी की कद-काठी, वजन एवं मैदान पर किए गए अभ्यास को घ्यान में रखते हुए पोषक आहार से संबंधित योजना पर कार्य किया जाएगा। जिसमें हर बच्चे का हेल्थ डाइट कार्ड भी बनाए जाने की योजना है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शिक्षा का अधिकार मौलिक अधिकारों के अंतर्गत आता है ठीक उसी प्रकार खेल के अधिकार को भी मौलिक अधिकारों में शामिल किया जाना चाहिए। जिससे देश में खेल संस्कृति का विकास होगा एवं प्रतिभाओं को भी मंच मिलेगा साथ ही अन्तर्राष्ट्रªीय खेल प्रतियोगिताओं में भारत की संभावनाएं बढेगीं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर हर मोर्चे पर शिक्षा के सामने खेल को कमतर ही आंका जाता है। लेकिन खेल हमारे सोचने समझने की शक्ति को दोगुना करता है। अतः सभी को इस बात से अवगत कराने की जरूरत है कि खेलोगें कुदोगे तो बनोगे खराब पढागें लिखोंगे तो बनोगे नबाव वाली खेलों के प्रति नाकारात्मक मानसिकता को दूर कर खेलों के प्रति अपनी सोच बदलनी चाहिए।  

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शुधांशु हेड, आईटीसेल, स्पोटर्स ए वे आफ लाइफ ने पावर पाईट प्रजेंटेशन के माध्यम से विचार रखते हुए कहा कि खेल से संमबंधित विद्यार्थियों की सम्पूर्ण जानकारियों एवं सूचनाओं- जैसे उनका स्वास्थय, वजन, डाईटप्लान, व्यवहार, अनुशासन, उपस्थिति आदि का संकलन कर एक पोर्टफालियो तैयार कर रोजाना अपडेट किया जाएगा। जिससे समय-समय पर विधार्थियों के शारीरिक , बौद्धिक, सामाजिक, व्यवहारिक एवं खेल में प्रदर्शन के आधार पर विश्लेषण किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीराम गर्ल्स काॅलेज के गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्षा डाॅ0 श्वेता राठी व प्रवक्ता सोफिया अंसारी ने खिलाड़ियों के पोषक आहार से संबंधित विषय पर प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया कि विभाग द्वारा भविष्य में इस विषय पर एक सर्वे का आयोजन किया जाएगा जिसमें एम0एस0सी फूड एण्ड न्यूट्रीशियन की छात्राओं द्वारा व्यक्तिगत रूप से गांव के प्रत्येक बच्चे एवं खिलाड़ी का पोषक आहार स्तर का विश्लेषण कर उनके लिए डाइट चार्ट से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किया जाएगा। जिससे खिलाडियों को सही शारीरिक विकास एवं ऊर्जा प्राप्त कर खेलोें में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

इस अवसर पर श्रीराम काॅलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम, बहादुरपुर खेडी विरान के ग्राम प्रघान राधेश्याम, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार, कनुप्रिया, अंकित धारीवाल, एवं कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने नागिन नदी के उद्गम का किया निरीक्षण


मुजफ्फरनगर । शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, श्रीमती कंचन वर्मा ने निर्विवाद उत्तराधिकार (विरासत) खतौनी में दर्ज कराये जाने के विशेष अभियान के अन्तर्गत आज ग्राम अन्तवाडा में खुली बैठक कर ग्रामवासियों के साथ सीधा संवाद कर अभियान व योजनाओं की जानकारी दी। उन्होने उपस्थित ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार निर्विवाद उत्तराधिकार (विरासत) खतौनी में दर्ज कराये जाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने कहा कि 30 दिसम्बर तक राजस्व/तहसील अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर राजस्व ग्रामों में प्रचार-प्रसार तथा खतौनियों को पढा जायेगा तथा लेखपाल द्वारा विरासत हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उन्हें आॅनलाइन भरा जायेगा।

नोडल अधिकारी ने आज चीनी मिल खतौली के गन्ना तौल क्रयकेन्द्र जानसठ बी एवं मकसूदाबाद का औचक निरीक्षण किया तथा उपलब्ध अभिलेखो एवं पंजिकाओं को देखा। इसी के साथ किसानों से बात कर फीडबैक लिया गया। निरीक्षण के समय नोडल अधिकारी क्रयकेन्द्र पर व्यवस्थाओं से सन्तुष्ट नजर आई। उपस्थित किसानों ने ई.आर.पी. व्यवस्था की प्रशंसा की तथा अवगत कराया कि इस व्यवस्था के अन्तर्गत किसानों की समस्याओ का त्वरित गति से निस्तारण हो रहा है। इस व्यवस्था से पूर्व कई-कई दिन बाद किसानों की समस्याओं का समाधान होता था परन्तु अब किसानों अपनी समस्या विभागीय वेबसाईट ब्ंदमनचण्पद अथवा ई-गन्ना ऐप पर दर्ज करा सकते है जो स्वतः सम्बन्धित समिति अथवा चीनी मिल मे पहूंच जाती और तत्काल कृषक की समस्या का समाधान हो रहा हैं। इसके अतिरिक्त टोल फ्री नम्बर 18001213203 तथा 18001035823 पर भी किसानों की समस्या का समाधान हो रहा है।

इसके पश्चात नोडल अधिकारी ने ग्राम अन्तवाडा मे स्थित नागिन नदी के उद्गम स्थल का निरीक्षण किया और नदी पर मनरेगा के अन्तर्गत मेढ बन्दी व नदी की सफाई का निरीक्षण किया। बीडीओ खतौली ने बताया कि नागिन नदी ग्राम अन्तवाडा से निकल कर खतौली ब्लाक के 10 ग्राम पंचायत से होते हुए 20 किमी तक जाती है। नोडल अधिकारी द्वारा नदी के जीर्णोद्वार से सम्बन्धित कार्याे को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये तथा तकनीकी रूप सिंचाई विभाग से भी सहभागिता करायी जाये तथा उनके पास उपबल्ध नक्शे  से भी सहायता ली जाये ताकि नदी के जीर्णोद्वार कार्य को सुगंमता से करने मे मदद मिल सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, एसडीएम खतौली, बीडीओ खतौली सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

आतंकियों से लोहा लेते शहीद हुए सिसौली के जांबाज अनिल


मेरठ । कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए मेरठ जनपद के सपूत प्लाटून हवलदार अनिल कुमार शहीद हो गये। शहीद का पार्थिव शरीर कल उनके पैतृक गांव लाया जायेगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। 

सूत्रों के अनुसार मेरठ जिले के गांव सिसौली गढ़ रोड निवासी अनिल कुमार तोमर भारतीय थलसेना की 44 वीं राष्ट्रीय राइफल्स (जिला शोपियां एवं पुलवामा, जम्मू कश्मीर) में बतौर घातक प्लाटून हवलदार तैनात थे। हवलदार अनिल कुमार की मूल यूनिट 23 राजपूत थी और अभी 44 वीं राष्ट्रीय राइफल्स (राजपूत) में तैनात थे। हवलदार अनिल आजकल कमान अधिकारी की क्यूआरटी के कमांडर थे।

26 दिसम्बर को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कनीगाम गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए कार्डन एंड सर्च आपरेशन चलाया गया। इसी बीच आतंकवादियों और फौज की मुठभेड़ में हवलदार अनिल कुमार ने पूरी बहादुरी के साथ आतंकवादियों का सामना किया। मुठभेड़ के दौरान वे बुरी तरह से जख्मी हो गये। उन्हें तुरंत हेलीकाॅप्टर से श्रीनगर स्थित 92 बेस अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने सोमवार सुबह आखिरी सांस ली। शहीद हवलदार अनिल कुमार तोमर का पार्थिव शरीर कल मेरठ लाया जाएगा, जहां पर पूर्ण राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। तमाम लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर अपनी संवेदना प्रकट की।

कोरोना से गाँधी कॉलोनी में एक और मौत

 मुजफ्फरनगर l जिले में लगातार कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है आज 75 वर्षीय गांधी कॉलोनी निवासी जोगिंदर पुत्र पृथ्वी नाथ की मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में उप


चार के दौरान मौत हो गई

शहरी क्षेत्र में 29 सहित जिले में मिले 38 कोरोना पॉजिटिव

 मुजफ्फरनगर। आज जिले में 38 कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए । इनमें 29 शहरी क्षेत्र से पाए गए हैं। आज मंसूरपुर मिल से 1, मुजफ्फरनगर मेडिकल से 3, भंगेला से 1, खतौली से 5, गांधी नगर से 2, अमित विहार से 1, त्रिवेनी जौली से 1, गांधी कॉलोनी से 5, पुरुषार्थी कॉलोनी से 3, अग्रसेन विहार से 1, इंद्रा कॉलोनी से 2, पटेल नगर से 5, द्वारका पुरी से 2, जनकपुरी से 1, खालापार से 1, कोर्ट रोड से 1, अंसारी रोड से 1, महावीर चौक से 1, जाट कॉलोनी से 1, साकेत से 1 संक्रमित मिलें हैं।


अंजू अग्रवाल ने तली झाड़ सफाई कराई


मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा काली नदी एसटीपी के पास आईपीएस वन के पास नगर के सबसे बड़े लगभग 15 फुट चैड़ा एवं 8 फुट गहरे नाले की जेसीबी मशीन के माध्यम से तली झाड़ सफाई कराई गई तेल पर बड़े नाले की सफाई होने से पूरे नाले के पानी फलों मैं काफी तेजी आई यह नाला मोहल्ला रामपुरी लद्धावाला मिमलाना रोड राम लीला टील्ला गणेश चैक को होते हुए अंतिम रूप से आईपीएस वन के माध्यम से एसटीपी प्लांट तक पहुंचता है इस नाले की सफाई निरीक्षण के पश्चात मोहल्ला रामलीला टीला भैरव के मंदिर के पास  नियाजउपुरा रोड पर पुलिया पूर्ण रूप से चैक हो रही थी उसे माननीय पालिका अध्यक्ष महोदय श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा अपने समक्ष खड़े होकर खुलवाया गया बाद में माननीय पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा गौशाला का निरीक्षण किया तथा गौशाला के पीछे अंतिम छोर में भरे हुए नाले का निरीक्षण करते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए गए इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी सभासद मोहित मलिक सचिन कुमार नरेश खटीक स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू एवं सफाई विभाग से संबंधित लोग मौजूद रहे

यूपी में नये साल का जश्न मनाने के लिए गाइड लाइन जारी


लखनऊ।  नये साल का जश्न मनाने के लिए गाइड लाइन जारी करते हुए बताया गया है कि पुलिस-प्रशासन से पहले अनुमति लेनी होगी। आयोजित कार्यक्रम में 100 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव आर के तिवारी ने वरिष्ठ अफसरों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं।

पत्र में अफसरों को अपने जिलों में कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। खुली जगह पर आयोजन होने पर क्षमता से 40 प्रतिशत लोग ही इकट्ठा हो सकेंगे। नववर्ष के अवसर पर मनाये जाने वाले कोई भी कार्यक्रम संबंधित जिले के जिलाधिकारी कमिश्नरेट जिलों में पुलिस कमिश्नर को पूर्व सूचना देकर ही आयोजित किए जाएं। अनुमति के समय ही आयोजक का नाम, पता, मोबाइल नंबर प्राप्त कर सूचीबद्घ कर लिया जाए और उनसे कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अनुमानित संख्या भी प्राप्त कर ली जाए। आयोजकों को उनके द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमों के संबंध में कोविड-19 से बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों को भलीभांति अवगत करा दिया जाए। यह स्पष्ट कर दिया जाए कि कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकाल और गाइडलाइंस के अनुपालन की जिम्मेदारी उन्हीं की होगी।

 किसी बंद स्थान जैसे हाल या कमरे में कार्यक्रम होने की स्थिति में हालध्कमरे की निर्धारित क्षमता का 50 प्रतिशत किन्तु एक समय में अधिकतम 100 व्यक्तियों तक और खुले स्थान  में कार्यक्रम होने की स्थिति में ऐसे स्थानों के क्षेत्रफल के 40 प्रतिशत से कम क्षमता तक ही फेस मास्क, शारीरिक दूरी, थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर और हैंडवॉश की उपलब्धता की अनिवार्यता सुनिश्चित की जाए। आयोजकों को कार्यक्रम आयोजन के दौरान जारी दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले व्यक्तियों की निर्धारित संख्या एवं मास्क धारण करने और शारीरिक दूरी का पालन करने ओर कार्यक्रम स्थल पर थर्मल स्कैनिंग, हैंडवॉश एवं सैनिटाइजेशन कराये जाने के संबंध में अवश्य अवगत करा दिया जाए। 

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...