मंगलवार, 7 दिसंबर 2021

इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा : जानिए पंचांग और राशिफल

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 07 दिसम्बर  2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास -  मार्ग शीर्ष मास*

⛅ *पक्ष -  शुक्ल* 

⛅ *तिथि - चतुर्थी  रात्रि 11:42 तक तत्पश्चात पंचमी*

⛅ *नक्षत्र -  उत्तराषाढा रात्रि 12:12 तक तत्पश्चात श्रवण*

⛅ *योग - वृद्धि शाम 04:24 तक तत्पश्चात ध्रुव*

⛅  *राहुकाल - शाम 03:14 से शाम 04:35 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:04* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:55*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी, मंगलवारी चतुर्थी* 

💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞कच्ची धानी के तेल के दीपक में लौंग डालकर हनुमानजी की आरती करें। अनिष्ट दूर होगा और धन भी प्राप्त होगा।


🌷 *स्फूर्तिदायक पेय* 🌷

☕ *2 चम्मच मेथीदाना 200 मि.ली. पानी में रात को भिगोकर रखें। सुबह धीमी आँच पर चौथाई पानी शेष रहने तक उबालें। छानकर गुनगुना रहने पर 2 चम्मच शुद्ध शहद मिलाकर पियें। दिन भर शक्ति व स्फूर्ति बनी रहेगी।*

🙏🏻 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शक्ति संवर्धक आहार* 🌷

🍪 *बाजरे के आटे में तिल मिलाकर बनायी गयी रोटी पुराने गुड़ व घी के साथ खाना, यह शक्ति-संवर्धन का उत्तम स्रोत है। 100 ग्राम बाजरे से 45 मि.ग्रा कैल्शियम, 5 मि.ग्रा. लौह व 361 कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है। तिल व गुड़ में भी कैल्शियम व लौह प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं।*

🙏🏻 *

            🌞 *~  हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए* 🌷

🐄 *तुलसी की अथवा गाय की ९ बार प्रदक्षिणा करने से व्यक्ति की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है ..ऐसे ही ओंकार जप से सकारात्मक ऊर्जा के साथ भगवत प्रीति भी बढ़ती है तुलसी और गौ का आभा मंडल ३ मीटर की दूरी तक फैला होता है वैज्ञानिक लेमों मूर्ति ने कहा है कि गौ, तुलसी, पीपल, सफ़ेद आंकड़ा, गोबर ये घनात्मक ऊर्जा देते हैं*

🙏🏻 *-*

           🌞 *~  हिन्दू पंचांग  ~* 🌞


🌷 *नारी सौभाग्य मंत्र* 🌷

🏡 *किसी के घर में ज्यादा उपद्रव होता हो, ज्यादा अशांति होती हो और बहने बेचारी तंग आ गयी हों, तो एक नारी सौभाग्य कर्ण मंत्र आता है। बीज मंत्र हैं उसमें, ८ अक्षर हैं उसमें। ८ अक्षर में से ४ बार तो ॐ ही आता है।  ४ अक्षर दूसरे हैं तो कितना सरल हो गया ।*

🌷  *ॐ ॐ ह्रीं ॐ क्रिम ह्रीं ॐ स्वाहा ।*

👌🏻 *और इसकी १० माला जपनी होती है सूर्य उगने से पहले । और सुहागन स्त्री को । पुरुष को नही जपना है ।*

🙏🏻 *- 

📒 *)*

            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


💥 *


🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌺🍁💐🌸🙏🏻पंचक काल,

.

. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश

प्रदोष


02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

पूर्णिमा

18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन में भी प्रसन्नता बनी रहेगी व परिवार के सदस्यों में यदि कोई आपसे वाद विवाद था वह भी आज समाप्त होगा और अब आप सभी लोग एकजुट होकर भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करेंगे, लेकिन आज आपको संतान की किसी बात को लेकर निराशा हो सकती है, जिसके कारण आपको थोड़ा तनाव भी रहेगा। जीवनसाथी की ओर से आज आपको सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलते दिख रहा हैं। आज आप अपने कर्ज को उतारने में भी आज काफी हद तक सफल रहेंगे

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्य कर रहे लोगों के प्रयासों में सफलता लेकर आएगा, जिससे उनको राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा व लोग भी उनके समर्थन में आएंगे, लेकिन उन्हें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज आपको अपनी माताजी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट दिख सकती है। यदि कोई परेशानी हो, तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। शासन व सत्ता के गठजोड़ से भी आज आपको लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी पूजा-पाठ या मंदिर आदि में जा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में प्रसन्नता लेकर आएगा। यदि कार्यक्षेत्र में कुछ समय से आपका अपने अधिकारियों से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो आज वह भी सुलझेगा और आपका कार्य करने में मन लगेगा। आज आपके मजाकिया स्वभाव के कारण किसी को आहट पहुंच सकती है, इसलिए सतर्क रहे। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। यदि आज कहीं धन को निवेश करने की सोच रहे हैं, तो वह यदि किसी प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे, तो आपके लिए अति लाभदायक रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन से मिलने उसके घर जा सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने दिन का कुछ समय अपने मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे। आज आप मित्रों के साथ किसी समारोह में सम्मिलित रहेंगे,लेकिन आपको किसी भी योजना में शामिल नहीं होना है। सामाजिक कार्यों में आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपकी मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। संतान के दायित्वों की पूर्ति करने में आज आप सफल रहेंगे, जिससे कारण संतान भी आपसे प्रसन्न रहेगी। आज आप अपना कुछ समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे। छात्रों की बौद्धिक क्षमता का विकास होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके व्यवसाय की कुछ नई परियोजनाओं को शुरू करने का रहेगा। यदि आपने अपने व्यवसाय की कुछ परियोजनाओं को बनाकर रुका हुआ था, तो आज आप उसे शुरू कर सकते हैं, जिसके कारण उसका आपको लाभ भी मिलेगा, लेकिन इसमें आपको किसी की राय लेकर किसी काम को नहीं करना है। यदि आपने किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा और परिवार के किसी सदस्य को पदोन्नति व वेतन वृद्धि जैसे कोई सूचना सुनने को मिलेगी। आज आपको कुछ व्यर्थ की चिंता परेशान करेंगी, लेकिन जीवनसाथी का साथ मिलने से आपको उनसे मुक्ति मिलेगी।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके शुभ कार्यों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज रोजगार ढूंढ रहे लोगों को कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें ना चाहते हुए भी मना नहीं कर पाएंगे, लेकिन वह अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लायक धन कमाने में समर्थ रहेंगे। आज आपको अपने घर में अपने विचारों को अपने परिवार के सदस्यों को रखके सामने रखने में हिचकिचाना नहीं है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। संतान पक्ष के किसी नए कार्य को करने से आज आपको प्रसन्नता होगी, लेकिन आपको अपने पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि व्यवसाय में पिछले कुछ दिनों से लेनदेन की समस्या चली आ रही थी, तो आज वह समस्या सुलझेगी, क्योंकि आपको आपका कहीं रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा, लेकिन बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आज आप किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, जिसे देख कर आप के शत्रुओं का मूड खराब हो सकता है और वह आपको परेशान करने की कोई साजिश बना सकते हैं, जिसमें आपको सतर्क रहना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि आपके रूखे व्यवहार के कारण आज आपके परिवार के सदस्यों को आपसे कुछ परेशानी हो सकती है। यदि आज आप अपने व्यवसाय के लिए किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो भी कुछ समय के लिए रुक जाएं, क्योंकि उस धन के वापस आने में आपको कठिन समस्या होगी। परिवार में आज किसी कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ की आवश्यकता होगी। यदि आप अपने व्यवसाय में साझेदारी में किसी योजना को बनाने की सोच रहे हैं, तो अभी रुक जाए, क्योंकि उसके लिए समय उत्तम नहीं है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता लेकर आएगा। आज आपके विरोधी भी आपकी तरक्की देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे देखकर आपको हैरानी होगी, लेकिन आपको अपने कुछ शत्रुओं को पहचानना होगा, क्योंकि वह आपके मित्र के रूप में भी हो सकते हैं। आज आप सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे, लेकिन उठा नहीं पाएंगे। आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी परिचित के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी, लेकिन आपको अपने बिजनेस पार्टनर से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, लेकिन नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी भी विवाद अथवा लड़ाई झगड़े से दूर रहना होगा, नहीं तो यह उनका कोई नुकसान करवा सकता है। सायंकाल के सामने आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो आपको आज उसके लिए भागदौड़ अधिक करने वाला करनी पड़ेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आज आपको किसी शत्रु के कारण आपके व्यापार में कुछ हानि हो सकती है, लेकिन इसमें आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन यदि आपके पास खर्चे अधिक बढे हुए हैं,तो उन पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो भविष्य में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आप भी  परेशान रहेंगे। आज यदि किसी सरकारी ऑफिसर से आपने किसी काम को करने के लिए सोर्स लगाई है, तो आपका वह सरकारी काम आसानी से हो जाएगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपने किसी को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के आने की संभावना कम है, जिससे आपके रिश्ते में भी दरार पड़ सकती है। यदि कोई धन का लेनदेन करना भी हो, तो जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके ही करें। आज आपको अपने स्वास्थ्य में परेशानी के कारण किसी यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है। आज आप अपनी किसी वस्तु के खोने के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आप अपने पिताजी से कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। यदि परिवार में कोई विवाह योग के सदस्य है, तो उसके लिए आज कोई उत्तम अवसर आ सकता है


जिनका आज जन्मदिन है उन को हार्दिक शुभकामनाएं और शुभआशीष।

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34



 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

सोमवार, 6 दिसंबर 2021

आने वाले साल में विवाह के बंपर मुहूर्त


मुजफ्फरनगर । साल 2022 में तीन महीने अगस्‍त, सितंबर और अक्‍टूबर में चातुर्मास के कारण एक भी विवाह मुहूर्त नहीं रहेगा।इसके अलावा पूरे साल शादियों के शुभ मुहूर्त की झड़ी लगी हुई है।

*जनवरी 2022 :  इस माह में 22, 23, 24 और 25 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।*

*फरवरी 2022: फरवरी में 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 तारीख के शुभ मुहूर्त हैं।*

*मार्च 2022: मार्च में केवल 2 शुभ मुहूर्त हैं।इस महीने की 4 और 9 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।*

*अप्रैल 2022: इस माह में 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।*

*मई 2022: मई में अक्षय तृतीया 2 और 3 के अलावा 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।*

*जून 2022: जून में शादी 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।*

*जुलाई 2022: जुलाई में  4, 6, 7, 8 और 9 तारीख  को शुभ मुहूर्त है।*

*नवंबर 2022:  इस माह में 25, 26, 28 और 29 तारीख को शादी के शुभ मुहूर्त हैं।*

*दिसंबर 2022: साल के अंतिम महीने में 1, 2, 4, 7, 8, 9 और 14 तारीख को शुभ मुहूर्त रहेंगे।*

शहर के इन हिस्सों में बाधित विद्युत आपूर्ति

 


मुजफ्फरनगर । सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली रहेगी बाधित*कल दिनांक 07/12/2021 को 66केवी बिजलीघर से पोषित सुजरू और खालापार क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक बाधित रहेगी। 66केवी बिजलीघर पर 10MVA के पावर ट्रांसफार्मर की मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। आपको होने वाली असुविधा के लिए खेद है।



*धन्यवाद। विद्युत विभाग, मुजफ्फरनगर।*

ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच भारत के इन राज्यों छात्रों में हुआ कोरोना विस्फोट

 


नई दिल्ली। ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच कर्नाटक के एक सरकारी स्कूल और तेलंगाना के एक मेडिकल कॉलेज में कोरोना विस्फोट के मामले सामने आए हैं। कर्नाटक के चिकमंगलुरु में एक सरकारी आवासीय स्कूल के 59 छात्र के साथ ही 10 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, तेलंगाना के करीमनगर के चलमेडा आनंद राव मेडिकल साइंसेज इंस्टीट्यूट में 43 छात्र कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। कर्नाटक के चिकमंगलुरु के शीर्ष जिला अधिकारी ने बताया कि किसी भी संक्रमित वायरस के लक्षण नहीं पाये गए थे। चिकमंगलुरु के उपायुक्त के एन रमेश ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि चिकत्सिा दल तैनात किए गए हैं और एक एम्बुलेंस को स्टैंडबाई पर रखा गया है। इस बीच स्कूल, जिसमें 450 निवासी छात्र नामांकित हैं, को सील कर दिया गया है और इसे सेनिटाइज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि संक्रमित छात्रों और कर्मचारियों को छात्रावास के एक हिस्से में क्वॉरंटीन कर दिया गया है।वहीं, तेलंगाना के बोमक्कल गांव के मेडिकल कॉलेज में 43 छात्रों में कोरोना संक्रमण सामने आने के बाद अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट मेडिकल हेल्थ ऑफिसर ने रविवार को बताया कि फिलहाल कॉलेज की ओर से बाकी जानकारी दी जानी है। तेलंहाना में सोमवार तक कोरोना के कुल 3 हजार 787 एक्टिव केस थे। वहीं, अभी तक राज्य में कोरोना से कुल 3 हजार 999 मरीजों की जान जा चुकी है। दूसरी ओर, कर्नाटक के दक्षिणी हिस्से में नवंबर के मध्य से छिटपुट रूप से शैक्षणिक संस्थानों में कोरोना मामलों की रिपोर्ट सामने आ रही हैं। महामारी के प्रकोप के कारण 19 महीने के अंतराल के बाद नवंबर के पहले सप्ताह में राज्य में स्कूलों को फिर से खोल दिया गया था।

2022 में जनता देगी भाजपा की तानाशाही सरकार को जवाब : मसूद अहमद

 


मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भाजपा की प्रदेश एवं केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की दोनों सरकारें झूठी है, साथ ही झूठे वादों के नाम पर जनता से धोखाधड़ी कर रही है। 

सर्कुलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद द्वारा केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार झूठे वादों का सिलसिला जारी है। जिसको लेकर आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार को उखाड़ कर फेंक देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है साथ ही बेरोजगारी को भी बढ़ावा दे रही है। सरकारी अमला अपने आप भी परीक्षा की तिथि घोषित कर परीक्षा पेपर आउट करा कर युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। जिसमें किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए किसान विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी सरकार के आते हैं युवाओं के हितों के लिए कार्य करेंगे। बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवाओं को भरपूर रोजगार दिया जाएगा, क्योंकि दो युवा ही युवाओं की पीड़ा समझ सकते हैं। 7 दिसंबर को होने वाली समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन की परिवर्तन रैली को लेकर उन्होंने कहा कि यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के लिए एक शंखनाद होगा। जिसमें भारी भीड़ के साथ इस सरकार को नेस्तनाबूद करने की प्रतिज्ञा ली जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक शाहनवाज राणा, पूर्व विधायक नूर सलीम राणा, बुढाना ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, कमल गौतम, मोनिका सिंह, कृष्ण पाल राठी रविश आलम सहित अन्य रालोद नेता मौजूद रहे।

शाहपुर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत के बाद जमकर बवाल

 


मुजफ्फरनगर । तेज गति से आ रही रोडवेज बस द्वारा स्कूटी सवार महिला को कुचलने से हुई मौत के बाद ग्रामीणों ने रोडवेज बस पर पथराव कर जमकर बवाल काटा। 

मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तावली में रोडवेज बस द्वारा महिला को टक्कर मारने के बाद महिला की मौत हो जाने से ग्रामीणों ने बस पर पथराव करते हुए जमकर बवाल काटा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने की कोशिश की। शव को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया। मुजफ्फरनगर मार्ग पर एक बस ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।  र्दनाक हादसे में एक स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर तावली गांव के पास रोडवेज बस की साइड लग जाने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने बस नहीं रोकी तो छात्रों ने बस पर पथराव कर दिया। हालांकि पथराव में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। मुजफ्फरनगर की जनकपुरी निवासी सोनम (४५) अपनी बेटी स्वाति के साथ अपने मायके शाहडब्बर गांव गई थी। सोमवार को मायके से स्कूटी पर सवार होकर दोनों मां बेटी जनकपुरी के लिए निकली थी। स्कूटी स्वाति चला रही थी। तावली गांव के पास मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही रोडवेज बस की साइड स्कूटी में लग गई। हादसे में स्कूटी सवार सोनम की मौत हो गई और स्वाति गंभीर घायल हैं। हादसे के बाद चालक ने बस को नहीं रोका तो सड़क पर खड़े छात्रों ने बस पर पथराव कर दिया। चालक शाहपुर के पास बस को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस बस को थाने ले गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में ओमिक्रोन को लेकर हाई अलर्ट, नए आदेश हुए जारी


 लखनऊ । कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रोन को लेकर यूपी में अलर्ट जारी है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते भी स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुटा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों, पीएचसी और सीएचसी में 74 हजार से अधिक बेड बढ़ाए जाने की तैयारी है। उधर, राज्यस्तरीय स्वास्थ्य परामर्श समिति ने ओमीक्रोन से जुड़े विभिन्‍न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपनी रिपोर्ट तैयार की है। इसी रिपोर्ट को आधार बनाकर नई रणनीति तय की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महामारी से बचाव के लिए समिति की रिपोर्ट में शामिल बिंदुओं पर गंभीरता से काम करने के साथ ही टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।दुनिया के कई देशों के साथ ही ओमीक्रोन की दस्तक अब देश में हो चुकी है। कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली में इसके मरीज मिलने के बाद राज्य सरकार ने सतर्कता और बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी इसे लेकर जिलों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें भी कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने स्वच्छता, कोविड प्रोटोकॉल, फोकस टेस्‍टिंग, टीकाकरण, सर्विलांस, सेनिटाइजेशन को इस चक्रव्यूह का हिस्सा बनाया है। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में 100 बेड वाले पीकू-नीकू और 855 सीएचसी में 50 व 3011 पीएचसी में 10 नए बेड बढ़ाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। सीएम ने आला अधिकारियों को ओमीक्रोन को लेकर अस्‍पतालों में व्‍यवस्‍थाओं को दुरुस्‍त करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ऑक्‍सीजन व लैब जैसी व्‍यवस्थाओं पर भी पैनी नजर बनाए हुए है।

इस बड़े मुस्लिम चेहरे ने अपनाया हिंदू धर्म


गाजियाबाद। मुस्लिम चेहरा में विख्यात रहे वसीम रिजवी ने आज इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदुत्व को अपना लिया है। डासना काली मंदिर के महंत एवं महामंडलेश्वर महाराज यति नरसिंहानंद के समक्ष उन्होंने हिंदू धर्म को अपनाया। हिंदू धर्म अपनाने के बाद उन्होंने त्यागी बिरादरी में सम्मिलित होने की संस्तुति दी। 

उत्तर प्रदेश शिया वक्‍फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने आज इस्‍लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया। डासना मंदिर में महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने उन्‍हें हिंदू धर्म ग्रहण कराया। इस दौरान महंत नरसिंहानंद ने कई तरह के अनुष्ठान भी किए। धर्म परिवर्तन के बाद रिजवी अब त्यागी बिरादरी से जुड़ेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार सुबह डासना देवी मंदिर में पूरे विधि-विधान से रिजवी को हिंदू धर्म ग्रहण गया। उनका नया नाम अब हरबीर नारायण सिंह त्यागी होगा। धर्म परिवर्तन से पहले रिजवी ने कहा था कि नरसिंहानंद गिरि महराज ही उनका नया नाम तय करेंगे।
धर्म परिवर्तन करने के बाद वसीम रिजवी ने कहा कि आज से वह सिर्फ हिंदुत्व के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मुसलमानों का वोट किसी भी सियासी पार्टी को नहीं जाता है। मुसलमान केवल हिंदुत्व के खिलाफ और हिंदुओं को हराने के लिए वोट करते हैं।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही वसीम रिजवी ने अपनी वसीयत जारी की थी। इस वसीयत में उन्‍होंने ऐलान किया था कि मरने के बाद उन्हें दफनाने के बजाय हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाए। उन्‍होंने यह भी कहा था कि यति नरसिम्हानंद उनकी चिता को आग दें। इस वसीयत के बाद वसीम रिजवी का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्‍होंने खुद की हत्‍या की साजिश की आशंका जताई थी।

सचिन अग्रवाल के साथ व्यापारी महाकुंभ मे पहुंचे व्यापारी

 


लखनऊ। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में व्यापारी महाकुंभ में  प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि  राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष समाजवादी पार्टी सचिन अग्रवाल,जिलाध्यक्ष व्यापार सभा शामली राजेश सैनी, बृजेश कुमार, मो अफजाल, संदीप,ऋषिपाल गोयल, राजीव कुमार राजू , राजेंद्र सिंह पिंकी, संजय जैन,लोकेश शर्मा, जितेंद्र गोयल, अजय वर्मा, पवन वर्मा, विकी वर्मा व सैकड़ो व्यापारी सम्मेलन में मोजूद रहे।

स्कूल प्रबंधक द्वारा छात्राओं से दुष्कर्म के मामले में लापरवाही बरतने पर किया पुरकाजी थाना प्रभारी को लाइन हाजिर

 


मुजफ्फरनगर । भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव की दो छात्राओं के साथ पुरकाजी के एक स्कूल में दुष्कर्म के प्रयास के मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने पुरकाजी थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले को लेकर पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। स्कूल के प्रबंधक पर छात्राओं को प्रैक्टिकल के बहाने स्कूल में ले जाने का आरोप है।भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव की कुछ छात्राएं भोपा स्थित एक स्कूल में पढ़ती हैं। आरोप है कि स्कूल का प्रबंधक छात्राओं को प्रेक्टिकल दिलाने के बहाने पुरकाजी स्थित कम्हेडा के एक स्कूल में लेकर गया था। आरोप है कि वहां दो छात्राओं को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मामला उजागर होने के बावजूद भी पुरकाजी थाना प्रभारी व भोपा थाना प्रभारी मामले को दबाए बैठे हैं। घटनास्थल पुरकाजी का होने पर थाना प्रभारी ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल के संज्ञान में 2 दिन पूर्व यह मामला आया था जिस पर उन्होंने पुरकाजी थाने के इंस्पेक्टर से इस मामले में सख्त कार्रवाई को कहा था। बताया जाता है इंस्पेक्टर आरोपी प्रबंधक को पकड़कर थाने भी ले आए थे। बाद में उसे घर भेज दिया गया था, जिस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए शनिवार को एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की थी।

एसएसपी अभिषेक यादव ने इस मामले में प्रारंभिक जांच कराई और पुरकाजी इंस्पैक्टर की लापरवाही मिलने पर सख्ती दिखाते हुए पुरकाजी थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं पुलिस ने छात्रा के परिवार से तहरीर लेकर स्कूल के प्रबंधक योगेश चौहान निवासी मजलिसपुर तौफिर व अुर्जन निवासी तुगलकपुर थाना पुरकाजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहनता से जांच कीछात्राओं के साथ हुए दुष्कर्म के प्रयास के मामले में कार्रवाई न करने पर पुरकाजी थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया। घटना के संबंध में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच शुरु करा दी गयी है। जो दोषी होगा उसे बख्शा नही जाएगा।।

मुजफ्फरनगर के इस गाँव में खूंटी से लटका मिला विवाहिता का शव

 


मंसूरपुर। गांव सोहंजनी तगान में विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव खूंटी से लटका हुआ मिला। मृतका के पिता ने पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा निवासी कंवरपाल की पुत्री 22 वर्षीय निर्मेश का विवाह नवंबर सन 2020 में गांव सोहंजनी तगान निवासी अनुज पुत्र अशोक से हुआ था। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि निर्मेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सीओ खतौली आरके सिंह और मंसूरपुर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। निर्मेश का शव घर के कमरे में खूंटी से लटका हुआ था। उसके गले में चुनरी का फंदा लगा था। मामला संदिग्ध मानकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

मृतका के जड़ौदा निवासी परिजनों को जानकारी दी गई। रविवार को मृतका के पिता की ओर से पति अनुज और सास लक्ष्मी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर बताया गया कि अतिरिक्त दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या की गई हैआरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले पहले से ही उसकी पुत्री का उत्पीड़न कर रहे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतका एक माह की बच्ची की मां थी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 06 दिसम्बर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 06 दिसम्बर 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - तृतीया 07 दिसम्बर रात्रि 02:31 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा 07 दिसम्बर रात्रि 02:19 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*

⛅ *योग - गण्ड रात्रि 08:06 तक तत्पश्चात वृद्धि*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:25 से सुबह 09:46 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:03* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:55*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मंगलवारी चतुर्थी* 🌷

➡ *07 दिसम्बर 2021 मंगलवार को (सूर्योदय से रात्रि 11:42 तक)*

🌷 *मंत्र जप व शुभ संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष योग*

🙏🏻 *मंगलवारी चतुर्थी को किये गए जप-संकल्प, मौन व यज्ञ का फल अक्षय होता है ।*

👉🏻 *मंगलवार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना ... जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है...*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मंगलवारी चतुर्थी* 🌷

🙏 *मंगलवारी चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना …जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है…*

🌷 *> बिना नमक का भोजन करें*

🌷 *> मंगल देव का मानसिक आह्वान करो*

🌷 *> चन्द्रमा में गणपति की भावना करके अर्घ्य दें*

💵 *कितना भी कर्ज़दार हो ..काम धंधे से बेरोजगार हो ..रोज़ी रोटी तो मिलेगी और कर्जे से छुटकारा मिलेगा |*

🙏🏻 *–

                 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *मंगलवार चतुर्थी* 🌷

👉 *भारतीय समय के अनुसार 07 दिसम्बर 2021 मंगलवार को सूर्योदय से रात्रि 11:42 तक मंगलवारी चतुर्थी है, इस महा योग पर अगर मंगल ग्रह देव के 21 नामों से सुमिरन करें और धरती पर अर्घ्य देकर प्रार्थना करें,शुभ संकल्प करें तो आप सकल ऋण से मुक्त हो सकते हैं..*

*👉🏻मंगल देव के 21 नाम इस प्रकार हैं :-*

🌷 *1) ॐ मंगलाय नमः*

🌷 *2) ॐ भूमि पुत्राय नमः*

🌷 *3 ) ॐ ऋण हर्त्रे नमः*

🌷 *4) ॐ धन प्रदाय नमः*

🌷 *5 ) ॐ स्थिर आसनाय नमः*

🌷 *6) ॐ महा कायाय नमः*

🌷 *7) ॐ सर्व कामार्थ साधकाय नमः*

🌷 *8) ॐ लोहिताय नमः*

🌷 *9) ॐ लोहिताक्षाय नमः*

🌷 *10) ॐ साम गानाम कृपा करे नमः*

🌷 *11) ॐ धरात्मजाय नमः*

🌷 *12) ॐ भुजाय नमः*

🌷 *13) ॐ भौमाय नमः*

🌷 *14) ॐ भुमिजाय नमः*

🌷 *15) ॐ भूमि नन्दनाय नमः*

🌷 *16) ॐ अंगारकाय नमः*

🌷 *17) ॐ यमाय नमः*

🌷 *18) ॐ सर्व रोग प्रहाराकाय नमः*

🌷 *19) ॐ वृष्टि कर्ते नमः*

🌷 *20) ॐ वृष्टि हराते नमः*

🌷 *21) ॐ सर्व कामा फल प्रदाय नमः*

🙏 *ये 21 मन्त्र से भगवान मंगल देव को नमन करें ..फिर धरती पर अर्घ्य देना चाहिए..अर्घ्य देते समय ये मन्त्र बोले :-*

🌷 *भूमि पुत्रो महा तेजा*

🌷 *कुमारो रक्त वस्त्रका*

🌷 *ग्रहणअर्घ्यं मया दत्तम* 

🌷 *ऋणम शांतिम प्रयाक्ष्मे*

🙏 *हे भूमि पुत्र!..महा क्यातेजस्वी,रक्त वस्त्र धारण करने वाले देव मेरा अर्घ्य स्वीकार करो और मुझे ऋण से शांति प्राप्त कराओ..*

🙏 *


 📖 *

                 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌹🌻☘🌷🌺🌸🌼💐🙏🏻पंचक काल,

.

. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश

प्रदोष


02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

पूर्णिमा

18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार


दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78



 

शुभ वर्ष : 2021, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप व्यस्तता के कारण अपने परिवार के लिए समय निकालने में असमर्थ रहेंगे, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान भी रहेंगे, लेकिन आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी, जिसके कारण आप धार्मिक आयोजनों में भी सम्मिलित भी होंगे, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आज आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि आपने ऐसा किया, तो आप भविष्य में किसी बड़ी बीमारी को दावत दे सकते हैं, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा और कोई परेशानी हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए सुखमय रहने वाला है। आज आपको संतान की पढ़ाई से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन सायंकाल के समय आज आपको कुछ तनाव हो सकता है, क्योंकि आपके परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई परेशानी भरा समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा दुखी रहेगा। यदि आज आप किसी निवेश को करेंगे, तो वह आपके लिए सामान्य लाभ देगा, इसलिए आज ज्यादा धन का निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करें।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि के संकेत दे रहा है। आज आपको व्यापार में किसी बड़े लाभ को मिलने के कारण आप प्रसन्न चित्त रहेंगे, लेकिन इसमें आपको ध्यान देना होगा कि अत्यधिक लाभ मिलने के कारण आप किसी को कोई ऐसी बात ना कह दें, जिसके कारण आपको भविष्य में परेशानी हो, इसलिए आज आपको किसी को बोलने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा। आज यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सावधान रहें, क्योंकि उसमें आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने खोने का भय बना हुआ है, इसलिए आज आपको सतर्क रहना होगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको कुछ मामलों में निराशा हाथ लगेगी, क्योंकि यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें आज फैसला कुछ आगे के लिए टाल सकता है। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आपके शत्रु आपके कार्य में व्यवधान डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको उनसे सतर्क रहना होगा। विद्यार्थियों को आज मन मुताबिक परिणाम मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के घर किसी मुझसे विशेष मुद्दे पर बातचीत करने जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज आप उसे अपने किसी परिवार के वरिष्ठ सदस्य की मदद से पूरा करने में सफल रहेंगे। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं, उनको आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जो उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में चार चांद लगाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज खुशहाली आएगी, लेकिन यदि आप रुपए पैसे का लेनदेन किसी से करने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं, नहीं तो उसमें आपको नुकसान ही उठाना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आज कहीं घूमने फिरने जाने की तैयारी में है, तो उसमें वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा, जिसके कारण आप अपने व्यवसाय में एक के बाद एक नई नई खोज करने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन यदि आप अपने भाई से सलाह मशवरा लेकर किसी कार्य को करेंगे, तो वह आपका अवश्य पूरा होगा। आज आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिसके कारण सायंकाल के समय आपको थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्या हो सकती है। ससुराल पक्ष से आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके पुरुषार्थ और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में जो प्रयास किए जाएंगे, वह आपको बेहतर लाभ अवश्य देंगे। यदि आज आपका अपने घर परिवार अथवा नौकरी में किसी अधिकारी से कोई वाद विवाद हो,तो उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, क्योंकि वही आपको आज मान सम्मान दिलवाएगी अन्यथा आपके रिश्तें खराब हो सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ ऐसे अवसर अवसर आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों के द्वारा आसानी से मंजूरी दी सकती है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपको कुछ पुराने वाद विवादों से छुटकारा मिलेगा। यदि आपकी नौकरी में अपने किसी साथी से आपकी कोई अनबन चल रही है,तो आज वह समाप्त होगा, लेकिन आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण अवश्य रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो वह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकते हैं। विदेशों से व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे व सायंकाल के समय अपने परिजनों के लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। आज आपको आपके व्यवसाय के कुछ गुप्त व ईर्षालु साथियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आज आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटका सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों के अधिकारियों को उनके शत्रु उनके खिलाफ करने की कोशिश करेंगे, लेकिन इसमें उनको सतर्क रहकर मामले को सुलझाना होगा। यदि आज आप किसी महिला मित्र को धन उधार देंगे, तो आपका वह फंस सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन आज आपका यदि आपके किसी विरोधी से कोई मेल मिलाप हो, तो उसमें आपको बोलने से पहले सोच विचार करना होगा, नहीं तो वह विरोधी आपके खिलाफ कोई नई प्लानिंग कर सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा, जो लोग राजनीति की दिशा में प्रयासरत हैं, उनको आज कुछ नये अवसर प्राप्त होंगे, कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज आपको किसी अभिन्न मित्र से मिलाप की संभावना है। यदि आज पास व दूर की यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। शासन द्वारा भी आज आपको सम्मानित किए जाने की संभावना बनती दिख रही है। आज आप सायंकाल के समय अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपको पुराने झगड़े व झंझटों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि यदि आपने किसी से कुछ धन उधार लिया हो, तो आज आप उसे उतार सकते हैं। जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपको परिवार के सदस्यों द्वारा कोई उपहार भेंट किया जा सकता है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, लेकिन अधिकारियों के कारण उसने अपना सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज कुछ धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातक यदि आज किसी नए कार्य को करेंगे, तो उसमे भाग्य का भाग साथ मिलेगा।

रविवार, 5 दिसंबर 2021

भाजपा के भाकियू नेता की धमाकेदार शुरुआत

 





मुजफ्फरनगर।आज ग्राम भैसी में भाजपा नेता राजू अहलावत के द्वारा किसान संवाद के नाम से आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ,मुजफ्फरनगर सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान व युवा पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखबिंदर सोम रहे। सभा मे महिलाओं ने भी बढ़ कर हिस्सा लिया। सिख समाज के द्वारा भाजपा नेताओं को सम्मानित करके सोरोपा भेंट किया "किसान संवाद" में हजारों किसानों की उपस्थिति रही।।

शहर के डिवाइडरों को चमकाने में जुटी पालिकाध्यक्ष

 



मुजफ्फरनगर । शहर को ग्रीन क्लीन एवं यूनिक बनाने का संकल्प ले चुकी पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा शहर के डिवाइडर पर अपने सामने खड़े होकर पौधे लगवाए। 

नगर पालिका द्वारा अहिल्याबाई चौक से मीनाक्षी चौक तक बनवाए गए डिवाइडर पर आज पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी द्वारा पौधे लगवाए गए पौधे लगाने की शुरुआत अहिल्याबाई चौक से की गई पालिका अध्यक्ष द्वारा संबंधित लोगों से पौधों के बारे में पूरी जानकारी ली और अपने सामने खड़े होकर पौधे लगवाए अपनी दुकानों से यह सब नजारा देख रहे व्यापारियों ने उनके पास जाकर पालिका अध्यक्ष की प्रशंसा की। एक दुकानदार जगदीश अरोड़ा जो लगभग 40 वर्ष से इस रोड पर अपना कारोबार कर रहे है उन्होंने कहा मैंने भी इन 40 वर्षों में लगभग 8 9 चेयरमैन देखे हैं मगर जिस तरह का विकास कार्य अंजू अग्रवाल जी द्वारा इस रोड पर और पूरे शहर में कराया जा रहा है वह आने वाले चेयरमैन के लिए मील का पत्थर साबित होगा उपस्थित व्यापारियों द्वारा पालिका अध्यक्ष के समर्थन में नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा मेरा लक्ष्य शहर को ग्रीन क्लीन एवं यूनिक बनाने का है जिसमें में पिछले 4 वर्षों से लगी हुई हूं और इसमें मुझे शहर वासियों और पालिका के स्टाफ का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है वह दिन दूर नहीं जब मुजफ्फरनगर की नगर पालिका उत्तर प्रदेश की नंबर वन पालिका कह लाएगी और मैं तो यहां तक कहती हूं अभी भी बहुत से मामलों में हम उत्तर प्रदेश में नंबर वन है। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल, इंजीनियर अशोक अग्रवाल, आईटी प्रियेश  कुमार, सुनील करणवाल, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी, एसके बिट्टू एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

भाजपा नेता श्रीमोहन तायल और जोगेंद्र वर्मा ने दी दंडी आश्रम के महंत को श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर । धर्म नगरी शुक्तीर्थ में ब्रह्मलीन श्रद्धेय महंत गुरूदत्त ब्रह्मचारी (दंडी आश्रम) की गोलोक यात्रा में सदर विधानसभा से वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमोहन तायल एवँ मीरापुर से वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेंद्र वर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर कमलकान्त शर्मा, संदीप गुप्ता, अनुराग शर्मा, संदीप मित्तल आदि साथ रहे।

20 नवीन स्वास्थ्य उप केंद्रों का मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा लोकार्पण

 


 मुजफ्फरनगर । प्रदेश में आज 5000 नवीन उपकेंद्रों का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में किया गया। जिनमें से 20 नवीन उप केंद्र जनपद मुजफ्फरनगर में बनाए गए हैं जिनका आज जनपद मुजफ्फरनगर में लोकार्पण कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रेड क्रॉस भवन में आयोजित समारोह में किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है जिसमें एक कदम और बढ़ाते हुए आज पूरे प्रदेश में 5000 नवीन उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में 20 नवीन स्वास्थ्य उप केंद्रों में विकासखंड बुढ़ाना में चार नवीन उप केंद्र फतेहपुर खेड़ी , शाहडब्बर, मंडावली खादर, नगवा में, सदर ब्लाक में पांच उपकेंद्र गढी दुर्गनपुर ,खामपुर, मोलाहेड़ी,मंदहेडा,सिलाजुडी में, चरथावल ब्लॉक में तीन रोहाना कला, खंजापुर ,कल्लरपुर में, जानसठ ब्लॉक में दो रहड़वा, नंगला खेपड़ में, पुरकाजी ब्लॉक में दो भादोली और सिंभावली में, मोरना ब्लॉक में खरपोर, शाहपुर ब्लॉक में कितास, खतौली ब्लॉक में चनसीना में, बघरा ब्लॉक में निरमाना में बनाए गए हैं।

कार्यक्रम में सभासद विपुल भटनागर, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विपिन कुमार, प्रदीप शर्मा जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी, काव्य शर्मा एम एम यू प्रभारी,स्टेनो दीपक कुमार भूपेंद्र शर्मा शिवराज सिंह, वीर बहादुर, वीर सिंह, साजिद आदि उपस्थित रहे।

उत्तराखंड में नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, हुआ अलर्ट बढ़ रहा है खतरा

 


देहरादून। कोरोना के बढ़ने मामले एवं ओमिक्रॉन की आशंका के बीच शहर के सभी निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी सेंटरों को अलर्ट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालकों को दिशा-निर्देश भेजे गये हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. राजीव दीक्षित ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में बेड एवं ऑक्सीजन समेत स्टाफ की व्यवस्था दुरुस्त की गई है। वहीं निजी अस्पतालों को कहा गया है कि यदि विदेश से लौटने की हिस्ट्री लेकर कोई मरीज भर्ती होता है। जांच करवाता है और ओपीडी में आता है तो इसकी जानकारी सीएमओ कार्यालय को तत्काल देनी होगी। पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी सेंटरों से भी मरीजों के बारे में सूचना देने के लिए कहा है। कोविड के दस नए केस मिले

देहरादून। शनिवार को उत्तराखंड में कोविड के दस नए केस सामने आए हैं। जबकि, 21 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसी के साथ प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 173 रह गई है। शनिवार को एक मरीज की मौत हुई है। मरने वालों की कुल संख्या अब 7411 हो गई है

निजी अस्पतालों को कहा गया है कि वह अपने यहां पर फ्लू ओपीडी भी संचालित करें। जिसमें खांसी, नजला, बुखार आदि के मरीजों की स्क्रीनिंग की जा सके। अन्य मरीजों से अलग इलाज उन्हें दे दिया जाए। वहीं, ऐसे लोगों की कोरोना जांच भी कराएं। 

शहर कोतवाली ने किया बड़े वाहन चोरों के गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

 


मुजफ्फरनगर । मुज़फ्फरनगर पुलिस का एक ओर बड़ा खुलासा किया गया है। 

एसएसपी अभिषेक यादव के दिशा निर्देश में थाना नगर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा की पुलिस टीम ने वाहन चोर गैंग पर बड़ा शिंकजा कसा गया। चोरी के 10 वाहान सहित तमंचा कारतूस व 02 नाजायज चाकू फर्जी नम्बर प्लेट बरामद किए गए। 02 बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, जनपद के भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहन चोरी की घटना कोअंजाम देते थे। सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर खुलासा कर रहे हैं। 

अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा की आगामी सभा के केंद्रीय चुनाव को लेकर एक मीटिंग आयोजित



मुजफ्फरनगर । नगर के लक्ष्मण विहार स्थित राजवंश सभा भवन पर *वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा मुजफ्फरनगर* द्वारा *अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा की आगामी सभा के केंद्रीय चुनाव को लेकर एक मीटिंग* आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता राज कुमार गोयल *अध्यक्ष* ने की और *संचालन* महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया गया! *कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष अजीत गुप्ता दिल्ली, केंद्रीय महामंत्री पंकज गर्ग गाजियाबाद, केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजवंशी मुजफ्फरनगर ,केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता मवाना, व माननीय महामहिम राष्ट्रपति जी द्वारा पदम श्री पुरस्कार प्राप्त डॉ. योगी एरन ( वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन )रहे!*। *सर्वप्रथम सभी के द्वारा महराजा अग्रसेन जी महाराज और राजवंश समाज के प्रवर्तक अमर शहीद राजा रतन चंद जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया उसके पश्चात राजवंश सभा मुजफ्फरनगर* महामंत्री *शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा आए हुए मुख्य अतिथियों का माला पहनाकर वह पटके पहना कर स्वागत किया गया उसके उपरांत *श्रीमती दीपा गुप्ता द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया व केंद्रीय महामंत्री श्री पंकज गर्ग द्वारा 5 गायत्री मंत्र कराए गए और कार्यकर्म आरम्भ किया गया। केंद्रीय *अध्यक्ष श्री अजीत गुप्ता वह केंद्रीय महामंत्री श्री पंकज गर्ग द्वारा* संयुक्त रूप से जनवरी में होने वाले अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा की चुनाव प्रक्रिया पर प्रकाश डाला गया तथा विगत 2 वर्षों से अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा द्वारा जो सामाजिक कार्य किए गए उनके बारे में सभी को अवगत कराया तथा कहा कि आज समाज को एक साथ जोड़कर चलने की जरूरत है हम सबको समाज के उत्थान के बारे में सोचना चाहिए और किस प्रकार वैश्य समाज मजबूत हो सके इस बात पर विचार विमर्श किया जाना चाहिए। *डॉक्टर योगी ऐरन* द्वारा सर्वप्रथम मुजफ्फरनगर राजवंश सभा का आभार प्रकट किया गया उसके बाद उन्होंने कहा यह मेरे लिए गर्व की बात है कि आज मैं अपनी जन्मभूमि पर अपने समाज के बीच अपने लोगों के बीच हूं अगर मैं समाज के किसी भी कार्य आ सका तो मैं अपने आप को धन्य समझूंगा किसी भी प्रकार की अगर समाज को मेरी जरूरत हो तो मैं 24 घंटे करने के लिए तत्पर रहूंगा। *राज कुमार गोयल अध्यक्ष वह महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा संयुक्त रूप से सभी का* मुजफ्फरनगर आगमन पर आभार प्रकट किया गया और 17 जिलों से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया और एक *स्मृति चिन्ह डॉक्टर योगी एरन को मुजफ्फरनगर सभा की ओर से भेंट* किया गया। अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा ने मुजफ्फरनगर सभा का इस सुंदर मीटिंग के आयोजन के लिए आभार प्रकट किया तथा अध्यक्ष राज कुमार गोयल व महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट को सम्मानित किया गया ! मीटिंग में मुख्य रूप से श्री अजय गुप्ता मेरठ, आर सी गुप्ता , जी अचल राजवंशी मीरापुर, वीनू एरन, श्रीमती अनुराधा गुप्ता श्रीमती दीपाली अग्रवाल श्रीमती दीपा गुप्ता श्रीमती सुनीता रन श्रीमती भावना गुप्ता श्रीमती बिंदिया गुप्ता, श्रीमती प्रभा गुप्ता,श्रीमती अमिता गुप्ता,श्रीमती बीना कुमार,कुलदीप गुप्ता,पंकज राजवंशी,नवनीत गुप्ता,विपिन गुप्ता जगमोहन दास एड,नरेंद्र गुप्ता,नरेश चंद्र गुप्ता एडवोकेट, प्रदीप गोयल एड,सतीश एरन,अरुण कुमार,अमित गुप्ता एडवोकेट,राजेंद्र गर्ग,अमित मोहन मित्तल,राजेंद्र गुप्ता,चिराग,कुलदीप कंसल,दीपक मित्तल,मीनू गुप्ता , प्रशांत गुप्ता एडवोकेट,तुषार गोयल,मोहित गुप्ता,सुधीर एरन,सतीश एरन,राजवंश रत्न अजय गुप्ता जी,राजवंश रत्न दिनेश चंद गोयल जी,राजीव चंद्र जी,राजीव बंसल,मनोज बंसल रविकांत कंसल,विजय गर्ग,श्रीमती चारु गर्ग,दीप कुमार,उषा गुप्ता,ममता चंद्रा,नवीन गुप्ता,योगेश कुमार,वासु गुप्ता,वरुण राजवंशी,अवनी गुप्ता,आकाश गुप्ता,राकेश गर्ग,अभ्य गुप्ता,अजय गुप्ता गैलक्सी होटल,अश्वनीकुमार,प्रियांशु ग्रग,अंकुर गुप्ता,कन्हैया लाल गुप्ता,महेश गुप्ता,आलोक कुमार एडवोकेट,अश्वनी सिंघल,प्रियांशु ,अभिमन्यु गर्ग आदि मौजूद रहे।

पुरकाजी थाना प्रभारी लाइन हाजिर


 मुजफ्फरनगर । एसएसपी अभिषेक यादव ने पुरकाजी थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। विनोद कुमार सिंह की जगह अशोक सोलंकी को पुरकाजी थाने की कमान सौंपी गई है।

बुढ़ाना में दूसरे दिन भी एक और पत्नी की हत्या से सनसनी


मुजफ्फरनगर । मामूली विवाद में पति द्वारा पत्नी की फावड़े से काट कर हत्या कर दी गई। जिसकी सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। गत दिवस भी पति द्वारा पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। अभी मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अचानक आज सुबह दूसरे मामले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव बिटावदा में पति द्वारा मामूली विवाद में पत्नी की फावड़े से काट कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि गांव में बिटावदा निवासी विपिन द्वारा मामूली विवाद में अपनी पत्नी रमा की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। जबकि गत दिवस भी अवैध संबंधों के शक में बुढ़ाना थाना क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी की गला रेत कर हत्या की गई थी इसकी सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में अभी एक हत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अल सुबह दूसरी हत्या की सूचना से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। शव को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया तथा आरोपी पति को गिरफ्तार कर थाने ले आई।

नहीं रहे बाबा रसिका पागल


मथुरा। प्रख्यात भजन गायक बाबा रसिका पागल का शनिवार की देर रात निधन हो गया। तमाम लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

विख्यात बाबा रसिका पागल पिछले किडनी और शुगर की समस्या से झूझ रहे थे। भगवान बाँके बिहारी और स्वामी हरिदास जी के भजन गा कर देश दुनिया में सुर्खियां बटोरने वाले बाबा रसिका पागल के निधन से हरीदासिय सम्प्रदाय के साथ साथ उनके शिष्यों में शोक की लहर दौड़ गयी। एक जनवरी 1967 को जन्मे बाबा रसिका पागल वृंदावन के निवासी थे। तीन भाई और दो बहनों में तीसरे नम्बर के बाबा अपनी ही मस्ती में रहते और रिक्सा चलाते थे। शाम को जब बाँके बिहारी मंदिर में शयन आरती होती तो वह बिहारी जी को अपने पदों को गा कर रिझाते ( आरधना) करते थे। रिक्शा चलाने वाले बाबा रसिक दास भजनों को सुनाकर बिहारी की भक्ति में रसिका पागल बन गए। बाबा रसिका पागल का 55 वर्ष की उम्र में शनिवार देर रात निधन हो गया।

अपनी गायकी से ठाकुर बांके बिहारी की महिमा का बखान करने वाले ब्रज के प्रसिद्ध भजन गायक बाबा रसिका पागल का शनिवार की देर रात गोलोक वास हो गया। बाबा के देहावसान की खबर से रसिक भक्त समाज मे शोक की लहर फैल गयी है। बाबा लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शनिवार की देर रात वृंदावन के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

भोपा थाना क्षेत्र में दूसरे समुदाय के शैतान बने अधेड़ ने नाबालिग युवती से किया कुकृत्य

 


मुजफ्फरनगर। नाबालिग से यौनाचार का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे किशोरी का योन शोषण करते एक अधेड़ के कृत्य को लेकर सनसनी फैल गयी है।मुज़फ्फरनगर जनपद के थाना भोपा क्षेत्र के एक गाँव में घटी शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक अधेड़ द्वारा किशोरी का योन शोषण कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।पूर्वानुमान के साथ घटना की बनाई गयी वीडियो घटना स्थल पर जारी इस कृत्य की पोल खोल रही है आरोपी काफी समय से पीड़ित को अपनी हवस का शिकार का बना रहा है इस वीडियो से ज़ाहिर हो रहा है किशोर के साथ हो रहे योन शोषण की चर्चाओं ने सनसनी फैला दी है ।

क्षेत्रीय लोगो ने आरोपी व्यक्ति के विरुद भोपा पुलिस को तहरीर दे दी है पुलिस जाँच में जुटी पिछले कई दिनों से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमे एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति नाबालिक किशोरी के यौन शोषण करता नजर आ रहा है क्षेत्रीय लोगो ने आरोपी की पहचान भोपा थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई हैं।

मामला दूसरे संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण और ज्यादा गर्मता आता नजर आ रहा है

दण्डी स्वामी गुरु दत्त जी का हुआ निधन

 


मुजफ्फरनगर। शुक्रताल के दंडी आश्रम के ब्रह्मचारी महाराज श्री गुरुदत्त जी का निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। लगभग 2 महीने से अन्न भी त्याग रखा था।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 05 दिसम्बर 2021

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 05 दिसम्बर  2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास -  मार्ग शीर्ष मास*

⛅ *पक्ष -  शुक्ल* 

⛅ *तिथि - प्रतिपदा सुबह 09:27 तक तत्पश्चात द्वितीया*

⛅ *नक्षत्र - ज्येष्ठा सुबह 07:47 तक तत्पश्चात मूल*

⛅ *योग - शूल रात्रि 12:07 तक तत्पश्चात गण्ड*

⛅  *राहुकाल - शाम 04:35 से शाम 05:57 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 07:03* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:55*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - चन्द्र-दर्शन, द्वितीया क्षय तिथि*

💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *काजू प्रयोग* 🌷

🔹 *पैरो की एडियों में दरारे हो, पेट में कृमि हो तो बच्चों को २/३ काजू शहद के साथ अच्छी तरह से चबा चबा कर खाने दे…और बड़े है तो ५/७ काजू…..कृमि,कोढ़, काले मसुडों आदि में आराम होगा |*

🔹 *काजू प्रयोग से मन भी मजबूत होता है*

🙏🏻 *

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पितृदोष हो तो* 🌷

👴🏻 *जो लोग पितृदोष से पीड़ित हैं उनके लिए लिंग पुराण में बताया है  कि मार्गशीर्ष मास शुक्ल द्वितीया ( जो 05 दिसम्बर 2021 रविवार को सुबह 09:28 से 06 दिसम्बर, सोमवार को प्रातः 05:50 तक द्वितीया है) (यानी यह उपाय 05 दिसम्बर, रविवार को करें ) पितृ पूजन का विधान है .... पितृ के लिए गीता का ७ वां अध्याय पढ़ें ...लोटा में जल भरके रखें .... पाठ हो जाए तो सूर्य नारायण को वह जल चढा दें और बोलें -- हमारे घर में जो कोई पहले गुजर गए हैं उनके लिए हम आज का गीता पाठ का पुण्य अर्पण करते हैं .... उनकी सद्गति  हो ....दिव्य गति हो ....और हमारे घर में सुख शांति बढ़े ।*

🙏🏻 

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

  

🌷 *स्त्री संबंधी कोई तकलीफ़ हो तो* 🌷

👩🏻 *स्त्री संबंधी कोई तकलीफ़ हो तो रात को सवा लीटर पानी रख दो ... सुबह ज्यादा ठंडा हो तो थोड़ा गरम पानी मिला दो .... ७ तुलसी के पत्ते खा लो .... पानी पी लो .... फिर थोड़ा घूमो .... 8 दिन के अन्दर स्त्री संबंधी कई बीमारी भाग जाएगी ..... मासिक संबंधी कई तकलीफ़ ठीक हो जाएगी .... अधिक आना... देर से आना...पीड़ा से आना सब ठीक हो जायेगा .... कब्जियत भी ठीक हो जाएगी ।*

🙏🏻 *- 


📖 *

           🌞 *~  हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌺🌸🍁💐🙏🏻मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज आप अपने बुद्धि व ज्ञान का उपयोग करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के सभी दरवाजे खोल लेंगे, जिसके कारण आप अपने और अपने परिवार के सभी सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकता है। आज आप अपनी कार्यकुशलता से अपने सभी मुद्दों को आसानी से हल कर लेंगे। आज आपको अपने माता-पिता का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। यदि लंबे समय से आपको कोई मानसिक तनाव चल रहा था, तो उसमें भी आज राहत होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपकी अपने कार्यों के प्रति सक्रियता बढेगी। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको अपने काम और सामान दोनों का ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता हैं। आज आप अपने परिवार में किसी जमीन संबंधी मुद्दे पर अपने पिताजी और अपने अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए को कुछ सामाजिक सम्मेलनों में जाने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप सायंकाल के समय अपने किसी परिजन के घर घूमने जा सकते हैं। नौकरी में आज आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है यदि उन्होंने विदेश में पढ़ाई करने के लिए किसी परीक्षा को दिया था,तो आज उसमें उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है, लेकिन आज आपको अपने घर परिवार में किसी से भी ज्यादा उम्मीदें नहीं रखनी है, क्योंकि आपको उन उम्मीदों के पूरा ना होने पर परेशानी होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा के लिए जा सकते हैं, लेकिन आज आपका मन कुछ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी करेगा, लेकिन आपको उसमें ध्यान देना होगा कि आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी ही करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जाएगा,जिसमें आपको अपने साथी कर्मचारियों के साथ की आवश्यकता होगी, जिनकी मदद से आप सायंकाल तक उस कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे और अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। आज आप जिस काम को अपने हाथ में लेंगे, उसे पूरा करके ही हटेंगे, जिससे आपका मनोबल और ऊंचा होगा। आज आप यदि अपने धन को बढ़ाने के लिए कहीं पर निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आपकी पुत्र व पुत्री की शिक्षा संबंधित कोई समस्या चल रही है, तो आज वह भी सुलझ सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यापार में यदि किसी को साझेदार बनाना पड़े, तो उसके बारे में पूरी जानकारी रखकर व सालाह मशवरा कर कर ही बनाए, नहीं तो वह भविष्य में आपके साथ धोखा कर सकता है। आज आपके कुछ नए खर्चे खर्चे बढ़ सकते हैं, जिनके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आज परिवार का मे छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशे कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करेंगे, लेकिन यदि आपके पिताजी को आंखों से संबंधित कोई कष्ट चल रहा है, तो उसमें आज वृद्धि हो सकती है, इसलिए डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यापार के लिए नई नई खोज करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने कुछ कार्यों को आगे के लिए टाल सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान देना होगा। यदि कोई कानूनी कार्य हो, तो आपको उसे ज्यादा समय के लिए उसे आगे के लिए नहीं टालना है, नहीं तो वह आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। यदि आज आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बना रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें व अपने परिवार के बारे सदस्यों से सलाह लेकर ही सौदा करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने परिवार के सदस्यों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने मन में किसी के प्रति भी गलत विचारों को आने से रोकना होगा और यदि आपका अपने ससुराल पक्ष के किसी से व्यक्ति से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसे भी आज आपको समाप्त करने की कोशिश करनी होगी। नौकरी में आज आपको आपके मन मुताबिक कार्य मिल जाने के कारण आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी परिजन के यहां मांगलिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए एक कला सीखनी होगी, जिसका लिए आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको भेजनी होगी। यदि आज आपको किसी की बात बुरी भी लगे, तो आपको उसमें क्रोध नहीं करना है, तभी आप अपने व्यापार की वृद्धि कर पाएंगे। यदि आज कोई परेशानी भी आये, तो आपको उसका सामना साहस दिखाकर करना होगा, तभी आप उसे समाप्त कर पाएंगे। सायं काल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंता का रहने वाला है। आज आप संतान की पढ़ाई लिखाई से संबंधित किसी चिंता के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को आज वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आज आपका नौकरी व कार्यक्षेत्र अथवा अपने घर में कोई वाद-विवाद पनते, तो उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है, क्योंकि वही आपको सम्मान दिलवाएगी अन्यथा आप के रिश्तो में दरार पड़ सकती है। आज आपको किसी निर्णय को लेने से पहले अपने दिल व दिमाग दोनों की बात सुनकर ही लेना होगा और किसी की बातों में नहीं आना है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन आपका व्यवसाय थोड़ा धीमा रहेगा। जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आज आप अपने व्यवसाय में यदि अपने पिताजी से सलाह लेकर कोई नया बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपने कार्य क्षेत्र मे परेशानियों के कारण जीवनसाथी से भी किसी वाद विवाद में पड़ सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि वह नाराज हो, तो उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। आज आप अपने काम में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। आज सायंकाल के समय आपको कुछ कड़वी बातें सुनने को मिल सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप भविष्य को लेकर कुछ उलझनों में रहेंगे, जिसके कारण परेशान रहेंगे, इसके लिए आप अपने किसी प्रिय मित्र से सलाह मशवरा करेंगे, जो आपको उत्तम सलाह देंगे। यदि आप आज अपने जीवनसाथी को किसी नए व्यवसाय को कराना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज बदलाव की स्थिति उत्पन्न होगी, लेकिन आपको पहचानना होगा, तभी आप उनसे लाभ अवश्य प्राप्त कर पाएंगे। आज आप धर्म-कर्म के कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका लाभ भी आप अवश्य उठाएंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों से बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने मन में सकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आसानी से अपने सभी कार्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आज बिजनेस कर रहे लोगों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण उन्हें कुछ असुविधा होगी। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड सकता हैं। आज आपको किसी को भी सलाह मशवरा देने से पहले सोचना होगा कि आपकी सलाह उसके लिए नुकसानदायक ना हो। ससुराल पक्ष से आज आपको कोई उपहार मिल सकता है।




आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा

शनिवार, 4 दिसंबर 2021

मुजफ्फरनगर में विदेश से पहुंचे लोगों ने बढ़ाया नए वेरिएंट का खतरा, जाँच के लिए भेजे नमूने

 


मुजफ्फरनगर । जिले में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन को लेकर लोगों में दहशत है। दूसरी लहर में भयावह स्थिति देख चुके और अपनों को खो चुके लोग अब तीसरी लहर की आशंका से खासे डरे हुए हैं। हालांकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले से ही विभागों को अलर्ट कर दिया है। वायरस के नए वेरिएंट का जिले में प्रवेश न हो सके इसके लिए भरसक प्रयास किये जा रहे हैं।

इसके अलावा मेरठ में संयुक्त अरब अमीरात से आए पांच नागिरकों का मूल पता मुजफ्फरनगर होने के कारण इनके सैंपल भी यहां से लेकर जांच को भेजे गए हैं।

विदेशों से मुजफ्फरनगर के लिए 11 विदेशी नागरिकों के आने की सूचना मिली थी जिनमें से सात के सैंपल लिए गए सभी निगेटिव पाएं गए। अभी विदेश से आए चार नागिरकों से संपर्क नहीं हो पाया है। उधर संयुक्त अरब अमीरात से आए पांच अन्य नागरिकों के सैंपल लेकर जांच को मेरठ भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट भी जल्द आ जाएगी।

राजपूत समाज ने भरी हुंकार जिले में एक सीट पर भाजपा से टिकट की मांग

 


मुज़फ्फरनगर-। जनपद में 6 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी से एक सीट की मांग को लेकर राजपूत समाज ने मीटिंग शुरू कर दी है। शनिवार को पचेंडा रोड स्थित देव पुरम में अधिवक्ता अशोक सिंह के आवास पर एक बड़ी मीटिंग का आयोजन राजपूत समाज द्वारा किया गया, जिसमें राजपूत समाज के दर्जनों अधिवक्ता, कई राजनीतिक दलों के लोग एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। राजपूत समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमारी प्राथमिकता है लेकिन हम भारतीय जनता पार्टी के बंधुआ नहीं हैं, हमें जनपद में अपना प्रतिनिधित्व चाहिए, मुजफ्फरनगर जनपद में ठाकुर समाज की संख्या तकरीबन 1.5 लाख से अधिक है। इसलिए कम से कम 1 सीट ठाकुर समाज के व्यक्ति को मिलनी चाहिए, अगर भाजपा हमारी अनदेखी करेगी तो पूरा ठाकुर समाज जो हमें सम्मान देगा उसके साथ रहेगा। 

मीटिंग में मुख्य रूप से ठाकुर अशोक सिंह एडवोकेट, ठाकुर रामफ़ल सिंह, ठाकुर राजेंद्र सिंह, ठाकुर महेश चौहान, ठाकुर अमित सिंह पुंडीर, ठाकुर सुभाष (जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग एवं सह संयोजक भाजपा) ठाकुर अमित रावल (जिला पंचायत सदस्य भाजपा), ठाकुर गौरव चौहान (जिला पंचायत सदस्य भाजपा), दिव्या प्रताप सोलंकी ,राणा तोप सिंह, जय प्रकाश राणा ,राजवीर सिंह जादौन, संदीप चौहान, मुकेश राणा प्रधान आर्य समाज, दिवाकर सोलंकी, राम भूल सिंह, नीरज चौहान ,सर्वेश कुमार ,चरण पाल सिंह तोमर, प्रमोद सिंह पुंडीर, कुलदीप सिंह एडवोकेट, रामपाल सिंह पुंडीर, ठाकुर प्रवीण कुमार पुंडीर, रणबीर, गजेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, गजेंद्र सिंह ,संदीप पुंडीर एडवोकेट कुलदीप सिंह संजय सिंह, ठाकुर शक्ति सिंह ,सचिन पुंडीर आदि सैकड़ों की संख्या में राजपूत समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।।

जनवरी माह के अंत में कभी भी विकराल रूप धारण कर सकती है तीसरी लहर


 नई दिल्ली। भारत में तीसरी लहर आना लगभग तय है। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का प्रभाव दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक दिखने लगेगा। जनवरी अंतिम सप्ताह या फरवरी की शुरुआत में ओमीक्रोन का पीक होगा। आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने नई स्टडी की है। अध्ययन के मुताबिक तीसरी लहर दूसरी लहर की तरह घातक नहीं होगी। प्रो. अग्रवाल ने अपने गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर यह निष्कर्ष निकाले हैं। इससे पहले प्रो. मणींद्र ने गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर ही दूसरी लहर के बाद ही नए म्यूटेंट के आने से तीसरी लहर की आशंका जताई थी।कोरोना संक्रमण की पहली व दूसरी लहर में अपने गणितीय मॉडल सूत्र के माध्यम से आकलन करने वाले प्रो. अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका में फैले ओमीक्रोन वेरिएंट पर स्टडी शुरू कर प्रारंभिक स्टडी जारी की है। इसके मुताबिक यह ओमीक्रोन वैक्सीन को बाईपास कर रहा है। अब तक जितने भी केस स्टडी सामने आई हैं, उसमें संक्रमण तेजी से फैल रहा है लेकिन बहुत अधिक घातक नहीं मिला है। प्रो. अग्रवाल ने कहा कि सितंबर माह में ही तीसरी लहर को लेकर जो आकलन किया था, वह सच साबित होता दिख रहा है। कई देशों में फैलने के बाद भारत में भी ओमीक्रोन के केस मिलने शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जब तीसरी लहर पीक पर होगी, तब रोजाना एक से डेढ़ लाख के बीच संक्रमित मरीजों के मिलने की संभावना है। बच्चों पर इसका असर कम होगा

प्रो. अग्रवाल के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर का भी बच्चों पर असर कम होगा। उनमें लक्षण भी कम नजर आएंगे और वे जल्दी रिकवर हो जाएंगे।

प्रो. अग्रवाल ने बताया कि ओमीक्रोन से संक्रमित मरीज जल्दी रिकवर होंगे। उन्हें सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण होंगे लेकिन दूसरी लहर की तरह अधिक परेशान नहीं होंगे।

प्रो. अग्रवाल ने बताया कि यह वेरिएंट नेचुरल इम्युनिटी को ज्यादा बाईपास नहीं कर रहा है। नेचुरल इम्युनिटी का मतलब जो लोग एक बार कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, उन्हें अधिक घबराने की जरूरत नहीं है। वे संक्रमण से नहीं बच पाएंगे लेकिन अधिक दिक्कत जैसी स्थिति नहीं होगी। वैक्सीन व सावधानी बचाव का माध्यम

उनके मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर से बचने का सबसे अच्छा माध्यम सावधानी बरतना और वैक्सीन है। जिन लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज या अभी पहली ही डोज नहीं लगवाई है, वे तुरंत वैक्सीन लगवा लें। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन वाले लोगों को संक्रमण के चांस हैं लेकिन बहुत हल्का होगा। प्रो. अग्रवाल ने कहा कि अगले सप्ताह पूरी स्टडी रिपोर्ट तैयार हो जाएगी।

प्रो. अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरा लॉकडाउन लगाने की आवश्यकता नहीं है। बचाव की चीजों को ही अगर सख्ती से पालन कराया जाए तो काफी है। जरूरत पड़ने पर हल्का लॉकडाउन लगाया जा सकता है। पहली व दूसरी लहर में सही था आकलन

प्रो. अग्रवाल ने अपने गणितीय मॉडल सूत्र से पहले व दूसरी लहर में भी स्टडी की थी। उनकी रिपोर्ट का आकलन काफी हद तक सही साबित हुआ था।

जिले में लागू हुई धारा 144

 


मुजफ्फरनगर। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि आगामी दिनों मे चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस, क्रिसमस डे, गुरू गोविंद सिंह जयंती, मकर संक्रान्ति, गणतंत्र दिवस आदि अन्य त्यौहार/पर्व मनाये जाने प्रस्तावित है व विभिन्न विद्यालयो/विश्व विद्यालयो एंव संस्थाओ की प्रतियोगी/सामान्य तथा तकनीकी/गैर तकनीकी परिक्षए आयोजित की जानी है साथ ही विभिन्न राजनैतिक/सामाजिक संगठनो द्वारा धरना प्रदर्शन के दृष्टिगत अवांछनीय तत्वो द्वारा कानून एंव शांति व्यवस्था के विपरित कार्य करते हुए जनपद की शांति एवं कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाला जा सकता है।

चूॅकि यह जनपद एक अति संवेदनशील जनपद है विगत अनुभवो के आधार पर इस जनपद मे छोटी-छोटी घटनाओ को लेकर कई बार साम्प्रदायिक रूप से विवाद उत्पन्न होते रहे है। नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) की तीसरी लहर आने की भी पूर्ण संभावना बनी हुई है, जिसके नियन्त्रण हेतु वैक्सीन लगाये जाने (टीकाकरण अभियान) का कार्यक्रम भी चल रहा है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अराजक तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही एवं क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कडे निर्देश दिये गये है। इस परिप्रेक्ष्य में सम्पूर्ण जनपद के 21 थाना क्षेत्रों, जिसमें महिला थाना भी सम्मिलित है, प्रतिबन्धात्मक आदेश लागू करने के लिये मेरा समाधान हो गया है कि वर्तमान परिवेश में शान्ति एवं कानून व्यवस्था/लोक पर शान्ति बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद में धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत प्रतिबन्धात्मक आदेश निर्गत किये जाते है।

  अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि वर्तमान परिवेश में शान्ति एवं कानून व्यवस्था/लोक पर शान्ति बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद में 30 जनवरी 2022 तक धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत प्रतिबन्धात्मक आदेश निर्गत किये जाते है। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।

मुजफ्फरनगर में एक स्कूल के प्रबंधक पर लगा दो युवतियों से दुष्कर्म का आरोप, दो थानों के बीच फंसा मामला

 


मुजफ्फरनगर ।एक स्कूल की दो छात्राओं ने प्रबंधक पर प्रैक्टिकल के नाम पर घर बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है मामला दो थानों के बीच फंसा होने के चलते दोनों थानों से पुलिस द्वारा उपरोक्त मामले में हीला हवाली कराई जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार पुरकाजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुगलकपुर कमहेड़ा में स्थित एक प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक पर दो छात्राओं ने प्रैक्टिकल की आड़ में घर बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। ज सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया साथ ही दोनों छात्राओं के परिजनों द्वारा भोपा थाने में उपरोक्त मामले की सूचना दी गई। परंतु मामला पुरकाजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत होने के कारण पुलिस सीमा विवाद के चलते मामले मामले में हिला हवाली कर गई साथ ही बताया जा रहा है कि सीओ द्वारा की गई जांच में उपरोक्त मामला फर्जी पाया गया है। जिसको लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है।

मोदी की रैली में जा रही बस से वैगन आर टकराई, दो मरे


सहारनपुर । शनिवार को देहरादून में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही बस जब बिहारीगढ़ में वैगन आर कार से टकरा गई। 

बताया गया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही बस से ओवरटेक करने के दौरान टकरा गई। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने की वजह से कार के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए और कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही बस का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कार चला रहे देहरादून के मेहूवाला निवासी प्रवीण चौहान पुत्र बहादुर चौहान और उनकी 45 वर्षीय पत्नी शिल्पी चौहान तथा 22 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों वाहनों के टकराने की जोरदार आवाज को सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने कार के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकाला। जिनमें 20 वर्षीय दीक्षांत और 17 वर्षीय निशांत गंभीर रूप से घायल हुए मिले। इसी बीच हादसे की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस की सहायता से घायल हुए लोगों को फतेहपुर स्थित सीएचसी में भिजवाया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों घायलों को गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बस को मौके पर ही पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हाईवे पर दो वाहनों के टकराने से जाम लग गया। काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हुए दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने भी घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

वोट बनाने में भेदभाव बर्दाश्त नहीं करेगी समाजवादी पार्टी


मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय पर आयोजित सपा की मासिक मीटिंग की अध्यक्षता सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल पूर्व प्रमुख ने कहा कि प्रशासन वोट बनाने के अभियान में मिल रही भेदभाव की शिकायतों को तत्काल दूर करके निष्पक्षता का अहसास कराए। सपा किसी भी भेदभाव को बर्दाश्त नही करेगी।

पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि सपा में हर वर्ग जाति का सम्मान व सभी कार्यकर्ताओ के मान सम्मान को देखकर ही अन्य पार्टियो के कार्यकर्ता भी प्रभावित होकर सपा में आ रहे हैं।उन्होंने सर्वप्रथम नई व छुटी हुई वोट बनवाने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री महेश बंसल ने अपने सम्बोधन में कहा कि सपा कार्यकर्ता रक्षक के रूप में अपने बूथों व वोटों की रक्षा करने का काम करेंगे। सपा जिला महासचिव चौधरी ने कहा कि सपा हाईकमान की कोशिशों से निर्वाचन आयोग द्वारा 5 दिन का वोट अभियान बढ़ाया गया है 5 दिसंबर को सभी सपा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में नई वोट बनवाने तथा वोट सही कराने के लिए जुट जाएं।

सपा जिला उपाध्यक्ष असद पाशा व पूर्व महानगर अध्यक्ष राशिद सिद्दीकी ने मीटिंग को संबोधित करते हुए युवाओं को बेरोजगारी,किसानों मजदूरों को बदहाली देने वाली तथा आरक्षण को चोट पहुंचाने वाली भाजपा सरकार को हटाने तथा 2022 में सपा सरकार लाने का आह्वान किया। सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने 7 दिसंबर को मेरठ में आयोजित अखिलेश यादव जयंत चौधरी की संयुक्त रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने कहा कि जनता का उत्पीड़न व दमन करने वाली योगी सरकार से जनता आजिज आ चुकी है इसलिए भाजपा सरकार का हटना तथा अखिलेश यादव सरकार का आना तय है।

 मी टिंग को सपा जिला उपाध्यक्ष राजीव बालियान सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष शाहीन बेगम सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी सपा विधानसभा अध्यक्ष मीरापुर मुन्ना ककराला नगर अध्यक्ष मीरापुर ऐश मोहम्मद मेवाती, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित पवार बारी,सपा नेता दर्शन सिंह धनगर,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष टीटू पाल रमन, सतपाल कश्यप, धनवीर कश्यप ,लोकेश कश्यप,काजी अरशद, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूरहसन सलमानी,सलमान त्यागी लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष फराज अंसारी, सभासद अन्नू कुरेशी, विकास शर्मा,जीशान शिबली, सादिक चौहान, रामपाल सिंह पाल,अर्जुन कश्यप,डॉ हनीफ अंसारी एडवोकेट, जावेद सोल्जर द्वारा संबोधित किया गया।

 मीटिंग में मुख्य रूप से इकराम अंसारी,शाहिद गौड़, नवेद रंगरेज,मदन कश्यप, रामनिवास कश्यप, शिवकुमार शर्मा,हाजी गुफरान,सुधा शर्मा,हसीन फातमा,जेबा परवीन,शगुन पाल,इकराम प्रधान,अनेश कुमार उपाध्याय, हसीब राणा, इमलाक प्रधान,शुजाअत राणा, महताब सैफी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश में नए वेरिएंट को लेकर राज्य की सीमाओं पर बढ़ी चौकसी, जारी हुआ नया आदेश

 


लखनऊ । देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान की पुष्टि होने पर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की सीमाओं पर चौकसी की व्‍यवस्‍था को बढ़ा दिया गया है। सीमावर्ती राज्यों से प्रदेश में आने वालों पर नजर रखी जाएगी। संदिग्धों की तत्काल जांच की जाएगी। संक्रमित पाए जाने की स्थिति में उनका कोविड प्रोटोकॉल के तहत इलाज कराया जाएगा। वहीं आरटीपीसीआर जांच की क्षमता वृद्धि के बाद अब जीनोम सीक्वेंसिंग की रफ्तार बढ़ाने की भी तैयारी है। सीएम योगी ने पीजीआई, केजीएमयू में जीनोम परीक्षण को तेज करने के आदेश दिए हैं।कोरोना की पहली लहर के दौरान राज्य में जांच की सुविधाएं बेहद सीमित थीं। मगर अब यूपी में करीब ढाई लाख सैंपलों की जांच रोज किए जाने की क्षमता है। तमाम जिलों में बीएसएल-2 लैब खोली गई हैं। प्रदेश में बीएचयू, सीडीआरआई,आईजीआईबी, राम मनोहर लोहिया संस्‍थान, एनबीआरआई में नए वेरिएंट की जांच जरूरत पड़ने पर की जा सकती है। बता दें कि राजधानी लखनऊ के एनबीआरआई में कोरोना की पहली लहर के बाद ही नए वेरिएंट की जांच शुरू की थी। जिसमें 45 सैंपल जांचे गये थे। संभावित तीसरी लहर को देखते बीएचयू, केजीएमयू, सीडीआरआई व आईजीआईबी में नए वेरिएंट के जीनोम परीक्षण की प्रक्रिया की जा सकती है जिससे जांच प्रक्रिया प्रदेश में रफ्तार पकड़ेगी।स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डा. वेदव्रत सिंह के मुताबिक प्रदेश में फोकस टेस्टिंग के दायरे को बढ़ाते हुए स्‍क्रीनिंग, सर्विलांस, जांच को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। कर्नाटक के बाद हैदराबाद में मिले नए वेरिएंट के चलते सर्वाधिक आबादी वाले यूपी में सर्तकता बरती जा रही है। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में बीएसएल-2 आरटीपीसीआर प्रयोगशालाओं का संचालन किया जा रहा है।

पूरी इंडिया क्रिकेट टीम को एक बॉलर ने किया आउट

 


मुंबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरे दिन एक बॉलर पूरी इंडिया टीम पर भारी पडा। कीवी स्पिनर एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ इतिहास रचते हुए टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज और अपने देश के पहले गेंदबाज बन गए हैं। एजाज से पहले इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले यह कारनामा कर चुके हैं।

न्यूजीलैंड के एजाज पटेल टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज और अपने देश के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ मुंबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में ये उपलब्धि हासिल की। उनसे पहले इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले ने ये काम किया है। जिम लेकर ने जुलाई 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये काम किया था। वहीं कंबुले ने फरवरी में 1999 में दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ ये काम किया था। एजाज का मुंबई से अलग की लगाव लगता है। उनका जन्म भी इसी शहर में हुआ था। एजाज का जन्म 21 अक्टूबर 1988 को मुंबई में ही हुआ था। जब वह आठ साल के थे तब उनका परिवार न्यूजीलैंड जाकर बस गया था और तब से वह इसी देश के वासी हैं। अब वह अपनी जन्मभूमि पर भारत को ही मात देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सोनार समाज ने राज्यसभा सदस्य कैलाश चंद सोनी का स्वागत किया


मुजफ्फरनगर । सोनार समाज द्वारा कैलाश चंद सोनी राज्यसभा सांसद का भव्य स्वागत किया गया। 

राज्यसभा सांसद कैलाश चंद सोनी जी का भव्य स्वागत शिव चौक पर महेश वर्मा अध्यक्ष युवा सोनार उत्थान समिति, पवन वर्मा अध्यक्ष सोनार समाज समन्वय समिति, विजय वर्मा भाजपा नेता, अजय वर्मा भाजपा नेता, मोहनलाल वर्मा, नरेंद्र वर्मा एडवोकेट, मनोज वर्मा सभासद, सतीश वर्मा, राजेश सोनी, शिव कुमार वर्मा, कंवरपाल वर्मा, कपिल पाल आदि लोगों ने बुके, माल्यार्पण एवं शॉल पहनाकर भव्य स्वागत किया ।

सांसद जी ने उपस्थित सोनार समाज के सभी लोगों का मार्गदर्शन किया और कहा कि आने वाले समय में हम सब लोगों को एकत्रित होने की आवश्यकता है और अपील की कि संगठित होकर चलने में ही हमारे समाज का भला हो सकेगा। 

विजय वर्मा एवं अजय वर्मा ने सांसद से कहा कि निर्देशानुसार मुजफ्फरनगर जिले में एक ऐप का निर्माण कर सभी सुनार समाज के परिवारों को उससे जोड़ कर एक डाटा इकट्ठा करेंगे कि जिले में सोनार समाज की संख्या कितनी है और हमारे समाज के वह लोग जिनको प्रधानमंत्री जी की योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उनको सभी योजनाओं का लाभ देने का प्रयास भी करेंगे।

इस कार्यक्रम में राज वर्मा मोती महल, राज वर्मा  कटहरा मोचीआन, महेश चंद्र वर्मा , दिनेश कुमार वर्मा , दिनेश कुमार वर्मा भुल्लन , सागर वर्मा, नरेश चंद्र वर्मा,परवीन वर्मा ,राधे वर्मा, राजेश वर्मा ,उमेश वर्मा इंजीनियर, रोशन लाल वर्मा, सचिन वर्मा , विजय वर्मा हाइडल ,राधेश्याम वर्मा पत्रकार ,भूषण वर्मा, रविंद्र वर्मा, शिव कुमार वर्मा , सुशील वर्मा डाई वाले, संजय वर्मा पुरकाजी आदि सैकड़ों की संख्या में सोनार समाज के लोग उपस्थित रहे

दिव्यांगजन बच्चों का उत्साहवर्धन किया


मुजफ्फरनगर । दिव्यांगो को समर्पित ट्रस्ट श्री राधाकृष्ण वेलफेयर सोसायटी(पंजीकृत) एवंइंजिनियर्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन कर दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया, एक दिव्यांग बच्चे की बहन की शादी के लिए उपस्थित जनों द्वारा सामान व आर्थिक सहायता दी गई l

गांधी कालोनी, मुजफ्फरनगर स्थित मैजिक डांस एकेडमी पर आयोजित कार्यक्रम में आज के दिन जन्मे भारत माता के दो सपूतों "भारत रत्न" डॉ० राजेन्द्र प्रसाद व महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, अमर शहीद खुदी राम बोस की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें स्मरण किया गया लेकिन कार्यक्रम आयोजक कोरियोग्राफर मोहन अरोरा, मुख्य ट्रस्टी श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट (रजि.) ने कहा कि इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों के प्रति जनमानस के व्यवहार में बदलाव लाना और दिव्यांगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है l

 कार्यक्रम का संचालन इं० बसन्त कुमार गोयल, सचिव इंजिनियर्स क्लब द्वारा किया गया l कार्यक्रम आयोजन में श्रीमती विम्मी अरोरा, मुकुल दुआ, अजय अनेजा, अदिति करनवाल, आकांक्षा अग्रवाल, अनन्या, आयुषी, जिया, सुहानी, यश चावला, चिराग, दिव्यांग श्रवण कटारिया, रिमझिम गोयल आदि का विशेष योगदान रहा l

नई मंडी थाना में जमीनी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला


 मुजफ्फरनगर। जमीनी विवाद में दबंगों द्वारा युवक को ज़बर्दस्त तरीके से मारपीट कर घायल किया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें महिलाओं एवं पुरुषों के द्वारा एक युवक को मारपीट कर घायल किया गया है। 

युवक से हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

घायल युवक जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

घायल युवक कई बार एसएसपी ऑफिस एवं नई मंडी थाने को जमीन विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र दे चुका है। 

लेकिन पुलिस के द्वारा नहीं की गई कोई भी कार्रवाई, जिसको लेकर दबंग लोगों के द्वारा युवक को मारपीट कर घायल किया गया।

मुजफ्फरनगर में इस भाजपा नेता के परिवार पर टूटा कहर

 


मुज़फ्फरनगर। आज सुबह दर्दनाक हादसे में भारतीय जनता पार्टी के नेता के भाई की कार नहर में गिरने से उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि पत्नी की मौत हो गई। 

चरथावल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य संजय धीमान के भाई की कार चरथावल क्षेत्र के ग्राम चौकडा पुल पर अनियंत्रित होकर नहर में डूबने से पत्नी की मौत हो गई, जबकि भाजपा नेता संजय धीमान के भाई की हालत गंभीर बनी हुई हैं। बताया गया रहा है कि वे शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी भाजपा नेता सजंय धीमान उर्फ बानी के भाई की कार अनियंत्रित होकर नहर में समा गई। पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचने के साथ ही जांच में जुटी है।

Featured Post

हाथियों ने हरिद्वार में मचाया हड़कंप

हरिद्वार। शहर में लक्सर रोड जगजीत पुर के रिहायशी इलाके में हाथियों का झुंड नजर आया तो दहशत फैल गई। हालांकि बिना कोई नुकसान किए हाथी वापस लौट...