शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023

उप्र उद्योग व्यापार संगठन की शाहपुर कार्यकारिणी गठित


मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में प्रदेश मंत्री सरदार बलविंद्र सिंह,जिला महामंत्री प्रवीण जैन,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,नगर महामंत्री पवन वर्मा,नगर उपाध्यक्ष गौरव जैन शाहपुर अंकुर जैन के प्रतिष्ठान पर पहुंचे,जहां कस्बा शाहपुर के अनेकों व्यापारियों द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन में शामिल होने की घोषणा की गई,जिसके पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंद्र सिंह द्वारा शाहपुर व्यापार संगठन कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सरक्षक उमेश मित्तल,वीरेंद्र सिंहल,अध्यक्ष सुभाष चंद्र गोयल, महामंत्री अंकुर जैन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अक्षय सिंघल,संगठन मंत्री मनोज कुमार,कोषाध्यक्ष अनुराग,मंत्री सोनू शर्मा,वरिष्ठ मंत्री धर्मेंद्र कुमार विनीत जैन,प्रेस प्रवक्ता मुदस्सिर खाकी को मनोनीत करते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई,

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि आज कस्बा शाहपुर के व्यापारियों के आमंत्रण पर हम आज उनके बीच उपस्थित हुए हैं इनके द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के निवारण हेतु संगठन से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की गई जिसके पश्चात आज हमारे द्वारा शाहपुर व्यापार संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया हम सभी पदाधिकारियों से आशा करते हैं कि व्यापार संगठन के साथ जुड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री नरेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष व स्वतंत्र प्रभार मंत्री मा0 नितिन अग्रवाल के हाथों को मजबूत करेंगे,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,महामंत्री पवन वर्मा द्वारा समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उपस्थित सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया गया,एवं व्यापारियों की किसी भी समस्या के लिए अग्रसर रहकर कार्य करने की घोषणा की गई


मुजफ्फरनगर में दलित किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रेमिका के परिजनों पर लगाया जहर देने का आरोप

 


मुजफ्फरनगर। दलित किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि किशोर को ज़हर दिया गया था। आशंका जताई जा रही है कि युवती से संबंध होने की नाराजगी पर किशोर को ज़हर दिया गया। हालांकि परिजनों ने सीधे हत्या का आरोप लगाया है।मुजफ्फरनगर नई मंडी क्षेत्र के अलमासपुर में रहने वाली महिला प्रमिला और उसके परिजनों ने देर रात नई मंडी कोतवाली में हंगामा किया। बताया कि उसका बेटा 14 वर्षीय विशाल 22 फरवरी सुबह से गायब हो गया था। जिसके बाद कुछ लोग उसके घर आए थे और आरोप लगाया था कि विशाल ने उनकी बेटी को मैसेज किए हैं।प्रमिला का कहना है कि उसके बाद से विशाल घर नहीं लौटा था। बताया कि जब वह काम पर जा रही थी तो विशाल उसे रास्ते में उल्टियां करता हुआ मिला था। जिसे तुरंत ले जाकर नई मंडी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने बताया था कि किसी जहरीले पदार्थ के कारण विशाल की हालत बिगड़ गई है। उसके बाद विशाल को गंभीर अवस्था में अस्पताल से भेज दिया गया था।परमिला का कहना है कि वह उसे घर ले गई थी जहां उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि एक युवती से संबंधों के आक्रोश में विशाल को जहर देकर मारा गया है। इससे पहले उसके साथ मारपीट भी की गई है।

प्रमिला ने बताया कि विशाल के शरीर पर चोट के निशान है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नई मंडी कोतवाली विजेंद्र रावत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

आज का पंचाग एवँ राशिफल

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️  *दिनांक - 24 फरवरी  2023*

🌤️ *दिन - शुक्रवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 

🌤️ *मास - फाल्गुन*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - पंचमी 25 फरवरी रात्रि 12:31 तक तत्पश्चात  षष्ठी*

🌤️ *नक्षत्र - अश्विनी 25 फरवरी रात्रि 03:27 तक तत्पश्चात भरणी*

*🌤️योग - शुक्ल  शाम 06:48 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

🌤️  *राहुकाल - सुबह 11:25 से दोपहर 12:52 तक*

*🌞 सूर्योदय- 07:04*

🌦️ *सूर्यास्त - 18:39*

👉  *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - 

🔥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

                     🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞




🌷 *अशांति मिटाने के लिए* 🌷

👉🏻 *गाय के गोबर के कंडे लें, उसके ऊपर घी में भीगे हुए चावल डालकर जलाएं l घर में शांति आएगी व वास्तु दोष दूर होंगे l*

🙏🏻 

                     🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *आर्थिक दरिद्रता हो तो* 🌷

➡️ *लोटे में जल, गुड़, दूध, काले तिल मिलाकर शनिवार को पीपल के मूल में 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' जपते हुए ७ परिक्रमा करें और फिर थोड़ी देर में जप करें 'ॐ हौं जूँ सः' । ये माला २१ दिन करें । शनिवार को पीपल का स्पर्श करेंतो आधि-व्याधि व दरिद्रता दूर होती है ।*

🙏🏻 

                     🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞अगर आपको लग रहा है कि आप की दुकान को किसी ने बांध दिया हो तो आप एक नींबू को ले और उसे मुट्ठी में बंद करके पूरी दुकान में घुमाएं और इसके बाद उससे बाहर लाकर उसके चार पीस कर दें और फिर उसे किसी वीरानी जगह पर फेंक दें , इससे भी आपकी बंधी दुकान खुल जाती है।


🌷 *पुराने बुखार में* 🌷

🍃 *तुलसी के ताजे पत्ते 6, काली मिर्च और मिश्री 10 ग्राम ये तीनों पानी के साथ पीस कर घोल बना के बीमार व्यक्ति को पिला दें। कितना भी पुराना बुखार हो, कुछ हो दिन यह प्रयोग करने से सदा के लिये मिट जायेगा।*

🙏🏻 

                     🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक

19 फरवरी रात्रि 1.15 से 23 फरवरी रात्रि 3.43 तक

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।


अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।


 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


 

शुभ वर्ष : 2022, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।


लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपके खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन कुछ खर्चा ऐसे होंगे, जो मजबूरी में आपको ना चाहते हुए करने पड़ेंगे। आपके व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बल मिलेगा और आप कुछ पारंपरिक कार्यों से जुड़ेंगे। आपके घर अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। माताजी के सेहत में आज कुछ गिरावट हो सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करा सकते हैं।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा और आपको कोई विभिन्न उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी किसी पुरानी गलती को ना दोहराएं, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आज उसे उतारने में सफल रहेंगे और आप किसी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें। एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त होने से आपको प्रसन्नता होगी।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। करियर को लेकर यदि आप लंबे समय से सोच विचार कर रहे थे, तो आपको उसमे उछाल देखने को मिलेगा और आपके अंदर छुपी हुई कला लोगों के सामने आ सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को थोड़े लाभ के अवसर में किसी बड़े लाभ के अवसर को हाथ से ना जाने दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। किसी कानूनी मामले में आप अपनी आंख और कान खुले रखें।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपने धन से सबसे संबंधित कोई भी योजना भाई-बहनों के भरोसे ना बनाएं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसके बाद में आपको पछतावा होगा। आप अपनी शान शैतान की वस्तुओं की खरीदारी पर भी काफी धन खर्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन आनंद में रहेगा और आप यदि किसी बात को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।



सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुडकर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप किसी परिजन की सीख पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे और स्वास्थ्य के कामों को आप नजरअंदाज बिल्कुल ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा बहुत ही सोच विचार कर करना होगा। जल्दबाजी में यदि आपने किसी से कोई डील फाइनल की तो वह आपके लिए बाद में समस्या अवश्य लेकर आएगी। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति प्राप्ति के लिए रहेगा। आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला सुलझ सकता है और नेतृत्व क्षमता से किए गए प्रयास बेहतर रहेंगे, लेकिन आपको स्वास्थ्य के कारण समस्या हो सकती है, इसलिए अपनी समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी।



तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आपको आज जल्दबाजी में किसी कार्य को करने से बचना होगा और आप किसी बड़े जोखिम में हाथ ना बढ़ाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने करीबियों की बातों पर विश्वास करना होगा। आप अपने डेली रूटीन को बनाएं रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी व सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आपको कुछ नए संपर्क से अच्छा लाभ मिलेगा। माता जी से आपकी किसी बात पर मनमुटाव हो सकती है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आप के लिए सामान्य रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे और आपको अक्समात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप  किसी से कोई बात कहने से पहले सोच विचार अवश्य करें, नहीं तो आप किसी को कुछ गलत बोल सकते हैं। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसमें उन्हें सफलता भी अवश्य हासिल होगी। आवश्यक कार्य को आप समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा।  संतान आपसे किसी वस्तु की जिद कर सकती है और आपको नौकरी में तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपको कुछ जनसंपर्क से भी लाभ मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आपकी भौतिक वस्तुओं में भी आज वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी आस्था और विश्वास बढे़गा। आपको यदि कोई प्रस्ताव आए, तो आपको उसके बारे में सोच विचार अवश्य करना होगा और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी काम को करना बेहतर रहेगा। परिवार में आज किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको कुछ नई योजनाओ का लाभ मिलेगा। साझेदारी में यदि आपने कोई काम किया हुआ है, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको आवश्यक कार्यो में तेजी दिखानी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ विरोधी कार्यक्षेत्र में आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और वह अपने कुछ कामों में पूरी सूझबूझ दिखाएंगे और आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा।  आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ स्मरणीय पल साझा करेंगे और आप संतान को संस्कारों में परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आपको उसे अवश्य पूरा करना होगा। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके निजी जीवन में आज आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में आज वृद्धि होगी, लेकिन आप अपने कामों को लेकर आज थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो उसमें आपको अच्छी सोच दिखानी होगी। आपको किसी यात्रा पर भी जाने का मौका मिल सकता है।

फेसबुक व इंस्टाग्राम पर वीडियो के चक्कर में दो दोस्तों की ट्रेन ने ली जान


नई दिल्ली। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील बनाने के चक्कर में बुधवार शाम दो दोस्तों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त वंश शर्मा उर्फ पंडित (23) और वरुण उर्फ मोनू (22) के रूप में हुई है। हादसे के समय दोनों युवक शाहदरा के नजदीक कांति नगर रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर रील बना रहे थे। जिस ट्रैक पर दोनों मौजूद थे, अचानक उस पर पीछे से ट्रेन आ गई और दोनों चपेट में आ गए।

दोनों ने ईयर फोन लगा रखे थे, जिससे दोनों को लोगों व ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिवार के हवाले कर दिए। गीता कॉलोनी के श्मशान घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। रेलवे थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, वंश और वरुण परिवारों के साथ बी-ब्लॉक, गली नंबर-2, कांति नगर विस्तार में रहते थे। वंश के परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई व बहन है। वरुण के परिवार में माता-पिता के अलावा बड़ा भाई व शादीशुदा बहन है। वंश नोएडा के एक कॉलेज से बी.टेक अंतिम वर्ष का छात्र था, जबकि वरुण परचून की दुकान पर काम करता था। 

दोनों को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक था। दोनों के इंस्टाग्राम पर दो-दो अकाउंट होने के अलावा फेसबुक पर भी अकाउंट थे। दोनों दोस्त अक्सर रील बनाने के लिए घर के नजदीक रेलवे ट्रैक पर जाते रहते थे। बुधवार दोपहर को दोनों एक साथ घर से निकले थे। शाम के समय लोगों ने दोनों को ट्रेन की चपेट में आते हुए देखकर पुलिस को खबर दी। शवों से कुछ दूरी पर दोनों के मोबाइल बरामद हुए। हादसे के समय दोनों रील के लिए वीडियो बना रहे थे। मामले की सूचना परिवार को मिली तो वे रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। लोगों को जब पता चला कि वंश और वरुण की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है तो रेलवे ट्रैक के पास भीड़ जुट गई।

ऐसे हुआ हादसा

रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसे के समय दोनों ट्रैक पर वीडियो बनाते हुए शाहदरा की ओर जा रहे थे। ईयर फोन लगाकर दोनों सामने दूसरे ट्रैक से आ रही ट्रेन के साथ वीडियो बना रहे थे। इस बीच जिस ट्रैक पर दोनों चल रहे थे कि उस पर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर से ट्रेन आ गई। ईयर फोन के कारण दोनों को ट्रेन आवाज नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रेन चालक ने हॉर्न भी बजाया था, लेकिन उन्हें आवाज सुनाई नहीं दी। इसके अलावा लोगों ने भी चिल्लाकर दोनों को हटाने का प्रयास किया था। पलक झपटते ही दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए।

गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023

अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने सिंचाई एवं वन विभाग की 1000 बीघा भूमि कराई कब्जा मुक्त


मुज़फ्फरनगर 23 फरवरी दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर के हैदरपुर वेटलैंड क्षेत्र में आज मुजफ्फरनगर जनपद के अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग एवं सिंचाई विभाग की 1000 बीघा भूमि को अवैध कब्जे कर रहे लोगों से मुक्त कराने में भारी सफलता हासिल की है उल्लेखनीय है कि लंबे समय से वन विभाग और सिंचाई विभाग की 1000 बीघा भूमि पर कई लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ था इसकी जांच अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा की जा रही थी और आज दलबल के साथ पहुंचकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह ने वन विभाग एवं सिंचाई विभाग की 1000 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराकर वास्तव में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है मिली जानकारी के अनुसार हैदरपुर वैटलैंड क्षेत्र की सिचाई विभाग और वन विभाग की लगभग एक हजार बीघा जमीन पर किये गए अवैध कब्जे को जिला प्रशासन ने अभियान चलाकर कराया कब्जामुक्त! लगभग 700- 800 बीघा भूमि से अवैध कब्जा हटवाया गया! बाकी भूमि से भी एक या दो दिन में हटवा दिया जाएगा अवैध कब्जा! पूर्णतः कब्जा हटवाने के बाद आएगा कब्जा धारियों का नम्बर, कब्जाधारियों पर भी होगी सख्त कार्यवाही!! अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी हालत में कहीं भी किसी भी क्षेत्र में कब्जा नहीं होने दिया जाएगा एवं कब्जा करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी श्री नरेंद्र बहादुर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रकार के प्रकरण को चिन्हित करके कड़ी कार्यवाही की जाए वास्तव में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह ने 1000 बीघा सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करा कर जहां एक और कानून के राज का इकबाल बुलंद करने की बात साबित कर दी है वहीं दूसरी ओर अवैध कब्जा करने वाले लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है

जगबीर सिंह हत्याकांड जिला जज ने दूसरी अदालत में सुनवाई का प्रार्थना पत्र खारिज किया

 


मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगबीर सिंह की हत्या के मुकदमे की सुनवाई दूसरी अदालत में कराने का प्रार्थना पत्र खारिज हो गया है। जिला जज चवन प्रकाश ने फैसला सुनाया।

किसान नेता जगबीर सिंह हत्याकांड में बहस की प्रक्रिया चल रही है। मुकदमे के वादी पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय कोर्ट संख्या-पांच से दूसरी अदालत में कराने के लिए प्रार्थना पत्र जिला जज की अदालत में दिया था। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा ने बताया कि बचाव पक्ष के प्रार्थना पत्र को जिला जज ने खारिज कर दिया है। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनिल जिंदल ने पैरवी की। अब इस मामले की सुनवाई एडीजे-पांच ही करेंगे। 

किसान नेता जगबीर सिंह की छह सितंबर, 2003 को भौराकलां थाना क्षेत्र के अलावलपुर माजरा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व मंत्री एवं रालोद नेता योगराज सिंह ने अलावलपुर माजरा गांव के राजीव उर्फ बिट्टू, प्रवीण और सिसौली निवासी एवं वर्तमान भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को नामजद कराया था। मुकदमे के ट्रायल के दौरान राजीव और प्रवीण की मौत हो चुकी है। अदालत में भाकियू अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा विचाराधीन है।

पिता की मौत के मामले में भाइयों ने एक-दूसरे पर कराया मुकदमा

 


मुजफ्फरनगर। गांव कसौली में पिता की मौत को लेकर दो भाइयों ने एक दूसरे के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर हत्या का मुकदमा कायम कराया है। पुलिस ने दोनों ओर से नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मामला भोपा थाना क्षेत्र के गांव कसौली का है। सितंबर 2022 में बुजुर्ग मुस्तफा का शव ट्यूबवेल के कुएं में पड़ा मिला था। इसे लेकर उसके दो बेटों और बहूओं ने एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाते हुए न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक मुस्तफा के बेटे शाने आलम ने अपने भाई आश मोहम्मद, उसकी पत्नी साजिदा, साले गुड्डू निवासी बाकर नगर थाना भोपा और एक अज्ञात पर पिता की हत्या कर शव ट्यूबवेल के कुएं में फेंकने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।

उधर, मृतक मुस्तफा के दूसरे बेटे आस मोहम्मद की पत्नी साजिदा ने भी न्यायालय के आदेश पर अपने ही परिवार के शाने आलम, फुरकान, भूरा, फारूख व महिला सहराना के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि दोनों ओर से नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...