शनिवार, 4 दिसंबर 2021

वोट बनाने में भेदभाव बर्दाश्त नहीं करेगी समाजवादी पार्टी


मुजफ्फरनगर। सपा कार्यालय पर आयोजित सपा की मासिक मीटिंग की अध्यक्षता सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल पूर्व प्रमुख ने कहा कि प्रशासन वोट बनाने के अभियान में मिल रही भेदभाव की शिकायतों को तत्काल दूर करके निष्पक्षता का अहसास कराए। सपा किसी भी भेदभाव को बर्दाश्त नही करेगी।

पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि सपा में हर वर्ग जाति का सम्मान व सभी कार्यकर्ताओ के मान सम्मान को देखकर ही अन्य पार्टियो के कार्यकर्ता भी प्रभावित होकर सपा में आ रहे हैं।उन्होंने सर्वप्रथम नई व छुटी हुई वोट बनवाने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री महेश बंसल ने अपने सम्बोधन में कहा कि सपा कार्यकर्ता रक्षक के रूप में अपने बूथों व वोटों की रक्षा करने का काम करेंगे। सपा जिला महासचिव चौधरी ने कहा कि सपा हाईकमान की कोशिशों से निर्वाचन आयोग द्वारा 5 दिन का वोट अभियान बढ़ाया गया है 5 दिसंबर को सभी सपा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में नई वोट बनवाने तथा वोट सही कराने के लिए जुट जाएं।

सपा जिला उपाध्यक्ष असद पाशा व पूर्व महानगर अध्यक्ष राशिद सिद्दीकी ने मीटिंग को संबोधित करते हुए युवाओं को बेरोजगारी,किसानों मजदूरों को बदहाली देने वाली तथा आरक्षण को चोट पहुंचाने वाली भाजपा सरकार को हटाने तथा 2022 में सपा सरकार लाने का आह्वान किया। सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने 7 दिसंबर को मेरठ में आयोजित अखिलेश यादव जयंत चौधरी की संयुक्त रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने कहा कि जनता का उत्पीड़न व दमन करने वाली योगी सरकार से जनता आजिज आ चुकी है इसलिए भाजपा सरकार का हटना तथा अखिलेश यादव सरकार का आना तय है।

 मी टिंग को सपा जिला उपाध्यक्ष राजीव बालियान सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष शाहीन बेगम सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी सपा विधानसभा अध्यक्ष मीरापुर मुन्ना ककराला नगर अध्यक्ष मीरापुर ऐश मोहम्मद मेवाती, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित पवार बारी,सपा नेता दर्शन सिंह धनगर,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष टीटू पाल रमन, सतपाल कश्यप, धनवीर कश्यप ,लोकेश कश्यप,काजी अरशद, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूरहसन सलमानी,सलमान त्यागी लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष फराज अंसारी, सभासद अन्नू कुरेशी, विकास शर्मा,जीशान शिबली, सादिक चौहान, रामपाल सिंह पाल,अर्जुन कश्यप,डॉ हनीफ अंसारी एडवोकेट, जावेद सोल्जर द्वारा संबोधित किया गया।

 मीटिंग में मुख्य रूप से इकराम अंसारी,शाहिद गौड़, नवेद रंगरेज,मदन कश्यप, रामनिवास कश्यप, शिवकुमार शर्मा,हाजी गुफरान,सुधा शर्मा,हसीन फातमा,जेबा परवीन,शगुन पाल,इकराम प्रधान,अनेश कुमार उपाध्याय, हसीब राणा, इमलाक प्रधान,शुजाअत राणा, महताब सैफी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...