रविवार, 5 सितंबर 2021

लाव लश्कर के साथ महापंचायत पहुंचे राकेश टिकैत

 


मुजफ्फरनगर। किसान मसीहा एवं धरतीपुत्र राकेश टिकैत हज़ारों गाड़ियों के काफिले के साथ मुज़फ़्फ़रनगर पहुँच गये है । राकेश टिकैत को देखकर किसानों में ज़बरदस्त जोश भर गया। सरकार का भारी विरोध को देखतेे हुए बीजेपी की टेंशन बढ गई है ।

किसानों के मुद्दे से भटक चुका है आंदोलन : संजीव बालियान


मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा है कि किसान आंदोलन मुद्दों से भटक गया है। उन्होंने भाकियू नेताओं को आमंत्रण दिया कि अगर उन्हें किसानों की मुद्दों पर राजनीति करनी है तो वह राजनीति में आएं उनका स्वागत है। 

आज यहां अपने आवास पर मौजूद डॉक्टर संजीव बालियान ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि किसानों की चिंता सबसे ज्यादा मोदी और योगी की सरकार कर रही है। सरकार कृषि कानूनों के मुद्दे पर आज भी बातचीत करने के लिए तैयार है। लेकिन यह आंदोलन में सभी मुद्दों से भटक चुका है और कुछ राजनीतिक दल इसे हवा दे रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि इस आंदोलन से मुजफ्फर ने की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि यह फैसला करना जनता का काम है उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी की सरकार बनेगी और किसानों के लिए सबसे ज्यादा काम योगी सरकार ने किया है। बालियान ने कहा कि आज इस बात पर चर्चा करने की जरूरत थी कि किसी किसानों के गन्ने का सही मूल्य  मिले तथा दूसरी समस्याओं का समाधान हो लेकिन आज इस आंदोलन में जुड़े अनेक लोगों को किसानों की समस्याओं से ज्यादा अपनी राजनीति की चिंता है। संजीव बालियान ने कहा कि किसानों के लिए सबसे ज्यादा चिंता उन्हें हैं और उनकी सरकार को है।

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह किसान आंदोलन राजनीतिक हो चुका है। कुछ राजनीतिक लोग किस किसान आंदोलन के नाम पर अपनी दुकान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के लिए कितना काम किया गया हम जानते हैं। मौर्य ने कहा कि मैं खुद किसान का बेटा हूं और मुझे पता है कि किसानों की क्या समस्याएं हैं। उत्तर प्रदेश सरकार हमेशा इन समस्याओं के समाधान के लिए सजग रही है और काम भी कर रही है।

किसान महापंचायत में जीआईसी मैदान से लेकर बाहर सडकों तक उमडा भारी जनसैलाब




मुजफ्फरनगर। तीन कृषि कानूनों के विरोध में जीआईसी मैदान पर हो रही किसान महापंचायत में रिकॉर्ड तोड भीड उमडी हैंए जीआईसी मैदान से लेकर बाहर सडकों तक भारी जनसैलाब उमडा है। एसएसपी अभिषेक यादव ने खुद सुरक्षा की कमान संभाल रखी है और लगातार सडकों पर घूम रहे हैं। पंचायत स्थल पर बने विशाल पंडाल को वाटरप्रूफ बनाया गया है और मंच पर वक्ता लगातार भाषण देकर केंद्र व प्रदेश सरकार पर ज़ोरदार हमला कर रहे हैं। मंच संचालन भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले भाकियू समेत 40 किसान संगठन पंचायत में भागीदारी कर रहे हैं। मंच पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, भाकियू प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक, बलबीर सिंह राजेवाल, जगजीत सिंह दलेवाल, दर्शनपाल सिंह, जोगिंदर सिंह उग्राहन, शिवकुमार शर्मा कक्का , हन्नान मौला, योगेंद्र यादव, युद्धवीर सिंह, गुरनाम सिंह, अतुल कुमार अंजान, राजाराम सिंह,कुलवंत सिंह संधू, बूटा सिंह बुर्जगिल, हरमीत सिंह कादियां, मनजीत राय, सुरेश कोथ, रंजीत राजू, तेजिंदर सिंह विर्क, सत्यवान, सुनीलम,आशीष मित्तल, मेधा पाटकर आदि के अलावा कई खाप चौधरी व किसान नेता मौजूद हैं। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का पंचायत स्थल पर इंतजार किया जा रहा है।

भाकियू के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत समेत अनेक खापों के चौधरी पंचायत स्थल पर पहुंचे

 




मुजफ्फरनगर। महापंचायत को लेकर किसानों का आना शुरू हो गया है। जिले के बॉर्डर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुबह से ही किसान महापंचायत के लिए पहुंचने शुरू हो गए हैं। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत समेत अनेक खापों के चौधरी पंचायत स्थल पर पहुंच चुके हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शाम तक भारी संख्या में किसान महापंचायत में शामिल होंगे। उधरए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। लोगों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स लगा दी गई है। चप्पे.चप्पे पर पुलिस तैनात है। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। यहां पढ़ें किसान महापंचायत से संबंधित पल.पल के अपडेट.

मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान से संयुक्त मोर्चा की होने वाली महापंचायत इतिहास लिखने को बेताब है। इस मैदान की खासियत रही है कि जब जब यहां सत्ताधारी पार्टी के विरोध में पंचायत का आयोजन हुआ है तो सत्ताधारी पार्टी आगामी चुनाव में मुंह की खानी पड़ी है। उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाबए हरियाणाए दिल्लीए गुड़गांव अन्य राज्यों से भी किसान भारी संख्या में महापंचायत में पहुंच रहे हैं। 

हाईवे पर दूर.दूर तक ट्रैक्टर ट्रॉली का काफिला दिखाई दे रहा है। इस दौरान हाइवे पर जाम की स्थिति भी बनी हुई है। जिस कारण अन्य वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वहींए किसान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। 

गौरतलब है कि लंबे समय बाद सरकार के खिलाफ किसानों में ऐसा गुस्सा देखने को मिला है। महापंचायत में किसानए मजदूरए कर्मचारीए छात्र व महिलाएं भी बढ़.चढ़कर शामिल होने पहुंच रहे हैं। पंचायत में पहुंची महिलाओं ने कहा कि हमें अगली पीढ़ी को जवाब देना है। ये किसानों के हक की लड़ाई है जिसे वे जीतकर रहेंगे। 


उधरए रालोद के किसान महापंचायत को समर्थन देने के बाद बागपत में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी किसान महापंचायत को समर्थन देने का निर्णय लिया है। सपा कार्यकर्ता भी पंचायत स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।


नरेश टिकैत समेत खाप चौधरी भी पहुंचे पंचायत स्थल

जीआईसी मैदान में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत समेत अनेक खापों के चौधरी पंचायत स्थल पर पहुंच गए। वहीं मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर राकेश टिकैत के पहुंचने पर किसान कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां से वह पंचायत स्थल रवाना हुए।

बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बिल वापसी नहींए तो घर वापसी नहीं का प्रण लिया थाए जिसके बाद राकेश टिकैत आज पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे हैं। खास बात यह भी है कि ऐसा पहली बार होगा कि जब टिकैत परिवार एक साथ महापंचायत के मंच पर नजर आएगा। 

किसान महापंचायत को लेकर सहारनपुर जिले में भी पुलिस प्रशासन सतर्क है। हरियाणा बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। किसानों की वापसी के दौरान भी रहेगी पुलिस अधिकारियों की पैनी नजर रहेगी। उधरए जिला प्रशासन ने महापंचायत के चलते शहर के सभी शराब के ठेके बंद करा दिए हैं।


महापंचायत पर पुष्पवर्षा करने के लिए रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को प्रशासन की तरफ से अनुमति नहीं दी गईए जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बहुत माला पहनी है मैंनेए मुझे जनता ने बहुत प्यार और सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं अन्नदाताओं पर पुष्पवर्षा कर किसानों को नमन और उनका सम्मान करना चाहता था। लेकिन प्रशासन ने इसके लिए अनुमति नहीं दी। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि किसान के सम्मान से सरकार को खतरा है।

किसान महांपचायत में बागपत से करीब 15 हजार किसान पहुंचे हैं। किसान बसए ट्रैक्टर.ट्रॉलीए कार व बाइकों पर सवार होकर आए हैं। रालोद नेता भी अपने समर्थकों के साथ महापंचायत में पहुंचे। उनका कहना है कि भाजपा सरकार आगामी चुनाव में किसानों का उत्पीड़न करने का खामियाजा भुगतेगी। 

मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत में पहुंचने वाले किसानों को जानसठ रोड पर भंडारा लगाकर नाश्ता दिया जा रहा है। चौधरी चरण सिंह मार्केट के सामने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शामली प्रसन्न चौधरी ने किसान ढाबे का उद्घाटन किया। उनके साथ रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमरए रालोद नेता कृष्णपाल राठी व अन्य मौजूद रहे।

किसान महापंचायत के लिए सुबह से ही किसान निकलना शुरू हो गए। वहीं पंचायत स्थल पर किसानों की अभी से भारी भीड़ नजर आ रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शाम तक भारी संख्या में किसान महापंचायत में शामिल होंगे। उधरए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। 

महापंचायत को लेकर आबकारी विभाग भी अलर्ट हो गया है। शासन से निर्देश मिलने के बाद जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार की ओर से भी सभी लाइसेंसियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी लाइसेंसी दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वह परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए दुकान खोलें। कहीं किसी तरह की विपरीत स्थिति बनती है तो तत्काल दुकान बंद कर दें और वीडियोग्राफी कराएं। उन्होंने बताया कि विभागीय टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है। वह भी संभावित स्थानों पर वर्दी में मौजूद रहकर अपनी ड्यूटी निभाएंगे।


भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रेस प्रभारी शमशेर राणा ने बताया कि किसानों के स्वागत के लिए यूपी गेट से मुजफ्फरनगर तक रास्ते में पड़ने वाले सभी गांवों में वॉलंटियर्स तैनात किए गए हैं। उनके स्वागत में कोई कमी न रह जाये इसके लिए मुजफ्फरनगर में खाने तथा जलपान के करीब 600 भण्डारे लंगर की व्यवस्था की गई है। साथ ही चिकित्सा सुविधा हेतु 20.25 मेडिकल कैंप लगाए गए हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखा गया है कि इस गैर राजनीतिक राष्ट्रीय महापंचायत में कोई भी राजनीतिक दल का नेता संबोधित न करें।


महापंचायत के लिए जिला प्रशासन ने भाकियू नेताओं के साथ विचार.विमर्श कर शहर का यातायात प्लान तैयार किया है। इसके लिए शहर में आईटीआई कॉलेज का मैदानए नुमाइश मैदानए इस्लामिया इंटर कॉलेज का मैदानए डीएवी इंटर कॉलेज का मैदानए रेलवे यार्ड और कूकड़ा नवीन मंडी स्थल पर वाहनों को खड़ा करने के लिए निर्धारित किए गए हैं।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने एलान किया है कि महापंचायत में एक बड़ा फैसला लिया जाएगा। टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार न कह कर इसे मोदी सरकार कहा जाए तो बेहतर होगा। इस सरकार ने जो तीन कृषि कानून पास किए हैं। वह किसानों के हक में नहीं है। यह कानून पूरी तरह से देश को विदेशी हाथों में सौंपने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान 9 महीने से दिल्ली के चारों तरफ बैठे हैंए लेकिन सरकार किसानों की सुनवाई नहीं कर रही है।

महापंचायत के लिए शनिवार रात से ही बड़ी संख्या में किसानों की आवाजाही मुरादाबादए संभलए बुलंदशहरए हापुड़ए मेरठ समेत कई जनपदों से जारी है। देर रात तक जिले के बॉर्डर पर पुलिस फोर्स मुस्तैद की गई हैए जिससे किसानों को कोई परेशानी न हो। बताया गया कि किसानों की सुरक्षा के मद्देनजर एसएसपी ने शनिवार रात में खुद ही बॉर्डर पर जाकर जांच की और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बात भी की थी।  एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि पुलिस का ज्यादा फोकस मुजफ्फरनगर जाने वाले मार्ग पर है। इसको देखते हुए ही पुलिस की ड्यूटी लगाई है।

जिले के बॉर्डर पर सुरक्षा के मद्देनजर सरधनाए मवानाए किठौरए सीओ सदर देहात पुलिस फोर्स के साथ लगाए हैं। वहींए एसपी सिटीए सीओ ब्रह्मपुरी व सीओ दौराला को परतापुर व दौराला टोल प्लाजा पर तैनात किया गया है। 14 इंस्पेक्टरए 35 दरोगाए 31 महिला कांस्टेबलए 30 पुलिसकर्मी ट्रैफिक पुलिसए 30 होमगार्डए 133 कांस्टेबल व एक कंपनी पीएसी को तैनात किया जाएगा।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 05 सितंबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 05 सितम्बर 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास-भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - त्रयोदशी सुबह 08:21तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

⛅ *नक्षत्र - अश्लेशा शाम 06:07 तक तत्पश्चात मघा*

⛅ *योग - परिघ सुबह 08:33 तक तत्पश्चात शिव*

⛅ *राहुकाल - शाम 05:18 से शाम 06:51 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:24* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:49*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - मासिक शिवरात्रि कैलाश यात्रा अघोरा चतुर्दशी शिक्षक दिवस*

 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *सोमवती अमावस्या पर विशेष मंत्र* 🌷

➡ *06 सितम्बर 2021 सोमवार को सुबह 07:39 से 07 सितम्बर सुबह 06:22 तक सोमवती अमावस्या है ।*

💵 *जिनको पैसो की कमजोरी है तो तुलसी माता को १०८ प्रदिक्षणा करें | और श्री हरि.... श्री हरि.... श्री हरि.... श्री हरि.... ‘श्री’ माना सम्पदा, ‘हरि’ माना भगवान की दया पाना | तो गरीबी चली जायेगी |*

🙏🏻 *- 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *ग़रीबी - दरिद्रता मिटाने के लिए* 🌷

🙏🏻 *सोमवती अमावस्या के दिन 108 बार अगर तुलसी की परिक्रमा करते हो, ॐकार का थोड़ा जप करते हो, सूर्य नारायण को अर्घ्य देते हो; यह सब साथ में करो तो अच्छा है, नहीं तो खाली तुलसी को 108 बार प्रदक्षिणा करने से तुम्हारे घर से दरिद्रता भाग जाएगी |*

  🙏🏻 *


📖 *

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


03 सितंबर: अजा एकादशी


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


04 सितंबर: शनि प्रदोष


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा


 20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


अमावस्या


07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ परेशानियां आएंगी, जिन्हें दूर करने के लिए आपको किसी अन्य व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने से आज आप पर मानसिक दबाव रहेगा, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। व्यापार में यदि किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो सावधानी पूर्वक करें। आज आपको जोखिम भरे निवेशो में धन लगाने से बचना होगा। यदि ऐसा किया, तो भविष्य में आपका वह धन डूबता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यमरूप से फलदायक रहेगा। छोटे व्यापारियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए उनको कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही धन उधार ले।  यदि किसी नए कार्य को शुरू करना है,तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपना काम ध्यान लगा कर करना होगा, नहीं तो वह जल्दबाजी में गलती कर सकते हैं

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से किए गए कार्यों में आज आपको हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा। मित्रों के साथ यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर जाए,क्योकि इसमें आपको कोई प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आज आपको अपने किसी अपने किसी परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो वह भी आज आपको लाभ दे सकता है। नौकरी में आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो किसी से कोई झड़प हो सकती है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आप शुभ कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे आपके मान सम्मान मे वृद्धि होगी। व्यापार मे आपके द्वारा लिया गया निर्णय आपके लिए लाभप्रद रहेगा। संतान के विवाह में यदि कुछ अड़चनें आ रही थी, तो आज समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवनजी रहे लोगों ने यदि अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह भी आज मिलवा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उस में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। सांसारिक सुख के साधनों पर धन खर्च होने से मन में हर्ष होगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आज आपको अपनी नौकरी व व्यापार दोनों में अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। सायंकाल के समय यदि आपका कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भी सम्मिलित हो सकते हैं।

 


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप अपने दांपत्य जीवन में सुखद अनुभव को महसूस करेंगे। आज आपको कोई पुराना मित्र मिल सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। नौकरी कर रहे जातकों का आज अपने अधिकारियों से कोई मतभेद हो सकता है, जिसमें उनको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। यदि किसी को अपने व्यापार में पाटनर बनाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। अपने किसी परिजन के लिए थोड़ी चिंता सता सकती है। यदि आपको कोई रोग है, तो उसके कष्टो मे आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डाक्टरी परामर्श अवश्य लें।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की भूमि संबंधी समस्या को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और आपके जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि ऐसा हो तो उन्हे मनाने की कोशिश करें व घुमाने फिराने लेकर जाए। भाई बहनों के साथ आज आपके कुछ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करेंगे, जिससे आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह आपके पिताजी के सहयोग से पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपने गुरुजनों के सहयोग की आवश्यकता होगी। यदि आज कहीं निवेश करने का मन बनाया है, तो बिना सलाह लिए ही निवेश करें, यदि किसी से सलाह ली, तो वह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। संतान की कुछ भविष्य की योजनाओं पर आप निवेश करेंगे, जिनका भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी का मन बना रहे हैं,तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। व्यापार में आपको अपने कुछ शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी, जिन पर आप विजय प्राप्त करेंगे, जो लोग रोजगार ढूंढ रहे हैं, उन्हें आज कुछ नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम जीवन में नयी ऊर्जा का संचार होगा। अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसमें आपको अपने माता-पिता व जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मनचाही सफलता देने वाला रहेगा। आज यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबित है, तो आज उच्च अधिकारियों की कृपा से पूरा हो सकता है, जिसके पूरे होने पर आप किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। परिवार में यदि कुछ कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है। सायंकाल के समय आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। मौसम का विपरीत प्रभाव के कारण आपको खांसी, जुकाम, बुखार जैसे समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को आज यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना है तो वह आवेदन कर सकते हैं।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को करने की सोची है तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। मनचाही सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी वृद्ध महिला का साथ मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय आपका मन धर्म-कर्म के कार्यों में लगेगा, जिसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई वाद विवाद हो सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आपके सामने आय के नए नए स्त्रोत आएंगे, जिसे आपको पहचानना होगा और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना होगा। आज शत्रु भी आपके मित्र बने नजर आएंगे। यदि आपने अपने धन को कहीं निवेश करने का मन बनाया है,तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। भाई बहनों से यदि आज कोई विरोध होता है, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने भजन गाया तो...



मुजफ्फरनगर । मुनीम कॉलोनी नई मंडी मंदिर में कृष्ण जी की छठी महोत्सव प्रोग्राम बड़े धूमधाम से मनाया गया और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

 मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल जी ने कृष्ण भक्ति गीत गाया और भक्तों ने आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

शनिवार, 4 सितंबर 2021

केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान एवं बुढाना विधायक उमेश मालिक के घरों की सुरक्षा बढ़ाई गई


 मुजफ्फरनगर । किसान महापंचायत को देखते हुए आ रहे जनसैलाब से सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान एवं बुढाना विधायक उमेश मलिक के घरों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

आपको बता देगी अभी कुछ दिनों पूर्व सिसौली में भाजपा विधायक उमेश मलिक के साथ भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा बदसलूकी की गई थी जिस पर भोराकलां थाने में केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान एवं बुढाना विधायक उमेश मलिक और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के बीच काफी दिनों तक टकराव का माहौल बना रहा, इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान को लेकर कई भड़काऊ बयान भी दिए थे। जिसके बाद से आज किसान महापंचायत से 1 दिन पूर्व दोनों के घरों को पुलिस सुरक्षा के घेरे में ले लिया है साथ ही ए टू जेड रोड पर डॉक्टर संजीव बालियान के घर से पहले बैरीकटिंग लगा दी गई है, साथ ही उमेश मलिक के घर पर भी भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को देख राकेश टिकैत की प्रशासन को चेतावनी... क्या कहा आप भी जानिए?

 


मुजफ्फरनगर । किसान महापंचायत को लेकर सुरक्षा कड़ी, राकेश टिकैत बोले- हमें रोका तो बैरियर तोड़ देंगे.....!

केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक मेगा महापंचायत का आयोजन किया है। भारतीय किसान संघ के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

राकेश टिकैत ने कहा, “महापंचायत के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या को बताना असंभव है। लेकिन मैं वादा कर सकता हूं कि लोग बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। किसानों को महापंचायत तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। अगर वे हमें रोकते हैं, तो हम बैरियर तोड़ते हुए पहुंचेंगे

पुलिस किसान महापंचायत में सुरक्षा में व्यस्त, चोर हुए मस्त, लोहिया बाजार से व्यापारी का पैसों से भरा थैला लूटा, मचा हड़कंप


 मुजफ्फरनगर । पुलिस की व्यवस्तता का बदमाश ने उठाया फायदा ,लोहा व्यापारी का थैला छीन फैला दी सनसनी! व्यापारियों में मचा हड़कंप लोहा व्यापारी लामबंद हुए। 

जनपद मुजफ्फरनगर में दिन छिपते ही लोहा व्यापारी से रुपयों से भरा थैला छीन बदमाश फरार हो गए। 

थैला छीने जाने पर व्यापारी का शोर गुल सुन आस पास के अन्य व्यपारी एकत्रित हो गए। व्यापारियों द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। 

लोहा व्यापारी से थैला छीने जाने की सूचना से पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी से जानकारी हासिल कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। शहर के शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहा मंडी में बदमाशों द्वारा भरे बाजार में पुलिस को खुली चुनौती देते हुए यह जघन्य कार्य किया गया। 

बताया जा रहा है कि लोहा बाजार मार्केट में एक लोहा व्यापारी अपनी दुकान बंद कर रुपए एवं अन्य सामान से भरा थैला स्कूटी पर रख जैसे ही मुड़ा उसका थैला गायब हो गया। 

थैला गायब होने से जहां एक तरफ व्यापारियों में हड़कंप मच गया तो वही आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने भी इस पूरे मामले में भागदौड़ शुरू कर दी है ,

पुलिस की मानें तो आरोपी सीसीटीवी कैमरे में आ गया है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है

बाजारों में खौफ : चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा



मुजफ्फरनगर. भारतीय किसान यूनियन की रविवार को होने वाली पंचायत को लेकर शहर के लोगों में अनजाना खौफ है. बाजार खोलने को लेकर असमंजस की स्थिति हैै. हालांकि आज शाम से ही भारी पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स चप्पे-चप्पे पर फैल चुकी हैै. खुद एसएसपी अभिषेक यादव ने चौराहों पर व्यवस्था देखी. पंजाब से आलीशान गाड़ियों में किसान आ रहे हैं. उनके खाने पीने की व्यवस्था की गई है. 

महापंचायत में भाग लेने के लिए दूर-दराज के किसानों का मुजफ्फरनगर पहुंचना शुरू हो गया है. तमाम स्थानों पर किसानों के डेरे नजर आ रहे हैं। भाकियू के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत के पोते चरण सिंह ने महापंचायत की तैयारियों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि महापंचायत में शामिल होने के लिए दूसरे राज्यों के किसानों के जत्थे यहां पहुंच चुके हैं. इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं. उन्हें नगर के गुरूद्वारों और स्कूलों में ठहराने का इंतजाम किया गया है. किसानों के भोजन के लिए लगभग 500 स्टाल लगाए गए हैं. हरियाणा और पंजाब के किसान रात तक यहां पहुंच जाएंगे.

उन्होंने दावा किया कि इस महापंचायत में करीब 8-10 लाख लोग शामिल होंगे. इनमें से करीब 3 लाख लोग रात तक पहुंच जाएंगे, जबकि बाकी लोग रविवार को मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे. चरण सिंह टिकैत ने कहा कि इस महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चे में शामिल 40 संगठनों से जुड़े किसान भी शामिल होंगे.

 इस बीच भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हमें रोका तो बैरियर तोड़ देंगे।  संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा रविवार को होने वाली महापंचायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि महापंचायत के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या को बताना असंभव है। लेकिन मैं वादा कर सकता हूं कि लोग बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। किसानों को महापंचायत तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। अगर वे हमें रोकते हैं, तो हम बैरियर तोड़ते हुए पहुंचेंगे। इस बीच एस एस पी अभिषेक यादव ने आज तमाम स्थानों का भ्रमण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस के चाक- चौबंध सुरक्षा इंतेजाम के साथ होगी महापंचायत

 मुजफ्फरनगर । एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने बताया है कि मुजफ्फरनगर महापंचायत के लिए 20 सीओ, एक डीआईजी, सात एसपी (शामली, सहारनपुर, बागपत भी शामिल) 8 कंपनी पीएसी और दो कंपनी आरएएफ को अतिरिक्त लगाया गया है।


मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत के लिए किसानों में भारी उत्साह है। किसान महापंचायत में जाने के लिए वाहनों और खाने.पीने के लिए चंदा कर रहे हैं। ये पहली बार देखने को मिल रहा है कि वे न तो किसान संगठनों से मदद ले रहे हैं और न राजनीतिक दलों से। संयुक्त किसान मोर्चा ने मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में रविवार को किसान महापंचायत आहूत की है।

औद्योगिक इकाइयों ने किया वृक्षारोपण




मुजफ्फरनगर । परिवर्तन संस्था के तत्वाधान में लगातार तीसरे वर्ष मियावाकी तकनीकी द्वारा हो रहे वनरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आलोक कुमार यादव मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगरए का  कुश पुरी व अन्य उद्यमियों द्वारा स्वागत किया गया। 

परिवर्तन के संस्थापक अध्यक्ष  कुश पुरी ने बताया कि मियावाकी तकनीकी द्वारा यह वनरोपण कार्यक्रम अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर गया है पिछले दो वर्षो में लगभग 5000 पेड़ों का रोपण किया गया एवं आज इस वर्ष के लगभग 3000 पेड़ों का रोपण पूरा किया गया है। इस तकनीकी से पौधों को लगाए जाने का एक बड़ा ही सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुआ है लगभग 85 से 90ः पौधे इस तकनीकी के द्वारा पेड़ों का आकार ले चुके हैं इन पेड़ों में मुख्य रूप से नीम जामुन  तून अर्जुन  बकायन गुलमोहर आंवला चीकू कनेर शमी आम बरगद  पिलखण आदि प्रजाति के पौधों को रोपा गया है।

 कुश पुरी ने कार्यदाई संस्था विजय फाउंडेशन को इस कार्य को अच्छे से निर्वहन करने के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया एवं इस कार्य में पिछले 3 वर्षों से लगे उद्यमियों का भी हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि औद्योगिक इकाइयों के इस कदम से पर्यावरण के संरक्षण में तो सहयोग प्राप्त हुआ ही है एवं समाज में भी इसका एक सकारात्मक संदेश पहुंचा है और उन्होंने आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए।

मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार यादव ने कहा कि इस वक्त पर्यावरण एक बड़ी चिंता का विषय है और इसी प्रकार सुनियोजित तरीके से वृक्षारोपण एवं वनरोपण करके पर्यावरण की चुनौतियों से निपटा जा सकता है। उन्होंने इस कार्य में सहयोग देने के लिए औद्योगिक इकाइयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।या। 

चीन समर्थित लोगों से सचेत रहने की आवश्यकता - हेमेन्द्र तोमर

 


मुजफ्फरनगर। भारत-तिब्बत समन्वय संघ मेरठ प्रांत द्वारा आयोजित प्रांत कार्यसमिति की बैठक में बोलते हुए केंद्रीय संयोजक हेमेन्द्र तोमर ने कहा कि आज जो लोग चीन के समर्थन में है वह तिब्बत मुक्ति के आंदोलन में भी साथ खड़े हैं। उनका उद्देश्य तिब्बत और कैलाश की मुक्ति के लिए संघर्ष नहीं अपितु चीन तक उन सब सूचनाओं को पहुंचाना है जो भारत तिब्बत के समर्थन के लिए कर रहा है। ऐसे लोगों की पहचान सार्वजनिक तौर पर उजागर करने की आवश्यकता है। 

 तोमर ने कहा कि आज रोहिंग्या हो अथवा अन्य नामों से इस देश में आने वाले घुसपैठिए और शरणार्थी जो देश के लिए समस्या का कारण ही बनते जा रहे हैं। इसके विपरीत तिब्बती इस देश में 1959 से रह रहे हैं। न तो वह देश के लिए कभी समस्या बने और ना ही उन्होंने कोई हंगामा किया। वे सदैव भारत को अपना गुरु और खुद को शिष्य रूप में मानते हैं। ऐसे में उनको भारत की नागरिकता देना यह भारत सरकार का कर्तव्य है।सरकार उनको नागरिकता देकर मुख्यधारा में शामिल करें। 

उन्होंने कहा कि भारत तिब्बत समन्वय संघ जिस आक्रामकता के साथ तिब्बतियों की समस्याओं के लिए लड़ रहा है, उनकी मुक्ति के लिए लड़ रहा है उससे आज बहुत सारे संगठनों में बेचैनी बढ़ रही है।  तोमर ने आह्वान किया कि तिब्बत की मुक्ति के लिए सारे देश को चाइना के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार रहना पड़ेगा तभी तिब्बती मुक्त होगा और कैलाश में मुक्त हो सकेगा। इन दोनों के साथ ही भारत की सुरक्षा भी मजबूत होगी। 

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संत  अरविंद भाई ओझा ने कहा कि कैलाश और तिब्बत के मुक्ति यह हम सब की प्रतिष्ठा से जुड़ा विषय है। जिस भोलेनाथ का हर गली हर मोहल्ले में मंदिर है, उसका मूल स्थान यदि चीन के कब्जे में है तो उसे मुक्त करना हमारी प्राथमिकता है।

बैठक को प्रांत अध्यक्ष  ललित अग्रवाल प्रांत संयोजक  संजय सिंघल, प्रांत महामंत्री डॉ कुलदीप त्यागी प्रांत कोषाध्यक्ष  प्रवीण शर्मा, प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रांत महिला महामंत्री डॉ वंदना वशिष्ठ, प्रांत उपाध्यक्ष विश्व बंधु शास्त्री ने भी संबोधित किया।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद केसरी व श्री विजय मान, द्विक्षेत्र संयोजक विवेक सोनी, स्वावलंबन प्रभाग राष्ट्रीय सह संयोजक  तरुण अग्रवाल,  आदित्य भारद्वाज तथा  नरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

शहर में शराब की दुकानें रहेगी बंद


 मुजफ्फरनगर । 5 सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने लोक शांति हेतु शहर एवं जिले की सभी अंग्रेजी शराब देसी शराब एवं भांग के ठेके को आज शाम 6:00 बजे से कल शाम 5:00 बजे तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। 

जीआरपी रेलवे पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

 


मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पहुंची जीआरपी रेलवे पुलिस अधीक्षक अर्पणा गुप्ता ने अपने अधीनस्थों के साथ मुजफ्फरनगर पहुंचकर आवश्यक मीटिंग ली तथा दिशा निर्देश जारी किये साथ ही रेलवे परिषर का भ्रमण किया। उल्लेखनीय है कि किसान महापंचायत रैली को लेकर रेलवे पर भी भारी भीड़ आने की संभावना है। 

इसी को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने कैंप किया और साथ ही स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

डीएम और एसएसपी ने महापंचायत के लिए कसे पुलिस फोर्स के पेंच



 मुजफ्फरनगर । किसान महापंचायत की तैयारियों के दृष्टिगत बैठक कर महापंचायत के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान तमाम पुलिस अधिकारी और  कर्मचारी मौजूद रहे। 

5 सितंबर 2021 को जिला मुजफ्फरनगर के जीआईसी ग्राउंड में होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव की अध्यक्षता में पुलिस लाईन में जनपद के समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी के साथ बैठक कर महापंचायत के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए एवं सभी को निर्देशित किया गया की कल होने वाली महापंचायत में कानून व्यवस्था बनाए रखें एवं किसी भी दशा में कानून का उल्लंघन न होेने पाए तथा शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए किसी भी घटना के घटित होने से पूर्व ही उस पर संज्ञान लिया जाए। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, उपजिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

रामकुमार सहरावत और राजकुमार छाबड़ा का अभिनंदन किया


मुजफ्फरनगर । आज केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड मुजफ्फरनगर के नामित डायरेक्टर राम कुमार सहरावत को भारत सरकार द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान के निदेशक मंडल में डायरेक्टर नियुक्त किए जाने तथा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई इसके साथ ही साथ भंडार के चेयरमैन राजकुमार छाबड़ा  को उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य नामित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। केंद्रीय उपभोक्ता भंडार का व्यवसाय के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि भंडार लगातार प्रगति कर रहा है तथा लगातार लाभ पर कार्य कर रहा है।

हास्पिटल पर छेड़छाड़ के आरोपी की जमानत खारिज


मुजफ्फरनगर । डॉक्टर गिरीश के हॉस्पिटल पर मरीज के साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त  शौकीन पुत्र पपू गॉंव द धेडू निवासी की जमानत आज  सी जी  एम न्यायालय से क्राइम नम्बर 220/21 धारा 354,323,506 ई पी सी मे खारिज कर दी गईं उल्लेखनीय है कि इस मामले मे जयवीर सिंह ने वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान कुमार को वादी विकास अग्रवाल की तरफ से कार्यवाही कर ने के लिये  तैयार किया था ज्ञानकुमार एडवोकेट ने न्यायालय मे बहस करते हुए कहा कि यदि ऐसा व्यक्ति जिसके ऊपर मरीज का देख भाल का दायित्व है वह ऐसा घृणित कार्य करेगा तो भयानक स्थिति हो जायेगी  हॉस्पिटल मे हमारे आप के बच्चे जाते है ये गम्भीर घटना है और लोगो के विसवास का सवाल है। याद रहे कि इस घटना से शहर मे साम्प्रदयिक तनाव फैल सकता था जयवीर सिंह व ललित माहेश्वरी एवम डॉक्टर गिरीश की सूझ बुझ से एक आपराधिक घटना ही रही जयवीर सिंह ललित माहेश्वरी ये बताया कि प्रथम सूचना धारा307 ई प सी मे दर्ज़ की गई थी औऱ पीड़िता ने अपने 161 के बयान मे गाला घोटने एवम जान से मारने का उल्लेख किया हैं और मेडिकल रिपोर्ट मैं भी गले पर तीन निसान पाये गये है जो गाला घोटने की पुष्टि करता है पीड़िता ने अपने बयान में बलात्कार की कोशिश की बात कही है ।परन्तु उसके बावजूद भी विवेचक ने अदालत मे अभियुक्त के लिये प्रार्थना पत्र दिया जिसमें धारा 307 में रिमांड मांगा ।ओर फिर धारा 307 को काट दिया और उसमें रिमांड  नहीं मांगा इसके लिये हमारे संगठन के लोग वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलकर विवेचक के खिलाफ शिकयत करेंगे इस घटना से लोगों मे बहुत रोष है।      

तानाशाह और निरंकुश है भाजपा सरकार: प्रदीप यादव


मुजफ्फरनगर। भाजपा सरकार द्वारा लगातार संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है,भाजपा की योगी सरकार में निरंकुशता,दमन, भ्रष्टाचार से यूपी हर क्षेत्र में बिछड़ गया है। जब भी किसी सरकार ने तानाशाही व निरंकुशता से जनता का उत्पीड़न किया है अधिवक्ता समाज ने ऐसी सरकार के खिलाफ लामबंद होकर उसको हटाने का काम किया है।

यह विचार सपा कार्यालय पर आयोजित सपा अधिवक्ता सभा की संविधान बचाओ संकल्प रैली में बोलते हुए सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान अधिवक्ताओं के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए गए प्रत्येक तहसील में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण,बार काउंसिल उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक बिल्डिंग के लिए धनराशि, अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को संचालित करना सपा सरकार की सभी वर्गों के हितों के कल्याण रखने वाला निर्णय भुलाया नहीं जा सकता।

प्रदीप कुमार यादव ने भारी तादाद में जुटे अधिवक्ताओं से 2022 में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। संविधान बचाओ संकल्प रैली की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ता समाज पर ही सबसे पहली जिम्मेदारी संविधान से छेड़छाड़ करने वाली भाजपा सरकार को संविधान के दायरे में रहने के लिए मजबूर करना है। यदि अधिवक्ता समाज ने खामोशी अख्तियार कर ली तो भाजपा सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा।

प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने अधिवक्ताओं से 2022 में प्रदेश के विकास बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सपा सरकार लाने की अपील की। सपा अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि बढ़ती महंगाई,भ्रष्टाचार निरंकुशता के चलते जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है जब भी भाजपा सरकार तानाशाही व दमनकारी फैसले लेती है अधिवक्ता समाज इसके विरुद्ध आवाज उठाने को तैयार रहता है यही संविधान के प्रति जागरूकता अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण फर्ज है।

अधिवक्ता सभा की संविधान बचाओ संकल्प रैली का संचालन सपा अधिवक्ता सभा जिला महासचिव अंजुम खान एडवोकेट ने किया। सपा अधिवक्ता सभा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव का जनपद आगमन पर अधिवक्ता सभा के पदधिकारिओ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। संकल्प सभा को सपा अधिवक्ता सभा प्रदेश उपाध्यक्ष रिपुसूदन यादव,जितेंद्र कुमार यादव एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष तरुण सौदाई एडवोकेट,लीलाराम एडवोकेट,सन्दीप डबास एडवोकेट,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,सपा महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट,गुलबीर सिंह एडवोकेट,संजय मलिक एडवोकेट,सतेंद्र त्यागी एडवोकेट,चौधरी कय्यूम अली एड,नरेश कुमार शर्मा एडवोकेट, संजीव प्रधान एडवोकेट, काजी मौ नईम एडवोकेट,बुरहान कुरैशी एडवोकेट ने सम्बोधित किया।

मुख्यरूप से उमेश त्यागी,शिवम त्यागी एडवोकेट,डॉ इसरार अल्वी,जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी सन्दीप धनगर,आशीष त्यागी,फैजयाब खान एडवोकेट,काजी अरशद,नवेद रँगरेज,सलमान त्यागी,सहित सपा अधिवक्ता सभा के सैकड़ो अधिवक्ता मोजुद रहे।

किसान महापंचायत में किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में इन नंबरों पर करें सम्पर्क


 मुज़फ्फरनगर l 5 सितंबर महापंचायत मुज़फ्फरनगर


महापंचायत के सफल आयोजन हेतु निम्न कमेटी गठित की गई है,


1-मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष राजू     अहलावत -99 27 759892


 2-टेंट /साउंड /आईटी- दिगंबर सिंह 9411952240


3-लंगर सेवा- नवीन राठी 

 97193 95913


4-ट्रांसपोर्ट /पार्किंग जहीर फारुकी चेयरमैन पुरकाजी -9760282222


5-मीडिया दीपक खत्री 9811472335


6-पंडाल मैनेजमेंट- दिगंबर सिंह 9411952240


7-वालिंटियर- मनी चतुर्वेदी 9149958840


8-सतेंद्र पुंडीर-9758575822


किसी भी आकस्मिक परिस्थितियों में इन नंबर पर सम्पर्क करें।



समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष व उद्योगपति गौरव स्वरूप करेंगे किसानों की सेवा



मुज़फ्फरनगर। जीआईसी मैदान में 5 सितंबर को होने वाले किसान पंचायत को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष व उद्योगपति गौरव स्वरूप ने भी किसानों के लिए की व्यवस्थाएं 10000 भोजन के पैकेट किसान पंचायत में किसानों को वितरित किए जाएंगे।  वही बाकी और भी सुविधाएं उद्योगपति गौरव स्वरूप के द्वारा किसान पंचायत में समर्थन में दी जा रही है

मुठभेड में दो बदमाश व सिपाही गोली लगने से घायल


 मुजफ्फरनगर । चरथावल थाना इलाके में चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों से पुलिस की हुई में जोगी नाम का शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाशों की गोली से सिपाही सौरभ कुमार भी घायल हो गया। घायल बदमाश पर लूट चोरी डकैती के 18 केस थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। कुछ दिन पूर्व लुहारी खुर्द गांव में घायल बदमाश ने लाखों की चोरी  की थी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम  जोगेन्द्र उर्फ जोगी उर्फ मनोज पुत्र अतर सिहं उर्फ भजनलाल उर्फ बचना निवासी योगेन्द्रनगर भोकरहेड़ी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर बताया गया है। उसके कब्जे से दो जोड़ी कुण्डल पीली धातु,  4500 रूपये नकद, काले रंग की एक चोरी की सुपर स्पलेण्डर मोटर साइकिल बिना नम्बर तथा एक तमन्चा मय तीन जिन्दा व दो खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना भोपा का हिस्ट्रीशीटर तथा शातिर किस्म का चोर व लुटेरा प्रवृति का अपराधी है, जिस पर चोरी, लूट, हत्या का प्रयत्न, आयुद्ध अधिनियम जैसी संगीन धाराओं में करीब डेढ दर्जन अभियोग दर्ज हैं। अभियुक्त द्वारा चोरी की घटना कारित किये जाने का जुर्म इकबाल किया गया है, तथा आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

जानिए शनि देव आज किस पर अपनी कृपा करेंगें, आज का पंचांग एवँ राशिफल



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 04 सितम्बर 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास-भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - श्रावण)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - द्वादशी सुबह 08:24 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

⛅ *नक्षत्र - पुष्य शाम 05:45 तक तत्पश्चात अश्लेशा*

⛅ *योग - वरीयान सुबह 09:39 तक तत्पश्चात परिघ*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:30 से सुबह 11:05 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:24* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:50*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - शनि प्रदोष व्रत पर्युषण पर्व प्रारंभ पंचमी पक्ष (जैन)*

 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है।*

*(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शनि प्रदोष* 🌷

🙏🏻 *शनिवार को प्रदोषकाल में त्रयोदशी तिथि हो तो उसे शनिप्रदोष कहा जाता है।*

🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 04 सितम्बर, शनिवार को शनि प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*

 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*

🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*

🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*

🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।*

 👉🏻 *ये उपाय करें*

*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि* 🌷

👉🏻 *05 सितम्बर 2021 रविवार को मासिक शिवरात्रि है।*

🙏🏻 *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*

🌷 *1).ॐ शिवाय नम:*

🌷 *2).ॐ सर्वात्मने नम:* 

🌷 *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*

🌷 *4).ॐ हराय नम:*

🌷 *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*

🌷 *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*

🌷 *7).ॐ सद्योजाताय नम:*

🌷 *8).ॐ वामदेवाय नम:* 

🌷 *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:* 

🌷 *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*

🌷 *11).ॐ ईशानाय नम:*

🌷 *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*

🌷 *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*

🌷 *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*

🌷 *15).ॐ प्रधानाय नम:* 

🌷 *16).ॐ व्योमात्मने नम:* 

🌷 *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*

 🙏🏻 *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु* 🙏🏻

👉🏻 *हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*

👉🏻 *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।*

🙏🏻 *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।*



📖)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏

पंचक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


03 सितंबर: अजा एकादशी


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


04 सितंबर: शनि प्रदोष


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

 20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


अमावस्या


07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आजकल आप का परीक्षा का दौर चल रहा है, इस वक्त आप को आप अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, तभी आप किसी भी कार्य को पूर्ण करके सफल हो पाएंगे। आज आय के नए मार्ग आपके सामने खुलेंगे और पुराने निवेशकों से आपको लाभ होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थी यदि विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको एक के बाद एक अच्छी खबर सुनने को मिलती रहेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा और उससे आपको लाभ भी अवश्य होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज उन्हें अपने सीनियर से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में उनके काम आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग व्यस्तता के चलते साथी के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे वह उनसे नाराज हो सकते हैं। आज आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ उत्साह भरा रहेगा। आज आपको एक के बाद एक ऐसी सूचना प्राप्त होगी, जिनको सुनने का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान लगाना होगा, तभी वह परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। संतान की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न चित्त हो उठेंगे। आज व्यवसाय कर रहे लोगों अपने व्यवसाय में कुछ नई तकनीक अपनाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा, लेकिन आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आपको पहले से कोई कष्ट था, तो उसमें आज थोड़ी वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहेगा। यदि आपकी कुछ परेशानियां थी, तो वह फिलहाल कुछ समय तक सिर नहीं उठाएंगी, जिसके कारण आपको थोड़ी राहत मिलेगी। कार्यालय में आज आपके ऊपर कार्य का दिन भार बढ सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन अपने साथी की मदद से आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपको अपने बिजनेस के लिए कोई आईडिया आए, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। यदि उसमें देर की, तो वह आपको फायदा नहीं देगा। यदि आपने अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का मन बनाया है, तो आप अपने काफी कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी परिजन से आज यदि आपके कुछ गिले-शिकवे थे, तो वह समाप्त हों दोस्तों के साथ रहने से आज आपको कुछ लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आपस में किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने कामों के साथ साथ दूसरे के कामों के लिए भी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपको अपने कार्य आगे के लिए टालने पड़ सकते हैं। आज यदि व्यवसाय के लिए कोई निर्णय लेना पड़े, तो उसमें दिल व दिमाग दोनों की सुनना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह नुकसान का सौदा हो सकता है। आज अगर आप दूसरों की मदद करेंगे, तो आपकी मदद करने वाले भी आगे आएंगे। यदि आपको कोई घर परिवार की पुरानी टेंशन चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपने अपने पारिवारिक बिजनेस मे कोई खतरा हो सकता है। कोई आपका फायदा उठा सकता है और आपका धन फंस सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन से फोन के जरिए कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। ऑफिस में साथी भी आज मिलकर कार्य करके खुश होंगे। आज आपको अपने अधिकारियों से वेतन वृद्धि की बात सुनने को मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। 


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपको व्यापार में सायंकाल तक कई मुनाफे के सोदै हाथ आएंगे आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन व्यापार में आज आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप अच्छा धन लाभ अर्जित कर पाएंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। परिवार को लेकर आज आपको कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है। यदि आज परिवार के किसी सदस्य के लिए फैसला लेना हो, तो परिवार के बुजुर्ग सदस्य की सलाह अवश्य लें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आज आप कहीं धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी रिश्तेदार की मदद से दूर होगी। जीवन साथी से यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। नौकरी में आज आपकी अपने साथियों से किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर जाने का प्लान बन सकते हैं।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपको थोड़ा सावधानी से रहना होगा क्योंकि आज आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे और यदि आज व्यापार में भी आपकी किसी से अनबन हो, तो वह आपका कोई बनता हुआ काम बिगाड़ सकता है। आज आपको कौन से काम करने है और कौन से नहीं, इस बारे में सोच विचार करना होगा। संतान के स्वास्थ्य में आज कोई समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों को आज अपनी परीक्षा की तैयारी में झुकना होगा, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आपको अपने अपने किसी प्रियजन के लिए कुछ खर्चा करना पड़ सकता है, जो आप को ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। आज आप अपनी संतान की पढ़ाई में आ रही बाधा को दूर करने के लिए उनके गुरु जी से सलाह ले सकते हैं, जो लोग किसी रोग से पीड़ित हैं, उनके कष्टों में आज कमी होगी। ऑफिस में अपने साथियों के साथ मिलकर काम करने से सभी कार्य आसानी से हल करेगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहेगा। आज आपको हर काम को करने में काफी मेहनत की आवश्यकता होगी। आज यदि आप कोशिश करेंगे, तो आपके लिए लम्बे समय से रुके हुए कार्य पूरे होगे, जिससे आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपके पास पड़ोस में कोई वाद विवाद हो, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए, नहीं तो कानूनी हो सकता है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपका आपके परिवार में किसी सदस्य से कोई तनाव चल रहा है, तो आज वह समाप्त होगा।


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

शुक्रवार, 3 सितंबर 2021

जिला भाजपा के प्रकोष्ठों के संयोजक और सहसंयोजकों का ऐलान


मुजफ्फरनगर । भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला और जिला प्रभारी चंद्रमोहन ने जनपद में विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक और सहसंयोजकों की घोषणा कर दी है।

मुजफ्फरनगर में पहली बार होगी एतिहासिक किसान महापंचायत

 


गाजीपुर । मुजफ्फरनगर की धरती पर 5 सितंबर को महापंचायत के लिए पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अलावा कर्नाटक, ‌तमिलनाडू और केरल से भी आ रहे जत्थे

कर्नाटक राज्य रैयत संघ की अध्यक्ष चूंकि स्वामी गाजीपुर बार्डर से मुजफ्फरनगर रवाना हो गए। 

संयुक्त मोर्चा की आव्हान पर 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में बुलाई गई किसान महापंचायत अपने आप में एतिहासिक होगी। उम्मीद जाहिर की जा रही है कि इस पंचायत में लाखों किसान जुटेंगे और इससे भी बड़ी बात यह होगी कि इस महापंचायत में देश के हर राज्य का प्रतिनिधित्व होगा। यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अलावा कर्नाटक और सुदूर दक्षिण से तमिलनाडू और केरल जैसे राज्यों से भी किसानों की जत्थे आने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को गाजीपुर बार्डर पर कर्नाटक राज्य रैयत संघ की अध्यक्ष और बड़े कृषि वैज्ञानिक रहे डा. नजूड़ा स्वामी के बेटी, चूंकि स्वामी अपने समर्थकों के साथ गाजीपुर बार्डर पहुंचीं। आंदोलन स्थल पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से मिलकर उन्होंने काफी देर तक आंदोलन के बारे में चर्चा की और फिर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गईं। चूंकि स्वामी ने राकेश टिकैत के गांव सिसौली जाने की इच्छा भी जताई। 

गाजीपुर बार्डर पर शुक्रवार को तमिलनाडू और केरल के अलावा दूसरे प्रदेशों से भी किसानों के जत्थे पहुंचे, उम्मीद जताई जा रही है कि मुजफ्फरनगर में महापंचायत से एक दिन पहले ही शनिवार को काफी संख्या में किसान पहुंच जाएंगे। दरअसल, देश के दूसरे हिस्सों से आने वाले किसान एक दिन पहले ही अपनी मंजिल पर पहुंच जाना चाहते हैं ताकि जाम के झाम में फंसने से बच सकें। इस मौके पर राकेश टिकैत ने कहा कि पांच सितंबर की पंचायत को किसान और मजदूर अपनी अस्मिता से जोड़कर देख रहे हैं। महापंचायत में कितने लोग पहुंचेंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि संख्या की बात छोड़ो, मुजफ्फरनगर की पंचायत एतिहासिक होगी।

बता दें कि पूरे देश में घूम रहे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत किसान आंदोलन शुरू होने के बाद अपने गृह जनपद मुजफ्फरनगर की सीमा में नहीं गए हैं। राकेश टिकैत ने बताया कि उन्होंने “बिल वापसी नहीं तो घर वापसी नहीं” का प्रण ले रखा है। इसलिए वह आंदोलन शुरू होने के बाद आज तक मुजफ्फरनगर जनपद की सीमा में नहीं गए। संयुक्त किसान मोर्चा के आदेश पर वह रविवार को मुजफ्फरनगर में बुलाई गई महापंचायत में जरूर पहुंचेंगे, लेकिन अपने घर नहीं जाएंगे। इस महापंचायत एक खास बात यह भी होगी कि अपने बड़े भाई और भाकियू अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत के साथ भी किसान आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत पहली बार मंच साझा करेंगे।

----

जीआईसी के मैदान में होगी महापंचायत :

5 सितंबर की किसान महापंचायत मुजफ्फरनगर के सबसे बड़े (जीआईसी मैदान) मैदान में होगी। आसपास के चार मैदानों में भी किसानों के लिए व्यवस्था की गई है। इन सभी मैदानों में महापंचायत के मंच का सीधा प्रसारण करने के लिए बड़े-बड़े स्क्रीन लगाए जा रहे हैं। पूरे शहर में करीब पांच सौ लंगर महापंचायत में पहुंचने वाले किसानों के लिए लगाए जाने की बात कही जा रही है। इनमें से ट्रैक्टर-ट्रालियों में लगने वाले कुछ लंगर मोबाइल होंगे। महापंचायत के लिए बनाए गए पार्किंग स्थलों में लंगर सेवा रहेगी। 

---

पांच हजार वालंटियर संभालेंगे व्यवस्था :

राकेश टिकैत ने बताया बाहर से काफी संख्या में किसान-मजदूर इस पंचायत में पहुंचेंगे। इतनी भीड़ के बीच व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौति है। इस चुनौति को देखते हुए पांच हजार वालंटियर तैयार किए गए हैं। इन्हें बाकायदा पूरी पड़ताल के बाद आईकार्ड जारी किए जा रहे हैं। पुलिस के साथ मिलकर वालंटियर व्यवस्था को संभालने में मदद करेंगे। महापंचायत की व्यवस्था में लगे भाकियू मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया रविवार को शहरवासियों से सहयोग की अपील की गई है। जरूरी काम एक दिन पहले ही ‌निपटा लें हालांकि आपात सेवाएं बहाल रहेंगी। 

---

करीब सौ मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे :

धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि दूसरे प्रदेशों से किसानों का मुजफ्फरनगर पहुंचना शुरू हो गया है। लंगर सेवा शुरू कर दी गई है। किसान परिवारों से और किसानी के प्रति लगाव रखने वाले चिकित्सकों और चिकित्सालयों की मदद से करीब सौ मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। एंबुलेंस सेवा की भी व्यवस्था रहेगी। शहर को जाम से बचाने के लिए पार्किंग बनाई गई हैं। किसान पंचायत में आने वाले किसानों से अपने वाहन पार्किंग में लगाकर आयोजन स्थल पर पैदल ही जाने की अपील की गई है। रविवार को शहर में वाहन का इस्तेमाल कम करने की अपील की गई है ताकि व्यवस्था बनाने में सहुलियत हो और जाम की समस्या से बचा जा सके।

सरकार तारीख बदलने की अफवाह फैला रही : टिकैत

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा पांच सितंबर की किसान महापंचायत से सरकार डरी हुई और इसे डिस्टर्ब करने का प्रयास कर रही है। सरकार के सिपाहसलार ऐसी अफवाह फैला रहे हैं कि मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को होने वाली पंचायत नौ सितंबर को होगी। इस अफवाह पर ध्यान न दें। मुजफ्फरनगर में किसान पंचायत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पांच सितंबर को ही होगी। पंचायत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर टिकैत ने मुजफ्फरनगर वासियों से अपील की है कि बाहर से आने वाले लोग हमारे मेहमान हैं, उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी सहयोग करें और पूरे देश के सामने मिशाल पेश करें। उन्होंने मुजफ्फरवासियों से कहा है कि आपके रिश्तेदार और जानने वाले आपके घर भी पहुंचेंगे, अपनी परंपरा के मुताबिक हमें मेहमान नवाजी के लिए तैयार रहना है। शहर के दुकानदार भाई भी पंचायत में आने वाले लोगों का ख्याल रखें, ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो।

शनिवार को इन स्थानों पर होगा टीकाकरण

 मुजफ्फरनगर । जनपद में दिनांक 4 सितंबर,(दिन  शनिवार) 2021 को  नागरिक निम्नलिखित 23 स्थानों पर अपना कोविड टीकाकरण करा सकते हैं।


इन व्यापारियों ने किसानों को समर्थन देने का किया ऐलान


मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश व्यापारी  सुरक्षा संगठन, झांसी रानी व्यापार मंडल की संयुक्त रुप से एक आवश्यक बैठक व्यापारी फोरम के जिलाध्यक्ष विजय बाटा की अगुवाई में व्यापारी फोरम के नगर अध्यक्ष अंकुर जैन के प्रतिष्ठान महबूब जैन नई मंडी पर आयोजित हुई जिसमें सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया और संयुक्त रूप से 5 सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत को व्यापारियों ने अपना समर्थन प्रदान किया। समर्थन पत्र भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र मलिक को सौंपा गया। समर्थन पत्र देने वालों में व्यापारी फोरम से अंकुर जैन विजय बाटा अंकुर जैन उत्तर प्रदेश व्यापारी सुरक्षा संगठन के जिला महामंत्री शलभ गुप्ता,कपिल कुमार  झांसी रानी व्यापार मंडल की ओर से विक्की चावला नदीम और विशाल कुमार के द्वारा समर्थन की घोषणा की गई। अंकुर जैन व विजय बाटा ने कहा व्यापारी और किसान दोनों का सुख दुख का साथ है। किसान व्यापारी के पास अपना अनाज बेचने को लाते हैं और व्यापारियों उसे बेच कर अपना व्यापार करता है। आज जब किसान भाइयों को हमारी जरूरत पड़ी है तो हम तन मन धन से उनके साथ हैं।                                  

 शलभ गुप्ता व विशाल कुमार ने कहा व्यापारी और किसान दोनों का रिश्ता भाई भाई का रिश्ता है जब जब व्यापारी को किसानों की समर्थन की आवश्यकता पड़ी है। उन्होंने बढ़-चढ़कर व्यापारियों का साथ दिया है आज जब हमारे देश के अन्नदाता को जन समर्थन की आवश्यकता है तो व्यापारी भी पीछे नहीं रहेंगे। आने वाली 5 तारीख को बड़ी संख्या में व्यापारी किसान महापंचायत में पहुंचेंगे और किसान भाइयों के हक और हकुक की आवाज को सरकार तक पहुंचाने पहुंचाने में किसान भाइयों के साथ रहेंगे। सुभाष चंद मित्तल और गिरीश पाहुजा ने व्यापारी दिवस के अवसर पर सभी व्यापारी भाईयो को बधाई दी।

भारतीय किसान यूनियन की और से वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र मालिक ने सभी व्यापारी भाईयों का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया और ज्यादा से ज्यादा संख्या मै किसान महापंचायत मै पहुंच महापंचायत को सफल बनाने का अनुरोध किया। मुख्य रूप से सुभाष चंद मित्तल, नरेश बंसल, दिग्गी जैन, मनीष जैन, प्रियांशु बंसल, धर्मेंद्र शर्मा, दीपक गर्ग, अरुण अग्रवाल, जनार्दन विश्वकर्मा, मुकेश वशिष्ट, शशांक त्यागी, शेखर त्यागी, गौरव कुछल, परवीन उपाध्याय (रेत वाले), सुशील कुमार, महक सिंह, अमित शील, हरिओम शर्मा, गिरीश पाहुजा, अरविंद गोयल, राहुल कुमार, दुर्गेश यादव, अमित अरोरा, किशन लाल अरोरा, नरेश जी, जैन साहब,सुनील जुनेजा,मयंक सिंघल आदि सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

कल और परसों शहर में आने से पहले ये जरूर पढ़े, क्या प्लान तैयार किया है भाकियू ने

 


मुजफ्फरनगर । आगामी 5 सितंबर महापंचायत के लिए जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त ब्लॉकों अलग-अलग रूट पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए वॉलिंटियर की ड्यूटी लगा दी गई है सभी वॉलिंटियर को कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे सभी आगंतुक किसानों से अपील की जाती है निर्धारित किए गए वॉलिंटियर के दिशा निर्देश में चलकर महापंचायत को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें अलग-अलग ब्लॉकों के जिम्मेदारों को जो अलग-अलग रूट पर डयूटियां सौंपी गई वे इस प्रकार हैं। बुढाना ब्लॉक बुढाना मोड़ से सूजडू चुंगी तक वाहन कंट्रोल करके नुमाइश ग्राउंड की ओर भेजने है। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष और समस्त पूर्व पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में वॉलिंटियर को लेकर ड्यूटी करेंगे शाहपुर ब्लॉक सुजडू चुंगी चेकपोस्ट से नुमाइश ग्राउंड तक निर्धारित पार्किंग निवास ग्राउंड में वाहन रूकवाने हैं। ब्लॉक के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारी अपने वॉलिंटियर को लेकर डयूटियां करेंगे खतौली तहसील अध्यक्ष भी अपने वॉलिंटियर लेकर सुजडू से नुमाइश ग्राउंड पॉइंट पर रहेंगे । महानगर मुजफ्फरनगर कमेटी सुजडू चुंगी से नुमाइश ग्राउंड तक नुमाइश ग्राउंड तक पार्किंग की व्यवस्था में रहेंगे। बघरा ब्लॉक शामली रोड काली नदी पुल से ईदगाह चौकी से वाहनों को खालापार से मीनाक्षी पर होते हुए पार्किंग स्थल इस्लामिया इंटर कॉलेज डीएवी इंटर कॉलेज में प्रवेश कर आएंगे महानगर मुजफ्फरनगर की युवा टीम भी बघरा ब्लॉक के साथ रहेगी। चरथावल ब्लॉक की युवा टीम मीनाक्षी चौक से डीएवी कॉलेज तक ड्यूटी पर रहेंगे जानसठ ब्लॉक जानसठ रोड चेक पोस्ट से वाहनों को लेकर नवीन मंडी बाबूराम द्वार तक वाहन ले जाने की जिम्मेदारी निभाएंगे ब्लॉक में उपस्थित समस्त छोटे बड़े पदाधिकारी सैकड़ों वॉलिंटियर साथ लेकर डयूटिया करेंगे मोरना ब्लॉक विश्वकर्मा चौक से सभी वाहनों को नवीन मंडी पार्किंग स्थल पॉइंट पर भेजने हैं समस्त छोटे बड़े पदाधिकारी वॉलिंटियर को साथ लेकर डयूटियां पुरकाजी ब्लॉक रुड़की चुंगी से अस्पताल चौराहा चंद्रा टॉकीज चौक मालवीय चौक होते हुए पार्किंग स्थल माल गोदाम तक वाहन लेकर जाने हैं समस्त छोटे बड़े पदाधिकारी वॉलिंटियर को साथ लेकर डयूटियां करेंगे। सदर ब्लॉक कुछ वॉलिंटियर पदाधिकारी साथ लेकर मालवीय चौक पर रहेगा सदर ब्लाक के ही कुछ पदाधिकारी वॉलिंटियर को लेकर प्रकाश चौक पर ड्यूटिया करेंगे। खतौली ब्लॉक पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एवं ब्लाक में उपस्थित समस्त छोटे बड़े पदाधिकारी वॉलिन्टरो को साथ लेकर रेलवे गोदाम रोड साईं धाम मंदिर से भोपा पुल के नीचे माल गोदाम के दूसरे द्वार तक वॉलिंटियर को साथ लेकर डयूटियां करेंगे वाहन पार्किंग पॉइंट माल गोदाम में वाहनों को प्रवेश कराएंगे उपरोक्त सभी जिम्मेदारियां प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन की उपस्थिति में लगाई गई हैं सभी पदाधिकारी कर्मठता से अपने ड्यूटीओं का निर्वाह करेंगे सभी को वॉलिंटियर कार्ड कल 4 सितंबर को उपलब्ध है करा दिए जाएंगे।धीरज लाटियान पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन द्वारा यह जानकारी दी गई है

बारिश से शहर हुआ पानी पानी


मुजफ्फरनगर । तेज बारिश से शहर एक बार फिर जलमग्न हो गया। शिवचौक और आसपास के इलाकों में भी जलभराव के हालात बन गये। भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत के लिए भी बारिश खलनायक बन रही है। मैदान में सुबह भरा पानी निकालने के बाद शाम की बारिश से फिर दलदल बन गयी है। शहर के तमाम मोहल्ले पानी में डूब गए।

गौरव टिकैत ने मुस्लिम समाज की बैठक में कई महापंचायत में अनुशासन की अपील


मुजफ्फरनगर । मुस्लिम समाज की बैठक में बोलते हुए युवा भारतीय किसान यूनियन नेता चौधरी गौरव टिकैत ने कहा कि हम सबको मिलकर 5 तारीख  को बुलाई गई संयुक्त मोर्चे की पंचायत को सफल बनाना है। यह पंचायत केवल किसानों की पंचायत नहीं है। यह गरीब, मजदूर ,व्यापारी ,नौकर पेशा सभी लोगों  के लिए है । केन्द्र की वर्तमान सरकार से हर वर्ग परेशान है।

चौधरी गौरव टिकैत ने कहा कि हमें पूरे अनुशासन के साथ इस बड़े आंदोलन को सफल बनाना है 5 तारीख को लगभग 500 ढाबे लगाए जा रहे हैं जिससे पंचायत में पहुंचने वाले लोगों के भोजन की व्यवस्था हो सके, उनके स्वागत की व्यवस्था हो सके, इस व्यवस्था में हम सब जनपद वासियों को मिलकर सहयोग करना है। लखनऊ से पहुंचे किसान नेता हरिनाम सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर की धरती इतिहास बनाने की धरती है ।इस केंद्र  की निकम्मी सरकार को मुजफ्फरनगर की धरती से ही उखाड़ने का काम शुरू होगा। भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा ने 5 तारीख की पंचायत में सभी भाइयों से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। युवा साथियों नेता चौधरी दिगंबर सिंह ने का कि इस पंचायत में युवाओं की भागीदारी बहुत बड़े स्तर पर होगी अब युवा अपना मन बदल चुके हैं और इतिहास लिखने को आतुर है।

किसान चिंतक कमल मित्तल ने आज किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत को एक नया संबोधन देते हुए कहा कि अब इतिहास में चौधरी राकेश टिकैत को किसान नेता के रूप में ही नहीं एक जननायक के रूप में जाना जाएगा । श्री कमल मित्तल ने वक्ताओं से अपील की कि अब आप अपने  संबोधन में चौधरी राकेश टिकैत को जननायक  राकेश टिकैत कहकर संबोधित करें। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यक्रम के आयोजक काजी जाकिर ने अतिथियों का स्वागत करते आश्वासन दिया कि हमारा समाज 5 तारीख को  पंचायत को सफल बनाने में अपनी पूरी शक्ति के साथ आपके साथ रहेगा ।

3 सितंबर व्यापारी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

 




मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी दिवस का आयोजन किया गया नई मंडी स्थित माडी की धर्मशाला मे आज अखिल भारतीय व्यापार मंडल रजि0 द्वारा व्यापारी दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश मंत्री व्यापारी नेता संजय मित्तल द्वारा व्यापारियों के हितों के लिए लड़ाई लड़ने के लिए व्यापारी संगठन हमेशा तत्पर रहेगा। इस दौरान जिला मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र काटी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। साथ ही 5 व्यापारी भाइयों को व्यापार मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान सचिन अग्रवाल पटाखा, जिला अध्यक्ष महेश चौहान, नई मंडी अध्यक्ष इंद्रसेन बिंदल, नगर अध्यक्ष जयपाल शर्मा, राजेश गोयल, विवेक गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

 
 अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यापारी दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश चौहान द्वारा की गई तथा संचालन जिला प्रभारी राजेंद्र सिंगल व नगर युवा महामंत्री डॉ पुनीत सिंगल ने किया सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित किया गया तथा अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल पूरे राष्ट्र में 3 सितंबर को व्यापारी दिवस मनाता आ रहा है तथा जिस प्रकार सरकार द्वारा अनेकों दिवस जैसे मजदूर दिवस बाल दिवस पर्यावरण दिवस शिक्षक दिवस सेना दिवस आदि आदि अलग-अलग तबकों को पहचान देने के लिए बनाए जाते हैं उसी प्रकार 24 घंटे समाज में काम करने वाले व्यापारी व सरकार को राजस्व देने वाले व्यापारी के लिए 3 सितंबर व्यापारी दिवस की घोषणा सरकार द्वारा की जानी चाहिए जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि व्यापारी की हालत बहुत पहले ही बहुत देनी है है कुछ तो करोना काल के चलते वैसे ही व्यापारी सड़क पर आ गया है हमारी सरकार से मांग है कि करुणा काल में मारे गए व्यापारियों को भी सरकार से मदद मिली चाहिए करोना काल में भी व्यापारी ने पूरी समाज की सेवा की है कभी भी देश में कोई भी आपदा आती है तो व्यापारी वर्ग हमेशा सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उस आपदा से निपटने के लिए सरकार का पूरा सहयोग करता है *व्यापारी दिवस पर नगर के पांच* *व्यक्तियों को भी सम्मानित* *किया गया 1. सतपाल* *जैन2. सुभाष मित्तल3.* *वीरेंद्र अरोरा4. हर्षवर्धन* *अग्रवाल5. मोहनलाल* *मित्तल को* सम्मानित किया गया
 *व्यापार मंडल के माध्यम से छह* *प्रमुख मांगे सरकार से मांगी गई* 
1 सभी दिवसों की तरह व्यापारी को सम्मान सुरक्षा और समस्याओं से समाधान के लिए देश में राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित किया जाए
2. शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र से जिस प्रकार विधान परिषद सदस्य चुने जाने का संवैधानिक अधिकार शिक्षकों एवं स्नातकों को है उसी प्रकार पंजीकृत व्यापारियों में से व्यापारी चुनकर विधान परिषद भेजा जाए यह अधिकार प्राप्त हो
3 देश व प्रदेश में वरिष्ठ व्यापारी पेंशन योजना लागू हो
4. महंगाई पर नियंत्रण के लिए डीजल पेट्रोल रसोई गैस को जीएसटी के दायरे में लाया जाए
5. वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी की सभी खामियों को दुरुस्त करते हुए अर्थ जल्द स्थगित रखा जाए
6. देश एवं प्रदेश के उद्योग एवं व्यापार को इंस्पेक्टर राज एवं लालफीताशाही से पूर्णतया मुक्त रखा जाए
 व्यापारी दिवस में संजय मित्तल राजेंद्र सिंघल महेश चौहान प्रमोद त्यागी राकेश धींगरा इंद्रसेन बिंदल जनार्दन शर्मा परम कीर्तन जय पाल शर्मा नरेश अरोरा सचिन अग्रवाल गौरव जैन अंशुमन अग्रवाल डॉ अमित बंटी बाबा रामपाल सिंह अमित रायसेन अनुराग सिंघल आशुतोष गुप्ता मुदित जैन मदन बंसल राकेश सैनी दिनेश बंसल अजय गर्ग सरदार प्रताप सिंह महमूद आलम भानु प्रताप विवेक गर्ग राजेश गोयल कप्तान सिंह नागपाल विनोद वर्मा नितेश वर्मा राजकुमार बक्शी मनोज शर्मा अमित गर्ग शहजाद महमूद आलम अजय गोयल विकास मोहन आदि काफी व्यापारी उपस्थित थे

किसानों की सेवा में जुटे सिख समुदाय के लोग




मुज़फ्फरनगर । 5 सितम्बर को मुज़फ्फरनगर राजकीय इंटर कालेज में होने जा रही किसान महा पंचायत को लेकर जंहा  सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है वहीं किसान पंचायत में विभिन्न राज्यों से आने वाले किसानों के लिए मुज़फ्फरनगर सिख समाज ने व्यापक पर तौर खाने पीने के साथ साथ रहने और मेडिकल कैम्प लगाने की सभी तैयारी पूरी कर ली है। मुज़फ्फरनगर सिख समाज ने दूर दराज़ से पंचायत में आने वाले किसानों के लिए सभी गुरुद्वारों और स्कूल कालेजों में लंगर शुरू कर दिया है। खास बात ये है गुरुद्वारों में आज से शुरू किये गए लंगर में खाना बनाने की अत्याधुनिक मशीने लगायी गयी है। जिसमे रोटी बनाने की विधुत मशीन और आटा गूथने की मशीन भी लगायी गयी है। सिख समाज के महिलाये गुरुद्वारों में बड़ी सेवा भाव से खाने की चीजें बना रही है। तो वंही सिख समाज के घर घर से एक एक व्यक्ति गुरुद्वारों में किसानों की सेवा में लगा हुआ है।

वही अब लगातार 24 घण्टे गुरुद्वारा में लंगर चलेगा अभी तक हजार के करीब लोग भोजन ग्रहण कर चुके हैं और लगातार सिख समुदाय अपनी तैयारियां कर रहे हैं। सिख समुदाय के लोगों ने कहा है कि हम तन मन धन से 5 तारीख को होने वाली किसान पंचायत में अपना मुज़फ्फरनगर का सिख समुदाय समर्थन देता है।

मिशन शक्ति में दी कानूनी जानकारी


मुज़फ़्फ़रनगर । मिशन शक्ति फ़ेस 3 अभियान के अंतर्गत वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज व ब्लॉक मोरना के ग्राम बेहड़ा थ्रू, जौली, मोरना एवं भोपा में महिलाओं तथा बच्चों के प्रति हिंसा से संबंधित विभिन्न क़ानूनों तथा अन्य प्रावधान जिसमें कार्यालय में महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, नशे में मारपीट, छेड़-छाड़, बलात्कार, यौन हिंसा, यौन शोषण, दुर्व्यवहार, शारीरिक उत्पीड़न तथा बाल विवाह, भेदभाव, बाल श्रम आदि पर जागरूकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

वैदिक पुत्री पाठशाला इण्टर कॉलेज में श्रीमती सलोनी रस्तोगी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बालिकाओं को क़ानूनी प्रविधानो की जानकारी प्रदान कराई गई है। घरेलू हिंसा इत्यादि चीज़ों पर चर्चा की गई। श्रीमती बीना शर्मा जी बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष द्वारा महिला  हेल्पलाइन नंबर -101 102 108 112  181  1076  1090 एवं 1098 के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। जिला विद्यालय निरीक्षक श्री ब्रिजेश कुमार जी द्वारा बालिकाओं को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री मौहम्मद मुशफेकीन द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड/सामान्य) के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी गयी। वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती राजेश कुमारी जी द्वारा बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी प्रदान की गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भूण हत्या इत्यादि विषय पर चर्चा की गई एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलायी गई। कार्यक्रम के अन्तर्गत कोविड-19 कोरोना संबंधी गाइडलाईन एवं दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया तथा सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क संबंधी नियमों का भी विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती सलोनी रस्तोगी जी, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रभारी श्री ब्रजेश कुमार, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती बीना शर्मा जी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, डॉक्टर राजीव बाल कल्याण समिति सदस्य, होतीलाल शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य कुल, महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती शिवांगी बालियान, राजेश कुमारी वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य, श्रीमती शैलजा अध्यापक इत्यादि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...