शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021

मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे पर बैरिकेड हटाने का काम शुरू

 


नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट के कडक होने के बाद गुरुवार को टीकरी बॉर्डर का एक रास्ता खोलने के बाद शुक्रवार को दिल्ली पुलिस गाजीपुर बॉर्डर पर लगे बैरिकेडिंग हटाने का काम शुरू कर दिया है। इस बीच भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अब वे संसद भवन जाकर अपनी फसलें बेचेंगे। 

बैरिकेडिंग हटाते हुए पुलिस ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ (एनएच-9) को खोल दिया गया है। शुक्रवार को मौके पर मौजूर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें आदेश मिल चुके हैं। उसी के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। इस बीच दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर किसान आंदोलन के चलते करीब 11 महीने से बंद दिल्ली से मेरठ वाली लाइन और एनएच-9 की लेन को दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद खोल दिया है। सुबह करीब 9.30 बजे दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसके बाद क्रेन की मदद से सीमेंटेड बैरियर और पत्थरों को हटाने का काम शुरू किया गया। दिल्ली-मेरठ वाली लेन से पुलिसकर्मियों के लिए बनाई गई टीन शेड को भी हटाया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

इस बीच संसद कूच की राकेश टिकैत की चेतावनी के बाद दिल्ली में हाईअलर्ट किया गया है। बीकेयू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने चेतावनी देते हुए कहा की गाजीपुर बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर से दिल्ली पुलिस ने युद्ध स्तर पर बेरिकेडिंग हटाना शुरू कर दिया है। अब हम शाम को सैंकड़ो ट्रेक्टरों के साथ दिल्ली में संसद भवन की तरफ कूच करेंगे और अपनी माँगो को लेकर वही धरने पर बैठेंगे। इस चेतावनी के बाद दिल्ली को अलर्ट पर रखते हुए संसद भवन की तरफ जाने वाले मार्गो पर नाकेबंदी करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। दिल्ली की DCP ईस्ट प्रियंका कश्यप ने बताया की हमारी पुलिस शाम तक बेरिकेड को हटा लिया जायगा और जो यूपी में रोड बाधित हे उसके लिए एसएसपी गाजियाबाद से वार्ता की गयी है।

इस बार तैयार रहिए कडाके की ठंड के लिए


मुजफ्फरनगर । देश में इस साल कड़ाके की ठंड पडेगी। ला लीना के कारण रिकार्डतोड़ सर्दी का अनुमान है। अभी गुलाबी ठंड का दौर जल्द ही खत्म हो जाएगा। 

 भारत में हवा का रुख बदलने लगा है। सुबह और शाम में मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। भारत में सर्दियों की शुरुआत शरद पूर्णिमा के बाद से मानी जाती है। ऐसे में इस बार कितनी ठंड पड़ेगी इसका एक अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के एक अनुमान के मुताबिक, इस साल देश में ठंड ज्यादा ठिठुरन पैदा करने वाली होगी। इस बार की ठंड पिछले कुछ सालों की तुलना में ज्यादा तेज होने वाली है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्व एशिया में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। देश के उत्तरी इलाकों में पारा अगले दो दिन में तीन डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है। उत्‍तर-पश्चिमी हवाओं के कारण दिल्‍ली में अगले सप्‍ताह तक तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे और भी ज्‍यादा ठंड का अहसास होगा।

यह अनुमान सुदूर प्रशांत महासागर में हुए मौसम के बदलावों की वजह से लगाया जा रहा है। वैज्ञानिक अपनी भाषा में इस बदलाव को ‘ला नीना’ (Al Nina) प्रभाव बता रहे हैं। मौसम की इस स्थिति के लिए ला नीना को जिम्मेदार बताया जा रहा है। प्रशांत क्षेत्र में ला नीना उभर रहा है। आमतौर पर इसका अर्थ है कि उत्तरी गोलार्ध में तापमान का सामान्य से कम रहेगा। इसका असर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार पर दिख सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि मौसम में असामान्य परिवर्तन नहीं है। अक्टूबर के आखिरी में ठण्ड दस्तक दे देती है।

पिछले महीने दक्षिण और उत्तर भारत के राज्यों में तेज बारिश और आंधी हुई, जिससे मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। वहीं, अब सर्दी पिछले साल की तुलना में पहले दस्तक दे रही है। मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत में तापमान में तेजी से कमी आ सकती है। इससे दिल्ली, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में ठंड तेज हो जाएगी।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 29 अक्टूबर 2021




🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 29 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अश्विन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अष्टमी दोपहर 02 :09 तक तत्पश्चात नवमी*

⛅ *नक्षत्र - पुष्य सुबह 11:39 तक तत्पश्चात अश्लेशा*

⛅ *योग - शुभ 30 अक्टूबर रात्रि 02:00 तक तत्पश्चात शुक्ल*

⛅ *राहुकाल - सुबह 10:57 से दोपहर 12:22 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:41* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:03*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞वहीं जिन लोगों को रात में डरवाने सपने आते हों, वे लोग रात में सोने से पहले बिस्तर पर गंगाजल का छिड़काव कर दें. इससे डरावने सपने नहीं आते हैं


🌷 *धनतेरस के दिन दीपदान* 🌷

👉🏻 *पहले बताई विधि के अनुसार यमदीपदान करें।*

🔥 *निर्धनता दूर करने के लिए अपने पूजाघर में धनतेरस की शाम को अखंड दीपक जलाना चाहिए जो दीपावली की रात तक जरूर जलता रहे . अगर दीपक भैयादूज तक अखंड जलता रहे तो घर के सारे वास्तु दोष भी समाप्त हो जाते हैं.*

🔥 *घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रुई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें साथ ही दिए में थोड़ी सी केसर भी डाल दें।*

🔥 *घर के तेल का दीपक प्रज्वलित करें तथा उसमें दो काली गुंजा डाल दें, गन्धादि से पूजन करके अपने घर के मुख्य द्वार पर अन्न की ढ़ेरी पर रख दें। साल भर आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी। स्मरण रहे वह दीप रातभर जलते रहना चाहिये, बुझना नहीं चाहिये ।*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *दीपावली पर लक्ष्मी प्राप्ति की साधना-विधियाँ* 🌷

➡ *02 नवम्बर 2021 मंगलवार को धनतेरस है ।*

👉🏻 *धनतेरस से आरम्भ करें* 

➡ *सामग्री:*

*दक्षिणावर्ती शंख, केसर, गंगाजल का पात्र,धूप , अगरबत्ती, दीपक, लाल वस्त्र l*

➡ *विधि: साधक अपने सामने गुरुदेव व लक्ष्मीजी के फोटो रखें तथा उनके सामने लाल रंग का वस्त्र बिछाकर उस पर दक्षिणावर्ती शंख रख दें l उस पर केसर से सतिया बना लें तथा कुम कुम से तिलक कर दें l*

🙏🏻 *बाद में स्फटिक की माला से निम्न मंत्र की ७ मालाएँ करें l तीन दिन तक ऐसा करने योग्य है l इतने से ही मंत्र-साधना सिद्ध हो जाती है l मंत्रजाप पूरा होने के पश्चात् लाल वस्त्र में शंख को बांधकर घर में रख दें l*

🙏🏻 *कहते हैं- जब तक वह शंख घर में रहेगा, तब तक घर में निरंतर उन्नति होती रहेगी l*

🌷 *मंत्र : ॐ ह्रीं ह्रीं ह्रीं महालक्ष्मी धनदा लक्ष्मी कुबेराय मम गृहे स्थिरो ह्रीं ॐ नमः l*

🙏🏻 *पर्वो का पुंज दीपावली पुस्तक से*


📖 

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक काल,

12. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 

13. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 1 नवंबर- रमा एकादशी

  14 नवंबर- देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादशी

 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी


प्रदोष

02 नवंबर- भौम प्रदोष

16 नवंबर- भौम प्रदोष

02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है।


चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।


दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है।


चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज व्यापार में धन कमाने के मार्ग में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए आज एकाग्र होकर पढ़ाई में लगना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। नौकरी कर रहे जातकों के कार्यक्षेत्र का वातावरण आज उनके अनुकूल बनेगा, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न होगा। परिवार में आज किसी हर्ष व मंगलमय कार्यक्रम की योजना हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी अचानक किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके बिजनेस के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज आप यदि किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो वह भी आपको भरपूर लाभ देगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा, जो लोग रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं। उनको भी आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य करने को मिल सकता है, जिसके करने से उनका मन प्रसन्न होगा।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा, लेकिन आज आप तभी कुछ विशेष कर दिखाएंगे, जब आप अपने गुस्से पर काबू कर पाने में सफल रहेंगे। यदि आज आपको किसी कार्य को करते समय गुस्सा भी आए, तो आपको उस पर काबू करना होगा व अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी वह आपको मान सम्मान दिलाएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम अवसर आ सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके व्यापार की कुछ योजनाओं को गति मिलेगी, जिसके कारण आपको धन लाभ भी होगा और आप आज यदि अपने घर व परिवार के किसी सदस्य से संबंधित किसी निर्णय को ले, तो वह आज आपको भावुकता में नहीं लेना है। यदि आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी कीर्तन, जागरण आदि में सम्मिलित हो सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको अपने पारिवारिक रिश्तो के कड़वाहट को मिठास में बदलने में व्यतीत होगा। आज आपको यही कला अपने व्यापार के लिए भी सीखनी होगी, तभी आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आज किसी भी कार्य को जल्दबाजी में ना करें, नहीं तो आपको उसके उल्टे नतीजे मिल सकते हैं। आज यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें अपने धैर्य व साहस को नहीं खोना है। सायंकाल के समय आज आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आज कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा। यदि आज आप अपने प्रेमी से विवाह करने के प्रस्ताव को अपने पिताजी के सामने रखेंगे, तो वह स्वीकार कर सकते हैं, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के संपर्क से आज उनको भी लाभ होगा। आज आपको नौकरी में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप जिस भी दिशा में प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आज आप अपनी संतान के लिए कुछ धन निवेश करेंगे, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ अवश्य मिलेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कोई सरप्राइस दे सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपकी संतान को नौकरी में सफलता मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, जिसके कारण आज आप खुशी-खुशी अपने परिवार के सभी सदस्यों की इच्छाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको कुछ व्यवसाय के ऐसे कार्य अक्समात वापस आ सकते हैं, जिनके कारण आप व्यस्त रहेंगे और व्यस्तता के कारण सायंकाल के समय आपको सिर दर्द थकान आदि जैसी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती है। आज आप अपने दिन का कुछ समय परिजनों की सेवा करने के लिए निकालने की कोशिश करेंगे, लेकिन उसमें आप असफल रहेंगे। आज आप अपने किसी मित्र से यदि धन उधार मांगेंगे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अनुकुल रहने वाला है। आज आपको आपकी कोई पैतृक धन संपत्ति प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति में भी चार चांद लगेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी वृद्ध महिला के आशीर्वाद से कोई विशेष अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लंबित है, तो आज आप उसे भी पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपका अपने भाई या बहन से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आप अपने काम छोड़कर दूसरों के काम में को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, लेकिन आपको यह अवश्य ध्यान देना होगा कि लोग आपकी ईमानदारी को आपका स्वार्थ ना समझे, इसलिए आज दूसरों के साथ-साथ अपने कामों पर भी ध्यान दें। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ सामाजिक सम्मेलनों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आज सायंकाल के समय आपको किसी अपने से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिसकी आप लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके कुछ गुप्त शत्रु आपकी तरक्की को देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, लेकिन फिर भी आपको उनसे सतर्क रहना होगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आज यदि आपने संतान को किसी परीक्षा में आवेदन कराया था, तो उसका परिणाम आ सकते हैं

गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021

शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में जनता की जान से खिलवाड़, 10 लाख का अवैध पटाखा बरामद

 


मुजफ्फरनगर । दिवाली आते ही अवैध रूप से पटाखे के भंडारण का मामला प्रकाश में आया है जिसकी कीमत लगभग ₹10 लाख बताई जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दाल मंडी में अवैध रूप से भंडारण कर रखे गए। पटाखे की जानकारी पुलिस को मिली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी कर गोदाम से लगभग ₹10 लाख की कीमत का पटाखा बरामद किया है, आलम यह है कि दालमंडी जिले का सबसे व्यस्ततम बाजार माना जाता है। ऐसे में पटाखा व्यापारी द्वारा इतनी अधिक मात्रा में पटाखों का भंडारण कर जनता की जान से खिलवाड़ करने की पुरजोर कोशिश की जा रही थी।

निरीक्षण में गायब मिली तीन शिक्षिकाओं का कटेगा वेतन



मुजफ्फरनगर । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जिला समन्वयक के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खतौली का निरीक्षण किया गया।

आज दिनांक 28 अक्टूबर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम द्वारा जिला समन्वयक सुशील कुमार के साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खतौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय में कार्यरत 13 स्टाफ के सापेक्ष मात्र 6 स्टाफ उपस्थित पाया गया। दो अध्यापिका एवं एक लेखाकार मातृत्व अवकाश पर एक अध्यापिका आकस्मिक अवकाश पर है। तीन अध्यापिका बिना बताए अनुपस्थित पाई गई। जिनका 1 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए विद्यालय में नामांकित 100 बालिकाओं के सापेक्ष मात्र 40 बालिकाएं उपस्थित थी। बालिकाओं के लिए दोपहर के भोजन में दाल-चावल, आलू की सब्जी एवं रोटी बनाई गई थी। खाने की गुणवत्ता ठीक थी।

प्रभारी वार्डन को निर्देशित किया गया कि विद्यालय में बालिकाओं की उपस्थिति बढ़ाने हेतु अभिभावकों से संपर्क करें और बालिकाओं का ठहराव विद्यालय में सुनिश्चित करें।

इसके बाद ग्राम नावला में स्थित कंपोजिट विद्यालय नंबर दो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया विद्यालय में नामांकित 396 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 145 छात्र अनुपस्थित पाए गए। प्रधानाध्यापक द्वारा अवगत कराया गया कि अहोई अष्टमी का अवकाश होने के कारण आज छात्राएं विद्यालय नहीं आई है। विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों द्वारा टी0एल0एम0 रूम, लाइब्रेरी एवं स्पोर्ट्स रूम अलग-अलग बनाए गए हैं विद्यालय का वातावरण बहुत अच्छा था।

प्रदूषण फैलाने वाले इस उद्योग पर चार लाख का जुर्माना


मुज़फ्फरनगर। सहायक पर्यावरण अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता द्वारा वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु उद्योगों से जनित उत्सर्जन की निगरानी किये जाने के उद्देश्य से ग्राम संधावली में स्थापित उद्योग मै0 डायमण्ड पायरोलिसिस का निरीक्षण किया गया। उस पर चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

जनपद मुजफ्फरनगर एनसीआर में आच्छादित है जिसके अंतर्गत जनपद में वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु ग्रेडेड रेस्पोंस एक्शन प्लान प्रभावी है। देर रात्रि में उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी  अंकित सिंह के कुशल निर्देशन में  इमरान अली सहायक पर्यावरण अभियन्ता एवं विपुल कुमार अवर अभियन्ता द्वारा वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु उद्योगों से जनित उत्सर्जन की निगरानी किये जाने के उद्देश्य से ग्राम संधावली में स्थापित उद्योग मै0 डायमण्ड पायरोलिसिस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि उद्योग में स्थापित वायु प्रदूषण नियंत्रण का संचालन नहीं किया जा रहा है, जिस कारण आसपास के क्षेत्र में वायु प्रदूषण की समस्या व्याप्त है तथा उद्योग का संचालन राज्य बोर्ड से नियमानुसार जल एवं वायु सहमति प्राप्त किये बिना किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा उक्त उद्योग के विरूद्ध रू0 3,93,750/- रू0 का जुर्माना लगाये जाने तथा उद्योग को वायु अधिनियम के अन्तर्गत बन्दी आदेश जारी किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

कोई परेशानी है तो इस फोन नंबर पर पुलिस को करें कॉल


मुजफ्फरनगर । आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस ने हेल्पलाइन नम्बर - 9690112112 जारी किया है। 

जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत असामाजिक तत्व/अपराधियों की रोकथाम हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जा रहा है। 

सभी जनपदवासियों से अपील की जाती है कि अगर आप बाजारों में असामाजिक तत्व/सडक पर अथवा कार या मोटरसाइकिल पर शराब पीते हुए/मोटरसाइकिल पर तेज गति से घूमते हुए/ संदिग्ध व्यक्तियों को देखते है साथ ही बाजारों या सडकों पर खरीदारी करते हुए महिलाओं को कोई व्यक्ति परेशान कर रहा है तो तत्काल इसकी सूचना 9690112112 पर दें। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा आपकी सूचना पर कार्यवाही करते हुए जनपदीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी।

हेल्पलाइन नम्बर- 9690112112 पर आप कॉल करके, मेसेज करके अथवा व्हाटसऐप पर फोटो/सूचना/मैसेज/कॉल भेजकर सूचना हमे दे सकते है। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में मुजफ्फरनगर पुलिस का सहयोग करें।

दो लाख की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बड़ा अफसर गिरफ्तार


मेरठ । बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। 

यूपी विजिलेंस की टीम ने उसे रंगेहाथ पैसे लेते पकड़ा। विजिलेंस की मेरठ टीम ने एस ई  रूरल देवेंद्र पचोरिया को गिरफ्तार कर लिया। उसने विभाग के ठेकेदार से  रिश्वत ली थी।

शमशेर मलिक का युवा सपा जिलाध्यक्ष बनने पर स्वागत


मुजफ्फरनगर। आज समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड में नवनियुक प्रदेश सचिव नामित किये गए युवा सपा नेता शमशेर मलिक का सपा कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। 

स्वागत सभा की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने व संचालन सपा जिला उपाध्यक्ष असद पाशा द्वारा किया गया।स्वागत सभा को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि समाजवादी पार्टी नौजवानों की पार्टी है समाजवादी पार्टी ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाया है शमशेर मलिक को यूथ ब्रिगेड में प्रदेश सचिव नियुक्त करने से बड़ी संख्या में यूथ कार्यकर्ता सपा से जुड़ेंगे युवाओं को ऐसे सम्मान देने से सपा को मजबूती मिलेगी।

 पूर्व विधायक अनिल कुमार व पूर्व सपा प्रत्याशी चंदन चौहान ने कहा कि सपा ने जनता के हितों के लिए संघर्ष करने वाले युवाओं को हमेशा सम्मान दिया है शमशेर मलिक की लगातार सक्रियता को देखकर ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।अन्य युवाओं की मेहनत को भी सपा हमेशा सम्मान देती रहेगी। नवनियुक्त प्रदेश सचिव शमशेर मलिक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव व यूथ ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा का आभार जताते हुए कहा की सपा हाईकमान से मिली नई जिम्मेदारी को भी वह निष्ठा तथा सक्रियता के साथ निभाएंगे।मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की सक्रिय टीम को लेकर जनपद के प्रत्येक बूथ पर बूथ रक्षक तैनात किए जाएंगे तथा 2022 के विधानसभा चुनाव में हर बूथ को जीतने का लक्ष्य लेकर एकजुटता के साथ काम किया जाएगा जिससे 2022 में जनता के हितों की पैरोंकार सपा की सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनाई जा सके।

 सभा को मुख्य रूप से सपा जिला महासचिव जिया चौधरी,सपा के प्रवक्ता मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी,सपा नेता अंसार आढती, रामनिवास पाल,सपा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, समाजवादी युवजन सभा के जिला महासचिव शिवम त्यागी एडवोकेट,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष टीटू पाल रमन, युवा सपा नेता अब्दुल्ला कुरेशी, सलमान त्यागी,वसीम राणा रवि कुमार,सुलेमान मलिक आदि ने संबोधित किया।

सभा मे मुख्यरूप से सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सन्दीप धनगर,सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी,हनीफ इदरीसी,हारून खान,जावेद फरीदी,मोहम्मद सुलेमान अल्तमश राजा,नवेद रँगरेज, रवि कुमार ओसामा नावेद अंसारी,सलमान ब्लॉक अध्यक्ष सदर प्रवेश कुमार, सचिन कुमार, पंकज कुमार, शौर्य भारद्वाज,मोइन,अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।

साइबर हेल्प सेन्टर ने वापस कराए एक लाख रुपये


मुजफ्फरनगर। मौहम्मद फैजल निवासी सम्भलहेडा थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर द्वारा द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर पैसे रिसीव करने के बहाने लिंक के माध्यम से धोखाधडी कर 50 हजार रुपये स्थान्तरित करा लिए गये है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए NPCI/UPI को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा *50 हजार रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। 

आवेदक अंकित कुमार निवासी कस्बा व थाना छपार, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा फर्जी कस्मटर केयर अधिकारी बनकर लिंक लिंक के माध्यम से धोखाधडी कर 60 हजार रुपये स्थान्तरित करा लिए गये है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए MOBIKWIK व CGAMES को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा *50 हजार रूपये की धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया*, शेष धनराशि को शीघ्र ही आवेदक के खाते में वापस कराया जाएगा।

आवेदिका द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।

भाजपा का अधिक से अधिक वोटर बनवाने पर जोर


मुजफ्फरनगर । आज गाँधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर एक जिला बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री विनीत कात्यायन द्वारा किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सामुहिक वंदेमातरम गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया ।

बैठक में मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में जिला प्रभारी व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा श्री सतेन्द्र सिसौदिया रहे।

जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान एवं भारतीय जनता पार्टी विशेष सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से वर्णण करते हुए कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों में प्रचण्ड जीत दर्ज करके पुनः उ0प्र0 में सरकार बनाए इस लक्ष्य को लेकर किये जा रहे प्रयासों के अंतर्गत मतदाता सूची कार्य हेतु प्रथम चरण में मा0 जनप्रतिनिधियो के व्यक्तिगत प्रयासो से वोट बढाने फर्जी वोट हटवाने आदि कार्य किये जा रहे है।

अब मतदाता सूची कार्य के द्वितीय चरण में मा० जनप्रतिनिधियों के साथ ही सम्पूर्ण संगठन, मोर्चा, प्रकोष्ठ, बूथ समिति, पन्ना प्रमुख आदि सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर अपने समर्थक मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए बनवाने, फर्जी वोंटो को हटवाने एवं अपने मतदाताओं के वोटर आई.डी. कार्ड ठीक कराने का कार्य करना है इस हेतु उन्होने सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होने बताया कि 29 अक्टूबर को 11 बजे विशेष सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया जायेगा जिसका शुभारम्भ भारत सरकार के गृहमंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा अवध क्षेत्र से किया जायेगा इस अवसर पर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने शक्ति केन्द्रो पर रहकर एक साथ सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करेंगे उन्होने सभी से आवहान किया कि अपने-अपने बूथो पर अधिक से अधिक वोट बनवाये व भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में प्रत्येक बूथ पर 200 नये सदस्य के लक्ष्य को लेकर पूरी लगन के साथ जुट जाये इस हेतु सभी को अवश्यक निर्देश दिये और 2022 के चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से भाजपा की सरकार बनवाने का कार्य करे भारतीय जनता पार्टी सभी धर्म एवं जातियों की पार्टी है केवल भारतीय जनता पार्टी ही गाँव गरीब और किसान की उन्नति के बारे में सोचती है एवं सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के मंत्र के साथ कार्य कर रही है उन्होने बताया कि हमारे पास प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेन्द्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जैसा ईमानदारी से कार्य करने वाला नेतृत्व है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० वीरपाल निर्वाल, बुढाना विधायक उमेश मलिक, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मंत्री डॉ पुरूषोतम गौतम, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविन्द्र सोम, चरथावल विधानसभा प्रभारी राजपाल सिंह, बुढाना विधानसभा प्रभारी प्रमोद सैनी अटदा, पुरकाजी विधानसभा प्रभारी संजीव वालिया, खतौली विधानसभा प्रभारी अजीत चौधरी, मीरापुर डॉ० तेजपाल वर्मा, सदस्य पिछडा आयोग जगदीश पांचाल, जिला महामंत्री रोहिल वाल्मिकी, विजय सैनी, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, नितिन मलिक, राकेश आडवाणी, रोहताश पाल, संजय गर्ग, अमित चौधरी, राजीव सिंह गुर्जर, शरद शर्मा, जिला मंत्री वैभव त्यागी, बोबिन्द्र सहरावत, सुधीर खटीक, साधना सिघंल, रेणु गर्ग, सचिन सिंघल, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, जिलाध्यक्ष पिछडा मोर्चा सुन्दरपाल, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक काकरान, जिला महामंत्री पिछडा मोर्चा मनोज पांचाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मौ० सलीम, क्षेत्रीय मंत्री अनुसूचित मोर्चा यशवीर सिंह, जिला संयोजक आई. टी विभाग सचिन सैनी, महेशो चौधरी, अरविन्द राज शर्मा, गजे सिंह, डॉ० आर एन त्यागी, कर्नल सुधीर, जितेन्द्र कुच्छल, प्रमोद मित्तल, विशाल गर्ग, डॉ० देशबन्धु तोमर, रामकुमार शर्मा, राजेश पाराशर, हरेन्द्र पाल, मनीष गर्ग, एंकाश त्यागी, विकास आर्य, डॉ० विरेन्द्र शर्मा, विकास पंवार, संजीव संगम, महेश सैनी, मनोज राठी, डॉ० संदीप शर्मा, अमित जैन, विनोद सैनी, सुधीर सैनी, राकेश राजपूत अमित कसाना, दिनेश सैनी, इन्द्रसिंह कश्यप, डॉ० जयकुमार कपिल पाल, लक्ष्मण शर्मा, हरपाल सिंह महार, उत्कर्ष त्यागी, विपुल शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हरेन्द्र मलिक और पंकज मलिक कल थामेंगे समाजवादी पार्टी का दामन

 


मुजफ्फरनगर। पश्चिम यूपी के दिग्गज नेता पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक व पंकज मलिक लखनऊ में कल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी का दामन थामेंगे।

मोरना चीनी मिल के पेराई सत्र का विधि-विधान के साथ शुभारंभ

 


मुज़फ्फरनगर । मोरना चीनी मिल के पेराई सत्र 2021 -22 का शुभारम्भ हुआ। 

जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने नारियल तोड़कर व चेन का स्टार्टर बटन दबाकर शुभारम्भ किया गया। 

इस दौरान मुख्य रूप से ज़िला पँचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल,अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार ,उपजिलाधिकारी जानसठ जयेन्द्र कुमार प्रधान प्रबन्धक कमल रस्तौगी, मीरापुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेन्द्र वर्मा भोकरहेड़ी, ब्लॉक् प्रमुख अनिल राठी,मुख्य अभियंता एस एस सिंह,ए के श्रीवास्तव मुख्य लेखाकार,अनीस अहमद पी एस,अंकित कुमार मुख्य गन्ना अधिकारी, एस के त्रिपाठी चीफ केमिस्ट,देवेन्द्र सिंह,राहुल कुमार,रजत कुमार,डॉ.वीरपाल सहरावत, योगेश शर्मा,वेदवीर सिंह भोकरहेड़ी,सँसार सिंह बेलड़ा,बिन्नू राठी करहेड़ा,अरुण कुमार,ललित सहरावत भोकरहेड़ी,सन्नीराजा रहमतपुर, कालूराम डायरेक्टर रहमतपुर,सर्वेन्द्र उर्फ मिन्टू राठी,नीटू डायरेक्टर,विकास रहमतपुर,सहित क्षेत्र के सैंकड़ो किसान मौजूद रहे।

भाजपा जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया का जोरदार स्वागत


मुजफ्फरनगर । बृहस्पतिवार में मुजफ्फरनगर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया का मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद मित्तल के आवास पर भव्य स्वागत किया गया जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया के साथ जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर विजय शुक्ला भी मौजूद रहे दोनों नेताओं का मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा के सह संयोजक सुभाष चौहान ने एवं एसोसिएशन के चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद मित्तल एवं केमिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पेंद्र मलिक ने बुके देकर एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। 

 जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया ने उपस्थित सभी लोगों को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश सरकार की पिछले साढे 4 साल की उपलब्धियों के बारे में बताया। सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा की योगी जी की कार्यशैली की पूरे प्रदेश की जनता तारीफ कर रही है और निश्चित ही योगी आदित्यनाथ जी के सानिध्य में एक बार पुनः उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने इस अवसर पर सभी उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं सामाजिक संगठनों के लोगों से उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया ।इस अवसर पर मुजफ्फरनगर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पेंद्र मलिक भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री रोहित वाल्मीकि सतीश तायल एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

दिल्ली में मुजफ्फरनगर से चंद्र मोहन गुरु के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज


नई दिल्ली। चंद्र मोहन गुरू के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर से पहुंचे और बुधवार को सिंघु बार्डर पर हवन करने के लिए अड़े प्रदर्शनकारियों पर हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा। पुलिस ने सिंघु बार्डर से दो किमी दूर ही प्रदर्शनकारियों को रोक लिया गया है। वहीं पूरे इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है।

दरअसल मुजफ्फरनगर से सिंघु बार्डर पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने दलित लखविंदर की निर्मम हत्या के विरोध में हिंद मजदूर किसान समिति के कार्यकर्ताओं के साथ हवन करने का निर्णय लिया था। संगठन ने पंजाब सरकार से लखविंदर के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी देने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यूपी सरकार की तरह सहायता तुरंत मुहैया करानी चाहिए। संगठन के कार्यकर्ता विभिन्न इलाकों से दिल्ली में प्रवेश कर बोंकू की रसोई के पास पहुंचे थे। पुलिस द्वारा उन्हें रोकने के लिए पहले ही बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी। मौके पर डीसीपी एवं जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 

इस दौरान संगठन के कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर सिंघु बार्डर की तरफ बढ़ने लगे। वे लखविंदर की आत्मा की शांति के लिए घटनास्थल पर हवन करना चाहते थे। इसके लिए सिंघु बार्डर पर लगी बैरिकेडिंग को हटाने की घोषणा कर चुके थे। जब वे नहीं रुके तो पुलिस को हल्की लाठी चार्ज करना पड़ा।

मुजफ्फरनगर को मिले नये एएसपी

 लखनऊ । यूपी में 29 पी पी एस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं । इनमें मुजफ्फरनगर को भी एक अपर पुलिस अधीक्षक मिले हैं। 



भाजपा और मोदी की ताकत नहीं समझ पाए राहुल : प्रशांत किशोर


 पणजी। राजनीतिक चाणक्य प्रशांत किशोर ने दशकों तक बीजेपी के दबदबे की भविष्यवाणी की है। राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह संभवतः किसी वहम में हैं कि बीजेपी सिर्फ मोदी लहर तक ही सत्ता में रहने वाली है।

प्रशांत किशोर ने गोवा के म्यूजियम में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि बीजेपी चाहे जीते या हारे, लेकिन वह भारतीय राजनीति के केंद्र में रहेगी। ठीक वैसे ही जैसे कांग्रेस के 40 साल थे। बीजेपी कहीं नहीं जा रही। एक बार आप भारत में 30 फीसदी वोट पा लेते हैं तो आप इतनी जल्दी कहीं नहीं जा रहे। इसलिए इस चक्रव्यूह में कभी न फंसे कि लोग गुस्सा हो रहे हैं और वे मोदी को उखाड़ फेकेंगे। हो सकता है लोग मोदी को हटा दें, लेकिन बीजेपी फिर भी कहीं नहीं जा रही। आपके अगले कई दशकों तक बीजेपी का सामना करना पड़ेगा।

प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी के साथ यही समस्या है। संभवतः, वह सोचते हैं कि यह कुछ समय की बात है, जब तक लोग मोदी को सत्ता से बेदखल न कर दें। यह नहीं होने वाला। प्रशांत किशोर ने कहा जब तक आप मोदी की ताकत समझ नहीं लेते और उनकी मजबूती को मान नहीं लेते, तब तक आप उनका सामना नहीं कर पाएंगे। मुझे जो समस्या दिखती है वह यह है कि लोग मोदी की ताकतों को समझने में ज्यादा समय नहीं दे रहे, वे ये नहीं समझ रहे कि मोदी इतने पॉप्युलर कैसे हो रहे हैं। अगर आपको यह पता होगा, तब ही आप उनका सामना कर सकेंगे।

ट्रक से कुचलकर तीन किसान आंदोलनकारियों की मौत


झज्जर। आज सुबह एक बड़े हादसे में बहादुरगढ़ में एक तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी किसान महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में तीन की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हैं। ये तीनों मृतक आंदोलनकारी महिलाएं पंजाब के मानसा जिले की थीं और किसान आंदोलन रोटेशन के तहत अब वे घर निकलने वाली थीं। सूत्रों के अनुसार ये महिलाएं आज सुबह करीब 6 बजे बहादुरगढ़ में डिवाइडर पर बैठकर घर जाने को ऑटो का इंतजार कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इसमें तीन बुजुर्ग किसान महिलाओं की मौत हो गई और कई घायल बताए जा रहे हैं। हादसे बाद ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है।

अहोई अष्टमी की कथा

🌸🔱अहोई अष्टमी व्रत कथा🔱🌸

अहोई अष्टमी व्रत (Ahoi Ashtami 2021) कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है. इस दिन अहोई माता (पार्वती) की पूजा की जाती है. अहोई अष्टमी व्रत की महिमा का जितना वर्णन किया जाए, कम है. इस दिन किए उपाय आपकी हर मुश्किल दूर कर सकते हैं. इस एक व्रत से महिलाएं अपनी संतान की शिक्षा, करियर, कारोबार और उसके पारिवारिक जीवन की बाधाएं भी दूर कर सकती हैं. इस बार अहोई अष्टमी का व्रत 28 अक्टूबर, गुरुवार के दिन रखा जाएगा.

अहोई अष्‍टमी व्रत कथा- एक साहूकार के 7 बेटे थे और एक बेटी थी. साहूकार ने अपने सातों बेटों और एक बेटी की शादी कर दी थी. अब उसके घर में सात बेटों के साथ सात बहुएं भी थीं.

साहूकार की बेटी दिवाली पर अपने ससुराल से मायके आई थी. दिवाली पर घर को लीपना था, इसलिए सारी बहुएं जंगल से मिट्टी लेने गईं. ये देखकर ससुराल से मायके आई साहुकार की बेटी भी उनके साथ चल पड़ी.

साहूकार की बेटी जहां मिट्टी काट रही थी, उस स्थान पर स्याहु (साही) अपने साथ बेटों से साथ रहती थी. मिट्टी काटते हुए गलती से साहूकार की बेटीकी खुरपी के चोट से स्याहु का एक बच्चा मर गया. इस पर क्रोधित होकर स्याहु ने कहा कि मैं तुम्हारी कोख बांधूंगी.

स्याहु के वचन सुनकर साहूकार की बेटी अपनी सातों भाभियों से एक-एक कर विनती करती हैं कि वह उसके बदले अपनी कोख बंधवा लें. सबसे छोटी भाभी ननद के बदले अपनी कोख बंधवाने के लिए तैयार हो जाती है. 

इसके बाद छोटी भाभी के जो भी बच्चे होते हैं, वे सात दिन बाद मर जाते हैं सात पुत्रों की इस प्रकार मृत्यु होने के बाद उसने पंडित को बुलवाकर इसका कारण पूछा. पंडित ने सुरही गाय की सेवा करने की सलाह दी.

सुरही सेवा से प्रसन्न होती है और छोटी बहु से पूछती है कि तू किस लिए मेरी इतनी सेवा कर रही है और वह उससे क्या चाहती है? जो कुछ तेरी इच्छा हो वह मुझ से मांग ले. साहूकार की बहु ने कहा कि स्याहु माता ने मेरी कोख बांध दी है, 

जिससे मेरे बच्चे नहीं बचते हैं. यदि आप मेरी कोख खुलवा देतो मैं आपका उपकार मानूंगी. गाय माता ने उसकी बात मान ली और उसे साथ लेकर सात समुद्र पार स्याहु माता के पास ले चली.

रास्ते में थक जाने पर दोनों आराम करने लगते हैं. अचानक साहूकार की छोटी बहू की नजर एक ओर जाती हैं, वह देखती है कि एक सांप गरूड़ पंखनी के बच्चे को डंसने जा रहा है और वह सांप को मार देती है. 

इतने में गरूड़ पंखनी वहां आ जाती है और खून बिखरा हुआ देखकर उसे लगता है कि छोटी बहू ने उसके बच्चे को मार दिया है इस पर वह छोटी बहू को चोंच मारना शुरू कर देती है. 

छोटी बहू इस पर कहती है कि उसने तो उसके बच्चे की जान बचाई है. गरूड़ पंखनी इस पर खुश होती है और सुरही सहित उन्हें स्याहु के पास पहुंचा देती है.

वहां छोटी बहू स्याहु की भी सेवा करती है. 

स्याहु छोटी बहू की सेवा से प्रसन्न होकर उसे सात पुत्र और सात बहू होने का आशीर्वाद देती है. स्याहु छोटी बहू को सात पुत्र और सात पुत्रवधुओं का आर्शीवाद देती है और कहती है कि घर जाने पर तू अहोई माता का उद्यापन करना. सात-सात अहोई बनाकर सात कड़ाही देना. उसने घर लौट कर देखा तो उसके सात बेटे और सात बहुएं बेटी हुईं मिली. वह ख़ुशी के मारे भाव-भिवोर हो गई. उसने सात अहोई बनाकर सात कड़ाही देकर उद्यापन किया


अहोई का अर्थ एक यह भी होता है 'अनहोनी को होनी बनाना.' जैसे साहूकार की छोटी बहू ने कर दिखाया था. जिस तरह अहोई माता ने उस साहूकार की बहु की कोख को खोल दिया, उसी प्रकार इस व्रत को करने वाली सभी नारियों की अभिलाषा पूर्ण करें.👏🏻👏🏻

li.▭▬▭▬▭▬--▭▬▭▬▭▬▭.li

आज का पंचांग एवँ राशिफल 28 अक्टूबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 28 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अश्विन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - सप्तमी दोपहर 12:49 तक तत्पश्चात अष्टमी*

⛅ *नक्षत्र - पुनर्वसु सुबह 09:41 तक तत्पश्चात पुष्य*

⛅ *योग - साध्द 29 अक्टूबर रात्रि 02:21 तक तत्पश्चात शुभ*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 01:48 से दोपहर 03:15*

⛅ *सूर्योदय - 06:40* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:04*

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - कालाष्टमी, गुरुपुष्यामृत योग (सुबह 09:42 से 29 अक्टूबर सूर्योदय तक)*

💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *धनतेरस के दिन यमदीपदान* 🌷

➡ *02 नवम्बर 2021 मंगलवार को धनतेरस है ।*

🙏🏻 *इस दिन यम-दीपदान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है। पूरे वर्ष में एक मात्र यही वह दिन है, जब मृत्यु के देवता यमराज की पूजा सिर्फ दीपदान करके की जाती है। कुछ लोग नरक चतुर्दशी के दिन भी दीपदान करते हैं।*

👉🏻 *स्कंदपुराण में लिखा है*

🌷 *कार्तिकस्यासिते पक्षे त्रयोदश्यां निशामुखे ।*

*यमदीपं बहिर्दद्यादपमृत्युर्विनिश्यति ।।*

➡ *अर्थात कार्तिक मासके कृष्णपक्ष की त्रयोदशी के दिन सायंकाल में घर के बाहर यमदेव के उद्देश्य से दीप रखने से अपमृत्यु का निवारण होता है ।*

👉🏻 *पद्मपुराण में लिखा है*

🌷 *कार्तिकस्यासिते पक्षे त्रयोदश्यां तु पावके।*

*यमदीपं बहिर्दद्यादपमृत्युर्विनश्यति।।*

➡ *कार्तिक कृष्णपक्ष की त्रयोदशी को घर से बाहर यमराज के लिए दीप देना चाहिए इससे दुर्गम मृत्यु का नाश होता है।*  

🔥 *यम-दीपदान सरल विधि*

*यमदीपदान प्रदोषकाल में करना चाहिए । इसके लिए आटे का एक बड़ा दीपक लें। गेहूं के आटे से बने दीप में तमोगुणी ऊर्जा तरंगे एवं आपतत्त्वात्मक तमोगुणी तरंगों (अपमृत्यु के लिए ये तरंगे कारणभूत होती हैं) को शांत करने की क्षमता रहती है । तदुपरान्त स्वच्छ रुई लेकर दो लम्बी बत्तियॉं बना लें । उन्हें दीपक में एक -दूसरे पर आड़ी इस प्रकार रखें कि दीपक के बाहर बत्तियों के चार मुँह दिखाई दें । अब उसे तिल के तेल से भर दें और साथ ही उसमें कुछ काले तिल भी डाल दें । प्रदोषकाल में इस प्रकार तैयार किए गए दीपक का रोली , अक्षत एवं पुष्प से पूजन करें । उसके पश्चात् घर के मुख्य दरवाजे के बाहर थोड़ी -सी खील अथवा गेहूँ से ढेरी बनाकर उसके ऊपर दीपक को रखना है । दीपक को रखने से पहले प्रज्वलित कर लें और दक्षिण दिशा (दक्षिण दिशा यम तरंगों के लिए पोषक होती है अर्थात दक्षिण दिशा से यमतरंगें अधिक मात्रा में आकृष्ट एवं प्रक्षेपित होती हैं) की ओर देखते हुए चार मुँह के दीपक को खील आदि की ढेरी के ऊपर रख दें । ‘ॐ यमदेवाय नमः ’ कहते हुए दक्षिण दिशा में नमस्कार करें ।*

🔥 *यम दीपदान का मन्त्र :*

*मृत्युना पाशदण्डाभ्यां कालेन श्यामया सह |*

*त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतां मम ||*

➡ *इसका अर्थ है, धनत्रयोदशीपर यह दीप मैं सूर्यपुत्रको अर्थात् यमदेवताको अर्पित करता हूं । मृत्युके पाशसे वे मुझे मुक्त करें और मेरा कल्याण करें ।*


📖 

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक काल,

12. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 

13. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 1 नवंबर- रमा एकादशी

  14 नवंबर- देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादशी

 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी


दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपका मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।


आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।



 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए का आनंदमय रहेगा। आज व्यापार की प्रगति को देखकर प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आपके चारों ओर का वातावरण भी सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा में आ रहे अवरोध आज समाप्त होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी के संतान के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज रात्रि के समय आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्व जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक होगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने किसी परिजन से कोई ऐसी सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में यदि आज आप किसी के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए रोक दे। व्यापार में आज किसी नई शुरुआत के लिए सही समय है। यदि आप करेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगा।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको कुछ कठिन कार्य को करने के लिए रहेगा, लेकिन ऐसा करना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आज वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। यदि आज किसी जमीन जायदाद से संबंधित व मूल्यवान वस्तु के सौदे को करने जा रहे हैं, तो उसके लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य ले। आज आपको व्यर्थ के कार्यों पर धन व्यय नहीं करना है। यदि आपने ऐसा नही किया, तो भविष्य में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी की पूरी बात सुने और उस पर अमल करें, तो यह आपके लिए लाभदायक रहेगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का रहेगा। दिन परिवार के सदस्यों के साथ हंसी खुशी व्यतीत करेंगे। यदि आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। सायंकाल के समय किसी विद्वान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप अपनी संतान को कहीं बाहर यात्रा पर ले जाने का प्लान भी बना सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज यदि आप अपने व्यापार के लिए किसी खोज को करेंगे, तो उसमें भी आप सफल होंगे। यदि भाइयों के साथ कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। रात्रि के समय आज आप समारोह में आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज किसी पुराने मित्र के मिलने से आपको कोई सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण परिवार में त्योहार जैसा माहौल रहेगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती हैं। यदि किसी को कोई कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रहे अवरोध आज समाप्त होंगे। नौकरी कर रहे जातक आज किसी जूनियर से अपना काम निकलवाने में सावधान रहेंगे। आज आप अपने किसी नए व्यापार को चलाने में अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपकी अपने परिवार अथवा कार्यालय में किस व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, लेकिन उसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। यदि आज आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो सावधानी पूर्वक ले। जल्दबाजी में किसी भी निर्णय को नहीं लेना है। किसी यात्रा पर जाने का प्लान बने, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, नहीं तो इसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपनी संतान की कुछ पिछले समय से चल रही समस्याओं को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। आज यदि आपकी माता जी आपसे किसी कार्य को करने को कहें, तो उसे पूरा करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को अपना अधिक से अधिक समय परीक्षा की तैयारी में लगाना चाहिए। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक अनुष्ठान में भी सम्मिलित हो सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। आज आपके विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन वह नाकामयाब रहेंगे और वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे, इसलिए आज आपको अपने कामों की ओर अग्रसर होना है और उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी। यदि आप किसी से रुपए पैसे का लेन देन करने की सोच रहे हैं, तो सावधानी पूर्वक करें अन्यथा किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज आपको किसी भी नए व्यक्ति पर आंखें बंद करके भरोसा करने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपको नुकसान हो सकता है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहेगा। आज संतान पक्ष की किसी परीक्षा का परिणाम आने से आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी में भी आज अधिकारियों की कृपा से वेतन वृद्धि हो सकती है। सायंकाल के समय आज आपके परिवार के सदस्य आपके लिए किसी सरप्राइस पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज किसी पुरानी महिला मित्र से मुलाकात से आपको धन लाभ हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं,तो दिल खोलकर करें। आज आप अपने व्यापार के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। साझेदारी में आपने यदि किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो वह कर सकते हैं, लेकिन यदि आपको आज कोई शारीरिक कष्ट हो, तो उसमें लापरवाही नहीं बरतनी है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपका कोई पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपके धन कोष में भी वृद्धि होगी और आप अपने परिवार के सदस्यों की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत है, उनको उत्तम अवसर प्राप्त होंगे

बुधवार, 27 अक्टूबर 2021

सोलह साल की किशोरी से दुष्कर्म में 14 साल की सजा व 50 हजार जुर्माना

 


मुज़फ्फरनगर । 16 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार के आरोपी टीनू को 14 वर्ष की सज़ा व 50 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर 6 माह की अतिरिक्त सज़ा भुगतनी होगी। 

गत 2 फरवरी 2019 को थाना भोपा के एक गांव में 16 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार के मामले में आरोपी टीनू को 14 वर्ष की सज़ा व 50 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया है। जुर्माना  अदा न किए जाने पर 6 माह की अतिरिक्त सज़ा काटनी पड़ेगी। मामले की सुनवाई विशेष अदालत पोक्सो  के ज़ज़ संजीव कुमार तिवारी की  कोर्ट में हुई। अभियोजन की ओर से विशेष अभियोजक दिनेश शर्मा व मनमोहन वर्मा ने पैरवी की। अभियोजन की कहानी के अनुसार गत 2 फरवरी 2019 को थाना भोपा के एक गांव में 16 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार हुवा था जब वह घर से लघु शंका के लिए बाहर गई थी।

एस ओ जी प्रभारी के गैरजमानती वारंट जारी


मुज़फ्फरनगर। धारा 307 सरकार बनाम सोनू  थाना बाबरी ज़िला शामली अपराध संख्या 324/2017  में गवाही के लिए कोर्ट में पेश न होने पर  अपर जिला सत्र न्यायधीश 13 शक्ति सिंह ने  एस ओ जी प्रभारी शामली संदीप बालियान के विरुद्ध गैरजमानती वारेंट व 350 सी आर पी सी का नोटिस जारी कर वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि  उक्त गवाह को आगामी8 नवंबर को कोर्ट में पेश किया जाए। 

आदेश की प्रति लिपि कोषागार शामली व थाना प्रभारी बाबरी को आदेश का पालन करने के लिए भेजी गई है। गवाह बार बार तामील के बावजूद कोर्ट में गवाही के लिए पेश नही हुआ है इस  कारण यह कार्यवाही की गई है। 

हादसे में मौत पर दस वर्ष की सजा व जुर्माना


मुजफ्फरनगर । गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी इरफान को दस वर्ष की सज़ा व 20 हज़ार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त सज़ा भुगतनी पड़ेगी। 

गत 7 नवंबर 2013 को थाना खतौली के बाईपास पर ट्रक से दूसरे ट्रक में टक्कर मारने पर भूषण नामक व्यक्ति की मौत होने के मामले में आरोपी इसरार को दस वर्ष की सज़ा व 20 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया है। जुर्माना अदा न किए जाने पर एक माह की अतिरिक्त सज़ा भुगतनी पड़ेगी। मामले की सुनवाई एडीजे 6 बाबूराम की अदालत में हुई। अभियोजन की और से एडीजीसी नीरज कांत मालिक व प्रदीप शर्मा ने 7 गवाह पेश कर पैरवी की। अभियोजन के अनुसार गत 7 नवंबर 2013 को थाना खतौली के बाई पास पर पुरानी रंजिश को लेकर अपने वाहन से दूसरे वाहन टकराने पर वाहन में सो रहे भूषण नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में इरफान के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ था।

श्रीराम कालेज में बीकॉम के विद्यार्थियों ने पाई सफलता




मुजफ्फरनगर । श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर के वाणिज्य संकाय के बीकाम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने परीक्षा में उत्तम अंक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में खुशी ने 71.43 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान देवांक ने 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा देवेन्द्र ने 69.86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। किसी भी कार्य के प्रति की गई मेहनत व लगन परिणाम से दिखती है इसी उम्मीद से विद्यार्थियों ने परीक्षा में जमकर मेहनत की एवं उच्चकोटि का प्रदर्शन किया।

विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किये परीक्षा परिणामों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय सर्वप्रथम अपने गुरूजनों और माता-पिता को दिया और कहा माता-पिता की वजह ये हम यहा तक पहुचे है और गुरूजनों व महाविद्यालय अनुशासन से हम आत्मनिर्भर बनने की राह बनाते है जितना हम अपने परिवार से सीखते है अससे कही ज्यादा हम अपने महाविद्यालय में होने वाली निरन्तर पाठयक्रम गतिविधियॉं एवं अतिरिक्त क्रियाओ से सीखते हैं। सफल होने के लिये अभिप्रेरणा विश्वास, योजना, मेहनत दृदनिश्चय की आवश्यकता पडती है जिनको हम महाविद्यालय से सीखते है निरन्तर होने वाली पढाई एवं विभिन्न विकास संबंधित कार्यक्रम से करियर मार्ग सकारात्मकता से दिखाई पडता है।

इस सफलता पर श्रीराम कॉलेज के चेयरमैन डा0एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने कहा कि उच्च कोटि अंक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया आगे भी ये बच्चे अपनी संस्था का नाम रोशन करे ऐसा आर्शीवार्द देकर उज्जवल भविष्य की कामना की । प्रबन्धन डीन डा0 पंकज शर्मा, विभागाध्यक्ष डा0 सौरभ मित्तल ने विद्यार्थियों की मेहनत पर हर्ष व्यक्त करते हुये कहा कि इस परिणाम का फल विद्यार्थियों का कठिन परिश्रम है। 

इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 सौरभ मित्तल, डा0 एमएसखान, मुकेश कुमार, पूनम शर्मा, गरिमा सिंह, पूजा रघुवंशी, नैना बंसल, श्वेतागर्ग, इशिता गुप्ता ने सभी श्रेणीप्राप्त व पास हुये विद्यार्थियो को शुभकामनायें दी।

मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना विधानसभा : भाजपा के उमेश मलिक और सपा रालोद गठबंधन दोनों के नाक का सवाल

 


मुजफ्फरनगर । आज हम बात करेंगे जिले की बुढ़ाना विधानसभा के बारे में जिस पर भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक उमेश मलिक सहित भाजपा के कई अन्य नेता भी दावेदारी कर रहे हैं। परंतु जनता के बीच रहकर दिन-रात जनता की सेवा करने वाले ग्रामीण अंचल से जुड़े उमेश मलिक अपना एक अलग ही वर्चस्व रखते हैं, परंतु वही दूसरी और बात करें सपा रालोद गठबंधन की तो इस बार बुढाना विधानसभा की सीट रालोद के खाते खाते में डालते हुए गठबंधन से बसपा सरकार में मंत्री रहे योगराज सिंह एवं पूर्व विधायक राजपाल बालियान के नामों पर चर्चा चल रही है, जिसको लेकर दोनों पार्टियां अपने अपने कार्यकर्ताओं को रणनीति बनाने के लिए पहले से ही बोल चुकी है। बुढ़ाना में चुनावी समीकरण की बात करें तो 2013 के दंगे के बाद से बुढ़ाना विधानसभा सीट भाजपा एवं सपा रालोद गठबंधन के लिए पहले से ही कांटे की टक्कर वाली रही है। जिसमें 2017 में भाजपा के विधायक उमेश मलिक द्वारा वर्तमान में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी को काफी भारी मतों के अंतर से परास्त किया गया था, परंतु अब समाजवादी पार्टी रालोद गठबंधन के साथ अपने प्रत्याशी को जीत का जीत का प्रत्याशी मानते हुए लगभग पूर्व मंत्री योगराज सिंह पर दांव खेलने के लिए पूर्ण सहमति बना चुकी है। वही भारतीय जनता पार्टी बुढ़ाना विधानसभा सीट पर बिना किसी बदलाव के अपने वर्तमान विधायक उमेश मलिक पर ही दावं खेलने की सहमति बना चुकी है। इसको देखते हुए उमेश मलिक द्वारा लगातार क्षेत्र में घूम कर लोगों की हर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, हालांकि कुछ दिन पूर्व किसान आंदोलन की राजधानी कहे जाने वाले सिसौली में उमेश मलिक का विरोध किया गया था, परंतु इस विरोध के बाद से उमेश मलिक की स्थिति बुढ़ाना विधानसभा में पहले से भी अधिक मजबूत हो गई है। जब हमारे संवाददाता द्वारा क्षेत्र में घूमकर क्षेत्र की जनता से उसके वर्तमान विधायक के बारे में जानकारी ली गई, तो जनता द्वारा बताया गया है कि हम अपने विधायक के कार्यों से संतुष्ट हैं। 

मुजफ्फरनगर के इस बसपा नेता किस मामले में बी वारंट पर पुलिस द्वारा ले जाया गया मेरठ

 


मुजफ्फरनगर । बहुजन समाज पार्टी के के नेता शंकर सिंह भोला को सकोती में हुए हत्याकांड के मामले में दीवार द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस मेरठ कोर्ट लेकर गई 1 वर्ष पूर्व सकोती में जिम ट्रेनर की हत्या में पंजाब के पटियाला का बदमाश पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसमें उसके द्वारा हत्या में शामिल होना स्वीकार किया गया। पटियाला पुलिस द्वारा मामले की जानकारी दौराला पुलिस को देने पर दौराला पुलिस द्वारा बदमाश की रिमांड ली गई। करीब 1 वर्ष पूर्व सकोती निवासी जिम ट्रेनर परविंदर की बदमाशों ने गोलियां बरसा कर हत्या कर दी थी। हत्या का कारण नगर निगम में ठेकेदारी के पैसों को लेकर हुए विवाद में बसपा नेता एवं पूर्व में जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुके शंकर सिंह भोला का नाम प्रकाश में आया था। दौराला पुलिस द्वारा कई बार भोला को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पर दबिश दी गई थी। परंतु 8 साल पुराने एक मामले में जमानत तुड़वा कर अक्टूबर 2021 को जेल में चला गया। दौराला पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो दौराला पुलिस ने सीजेएम कोर्ट से तलब करा लिया मुजफ्फरनगर पुलिस शंकर सिंह भोला को सरकारी वाहन से तारीख भुगतने के लिए मेरठ रवाना हो गई। जिला कारागार गेट पर बसपा नेता से मिलने के लिए प्रातः 7:00 बजे ही करीबी रिश्तेदारों का जमघट लग गया। पुलिस लाइन गारत के साथ सरकारी वाहन में भारी पुलिस के बंदोबस्त के साथ बसपा नेता को मेरठ ले जाया गया, जहां उसकी सुरक्षा के लिए उसके साथी भी कई वाहनों में सवार होकर मेरठ के लिए रवाना हो गए। बसपा नेता की स्कॉर्पियो गाड़ी भी दौराला पुलिस ने अपने कब्जे में ले रखी है, हत्या में शामिल बसपा नेता के कई साथी भी पुलिस की हिरासत में है। 8 वर्ष पूर्व हुए बिलासपुर के मामले की जमानत तुड़वाकर शंकर सिंह भोला वापस जेल चला गया था।

एनसीआर के नाम पर फैक्ट्री, कारखाने, उद्यमियों एवं ट्रान्सपोर्टरों का सरकार कर रही उत्पीडन

 


मुजफ्फरनगर। जनाधिकार संघर्ष समिति के अध्यक्ष ब्रहमसिह प्रजापति ने बताया कि भाजपा के शासनकाल मे जहंा यह कहा जा रहा है कि डबल इंजन की सरकार देश व प्रदेश मे चल रही है। वहीं पर संसद द्वारा पारित कानून को उत्तर प्रदेश मे लागू ना करके इस नीति की बखिया उधेडी जा रही है। 

  नगर के बालाजी चैक स्थित एक रेस्टोरेन्ट मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए ब्रहमसिह प्रजापति ने कहा कि देश-प्रदेश मे एन.सी.आर लागू करके और प्रदूषण के नाम पर लाखो बेरोजगार परिवारो को आर्थिक व मानसिक रूप से बर्बाद कर दिया गया है। इसके साथ ही फैक्ट्री कारखाने उद्यमियों एवं ट्रान्सपोर्टरों का उत्पीडन हो रहा है। अतः जनहित,राजस्वहित में लागू प्रतिबन्धो को तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होने उदाहरण देते हुए बताया कि एनसीआर कानून के चक्कर मे मवाना मे 68 मे से 4,पुरकाजी मे 42 मे से 6 और घटायन मे कोई भी गाडी रूट पर नही चल रही है। जिसके कारण यात्री बेहद परेशान हैं। उन्होने निजी वाहनो को 20 साल और व्यवसायिक वाहनो को 15 साल की सीमा मे रखने की मंाग की। पत्रकार वार्ता मे राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी और टैम्पू यूनियन के अध्यक्ष चै.कुशलपाल ने सरकार से मांग की, देखा जाए तो प्रदूषण को केवल गाडी के इंजन ही बढाते हैं। सरकार वाहन निर्माताओं को निर्देश दे कि 10 वर्ष के बाद निर्माता पुराने वाहन का इंजन खरीदकर आवश्यक शुल्क लेकर नया इंजन बदल दे। इससे समस्या काफी हल हो जाएगी। उन्होने कहा कि सरकारी रोडवेज वाहनो मे आज भी बरसो पुरानी गाडियंा चलाकर कानून को आइना दिखाया जा रहा है। नकली डीजल पैट्रोल से इंजन जाम हो रहे हैं। इस तरफ सरकार का कोई ध्यान नही है। उन्होने केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान से भी मांग की कि जनपद को शीघ्र से शीघ्र एनसीआर से बाहर करायें। पत्रकार वार्ता मे मेलाराम,बाबूराम,सुनील कुमार,मुकेश कुमार, विनय पाल,राजबीरसिह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

2013 दंगे के ज़ख्मों ओवैसी ने फिर से हरा किया

 





मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी एडवोकेट ने आज यहां पर आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में मुजफ्फरनगर की जनता को दंगा झेलना पड़ा। यह दंगा देश की आजादी के बाद हुए विभाजन से भी ज्यादा भयावह था। विभाजन के बाद पहली बार लोगों को अपना घर, गांव और मस्जिदों को छोड़कर शरणार्थी बनने के लिए विवश होना पड़ा। सपा ने दंगे के बाद पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया और मुस्लिम विधायकों की जुबां पर ताला लगाकर उनकी ताकत को कमजोर करने का काम किया गया।

बुधवार को शहर के निकटवर्ती गांव बझेडी के पास आयोजित मजलिस के शोषित वंचित समाज सम्मेलन की जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी के मुखिया असदुद्दीन औवेसी ने कहा कि २०१३ में मुजफ्फरनगर में दंगा हुआ। इसमें विभाजन के बाद बड़े पैमाने पर लोगों को अपने घर से बेघर होना पड़ा। ५० हजार गरीब अपना गांव, खेत और जमीन के साथ ही मस्जिदों को छोड़कर अपने ही जिले में शराणार्थी बन गये। यह सपा का फेलियर था। सपा सरकार ने दंगा पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए कुछ नहीं किया। उस दौरान यूपी की विधानसभा में करीब ७० मुस्लिम विधायक थे। जिन पार्टियों के यह मुस्लिम विधायक थे, उनके आकाओं ने मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों की पीड़ा पर बोलने के लिए अपने विधायकों के मुंह सिल दिये और जुबां पर ताला लगा दिया गया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब यूपी विधानसभा में ७० मुस्लिम विधायक थे और समाजवादी पार्टी सत्ता में थी तो फिर इतना बड़ा दंगा कैसे हो गया? उन्होंने कहा कि सपा और ७० मुसलमान विधायक आपको इंसाफ नहीं दिला पाये, इसको समझना होगा। इन विधायकों की पार्टियों ने उनको कमजोर बनाया और आपकी ताकत को खत्म किया गया। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में यहां से आप अपने वोट के सहारे लोकतांत्रिक ताकत का प्रदर्शन करते हुए मजलिस का विधायक चुनते हो तो हम उसको पूरी छूट देंगे कि वह हर नाइंसाफी पर आवाज बुलन्द करें। 

हम मुस्लिमों के साथ ही हिन्दु भाईयों, दलितों और पिछड़ों पर होने वाले हर जुल्म के खिलाफ आवाज उठायेंगे। मजलिस कभी भी किसी भी नाइंसाफी को पसन्द नहीं करती है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक बंदिशों के बीच रहते हुए हमें अपनी ताकत हासिल करनी होगी। अपने ऐसे रहनुमा चुनने होंगे जो आपकी आवाज को ताकत देने का काम करें। उन्होंने अपने सम्बोधन में टी-२० वर्ल्ड के मैच में भारत की पाकिस्तान के हाथों हार का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें भी हिन्दु मुस्लिम का मसाला तलाश किया जा रहा है। आज भारत की हार का जिम्मेदार गेंदबाज मौहम्मद शमी को बताया जा रहा है। उन्होंने इसकी निंदा की।

इससे पूर्व जिला आगमन पर असदुद्दीन औवेसी का कार्यकर्ताओं द्वारा जोशीलंे अंदाज में स्वागत किया गया। काफिले के साथ उनको जनसभा स्थल पर लाया गया। यहां पर भारी भीड़ औवेसी को सुनने के लिए जुटी थी। इसके साथ ही यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी फोर्स को तैनात किया गया था। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने भी फोर्स के साथ जनसभा स्थल का दौरा किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मजलिस के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, पश्चिम प्रभारी डा. महताब चैहान, सह सचिव मौलाना इमरान कासमी, प्रवक्ता मुफ्ती कामिल, जिलाध्यक्ष इंतजार अंसारी, आबिद शकील, मास्टर खालिद, शाहरूल त्यागी एडवोकेट, सलीम अली, सरफराज अहमद, मौ. आरिफ प्रधान, शकील अहमद, मईनुदीन चांद, शमीम कुरैशी उपस्थित रहे।

घटतौली की शिकायतों पर पेट्रोल पंप पर छापा


मुजफ्फरनगर। घटतौली की शिकायतों पर पूर्ति निरीक्षक सदर द्वारा विकासखंड सदर के मॉडर्न सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी  चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार आज ए के राणा पूर्ति निरीक्षक नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर के द्वारा विकासखंड सदर में मॉडर्न सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया गया। तथा ए0 के0 राणा पूर्ति निरीक्षक नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर के द्वारा श्री हरीश प्रजापति वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान के साथ मॉडर्न सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप पर जाकर कमतौल की शिकायत की जांच की गई जिसके अंतर्गत मॉडर्न सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप की मशीनों की भी जांच की गई एवं मॉडर्न सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप डीलर को निर्देशित किया गया। 

महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ पर दरोगा निलंबित, मुकदमा दर्ज


आगरा। महिला सिपाही से छेड़छाड़ करने वाले दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया है। 

आगरा के एत्मादपुर में महिला सिपाही के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने पर कोतवाली थाने में तैनात दरोगा की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में महिला सिपाही ने थाना एत्मादपुर में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। एत्मादपुर थाने में तैनात महिला सिपाही हर्षना ने कोतवाली थाने में तैनात दरोगा पुनीत कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे के अनुसार, पूर्व में एत्मादपुर थाने में तैनात रहे दरोगा पुनीत कुमार पिछले एक साल से महिला सिपाही को दोस्ती करने के लिए परेशान कर रहा था। महिला सिपाही ने अपने और दरोगा के घरवालों को इसकी जानकारी भी दी थी। इसके बाद भी वह महिला सिपाही को परेशान कर रहा था। दो माह पहले कांस्टेबल ने दरोगा के नंबर को फोन पर ब्लॉक कर दिया था। आरोप है कि 24 अक्टूबर को रात करीब पौने नौ बजे दरोगा महिला के एत्मादपुर स्थित निवास में पीछे से घुस रहा था। इसका महिला कांस्टेबल की छोटी बहन अर्चना ने विरोध किया था। इस पर दरोगा ने उसके साथ मारपीट और गालीगलौज करते हुए कमरे में घुस आया। कमरे में आकर उसने महिला कांस्टेबल से छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट की। कांस्टेबल की तहरीर पर दरोगा के खिलाफ एत्मादपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दरोगा की पिटाई की वीडियो वायरल होने और महिला कांस्टेबल द्वारा मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। निलंबन काल में दरोगा को पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है।

24 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में महिला कांस्टेबल की छोटी बहन दरोगा को कॉलर पकड़कर मार लगाते हुए खींचते हुए ले जा रही है। युवती को दरोगा को एत्मादपुर थाने ले गई। यह वीडियो पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना रहा। अब इस मामले में एसएसपी ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की है।

मुजफ्फरनगर के भाजपा के इस नेता ने थामा रालोद का दामन

 


मुज़फ्फरनगर। भाजपा नेता नेता डॉ. सुमित पाल ने भाजपा छोड़ कर रालोद की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ बुढ़ाना विधानसभा के 10 गांव के पाल समाज के युवाओं का समर्थन है और अगले चुनावों में वह भी रालोद के समर्थन में रहेंगे।

सरकुलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर व पूर्व मंत्री योगराज सिंह द्वारा पाल समाज के डॉ. सुमित पाल और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा भाजपा छोड़कर पार्टी में आने वाले लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पारस चौधरी ने किया। मुख्य रुप से पूर्व मंत्री योगराज सिंह, वैभव चौधरी, सूरज बालियान, पराग चौधरी, शक्ति मलिक, राहुल पाल, अंकित पाल, अनुज पाल, गौरव पाल, आदित्य पाल, राम कुमार पाल, करण पाल, अविनाश पाल, रोहित पाल, प्रिंस, सोनी पाल, अक्षय, सनी कश्यप, बॉबी पाल, सोनू पाल, दीपांशु पाल, राजन पाल, कपिल पाल, रोहतास पाल, संजू पाल, राहुल पाल, नितिन पाल व संजीव पाल आदि उपस्थित रहे।

हाथ जोड़कर थाने पहुंचे गोकश, की तौबा


मुजफ्फरनगर । पुलिस का खौफ अपराधियों पर भारी पड़ रहा है। आज फिर हाथ जोड़कर  मंसूरपुर थाने पहुंचे दर्जनों गोकशों ने गोकशी से किया तौबा कर ली। 

 योगी सरकार में अपराधियों पर लगातार कस रहे शिकंजे के चलते अपराधी अब अपराध से तौबा करने लगे हैं। बुद्धवार को कुछ ऐसा ही नजारा मंसूरपुर थाना परिसर में देखने को मिला।बुद्धवार को लगभग दर्जन गोकश हाथ जोड़कर थाने पहुंचे और माफी मांगते हुए कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार गौतम के समक्ष भविष्य में  गोकशी न करने की कसम खाई। उन्होंने कोतवाली प्रभारी से यह भी वायदा किया कि गांव में उनके अलावा भी अगर कोई गोकशी करते पाया गया तो वह उसकी सूचना भी पुलिस को देंगे तथा उसकी गिरफ्तारी में मदद करेंगे।कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार गौतम ने सख्त चेतावनी दी कि गोकशी की शिकायत पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा ।

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफों का सिलसिला जारी


मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद व कद्दावर नेता हरेंद्र मलिक के कांग्रेस छोडने के बाद उनके समर्थकों के इस्तीफों का सिलसिला जारी है। 

सलीम मलिक पूर्व प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी गौतमबुद्ध नगर व बिजनौर ने पूर्व सांसद किसान नेता हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

याकूब प्रधान जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस मुजफ्फरनगर ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

दलित किसान की हत्या के विरोध में सिंधु बोर्डर रवाना हुए हिंद किसान मजदूर समिति के कार्यकर्ता

 



मुजफ्फरनगर। सिंधु बॉर्डर पर हुई किसान की हत्या को लेकर किसान मजदूर समिति द्वारा विरोध प्रदर्शन के लिए मुजफ्फरनगर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सिंधु बॉर्डर के लिए रवाना हुए। 

मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमोहन के नेतृत्व में हजारों की संख्या उनके समर्थक आज मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में एकत्रित होकर सिंधु बॉर्डर के लिए बुढाना से बागपत होते हुए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने उन्होंने सिंधु बॉर्डर पर मारे गए किसान एवं मजदूर को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्र एवं पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश की सरकार से मुआवजा देने की मांग के साथ साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

मुजफ्फरनगर की सदर विधानसभा में स्वरूप परिवार की रार, सपा में किसे मिलेगा टिकट का उपहार

 


मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी में टिकट को लेकर सदर विधानसभा से लगातार तकरार चल रही है। सूत्रों के अनुसार हाईकमान द्वारा सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी को बदलने का पूर्ण रूप से मन बना लिया है। बताया जाता है कि भाजपा का एक नेता भी सपा के टिकट की जोडतोड में लगा है। 

सपा में स्व चितरंजन स्वरूप परिवार से दो दावेदार आने के बा गुत्थी उलझ गई है। कुछ दिनों पूर्व लखनऊ में हुई चर्चा में सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदर विधानसभा सीट को लेकर कुछ बात ऐसी कही जिसके बाद से सदर विधानसभा में टिकट लेने वालों की लाइन में स्वरूप परिवार के दावे पर सवाल उठता नजर आ नजर आ रहा है। वहीं दूसरी ओर सदर विधानसभा सीट में पार्टी में नया चेहरा शामिल कर टिकट देने की पुरजोर तैयारी कर ली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की इन बातों को सुनकर स्वरूप परिवार में एक हलचल मच गई है। जिसको लेकर उनके समर्थक भी सकते में आ गए हैं। सपा में जहां पार्टी के ही एक नेता टिकट की तगड़ी दावेदारी कर रहे हैं वहीं भाजपा छोड़कर जल्दी समाजवादी पार्टी का दामन थामने के लिए तैयार बैठे पार्टी के एक बड़े नेता पर भी इस बार समाजवादी पार्टी अपना दांव खेल सकती है। लगभग दोनों की वार्ता काफी आगे तक जा चुकी है। भाजपा के इस नेता के दिवाली के बाद समाजवादी पार्टी में शामिल होने की पूर्ण रूप से संभावना जताई जा रही है। हालांकि टिकट को लेकर अभी कोई साफ स्थिति नहीं बनी है। पार्टी सक्रियता, लोकप्रियता और जेब के वजन को देखकर टिकट का ऐलान करेगी।

भोपा थाना क्षेत्र में फर्जी लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस

 


मुजफ्फरनगर। बरूकी-रसूलपुर मार्ग पर ग्रामीण से साइकिल और 30 हजार की लूट की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में मामला लेनदेन का पाया गया, जिस पर पुलिस ने सूचना देने वाले ग्रामीण को हिदायत देते हुए मामले का निपटारा करा दिया।गांव नन्हेड़ा निवासी बिजेंद्र ने मंगलवार सुबह थाने पहुंचकर बताया कि वह गाय खरीदने के लिए 30 हजार रुपये लेकर साइकिल से गांव बरूकी जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह गांव रसूलपुर के पास पहुंचा, दो बाइकों पर पहुंचे चार युवकों ने उसे रोककर तमंचे से आतंकित करते हुए साइकिल और भैंस खरीदने के लिए लिए गए 30 हजार रुपये लूट लिए। दिन निकलते ही लूट की सूचना से पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची, जहां आसपास के लोगों ने घटना होने से इंकार किया। पुलिस ने गहनता से जांच की तो मामला लेनदेन का पाया गया। पूछताछ में ग्रामीण ने बताया कि उसका एक ग्रामीण से 1800 रुपये के लेनदेन का पाया गया, जिसमें उक्त ग्रामीण ने बिजेंद्र से उसकी साइकिल छीनकर अपने पास रख ली थी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस लेते हुए बिजेंद्र को चेतावनी देकर विवाद का निपटारा करा दिया।

नई दिशाऐं वैलफेयर सोसाइटी मुजफ्फरनगर संस्था ने जिला कारागार में लाईब्रेरी को दान की 130 किताबे

 


मुजफ्फरनगर। नई दिशाऐं वैलफेयर सोसाइटी, मुजफ्फरनगर संस्था के अध्यक्ष शरद शर्मा द्वारा जिला कारागार, मुजफ्फरनगर में यथाशीघ्र संचालित होने जा रही लाईब्रेरी हेतु लगभग 130 धार्मिक, शिक्षाप्रद, सांस्कृतिक आदि से सम्बन्धित पुस्तकें प्रदान की गयी है। सहयोग के रूप में सविता वर्मा ‘गजल’ (अध्यक्ष, शब्द संसार संस्था) का सहयोग भी रहा। इस मौके पर संस्था के संस्थापक नादिर राणा, हुसैन अहमद, उपाध्यक्ष मौजूद रहे। इस अवसर पर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने नई दिशाऐं वैलफेयर सोसाइटी, मुजफ्फरनगर संस्था का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि हमारा एवं अन्य समाजिक संस्थाओं का मूल उद्देष्य यही होता है कि कारागार में निरूद्ध बंदियों का सही मार्गदर्शन किया जाये, जिसमें धार्मिक पुस्तकें आदि सहयोगी होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जेलर, कमलेश सिंह, उप जेलर सुरेन्द्र मोहन एवं अन्य कारागार स्टाफ उपस्थित रहा। 

ओवैसी मुजफ्फरनगर से करेंगे पश्चिम में चुनावी आगाज

 


मुजफ्फरनगर । जनसभा के जरिए एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी मुजफ्फरनगर में रैली के साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बजायगे।

सरवट क्षेत्र के बझेडी मार्ग पर विशाल जनसभा के लिए पंडाल बनाया गया है। जिसमें भारी भीड़ जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

एआईएमआईएम के जिला स्तर के पदाधिकारी काफी दिनों से रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Featured Post

मुजफ्फरनगर से फरार प्रेमी युगल ने की चंडीगढ़ में आत्महत्या

  चंडीगढ़ के होटल में युवक-युवती ने छोड़ा सुसाइड नोट  मुजफ्फरनगर । मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर गांव से फरार हुए प्रेमी युगल ने चंडीगढ...