मंगलवार, 14 दिसंबर 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 14 दिसम्बर 2021



🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 14 दिसम्बर 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - एकादशी रात्रि 11:35 तक तत्पश्चात द्वादशी*

⛅ *नक्षत्र - अश्विनी 15 दिसम्बर प्रातः 04:40 तक तत्पश्चात भरणी*

⛅ *योग - परिघ 15 दिसम्बर सुबह 06:30 तक तत्पश्चात शिव*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:16 से शाम 04:38 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:08* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:57*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - मोक्षदा एकादशी, मौनी एकादशी (जैन), श्रीमद भगवत गीता जयंती* 

💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞एकदाशी तिथि प्रारंभ: 13 दिसंबर, रात्रि 9: 32 बजे से 

एकदाशी तिथि समाप्त: 14 दिसंबर रात्रि 11:35 बजे पर

व्रत का पारण: 15 दिसंबर सुबह 07:05 बजे से प्रातः 09: 09 बजे तक


🌷 *मोक्षदा एकादशी* 🌷

➡ *13 दिसम्बर 2021 सोमवार को रात्रि 09:33 से 14 दिसम्बर, रात्रि 11:35 तक एकादशी है ।*

💥 *विशेष - 14 दिसम्बर, मंगलवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *यह बड़े भारी पापों का नाश करनेवाला व्रत है | नीच योनि में पड़े पितर भी इसके पुण्यदान से मोक्ष पाते हैं |*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *श्रीमद् भगवद्गगीता जयंती* 🌷

👉🏻 *गतांक से आगे......*

🙏🏻 *जानिए भगवद् गीता के 9 बेहतरीन मैनेजमेंट सूत्र जिनमे छुपा है आपकी हर परेशानी का हल*  

🌷 *4 श्लोक*

*विहाय कामान् य: कर्वान्पुमांश्चरति निस्पृह:।*

*निर्ममो निरहंकार स शांतिमधिगच्छति।।*

🙏🏻 *अर्थ- जो मनुष्य सभी इच्छाओं व कामनाओं को त्याग कर ममता रहित और अहंकार रहित होकर अपने कर्तव्यों का पालन करता है, उसे ही शांति प्राप्त होती है।*

➡ *मैनेजमेंट सूत्र - यहां भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि मन में किसी भी प्रकार की इच्छा व कामना को रखकर मनुष्य को शांति प्राप्त नहीं हो सकती। इसलिए शांति प्राप्त करने के लिए सबसे पहले मनुष्य को अपने मन से इच्छाओं को मिटाना होगा। हम जो भी कर्म करते हैं, उसके साथ अपने अपेक्षित परिणाम को साथ में चिपका देते हैं। अपनी पसंद के परिणाम की इच्छा हमें कमजोर कर देती है। वो ना हो तो व्यक्ति का मन और ज्यादा अशांत हो जाता है। मन से ममता अथवा अहंकार आदि भावों को मिटाकर तन्मयता से अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा। तभी मनुष्य को शांति प्राप्त होगी।*

🌷 *5 श्लोक*

*न हि कश्चित्क्षणमपि जातु तिष्ठत्यकर्मकृत्।*

*कार्यते ह्यश: कर्म सर्व प्रकृतिजैर्गुणै:।।*

🙏🏻 *अर्थ- कोई भी मनुष्य क्षण भर भी कर्म किए बिना नहीं रह सकता। सभी प्राणी प्रकृति के अधीन हैं और प्रकृति अपने अनुसार हर प्राणी से कर्म करवाती है और उसके अनुसार परिणाम भी देती है।*

➡ *मैनेजमेंट सूत्र- बुरे परिणामों के डर से अगर ये सोच लें कि हम कुछ नहीं करेंगे तो ये हमारी मूर्खता है। खाली बैठे रहना भी एक तरह का कर्म ही है, जिसका परिणाम हमारी आर्थिक हानि, अपयश और समय की हानि के रूप में मिलता है। सारे जीव प्रकृति यानी परमात्मा के अधीन हैं, वो हमसे अपने अनुसार कर्म करवा ही लेगी। और उसका परिणाम भी मिलेगा ही। इसलिए कभी भी कर्म के प्रति उदासीन नहीं होना चाहिए, अपनी क्षमता और विवेक के आधार पर हमें निरंतर कर्म करते रहना चाहिए।*

🌷 *6 श्लोक*

*नियतं कुरु कर्म त्वं कर्म ज्यायो ह्यकर्मण:।*

*शरीरयात्रापि च ते न प्रसिद्धयेदकर्मण:।।*

🙏🏻 *अर्थ- तू शास्त्रों में बताए गए अपने धर्म के अनुसार कर्म कर, क्योंकि कर्म न करने की अपेक्षा कर्म करना श्रेष्ठ है तथा कर्म न करने से तेरा शरीर निर्वाह भी नहीं सिद्ध होगा।*

➡ *मैनेजमेंट सूत्र- श्रीकृष्ण अर्जुन के माध्यम से मनुष्यों को समझाते हैं कि हर मनुष्य को अपने-अपने धर्म के अनुसार कर्म करना चाहिए जैसे- विद्यार्थी का धर्म है विद्या प्राप्त करना, सैनिक का कर्म है देश की रक्षा करना। जो लोग कर्म नहीं करते, उनसे श्रेष्ठ वे लोग होते हैं जो अपने धर्म के अनुसार कर्म करते हैं, क्योंकि बिना कर्म किए तो शरीर का पालन-पोषण करना भी संभव नहीं है। जिस व्यक्ति का जो कर्तव्य तय है, उसे वो पूरा करना ही चाहिए।*

🌷 *7 श्लोक*

*यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जन:।*

*स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते।।*

🙏🏻 *अर्थ- श्रेष्ठ पुरुष जैसा आचरण करते हैं, सामान्य पुरुष भी वैसा ही आचरण करने लगते हैं। श्रेष्ठ पुरुष जिस कर्म को करता है, उसी को आदर्श मानकर लोग उसका अनुसरण करते हैं।*

➡ *मैनेजमेंट सूत्र- यहां भगवान श्रीकृष्ण ने बताया है कि श्रेष्ठ पुरुष को सदैव अपने पद व गरिमा के अनुसार ही व्यवहार करना चाहिए, क्योंकि वह जिस प्रकार का व्यवहार करेगा, सामान्य मनुष्य भी उसी की नकल करेंगे। जो कार्य श्रेष्ठ पुरुष करेगा, सामान्यजन उसी को अपना आदर्श मानेंगे। उदाहरण के तौर पर अगर किसी संस्थान में उच्च अधिकार पूरी मेहनत और निष्ठा से काम करते हैं तो वहां के दूसरे कर्मचारी भी वैसे ही काम करेंगे, लेकिन अगर उच्च अधिकारी काम को टालने लगेंगे तो कर्मचारी उनसे भी ज्यादा आलसी हो जाएंगे।*

🌷 *8 श्लोक*

*न बुद्धिभेदं जनयेदज्ञानां कर्म संगिनाम्।*

*जोषयेत्सर्वकर्माणि विद्वान्युक्त: समाचरन्।।*

🙏🏻 *अर्थ- ज्ञानी पुरुष को चाहिए कि कर्मों में आसक्ति वाले अज्ञानियों की बुद्धि में भ्रम अर्थात कर्मों में अश्रद्धा उत्पन्न न करे किंतु स्वयं परमात्मा के स्वरूप में स्थित हुआ और सब कर्मों को अच्छी प्रकार करता हुआ उनसे भी वैसे ही कराए।*

➡ *मैनेजमेंट सूत्र- ये प्रतिस्पर्धा का दौर है, यहां हर कोई आगे निकलना चाहता है। ऐसे में अक्सर संस्थानों में ये होता है कि कुछ चतुर लोग अपना काम तो पूरा कर लेते हैं, लेकिन अपने साथी को उसी काम को टालने के लिए प्रोत्साहित करते हैं या काम के प्रति उसके मन में लापरवाही का भाव भर देते हैं। श्रेष्ठ व्यक्ति वही होता है जो अपने काम से दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। संस्थान में उसी का भविष्य सबसे ज्यादा उज्जवल भी होता है।*

🌷 *9श्लोक*

*ये यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम्।*

*म वत्र्मानुवर्तन्ते मनुष्या पार्थ सर्वश:।।*

🙏🏻 *अर्थ- हे अर्जुन। जो मनुष्य मुझे जिस प्रकार भजता है यानी जिस इच्छा से मेरा स्मरण करता है, उसी के अनुरूप मैं उसे फल प्रदान करता हूं। सभी लोग सब प्रकार से मेरे ही मार्ग का अनुसरण करते हैं।*  

➡ *मैनेजमेंट सूत्र- इस श्लोक के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण बता रहे हैं कि संसार में जो मनुष्य जैसा व्यवहार दूसरों के प्रति करता है, दूसरे भी उसी प्रकार का व्यवहार उसके साथ करते हैं। उदाहरण के तौर पर जो लोग भगवान का स्मरण मोक्ष प्राप्ति के लिए करते हैं, उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। जो किसी अन्य इच्छा से प्रभु का स्मरण करते हैं, उनकी वह इच्छाएं भी प्रभु कृपा से पूर्ण हो जाती है। कंस ने सदैव भगवान को मृत्यु के रूप में स्मरण किया। इसलिए भगवान ने उसे मृत्यु प्रदान की। हमें परमात्मा को वैसे ही याद करना चाहिए, जिस रुप में हम उसे पाना चाहते हैं।*


📖 *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज आपको अपने भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान भी रहेंगे। यदि आज आप अपनी संतान को कहीं बाहर पढ़ाई करने भेजना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उनको कोई पहले से समस्या चल रही है, तो आज उसमें बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। आज आपको अपने किसी सगे संबंधी के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कोई अच्छी खुशखबरी लेकर आएगा, लेकिन आज यदि आपने जरूरत से अधिक धन खर्च किया, तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, लेकिन आप अपने बढ़ते हुए खर्चों के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए आपको उन पर लगाम लगानी होगी। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई मन मुताबिक खुशखबरी मिलने से आप फूले नहीं समाएंगे, जिसके कारण आप सायंकाल के समय परिवार के सदस्यो के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। यदि आज आप किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो आपका आवेदन डूब सकता है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके व्यावसाय मे कुछ परेशानियां लेकर आएगा, इसलिए आज आपको अपने व्यवसाय में निवेश करने से पहले उससे जुडी जानकारियों को अच्छे से समझना होगा, तभी निवेश करें अन्यथा आपको धन हानि वो सकती है। आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको किसी विदेश में रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे आज आपको अपने किसी परिजन से धोखा मिल सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कोई उत्तम रिश्ता आ सकता है, जो लोग गृहस्थ जीवन में है, वह आज अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बनाएंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, इसमें वाहन की खराबी के कारण अक्समात आपका धन खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी जरूरी काम को पूरा करने में व्यतीत करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से परेशानी भरा रहेगा। यदि आपको कोई पहले से कोई रोग है, तो उसमें आज बढ़ोतरी हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले, जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इसी में ही टिके रहना बेहतर होगा। यदि आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना ले, क्योंकि उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आज आपके परिवार में किसी परिवार के सदस्य के विवाह की बात चल सकती है, जिससे परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा होगी। छोटे बच्चे आज मौज मस्ती करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों को आज कुछ कठिन विषयों में पढ़ाई करने में समस्या होगी, जिसमें उनको अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी, लेकिन आज आपके कुछ शत्रु भी सक्रिय रहेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करवा सकते हैं।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिताएंगे, जिससे आपके पारिवारिक एकता भी बढेगी, लेकिन यदि आज परिवार के किसी सदस्य को कोई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या चल रही है, तो आज उसके कष्टों में वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपको नौकरी में अपने अधिकारियों से किसी बहस बाजी में नहीं पड़ना है। यदि ऐसा किया, तो वह आपकी तरक्की में बाधा बन सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय खेलकूद में व्यतीत करेंगे, जिसकी वजह से आपके पुरानी यादें ताजा हो जायेगी। आज आप अपने भाई बहनों के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आज आप यदि किसी बात को करेंगे, तो वह बात सुनकर आपका कोई मित्र आपसे नाराज हो सकता है, इसलिए आज यदि आप किसी से कोई बातचीत करें, तो उसमें वाणी पर नियंत्रण अवश्य रखें। ससुराल पक्ष भी से भी आज आपको धन मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, लेकिन आपको उसमे अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति प्रदान करने वाला रहेगा। आज आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपके चारों ओर का वातावरण भी सुखमय रहेगा, क्योंकि संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिसके कारण दोनों का प्रेम और गहरा होगा। आज आप अपने घर की रंगाई पुताई कराने पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा, जो विद्यार्थी में विदेश जाकर शिक्षा अर्जित करना चाहते हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा, जिसके कारण उनका यह सपना पूरा होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अपने शत्रुओ से सावधान रहना होगा क्योंकि वह उनकी चुगली लगा सकते हैं व उनकी पदोन्नति व वेतन वृद्धि रुकवा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर गिले-शिकवे दूर करने का भी समय मिलेगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो आज वह आपको वापस मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नौकरी कर रहे जातको के सुझावों का आज उनके कार्यक्षेत्र में स्वागत होगा, जिसे देखकर उनका मन प्रसन्न होगा, व आज उनको उनका मनपसंद कार्य भी सौंपा जा सकता है, इसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान के साथ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत में व्यतीत करेंगे। जीवन साथी से आज कोई वाद-विवाद पनप सकता है


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।


आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

सोमवार, 13 दिसंबर 2021

शहर आर्य समाज की बेशकीमती जमीन पर कब्जे के प्रयास की सूचना से हडकंप


 मुजफ्फरनगर । शहर के बीच आर्य समाज शहर की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने के विवाद की सूचना से हडकंप मच गया ।

बताया गया है कि शहर आर्य समाज मन्दिर में पिछले काफी समय से मुकेश आर्य संस्था के पदाधिकारी है। सोमवार को कुछ लोग आर्य समाज मन्दिर में कब्जे की नियत से पहुंच गए। उन्होंने अपना अधिकारी जमाने की कोशिश की। मामले की सूचना मुकेश आर्य ने थाना सिविल लाइन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर आ गयी। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी। थाना प्रभारी बिजेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि कुछ लोग आर्य समाज मन्दिर में कब्जा करने की नियत से पहुंचे थे, लेकिन उनके पास किसी तरह के कागजात नहीं मिले। उन्हें कागजात लेकर थाने पर बुलाया गया है। इस संबंध में मुकेश आर्य की तरफ से थाने पर तहरीर दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

नई मंडी में भाजपा के सदस्यता कैम्प हुआ आयोजन

 


मुजफ्फरनगर । संगठन के आदेशानुसार नई मण्डल कार्यकारिणी सदस्य सुमित गोयल के प्रतिष्ठान अवि स्टोर नई मण्डी मुज़फ्फरनगर में नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर के नेतृत्व में एक दिवसीय सदस्यता कैम्प का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ राज्यमंत्री (उ०प्र० सरकार) कपिल देव अग्रवाल ने किया। कैम्प में लोगों ने भारी उत्साह व उमंग के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की व पार्टी पदाधिकारियों ने लोगों को सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री डॉ० अशोक कुमार, सभासद विपुल भटनागर, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा रोशनी पाँचाल, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा नवनीत गुप्ता, मण्डल महामंत्री युवा मोर्चा शुभम भारद्वाज, मण्डल उपाध्यक्ष अर्ष सिंघल, मण्डल सोशल मीडिया प्रभारी अंकुर शर्मा, मण्डल कोषाध्यक्ष मनीष तायल, मण्डल कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु कौशिक, सुमित गोयल, विशाल शर्मा, सौरभ सिंह, रवित गोयल, सचिन शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नई मंडी मंडल के पदाधिकारियों ने किया शिवालयों में जलाभिषेक


मुजफ्फरनगर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा काशी विश्वनाथ शिवालय में किए गए "जलाभिषेक कार्यक्रम" के अंतर्गत नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर के नेतृत्व में मण्डल के विभिन्न शिव मंदिरों में मण्डल पदाधिकारियों द्वारा जलाभिषेक कर शिव भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया व सभी के सुखद भविष्य की प्रार्थना भी की। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, मण्डल महामंत्री पवन छाबड़ा, मण्डल मंत्री दिनेश पुण्डीर, योगेश चौधरी, सभासद विपुल भटनागर, विवेक चुघ, मण्डल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अर्ष सिंघल, मण्डल सोशल मीडिया प्रभारी अंकुर शर्मा, मण्डल कोषाध्यक्ष मनीष तायल, शक्ति केन्द्र संयोजक प्रियांक गुप्ता, संजीव अरोरा, मण्डल कार्यकारिणी सदस्य विशाल शर्मा, सौरभ सिंह आदि पदाधिकारियों ने जलाभिषेक किया।

भाजपा नेता अचिंत मित्तल ने किया दीप दान



मुजफ्फरनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर को अपने भव्य रूप में स्थापित करने के अपने वादे को पूरा करते हुए मंदिर का कार्य पूर्ण होने पर आज काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का उद्घाटन किया। भारतीय सनातन संस्कृति को अपने भव्य स्वरूप में वापस स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी निरंतर प्रयास शील है और इसी खुशी में  आज घरों में दीपदान किया जा रहा है ।

भाजपा नेता अचिंत मित्तल ने परिजनों के साथ घर पर दीप दान किया। 

मुजफ्फरनगर के इन वाहनों पर पड़ी एनजीटी की मार

 


मुजफ्फरनगर। प्रदूषण रोकने के लिए परिवहन विभाग ने डीजल से दौड़ रहे वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट देने का काम रोक दिया है।

जनपद में 1020 ऑटो पंजीकृत हैं। इनका फिटनेस सर्टिफिकेट रोक दिए जाने से ये ऑटो खड़े कर दिए गए हैं, जबकि ऐसे भी हैं जो नियमों के विरुद्ध दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग का कहना है कि एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में फिटनेस का कार्य रोका गया है। इससे शहर में प्रदूषण रोकने में सबसे अधिक कामयाबी मिलेगी। डीजल के नए ऑटो का पंजीकरण भी फिलहाल नहीं किया जा रहा है।

सहायक परिवहन कार्यालय में 10 साल पुराने 341 रजिस्टर्ड है। इनकी फिटनेस नहीं की जाएगी। परिवहन कार्यालय से इन्हें सिर्फ एनओसी दी जा सकती है। एआरटीओ विनीत मिश्रा का कहना है कि एनजीटी के आदेशों का पालन कराया जाएगा। इससे प्रदूषण नियंत्रण भी होगा। परिवहन कार्यालय में केवल सीएनजी के ऑटो पंजीकृत किए जा रहे हैं। यहां अब तक 100 ऑटो का पंजीकरण हो चुका है। प्रदूषण रोकने के लिए सीएनजी के अधिक से अधिक ऑटो पंजीकृत कराने की पहल की जा रही है।

इस बार ऐसे मनेगा चौधरी नरेश टिकैत का जन्म दिन

 

मुजफ्फरनगर । बालियान खाप के गांव हड़ौली की ओर से  चौधरी नरेश टिकैत के जन्मदिन पर सामाजिक सद्भावना दिवस समारोह की तैयारियां चल रही है। प्राथमिक स्कूल के पास खाप और आसपास के गांव के लोगों को बुलाया गया है। हड़ौली के ग्रामीणों ने बताया कि स्वर्गीय भाकियू अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की स्मृति में पहली बार खाप के लोगों के लिए शांति पुरस्कार की शुरुआत होगी। इस बार सदरुद्दीन नगर, अलावलपुर माजरा, खेड़ी सूंडियान और सावटू गांव के एक-एक किसान को पुरस्कार दिया जाएगा। अगले वर्ष बालियान खाप के प्रत्येक गांव के एक व्यक्ति को यह पुरस्कार दिया जाएगा। अपने गांव और क्षेत्र में समाज और किसान हित के कार्य करने वालों का चयन इस पुरस्कार के लिए किया जाएगा। हड़ौली गांव ने इन पुरस्कारों की शुरुआत की है।

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का 58वें जन्मदिवस पर 58 किलो का केक कटेगा। पहले सुबह हवन होगा और इसके गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।

खतौली में मिला पंजाब से चोरी ट्रक


मुज़फ्फरनगर। पंजाब से चोरी किया गया ट्रक खतौली में बरामद किया गया है। 

खतौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सफेदा रोड पर ट्रक नं.पीबी-11-ए डब्लू-9915 को चेकिंग के लिए रोका गया तो उसमें से एक युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसने अपना नाम सन्नी पुत्र बाबूराम बताया जो खतौली क्षेत्र के ग्राम दूधली का रहने वाला है। पुलिस ने ट्रक के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि ट्रक को पंजाब के पटियाला जिला के राजपुरा से चोरी किया है। इसका वहां मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर पंजाब पुलिस को सूचना भेज दी। पकड़े गए युवक के आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस द्वारा की जा रही है।

हरबंस लाल कपूर को अंतिम विदा देने जुटे दिग्गज

 


देहरादून । भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में शुमार कैंट विधायक हरबंस कपूर को आज शाम अंतिम विदा दी गई। तड़के उनका निधन हो गया था। उनके निधन पर पक्ष विपक्ष के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे। सबसे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी सूचना मिलते ही अंतिम दर्शन को विधायक के घर पहुंचे। उधर भाजपा के मंत्री विधायकों ने कहा रविवार देर रात तक वह शादी विवाह कार्यक्रमों में शामिल हुए।

दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार लक्खीबाग में किया गया। उन्हें श्रद्धांजलि देने पूर्व सीएम हरीश रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, डीजीपी अशोक कुमार समेत कई लोग दिवंगत विधायक के घर पहुंचे। कपूर उत्तराखंड के साथ-साथ यूपी विधानसभा में की विधायक रहे हैं। कपूर आठवीं बार विधायक रह चुके थे।

करीना और अमृता कोरोना पॉजिटिव

 


मुंबई। देश में लगातार ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच करीना कपूर और उनकी दोस्त अमृता अरोड़ा का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। जांच के नतीजे आने के बाद दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। 

बीते दिनों करीना कपूर बहन करिश्मा के साथ करण जौहर के घर भी पार्टी में गई थीं। फिल्म कभी खुशी कभी गम के 20 साल पूरे होने पर करण के घर पर सेलिब्रेशन था। वहीं अमृता ने मलाइका, करिश्मा, मसाबा, रिया कपूर सहित अपनी कई दोस्तों के साथ प्री-क्रिसमस पार्टी की थी। उनके संपर्क में आए सभी लोग एहतियातन खुद को आइसोलेट कर चुके हैं। बीएमसी ने सभी को टेस्ट करवाने के लिए कहा है।

इस बीच कई लोगों के साथ पार्टी कर चुकी है।

शिवचौक पर भी दिखी काशी के जश्न की झलक



मुजफ्फरनगर । काशी विश्वनाथ धाम कोरिडोर के शुभारंभ पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भाजपाईयों के साथ शिव चौक पर जलाभिषेक कर एस०डी० मार्किट में योगी – मोदी के संबोधन को सुना और मोदी द्वारा जनता से मांगे गए संकल्पों को पूरा करने की अपील की।

काशी विश्‍वनाथ धाम की सूरत बदल गई है। अब गंगा किनारे वाराणसी के पुराने घाटों से सीधे बाबा विश्‍वनाथ तक पहुंचा जा सकेगा। सात तरह के पत्‍थरों से विश्‍वनाथ धाम को सजाया गया है। यहां आने वाले श्रद्धालु रुद्र वन यानी रुद्राक्ष के पेड़ों के बीच से होकर बाबा विश्‍वनाथ का दर्शन करने पहुंचेंगे। काशी विश्‍वनाथ धाम कॉरिडोर 50 हजार वर्गमीटर में बना है। इसे रेकॉर्ड 21 महीनों में तैयार किया गया है तथा निर्माण पर 900 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा कर काशी विश्वनाथ धाम कोरिडोर का लोकार्पण किया। इसी कडी में नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहर की हृदय स्थली शिव चौक पर जलाभिषेक कर पूजा – अर्चना की। उन्होंने व्यापारियों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना।

पीएम मोदी द्वारा अपने संबोधन में जनता से मांगे गए संकल्पों पर जोर देते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों से तीनों सकल्पों यथा पहला- स्वच्छता, दूसरा- सृजन और तीसरा- आत्मनिर्भर भारत के लिए निरंतर प्रयास को पूरा करने की अपील की है। कपिल देव ने बताया कि काशी को सबसे पवित्र शहरों में से एक माना जाता है। भगवान विश्वनाथ यहां ब्रह्मांड के स्वामी के रूप में निवास करते हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। जैसे ही कोई काशी में प्रवेश करता , सभी पापों से मुक्त हो जाता है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को इस नव्य, भव्य, दिव्य लोकार्पण की बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र पाल, संजय गर्ग, मंडल अध्यक्ष रोहित तायल, कपिल त्यागी, एस०डी० मार्किट के अध्यक्ष अनिल नामदेव, राकेश कंसल, रमेश खुराना, अजय सिंघल, संजय मित्तल आदि उपस्थित रहे।

सुशीला गोवंश क्षेत्र गौशाला का हुआ शुभ मुहूर्त

 


मुजफ्फरनगर। ओम नमो भगवते वासुदेवाय भगवान श्री हरि विष्णु की अनुकंपा से आज विष्णु धाम ट्रस्ट के अंतर्गत सुशीला गोवंश क्षेत्र गौशाला का निर्माण कार्य, शांति नगर राजवाहा रोड पर बड़े शुभ मुहूर्त आरंभ हुआ।

इस पुण्य कार्य को आरंभ करने में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अध्यक्ष पंडित चिरायु गालव, विकास गोयल, अभिषेक अग्रवाल, पंडित वीरेंद्र शर्मा, अवकाश प्राप्त विद्युत, पंडित राजीव पाराशर, पंडित अमित शास्त्री, पंडित कमल शर्मा, लाला सुधाकर गर्ग, लाला आईडी गर्ग नई मंडी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे l

मुफ्त राशन वितरण का श्रीमोहन तायल ने किया शुभारंभ


मुजफ्फरनगर । प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य खाद्यान्न योजना के तहत प्रत्येक राशन की दुकान पर उत्तर प्रदेश के 22 लाख एवं पूरे देश के 15 करोड़ राशन कार्ड धारकों को निशुल्क खाद्यान्न 5 किलो चावल, 5 किलो गेहूं, 1 लीटर रिफाइंड, 1 किलो चना, 1 किलो नमक आदि वितरण किया जा रहा है आज दक्षिणी खालापार की गरीब बस्ती में उदय लक्ष्मी राशन धारक की दुकान एवं कृष्णापुरी मेन रोड पर राशन की दुकान पर सैकड़ों लोगों को मुफ्त राशन वितरण का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता, स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश सह संयोजक श्रीमोहन तायल जी ने लाभार्थियों को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का कार्य किया। और उपस्थित राशन कार्ड धारकों से समस्याओं को जानने का प्रयास किया किंतु किसी ने भी कोई समस्या नहीं बताई और सभी लोगों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी जी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री रोहित तायल, महामंत्री श्री संजय मित्तल,श्री जितेंद्र मित्तल,श्री देवेंद्र पाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री सलीम अहमद, जिला महामंत्री श्री रवीश अंसारी आदि उपस्थित रहे।

मोरना मिल के किसानों की समस्या के समाधान के निर्देश


मुजफ्फरनगर ।  जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार के वरिष्ठ सदस्य पूर्व आयुक्त हरियाणा सरकार एवं पूर्व सदस्य एनआईबीएच भारत सरकार  चौधरी  मोहन सिंह अहलूवालिया का ग्राम भोपा में सायं 5:00 बजे  चौधरी गुरदास वालिया  के निजी आवास पर  आगमन हुआ। चौधरी गुरदास के आवास पर  ग्राम वासियों से वार्ता करते समय  गुरदास वालिया ने ग्राम भोपा में चीनी मिल के विस्तारीकरण की समस्या से अवगत कराया तो माननीय श्री मोहन सिंह जी ने तत्काल मोरना शुगर मिल के जनरल मैनेजर को उनके आवास पर बुलाकर मिलकर विस्तारीकरण के संबंध में जानकारी ली और  मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया इसके पश्चात श्री मोहन सिंह जी *डॉ० ध्रुवपाल सिंह संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ* के निजी आवास पर पहुंचे और काफी समय तक वार्ता की और उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली । इस अवसर पर उनके साथ श्री राकेश कुमार वालिया पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी श्री राजन वालिया चेयरमैन को काॅपरेटिव सोसाइटी व मंडल महामंत्री भारतीय जनता पार्टी तिसंग  श्री मनीष वालिया मंडल महामंत्री भाजपा मंडल भोपा श्री निकुंज  अहलूवालिया जी जावेद  एडवोकेट, उबेद हुमायूं, सुमित शर्मा  व भोपा  के वालिया समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे इस अवसर पर डॉ ० ध्रुवपाल वालिया एवं  गुरदास अहलूवालिया ने सभी आगंतुकों का हृदय से स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। 

पंजाब दी कुडी हरनाज कौर बनी मिस यूनिवर्स


नई दिल्ली। 21 साल बाद एक बार फिर मिस यूनिवर्स 2021 के ताज भारत ने कब्जा जमाया है। पंजाब की हरनाज कौर ने संधू 70वें मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया। 21वें वर्षीय संधू ने प्रतियोगिता में पैरागुवे और दक्षिण अफ्रीका की कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ दिया। पैरागुवे की नाडिया फेरीरा पहली रनर अप जबकि दक्षिण अफ्रीका की लालेला मस्वाने दूसरी रनर अप रहीं। संधू को मैक्सिको की पूर्व मिस यूनिवर्स 2020 एंडिया मेजा ने ताज पहनाया। 

 मिस यूनिवर्स पेजेंट इस साल 12 दिसंबर को इजराइल में हुआ। पंजाब की हरनाज कौर 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब देश के नाम करने में कामयाब रहीं। इससे पहले साल 2000 में लारा दत्ता ने इस ब्यूटी पेजेंट को जीता था।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 13 दिसम्बर 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग

⛅ *दिनांक - 13 दिसम्बर 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - दशमी रात्रि 09:32 तक तत्पश्चात एकादशी*

⛅ *नक्षत्र - रेवती 14 दिसम्बर रात्रि 02:05 तक तत्पश्चात अश्विनी*

⛅ *योग - वरीयान 14 दिसम्बर प्रातः 05:57 तक तत्पश्चात परिध*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:29 से सुबह 09:50 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:08* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:57*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷

➡ *13 दिसम्बर 2021 सोमवार को रात्रि 09:33 से 14 दिसम्बर, रात्रि 11:35 तक एकादशी है ।*

💥 *विशेष - 14 दिसम्बर, मंगलवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*

🙏🏻 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *श्रीमद् भगवद् गीता जयंती* 🌷

➡ *14 दिसम्बर 2021 मंगलवार को श्रीमद् भगवद् गीता जयंती है।*

🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इसलिए प्रतिवर्ष इस तिथि को गीता जयंती का पर्व मनाया जाता है। गीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसकी जयंती मनाई जाती है।*

🙏🏻 *गीता दुनिया के उन चंद ग्रंथों में शुमार है, जो आज भी सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे हैं और जीवन के हर पहलू को गीता से जोड़कर व्याख्या की जा रही है। इसके 18 अध्यायों के करीब 700 श्लोकों में हर उस समस्या का समाधान है जो कभी ना कभी हर इंसान के सामने आती है। आज हम आपको इस लेख में गीता के 9 चुनिंदा प्रबंधन सूत्रों से रूबरू करवा रहे हैं, जो इस प्रकार हैं-*

🌷 *1 : श्लोक*

*कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।*

*मा कर्मफलहेतु र्भूर्मा ते संगोस्त्वकर्मणि ।।*

🙏🏻 *अर्थ- भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि हे अर्जुन। कर्म करने में तेरा अधिकार है। उसके फलों के विषय में मत सोच। इसलिए तू कर्मों के फल का हेतु मत हो और कर्म न करने के विषय में भी तू आग्रह न कर।*

➡ *मैनेजमेंट सूत्र- भगवान श्रीकृष्ण इस श्लोक के माध्यम से अर्जुन से कहना चाहते हैं कि मनुष्य को बिना फल की इच्छा से अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करना चाहिए। यदि कर्म करते समय फल की इच्छा मन में होगी तो आप पूर्ण निष्ठा से साथ वह कर्म नहीं कर पाओगे। निष्काम कर्म ही सर्वश्रेष्ठ परिणाम देता है। इसलिए बिना किसी फल की इच्छा से मन लगाकर अपना काम करते रहो। फल देना, न देना व कितना देना ये सभी बातें परमात्मा पर छोड़ दो क्योंकि परमात्मा ही सभी का पालनकर्ता है।*

🌷 *2 : श्लोक*

*योगस्थ: कुरु कर्माणि संग त्यक्तवा धनंजय।* 

*सिद्धय-सिद्धयो: समो भूत्वा समत्वं योग उच्यते।।*

🙏🏻 *अर्थ- हे धनंजय (अर्जुन)। कर्म न करने का आग्रह त्यागकर, यश-अपयश के विषय में समबुद्धि होकर योग युक्त होकर, कर्म कर, (क्योंकि) समत्व को ही योग कहते हैं।*

➡ *मैनेजमेंट सूत्र- धर्म का अर्थ होता है कर्तव्य। धर्म के नाम पर हम अक्सर सिर्फ कर्मकांड, पूजा-पाठ, तीर्थ-मंदिरों तक सीमित रह जाते हैं। हमारे ग्रंथों ने कर्तव्य को ही धर्म कहा है। भगवान कहते हैं कि अपने कर्तव्य को पूरा करने में कभी यश-अपयश और हानि-लाभ का विचार नहीं करना चाहिए। बुद्धि को सिर्फ अपने कर्तव्य यानी धर्म पर टिकाकर काम करना चाहिए। इससे परिणाम बेहतर मिलेंगे और मन में शांति का वास होगा। मन में शांति होगी तो परमात्मा से आपका योग आसानी से होगा। आज का युवा अपने कर्तव्यों में फायदे और नुकसान का नापतौल पहले करता है, फिर उस कर्तव्य को पूरा करने के बारे में सोचता है। उस काम से तात्कालिक नुकसान देखने पर कई बार उसे टाल देते हैं और बाद में उससे ज्यादा हानि उठाते हैं।*

🌷 *3 : श्लोक*

*नास्ति बुद्धिरयुक्तस्य न चायुक्तस्य भावना।*

*न चाभावयत: शांतिरशांतस्य कुत: सुखम्।* 

🙏🏻 *अर्थ- योग रहित पुरुष में निश्चय करने की बुद्धि नहीं होती और उसके मन में भावना भी नहीं होती। ऐसे भावना रहित पुरुष को शांति नहीं मिलती और जिसे शांति नहीं, उसे सुख कहां से मिलेगा।*

➡ *मैनेजमेंट सूत्र - हर मनुष्य की इच्छा होती है कि उसे सुख प्राप्त हो, इसके लिए वह भटकता रहता है, लेकिन सुख का मूल तो उसके अपने मन में स्थित होता है। जिस मनुष्य का मन इंद्रियों यानी धन, वासना, आलस्य आदि में लिप्त है, उसके मन में भावना (आत्मज्ञान) नहीं होती। और जिस मनुष्य के मन में भावना नहीं होती, उसे किसी भी प्रकार से शांति नहीं मिलती और जिसके मन में शांति न हो, उसे सुख कहां से प्राप्त होगा। अत: सुख प्राप्त करने के लिए मन पर नियंत्रण होना बहुत आवश्यक है।*

👉🏻 *शेष कल..........*


📖 *)*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏एकदाशी तिथि प्रारंभ: 13 दिसंबर, रात्रि 9: 32 बजे से 

एकदाशी तिथि समाप्त: 14 दिसंबर रात्रि 11:35 बजे पर

व्रत का पारण: 15 दिसंबर सुबह 07:05 बजे से प्रातः 09: 09 बजे तक


दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,



 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।



साप्ताहिक राशिफल:

मेष - पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। वर्तमान सुरक्षा को अपनाते हुए अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत बनाएं। इस समय आर्थिक मामले भी सुचारू रूप से निपट जाएंगे। किसी समाज सेवी संस्था में भी आपका विशेष योगदान रहेगा।

नेगेटिव- कभी-कभी आलस उत्पन्न होने की वजह से आप कोई उपलब्धि खो सकते हैं। समय के अनुसार अपने स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है। अपनी इन कमियों पर ध्यान दें। इस समय कोई भी यात्रा नुकसानदेह रहेगी।

व्यवसाय- बिजनेस में मार्केटिंग संबंधी कामों पर ज्यादा ध्यान दें। आपको बेहतरीन ऑर्डर मिल सकते हैं। परंतु स्टाफ तथा कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने कार्यस्थल पर ना होने दें।

 विवाहित तथा प्रेम संबंध दोनों में किसी व्यक्ति के हस्तक्षेप से कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। दूसरों की बातों में ना आएं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना भी उचित नहीं है।


वृष - पॉजिटिव- किसी मुश्किल से मुश्किल काम को भी आप अपने परिश्रम द्वारा हल करने की क्षमता रखेंगे। थकान के बावजूद आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। किसी पारिवारिक वाद-विवाद का समाधान मिलने से घर में सुकून और शांति पूर्ण वातावरण रहेगा।

नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ किसी भी बात को लेकर बिल्कुल ना उलझें। कभी-कभी शक और वहम जैसा व्यवहार आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता है। अपनी क्षमता से अधिक उधार ना लें। इस समय संतान को भी उचित मार्गदर्शन की जरूरत है।

व्यवसाय- व्यवसायिक काम चलते रहेंगे। किसी कर्मचारी की वजह से दिक्कत भी आ सकती है। इसलिए उचित रणनीति बनाकर काम करना जरूरी है। ऑफिस का माहौल अनुकूल बना रहेगा।

पति-पत्नी का आपसी तालमेल व सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। घर का वातावरण भी सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।

स्वास्थ्य- सिर दर्द और सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी।


मिथुन - पॉजिटिव- भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास रखें। किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत कामयाब रहेगी। किसी समाज सेवी संस्था के साथ विशेष कार्यों में आपका भी योगदान रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह केंद्रित रहेंगे।

नेगेटिव- घर से संबंधित कोई भी विवादित मामला आपस में बैठकर सुलझाने से परिस्थितियां जल्दी ही अनुकूल हो जाएंगी। वाहन खरीदने की योजना है तो समय अनुकूल नहीं है। अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखें।

व्यवसाय- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कोई भी जरूरी फैसला न लें। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखना जरूरी है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने से नियुक्ति प्राप्त हो सकती हैं।

कामकाज के साथ-साथ परिवार तथा जीवन साथी के लिए भी समय निकालना जरूरी है। इससे पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। तथा आपसी संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बहुत अधिक मेहनत की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती हैं।


कर्क - पॉजिटिव- इस सप्ताह कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, परंतु किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ सूचना भी मिल सकती है।

नेगेटिव- किसी सार्वजनिक स्थल पर वाद-विवाद होने जैसी स्थिति बन रही है, बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में भी अवश्य लगाएं। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

व्यवसाय- बिजनेस की परेशानियां बिना रुकावट दूर होंगी। कर्मचारी और स्टाफ पूरे मन से काम को निपटाएंगे। किसी अनुभवी इंसान से मुलाकात होगी और व्यवसायिक जानकारियों का आदान-प्रदान भी रहेगा।- पारिवारिक सदस्यों का आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी ना उत्पन्न होने दें।

स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी कोई एलर्जी हो सकती हैं। पोलूशन और धूप से अपना बचाव रखें।


सिंह - पॉजिटिव- यह सप्ताह महिलाओं के लिए खासतौर पर बहुत ही सुकून भरा रहेगा। नए योजनाएं बनेंगी। जो कि लाभदायक भी रहेंगी। आप का रहन-सहन और बोलचाल का तरीका दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा।

नेगेटिव- अपनी क्षमता से अधिक काम करने से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। पुरानी नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें, वर्तमान में ही रहना सीखें। किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से पूरा करने का प्रयास करें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। लेकिन आर्थिक मामलों में और विचार करने की जरूरत है। अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें। काम की क्वालिटी को भी और बेहतर बनाएं।

व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए भी समय निकालना घर के वातावरण को खुशहाल रखेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इसी समय थकान और तनाव महसूस होगी। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी लगाएं।


कन्या - पॉजिटिव- अपना हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना तथा अपने कार्यों के प्रति एकाग्रचित्त रहना आपको सफलता देगा। नजदीकी संबंधियों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। तथा आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।

नेगेटिव- किसी व्यक्तिगत बात को लेकर परिवार में तनाव रह सकता है। बेहतर होगा कि धैर्य और शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें। कुछ समय धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा।

व्यवसाय- युवा लोगों को करियर संबंधित कोई अच्छी खबर मिलेगी। फैक्ट्री, इंडस्ट्री आदि से संबंधित बिजनेस में नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। इसलिए वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान केंद्रित रखें। ऑफिस में चल रही किसी प्रकार की राजनीति से परेशान रहेंगे।

पति-पत्नी में बच्चों की किसी समस्या की वजह से कुछ नोकझोंक हो सकती है। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी अवश्य निकालें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यवस्थित दिनचर्या तथा योगा, व्यायाम आदि करना आपको ऊर्जावान रखेगा।


तुला - पॉजिटिव- इस सप्ताह अपनी विचार शैली में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। लंबे समय से चल रही किसी चिंता का भी समाधान मिलेगा। नजदीकी लोगों के साथ हास परिहास और मनोरंजन में भी उचित समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव- संतान की एडमिशन को लेकर कुछ चिंता रहेगी। इस समय दूसरों के मामलों में भी ज्यादा हस्तक्षेप ना करें, अन्यथा बैठे-बिठाए आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। दूसरों से ज्यादा उम्मीदें ना रखकर स्वयं पर भरोसा रखें।

व्यवसाय- बिजनेस में नई जिम्मेदारियां आप पर आ सकती हैं। इस समय कोई भी फैसला बहुत सोच समझकर लेने की जरूरत है। जरा सी गलती या चूक का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध खराब ना होने दें।

 जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से घर में आपको उचित समय देने की जरूरत है। और आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निर्वाह करेंगे।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान महसूस हो सकती हैं।


वृश्चिक - पॉजिटिव- अपने मन मुताबिक कामों में समय बीताने से मानसिक शांति महसूस होगी। नई जानकारियां और समाचार मिलेंगे। बच्चों और युवा वर्ग का अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति पूरा ध्यान रहेगा।

नेगेटिव- कभी-कभी आप दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान भी कर सकते हैं। मन में किसी बात को लेकर नकारात्मक विचार आएंगे। धैर्य और संयम रखना जरूरी है। स्वयं पर भरोसा रखना जरूरी है।

व्यवसाय- कर्मचारियों तथा स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहेगा, तथा कार्य में भी प्रगति होगी। निवेश संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने में उचित समय लगाएं। इस समय भविष्य की योजनाओं पर पैसा लगाने के लिए समय अनुकूल है।

 पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। सभी सदस्यों का आपसी तालमेल बेहतर होने से घर में खुशनुमा वातावरण भी रहेगा।

स्वास्थ्य- कफ, नजला की परेशानी बढ़ सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना करें तथा उचित इलाज ले।


धनु - पॉजिटिव- सभी काम योजनाबद्ध तरीके से करने से आपको सफलता मिलेगी। किसी सराहनीय कार्य की वजह से आपको समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। परंतु कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवार जनों की भी सलाह अवश्य लें, निश्चित ही उचित समाधान मिलेगा।

नेगेटिव- कभी-कभी बहुत अधिक सोच-विचार करना तथा निर्णय लेने में समय लगाना आपकी कार्यक्षमता को भी प्रभावित कर सकता है। चचेरे भाई-बहनों से किसी प्रकार की कहा-सुनी होने की संभावना है। आपका शांत बने रहना ही उचित है ।

व्यवसाय- आपकी व्यवस्थाएं और कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। साथियों का भी उचित सहयोग रहेगा। इस समय किसी भी व्यवसायिक योजना में निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपका पैसा डूब भी सकता है।

 जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। उन्हें कोई तोहफा देना आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां लाएगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी।

स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्या रह सकती है। जिसका मुख्य कारण गर्म-सर्द होना हो सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।


मकर - पॉजिटिव- अगर कोई कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल रही है, तो फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। अपने मन मुताबिक तरीके से समय व्यतीत करने से तनाव दूर होगा और ताजगी महसूस करेंगे। समाज में भी आपका मान-सम्मान तथा रुतबा बढ़ेगा।

नेगेटिव- इस समय कोई भी यात्रा करने से परहेज करें, क्योंकि इसका कोई भी सकारात्मक नतीजा नहीं मिलेगा। घर से संबंधित कार्यों पर बेतहाशा खर्चा बढ़ सकता है। कभी-कभी आपकी किसी जिद की वजह से कुछ रिश्तों में अनबन भी होने की आशंका है।

व्यवसाय- इस समय आसपास के लोगों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में सफलता के लिए और मेहनत करनी पड़ेगी। रुका हुआ पैसा हासिल हो सकता है। नौकरी में अपने काम पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

बेवजह गुस्सा और चिड़चिड़ापन हावी रह सकता है जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।

स्वास्थ्य- अपनी परेशानियों को किसी शुभचिंतक अथवा नजदीकी व्यक्ति से अवश्य शेयर करें, इससे तनाव और डिप्रेशन जैसी स्थिति से काफी राहत मिलेगी।


कुंभ - पॉजिटिव- इस सप्ताह उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। विपरीत परिस्थितियों में भी आप समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ दोस्ताना संबंध बनेंगे। कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर ना लें। ऐसा करने से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी।

नेगेटिव- युवाओं को इस समय बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। परंतु हिम्मत बनाकर रखें। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योजनाओं को प्राथमिकता दें, क्योंकि आपके द्वारा लिए गए निर्णय ज्यादा सफल रहेंगे।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। निश्चिंत होकर अपने कार्यों में ध्यान दे पाएंगे। किसी भी नया काम शुरू करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जानकारी लें। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी।

 पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित और आनंदित रहेंगे।

स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से मांसपेशियों में दर्द और थकान महसूस होगी। कुछ समय हल्के-फुल्के मनोरंजन में भी व्यतीत करें।


मीन पॉजिटिव- जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने का प्रयास करें। आपको कोई बेहतरीन उपलब्धि मिलने वाली है। आत्म मनन तथा चिंतन करने से आपको बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव होगी। किसी मुश्किल कार्य को भी आप अपने दृढ़ संकल्प से पूरा करने की क्षमता रखेंगे।

नेगेटिव- घर में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करते समय वास्तु सम्मत नियमों का भी प्रयोग अवश्य करें। किसी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करना संबंधों में कटुता ला सकता है। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें।

व्यवसाय- नए अनुबंध मिलेंगे जो कि आर्थिक नजरिये से फायदेमंद रहेंगे। कर्मचारियों का भी उचित सहयोग बना रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों का कोई टारगेट पूरा होने से कंपनी को फायदा होगा। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे।

पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। मित्रों के साथ कोई पारिवारिक गेट-टुगेदर भी संभव है।

स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इस समय किसी तरह के इंफेक्शन होने की स्थिति बन रही है

रविवार, 12 दिसंबर 2021

मसूरी में लावारिस घूमते मिले मुजफ्फरनगर के तीन बच्चे


 मसूरी। मुज़फ्फरनगर के 3 बच्चे उत्तराखंड के मंसूरी में लावारिस घूमते मिले हैं जो अपनी पहचान सही नही बता पा रहें हैं। ये फोटो देख कर आगे फारवर्ड रहे ताकी जिस किसी के ये तीनों मासूम बच्चे गुम है उस तक ये मैसेज पहुँच सके। तीनों बच्चे मुस्लिम परिवार के हैं। यह पता नहीं चला कि वह यहां कैसे पहुंचे।

पर्यावरण शुद्धि और जन रावत को श्रद्धांजलि देने के लिए हवन किया


मुजफ्फरनगर । जिला आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर व आर्य समाज शहर के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण शुद्धि एवं सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित बलिदान वीर सैनिकों की आत्मा की शांति हेतु यज्ञ(हवन) संपन्न हुआ। 

 रविवार को जिला अधिकारी मुजफ्फरनगर के कार्यालय के समक्ष कलेक्ट्रेट कंपाउंड में पर्यावरण शुद्धि हेतु एवं सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित बलिदान हुए सभी सेना के अधिकारियों की आत्मा की शांति हेतु जिला आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर आर्य समाज शहर के संयुक्त तत्वाधान में यज्ञ हवन संपन्न हुआ । शहीदों के लिए किए गए आज के हवन यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग एवं सह संयोजक भारतीय जनता पार्टी सुभाष चौहान स पत्नीक रहे।

आज के हवन यज्ञ के मुख्य यजमान रहे सुभाष चौहान ने कहा की सीडीएस बिपिन रावत एक बड़े योद्धा थे, जिन्होंने अपना सारा जीवन देश की अखंडता के लिए एवं सुरक्षा के लिए समर्पित कर दिया। जनरल बिपिन रावत ने सैन्य पद पर होते हुए कहा था कि दुश्मन के लिए हम पहली गोली नहीं चलाएंगे लेकिन उसके पश्चात हम अपनी गोलियों की गिनती नहीं करेंगे। सीडीएस विपिन रावत ने एक बार निडरता पूर्वक यह भी कहा था कि इस वक्त देश की सेना को ढाई हाथ पर युद्ध करना पड़ रहा है दो हाथ दुश्मन के बॉर्डर पर और आधा हाथ देश के अंदर छुपे दुश्मनों के लिए साथ युद्ध लड़ना पड़ रहा है। जनरल बिपिन रावत जैसे महान योद्धा का आकस्मिक दुर्घटना में इस प्रकार हम सब को छोड़कर देश को छोड़कर चले जाना एक अभूतपूर्व क्षति है जिसकी भरपाई करना अत्यंत ही मुश्किल है। हवन यज्ञ के पश्चात सभी शहीद सैन्य अफसरों एवं सीडीएस बिपिन रावत जी की पत्नी की आत्मा की शांति लिए 2 मिनट का मौन सभी आर्य समाज के लोगों के द्वारा रखा गया।

यज्ञ के पश्चात वरिष्ठ आर्य समाजी गुरुदत्त जी द्वारा आज के हवन यज्ञ के यजमान मुख्य यजमान सुभाष चौहान जी को एवं उनकी धर्मपत्नी जी को आर्य समाज के द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती जी द्वारा लिखित सत्यार्थ प्रकाश सप्रेम भेंट किया गया।

जिसमें जिला आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर के प्रधान आनंद पाल आर्य ,मंत्री दीपक त्यागी आर्य ,उप प्रधान गजेंद्र राणा आर्य ,उप मंत्री अनूप सिंह राठी एडवोकेट ,आर्य समाज शहर के प्रधान मुकेश आर्य, मंत्री संदीप पुंडीर, गुरुदत्त आर्य, योगेश्वर आर्य ,अरुण प्रताप सिंह, हरेंद्र शर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, बृजेश त्यागी, नरेश धीमान, विजेंद्र धीमान भोपा सिंह मंगल सिंह योगेश्वर, अविनाश त्यागी, सुरेश चंद त्यागी, आरपी शर्मा, वीरेंद्र सिंह बालियान, अतर सिंह, जितेंद्र मलिक, प्रियंका, मंजू त्यागी ,मुनि उर्फ बुद्ध, मिमलाना, आर्यवीर संजीव, राकेश, अमित आर्य आदि आर्य समाजी उपस्थित रहे और दूसरे जिलों के विभिन्न आर्य समाज ओं का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

राष्ट्रीय लोकदल सर्व समाज का दल : अभिषेक चौधरी

 


मुजफ्फरनगर ।राष्ट्रीय लोक दल की एक बैठक गांव नंगली महासिंह में संपन्न हुई 

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर एवं संचालन गुड्डू प्रधान ने किया 

बैठक में जानसठ ब्लॉक अध्यक्ष आकाश चौधरी ने अश्वनी शर्मा को ब्लॉक महासचिव मनोनीत किया

 बैठक को संबोधित करते हुए अभिषेक चौधरी गुर्जर ने कहा राष्ट्रीय लोकदल सर्व समाज का दल है राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जयंत चौधरी जी सर्व समाज को जोड़ने का काम कर रहे हैं और किसान जाति के लिए संघर्ष कर रहे हैं हम सभी को अपने नेता जयंत चौधरी को ताकत देनी है और आने वाले विधानसभा चुनाव में ताक़त देने का काम करना है वोट की चोट देकर भाजपा को सत्ता से बाहर करना है

बैठक को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र तोमर ने कहा किसानों की ताकत के आगे नरेंद्र मोदी सरकार को हटवा पीछे हटना पड़ा है जो किसानों के जीत है और किसान के लिए आंदोलन करने का काम हमेशा राष्ट्रीय लोकदल करती है और करती रहेगी 

बैठक में मुख्य रूप से मनोज चौधरी विकास चौधरी धर्मेंद्र शर्मा अंकित चौधरी विवेक शर्मा प्रदुमन शर्मा कुलदीप चौधरी प्रिंस चौधरी राहुल चौधरी पारस शर्मा विकास कौशिक तेजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे

समाजसेवी मनीष चौधरी ने किया संगीतमय श्रीमदभगवद्गीता कथा का भव्य शुभारंभ

 


मुजफ्फरनगर। नई मंडी के कूकडा के शिवनगर की गली नंबर-2 में संगीतमय श्रीमदभगवद्गीता कथा का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी व हम फाउंडेशन, भारत के प्रदेश संगठन मंत्री मनीष चौधरी ने किया। भव्य पंडाल में कथास्थल पर कथा व्यास पंडित बिजेंद्र मिश्रा महाराज का मुख्य अतिथि मनीष चौधरी का पटका व माला पहनाकर स्वागत किया, जबकि कथा आयोजकों ने मनीष चौधरी का पटका व माला पहनाकर स्वागत किया। इससे पूर्व आज सुबह कथा प्रारंभ होने से पहले कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बडी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कलशयात्रा बाबा बालकनाथ मंदिर अमित विहार से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई कथास्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में सबसे आगे कथा व्यास पंडित बिजेंद्र मिश्रा महाराज अपने सिर पर श्रीमदभगवद्गीता को रखकर चल रहे थे। पूजन आचार्य अनूप मिश्रा ने किया। कथा प्रारंभ होने पर मुख्य यजमान अवधेश जैन, विनय गुप्ता, विनय मित्तल, वेदप्रकाश शर्मा, अरविंद, राजकुमार गर्ग, दीपक गर्ग सुदामा ने पूजन कराया। कथा में मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है और कल्याण होता है तथा वातावरण भी भक्तिमय बना हुआ है। इस अवसर पर कथा आयोजक रविंद्र जैन ने हम फाउंडेशन के संगठन मंत्री मनीष चौधरी, भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी, सुरेंद्र मित्तल, रवि मित्तल का स्वागत किया।

श्रीमोहन तायल ने गरीब लोगों को निशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ


 मुजफ्फरनगर । प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुजफ्फरनगर के सदर विधानसभा क्षेत्र के केशव मंडल के रामपुरी में अनुराधा राशन की दुकान पर भाजपा नेता प्रदेश सह संयोजक स्वच्छ भारत अभियान विभाग भाजपा उत्तर प्रदेश श्रीमोहन तायल ने गरीब लोगों को निशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरीब लोगों की सदैव चिंता करते हैं इसी कारण लंबे समय से गरीब लोगों के लिए राशन पर निशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है इस बार राशन के साथ-साथ 1 किलो चने का पैकेट, 1 किलो रिफाइंड का पैकेट, 1 किलो नमक भी दिया है। सरकार का वादा है सरकार किसी गरीब को बिना छत के नहीं रहने देगी एवं भूखा नहीं सोने देगी इसी से पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना साकार हो रहा है उन्होंने कहा कि आगामी 2022 में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

इस अवसर पर भाजपा नेता सागर बाल्मीकि, देवेंद्र पाल, अभिषेक गोयल, अनुज सैनी, संजय शर्मा, मनोज लेमन, आरके त्यागी आदि उपस्थित रहे।

डॉ उदयवीर सिंह भाकियू में शामिल


मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय किसान यूनियन के लिए यह एक गर्व का पल है कि सरकारी सेवा में कार्यरत रहे पूर्व अधिकारी डॉ उदय वीर सिंह जी के द्वारा  गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन की सदस्यता ग्रहण की गई ।उन्होंने डॉ उदयवीर सिंह सिंह का पटका पहना कर सम्मान किया, इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री राकेश टिकैत ने कहा कि डॉ उदय वीर सिंह ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा के लिए अर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी 33 साल की सरकारी सेवा में लाखों लोगों की मदद करी तथा 1987 के भारतीय किसान यूनियन के आंदोलन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है ,उन्होंने बताया कि उदयवीर सिंह अब सेवानिवृत्त  होने के बाद भारतीय किसान यूनियन में पुरजोर से अपना सहयोग करेंगे और शीघ्र ही भारतीय किसान यूनियन डॉक्टर उदयवीर सिंह को भारतीय किसान यूनियन में एक बड़े पद पर सुशोभित करेगी।

संजीव बालियान और कपिलदेव अग्रवाल ने किया मार्ग के चौडीकरण का शिलान्यास

 


मुजफ्फरनगर । मंत्रीगण डॉ० संजीव बालियान व कपिल देव अग्रवाल ने गुप्ता रिजोर्ट से रामपुर तिराहे तक मार्ग के चौडीकरण, सुदृढीकरण तथा आर०सी०सी० नाला निर्माण कार्य का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।

राज्य योजनांतर्गत दिल्ली नीतिपास मार्ग (गुप्ता रिजोर्ट से रामपुर तिराहे तक) के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, आर0सी0सी0 नाला एवं बॉक्स कल्वर्ट निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ० संजीव बालियान ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के साथ – साथ अन्य बुनियादी सुविधायें दिलाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

सदर विधायक एवं उ०प्र० सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव ने बताया कि इस कार्य की लागत 1577.52 लाख रूपये है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास की किरण अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। कपिल देव ने कहा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी जी की घोषणाओं के अनुरूप क्षेत्र में विकास हो रहा है।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजेश पराशर, प्रवीण खेड़ा, कमल शर्मा, पवन सभासद, राजेश पराशर नुमाइश कैम्प आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

नुमाईश में गूंजे देश भक्ति के तराने


मुजफ्फरनगर । गांधी कॉलोनी  गांधी वाटिका के सामने मेन रोड पर स्थित मैजिक डांस एकेडमी की ओर से जिला कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा  देशभक्ति की अलख जगाई। 

यह जानकारी एकेडमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा ने दी है उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के अनुरोध पर मैजिक डांस एकेडमी की डांस टीम जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में डांस प्रस्तुत किए उल्लेखनीय है कि मैजिक डांस एकेडमी की सहायक संस्था श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड( दिव्यांगों को समर्पित संस्था) मैं कई दिव्यांग डांसर हैं जो की  गोल्ड मेडल डांस कंपटीशन में जीत चुके हैं जिनमें  दिव्यांग स्टार डांसर सरवन  कटारिया  जय हो जय हो पर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया  दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया दिव्यांग डांसर सरवन कटारिया दोनों पैर खराब हैं के बावजूद जबरदस्त डांस करते हैं सीमा रानी देख नहीं सकती. प्राची ना बोल सकती है ना सुन सकती है, शिवानी ना बोल सकती है ना सुन सकती है सीमा रानी जो देख नहीं सकती अन्य डांसर अरिजीत अनन्या, कनिका सहित सभी डांसर मौजूद रहे इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड के सदस्य अजय अनेजा एडवोकेट, मनीष चावला, निधि शर्मा सहित सभी अधिकारी पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।

सिखेड़ा थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से मचा कोहराम


 मुजफ्फरनगर । तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया। इस हादसे में मां, बेटा एवं बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार सिखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक पर सवार होकर जा रहे परिवार को कुचल दिया। जिसमें मौके पर मां, बेटा एवं बेटी की मृत्यु हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानसठ निवासी शोएब अपनी बुआ अफसाना और उसकी पुत्री अश्मी और पुत्र अहज के साथ बाइक पर जा रहा था। इन तीनों की मौत हो गई। शोएब गंभीर घायल हुआ है। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों के शव को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया तथा घायल शोएब को उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया।

बिजनौर सांसद मलूक नागर की संपत्ति पर एसबीआई का कब्जा स्टेट बैंक

 


नोयडा। प्रदेश की बिजनौर लोकसभा सीट से बसपा के सांसद मलूक नागर और उनके भाई की संपत्ति को बैंक ने ज़ब्त कर लिया है, जिसको लेकर कुछ दिन पूर्व भारतीय स्टेट बैंक द्वारा विज्ञापन भी जारी किया गया था । बैंक ने इस विज्ञापन की बाबत कहा है कि नागर डेयरी प्राइवेट लिमिटेड को उन्होंने कर्ज दिया था, जिसमें मलूक नागर और भाई राजवीर नागर गारंटर थे। 12 जून 2017 को बैंक द्वारा उन्हें नोटिस जारी कर 60 दिन में 53 करोड़ 65 लाख लाख 7 हजार 866 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया था, लेकिन उनके द्वारा भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद से यह राशि लगातार बढ़ रही है।भुगतान न करने पर बैंक द्वारा नागर डेयरी और मलूक नागर तथा उनके भाई राजवीर नागर की मेरठ तथा हापुड़ जिले की संपत्ति पर 9 दिसंबर को कब्जा लेने का दावा किया गया है। बैंक ने इसके संबंध में सूचना जारी कर कहा है कि इन संपत्तियों के संबंध में कोई भी लेन-देन न किया जाए। बसपा सांसद मलूक नागर एक बड़े व्यवसायी हैं और नोएडा में भी रियल एस्टेट के अनेक बड़े प्रोजेक्ट में वह जुड़े रहे हैं। हालांकि, सांसद बनने के बाद वह इन प्रोजेक्टों से हट गए थे और रियल एस्टेट कंपनियों में अपने पद से भी उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। डेयरी के इस मामले में बैंक द्वारा की गई कार्रवाई को भी वह गलत बता रहे हैं और इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने का दावा करते हुए कह रहे हैं कि पूरे मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है और वह सात साल से डेयरी से नहीं जुड़े हैं और न ही उसके मैनेजमेंट में हैं।बसपा सांसद मलूक नागर ने कहा कि इस मामले में उन्हें जानकारी नहीं है और वह पिछले साल से डेयरी के मैनेजमेंट में भी नहीं हैं। यह मामला मेरे भाई से जुड़ा है। भाई ने ही लोन लिया था, जिसमें मैं गारंटर था। बैंक के अधिकारियों से इसको लेकर मेरी कोई बात नहीं हुई है। इस मामले में उनके भाई राजवीर का बैंक से 2018 में और उसके बाद 30 नवंबर 2020 में सेटलमेंट हो गया था। इसके बाद 25 प्रतिशत पैसा जमा भी किया गया था और करीब 16 करोड़ रुपये इसमें जमा किए जा चुके हैं। बैंक ने आगे के पैसे जमा करने के लिए समय दिया था। जिसके पूरे कागजात भाई के पास हैं। उसके बाद भी बैंक द्वारा इस तरह की कार्रवाई करना गलत है। इसको लेकर वह कानूनी राय भी ले रहे हैं और इस मामले में कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी।

बैंक द्वारा जारी सूचना के अनुसार इन संपत्तियों पर लिया गया है कब्जा

नागर डेयरी प्राइवेट लिमिटेड की संपत्ति

गांव शकरपुर में खाता नंबर 117, खसरा नंबर 280 की 0.3806 हेक्टेयर जमीन

गांव शकरपुर में खाता नंबर 157, खसरा नंबर 282 की 0.190 हेक्टेयर जमीन

गांव शकरपुर की खाता नंबर 175, खसरा नंबर 282 की 0.7304 हेक्टेयर जमीन

गांव शकरपुर की खाता नंबर 158, खसरा नंबर 296 की 0.4870 हेक्टेयर जमीन

गांव शकरपुर की खाता नंबर 124 , खसरा नंबर 280 की 0.4160 हेक्टेयर जमीन

गांव शकरपुर की खाता नंबर 142 , खसरा नंबर 282 की 0.8102 हेक्टेयर जमीन

मलूक नागर की संपत्ति

मेरठ में मवाना रोड पर रक्षापुरम आवासीय योजना का भूखंड नंबर सी 43 क्षेत्रफल 250 वर्गमीटर

मेरठ में मवाना रोड पर रक्षापुरम आवासीय योजना का भूखंड नंबर सी 44 क्षेत्रफल 200 वर्गमीटर

मेरठ में मवाना रोड पर रक्षापुरम आवासीय योजना का भूखंड नंबर सी 45 क्षेत्रफल 200 वर्गमीटर

मेरठ में मवाना रोड पर रक्षापुरम आवासीय योजना का भूखंड नंबर सी 46 क्षेत्रफल 200 वर्गमीटर

गांव शकरपुर में खसरा नंबर 272 की 0.2275 हेक्टेयर जमीन

गांव शकरपुर में खसरा नंबर 272 की 0.2275 हेक्टेयर जमीन

गांव शकरपुर में खसरा नंबर 273,274,275 की 0.राजवीर सिंह नागर की संपत्ति

गांव शाहपुर जट में खसरा नंबर 42 की 300.72 वर्ग मीटर जमीन

गांव शाहपुर जट में खसरा नंबर 42 की 103.71 वर्ग मीटर जमीन

प्रदेश के सबसे अमीर प्रत्याशी के रूप में किया था नामांकन

''लोकसभा चुनाव के दौरान बिजनौर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मलूक नागर ने सबसे अमीर प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया था। एडीआर द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार उस दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति 294 करोड़ रुपये की बताई थी और देनदारी भी 101 करोड़ 61 लाख की थी।''735 हेक्टेयर जमीन





"4 साल चमत्कारिक काल'' पत्रिका के विमोचन के साथ, दिया 4 वर्षों के कार्यों का ब्यौरा

 

मुजफ्फरनगर । नगर पालिका परिषद के 4 वर्ष पूरा होने पर प्रेस वार्ता कर कार्यों का विवरण दिया गया। 

जानसठ रोड स्थित अपने आवास पर नगर पालिका परिषद चेयरमैन अंजू अग्रवाल द्वारा प्रेस वार्ता कर 4 वर्ष के कार्यकाल का संक्षिप्त ब्यौरा दिया गया। जिसके साथ साथ उन्होंने '4 साल चमत्कारी काल' के नाम से पत्रिका का विमोचन किया। पत्रिका के विमोचन दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल भी मौजूद रहे। पिछले 4 वर्षों से नगरपालिका में हो रहे विकास कार्यों जैसे सड़कों के निर्माण, शुद्ध पेयजल, नाले नालियों की सफाई, महापुरुषों की प्रतिमाओं को स्वच्छ एवं उनका सुंदरीकरण करना। नगर पालिका की उपलब्धियों में शामिल रहा साथ ही मुख्य चौराहों पथ प्रकाश व्यवस्था को लेकर नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल गंभीर दिखाई दी। गांधी वाटिका, नेहरू वाटिका सहित कई अन्य पार्कों के सौंदर्यकरण का कार्य इन 4 वर्षों में पूर्ण हुआ। 2020 में कोरोना काल में नगर पालिका के हर कर्मचारी एवं वार्ड मेंबर द्वारा नगर की जनता की पूर्ण रूप से सेवा की गई, साथ ही बिना डरे नगर पालिका प्रशासन द्वारा सड़कों की सफाई नाले नालियों की सफाई के साथ-साथ सैनिटाइजेशन का कार्य देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश अनुसार पूर्ण कराया गया। वार्ता के दौरान नगर पालिका परिषद चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने कहा भी कि पिछले 4 वर्षों में उनके कुछ शुभचिंतकों द्वारा उनके विरुद्ध कई षड्यंत्र भी किए गए परंतु जनता के आशीर्वाद एवं सहयोग के साथ-साथ पालिका प्रशासन, जिला प्रशासन एवं प्रदेश स्तर से मिल रहे हैं सहयोग के चलते नगर पालिका अपने हर कार्य को सह सम्मान करती रही। नगर पालिका परिषद में शासन एवं सरकार की नीतियों पर पारदर्शिता के अनुरूप स्वःकर निर्धारण की प्रणाली को स्वीकृत कराते हुए, उपविधि बनाकर लागू कराया गया। बोर्ड द्वारा नगर में ग्रीन क्लीन एवं यूनिक सिटी बनाने के लिए नगरीय सौंदर्यीकरण एवं पर्यावरण संतुलन के लक्ष्य को लेकर वाटिका एवं पार्कों तथा डिवाइडर पर हरे-भरे पौधों की संख्या में वृद्धि की गई है। गत 4 वर्षों में जाति धर्म एवं संप्रदाय से ऊपर उठकर संविधान में भरोसा रखते हुए आय अधिक और व्यय कम की भावना के चलते हैं नगर का चमत्कारिक विकास कराया है। जिसमें संगठित बोर्ड के मेरे सहयोगी सभी सभासदगणों, जनता जनार्दन पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुझे पूरा सहयोग किया। इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह, कर निरीक्षक अधिकारी, नगर पालिका चेयरमैन के स्टेनो गोपाल त्यागी, उद्यमी अशोक अग्रवाल, शिवनारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल अभिनव अग्रवाल, वंशिका अग्रवाल, अंकुर गर्ग, अमित गर्ग, व्यापारी नेता संजय मित्तल, व्यापारी नेता रेवती नंदन सिंघल, विश्वदीप गोयल, पवन गोयल, नगर पालिका परिषद के सभासद विपुल भटनागर पवन कुमार, राहुल पवार, नौशाद कुरेशी, गोपी कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

राकेश टिकैत ने की घोषणा, हर साल किसान आंदोलन स्थल पर लगेगा मेला

 


गाजीपुर। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि महापंचायत का आयोजन समय-समय पर होता रहेगा। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का सफलतापूर्वक संचालन करने के बाद टिकैत ने यह बात कही। उन्होंने हर साल 10 दिन का किसान आंदोलन मेला आयोजित करने की भी कही। टिकैत ने उन्होंने कहाकि हर साल 10 दिन का किसान आंदोलन मेला आयोजित किया जाएगा। वहीं किसानों के मुद्दे पर बात करने के लिए समय-समय पर महापंचायत भी होगी। टिकैत ने इस दौरान आंदोलन के दौरान सरकार पर दबाव बनाने के लिए मीडिया की भूमिका की भी तारीफ की। गौरतलब है कि आंदोलन के सफलतापूर्वक खत्म होने के बाद किसान दिल्ली बॉर्डर से अपने घर पहुंचने लगे हैं। बड़ी संख्या में किसान धरनास्थल को खाली कर चुके हैं। अब किसान 15 जनवरी को एक समीक्षा बैठक करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने बयान में कहाकि अगर सरकार अपने वादों को पूरा नहीं करती है तो हम अपना आंदोलन फिर से शुरू करेंगे।इससे पहले 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात की घोषणा की थी कि सरकार तीन कृषि कानूनों को वापस ले लेगी। इसके बाद 29 नवंबर को शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों में प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन कानूनों को वापस ले लिया गया। हालांकि किसानों ने इसके बाद भी आंदोलन खत्म करने से इंकार कर दिया था। उनकी मांग थी कि किसान एमएसपी को लेकर कानूनी गारंटी दे साथ ही किसानों पर लगाए गए मुकदमों को वापस ले। बाद में सरकार ने किसानों की मांग को मानते हुए एक लिखित पत्र जारी किया था। 

मंत्री कपिलदेव ने किया निशुल्क डबल राशन वितरण का शुभारंभ


 मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत डबल राशन निशुल्क वितरण कार्यक्रम का उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के पदाधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विधायक उमेश मलिक ने किया नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ

 


मुजफ्फरनगर। शाहपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभार्थियों को नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए बुढाना विधायक उमेश मलिक व शाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, सभासद उमेश गोयल आदि उपस्थित रहे।

मेरठ में ये बाजार हुआ अनिश्चितकाल के लिए बंद

 


मेरठ। सोतीगंज का कबाड़ मार्केट अनिश्चितकाल के लिए बंद करने के लिए एसएसपी की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। सोतीगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को सदर थाने बुलाकर इस बारे में जानकारी दी गई। अगला आदेश आने तक दुकानें बंद रखने के लिए कहा गया है। साथ ही रविवार को व्यवस्था बनाने के लिए भारी फोर्स की तैनाती कर दी गई है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सोतीगंज बाजार को बंद करने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद सोतीगंज व्यापार मंडल के 11 पदाधिकारियों और 20-25 व्यापारियों को शनिवार शाम सदर थाने बुलाया गया। इन लोगों को बताया गया कि सोतीगंज मार्केट की दुकानों को अगले आदेश तक बंद रखें। इन लोगों को बताया गया कि पुलिस की ओर से सभी दुकान मालिकों को नोटिस दिया जा रहा है। दुकानों के सामान के संबंध में रिकार्ड पुलिस थाने में जमा कराना होगा और इसके बाद अनुमति लेकर ही कोई दुकान खुल सकेगी। चेतावनी दी गई कि यदि दुकानें खोली तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने विरोध दर्ज कराया और रोजगार का वास्ता दिया। इंस्पेक्टर देवसिंह ने साफ कहा कि इस संबंध में कोई बात करनी है तो आला अधिकारियों से करें। कहा कि रविवार से कोई दुकान न खुले, इस बात को सुनिश्चित कर लें। दुकान खुली मिली तो मुकदमा दर्ज होगा। सूरज राय, एएसपी कैंट ने बताया कि वाहन चोरी के कई मामलों में विवेचनाओं के दौरान यह बात सामने आई है कि चोरी के वाहनों को सोतीगंज में काटकर बेचा जाता है। कई लोगों के नाम सामने आए हैं। इसलिए फिलहाल इन दुकानों को बंद करने के लिए कार्रवाई शुरू की गई है। इन लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 12 दिसम्बर 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 12 दिसम्बर 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - नवमी रात्रि 08:02 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद रात्रि 12:00 तक तत्पश्चात रेवती*

⛅ *योग - व्यतिपात प्रातः 13 दिसम्बर 05:46 तक तत्पश्चात वरीयान*

⛅ *राहुकाल - शाम 04:37 से शाम 05:58 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:07* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:57*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *

💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *दीर्घायु और आरोग्य वृद्धि के लिए* 🌷

🙏🏻 *विष्णु धर्मोत्तर ग्रंथ में बताया है कि जिनके परिवार में ज्यादा बीमारी .....जल्दी-जल्दी किसी की मृत्यु हो जाती है वे लोग मार्गशीर्ष मास में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन (दशमी तिथि के स्वामी यमराज है मृत्यु के देवता | ) भगवान धर्मराज यमराज का मानसिक पूजन करें, और हो सके तो घी की आहुति दें |*

🙏🏻 *एक दिन पहले से हवन की छोटी सी व्यवस्था कर लेना घी से आहुति डाले इससे दीर्घायु, आरोग्य और ऐश्वर्य तीनों की वृद्धि होती है विष्णु धर्मोत्तर ग्रंथ में बताया है | आहुति डालते समय ये मंत्र बोले–*

💥 *विशेष - [ ध्यान रखे जिसके घर में तकलीफे है वो जरुर आहुति डाले और डालते समय स्वाहा बोले और जो आहुति न डाले तो वो नम: बोले | ]*

🌷 *ॐ यमाय नम:*

🌷 *ॐ धर्मराजाय नम:*

🌷 *ॐ मृत्यवे नम:*

🌷 *ॐ अन्तकाय नम:* 

🌷 *ॐ कालाय नम:* 

🙏🏻 *ये पाँच मंत्र बोले ज्यादा देर तक आहुति डाले तो भी अच्छा है |*

🙏🏻 *अकाल मृत्यु घर में न हो, जल्दी-जल्दी किसी की मृत्यु न हो उसके लिए घर में अमावस्या के दिन गीता का सातवां अध्याय पढना चाहिये | पाठ पूरा हो जाय तो सूर्य भगवान को अर्घ्य देना चाहिये कि हमारे घर में सबकी लंबी आयु हो और जो पहले गुजर गये है हे भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और आज के गीता पाठ का पुण्य ये उनको पहुँचे | ॐ नमो भगवते वासुदेवाय करके वो जल चढ़ा दे |*

🙏🏻 *और हो सके तो ....भगवान ने पैसा दिया हो थोडा बहुत तो उस अमावस्या को गरीब बच्चों – बच्चीयों को चार–पाँच बच्चों को खाना देकर आये सब्जी-रोटी थोडा कुछ मीठा हलवा बना ले थोडा-सा गरीब बच्चों को दे आये | सेवा भी हो जायेगी और जो गुजर गये है वो हम पर राजी हो जायेंगे |*

💥 *विशेष - 13 दिसम्बर 2021 सोमवार को मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है।*

🙏🏻 *-

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *तुलसी को पानी अर्पण से पुण्य* 🌷

🌿 *अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए उसकी हवा से भी बहुत लाभ होते हैं और तुलसी को एक ग्लास पानी अर्पण करने से सवा मासा सुवर्ण दान का फल मिलता है।*

🙏🏻 *-


📖

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


💥 *


🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9



 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके  व्यापार के लिए लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने करियर में तरक्की देखने को मिलेगी। यदि आप प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको कोई दूसरा अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिसमें आपको वेतन वृद्धि तथा पदोन्नति प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहेगा। आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जो आपकी पद प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएंगे और आज आपको सरकार द्वारा भी सम्मानित किया जा सकता है। आज आप अपने दिन का कुछ समय आध्यात्म के कार्य में भी बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी में कुछ परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज छोटे व्यापारियों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में भी कुछ बदलाव करने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपको उसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। गृहस्थ जीवन में आज कुछ गिले-शिकवे उत्पन्न हो सकते है, जिसके कारण आप अपने साथी से नाराज हो सकते हैं। यदि आपकी बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज किसी मित्र की मदद से समाप्त होगी। विद्यार्थियों को आज मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यो द्वारा उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। यदि आपका कोई भूमि वाहन अथवा जमीन जायदाद से संबंधित कोई मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण परिवार के सदस्यों द्वारा आपको संपत्ति प्राप्त होगी, लेकिन यदि आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आपकी वाहन की खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है। आज परिवार के छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि यदि उसमें कोई गिरावट हुई, तो आपके कार्य लंबे समय के लिए लटक सकते है। आज कोई छोटी मोटी दिक्कत परेशानी हो, तो डाक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपने वाहन चलाते समय लापरवाही की, तो आप किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को अपने व्यापार में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उन्हें परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। इस कारण आप परेशान रहेंगे। यदि आपने किसी व्यापार को करने का मन बनाया है, तो वह आपके लिए उत्तम रहेगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने दिन का कुछ समय अपनी पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में ही व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आपका कोई जरूरी काम हाथ से निकल सकता है, उसमें आपको कोई नुकसान भी हो सकता है, जिससे आपको परेशानी होगी। आज कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के अचानक तबीयत खराब होने के कारण भी भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपको मानसिक शांति देने वाला रहेगा, क्योंकि यदि आपके माता-पिता में से किसी को कोई शारीरिक कष्ट है, तो आज आपको उसमें राहत मिलती दिख रही है, जिसके कारण आपके मन में परेशानियां खत्म होंगी। यदि आप अपने किसी जमीन जायदाद से जुड़े मुद्दे को लेकर परेशान हैं, तो उसमें भी आज आपको कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में आवेदन किया था, तो आज उसका परिणाम आ सकता है, जिसमें उन्हें सफलता मिलेगी।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज के दिन आपके पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। आज यदि आप अपने व्यापार में स्थान परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि आपको अपने व्यापार का कोई महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में अपने किसी भी सहयोगी से सलाह नहीं लेनी है, यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आप अपनी संतान के लिए कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपको कर्ज से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। यदि पिछले कुछ समय आपने किसी बैंक, संस्था अभी से कर्ज लिया है, तो आज आप उसे चुकाने में काफी हद तक सफल रहेंगे। इससे आपके सिर का बोझ भी थोड़ा कम होगा और आप अपने कुछ धन को भविष्य के लिए भी निवेश करने का मन बनाएंगे, लेकिन उसमें आपको अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके ही निवेश करना होगा। संतान को आज रोजगार मिल जाने के कारण आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन को अपने घर आने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से कार्य करने के लिए रहेगा। आज आप किसी नए व्यवसाय कि शुरुआत करेंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। पारिवारिक जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो आज आपको उससे छुटकारा मिल सकता है। आज आप अपने परिवार के किसी विवाह योग सदस्य के लिए किसी परिचित से बातचीत कर सकते हैं और विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगवा सकते हैं। आज आप अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर जिस कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने निजी कार्य को निबटाते हुए नजर आएंगे व आज अपने लिए कुछ शॉपिंग भी कर सकते हैं, जिसे देखकर आपके परिवार के कुछ सदस्य आपसे ईष्या भी करेंगे, लेकिन आज आप उनकी बिल्कुल भी परवाह नहीं करेंगे व अपने काम में ही मगन रहेंगे, तभी आप अत्यंत लाभ कमा पाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक यदि आज किसी छोटे-मोटे कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा, लेकिन विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह किसी मुकाम को हासिल कर पाएंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता भरा रहेगा। आज आपको आय के विभिन्न स्रोत प्राप्त होंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी आप उनका लाभ उठा पाएंगे। आज आपके लिए धन का निवेश करना बेहतर रहेगा, लेकिन यदि आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर शेयर बाजार आदि जैसी जगहों पर निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए भरपूर लाभदायक रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने पिताजी को किसी कवि सम्मेलन में लेकर जा सकते हैं। राजनीतिक दिशा में कार्यकत लोगों के हाथ कुछ ऐसे अवसर आएंगे, जिससे आपके जन समर्थन में इजाफा होगा।

शनिवार, 11 दिसंबर 2021

युवा पंजाबी संगठन ने ऐसे किया शहीदों को याद


मुजफ्फरनगर । युवा पंजाबी संगठन मुजफ्फरनगर द्वारा जनरल बिपिन रावत को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।

युवा पंजाबी संगठन के द्वारा आज शिव चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें जनरल बिपिन रावत सीडीएस एवं कुल 13 लोगों के शहीद होने पर सभी लोगों ने मोमबत्ती जलाकर अपना शोक प्रकट किया और उन सब की आत्मा की शांति हेतु भगवान से दुआएं की।

अनिल अरोरा, विजय वर्मा, कुलदीप कपिश, नीरज मुंजाल, रितेश नागपाल, अमित खन्ना, नवदीप चड्ढा, नितेश बख्शी, विमल मदान, प्रशान्त मक्कड़, चन्नी बेदी, गगनदीप, बृजमोहन ढींगरा आदि लोग उपस्थित थे।


व्यापारी सुरक्षा फोरम ने दी सीडीएस विपिन रावत को श्रद्धांजलि

 


मुजफ्फरनगर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान द्वारा हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए भारत के प्रथम सीडीएस विपिन रावत सहित सभी सैन्य अफसरों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। फोरम के सभी पदाधिकारियों द्वारा शिव चौक पर मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। भारत के लिए सीडीएस बिपिन रावत का जाना बहुत ही बड़ी क्षति माना जा रहा है। इसको पूरा नहीं किया जा सकता। सभी को एक सूत्र में बांधने वाले विपिन रावत देशभक्ति की मिसाल रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा में व्यापारी नेता रेवती नंदन सिंघल, सुशील कुमार सिल्लो, भारत स्वच्छता मिशन के प्रदेश सह संयोजक श्रीमोहन तायल, जिलाध्यक्ष सुरक्षा फॉर्म विश्वदीप गोयल, राजकुमार रहेजा, मनोज गुप्ता, डॉ नितिन जैन, संजय मित्तल एडवोकेट, हर्षित गर्ग, देवेंद्र चौहान, वीरेंद्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदू महासंघ ने भारत मां के वीर सपूत जनरल रावत समेत सभी मृतकों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

 


 मुजफ्फरनगर। हिंदू महासंघ व समाजसेवी टीम ने तमिलनाडु के कूनूर में हेलीकाप्टर हादसे में शहीद हुए भारत मां के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत समेत सभी मृतकों को भोपा पुल के निकट स्थित श्रीराम भवन में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी व हम फाउंडेशन के प्रदेश संगठन मंत्री मनीष चौधरी ने कहा कि भारत के प्रथम सीडीएस बिपिन रावत का आकस्मिक हेलीकाप्टर दुर्घटना में निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। जनरल बिपिन रावत की बुलंद आवाज, पहली गोली हम नहीं चलाएंगे और उसके बाद हम अपनी गोलियां नहीं गिनेंगे, सदियों तक गूंजती रहेगी। सीडीएस बिपिन रावत ने खुलकर कहा था कि उनको युद्ध ढाई सीमा में लड़ना पड़ रहा है। सीडीएस बिपिन सिंह रावत के साथ-साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत व अन्य 11 सैन्य अफसरों का यह बलिदान देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मनीष चौधरी ने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत के साथ-साथ अन्य सैन्य अफसरों का बलिदान देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सैन्य अफसरों का इस तरह से आकस्मिक चले जाना किसी षड्यंत्र के तहत भी हो सकता है, उन्होंने भारत सरकार से मांग की है की इस दुर्घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि जनरल बिपिन रावत की मौत पर हंसने वाले जेहादियों की तलाश कर कडी कार्यवाही की जाए। श्रद्धांजलि देने वालों में भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी, पंडित बृजबिहारी अत्री, नवीन कश्यप, सुरेंद्र मित्तल, राजकुमार कालरा, पं. शेखर जोशी, तेजपाल राणा, अनुरुप सिंघल, दीपक सैनी, रवि मित्तल, राजकुमार गोयल, अमित बोबी, गोविंद स्वरुप, मनीश गोयल आदि उपस्थित रहे।

14 दिसम्बर 2021 से शुरू होगा खरमास, क्या होता है इसका महत्व



खरमास में विवाह मांगलिक उत्सव कार्य नहीं होते हैं l

★ अब कुछ ही दिनों के बाद 14 दिसम्बर 2021 से खरमास आरंभ होने वाला है। 

★ हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खरमास में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। 

★ खरमास को अशुभ माना जाता है।


★ जब सूर्य गोचरवश धनु और मीन में प्रवेश करते हैं तो इसे क्रमश धनु संक्रांति व मीन संक्रांति कहा जाता है। 

★ सूर्य किसी भी राशि में लगभग एक माह तक रहते हैं। सूर्य के धनु राशि व मीन राशि में स्थित होने की अवधि को ही खरमास कहा जाता है।


*🌏खरमास शुरू और समाप्त होने की तिथि :-*


• 14 दिसंबर 2021 मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से शुरू हो रहा खरमास।

• मकर संक्रांति 14 जनवरी 2022 पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन खरमास का समाप्त हो जाएगा।


★ मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2022 को मनाया जाएगा। 

★ मकर संक्रांति का विशेष धार्मिक महत्व होता है। 

★ इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 

★ सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही मांगलिक और शुभ कार्य आरंभ हो जाएंगे।


*🐚खरमास को अशुभ मानने के कारण :-*


एक बार सूर्य देवता अपने सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर ब्राह्मांड की परिक्रमा कर रहे थे। 

   इस दौरान उन्हें कहीं पर भी रूकने की इजाजत नहीं थी। यदि इस दौरान वो रूक जाते तो जनजीवन भी ठहर जाता। परिक्रमा शुरू की गई,

   लेकिन लगातार चलते रहने के कारण उनके रथ में जुते घोड़े थक जाते हैं, और घोड़ों को प्यास लग जाती है। 

     घोड़ों की उस दयनीय दशा को देखकर सूर्यदेव को उनकी चिंता हो गई। और वो घोड़ों को लेकर एक तालाब के किनारे चले गए, ताकि घोड़ों को पानी पिला सकें। 

     लेकिन उन्हें तभी यह आभास हुआ कि अगर रथ रूका तो अनर्थ हो जाएगा। क्योंकि रथ के रूकते ही पूरा जनजीवन भी ठहर जाता। 

       घोड़ों का सौभाग्य ही था कि उस तालाब के किनारे दो "खर* मौजूद थे। और खर गधे को कहा जाता है। 

      भगवान सूर्यदेव की नजर उन गधों पर पड़ी और उन्होंने अपने घोड़ों को वहीं तालाब के किनारे पानी पीने और विश्राम करने के लिए छोड़ दिया, और घोड़ों की जगह पर खर यानि गधों को अपने रथ में जोड़ लिया। 

      लेकिन खरों के चलने की गति धीमी होने के कारण रथ की गति भी धीमी हो गई। फिर भी जैसे तैसे एक मास का चक्र पूरा हो गया।

       उधर तब तक घोड़ों को काफी आराम मिल चुका था। इस तरह यह क्रम चलता रहता है। 


*हर सौर वर्ष में एक सौर मास खर मास कहलाता है। जिसे मलमास के नाम से भी जाना जाता है।*


*खरमास के उपाय :-*


★ खरमास के महीने में पूजा-पाठ धर्म-कर्म, मंत्र जाप, भागवत गीता, श्रीराम की कथा, पूजा, कथावाचन, और विष्णु भगवान की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है।

★ दान, पुण्य, जप, और भगवान का ध्यान लगाने से कष्ट दूर हो जाते हैं।.

★ इस मास में भगवान शिव की आराधना करने से कष्टों का निवारण होता है।

★ शिवजी के अलावा खरमास में भगवान विष्णु की पूजा भी फलदायी मानी जाती है।

★ खरमास के महीने में सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है।

★ ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत होकर तांबे के लोटे में जल, रोली या लाल चंदन, शहद लाल पुष्प डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। 

*ऐसा करना बहुत शुभ फलदायी होता है।*पंडित राजीव पाराशर शास्त्री ज्योतिषाचार्य 

Featured Post

माँ वैष्णो देवी लैंड स्लाइडिंग में फंसा मुजफ्फरनगर का परिवार, बेटे की मौत, मंत्री कपिल पहुँचे परिवार के घर

  मुजफ्फरनगर। माँ वैष्णो देवी लैंड स्लाइडिंग की दुखद घटना में मुज़फ्फरनगर के परिवार और मासूम बच्चे दबने से गंभीर रूप से प्रभावित हुए। सूचना म...