गुरुवार, 5 अगस्त 2021

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया अन्न महोत्सव का शुभारंभ

 


मुजफ्फरनगर। अन्न महोत्सव के उपलक्ष में जसवन्तपुरी स्थित राशन (उचित दर विक्रेता) की दुकान पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वितरण किया। 

 अन्न महोत्सव पर प्रधानमंत्री लाभार्थियों से सीधा संवा करेंगे । सभी राशन (उचित दर विक्रेता) की दुकानों पर निःशुल्क राशन के साथ निःशुल्क राशन बैग का किया जाएगा। 

वितरण प्रारंभ कराने के पश्चात राज्यमंत्री पहुँचे भाजपा नेता व पूर्व सभासद राजवीर सिंह के आवास पर , गणमान्य व्यक्तियों राज्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस मौके पर दिनेश त्यागी ,कुलदीप शर्मा , सुरेश शर्मा , विकास मुदगल, प्रवीण वर्मा , सचिन कुमार आदि व्यक्ति मौजूद रहे।

विधायक उमेश मलिक ने किया अपनी विधानसभा में अन्न महोत्सव के दौरान अन्न वितरण

 


शाहपुर । नगर पंचायत कार्यालय में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न महोत्सव के अंतर्गत लाभार्थियों को निशुल्क अन्न वितरण किया मुख्यअतिथि के रुप मे पहुंचे बुढाना विधायक उमेश मलिक ने वितरण किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार मिश्रा सभी  सभासद गण व कर्मचारी गण उपस्थित रहे उपस्थित रहे

जिला पंचायत सदस्य श्री भगवान शर्मा ने किया अन्न महोत्सव के दौरान राशन वितरण

 मुजफ्फरनगर । पूरे प्रदेश में आज मनाया जा रहा है अन्न महोत्सव राशन की दुकानों पर राशन के साथ बैग भी किए जा रहे हैं वितरित इसी कड़ी में बचन सिंह कॉलोनी में बीजेपी के जिला पंचायत सदस्य श्री भगवान शर्मा ने भी राशन की दुकानों पर राशन वितरण किया


भाजपा सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल ने किया अन्न महोत्सव में फ्री अन्न वितरण


मुजफ्फरनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा 80 करोड़ जनता को मुफ़्त राशन वितरण का कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है इसी क्रमांक में आज विकास अग्रवाल(भाजपा नेता) (नई मंडी मंडल मंत्री) सीमा गोस्वामी ने राशन वितरण किया।

समाजवादी पार्टी के साइकिल यात्रा रैली का जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना




 मुजफ्फरनगर । समाजवादी पार्टी के संस्थापक जयप्रकाश मिश्र की जयंती पर आज भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ उसकी नीतियों को लेकर साइकिल रैली निकाली साइकिल रैली को जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर सपा कार्यालय से रवाना किया शहर में व देहात क्षेत्र में भी साइकिल रैली निकाली जा रही है वई सपाइयों ने कहा कि यह साइकिल रैली भारतीय जनता पार्टी की दलगत राजनीति व नीतियों के खिलाफ बढ़ती हुई महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाली जा रही है और आज इस साइकिल रैली से 2022 के चुनाव मैं सपा की सरकार बनाने के लिए रैली निकाली जा रही है और 2022 में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी वई साइकिल रैली में सपा के धुरंधर गौरव स्वरूप अनिल विधायक राकेश शर्मा सचिन अग्रवाल साजिद हसन सलभ गुप्ता महेश बंसल महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी राशिद सिद्दीकी मुकेश चौधरी गोरव जैन सहित समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी मौजूद रहे वहीं साइकिल रैली में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता वह छोटे-छोटे बच्चे भी साइकिल रैली में सम्मिलित रहे कई जगह सपा की साइकिल रैली से जाम की स्थिति बन गई वई इस भरी बरसात में साइकिल रैली से समाजवादी पार्टियों में जबरदस्त खासा उत्साह नजर आया और भरी बरसात के बीच साइकिल रैली निकाली गई


भोपा थाना क्षेत्र के गांव में दीवार गिरने से 3 वर्षीय बालक की मौत

 मुज़फ्फरनगर । भोपा थाना क्षेत्र के गाँव रुड़कली में दीवार गिरने से 3 वर्षीय बालक की दुःखद मौत परिवार में छाया मातम आज आज सवेरे बारिश के दौरान विवान पुत्र विकास 3 वर्षीय बालक के ऊपर दीवार गिरने से बालक की मौत हो गयी

जर्मनी को हराकर भारत ने 41 साल बाद कांस्य पदक जीता



टोक्यो । ओलिंपिक में गुरुवार को भारत ने जर्मनी को हॉकी में हराकर कांस्य पदक जीत कर 41 साल बाद इतिहास बना दिया। टीम इंडिया ने जर्मनी को पर 5-4 से मात देकर मेडल अपने नाम किया। शुरुआत में पिछड़ी टीम इंडिया ने दूसरे क्वॉर्टर में धमाकेदार वापसी की, तीसरे क्वॉर्टर में जर्मनी पर बढ़ते बनाते ही भारत ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

मैच के शुरुआती दो मिनट में ही जर्मनी ने गोल कर भारत पर 1-0 की बढ़त बना ली थी। जर्मनी ने मैदानी गोल दागा। जर्मनी की टीम शुरुआत से भारत पर हावी होने की कोशिश करती दिखी। हालांकि मैच के पहले 6 मिनट में भारतीय डिफेंडर को पता चल गया है कि उन्हें काफी सतर्क रहने की जरूरत है। भारत को पांचवें मिनट में मिला पेनाल्टी कॉर्नर लेकिन हरमनप्रीत सिंह मौके को नहीं भुना सके।

भारत ने दूसरे क्वॉर्टर के शुरुआती मिनटों में गोल दागकर हिसाब बराबर कर लिया। भारत की ओर से सिमरनजीत ने शानदार गोल दागकर जर्मनी के खिलाफ भारत को 1-1 की बराबरी दिलाई। हालांकि इसके बाद जमर्नी ने अच्छा खेल दिखाते हुए 3-1 की बढ़त बना ली थी, लेकिन भारत की ओर से हार्दिक सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर भारत को 3-3 की बराबरी दिला दी। दूसरा गोल हार्दिक सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर दागा जबकि भारत के लिए तीसरा गोल हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी के सहारे किया। इसके बाद भारत दो गोल और दागकर 5-3 से आगे हो गया। अंतिम समय में जर्मनी ने एक गोल का अंतर कम करने में कामयाबी हासिल की।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 05 अगस्त 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 05 अगस्त 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - आषाढ़)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - द्वादशी शाम 05:09 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

⛅ *नक्षत्र - आर्द्रा पूर्ण रात्रि तक*

⛅ *योग - हर्षण 06 अगस्त रात्रि 01:14 तक तत्पश्चात वज्र*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:22 से शाम 04:00 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:15* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:14* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत*

 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाना मना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *स्वभाव चंचल हो तो* 🌷

👉🏻 *चंचल स्वभाव है,ऐसा चिंतन करके मैं शांत आत्मा हूँ, चिद्ग्न आत्मा हूँ, चैतन्य आत्मा हूँ | चंचलता मन में उसको जाननेवाला चल मन को जाननेवाला अचल मेरा आत्मा-परमात्मा है... ॐ.. ॐ... ॐ ... थोड़े दिन में ठीक हो जाएगा |*

🙏🏻 *- 

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि* 🌷

👉🏻 *06 अगस्त 2021 शुक्रवार को मासिक शिवरात्रि है।*

🙏🏻 *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*

🌷 *1).ॐ शिवाय नम:*

🌷 *2).ॐ सर्वात्मने नम:* 

🌷 *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*

🌷 *4).ॐ हराय नम:*

🌷 *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*

🌷 *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*

🌷 *7).ॐ सद्योजाताय नम:*

🌷 *8).ॐ वामदेवाय नम:* 

🌷 *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:* 

🌷 *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*

🌷 *11).ॐ ईशानाय नम:*

🌷 *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*

🌷 *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*

🌷 *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*

🌷 *15).ॐ प्रधानाय नम:* 

🌷 *16).ॐ व्योमात्मने नम:* 

🌷 *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*

 🙏🏻 *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु* 🙏🏻

👉🏻 *हर महिने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*

👉🏻 *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।*

🙏🏻 *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महीने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जलाके रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।*

🙏🏻*

             

📖 **

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷☘🌹🌺💐🌸🌻🌷🙏🏻पंचक

25 जुलाई रात्रि 10.46 बजे से 30 जुलाई दोपहर 2.03 बजे तक

: 22 अगस्त प्रात: 7.57 बजे से 26 अगस्त रात्रि 10.28 बजे तक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी

04 अगस्त: कामिका एकादशी


18 अगस्त: श्रावण पुत्रदा एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


03 सितंबर: अजा एकादशी


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष

05 अगस्त: प्रदोष व्रत


20 अगस्त: प्रदोष व्रत


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


04 सितंबर: शनि प्रदोष


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

अगस्त 2021

 22 अगस्त रविवार श्रावण

सितंबर 2021

 20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


अमावस्या

8 अगस्त, रविवार श्रावण अमावस्या

07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आजकल आप का परीक्षा का दौर चल रहा है, इस वक्त आप को आप अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, तभी आप किसी भी कार्य को पूर्ण करके सफल हो पाएंगे। आज आय के नए मार्ग आपके सामने खुलेंगे और पुराने निवेशकों से आपको लाभ होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थी यदि विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको एक के बाद एक अच्छी खबर सुनने को मिलती रहेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा और उससे आपको लाभ भी अवश्य होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज उन्हें अपने सीनियर से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में उनके काम आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग व्यस्तता के चलते साथी के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे वह उनसे नाराज हो सकते हैं। आज आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ उत्साह भरा रहेगा। आज आपको एक के बाद एक ऐसी सूचना प्राप्त होगी, जिनको सुनने का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान लगाना होगा, तभी वह परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। संतान की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न चित्त हो उठेंगे। आज व्यवसाय कर रहे लोगों अपने व्यवसाय में कुछ नई तकनीक अपनाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा, लेकिन आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आपको पहले से कोई कष्ट था, तो उसमें आज थोड़ी वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहेगा। यदि आपकी कुछ परेशानियां थी, तो वह फिलहाल कुछ समय तक सिर नहीं उठाएंगी, जिसके कारण आपको थोड़ी राहत मिलेगी। कार्यालय में आज आपके ऊपर कार्य का दिन भार बढ सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन अपने साथी की मदद से आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपको अपने बिजनेस के लिए कोई आईडिया आए, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। यदि उसमें देर की, तो वह आपको फायदा नहीं देगा। यदि आपने अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का मन बनाया है, तो आप अपने काफी कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी परिजन से आज यदि आपके कुछ गिले-शिकवे थे, तो वह समाप्त हों दोस्तों के साथ रहने से आज आपको कुछ लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आपस में किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने कामों के साथ साथ दूसरे के कामों के लिए भी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपको अपने कार्य आगे के लिए टालने पड़ सकते हैं। आज यदि व्यवसाय के लिए कोई निर्णय लेना पड़े, तो उसमें दिल व दिमाग दोनों की सुनना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह नुकसान का सौदा हो सकता है। आज अगर आप दूसरों की मदद करेंगे, तो आपकी मदद करने वाले भी आगे आएंगे। यदि आपको कोई घर परिवार की पुरानी टेंशन चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपने अपने पारिवारिक बिजनेस मे कोई खतरा हो सकता है। कोई आपका फायदा उठा सकता है और आपका धन फंस सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन से फोन के जरिए कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। ऑफिस में साथी भी आज मिलकर कार्य करके खुश होंगे। आज आपको अपने अधिकारियों से वेतन वृद्धि की बात सुनने को मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपको व्यापार में सायंकाल तक कई मुनाफे के सोदै हाथ आएंगे आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन व्यापार में आज आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप अच्छा धन लाभ अर्जित कर पाएंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। परिवार को लेकर आज आपको कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है। यदि आज परिवार के किसी सदस्य के लिए फैसला लेना हो, तो परिवार के बुजुर्ग सदस्य की सलाह अवश्य लें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आज आप कहीं धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी रिश्तेदार की मदद से दूर होगी। जीवन साथी से यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। नौकरी में आज आपकी अपने साथियों से किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर जाने का प्लान बन सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपको थोड़ा सावधानी से रहना होगा क्योंकि आज आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे और यदि आज व्यापार में भी आपकी किसी से अनबन हो, तो वह आपका कोई बनता हुआ काम बिगाड़ सकता है। आज आपको कौन से काम करने है और कौन से नहीं, इस बारे में सोच विचार करना होगा। संतान के स्वास्थ्य में आज कोई समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों को आज अपनी परीक्षा की तैयारी में झुकना होगा, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आपको अपने अपने किसी प्रियजन के लिए कुछ खर्चा करना पड़ सकता है, जो आप को ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। आज आप अपनी संतान की पढ़ाई में आ रही बाधा को दूर करने के लिए उनके गुरु जी से सलाह ले सकते हैं, जो लोग किसी रोग से पीड़ित हैं, उनके कष्टों में आज कमी होगी। ऑफिस में अपने साथियों के साथ मिलकर काम करने से सभी कार्य आसानी से हल करेगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहेगा। आज आपको हर काम को करने में काफी मेहनत की आवश्यकता होगी। आज यदि आप कोशिश करेंगे, तो आपके लिए लम्बे समय से रुके हुए कार्य पूरे होगे, जिससे आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपके पास पड़ोस में कोई वाद विवाद हो, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए, नहीं तो कानूनी हो सकता है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपका आपके परिवार में किसी सदस्य से कोई तनाव चल रहा है, तो आज वह समाप्त होगा


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

बुधवार, 4 अगस्त 2021

पिता बन गया था मुस्लिम, राशिद घर वापसी कर बन गया विकास


शामली . जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के रायजादगान मोहल्ले में रहने वाले युवक राशिद का कहना है कि 12-13 वर्ष पूर्व उसके माता-पिता मुस्लिम बन गए थे, लेकिन वो मुस्लिम नहीं बने रहना चाहता है, इसलिए उसने अपना नाम राशिद से बदलकर विकास रख लिया है. विकास ने बताया कि उसकी पत्नी मंजू देवी और उनके चारों बच्चों ने भी हिंदू धर्म में वापसी कर ली है. उसने बताया कि वर्षों पहले जब उसके माता-पिता ने धर्म परिवर्तन किया था तो उसे समझ नहीं थी. लेकिन अब वो इस भूल को सुधारते हुए हिंदू धर्म में वापसी कर रहा है. विकास ने बताया कि वो इस संबंध में एसडीएम शामली से मिला था, लेकिन उन्होंने यह कहकर उसकी मदद करने से मना कर दिया कि उन्हें इस मामले में जज के पास जाना पड़ेगा. विकास ने कहा कि वो बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपना रहा है. उसकी पत्नी मंजू देवी का कहना है उनके सास-ससुर पूर्व में मुस्लिम बन गए थे, लेकिन वो अब मुस्लिम बने नहीं रहना चाहते. इसलिए उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन किया है. उसने बताया कि जब उसकी शादी हुई थी तो वो लोग हिंदू थे. लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके सास और ससुर ने मुस्लिम धर्म अपना लिया था. लेकिन अब हम हिंदू धर्म में वापसी कर खुश हैं.

अरविंद केजरीवाल के साथ धक्का मुक्की, मंच से गिरे


 नई दिल्ली। हाथरस के बाद अब दिल्ली कैंट सियासी नेताओं की जियारत का केंद्र बन गया है। राहुल गांधी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली कैंट इलाके में 9 साल की मासूम के कथित रेप और हत्या के मामले को लेकर पहुंचे तो वहां उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। धक्का मुक्की के बाद वे मंच से गिर गये।

हत्या की शिकार बालिका का पीड़ित परिवार दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहा है। कई नेता पीड़ित परिवार से मिल रहे हैं। इसी बीच बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब परिवार से मिलने के लिए पहुंचे तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने सीएम केजरीवाल का विरोध किया। बाद में सीएम मंच पर पहुंचे लेकिन धक्का मुक्की और विरोध के चलते वे मंच से गिर गए। उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने संभाला। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी भी की। इसके बाद सीएम गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

नई मंडी थाना क्षेत्र के रजवाहा रोड पर तेज रफ्तार से आ रही 2 कारों की भिड़ंत

 मुज़फ्फरनगर । शहर के व्यस्ततम मार्ग नई मंडी रजवाहा रोड पर तेज रफ्तार से आ रही दो गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर से दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना नई मंडी क्षेत्र के बालाजी विश्वकर्मा रोड पर तेज रफ्तार के चलते दो कारों में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें दोनों तारे जबरदस्त तरीके क्षतिग्रस्त हो गई।


प्रदेश को मिले 14 नए आईपीएस अधिकारी, मुजफ्फरनगर में मिली इस आईपीएस को तैनाती

 लखनऊ। प्रदेश पुलिस को 14 नए आईपीएस अधिकारी मिले हैं। यूपी कैडर के 2018-19 बैच के 14 ट्रेनी आईपीएस अफसरों को पहली तैनाती दी गई है l 



जिले के कद्दावर नेता 8 अगस्त को बसपा छोड़ सपा में होंगे शामिल


 


मुजफ्फरनगर l आगामी 2022 के चुनाव को देखते हुए लगातार नेता एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने की जुगत में लगे हुए हैं । कई नेता पहले ही एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। वहीं जिले में बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता 8 अगस्त को पार्टी छोड़ लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। आपको बता दें कि बसपा के टिकट पर राज्यसभा सांसद रहे राजपाल सैनी और खतौली विधानसभा से चुनाव लड़े उनके बेटे सिवान सैनी 8 अगस्त को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता लखनऊ में ग्रहण करेंगे। राजपाल सैनी बुढ़ाना या खतौली विधान सभा से आगामी चुनाव के लिए सपा से टिकट की भी मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शनी में दिखी विज्ञान के विविध रूपों की झलक



मुजफ्फरनगर । राजकीय इण्टर कॉलेज मुज़फ्फरनगर में 5 दिवसीय कार्यशाला के चौथे दिन  विज्ञान शिक्षकों द्वारा बनाए गए टी एल एम की प्रदर्शनी लगाई गई । इस अवसर पर  जिला विद्यालय निरीक्षक मुज़फ्फरनगर गजेन्द्र कुमार ने कहा कि कार्यशाला के आयोजन से ही समाज को  विज्ञान से जोड़ा जा सकता है और ये ही अवसर होते है जब शिक्षक आपस मे ज्ञान का आदान प्रदान कर पाते है और अपने विषय को उन्नत करने के लिए पर्याप्त समय व अवसर प्राप्त होते है । कार्यक्रम प्रभारी दीपक शर्मा ने  वायु दाब, आर्किमिडीच के सिद्धांत पर मॉडल बनाने सिखाएं।  प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार द्वारा गोलीय दर्पण व लेंस पर आधारित मॉडल व कक्षा में आई सी टी टूल्स का प्रयोग  विषय पर व्याख्यान दिया गया । कार्यक्रम का संचालन डॉ विकास शर्मा ने किया।रेणु देवी के सूचक मॉडल, सुनील गोयल ने पाइथागोरस की प्रमेय,अवधेश कुमार के टेलीफोन मॉडल , प्रणव तायल के अभिकेंद्र अपकेंद्र मॉडल , मदन गोपाल के सूचक मॉडल व वायुदाब मॉडल, राकेश कुमार जायसवाल के परावर्तन के नियम , विनीत गुप्ता के चुम्बक मॉडल , जोगेंद्र कुमार ऊर्जा रूपांतरण, कहकशा के न्यूज़ पेपर की सहायता से बना ब्रेन मॉडल, सीमा गुप्ता के त्रिभुज के गुण पर आधारित मॉडल, महेश कुमार के एटॉमिक स्ट्रक्चर मॉडल, बबिता के अभिकेंद्र मॉडल, निधि  वर्मा के क्रिया प्रतिक्रिया मॉडल, वंदना के तरंग गति मॉडल , गीता देवी के गति के नियम पर आधारित मॉडल, सुधा के ध्वनि मॉडल, संदीप कुमार के आवर्त सारणी आधारित मॉडल, राखी कौशिक के वाष्पन व संघनन मॉडल , मोनिका के केशिकात्व मॉडल,मोहम्मद फारुख के प्रत्यास्थता पर आधारित मॉडल को काफी सराहा गया।राजकमल वर्मा, अमन कुमार, हाकम सिंह आदि का सहयोग रहा ।

भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पश्चिमी क्षेत्र संयोजक बने अशोक बाठला


मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी प्रांत के विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक व सह संयोजक घोषित कर दिए गए हैं।

वरिष्ठ पार्टी नेता अशोक बाठला को प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। व्यावसायिक प्रकोष्ठ में आशुतोष शर्मा सह संयोजक बनाए गए हैं। इसके अलावा मुजफ्फरनगर के सुरेंद्र मलिक कानूनी एवं विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाए गए हैं। मुजफ्फरनगर के रोहन त्यागी पंचायत प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाए गए। अरविंद राज शर्मा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाए गए हैं ।

गुरुवार को जिले में यहां होगा टीकाकरण

 मुजफ्फरनगर । जनपद में  5 अगस्त,(दिन  बृहस्पतिवार) 2021 को  नागरिक निम्नलिखित 43 स्थानों  पर अपना कोविड टीकाकरण करा सकते हैं।



मुजफ्फरनगर और चरथावल में भूकंप के जोरदार झटके


मुजफ्फरनगर । चरथावल क्षेत्र स्थित गांव रोनी हरजीपुर में आए भूकंप के झटके हताहत की कोई सूचना नहीं वहीं चरथावल क्षेत्र से लगते हुए देवबंद में भी  भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। इसका केंद्र मुजफ्फरनगर में ही कहीं पर आंका गया है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर केवल 3.6 मैग्नीट्यूड होने के कारण फिलहाल नुकसान होने की कोई खबर नहीं है।



राम मंदिर के दर्शन 2023 में कर सकेंगे श्रद्धालु


अयोध्या. भगवान राम का भव्य मंदिर 2025 तक बनकर तैयार होगा लेकिन इसके पूर्व दिसंबर 2023 से राम मंदिर को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा. यानि दिसंबर 2023 से भक्त मंदिर में आकर रामलला के दर्शन कर सकेंगे. इस दौरान मंदिर में निर्माण कार्य भी जारी रहेगा. मंदिर परिसर में मंदिर के अलावा एक संग्रहालय, डिजिटल अभिलेखागार और एक शोध केंद्र भी बनेगा. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट  ने राम भक्तों को एक नई सौगात दी है. सभी राम भक्त राम मंदिर निर्माण का काम अब अपनी आंखों से देख सकेंगे. इसके लिए व्यूप्वाइंट का निर्माण किया जाएगा.अयोध्या आने वाले भक्त खुद अपनी आंखों मंदिर निर्माण के कार्य को देख सकेंगे. इसके लिए रामलला के दर्शन मार्ग पर ही एक व्यूप्वाइंट का निर्माण किया जा रहा है. यह पूरी लोहे की जाली से पैक होगा जहां से श्रद्धालु अपनी खुली आंखों से मंदिर निर्माण को देख सकेंगे.

हरियाणवी फिल्मों का हीरो निकला लुटेरा


मेरठ। हरियाणवी फिल्मों का हीरो लुटेरा निकला। एक व्यक्ति से पर्स और मोबाइल लूटकर भाग रहे हरियाणवी फिल्मों के हीरो को दो साथियों समेत पुलिस ने दबोच लिया। इसके अलावा महिला से कुंडल और मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाशों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने 12 घंटे में ही दबोच लिया।

नोएडा निवासी जितेंद्र हरियाणवी फिल्मों में हीरो हैं। तीन दिन पहले वह अपने दोस्त के साथ हरिद्वार में शूटिंग करने गए थे। शूटिंग के बाद वह घर लौट रहे थे। रास्ते में उनको दोस्त नवजीत निवासी मुरादाबाद मिल गया था। आरोप है कि सदर बाजार क्षेत्र में भैंसाली डिपो के पास तीनों ने एक व्यक्ति से मोबाइल और पर्स लूट लिया था। बागपत अड्डे के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तीनों को दबोच लिया और थाने ले आए।सोमवार दोपहर ब्रह्मपुरी क्षेत्र में महिला से कुंडल और मोबाइल फोन लूट लिया था। पुलिस ने 12 घंटे में ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित शंकर निवासी माता का मोहल्ला थाना ब्रह्मपुरी और फरमान निवासी गुदड़ी बाजार थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा 1 जुलाई को हुई लूट के मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस ने फिरोज निवासी लिसाड़ी गेट को भी गिरफ्तार किया है। उस पर लूट के 12 से ज्यादा मुकदमे हैं।

महंगाई के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन


मुजफ्फरनगर। आज कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर  डॉ इसरार सैफी प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने बेरोजगारी दर बढ़ने पर और महंगाई दर बढ़ने पर कलेक्टर ऑफिस में धरना प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम एडीएम प्रसासन अमित कुमार को एक ज्ञापन दिया जिसमें डॉ इसरार सैफी प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश ने बताया कि बेरोजगारी देश में बढ़ रही है और सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही और डीजल पेट्रोल के दाम दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं सभी दाले और सरसों का तेल गैस सिलेंडर इतना महंगा हो गया है कि गरीब की रसोई का हिसाब डगमगा गया भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति भारत सरकार से निवेदन करती है कि महंगाई दर कम की जाए और युवाओं को रोजगार दिए जाएं कारी गययूर जिला प्रवक्ता ने कहा तीनों कृषि कानून वापस लिए जाएं एमएसपी पर गारंटी कानून बनाया जाए वही ज्ञापन देने में ललिता चौधरी कारी गयूर जिला प्रवक्ता नाजिमा सदर तहसील अध्यक्ष सलमा रफी शान मोहम्मद जावेद नैन सिंह हरिलाल और समस्त भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। 

पालिका के 300 सफाई कर्मी बोले वेतन नहीं मिला तो कर लेंगे आत्मदाह

 


मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में सफाई कर्मियों ने वेतन ना मिलने पर बुधवार को जमकर हंगामा किया। उन्होंने वेतन ना मिले पर आत्मदाह की चेतावनी दी।

प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े सभी 300 सफाई कर्मचारियों ने 2 साल से वेतन ना मिलने का आरोप लगाते हुए आज जमकर हंगामा किया। इन सफाई कर्चारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन उनको काम पर लगाया गया था लेकिन करीब 2 साल बीत गए अभी तक वेतन नहीं मिला है। जिसके कारण वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे है। करीब 300 महिला सफाई कर्चारियों ने वेतन ना मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी।

बाइक की टक्कर से महिला की मौत पर हंगामा व रास्ता जाम

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के गांव तावली में मोटरसाइकिल की चपेट में आने से 60 वर्षीया आसिया पत्नी यूनुस की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने बाइक सवार युवकों को पकड़ कर पीटा और रास्ते पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवा दिया। परिजनों ने बिना कार्यवाही के शव को


सुपुर्द ए खाक कर दिया।

मुर्दाबाद के नारों के साथ व्यापारियों ने किया नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन

 


मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम कार्यालय पर पालिका मुर्दाबाद के नारों के साथ प्रदर्शन करते हुए डीएम से मिलकर नगरपालिका में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

डीएम कार्यालय पर नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी ओर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा पत्र संख्या 2170/मिस/2019-20 एल बी सी दिनांक 14-8-2019 के पत्र अनुसार अध्यक्षा नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा अपने पदीय दायित्वों का दुरुपयोग करते हुए मनमाने तरीके से कार्य किए गए जिसमें गंभीर वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताएं संचालित हुई उक्त पत्र में आरोप स्पष्ट किए गए हैं। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि वर्ष 2018 में कांवड़ यात्रा के दौरान नगर क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे लगाए गए थे जिसका कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में बनाया गया था उन कैमरों की लाइनो पर आप्टिकल फाइबर से नेट चलाया जा रहा है। अगस्त 2020 में नगर पालिका परिषद द्वारा संबंधित ठेकेदारों को अग्रिम वर्षों तक कैमरो की लाईने बेच दी गई उक्त कृत्य से नगर की सुरक्षा व पुलिस प्रशासन की गोपनीयता भंग की गई जो अंडरग्राउंड डस्टबिन नगर में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए थे सभी कूड़े से अटे पड़े हैं तथा कूड़ा डस्टबिन के बाहर सड़कों पर फैला रहता है जिससे आज कल बरसात के मौसम में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।

उनका कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वाहन खरीदने में 82.49 लाख का घोटाला साबित हुआ है इस संबंध में गोल्डन ट्रायंगल कंपनी संबंधित अधिकारियो व नगर पालिका अध्यक्षा पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गयी हाउस टैक्स वाटर टैक्स में बेतहाशा वृद्धि के बाद भी आम जनता को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है आबादी के अनुसार सफाई कर्मियो की संख्या बेहद कम है जिसको आवश्यकता अनुसार बढ़ाया जाना चाहिए। नगर पालिका के बड़े-बड़े दावों के बावजूद नगर क्षेत्र की सड़कों का हाल बहुत खराब है गहरे गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं जिसमें पैच वर्क का कार्य होना बेहद जरूरी है नगर की प्रथम नागरिक होने के बावजूद भी नगर पालिका परिषद अध्यक्षा का गलत व्यवहार नगर की जनता के साथ लगातार देखने को मिलता है। इसी को लेकर पूर्व में एक आडियो भी पालिका अध्यक्ष का वायरल हो चुका है नगर पालिका परिषद के ई ओ सही तरीके से कार्य करना चाहते हैं लेकिन नगर पालिका अध्यक्षा के दबाव के कारण विघ्न उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नगर पालिका किरायेदारों की समस्या प्रशासनिक स्थल से हल कराने का प्रयास करें क्योंकि दुकानदार राजस्व सही माध्यम से सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं भ्रष्टाचारियों के माध्यम से नहीं देना चाहते।

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के साथ नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, पवन वर्मा, सरदार बलविंदर सिंह, प्रवीण जैन, अखिलेश शर्मा, तरुण मित्तल, सुनील वर्मा, भूरा कुरेशी, सुनील तायल (नमकीन वाले), शिव कुमार सिंघल, संजीव कुमार, उदित किंगर, विजय कुछल, इम्तियाज खान, कार्तिक गोयल, देवेंद्रसिंह, शहजाद व अमन आदि सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।

सपा की साईकिल यात्रा के प्रभारी बने प्रमोद त्यागी



मुजफ्फरनगर । सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि 5 अगस्त को समाजवादी आंदोलन के नेता पँडित जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर भाजपा सरकार की विफलताओं की पोल खोलने के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रदेशव्यापी आह्वान पर साईकिल यात्रा निकाली जाएगी।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट द्वारा सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करते हुए प्रत्येक तहसील व विधानसभा क्षेत्र में सफल प्रभावी साइकिल यात्रा 60 से अधिक स्थानों से शुरू होकर जनपद के सभी कस्बो व गांवो से होकर गुजरेगी।

सभी जनपदों में सपा की साईकिल यात्रा की सफलता के लिए वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी बनाये जाने के क्रम में मुजफ्फरनगर सपा साईकिल यात्रा का प्रभारी सपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद त्यागी एडवोकेट को बनाया गया है।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी को सपा साईकिल यात्रा का प्रभारी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

उदयवीर सिह को सी एम ओ आफिस मे दी गई विदाई, बेटे ने दी पिता को गिफ्ट मे कार

 



मुजफ्फरनगर। स्वास्थय विभाग के परिवार कल्याण के वरिष्ठ अधिकारी (डी0डी0एच0ई0ओ) चौधरी उदयवीर सिंह को करीब चालीस साल की नौकरी पूरी सफलता के साथ करने पर विदाई दी गई, इस अवसर पर उनके बेटे सूर्य सिह ने पिता को बलोने मारुति कार गिफ्ट की,

सी एम ओ आफिस मे आयोजित विदाई समारोह मे उदयवीर सिंह ने कहा कि उनको भरपूर सम्मान व प्यार मिला। उन्होंने आम जन के लिए काम किया, सी एम ओ डा0महावीर सिंह फोजदार ने उदयवीर सिह की तारीफ कर उनको सम्मानित किया, इस अवसर पर उनके छोटे बेटे सूर्य सिह ने पिता के सम्मान मे सेवानिवृत्त होने पर सरपराईज कार भेंट की।

इस अवसर पर उनके बडे बेटे वसू चोधरी व भतीजे सुधीर पोरिया व शिवानी, निष्ठा भूपेंद्र शर्मा, धर्मेद्र, काव्य, सरगम, सभी ए सी एम ओ अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ गीतांजलि वर्मा ने किया



जिला पंचायत में सतेंद्र बालियान होंगे विपक्ष के नेता

 


मुजफ्फरनगर । जिले में संपूर्ण विपक्ष द्वारा जिला पंचायत में 13 जिला पंचायत सदस्यों ने सतेंद्र बालियान को विपक्ष का नेता चुना है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 04अगस्त 2021

विज्ञापन 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 04 अगस्त 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - वर्षा* 

⛅ *मास - श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - आषाढ़)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - एकादशी शाम 03:17 तक तत्पश्चात द्वादशी*

⛅ *नक्षत्र - मॄगशिरा 05 अगस्त प्रातः 04:25 तक तत्पश्चात आर्द्रा*

⛅ *योग - व्याघात रात्रि 12:52 तक तत्पश्चात हर्षण*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:45 से दोपहर 02:22 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:14* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:14* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - कामिका एकादशी*

 💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कामिका एकादशी* 🌷

➡ *04 अगस्त 2021 बुधवार को कामिका एकादशी है ।*

🙏🏻 *कामिका एकादशी ( व्रत व रात्रि – जागरण करनेवाला मनुष्य न तो कभी भयंकर यमराज का दर्शन करता है और न कभी दुर्गति में ही पड़ता है | व्रत से सम्पूर्ण पृथ्वी के दान के समान फल मिलता है | यह एकादशी सब पातकों को हरनेवाली है तथा इसके स्मरणमात्र से वाजपेय यज्ञ का फल मिलता है | )*

🙏🏻 * *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *प्रदोष व्रत* 🌷

🙏🏻 *हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 05 अगस्त, गुरुवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है, जानिए…*

 👉🏻 *ऐसे करें व्रत व पूजा*

🙏🏻 *- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं।*

🙏🏻 *- इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य (भोग), फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं।*

🙏🏻 *- पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) कर सकते हैं) रहें और शाम को दुबारा इसी तरह से शिव परिवार की पूजा करें।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं। आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं।*

🙏🏻 *- भगवान शिवजी की आरती करें। भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसीसे अपना व्रत भी तोड़ें।उस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।*

 👉🏻 *ये उपाय करें*

*सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्ध्य देें। पानी में आकड़े के फूल जरूर मिलाएं। आंकड़े के फूल भगवान शिवजी को विशेष प्रिय हैं । ये उपाय करने से सूर्यदेव सहित भगवान शिवजी की कृपा भी बनी रहती है और भाग्योदय भी हो सकता है।*


📖 **

📒 **

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

25 जुलाई रात्रि 10.46 बजे से 30 जुलाई दोपहर 2.03 बजे तक

: 22 अगस्त प्रात: 7.57 बजे से 26 अगस्त रात्रि 10.28 बजे तक

: 18 सितंबर दोपहर 3.26 बजे से 23 सितंबर प्रात: 6.45 बजे तक

एकादशी

04 अगस्त: कामिका एकादशी


18 अगस्त: श्रावण पुत्रदा एकादशी


सितंबर 2021: एकादशी व्रत


03 सितंबर: अजा एकादशी


17 सितंबर: परिवर्तिनी एकादशी


प्रदोष

05 अगस्त: प्रदोष व्रत


20 अगस्त: प्रदोष व्रत


सितंबर 2021: प्रदोष व्रत


04 सितंबर: शनि प्रदोष


18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत


पूर्णिमा

अगस्त 2021

 22 अगस्त रविवार श्रावण

सितंबर 2021

 20 सितंबर सोमवार भाद्रपद


अमावस्या

8 अगस्त, रविवार श्रावण अमावस्या

07 सितंबर, मंगलवार भाद्रपद अमावस्या


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने भाई व बहन से स्नेह मिलेगा और वह आपकी कही बातों का अनुसरण करेंगे, जिसे देख कर आपको प्रसन्नता होगी। सायंकालल का समय आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके कारण आपको परेशानी होगी और कुछ धन भी व्यय होगा। आज आपके घर का माहौल किसी सदस्य की नाराजगी के कारण खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने मधुर स्वभाव के कारण उसे अच्छा बनाने में कामयाब रहेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज कुछ परिवर्तन होंगे, जिसको देखकर आप के साथियों का मूड खराब हो सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपका मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके घर आपके किसी मनपसंद साथी का आगमन हो सकता है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और उन्हें बाहर के खान पीन से परहेज के लिए कहना होगा। व्यापार में यदि आज आपका कोई सहयोगी आपको सलाह देगा, तो उसे मान लें, इससे आपको लाभ मिल सकता है। व्यापार के लिए आज आपको कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आज आप किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके पिताजी या फिर आप के अधिकारियों की कृपा से आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की इच्छा की अभिलाषा पूरी होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा और आप परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी पार्टी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपको भरपुर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आपको वाहन के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है। व्यापार मे धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता आज अधिक रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होगी और विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें आप मंजूरी दे सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों को आज लाभ होगा और उनकी योजनाओं को भी गति मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। कार्य क्षेत्र में यदि आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो शीघ्रता व भावुकता में ना लें, नहीं तो भविष्य में वह निर्णय आपको परेशानी दे सकता है। सामाजिक कार्य करने से आज आपकी मांग प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी, जिसे देख कर आपका मन प्रसन्न होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। यदि विद्यार्थियों ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, उसमें आशातीत सफलता मिलेगी, जिससे परिवार के सदस्यों का मान सम्मान बढ़ेगा। घर के बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में क्षेत्र में सुधार होंगे और आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको खान-पान के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि यदि ऐसा नहीं किया, तो आपको कोई पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने प्रियजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। संतान के उत्तरदायित्वों की पूर्ति होने से मन प्रसन्न होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)  

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अनावश्यक व्यय करने से बचना होगा। आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर चलना होगा। यदि ऐसा नहीं किया तो, वह आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको आपके जीवन में चल रही कठिनाइयों से मुक्ति दिलाएगा। यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह सुलझ जायेगी। सायंकाल के समय आज अचानक से आपको धन लाभ हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी वाहवाही होगी और आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, जिससे आपको कोई रोग परेशान कर सकता है। नौकरी पेशा जातकों को आज आपको नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आज आपको अपने अधिकारियों की कृपा से आज वेतन वृद्धि मिलने की भी संभावना बनती दिख रही है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा वाला है। आज आप व्यवसाय के लिए जो भी निर्णय ले किसी के दबाव में आकर ना लें। यदि आज आपने किसी के दबाव में आकर कोई निर्णय लिया, तो वह भविष्य में आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी में आज आपके सहयोगी भी आपकी मदद सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। विपरीत परिस्थितियों मे आज आपको अपने क्रोध पर काबू बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। व्यवसाय के लिए यदि आज कोई यात्रा करनी पड़े, तो आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा। आज कार्य क्षेत्र में भी आपको आपके अधीनस्थ कर्मचारियों के कारण कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन कुछ समय बाद में वह समाप्त हो जाएगा। यदि आज किसी से रुपए का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन बिल्कुल उत्तम नहीं है। आज आपका वह धन फंस सकता है। पारिवारिक संपर्कों से आज आपको लाभ होगा। भाई की मदद से आज आपका अटका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। अगर आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपको आपके मन के मुताबिक आज का दिन आपको आपके मन के मुताबिक लाभ देने वाला रहेगा। वाहन के प्रयोग से आज आपको सावधानी बरतनी होगी, लेकिन उसकी अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के लिए जा सकते हैं। व्यवसाय क्षेत्र में मिलने से हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज यदि आपके मन में कोई आईडिया आए, तो उसे तुरंत आगे बढ़ना है, तभी वह आपको भविष्य में लाभ दे सकेगा। संतान को आज उत्तम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम सफलता लेकर आएगा। संतान की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसका पर लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल होगा। यदि किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त के के लिए सोच रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओ को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में महिला साथी की वजह से किसी परेशानी में आ सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी जरूरी मुद्दे पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपका ग्रहस्थ जीवन आनंदमय व्यतीत होगा। आज आप अपने जीवनसाथी को किसी दूर की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं और उनके लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में तरक्की को देखकर आज मन प्रसन्न होगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को मानसिक व बौद्धिक भार से हाथ छुटकारा मिलता दिख रहा है। माता-पिता की सलाह आज आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी, जिससे आपको लाभ होगा। सायंकाल का समय आज आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके फायदे का कोई सौदा ला सकती है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और शुभाशीष

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57



 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं

रोशनी वेलफेयर सोसाइटी के वैक्सीनेशन कैंप में 460 लोगों का टीकाकरण


मुजफ्फरनगर । सम्राट ग्रुप ऑफ कॉलेज व जिला चिकित्सालय मुज़फ्फरनगर, रोशनी वेलफेयर सोसाइटी, मिरासी मीर जी वेलफेयर सोसायटी, के द्वारा आज कोविड-19 कैम्प में 18 से 45 साल (प्रथम, द्वितीय डोज) तक का कैंप लगाया गया। सभी मोहल्लेवासियों ने अपने और अपने परिवार के 460 लोगों के वैक्सीनेशन कराया। यूनिसेफ से ब्लॉक समन्वयक रिफाकत अली, मेडम तरन्नुम व ह्यूमैनिटी वेलफेयर सोसाइटी से मो. सावेज ने टीकाकरण में पूर्ण सहयोग दिया।रोशनी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. सम्राट महोदय ने कहा कि यह कैंप सम्राट पब्लिक स्कूल में आज कैम्प में आए सभी लोगों का स्वागत करते है और सभी अपने परिवार के साथ अपने आस पड़ोस में सभी को कोविड-19 की वैक्सीन लगवाए।  कैंप में 460 ने वैक्सीनेशन कराई गई क्षेत्र से सभी लोग अपने परिवार को लेकर आएं और अपना वैक्सीनेशन कराया और इस कैंप का अधिक से अधिक फायदा उठाएं।कैम्प में मुख्य रूप से मिरासी मीर जी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजी अली मीर जी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी राशिद मीर जी,रफ़ी खैरी मीर जी कोषाध्यक्ष रोशनी वेलफेयर सोसाइटी, डॉ. अरशद सम्राट प्रधानाचार्य सम्राट इंटर कॉलेज, नुशरत परवीन सम्राट पब्लिक स्कूल, एवं सम्राट पब्लिक स्कूल के समस्त स्टाफ के साथ रोशनी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. सम्राट, एडवोकेट जावेद अहमद सिद्दीकी, शफ़ीक़ अहमद थानवी, हाजी मुनव्वर आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मंगलवार, 3 अगस्त 2021

एम जी पब्लिक के प्रधानाचार्य जीबी पांडे का निधन

मुजफ्फरनगर । सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम की खुशियों के बीच शिक्षा जगत को उस समय बड़ा झटका लगा जब एमजी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य व डायरेक्टर जीबी पांडे का मंगलवार देर रात  दुखद निधन हो गया। बताया जाता है कि वे अस्वस्थ थे। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। शिक्षा जगत में इस खबर से शो


क छा गया।

चौधरी चरण सिंह और जाट समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर रिपोर्ट दर्ज


मुजफ्फरनगर । पूर्व प्रधानमंत्री चौ चरण सिंह पर अमर्यादित टिप्पणी  के विरोध में रालोद छात्र सभा अध्यक्ष सार्थक लाटियान ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। 

तितावी थाने पर भी युवाओं ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि मूलतः छपरौली बागपत का निवासी एक व्यक्ति शाहदरा में रह रहा है। वह लगातार चौधरी साहब और जाट समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है।

मेरठ की भाजपा नेत्री के घर पर मुस्लिम युवती के साथ गैंग रेप के आरोप से सनसनी


मेरठ। शहर की एक भाजपा नेत्री के भाई के इश्क में फंसी मुस्लिम युवती से भाजपा नेत्री के घर में गैंगरेप के आरोपों से सनसनी फैल गई है। देवर और नाबालिग बेटे पर रेप का आरोप लगाया गया है।

बरेली की 22 साल की मुस्लिम लड़की के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस की जांच में सामने आया है कि लड़की तीन माह से मेरठ में भाजपा नेत्री के घर पर रही थी। उसका भाजपा नेत्री के भाई से प्रेम संबंध था। लड़की उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन भाजपा नेत्री को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। लड़की का भाजपा नेत्री के भाई के साथ कई वीडियो और फोटो भी सामने आए हैं। इससे पहले लड़की ने भाजपा नेत्री के देवर और बेटे पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने 28 जुलाई को उनपर केस भी दर्ज कर लिया था। भाजपा नेत्री का बेटा अभी 14 साल का है। भाजपा नेत्री मेरठ में गौ रक्षक और लव जिहाद के खिलाफ आवाज भी उठाती रही हैं। उनके समर्थन में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी उतर आए हैं। उन्होंने इंस्पेक्टर पल्लवपुरम को 3 दिन का समय दिया है। कहा है कि यदि पूरे मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वह पल्लवपुरम थाने का घेराव कर वहीं पर धरना देंगे।

बरेली की 22 साल की मुस्लिम युवती ने अप्रैल माह से मेरठ में भाजपा नेत्री के यहां रह रही थी। युवती की नजदीकी भाजपा नेत्री के भाई से हो गई। भाजपा नेत्री ने जब अपने भाई और युवती को समझाने की कोशिश की तो युवती ने भाजपा नेत्री के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया। युवती ने भाजपा नेत्री के 34 वर्षीय भाई से शादी करने की बात कही, इस पर भाजपा नेत्री को ऐतराज हुआ। उन्होंने अपने भाई और मुस्लिम युवती दोनों को ही डांटा और कहा कि किसी भी कीमत पर यह बर्दाश्त नहीं है। उसके बाद युवती मेरठ से अपने घर बरेली चली गई।  वहां उसने गैंगरेप की शिकायत की।

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गया यूपी का बड़ा अफसर

 


लखनऊ । अफसरों को फंसाने वाले गिरोह के शिकार आईपीएस अधिकारी वैभव कृष्ण के बाद विशेष सचिव शिक्षा आरवी सिंह का एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह सचिवालय के कमरे में ही महिला से ऑन लाइन अश्लील हकरतें करते हुए पाये गये। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कुछ लोगों ने इस वीडियो को उनके निजी मोबाइल नंबर पर भेजकर रंगदारी भी मांगी है। विशेष सचिव ने साइबर क्राइम सेल में इसकी शिकायत सोमवार देर शाम किया है। हालांकि मुकदमा दर्ज कराने की बात तो कही है लेकिन मंगलवार देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।

हाल ही में सचिवालय सेवा के आरवी सिंह प्रोन्नत होकर बेसिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बने। विशेष सचिव आरवी सिंह का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह सचिवालय के एक कमरे में महिला के साथ ऑन लाइन आपत्तिजनक हरकत करते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो रितिक शर्मा नाम के एक युवक के सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक आईडी से आरवी सिंह के वाल पर शेयर किया गया था। इसके शेयर होने के बाद दोनों के अकाउंट बंद हो गये। इस वीडियो में विशेष सचिव ऑन लाइन युवती से चैटिंग भी करते हुए नजर आ रहे हैं।

विशेष सचिव शिक्षा आरवी सिंह ने साइबर क्राइम सेल में दिये गये शिकायती पत्र में बताया कि वीडियो मार्च महीने का है। उनके खिलाफ साजिश की गई है। उनको धोखे में रखकर यह वीडियो बनाया गया। अब इस वीडियो के जरिए उनको ब्लैकमेल किया जा रहा है। वह सचिवालय में काम कर रहे थे। इसी दौरान सोशल वर्कर के रुप में एक युवती ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। युवती के दोस्तों की सूची में कई स्थानीय मीडियाकर्मी भी शामिल थे। उसको देखने के बाद रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। कार्यालय में काम के दौरान एक लिंक आया। उस पर क्लिक करते ही वीडियो देखकर वह परेशान हो गये। कुछ देर बाद ही वीडियो क्लिप टाइप का उन लोगों ने मुझे भेजा और ब्लैकमेल करने लगे। एसीपी साइबर क्राइम सेल विवेक रंजन राय ने कहा कि विशेष सचिव आरवी सिंह ने सोमवार देर शाम को वायरल वीडियो के संबंध में शिकायत की है। उन्होंने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक की वाॅल पर वीडियो शेयर करने वाले ने उनसे ब्लैकमेलिंग भी की है।

नई मंडी व बारात घर गांधी कालोनी में टीकाकरण के लिए उमड़े लोग





मुजफ्फरनगर । बारात घर गांधी कॉलोनी में निशुल्क कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ विजय शुक्ला भाजपा जिला अध्यक्ष, प्रमोद ऊंटवाल विधायक, श्रीमती रेनू गर्ग जिला मंत्री, सुदर्शन सिंह बेदी, विजय वर्मा भाजपा नेता, राजेश पराशर नई मंडी मंडल अध्यक्ष, विशाल अग्रवाल द्वारा  किया गया।

मुख्यमंत्री  ने आज मुजफ्फरनगर जिले में 40000 टिके लगाने का आवाहन किया था जिसके तहत सीएमओ फौजदार एवं डॉ गीतांजलि ने अपनी पूरी टीम के साथ वहां आकर स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन के अनुसार निर्देश दिए एवं 1 दिन में सर्वाधिक 600 टीके लगाने का लक्ष्य दिया जिसको विजय वर्मा भाजपा नेता, शोभित, कपिल पाल, शेखर सिंगल, राजेंद्र कुमार, नितेश बक्शी,  दिनेश गिरधारी एवं सुंदर राजदेव द्वारा समय से पूर्व पूरा कर लिया गया। विजय शुक्ला  जिला अध्यक्ष भाजपा,  प्रमोद ऊंटवाल विधायक, सीएमओ  फौजदार एवं डॉ गीतांजलि ने वहां आकर पूरे कार्यक्रम का निरीक्षण किया एवं कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की और इस सफल व्यवस्थित कार्यक्रम के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दी।


आज दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज, नई मंडी में कोविशील्ड वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 326 व्यक्तियों ने अपना टीकाकरण करवाया । सर्वे दम वेलफेयर सोसाइटी रजि द्वारा गुलशन राय जैन की धर्मशाला में 500 लोगों के लिए आयोजित कैम्प में भाजपा के जिला अध्यक्ष  विजय शुक्ला, व्यापारी नेता संजय मित्तल, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम एस फौजदार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि और जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने शिविर में पहुंचकर कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण को नितांत आवश्यक बताया। इससे पूर्व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर महामारी के नियंत्रण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई । भाजपा नेता और स्काउट की जिला सचिव श्रीमती रेनू गर्ग,डी ओ सी श्री भारत भूषण और विद्यालय के स्काउट प्रभारी/प्रवक्ता श्री अनिल कौशिक ने  स्काउट और गाइड के सहयोग से आयोजन को सफल बनाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार शर्मा और प्रबंधक  विनोद संगल ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त कर किया ।  टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रवक्ता श्री अनिल शर्मा, श्री सुभाषचन्द्र, श्री प्रभात गौड़, इंच्छाराम, वाजिद अली, शेर अफगन, सुनील-हिंदी, श्रीमती अरुणा रानी, रुपम इत्यादि ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया ।

प्रदेश में 2 आईएएस अधिकारियों सहित 18 पीसीएस के तबादले

 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2 आईएएस और 18 पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं ।

जिनमे आईएएस ईशा प्रिया (2016) सीडीओ मैनपुरी को सीडीओ रायबरेली, आईएएस प्रेरणा शर्मा (2014) सीडीओ शाहजहापुर को नगर आयुक्त फ़िरोज़ाबाद बनाया गया है। वहीं पीसीएस ब्रजेश कुमार को ग़ाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण का सचिव, रविंद्र कुमार एडीएम बुलन्दशहर को सीडीओ देवरिया, संतोष राय सचिव जीडीए को सीडीओ इटावा, विनोद कुमार सीडीओ मैनपूरी, विजय कुमार सीडीओ सहारनपुर, अनिल सिंह सीडीओ लखीमपुर, एसबी सिंह एडीएम सहारनपुर को सीडीओ शाहजहांपुर, अर्चना द्विवेदी अपर नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ को एडीएम सहारनपुर, पीसीएस गौरव श्रीवास्तव को सिटी मजिस्ट्रेट प्रयागराज, पीसीएस कमलेश चंद्र एडीएम न्यायिक सिद्धार्थनगर को एडीएम श्रावस्ती के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

डायट प्रवक्ता के बेटे ने किया स्कूल टॉप


मुजफ्फरनगर। जनपद में कार्यरत कई अध्यापकों के बालक बालिका सीबीएससी हाईस्कूल व परीक्षा सी0बी0एस0ई इंटर परीक्षा में टॉपर बने हैं। डायट मुजफ्फरनगर की प्रवक्ता बबीता तोमर के बेटे उच्च प्राथमिक विद्यालय सीमली स्कूल के ई0प्रधानाध्यापक रविंद्र रविंद्र सिंह के बेटे ने अपने-अपने विद्यालयों में टॉप किया है।

 डायट मुजफ्फरनगर की प्रवक्ता डॉ बबीता तोमर ने बताया कि उनके बेटे शिवम पवार जो इस समय एस डी पब्लिक स्कूल कक्षा 11 में प्रवेश दिलाया गया है उसने हाई स्कूल सीबीएसई परीक्षा मे सहारनपुर जनपद के ननोता के ब्राइट होम स्कूल को टाप किया है। और 95 . 4 अंक लाकर विद्यालय के पीसीएम ग्रुप में इस विद्यालय को टॉप किया है। बालक शिवम पवार के पिता सुनील कुमार   इंटर कॉलेज जड़ौदा पांडा सहारनपुर में प्रवक्ता है वही शिवम पवार की माता डायट मुजफ्फरनगर में बबीता तोमर प्रवक्ता है । इनका परिवारजन ऋषभ विहार में रहता है ।इसके साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत उच्च प्राथमिक विद्यालय कमपोजिट स्कूल सीमली विकासखंड सदर रविंदर सिंह इंचार्ज अध्यापक के बेटे सूर्य प्रताप सिंह ने   87 .4 अंक लाकर आईआईएमटी मेरठ के विद्यालय को  इंटर पीसीएम मेटॉप किया है। रविंद्र सिंह परिवार सहित जाट कॉलोनी में निवास करते हैं।

दोनों ही बच्चों को सभी ने  शुभकामनाएं दी।

वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा ने कराया टीकाकरण


मुजफ्फरनगर । स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा भवन लक्ष्मण विहार पर निशुल्क प्रथम व द्वितीय कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का कैंप लगाया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी गौरव स्वरूप और जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विजय शुक्ला रहे सभा के अध्यक्ष राजकुमार गोयल जी द्वारा आने वाले अतिथियों का फूल के गुलदस्ते देकर स्वागत किया गया कार्यक्रम की देखरेख वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा के महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया गया लगभग 300 के करीब वैक्सीन लगाई गई आने वालों के बीच पूर्ण रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया सैनिटाइजर और मास्क का पूरा प्रयोग किया गया। गौरव स्वरूप और विजय शुक्ला द्वारा सभा के सभी मेंबरों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी गई । कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज कुमार गोयल, शलभ गुप्ता एडवोकेट , राजेंद्र कुमार , सुधीर एरन , कुलदीप गुप्ता, अमित गुप्ता एडवोकेट, शशांक, जनार्दन विश्वकर्मा, रचित गोयल, अनित शर्मा आदि मौजूद रहे।

होली चाइल्ड स्कूल के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया



मुजफ्फरनगर । होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर में हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2021 के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया।

हाईस्कूल में खुशनिगा-91%, लक्की खाटियान-89%, मुस्कान-88.5%, क्रिष्टी 87%, तनु-86.6%, शिवांग रावत-86.1%, आदेश-85.8%, वंश कुमार-85.6% तथा इण्टरमीडिएट में अमन चौधरी-81%, पायल सैनी, आनन्द कुमार, तानिया रानी, शालू, अभिषेक खाटियान 80% . हया तथा प्रिया 79.5% अंक प्राप्त किये।

प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, जितेन्द्र कुमार, सुरेखा, अजीत सिंह, धीरज बालियान, अमित धीमान, मनोज कुमार, सचिन कुमार तथा आजाद सिंह ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

शिव भक्तों को गंगाजल उपलब्ध कराने की मांग


मुजफ्फरनगर। हिन्दू महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय से मुलाकात कर  विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। एसपी सिटी ने सभी समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया है। हिंदू महासंघ के संरक्षक मनीष चौधरी के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय से उनके कार्यालय में मुलाकात कर सभी मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें जिला प्रशासन द्वारा गंगाजल की उपलब्धता कराने, महाशिवरात्रि पर जनपद में शराब व मीट की दुकान बंद करने, ब्यूटी पार्लरों पर पुरुष कारीगरों की पाबंदी व हरियाली तीज पर महिलाओं को पुरुष कारीगर मेंहदी लगाने के लिए रोक लगाई जाए, आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। हिंदू महासंघ की टीम ने हरिद्वार से गंगा जल लाकर टाउन हॉल से शिवभक्तों को गंगाजल वितरित करने की मांग उठाई।  हिंदू महासंघ के सभी घटक दलों के नेताओं को एसपी सिटी ने सभी मांगों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान हिंदू महासंघ के संरक्षक मनीष चौधरी, केपी चौधरी, डा. जलसिंह वर्मा, सुरेंद्र मित्तल, नवीन कश्यप, बिट्टू सिखेडा, संदीप जिंदल, गौरव सिंह आजाद, लक्की चौधरी, विक्की चावला, विनोद वत्स, अशोक गुप्ता, मनीष चौधरी गोलू आदि मौजूद रहे।

टीजीटी परीक्षा की तैयारी को लेकर डीएम चंद्र भूषण सिंह ने दिए दिशानिर्देश

 


मुजफ्फरनगर । प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा (टी0जी0टी0 2021)  के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी ने की बैठक लेकर दिशानिर्देश दिए। जिले में 06 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियां में परीक्षा आयोजित होगी। कोई भी परीक्षार्थी बिना मास्क के परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नही कर सकेगा। 

जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में 07 व 08 अगस्त 2021 को दो पालियों में जनपद मुजफ्फरनगर के 06 परीक्षा केन्द्रों पर होने वाली उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा (टी0जी0टी0 परीक्षा) वर्ष 2021 के सफल संचालन हेतु लोकवाणी सभागार कलक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में बैठक आहूत की गयी।

जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा निर्देश दिये गये कि उक्त परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिये किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार की पाठ्य-सामग्री, कैलकुलेटर, डॉकुपेन, स्लाइड रूलर, लॉग टेबल तथा कैलकुलेटर की सुविधा वाली इलैक्ट्रानिक घडियां, मुद्रिति अथवा लिखित सामग्री, कागज के टुकडे, मोबाइल फोन, पेजर अथवा किसी भी प्रकार का उपकरण परीक्षा कक्ष में लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। उक्त के अतिरिक्त कोविड हेल्प डेस्क बनाने तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर प्राप्त मात्रा में मास्क, थर्मल स्केनर तथा सेनेटाइजर की व्यवस्था के भी निर्देश दिये गये। कोई भी परीक्षार्थी बिना मास्क के परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नही करेंगा। गेट पर सभी अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। छात्रों के मोबाइल/बैग आदि को जमा करने की उचित व्यवस्था यथा अलग से क्लॉक रूम की व्यवस्था केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा की जाएगी तथा बैग/मोबाइल रख-रखाव हेतु स्टीकर व रबर बैंड से बांधकर सुरक्षित रखा जाए जिससे कि परीक्षा समाप्ति के उपरान्त किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। नगर मजिस्ट्रेट तथा जिला विद्यालय निरीक्षक विभागीय निर्देशानुसार ट्रेजरी के डबल लॉक से परीक्षा केन्द्रों पर समय से प्रश्न पत्र पहुंचाएंगे।

उन्होने निर्देश दिये कि परीक्षा केन्द्रो पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराते हुए दो कक्ष निरीक्षको तथा पर्यवेक्षक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में प्रश्न पत्र खोले जाएंगें। कक्ष निरीक्षकों को अतिरिक्त पांच पांच मास्क उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये गये है। परीक्षार्थियों को प्रथम पाली में अधिकतम् प्रातः 09ः40 बजें तक तथा द्वितीय पाली में अधिकतम् दोपहर 02ः40 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश दिया जा सकता है तथा किसी भी परीक्षार्थी कों परीक्षा समाप्ति से पूर्व बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थियों से ओ0एम0आर0 शीट की प्रविष्टि सावधानीपूर्वक भरवाएंगे जिससे कि दूसरी ओ0एम0आर0 शीट देने की स्थिति उत्पन्न न हो। परीक्षार्थी के चेहरे की पहचान तथा गहन तलाशी परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर ही की जाएगी। किसी भी केन्द्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, सचल दल प्रभारियों को स्मार्ट फोन रखने की अनुमति नहीं होगी। । परीक्षा में लगे लोगों से इतर कोई भी बाहरी व्यक्ति परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश नहीं करेगा। वाहन हेतु केन्द्रों पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। परीक्षा की शुचिता  मुख्यमन्त्री की प्राथमिकताओं में सम्मिलित है। पूरी परीक्षा के दौरान एस0टी0एफ0 सक्रिय रहेगी। इलैक्ट्रानिक डिवाइस के सम्बन्ध में पूरी सतर्कता बरती जाए। इसके लिये पुलिस प्रशासन को भी निर्देशित किया गया।

 जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त परीक्षा में प्रथम दिवस दिनांक 07.08.2021 की प्रथम पाली में कुल 2372 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे जो 04 परीक्षा केन्दों पर प्रातः 09.ः30 बजे से दोपहर 11ः30 बजे तक तथा दूसरी पाली में 3109 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे जो 06 परीक्षा केन्दों पर दोपहर 02ः30 बजे से सांय 04ः30 बजे तक सम्पन्न होगी इसी प्रकार परीक्षा के द्वितीय दिवस दिनांक 08.08.2021 की प्रथम पाली में कुल 2323 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे जो 04 परीक्षा केन्दों पर प्रातः 09.ः30 बजे से दोपहर 11ः30 बजे तक एवं दूसरी पाली में 1886 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे जो 04 परीक्षा केन्दों पर दोपहर 02ः30 बजे से सांय 04ः30 बजे तक सम्पन्न होगी। जिलाधिकारी द्वारा सभी परीक्षा केंन्द्रों को दो सैक्टर में बांटकर सैक्टर व स्टेटिक मैजिस्ट्रेट्स की तैनाती कर दी गयी है इसके अतिरिक्त प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक एक स्टेटिक मैजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरूष सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की सेवा में पत्र प्रेषित किया जा चुका है। परीक्षा को निर्विध्न एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु दो सचल दलों का भी गठन कर दिया गया है। परीक्षार्थी को अपने उत्तर केवल काले बॉलपाइंट पैन से ही अंकित करने हैं। उपस्थिति पत्रक पर (व्डत्) का क्रमांक, पुस्तिका की सीरीज, आवेदक के हस्ताक्षर अनिवार्य है। परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर के दायरे में कोई भी फोटो स्टेट की दुकान खुली नहीं रहेगी। परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर वीडियोग्राफी करायी जाएगी। समस्त सैक्टर व स्टेटिक मैजिस्ट्रेट्स परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षकों, सचल दल प्रभारियों के लिये अपनी संस्था/कार्यालय का पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। समस्त स्टेटिक मैजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक परीक्षा प्रारम्भ होने से दो घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्रो पर अनिवार्य रूप से पहुंचेगे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर भौतिक संसाधन यथा विद्युत/जेनरेटर, शुद्व पेयजल, प्रसाधन आदि की समुचित व्यवस्था कर ली जाए।बैठक में अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन), अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), उपजिला मजिस्ट्रेट सदर/खतौली/बुढाना, नगर मजिस्ट्रेट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त सैक्टर मजिस्ट्रेट, समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट, समस्त पर्यवेक्षक, समस्त केन्द्र व्यवस्थापक तथा समस्त सचल दल प्रभारी तथा अन्य समस्त अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के अन्त में जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।

सिविल लाइन क्षेत्र में ट्रेन के आगे आने से युवक के हुए 2 टुकड़े

 


मुजफ्फरनगर । सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे लाइन पर युवक के रेल की चपेट में आ जाने से शरीर के दो टुकड़े हो गए। 

आपको बता दें कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे लाइन पर अचानक ट्रेन आ जाने से युवक रेल की चपेट में आ गया। जिससे उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...