शुक्रवार, 20 नवंबर 2020

लेखपाल भर्ती में ढील पर मिली लताड


 लखनऊ । प्रदेश के चार मंडलों आगरा, सहारनपुर, मेरठ और बरेली के मंडलायुक्तों को लेखपालों के खाली पदों पर भर्ती में लापरवाही पर लताड के साथ राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ने उन्हें दो दिन में अपने हस्ताक्षर से लेखपाल के खाली पदों पर भर्ती संबंधी प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है।

राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा के दौरान मंडलायुक्तों को निर्देश दिया है कि लेखपाल भर्ती के लिए आरक्षण के संबंध में समय-समय पर जारी अधिनियमों व नियमों के आधार पर स्वयं परीक्षण करते हुए खाली पदों का ब्योरा एकत्र कराएंगे। इसके आधार पर तीन सालों वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 तक के रिक्त पदों का त्रुटिरहित प्रस्ताव दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया छह माह में अभियान चलाकर पूरी की जाएगी। इसके आधार पर विभागों को संबंधित भर्ती बोर्ड या आयोग को खाली पदों पर भर्ती संबंधी प्रस्ताव भेजना है।

प्रतापगढ़ में बोलेरो ट्रक से टकराई, 14 बारातियों की मौत

  प्रतापगढ़ l


बारातियों से भरी बोलेरो खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलते ही एसपी अनुराग आर्य मौके पर पहुंचे। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। कुंडा थाना क्षेत्र के जिगरापुर चौसा से गुरुवार रात नवाबगंज के शेखवापुर में बारात गई थी। रात में करीब 2 बजे कई बाराती बोलेरो से लौट रहे थे। मानिकपुर थाना क्षेत्र के देशराज के इनारा के पास बोलेरो सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार 14 लोगों की मौत हो गई। मरनेवालों में 5 बच्चे बताये जा रहे हैं।पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 20 नवम्बर 2020

 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 20 नवम्बर 2020


*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत*

⛅ *मास - कार्तिक*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - षष्ठी रात्रि 09:29 तक तत्पश्चात सप्तमी*

⛅ *नक्षत्र - उत्तराषाढा सुबह 09:23 तक तत्पश्चात श्रवण*

⛅ *योग - गण्ड सुबह 08:03 तक तत्पश्चात वृद्धि*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:01 से दोपहर 12:24 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:53* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:54* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞बिगड़े या रुके काम बनाएं : कोई काम न बन रहा हो तो 19 शनिवार तक आप पीपल के पेड़ में धागा लपेटें और तिल के तेल का ही दीया जलाएं। इस दीये में 11 दाने काली उड़द के जरूर रखें।

 

रविवार को छोड़कर हर दिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर ही काम के लिए बाहर निकलें, सारे काम बनेंगे।


🌷 *धन-सम्पत्ति के लिए क्या करें* 🌷

🙏🏻 *घर के अंदर, लक्ष्मी जी बैठी हों ऐसा फोटो रखना चाहिए और दुकान के अंदर, लक्ष्मी जी खड़ी हों ऐसा फोटो रखना चाहिए।*

🙏🏻 *ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाने से तथा पूजा के स्थान पर गंगाजल रखने से घर में लक्ष्मी की वृद्धि होती है।*

🙏🏻 *नौकरी-धंधे के लिए जाते हों और सफलता नहीं मिल पाती हो तो इक्कीस बार 'श्रीमद् भगवद् गीता' का अंतिम श्लोक बोलकर फिर घर से निकलें तो सफलता मिलेगी। श्लोकः*

🌷 *यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः।*

*तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिर्मम।।*

🙏🏻 *पीपल के पेड़ में शनिवार और मंगलवार को दूध, पानी और गुड़ मिलाकर चढ़ायें और प्रार्थना करें कि 'भगवान! आपने गीता में कहा है 'वृक्षों मे पीपल मैं हूँ।' तो हमने आपके चरणों में अर्घ्य अर्पण किया है, इसे स्वीकार करें और मेरी नौकरी धंधे की जो समस्या है वह दूर हो जाय।'*

🙏🏻 *श्रीहरि.... श्रीहरि... श्रीहरि – ऐसा थोड़ी देर जप करें। तीन बार जपने से एक मंत्र हुआ। उत्तराभिमुख होकर इस मंत्र की 1-2 माला शांतिपूर्वक करें और चलते-फिरते भी इसका जप करें तो विशेष लाभ होगा और रोजी रोटी के साथ ही शांति, भक्ति और आनंद भी बढ़ेगा। बस, अपने-आप समस्या हल हो जायेगी।*

🙏🏻 *लक्ष्मी चाहने वाला मनुष्य भोजन और दूध को बिना ढके न रखे।*

         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

🏡 *ऐसी चीजें न रखें पर्स में*

*देखने में आता है कि कुछ लोग पर्स में बहुत सी ऐसी चीजें रख लेते हैं, जिनका कोई उपयोग नहीं होता और लंबे समय तक पर्स में रखे रहने से उनमें नकारात्मक प्रभाव बढ़ जाता है। इसलिए जो भी कागजात या अन्य कोई चीज जो गैरजरूरी हो, उसे तुरंत अपने पर्स से निकाल दें।*

🏡 *पर्स में कभी भी कोई अश्लील चित्र या अन्य अश्लील सामग्री भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से पर्स की बरकत खत्म हो जाती है और जीवन में नकारात्मकता बढ़ने लगती है।*

         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *हृष्ट - पुष्ट शरीर* 🌷

🍚 *जौ को पानी में भिगोकर, कूट के, छिलकारहित कर उसे दूध में खीर की भांति पकाकर सेवन करने से शरीर हृष्ट-पुष्ट और मोटापा कम होता है l*

🙏🏻💐🙏🏻

पंचक

21 नवंबर 

रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक

19 दिसंबर 

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


नवंबर 2020


20 शुक्रवार छठ पूजा

25 बुधवार देवुत्थान एकादशी

27 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 सोमवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत

दिसंबर 2020 त्यौहार

3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी

11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी

12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)

13 रविवार मासिक शिवरात्रि

14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या

15 मंगलवार धनु संक्रांति

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


मेष 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप अपने काम में आज पूरा मन लगाकर मेहनत करेंगे। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर होने की सूचना मिल सकती है। काम में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आर्थिक तौर पर बहुत से अच्छे नतीजे मिलेंगे। पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। माता-पिता का सहयोग भी मिलेगा और उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। अपनी किसी रुचि को आगे बढ़ाएंगे। प्रेम जीवन में प्रिय का साथ मिलेगा और वे आपसे आज बड़ी अच्छी-अच्छी बातें करेंगे। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे और जीवन साथी के साथ संतान के लिए कुछ खरीद सकते हैं।

वृष 

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिसकी वजह से आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज आपके अटके हुए और बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। धन प्राप्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक जीवन में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धन प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। जीवन साथी आपके परिवार वालों को बुरा भला कह सकता है। व्यापार के सिलसिले में जबरदस्त लाभ के योग बन रहे हैं। धार्मिक आचरण करेंगे और उससे संबंधित खर्च भी करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर रहेगा, इसलिए प्रिय से कोई भी झगड़ा ना करें।

मिथुन 

आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं और मानसिक रूप से भी आप तनावपूर्ण स्थितियों में रहेंगे। आपकी निर्णय लेने की शक्ति प्रभावित होगी। दांपत्य जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका जीवनसाथी धार्मिक आचरण करेगा और परिवार में कोई पूजा पाठ हो सकता है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज अपने ससुराल पक्ष से आज मिलने से बचना चाहिए, क्योंकि झगड़ा हो सकता है और उनके परिवार में किसी का स्वास्थ्य भी पीड़ित हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी अनुकूल रहेगा। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। नौकरी के सिलसिले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो साबित हो सकता है। बिज़नस में आज आपको बहुत फायदा मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है, लेकिन आपका रिश्ता बेहतर तरीके से चलेगा। एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी। यदि जीवन साथी से कोई गलती हुई है, तो आज उन्हें अपनी गलती का एहसास होगा। उसके लिए वे आपसे क्षमा मांग सकते हैं। आप भी उनकी बात समझेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा ध्यान देना आपके लिए अच्छा होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य गति से चलेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन आपके घर से जरूरत की चीजों पर ही होंगे।

सिंह 

आज मानसिक तनाव हावी रहेगा और थोड़ी शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिसकी वजह से दिनमान सामान्य रहेगा। जोड़ों में दर्द या एसिडिटी की समस्या आपको परेशान कर सकती है। किसी बहुत पुरानी बात को लेकर आपका काफी खर्चा भी हो सकता है। आज किसी भी विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में आज का दिन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी से आपका प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन की बात करें, तो अपने प्रिय से आप किसी धार्मिक दृष्टिकोण पर विचार विमर्श करेंगे। इससे आप दोनों को एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे और आज सोच समझकर निवेश करे और किसी के कहने में आकर अपना पैसा कहीं ना लगाएं।

कन्या 

आज का दिन मध्यम रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज उतार चढ़ाव देखेंगे। आप और आपके प्रिय के बीच हुई झड़प हो सकती है, जिसके बाद आप अपनी गलती स्वीकार कर सकते है और संबंध बेहतर हो जाएंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छा से निभाएगा और आपका विवाह बंधन मजबूत होगा। जहां तक बात आपके काम की है, तो काम के सिलसिले में आज आप थोड़े कमजोर पड़ सकते हैं। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप के काम करने के लिए जगह सही नहीं है। इसलिए आप नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को फायदा मिलेगा, लेकिन ट्रैवलिंग के लिए दिन अच्छा नहीं है।

तुला 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में कोई नई बात आपके सामने आएगी या किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप चिंतित रहेंगे। इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा, लेकिन फिर भी आप अपने मनोबल के कारण अपने काम को सही अंजाम तक पहुंचा पाएंगे। बिना सोचे विचारे बात करने से आपको परेशानी हो सकती हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। उनका परिवार उनके प्रति प्रेम प्रदर्शित करेगा, जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उनके लिए भी दिन अनुकूल है, जीवन साथी के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की प्लानिंग हो सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा।

वृश्चिक 

आज का दिन कुछ हद तक अनुकूल रहेगा। ट्रैवलिंग करने के लिए बेहद अच्छा दिन है। उससे आपको बेनिफिट भी मिल सकते हैं। आपको आज कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और कुछ पुराने मित्रों से भी भेंट हो सकती है। परिवार का वातावरण काफी खूबसूरत रहेगा और परिवार में सुख शांति रहेगी। आपका स्वास्थ्य मजबूत होगा और आप स्वयं में ऊर्जा का अनुभव करेंगे। धन प्राप्ति के उद्देश्य से दिनमान अनुकूल रहेगा। भाग्य आपको कर्म करने के लिए प्रेरित करेगा। आज आप जितने प्रयास करेंगे, उसका आपको लाभ मिलेगा। अपने कार्यस्थल पर आपको अच्छे अनुभव होंगे और उसकी वजह से आप अपने काम को पसंद करेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ी तनाव की स्थिति बन सकती है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनके लिए दिन प्यार में रोमांटिक होकर खुशी से दिन बिताने की ओर संकेत दे रहा है।

धनु 

आज का दिन मान आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप जिस मानसिक दबाव को स्वयं पर महसूस कर रहे थे। आज उससे आपको मुक्ति मिल सकती है। कुछ नया करने का विचार करेंगे, जिसके कारण आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा। खर्चे बने रहेंगे, फिर भी आर्थिक रूप से आप मजबूती अनुभव करेंगे। काम के सिलसिले में आज काफी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपको शासन का सहयोग मिलेगा और राज्य पक्ष से लाभ होगा। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। रिश्तो में अनुकूलता रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

मकर 

आज का दिन आप काफी हल्का महसूस करेंगे, खर्चों का बोझ कम होगा, जिससे आपको राहत मिलेगी। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और खर्चे कम होंगे। आर्थिक तौर पर आप मजबूत बनेंगे। आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। आप हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में कुछ लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से भविष्य के किसी खास मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा।

कुंभ 

आज आप अंदर से खुश नजर आएंगे और अपने चारों तरफ सब को खुश रखने की कोशिश करेंगे, जिससे आज लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। इस कारण से आज आपको ताजगी महसूस होगी। काम के सिलसिले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा और आप मजबूती से अपना काम करेंगे। आपके बॉस से भी आप की स्थिति सुधरेगी। आप किसी लंबी यात्रा या विदेश जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर दिन थोड़ा सा कमजोर हो सकता है क्योंकि आप के खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेम जीवन में दिन अनुकूलता वाला रहेगा और आप अपने प्रिय को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज खुशनुमा रहेगा।

मीन 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कहीं तरफ से लाभ हो सकता है क्योंकि भाग्य भी आपके पक्ष में रहेगा। इस वजह से कार्य में सफलता मिलेगी और आपको हर्ष होगा। दांपत्य जीवन में सुकून भरे पल मिलेंगे और जीवन साथी के साथ किसी पार्टी में जाएंगे। अपने खास दोस्तों से मुलाकात होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय से अपने मन की बात करेंगे। परिवार के बड़ों का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की ओर इशारा कर रहा है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बनेगा और आप नई जीवन ऊर्जा का एहसास करेंगे। काम के सिलसिले में दिन अनुकूल रहेगा। बिजनेस करते हैं, तो आज का दिन प्रॉफिट देकर जाएगा।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। 

 

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29 

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92 


 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

डीएम के नाम पर बना लिया फर्जी फेसबुक अकाउंट, रिपोर्ट दर्ज


 मुजफ्फरनगर । शातिरों ने डीएम को भी नहीं बख्शा और उनके नाम पर फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना डाला। अब मामले का भंडाफोड़ होने पर नाजिर संजय कुमार ने सिविल लाइन थाने पर रिपोर्ट दर्ज करायी है। अकाउंट ब्लाक कराने के साथ इसे बनाने वाले का पता लगाने की कार्रवाई की जा रही है।

गुरुवार, 19 नवंबर 2020

बसपा सुप्रीमो मायावती के पिता प्रभु दयाल के निधन पर शोक व्यक्त किया


 लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता प्रभु दयाल के निधन पर मुख्यमंत्री सहित तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उनका बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मायावती के पिता प्रभु दयाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मायावती से फोन पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मायावती तथा उनके शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

विद्युत विभाग में मृतक कर्मचारी सहित 2 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज


 मुजफ्फरनगर l पावर कारपोरेशन के तृतीय डिवीजन में बिजली बिल को लेकर करीब 32 लाख का गबन हुआ है। इस मामले में पिछले कई दिनों से जांच चल रही थी। 32 लाख के गबन में नई मंडी कोतवाली में कर्मचारी समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

नई मंडी क्षेत्र में स्थित बिजली विभाग के तृतीय डिवीजन में कुछ दिन पूर्व बिजली बिल घोटाला प्रकाश में आया था। इस घोटाले में एक्सईएन समेत कई कर्मचारियों की आईडी का गलत तरीके से इस्तेमाल हुआ है। विभाग में कार्यरत कुछ सविंदा कर्मचारियों ने इस घोटाले को अंजाम दिया है। मामला उस समय प्रकाश में आया जब कुछ उपभोक्ताओं द्वारा बिल जमा किया गया, लेकिन उनका बिल अगले माह के बिल में जुड़ कर आया। उपभोक्ता उपभोक्ता बिल जमा करने वाली रसीद लेकर कार्यालय में पहुंचे तो पता चला कि उसकी रसीद फर्जी है। इस मामले में कई दिन तक गंभीरता से जांच की गई। जाँच में तो संविदा कर्मचारियों के नाम प्रकाश में आए। जिसमें से एक संविदा कर्मचारी तरुण की पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं दूसरा संविदा कर्मचारी हिमांशु का नाम प्रकाश में आया है। विभाग की जांच में करीब 32 लाख रुपए का गबन सामने आया है। इस मामले में नई मंडी थाने में मृतक तरुण और हिमांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

नये वोटर बनने और त्रुटि सुधार के लिए मौका


 मुजफ्फरनगर । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा के पोलिंग बूथों पर जहां आप अपना वोट डालते हैं पर दिनाकं 22-11-2020 रविवार, 28-11-2020 शनिवार,05-12-2020 शनिवार व 13-12-2020 रविवार 

तक 10 बजे से 4 बजे तक फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जायेगी, जिसे देखकर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं, कि आपका नाम मतदाता सूची में है, या नहीं,यदि है तो उसमे कोई गलती तो नहीं है,यदि कोई गलती है, तो आप सुधारने हेतु फार्म भर सकते हैं,इस के अतिरिक्त नए वोटर कार्ड के लिए नए फॉर्म भरा जाएगा।

नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए ये कागजात साथ लेकर जाएं।


(1) दो रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो।

(2) राशन कार्ड की फ़ोटो कॉपी।या

(3) आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी।

या

(4) जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी।

18 वर्ष की होनी चाहिए)

(5) घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी।

पोलिंग बूथ पर बी.एल.ओ बैठेंगे। 

वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चैक कर लें , इस भरोसे में न रहें कि पिछले चुनाव में हमने वोट डाला था, तो हमारा लिस्ट में नाम तो होगा ही, ऐसा नहीं है, जो अब नई लिस्ट आई है, उसमें बहुत लोगों के नाम नहीं हैं। यदि आपका वोटर लिस्ट मे नाम नहीं है,तो 6 नम्बर फार्म भर कर अपना नाम जरूर जुड़वा लें। वोटर कार्ड से। सम्बंधित किसी अन्य समस्या के लिए भी इसी दिन अपने बूथों पर बीएलओ से सम्पर्क किया जा सकता है।

जिले में कोरोना से एक की मौत

 मुजफ्फरनगर जिले में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की मेरठ के सुभारती नर्सिंग में उपचार के दौरान बुधवार देर रात मौत हो गयी।


सीएमओ प्रवीण चोपडा ने बताया कि साउथ सिविल लाइन निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग की 14 नवम्बर को कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आयी थी। उन्हें उपचार के लिए मेरठ के सुभारती नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। 

सलमान की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव


 मुंबई। सलमान खान के घर के स्टॉफ में कोरोना वायरस को पॉजिटिव पाया गया। सलमान के ड्राइवर सहित दो लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद सलमान खान और उनका परिवार परेशान हो गया कि उन्हें भी कोरोना वायरस का संक्रमण हो सकता है। इस बीच सलमान खान और उनके परिवार की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आ गई है। 

जैसे ही स्टाफ के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला, पिंकविला ने बताया कि सलमान और उनका परिवार आइसोलेट हो गया था। स्टाफ के संक्रमित सदस्यों को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस बारे में सलमान के परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस बीच, अब तक की रिपोर्टों के अनुसार सलमान खान और उनके परिवार के सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है, इसलिए यह सलमान अब बिग बॉस-14 की शूटिंग करेंगे।

कैराना कोतवाल लाइन हाजिर, शिकायतकर्ता को भी हटाया



कैराना। महिला दरोगा से अभद्रता के मामले में कैराना कोतवाल प्रेमवीर राणा को हटा दिया गया है, वहीं शिकायतकर्ता महिला दरोगा को भी छुट्टी पर भेज दिया गया है। शामली के एसपी नित्यानंद राय और जिलाधिकारी जसजीत कौर ने आज इस मामले में दोनों पक्षों की बात सुनी और महिला दरोगा अंजू गुर्जर को बुलाकर उनका पक्ष जाना, जिसके बाद इस पूरे मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक शामली को सौंप दी है। जिला अधिकारी ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक की जांच के बाद इस मामले में आगे कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने बताया कि जांच निष्पक्ष हो इसके लिए कैराना कोतवाल प्रेम वीर राणा को प्रभारी निरीक्षक के पद से हटा दिया गया है और महिला दरोगा को महिला थाने में अटैच कर दिया गया है और अवकाश पर भेज दिया गया है। आपको बता दें कि कैराना थाने में तैनात और रोमियो स्क्वायड की प्रभारी दरोगा अंजू गुर्जर ने 2 दिन पहले एक वीडियो वायरल कर आरोप लगाया था कि कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेम वीर राणा उसके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। महिला दरोगा ने कहा था कि वह पूरी ड्यूटी करती है उसके बावजूद भी कोतवाल उसे निकम्मी कह कर प्रताड़ित करते थे। आपको यह भी बता दें कि प्रेम वीर राणा पिछले महीने ही कैराना के विधायक नाहिद हसन के साथ विवाद को लेकर भी चर्चा में आए थे जिसको लेकर नाहिद हसन ने जेल भरो आंदोलन की घोषणा की थी। आपको बता दे कि महिला दरोगा अंजू गुर्जर की शिकायत के बाद कैराना में राजनीति भी रंग लेने लगी थी और कल ही गुर्जर समाज के दर्जनों युवकों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान के नेतृत्व में थाने पर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी की थी जिसके बाद आज अधिकारियों ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए इस मामले को फ़िलहाल ठंडा कर दिया है।

फैक्ट्री में विस्फोट से पांच मरे

 मालदा। एक प्लास्टिक फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इसे अवैध बम निर्माण से जोड़ा, हालांकि, राज्य सरकार ने इससे इनकार किया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह साढ़े 11 बजे सुजापुर इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में काम करने वाले चार श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। इस विस्फोट में 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कारखाने के अंदर एक भारी मशीन में तकनीकी खराबी के कारण उच्च तीव्रता का विस्फोट हुआ


बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

 देहरादून। आठवें भू - बैकुण्ठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज अपराह्न 3 बजकर 35 मिनट के देव मुहूर्त में शीतकाल के लिए बंद कर दिए गये हैं और इसी के साथ उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा का सफल समापन भी हो गया। आज प्रात:कालीन चार बजे अभिषेक पूजा की गई। दोपहर डेढ़ बजे से कपाट बन्द होने की प्रक्रियायें प्रारम्भ हुई साथ ही सांयकालीन पूजा भी सम्पन्न हुई। इसके बाद अपराह्न तीन बजकर 35 मिनट पर श्री धाम के कपाट बंद कर दिए गए।इस दौरान गढ़वाल एस्कॉऊट की बैंड वादकों की मधुर धुनों पर तीर्थयात्री मंदिर परिसर के बाहर दी भर बोल बदरी विशाल ज़ी की जय के उद्घोष के साथ थिरकते नजर आये।अब शुक्रवार 20 नवम्बर को उद्धव जी और कुबेर जी की उत्सव मूर्ति योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी। आज इस तरह से बदरीनाथ मंदिर के कपाट बन्द होने क़ी प्रक्रिया संपन्न हुई। 

कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत 18 नवम्बर को मुख्य पुजारी ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने माता लक्ष्मी की विशेष पूजा करने के बाद लक्ष्मी जी का आह्वान किया। आज कपाट बंद होने से पहले माता लक्ष्मी को भगवान बदरीनाथ के मंदिर में विराजमान किया गया जहाँ सैकड़ों श्रद्धालु बुधवार को ही बदरीनाथ धाम पहुंच गए। इस दौरान कड़ाई भोग का आयोजन किया गया। कपाट बंद होने के दौरान 3 हजार तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम में मौजूद रहे। वही आज भगवान बदरीविशाल के कपाट दिनभर श्रद्धालुओं के लिए खुले रहे। मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया है।


अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते मचा हडकंप


 मुजफ्फरनगर । नगर में आज  जबरदस्त अतिक्रमण हटाओ अभियान से हड़कम्प मच गया। 

मुजफ्फरनगर में रुड़की रोड व  जिला अस्पताल पर चला जबरदस्त अतिक्रमण हटाओ अभियान सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह व ईओ  विनयमणि त्रिपाठी ने संभाली अतिक्रमण हटाओ अभियान की कमान दुकानदारों में मचा हड़कंप यह अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर चलेगा और जहा जहाँ जिस जगह नगर के अंदर अवैध अतिक्रमण किया हुआ है उसे हटवा कर कार्रवाई की जाएगी भारी पुलिस फोर्स के साथ सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह व ईओ नगरपालिका विन्यमणि त्रिपाठी ने अवैध अतिक्रमण हटवाया।

सपा एमएलसी प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट


 मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि सपा के खंड स्नातक विधान परिषद प्रत्याशी शमशाद अली एडवोकेट ने आज अनेक सपा नेताओ व अधिवक्ताओं के साथ कचहरी में प्रत्येक चैम्बर पर जाकर अधिवक्ताओं से वोट देने की अपील की।

सपा प्रत्याशी शमशाद अली ने सभी अधिवक्ताओं से सम्पर्क करते हुए कहा कि ग्रेजुएट मतदाताओं की अनेक समस्याओं की पूर्व नेताओ द्वारा विधान परिषद मेंअनदेखी कर उनके सम्मान व अधिकारों की आवाज को विधान परिषद में नही रखा गया तथा न ही उनके हितों के लिए कोई सटीक योजना को लागू कराया गया सभी मतदाता उनको सहयोग समर्थन देकर कामयाब बनाएंगे तो वह स्नातक वोटरों के हित व सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़कर सम्म्मनित ग्रेजुएट वोटरों के लिए अनेक योजनाएं लागू करने हेतु सँघर्ष को आगे बढ़ाएंगे। सभी अधिवक्ताओं द्वारा शमशाद अली को वोट व पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया गया।

जनसम्पर्क के दौरान उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट,पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा वसी अंसारी एडवोकेट,सपा नगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट,सपा नेता हनीफ अंसारी एडवोकेट,संदीप डबास एडवोकेट, काजी मौ नईम एड,रविअहलावत एड,फैजयाब खान एडवोकेट,अमित गुप्ता एडवोकेट,नाहिदा परवीन एडवोकेट,वसीम अहमद एड,राव आबिद एड,मौ इस्लाम एड,अनिल कुमार एड,राव मेराजूदीन एड, शिवम त्यागी एड,शाहीम हसन एड,शाहवेज क़ुरैशी एडवोकेट,आयशा त्यागी एड,नितिन कुमार एड,अभिषेक एड,अकलीम अहमद एड,ताहिर अली एड,मौ मारूफ एडवोकेट व सपा नेता सजिद हसन, पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा शमशेर मलिक,पूर्व जिलाध्यक्ष सपा अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी, युवा सपा नेता वसीम राणा सहित अनेक सपा कार्यकर्ता व अधिवक्ता मौजूद रहे।

भाजपा को हराने के लिए सपा से गठबंधन करेंगे शिवपाल

 लखनऊ l प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि वह 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हर हाल में भाजपा को हराना चाहते हैं। इसके लिए वह समाजवादी पार्टी से गठबंधन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन 75 ज़िलों में पूरी तरह से तैयार है। हम भाजपा को रोकने के लिए तैयार है। इससे पहले दीपावली पर अपने पैतृक आवास सैफई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि वह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) समेत सभी छोटे दलों के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने प्रसपा को गठबंधन में शामिल करने की भी बात कही थी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो चाचा शिवपाल को कैबिनेट मंत्री बनाएंगे।अखिलेश ने कहा था कि समाजवादी पार्टी सभी दलों के साथ एडजस्टमेंट को तैयार है। कहा कि किसी भी बड़े राजनीतिक दल के साथ सपा गठबंधन नहीं करेगी। जसवंतनगर विधानसभा सीट प्रसपा के नेता के लिए छोड़ दी गई है, और पार्टी उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाने के लिए भी तैयार है। शनिवार को इटावा स्थित सिविल लाइन स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने प्रसपा प्रमुख व चाचा शिवपाल सिंह यादव को इशारों- इशारों में चुनाव में गठबंधन के लिए आमंत्रित भी किया। इस दौरान बसपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के दो दर्जन से अधिक पार्टी नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

श्रीराम कालेज में बेसिक साइंस विभाग का परीक्षा परिणाम रहा शतप्रतिशत


 मुजफ्फरनगर । चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा बीएससी गणित वर्ग व जीव विज्ञान वर्ग के अन्तिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें श्रीराम काॅलेज के बेसिक साइंस विभाग के छात्र-छात्राओं ने बी0एस0सी0 अन्तिम वर्ष में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया। 

महाविद्यालय में आज बी0एस0सी0 अन्तिम वर्ष की परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची तैयार की गयी। इस मेरिट सूची में अन्तिम वर्ष के गणित वर्ग मे महविश रोशन ने प्रथम स्थान, रितिका ने द्वितीय तथा अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जीव विज्ञान वर्ग में आयुषी शर्मा ने प्रथम स्थान, बिन्ते अली ने द्वितीय स्थान व गीता राठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । 

सभी विद्यार्थियों ने बताया कि इस सफलता को पाने के लिये भगवान तथा माता-पिता और गुरूजनो का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है और विद्यार्थियों ने अध्यापकगणों के कठोर परिश्रम, काॅलेज की सुविधाओं, उत्तम वातावरण तथा शिक्षण प्रणाली को ही अपनी सफलता का कारण बताया। 

निदेशक डा0 आदित्य गौतम, डीन डॉ0 विनित कुमार शर्मा व विभागाध्यक्षा डॉ0 पूजा तोमर ने सभी छात्रों को पुरस्कार से सम्मानित कर बधाई दी। उन्होनें विभाग के सभी प्रवक्ताओं को उनके अथक परिश्रम और सतत प्रयास के लिये धन्यवाद दिया और विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी । 

इस मौके पर विभाग के प्रवक्ता डॉ0 मनोज मित्तल, डॉ0 राहुल आर्य, डॉ0 रितु पुण्डीर, ऋषभ भारद्वाज, लक्ष्मी गौड, राजदीप, विवेक, तनिषा गर्ग, राहुल व आशीष आदि उपस्थित रहे।

इंदिरा जी की जयंती पर पदाधिकारी सम्मानित


 मुजफ्फरनगर । टीआर न्यूज वर्मा पार्क पर ब्राह्मण मार्ग पर ब्राह्मण समाज के बैनर तले पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। गई जिसमें ब्राह्मण समाज द्वारा कांग्रेस के, नवनियुक्त पदाधिकारियों, को, इंदिरा जी, की जयंती पर सम्मानित किया गया, राहुल भारद्वाज, को, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष बनाये जाने  और नीलम गौतम को शहर महिला का अध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत व नसम्मान किया गया। आज के कार्यक्रम में सुबोध शर्मा उमा दत्त शर्मा कालूराम शर्मा उपेंद्र कोशिका देवदत्त शर्मा मास्टर महिपाल शर्मा कपिल मिश्रा रविंद्र बालियान नीलम गौतम रंजना शर्मा राहुल भारद्वाज और पाठक सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चिल्लागाह का अवैध कब्जा ध्वस्त, तीन के खिलाफ़ प्राथमिकी दर्ज

 मुजफ्फरनगर । बिहारगढ़ स्थित चिल्लाहगाह से अवैध कब्जा हटाने के साथ ही वन विभाग द्वारा तीन व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। पिछले छह दिनों से जिला प्रशासन द्वारा चिल्लाहगाह में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इस कारण मौके पर भारी फोर्स के साथ कार्रवाई की गयी है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ स्थित ख्वाजा खुशहाल मियां की चिल्लाहगाह पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। गुरुवार को वन विभाग के सुनील कुमार की ओर से भोपा थाने पर दी गई तहरीर के आधार पर चिल्लाहगाह के सज्जादा नशीन सूफी जव्वाद व स्व.सूफी खुशहाल मियां की पत्नी नाज़िया आफरीदी व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों पर वन भूमि पर कब्जा करने व सरकारी कार्यों में बाधा उपन्न करने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। भोपा थाने में दर्ज किए मुकदमे को पुलिस अभी गोपनीय रखे हुए है। जिला प्रशासन छह दिनों से चिल्लाहगाह के अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई कर रहा है।

बाइक राजबाहे में गिरने से युवक की मौत

 शामली। जनपद के गांव भनेडा उद्दा के जंगल में बीती रात एक बाईक सवार की राजवाहे में गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई।

थानाभवन व गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र में पडने वाले भनेडा उददा नहर की पटरी पर नौजल मार्ग के पास एक राजवाहा निकल रहा है। मार्ग का चौड़ीकरण किया जा चुका है परन्तु उक्त राजवाहे की पुलिया का निर्माण अभी नही किया गया है। जो पूर्व की भांति संकरी ही बनी है। मार्ग चौड़ा होने के कारण रात में उक्त पुलिया का अंदाजा वाहन चालकों को नही हो पाता। जिसके चलते गत कुछ माह के भीतर ही कई दुर्घटनाऐं हो चुकी है। गुरूवार की रात तितावी थाना क्षेत्र के गावं ढिंडावली निवासी 28 वर्षिय कल्याण सिहं पुत्र सोहनपाल बाईक पर सवार होकर भनेडा नहर की पटरी मार्ग से होते हुए गांव भनेडा की ओर से शामली की ओर जा रहा था। जैसे ही राजवाहे की पुलिया पर पहुंचा तो पुलिया न दिखपाने के कारण बाईक सवार राजवाहे में गिर गया। जिससे बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। उधर थानाभवन पुलिस रात में गस्त करते समय मौके पर पहुंची तो घटना का पता चला। उधर घटना गढीपुख्ता थाना क्षेत्र के होने के कारण सूचना पर मौके पर पहुंची गढीपुख्ता पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मकमृतक की जेब से निकले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी गयी है।

कानपुर की कई कंपनियों पर आयकर की दूसरे दिन भी छापेमारी

 कानपुर। कपिला पशु आहार और आरती चिटफंड प्राइवेट लिमिटेड पर दूसरे दिन भी आयकर छापेमारी जारी रही। 24 घंटे बाद दस परिसरों पर जांच बंद कर दी गई जबकि बीस पर जांच जारी है। दस्तावेजों और बैंकिंग लेन-देन के अध्ययन के लिए दिल्ली से फोरेंसिक टीम कानपुर पहुंची है। 

बुधवार को प्रधान आयकर निदेशालय जांच के नेतृत्व में यूपी, दिल्ली और पंजाब में इन कंपनियों के परिसरों पर छापे मारे गए थे। दूसरे दिन 130 आयकर अधिकारियों की टीम विभिन्न परिसरों में पड़ताल करती रही। अभी तक एक करोड़ रुपए कैश बरामद किए गए हैं। दो दर्जन संपत्तियों के पेपरों के साथ लॉकरों को सीज किया गया है जिन्हें रेड खत्म होने के बाद खोला जाएगा। खातों के स्टेटमेंट बैंकों से मांगे गए हैं। फोरेंसिक टीम दस्तावेजों की जांच करेगी कि संपत्तियों को आईटीआर में दिखाया गया है या नहीं। कुछ समय पहले खरीदी गई संपत्तियों के पेपरों की जांच भी फोरेसिंक एक्सपर्ट कर रहे हैं। 30 परिसरों में दो दोपहर दो बजे तक दस जगह जांच बंद कर दी गई। बीस जगह यानी घर, फैक्टरियों में जांच चलती रही।

भारतीय सेना ने की एक ओर एयर स्‍टाइक

 नई दिल्‍ली। भारतीय सेना ने गुलाम कश्‍मीर में एक बार फिर बड़ी एयर स्‍टाइक कर आतंकियों के लांचपैड को तबाह कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना ने पीओके में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अंदर संदिग्ध आतंकी लॉन्चपैड्स पर कड़ी कार्रवाई की है।

पिछले कुछ हफ्तों में पाकिस्तान सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ का समर्थन करने के लिए भारी स्‍तर पर आर्टिलरी गन से अंधाधुंध गोलीबारी का सहारा लेकर नियंत्रण रेखा (एलओसी) के भारतीय हिस्से पर नागरिकों को आक्रामक तरीके से निशाना बना रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल 21 निर्दोष नागरिकों ने पाकिस्तानी गोलीबारी में अपनी जान गंवाई है।

पाकिस्तान ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ कई इलाकों में भारी गोलाबारी की जिससे कम से कम चार नागरिकों के अलावा पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। भारतीय सेना ने टैंक रोधी निर्देशित मिसाइलों और तोपों से कई पाकिस्तानी ठिकानों पर हमला किया, जिसमें कम से कम आठ पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए।

गुरु दत्त आर्य को किया सम्मानित



मुजफ्फरनगर। सदर ब्लाक के गांव मेघाखेड़ी में वैदिक प्रचार के अंतर्गत परिवारों में यज्ञ से बच्चों को जोड़ने का आह्वान किया गया। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि आर्य समाज संस्थाए ऋषि दयानंद सरस्वती के कार्यो और सिद्धांतों को आगे बढ़ाए।

मेघाखेड़ी गांव में वेद मंत्रों से यज्ञ हुआ, जिसमें यज्ञमान डॉ. नीरज शास्त्री सपत्नीक और पुरोहित आर.पी.शर्मा रहे। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य का उनकी अमूल्य सेवाओं के लिए अभिनंदन किया गया। आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद के समाज सुधार कार्यो को आगे बढ़ाए। आर्य समाजों में गुटबाजी की वजह से ताले पड़े है, जिससें वैदिक संस्कृति की जागृति से युवा पीढ़ी वंचित हो रही है। मानव एवं राष्ट्र हित में कार्य करें। परिवारों में यज्ञ, विद्वानों का सत्कार और सत्संग होगा, तभी संताने पवित्र आचरणयुक्त बनेगी। संस्कारो की शिक्षा जीवन का निर्माण करती है। आर्य समाज मेघाखेड़ी के प्रधान नरेश कुमार आर्य ने कहा कि स्वामी दयानंद ने नारी को शिक्षित बनाने का अधिकार दिलाया। आंनद पाल सिंह आर्य,मंगत सिंह आर्य, कमला देवी आर्या, रुकमणि आर्या, सुकेश आर्या, मंजू आर्या, विनय आर्य, धनंजय चौधरी, ऋचा आर्या, जयदेव आदि मौजूद रहे। संचालन नीरज शास्त्री ने किया।

---------------------------------

अहमदाबाद में कोरोना के कारण कर्फ्यू का ऐलान

 गांधीनगर। कोरोना वायरस का से निपटने के लिए गुजरात सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। अहमदाबाद में कल से कर्फ्यू लगाए जाने की घोषणा की गई है। यह कर्फ्यू रात 9 से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। वहीं, राज्य में मरीजों के लिए 900 और बिस्तरों के इंतजाम किए गए हैं। 

यह निर्णय शुक्रवार से लागू होगा और अगली सूचना तक जारी रहेगा। राज्य सरकार के एसीएस राजीव गुप्ता के अनुसार, दीपावली के बाद बढ़ रहे कोरोना केस और सर्दियों में केस और बढ़ने की आशंका के मद्देनजर सरकार ने ये फैसला लिया है। कर्फ्यू 20 नवंबर से शुरू होगा। उन्होंने कहा अहमदाबाद जैसे शहरों में मरीजों के लिए बेड की पूरी व्यवस्था है। इस बारे में लोग फैल रही किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें।

जिले में आज बढ़ा कोविड-19 का ग्राफ, मिले 44 पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर । साउथ सिविल लाइन निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग की 14 नवम्बर को कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आयी थी। उन्हें उपचार के लिए मेरठ के सुभारती नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। इसके अलावा गुरुवार को कोरोना की आयी रिपोर्ट में 44 पॉजीटिव केस मिले है। रिपोर्ट के अनुसार मोहल्ला गौशाला नदी रोड में 3, लक्ष्मण विहा में 1, काशीराम कालोनी में 3, पे्रम विहार में 1, दक्षिणी सिविल लाइन में 1, अंसारी रोड पर 1, गांधी कालोनी में 9, मोहल्ला रामपुरी में 1, आनन्दपुरी में 2, रामलीला टिल्ला में 1, गांव उमरपुर में 1, जैननगर खतौली में 1, भनवाडा बुढाना में 1, सादपुर खतौली में 1, अलमासुपर में 2, सिसौली में1, नई मंडी में 1, दक्षिणी भोपा रोड में 2, सरवट गेट में 2, अग्रसैन विहार में 1, खेरखत्ती में 1, गांव लछेड़ा में 1, गांव सहावली में 1, गांव नरा में 1, अलीपुर अटेरना में 1, होली चौक में 1 व गांव पलडी में 1 कोरोना संक्रमित मिला है। सीएमओ ने बताया कि गुरुवार को 22 संक्रमितों के ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 6032 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। फिलहाल में जनपद में कुल 342 एक्टिव केस है।


आज पॉजिटिव-- 44

-------
आज ठीक/डिस्चार्ज -22

टोटल डिस्चार्ज- 6032

टोटल एक्टिव केस- 342

मिस्त्री के यहाँ क्राइम ब्रांच का छापा





 मुजफ्फरनगर l थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित आर्य समाज रोड पर स्थित मोटरसाइकिल मिस्त्री के यहां क्राइम ब्रांच का छापा मौके से कई मोटरसाइकिल के कटे हुए पार्ट्स ओर इंजन बरामद मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ क्राइम ब्रांच की टीम के साथ क्राइम ब्रांच प्रभारी संजीव कुमार मौजूद छापेमारी से बाजार में  हड़कंप मच गया l



 

सोमवार, 16 नवंबर 2020

तेज बर्फबारी के बीच केदारनाथ में फंसे योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र रावत

देहरादून। रविवार रात से लगातार हो रही बारिश के साथ ही पहाड़ों की ऊंची चोटियों ने बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ रही है। केदारनाथ,गंगोत्री,बदरीनाथ व यमुनोत्री में भारी बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद मंदिर परिसर के चारों ओर बर्फ ही बर्फ नज़र आ रही है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। इसके चलते केदारनाथ धाम में रविवार के पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी धाम में फंस गए हैं। हालांकि केदारनाथ धाम के कपाट सुबह नियत समय पर साढ़े आठ बजे बंद कर दिए गए थे।केदारनाथ धाम में करीब एक फीट, गंगोत्री में आधा फीट तक बर्फ गिर चुकी थी। योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह रावत का बदरीनाथ धाम में कार्यक्रम था, लेकिन बर्फबारी के चलते दोनों फंसे हुए हैं। 


मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात भी हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो गया है। इससे मैदानी इलाकों पर 16 नवंबर को सीधा प्रभाव पड़ने की संभावना है। जिससे उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से ठंड में भी इजाफा हो सकता है।


राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ में जिला उपाध्यक्ष होंगे विकास कर्णवाल

मुजफ्फरनगर l राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद त्यागी व प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक चौहान ने विकास कर्णवाल को जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है


शामली के गांव में खेत से मिले सोने चांदी के सिक्के

शामली। खेडी खुशनाम गांव में खेत से खुदाई के दौरान सोने व चांदी के सिक्के निकलने के बाद खजाना निकलने की सूचना से लोगों की भीड जमा हो गई। सड़क पर मिट्टी के साथ कुछ लोगों ने सोने-चांदी के पुराने सिक्को को पड़ा देखा तो खेत में खजाना निकलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गइ। इसके बाद लोगों ने खेत में फावड़े से मिट्टी की खुदाई की तो बताया जाता है कि उनके हाथ भी कुछ सिक्के लगे। चर्चा यह है कि रात में खुदाई के दौरान खेत मालिक और वहां काम कर रहे मजदूरों को दो से ढाई किलो तक वजन के सोने और चांदी के पुराने सिक्के मिले थे। बताया गया है कि खेत से निकले यह सोने और चांदी के सिक्के मुगलकालीन है। गांव में मिट्टी खुदाई के दौरान सोने चांदी के सिक्के मिलने की सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने लोगों से पूछताछ की इस दौरान खेत मालिक मजदूरों से पूछताछ की तो उन्होंने खजाना मिलने की बात से इनकार कर दिया।


प्रेस दिवस पर पत्रकारों की लड़ाई लड़ने का लिया संकल्प

मुज़फ्फरनगर। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ इकाई जनपद मुज़फ्फरनगर के तत्वाधान में प्रेस दिवस के अवसर पर एक बैठक का आयोजन शिव चौक स्थित कार्यालय पर किया गया। बैठक में राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के पांचवे स्थापना दिवस पर संगठन को विस्तार देने के साथ पत्रकारों की समस्याओ के निराकरण एवं पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया। जिसके लिए संगठन सदैव अग्रणीय की भूमिका में रहा है। 


बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने व संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक चौहान ने किया। विवेक चौहान ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ेगा। जिलाध्यक्ष पूनम राजपूत ने सभी पत्रकार साथियो का आभार व्यक्त किया एवं पत्रकार एकता पर विशेष जोर दिया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल ठाकुर, कोषाध्यक्ष संदीप मलिक, जिला प्रवक्ता फरमान अब्बासी, जिला उपाध्यक्ष विकास कर्णवाल, अमित कुमार, मनोज वर्मा, अरशद मंसूरी, जिला सचिव वसीम मंसूरी, मीडिया प्रभारी विक्की चावला, निखिल प्रधान आदि मौजूद रहे।


जाम और कई दिक्कतों के साथ जिले भर में बना भाई दूज का त्यौहार

मुजफ्फरनगर l मुजफ्फरनगर सहित देशभर में आज भाई दूज का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया l बहनों ने मस्तक पर तिलक कर अपने भाई की लंबी आयु की मंगल कामना की l


वही भाइयों को आज बहनों के घर पहुंचने में जाम के साथ-साथ भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा l शहर के चारों ओर हाईवे पर पुलिस जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती नजर आई l भोपा गंग नहर, लालू खेड़ी चौक के साथ शहर की तमाम सड़कों पर पुलिस एवं जनता जाम से जूझती नजर आई l


हर्ष फायरिंग में युवक हुआ घायल

मुजफ्फरनगर । बीती रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान युवक गोली लगने से घायल हो गया। 


अमन पुत्र असगर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बीती रात के मामले से पुलिस अनजान बनी हुई है पर चरथावल थाना क्षेत्र के गांव पावटी का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।


सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दीप फर्नीचर के गोदाम में आग लग जाने से लाखों का नुकसान

मुजफ्फरनगर l शहर के प्रसिद्ध फर्नीचर शोरूम के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में आग लग जाने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया l 


मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम सूज़डू में दीप फर्नीचर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के गोदाम में आग लग जाने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया l ग्रामीणों ने जैसे ही आग की लपटें देखी तत्काल रुप से पुलिस को इसकी सूचना दी l पुलिस ने अग्निशमन दल के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर बामुश्किल का मुखिया बताया जा रहा है l इस अग्निकांड में दीप फर्नीचर के मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है l


भोपा थाना क्षेत्र में कार पेड़ से टकराई महिला सहित तीन अन्य घायल

मुजफ्फरनगर l भैया दूज लेकर जा रहे लोगों की कार पेड़ से टकराने पर महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए l


मिली जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के मोरना-भोकरहेड़ी मार्ग पर भैया दूज लेकर जा रहे लोगों की कार पेड़ से टकरा गई l जिसमें महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए l मार्ग में मौजूद पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया l वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि कार चालक कार के पेड़ से टकराने के बाद मौके से फरार हो गया l


खतौली थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर कार गंग नहर में गिरी

मुजफ्फरनगर l गंग नहर मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिर गई l गंग नहर में पानी ना होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ l 


मिली जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के सराय रसूलपुर गंग नहर पुल के पास तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिर गई l बताया जा रहा है कि दिल्ली सवार चार लोग गंग नहर के रास्ते हरिद्वार जा रहे थे तभी अचानक कार के अनियंत्रित हो जाने पर कार गंग नहर में गिर गई l


रविवार, 15 नवंबर 2020

आज का पंचांग और राशिफल 16 नवंबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 16 नवम्बर 2020*


⛅ *दिन - सोमवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - हेमंत*


⛅ *मास - कार्तिक*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - प्रतिपदा सुबह 07:06 तक तत्पश्चात द्वितीया*


⛅ *नक्षत्र - अनुराधा 17 नवम्बर रात्रि 02:37 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*


⛅ *योग - अतिगण्ड रात्रि 07:11 तक तत्पश्चात सुकर्मा*


⛅ *राहुकाल - सुबह 08:13 से सुबह 09:37 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:50* 


⛅ *सूर्यास्त - 17:55* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ इस अति शुभ मुहूर्त में बहनें लगाएं भाइयों को टीका


 


भाई दूज का त्योहार देशभर में 16 नवंबर 2020 यानी सोमवार को मनाया जाएगा। भाई दूज हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें व्रत, पूजा और कथा आदि करके भाई की लंबी आयु और समृद्धि की कामना करते हुए माथे पर तिलक लगाती हैं। इसके बदले भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हुए तोहफा देता है। भाई दूज के दिन शुभ मुहूर्त में ही बहनों को भाई के माथे पर टीका लगाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।


 


भाई दूज तिलक शुभ मुहूर्त-


 


 


 भाईदूज का पर्व कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। भाई दूज का टीका शुभ मुहूर्त दिन 12:56 से 03:06 तक है।


 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *भाईदूज* 🌷


🙏🏻 *भाईदूज के दिन भाई, बहिन के घर का ही खाना खाए। ऐसा करने से भाई की आयुवृद्धि होती है। पहला कौर बहिन के हाथ से खाएं। स्कंदपुराण के अनुसार इस दिन जो बहिन के हाथ से भोजन करता है, वह धन एवं उत्तम सम्पदा को प्राप्त होता है। अगर बहिन न हो तो मुँहबोली बहिन या मौसी/मामा की पुत्री को बहिन मान ले। अगर वह भी न हो तो किसी गाय अथवा नदी को ही बहिन बना ले और उसके पास भोजन करे। कहने का आश्रय यह है की यमद्वितीया को कभी भी अपने घर भोजन न करे।*


🙏🏻 *आज के दिन बहिन अपने भाई की 3 बार आरती जरूर उतारे।*


🙏🏻 *आज के दिन बहिन भाई को तथा भाई बहिन को कोई न कोई उपहार जरूर दे स्कंदपुराण के अनुसार विशेषतः वस्त्र तथा आभूषण। आज के दिन भाई बहिन का यमुना जी में नहाना भी बहुत शुभ है। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमुना जी में स्नान करने वाला पुरुष यमलोक का दर्शन नहीं करता।*


➡ *नारदपुराण के अनुसार*


🌷 *ऊर्ज्जशुक्लद्वितीयायां यमो यमुनया पुरा ।।*


*भोजितः स्वगृहे तेन द्वितीयैषा यमाह्वया ।।*


*पुष्टिप्रवर्द्धनं चात्र भगिन्या भोजनं गृहे ।।*


*वस्त्रालंकारपूर्वं तु तस्मै देयमतः परम् ।।*


*यस्यां तिथौ यमुनया यमराजदेवः संभोजितो निजकरात्स्वसृसौहृदेन ।।*


*तस्यां स्वसुः करतलादिह यो भुनक्ति प्राप्नोति रत्नधनधान्यमनुत्तमं सः ।।*


👉🏻 *कार्तिक शुक्ल द्वितीया को पूर्वकाल में यमुनाजी ने यमराज को अपने घर भोजन कराया था, इसलिए यह ‘यमद्वितीया’ कहलाती है। इसमें बहिन के घर भोजन करना पुष्टिवर्धक बताया गया है। अतः बहिन को उस दिन वस्त्र और आभूषण देने चाहिए। उस तिथि को जो बहिन के हाथ से इस लोक में भोजन करता है, वह सर्वोत्तम रत्न, धन और धान्य पाता है ।*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *भाई दूज* 🌷


🙏🏻 *दीपावली पर्व के पांचवे दिन यानी कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 16 नवम्बर, सोमवार को है। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन बहन के घर भोजन करने से भाई की उम्र बढ़ती है। इस पर्व का महत्व इस प्रकार है-*


🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन ही यमुना ने अपने भाई यम को अपने घर बुलाकर सत्कार करके भोजन कराया था। इसीलिए इस त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। तब यमराज ने प्रसन्न होकर उसे यह वर दिया था कि जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान करके यम का पूजन करेगा, मृत्यु के पश्चात उसे यमलोक में नहीं जाना पड़ेगा। सूर्य की पुत्री यमुना समस्त कष्टों का निवारण करने वाली देवी स्वरूपा है।*


🙏🏻 *उनके भाई मृत्यु के देवता यमराज हैं। यम द्वितीया के दिन यमुना नदी में स्नान करने और वहीं यमुना और यमराज की पूजा करने का बड़ा माहात्म्य माना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक कर उसकी लंबी उम्र के लिए हाथ जोड़कर यमराज से प्रार्थना करती है। स्कंद पुराण में लिखा है कि इस दिन यमराज को प्रसन्न करने से पूजन करने वालों को मनोवांछित फल मिलता है। धन-धान्य, यश एवं दीर्घायु की प्राप्ति होती है।*


🌷 *भाई की उम्र बढ़ानी है तो करें यमराज से प्रार्थना*


*सबसे पहले बहन-भाई दोनों मिलकर यम, चित्रगुप्त और यम के दूतों की पूजा करें तथा सबको अर्घ्य दें। बहन भाई की आयु-वृद्धि के लिए यम की प्रतिमा का पूजन करें। प्रार्थना करें कि मार्कण्डेय, हनुमान, बलि, परशुराम, व्यास, विभीषण, कृपाचार्य तथा अश्वत्थामा इन आठ चिरंजीवियों की तरह मेरे भाई को भी चिरंजीवी कर दें।*


🙏🏻 *इसके बाद बहन भाई को भोजन कराती हैं। भोजन के बाद भाई की तिलक लगाती हैं। इसके बाद भाई यथाशक्ति बहन को भेंट देता है। जिसमें स्वर्ग, आभूषण, वस्त्र आदि प्रमुखता से दिए जाते हैं। लोगों में ऐसा विश्वास भी प्रचलित है कि इस दिन बहन अपने हाथ से भाई को भोजन कराए तो उसकी उम्र बढ़ती है और उसके जीवन के कष्ट दूर होते हैं।*


🙏पंचक


 


21 नवंबर 


रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


19 दिसंबर 


प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


व्रत और त्योहार


नवंबर माह


20 शुक्रवार छठ पूजा


25 बुधवार देवुत्थान एकादशी


27 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)


30 सोमवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत


दिसंबर 2020 त्यौहार


3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी


11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी


12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)


13 रविवार मासिक शिवरात्रि


14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या


15 मंगलवार धनु संक्रांति


25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी


27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)


30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


 


मेष 


आज का दिन मध्यम रहेगा। सेहत कमजोर रहने का इशारा कर रही है। मौसम के बदलने से  बीमार पड़ सकते हैं। सावधानी रखें कामों में रुकावट आने की  संभावना बनेगी,  लेकिन मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ  जीवन  खुशी से भरा रहेगा। त्यौहार के इस मौसम में जीवन साथी कोई लाभ मिलने वाली बात आपको बताएगा, जो आपको खुशी देगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग  अपने प्रिय के साथ टाइम स्पेंड करेंगे और अपने फ्यूचर की प्लानिंग उन्हें बताएंगे। उनके लिए कोई अच्छा गिफ्ट भी ला सकते हैं। काम के सिलसिले में आज भाग्य आपका साथ देगा, जिससे आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे।


वृष 


आज आपको अपनी हेल्थ का ध्यान रखना होगा। फेफड़ों में संक्रमण या छाती में जकड़न हो सकती है। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर संतुष्ट नजर आएंगे और जीवन साथी से संबंध प्रेम पूर्ण रहेंगे।


मिथुन 


मानसिक तनाव को यदि खुद पर हावी नहीं होने देंगे, तो सेहत भी बढ़िया रहेगी। खर्च जरूर रहेंगे, लेकिन गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए थोड़े खर्चे, तो आवश्यक भी हैं। काम के सिलसिले में स्थिति पूरी तरह से आप के पक्ष में रहेगी और आपको काम को तारीफ भी मिलेगी, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ में थोड़ा समझदारी से काम लें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को अपने भूतकाल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बात बता सकते हैं।


कर्क 


आज का दिन अच्छा रहेगा और आपको पैसों का लाभ मिलेगा। आपको कार्य में सफलता भी प्राप्त होगी। प्रेम के मामले में आज का दिन बेहतरीन रहेगा और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रिय के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दोनों साथ मिलकर कोई काम शुरू करने की बात भी कर सकते हैं, जो लोग शादीशुदा है। दांपत्य जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके जीवनसाथी को आज कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आपके काम में उतार-चढ़ाव से भरा दिन रहेगा। दूसरी नौकरी का विचार आएगा।


सिंह 


आज सेहत में सुधार होगा। मानसिक तनाव भी दूर भागेगा। प्रॉपर्टी संबंधित लाभ हासिल हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। इससे आपके कार्यक्षेत्र में भी आपको अच्छा प्रदर्शन करने में सहायता मिलेगी। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेंगी। संतान से कहासुनी हो सकती है। उनकी सेहत का भी ध्यान रखें।


कन्या 


आज कहीं ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं लेकिन पारिवारिक सदस्य का स्वास्थ्य और मानसिक तनाव आपको अपनी ओर खींचेगा। परिवार के लोगों में समरसता की कमी रहेगी और तालमेल का अभाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा काम करेंगे लेकिन फिर भी आपको से संतुष्टि नहीं होगी और इसलिए आप अपने काम को बदलने का विचार करेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन काफी अच्छा रहेगा लेकिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।


तुला


आज का दिन बढ़िया नतीजे देगा। पैसों को लेकर आपकी चिंता समाप्त होगी। कहीं से पैसा मिलने की संभावना बन जाएगी। पारिवारिक जीवन में भी सफलता मिलेगी और परिवार वालों का सहयोग आपके कामों में आपकी मदद करेगा। आज का दिन प्रेम संबंध रखने वाले लोगों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है और वे अपने प्रिय को खुश करने में कोई कसर नहीं बाकी रखेंगे और इससे उनका रिश्ता मजबूत भी होगा और कुछ लोग अपने प्रेम विवाह की बातें भी कर सकते हैं। काम के सिलसिले में अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी।


वृश्चिक 


आज स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। कोई नई गाड़ी खरीदने का विचार कर सकते हैं। चुस्ती फुर्ती का एहसास आपको काम में सफलता देगा लेकिन कड़वी बात करने से आप अपनों के मन से उतर सकते हैं। इस पर आपको ध्यान देना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन के लिए आज से दिन अनुकूल रहेगा। थोड़ी नोकझोंक होने की भी संभावना रहेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको सफलता मिलेगी। आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को कोई बढ़िया गिफ्ट देंगे और उनसे अपने प्यार का इजहार करेंगे।


धनु 


आज भाई बहनों से बहुत प्यार मिलेगा और घर में समय बिताने में सुकून मिलेगा। आपके खर्चे ज्यादा होंगे और आप लंबी ट्रैवलिंग पर भी जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा जिससे मन खुश रहेगा। काम के सिलसिले में आप आज अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। व्यापार के सिलसिले में आज कुछ समस्या हो सकती है। विदेश से जुड़ा काम करने वाले आज फायदे में रहेंगे। शादीशुदा लोग अपनी गृहस्थी में नॉर्मल बिहेव करेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के और निकट आने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे।


मकर 


आज आप के बर्ताव में अंतर साफ नजर आएगा। कई मामलों को बेहद गंभीरता से समझदारी के साथ समझेंगे और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जो आपके बेहद काम आएंगे। आपके काम की प्रशंसा भी होगी क्योंकि लोग आपसे जरूरी कामों के लिए सलाह मांगने आएंगे। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी से आपको लाभ मिलेगा और आप दोनों साथ मिलकर किसी पार्टी में शरीक हो सकते हैं। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। बिजनेस करने वाले आज अपने प्रोडक्ट की सप्लाई को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे।


कुंभ 


लंबे समय से जिस ट्रैवलिंग का विचार कर रहे थे, आज उसे पूरा करने का मौका मिल सकता है और आप घूमने जा सकते हैं। यह यात्रा आपको काम के सिलसिले में भी लाभ देगी। कुछ लोगों को शेयर बाजार से अच्छा धन आज मिल सकता है। पारिवारिक जीवन के लिहाज से दिन अनुकूल है और आप अपने परिवार में किसी नए काम की पहल कर सकते हैं। परिवार में आपका ओहदा बढ़ेगा। काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन में आपको थोड़ा सावधानी से रहना होगा। अपने प्रिय को नाराज ना होने दें।


मीन 


भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी और इससे आपका मन भी हर्षित होगा और आप का मनोबल बढ़ेगा। काम पर फोकस करने से अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज खुश नजर आएंगे क्योंकि उनका प्रिय कोई सरप्राइस दे सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें भी आज बेहतरीन नतीजे मिलेंगे। आपका पारिवारिक जीवन बेहद सुखपूर्ण रहेगा और आपको आज अपने जीवन में कुछ अच्छे पलों को दोबारा याद करने का मौका मिलेगा। किसी पुराने दोस्त के साथ मुलाकात होगी


 


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।  


 


शुभ दिनांक : 7, 16, 25 


 


शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 


 


 


  


शुभ वर्ष : 2023


 


ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  


 


 


शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं


बारिश से धुला प्रदूषण, ठंड ने दी दस्तक

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के साथ हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश में आज बारिश के बाद मौसम ने करवट ली। कई इलाकों में जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। इस बारिश से न सिर्फ वायु प्रदूषण से राहत मिलेगी बल्कि ठंड भी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश का अनुमान व्यक्त किया था। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में 15 और 16 नवंबर को बारिश हो सकती है और ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। जबकि शाम होते-होते दिल्‍ली, हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिरने से ठंड ने दस्‍तक दे दी है। 


बहरहाल, दिल्‍ली के कई इलाकों में हल्‍की बारिश ने लोगों को प्रदूषण से निजात दिलाने का काम किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कहा गया कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हुई।


योगी आदित्यनाथ व त्रिवेन्द्र सिंह रावत पहुंचे केदारनाथ


देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए और धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों को देखा। वे सांयकालीन पूजा-अर्चना में भी शामिल हुए।


रविवार को शाम 4.15 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। एमआई-17 हेलीपैड पर जिलाधिकारी मंजुल गोयल, एसपी नवनीत सिंह, देवस्थानम बोर्ड के बीडी सिंह, तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने दोनों अतिथियों की अगवानी की। मंदिर परिसर में भगवान नंदी की मूर्ति पर मत्था टेका। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने उनकी यहां पहुंचने पर अगवानी की।



मुजफ्फरनगर में पटाखे जलाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर । पटाखों जलाने पर रोक के बावजूद शहर में दिवाली पर चारों तरफ रात्रि में पटाखे जलाए गए। शहर कोतवाली पुलिस ने शिवचौक व आसपास पटाखे जलाने वाले 20 अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि पटाखे जलाने से उठे धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत आयी है।


बढ़ते प्रदषूण के कारण एनजीटी ने यूपी के कई जनपदों समेत मुजफ्फरनगर जिले के एनसीआर में शामिल होने के कारण दीपावली पर पटाखे बेचने और जलाने के लिए प्रतिबंध लगाया था। एक्यूआई काफी बढ़ा हुआ होने के कारण यह नियम लागू किया गया। दीपावली से पूर्व पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश देकर विस्फोटक व अवैध पटाखों की खेप पकड़ी थी। इसके बावजूद दीपावली पर शहर में जबरदस्त आतिशबाजी की गयी। रात्रि में शहर कोतवाली पुलिस दालमंडी के आसपास गश्त कर रही थी। पुलिस का कहना है कि दालमंडी से शिवचौक के बीच आसमानी आतिशबाजी व राकेटों से आग के पंतगे निकल रहे थे, जो शिवचौक व आसपास की दुकान पर गिर रहे थे। पटाखों से उठ रहे धूएं के कारण बच्चो व बुजुर्गो को सांस लेने में काफी दिक्कत आ रही थी। चौकी इंचार्ज खालापार नेत्रपाल शिवचौक पर पहुंचे तो पटाखे जला रहे 20 अज्ञात लोग पुलिस को देखकर भाग गए। जनपद में न्यायालय के आदेश पर पटाखों जलाने पर प्रतिबंध होने के कारण सभी अज्ञात लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।


पटाखे जलाते हुए छत से गिरकर बालक की मौत


मुजफ्फरनगर । शहर के मोहल्ला खादरवाला निवासी प्रदीप का दस वर्षीय बेटा लकी शनिवार रात छत पर पटाखे छुडा रहा था। अचानक उसका पैर स्लिप हो गया और वह मकान की छत से नीचे गिर गया। गंभीर रुप से घायल बच्चे को परिवार के लोग उपचार के लिए भोपा रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर उसे रैफर कर दिया। गंभीर घायल बच्चे को लेकर परिवार के लोग जिला अस्पताल में आ गए, जहां डाक्टरों ने लकी को मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में दीपावली की खुशी कोहराम में बदल गई। परिवार के लोग बच्चे को लेकर वापस घर लौट गए। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।


मीरापुर के पास सडक हादसे में पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाना क्षेत्र में बाइकों की आमने -सामने की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया। 


थाना ककरौली क्षेत्र के गाँव टंढेड़ा निवासी 40 वर्षीय कामिल पुत्र नुसरत अपने 13 वर्षीय पुत्र आरिफ को बाइक द्वारा मीरापुर में चिकित्सक के पास इलाज कराने ले गया था। इलाज कराकर वापस लौटते समय जैसे ही वह मीरापुर थाने के गाँव सिकन्दरपुर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़न्त हो गयी जिसमे पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों द्वारा घायलों को जानसठ के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वहां नुसरत को मृत घोषित कर दिया गया।


भैया दूज राहु काल छोड़ किसी भी समय करें तिलक


 


भाई दूज (यम द्वितीया) विशेष


〰️〰️🌼〰️🌼〰️🌼〰️〰️


पौराणिक महत्व


〰️〰️〰️〰️〰️


शास्त्रों के अनुसार भाई को यम द्वितीया भी कहते हैं इस दिन बहनें भाई को तिलक लगाकर उन्हें लंबी उम्र का आशीष देती हैं और इस दिन मृत्यु के देवता यमराज का पूजन किया जाता है ब्रजमंडल में इस दिन बहनें यमुना नदी में खड़े होकर भाईयों को तिलक लगाती हैं। 


 


अपराह्न व्यापिनी कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 16 नवंबर सोमवार के दिन मनाया जाएगा।


 


भाई दूज को भ्रातृ द्वितीया भी कहते हैं। इस पर्व का प्रमुख लक्ष्य भाई तथा बहन के पावन संबंध व प्रेमभाव की स्थापना करना है। इस दिन बहनें बेरी पूजन भी करती हैं। इस दिन बहनें भाइयों के स्वस्थ तथा दीर्घायु होने की मंगल कामना करके तिलक लगाती हैं। इस दिन बहनें भाइयों को तेल मलकर गंगा यमुना में स्नान भी कराती हैं। यदि गंगा यमुना में नहीं नहाया जा सके तो भाई को बहन के घर नहाना चाहिए।


 


यदि बहन अपने हाथ से भाई को भोजन कराये तो भाई की उम्र बढ़ती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। इस दिन बहनें अपने भाइयों को चावल खिलाएं। इस दिन बहन के घर भोजन करने का विशेष महत्व है। बहन चचेरी अथवा ममेरी कोई भी हो सकती है। यदि कोई बहन न हो तो गाय, नदी आदि स्त्रीत्व पदार्थ का ध्यान करके अथवा उसके समीप बैठ कर भोजन कर लेना भी शुभ माना जाता है।


 


इस पूजा में भाई की हथेली पर बहनें चावल का घोल भी लगाती हैं उसके ऊपर सिन्दूर लगाकर कद्दू के फूल, पान, सुपारी मुद्रा आदि हाथों पर रखकर धीरे धीरे पानी हाथों पर छोड़ते हुए निम्न मंत्र बोलती हैं।


 


 "गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजा कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े" 


 


इसी प्रकार इस मंत्र के साथ हथेली की पूजा की जाती है 


 


" सांप काटे, बाघ काटे, बिच्छू काटे जो काटे सो आज काटे" 


 


इस तरह के शब्द इसलिए कहे जाते हैं क्योंकि ऐसी मान्यता है कि आज के दिन अगर भयंकर पशु काट भी ले तो यमराज के दूत भाई के प्राण नहीं ले जाएंगे। कहीं कहीं इस दिन बहनें भाई के सिर पर तिलक लगाकर उनकी आरती उतारती हैं और फिर हथेली में कलावा बांधती हैं। भाई का मुंह मीठा करने के लिए उन्हें माखन मिस्री खिलाती हैं। संध्या के समय बहनें यमराज के नाम से चौमुख दीया जलाकर घर के बाहर रखती हैं। इस समय ऊपर आसमान में चील उड़ता दिखाई दे तो बहुत ही शुभ माना जाता है। इस सन्दर्भ में मान्यता यह है कि बहनें भाई की आयु के लिए जो दुआ मांग रही हैं उसे यमराज ने कुबूल कर लिया है या चील जाकर यमराज को बहनों का संदेश सुनाएगा।


 


भैया दूज की कथा 


〰️〰️〰️〰️〰️〰️


भगवान सूर्य नारायण की पत्नी का नाम छाया था। उनकी कोख से यमराज तथा यमुना का जन्म हुआ था। यमुना यमराज से बड़ा स्नेह करती थी। वह उससे बराबर निवेदन करती कि इष्ट मित्रों सहित उसके घर आकर भोजन करो। अपने कार्य में व्यस्त यमराज बात को टालता रहा। कार्तिक शुक्ला का दिन आया। यमुना ने उस दिन फिर यमराज को भोजन के लिए निमंत्रण देकर, उसे अपने घर आने के लिए वचनबद्ध कर लिया।


 


यमराज ने सोचा कि मैं तो प्राणों को हरने वाला हूं। मुझे कोई भी अपने घर नहीं बुलाना चाहता। बहन जिस सद्भावना से मुझे बुला रही है, उसका पालन करना मेरा धर्म है। बहन के घर आते समय यमराज ने नरक निवास करने वाले जीवों को मुक्त कर दिया। यमराज को अपने घर आया देखकर यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने स्नान कर पूजन करके व्यंजन परोसकर भोजन कराया। यमुना द्वारा किए गए आतिथ्य से यमराज ने प्रसन्न होकर बहन को वर मांगने का आदेश दिया।


यमुना ने कहा कि भद्र! आप प्रति वर्ष इसी दिन मेरे घर आया करो। मेरी तरह जो बहन इस दिन अपने भाई को आदर सत्कार करके टीका करे, उसे तुम्हारा भय न रहे। यमराज ने तथास्तु कहकर यमुना को अमूल्य वस्त्राभूषण देकर यमलोक की राह की। इसी दिन से पर्व की परम्परा बनी। ऐसी मान्यता है कि जो आतिथ्य स्वीकार करते हैं, उन्हें यम का भय नहीं रहता। इसीलिए भैयादूज को यमराज तथा यमुना का पूजन किया जाता है।


 


भाई दूज तिलक मुहूर्त


〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


भाई दूज पर भाई को तिलक करने के लिये राहुकाल के समय को अशुभ माना जाता है।


 


16 नवम्बर सोमवार के दिन सर्वार्थसिद्धि योग प्रातः 6:41 बजे से अपराह्न 2:33 बजे तक एवं सिद्धि योग प्रातः 6:41 बजे से कुछ ही समय तक रहेगा। इस दिन शुक्र ग्रह का अपनी तुला राशि मे प्रवेश रात्रि में होगा। इस दिन वृश्चिक की संक्रांति भी प्रातः 6:51 बजे से लग रही है। इस दिन राहू-काल प्रातः 8:00 बजे से 9:25 बजे तक रहेगा। इस समय मे भाई-दूज नहीं मनाना चाहिये।


 


भाई-दूज तिलक मुहूर्त:


〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


1. प्रातः काल अमृत के चौघड़िया में।


6:40 बजे से 8:00 बजे तक।


 


2.प्रातः काल शुभ के चौघड़िया में 9:20 बजे से 10:40 बजे तक।


 


3.अपराह्न काल चर-लाभ-अमृत के चौघड़िया मुहुर्त में 1:20 बजे से सांय काल 5:20 बजे तक,


लेह में तैनात जिले के जवान का निधन

मुजफ्फरनगर । कुटबा निवासी सेना के जवान का लेह में निधन हो गया। वे अस्वस्थ चल रहे थे। 


मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के कुटबा गांव निवासी उदयवीर सिंह के छोटे पुत्र अनिल का इंफेक्शन और बाद में फेफड़ों में पानी भरने से निधन हो गया। वह ले स्थित मिलिट्री अस्पताल में कई दिनों से भर्ती थे।


मौसम खराब होने के चलते उनके पार्थिव शरीर को आज फ्लाइट/हेलीकॉप्टर से लेह से ही नही लाया जा सका।


चौधरी उदयवीर सिंह के तीन पुत्रों में से 2 पुत्र फौज में थे, जिनमें से छोटे पुत्र 38 वर्षीय अनिल का बिगड़े मौसम में फेफड़ों में पानी भरने के चलते निधन हो गया। ड्यूटी पर तैनाती के दौरान बिगड़े मौसम से हालत बिगड़ने पर हुए अनिल के निधन पर गांव वासियों ने उन्हें शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की है।


जैन मुनि आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महाराज ने ली समाधि

कोटा l जैन समाज को धर्म की राह दिखाने वाले आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महाराज ने आज अपना शरीर छोड़ समाधि ग्रहण कर ली l


बताया जा रहा है कि आचार्य ज्ञान सागर जी ने आज शाम 6:00 बजे कोटा स्थित आश्रम में अंतिम सांस ली l


 आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज की समाधि लेने की खबर जैसे ही जैन समाज में पहुंची तो उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई l


मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जज बनने पर पूजा शर्मा को किया सम्मानित

 


मुजफ्फरनगर।मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पूजा शर्मा के जज बनने पर आबकारी मोहल्ले में उसके घर जाकर उसका अभिनंदन किया एवम शुभकामनाएं दी।


 मुजफ्फरनगर शहर साधारण से परिवार में जन्मी, पली, बढ़ी, पढ़ी पूजा शर्मा ने UPPCSJA की परीक्षाउत्तीर्ण कर कीर्तिमान स्थापित किया । सरस्वती भागवती विधा मन्दिर में 12 वी पास कर एस डी मेनेजमेंट से एल ऎल बी कर पहले ही अटेम्प्ट में पूजा ने न्यायाधीश हेतु अपना स्थान प्राप्त किया ।


पूजा के पिता सदर बाजार में माँ दुर्गा मन्दिर पर पुजारी है। कपिल देव ने बताया कि कल रात दीपावली पूजन के समय जब उन्होंने यह जानकारी दी तो प्रफुल्लित मन से पूजा के घर जाकर उसको सम्मानित करने का निश्चय किया। आबकारी छेत्र माध्यम, अनुसूचित व अदिकांश पिछड़े वर्ग के निवासियों का है जहॉ स्वयम के बल और परिश्रम के आधार पर इस मुकाम को हासिल करना बहुत बड़ी बात है।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अरुण खण्डेलवाल व प्रधानाचार्य डॉ सुनीता गौड भी शुभकामनाएं देने पहुँची। पूजा शर्मा ने सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा किसी गरीबी, परिस्थिति, समय और स्थिति की गुलाम नहीं होती। संकल्प है तो सम्भव है। इस अवसर पर साथ में ,मंडल अध्यक्ष रोहित तायल जी, ज़िला उपद्य्क्ष विजेंद्र पाल जी, राधे वर्मा जी ,चमन वाल्मीकि जी, अजय सागर जी ,रोहित जैन जी आदि रहे।


जिले में फिर धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, मिले 15 नए कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर l Date 15-11-2020


 


आज पॉजिटिव-- 15


-------


आज ठीक/डिस्चार्ज -35


टोटल डिस्चार्ज- 5916


टोटल एक्टिव केस- 317


एक माह बाद गंग नहर में छोडा गया पानी

मुज़फ्फरनगर। दशहरे पर हुई गंग नहर में बन्दी के बाद पानी छोड़ दिया गया। 


आज सुबह 3 बजे हरिद्वार के भीमगोडा बैराज से नहर में पानी छोड़ दिया गया है। आज रात लगभग 10 बजे तक भोपा नहर में पानी पहुँचने की सूचना है। 


वरिष्ठ भाजपा नेता पं श्री भगवान शर्मा ने बचन सिंह कालोनी में कई गोवर्धन पूजा संपन्न


मुजफ्फरनगर l मौहल्ला बचनसिंह कालोनी में वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्रीभगवान शर्मा के आवास पर आज गोवर्धन पूजा कराई गई। हर वर्ष की भांति इस बार भी गोवर्धन की सार्वजनिक पूजा की गई, जिसमें सभी गांववासियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया । इस अवसर पर पंडित रामचंद्र मिश्रा ने गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा अर्चना सम्पन्न करायी। इस मौके वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्री भगवान शर्मा, सरवट की प्रधान श्रीमती उषा शर्मा, ऋषभदेव शर्मा, मा. सोहनबीर सिंह, भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख के के शर्मा, सतीश शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, भंवर सिंह, चन्द्रशेखर शर्मा, विनोद शर्मा, संजीव तोमर, राधेश्याम त्यागी एडवोकेट, मा. नीरज त्यागी, दिनेश शर्मा, दिनेश गोयल, ब्रहमपाल सिंह, पी के शर्मा, मा. हरपाल शर्मा, श्यामलाल शर्मा राजेंद्र धीमान आदि मुख्य रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर अन्नकुट्ट का प्रसाद भी वितरित किया गया।


अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति ने किया अन्नकूट का आयोजन


मुजफ्फरनगर । आज महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान सोसाइटी के द्वारा अर्पण बंकेट हॉल मै भगवान गोवर्धन महाराज की पूजा कर अन्नकूट का आयोजन किया गया ।


जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजीव गोयल ने की कार्यकर्म का संचालन संयुक्त रूप से प्रदेश महामंत्री आलोक अग्रवाल और जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता एड के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, वरिष्ठ सपा नेता गौरव स्वरूप, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी प्रमोद त्यागी एड., पूर्व विधायक अशोक कनसल , भाजपा नेता संजय अग्रवाल, कृष्ण गोपाल मित्तल , पूर्व प्रधानाचार्य एस के गुप्ता रहे सबने सर्वप्रथम भगवान गोवर्धन महाराज की आरती की फिर भोग लगाया और महाराजा अग्रसेन जी महाराज जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रजवल्लित किया।


सभी मुख्य अतिथियों ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर प्रकाश डाला भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत महाराज की सहायता से कैसे भगवान इन्द्र का घमंड का दमन किया था इस बारे मै सबको बताया ओर सोसायटी के द्वारा इस प्रकार के लिए किए गए सामाजिक कार्यों के लिए ओर अन्नकूट के इस प्रयास के लिए पूरी कमेटी को बहुत बहुत बधाई दी। कार्ययक्र के मुख्य आयोजक राजीव गोयल, आलोक अग्रवाल, शलभ गुप्ता एड, विकास अग्रवाल, अनुज गुप्ता ने सभी आने वालो का माला पहना कर स्वागत किया तथा आभार व्यक्त किया।


अंत मै सभी ने प्रसाद का आनंद लिया ।


कार्यक्रम मै मुख्य रूप से राजीव गोयल,आलोक अग्रवाल,शलभ गुप्ता एड,अशोक अग्रवाल,विकास अग्रवाल, रिपुदमन गुप्ता, प्रभात भूषण गुप्ता, विनय मोहन अग्रवाल, आर डी अग्रवाल, अनुज गुप्ता, अमित गुप्ता एडवोकेट, पवन पूनम अग्रवाल , रीटा गोयल गुप्ता, अनीता राजवंशी, रचित गोयल, अपर्णा अग्रवाल, आदर्श सिंघल, अनिकेत , गर्व गोयल, कीर्ति भूषण, श्रवण अग्रवाल, अम्बरीष गोयल, सुदेश गोयल, पंकज, विजय, करण, अनुज सिंघल, मुकेश प्रधान, विजय गर्ग , उषा देवी, विकास अग्रवाल, शिवांशु, हर्षवर्धन, जनार्दन स्वरूप, अरविंद गोयल आदि मौजूद रहे।


सिविल लाइन क्षेत्र के आर्य समाज रोड पर नाले में शव मिलने से सनसनी

l शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे महावीर चौक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई l


मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत महावीर चौक के निकट आर्य समाज रोड पर नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई l राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया तथा मामले की छानबीन में जुट गई  l


डीजे बजाने का विरोध करने पर युवक की हत्या


शामली। दीपावली की रात एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक को बचाने आए उसके फुफेरे भाई को भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी भाईयों को हिरासत में ले लिया है।


पुलिस के मुताबिक झिंझाना थानाक्षेत्र में डीजे बजाने का विरोध करने पर युवक की चाकू गोदकर हत्या कर डाली, आरोपी ने बचाव में आए मृतक के फुफेरे भाई को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी दो भाइयों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी हरि ओम उम्र 22 साल शनिवार देर शाम दिवाली पर घर के बाहर मोमबत्ती लगा रहा था पड़ोस में रहने वाले मोंटी और गौरव तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे।


हरिओम ने डीजे को धीमी आवाज में बजाने को कहा। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद मोंटी और गौरव दोनों भाई घर से चाकू लेकर आए और हरिओम पर हमला कर दिया। बचाव में आए उसके फुफेरे भाई रूपेंद्र निवासी गांव हरसाना को भी आरोपियों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां हरिओम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तरफ से दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को हिरासत में ले लिया है।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...