सोमवार, 21 सितंबर 2020

योगी सरकार के खिलाफ उबला सपाईयों का गुस्सा, प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। प्रंदेश सरकार की नीतियोें के विरोध में आज समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में इकठ्ठे होकर जबरदस्त विरोध करते हुए सदर तहसील में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पीपीई किट खरीद व स्वास्थ्य सेवाओं में हुए घोटाले के विरोध में सपा नेता शमशेर मलिक,राशिद मलिक,सनव्वर खान अपने साथियों के पीपीई किट पहनकर धरने में पहुंचे। 


सदर तहसील में बीजेपी सरकार के खिलाफसमाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी , महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, पूर्व विधायक अनिल कुमार,पूर्व मंत्री महेश बंसल राकेश शर्मा, गौरव जैन, शिवम त्यागी युवजन सभा व सैकड़ो की संख्या में जिले के कार्यकर्ता व पदाधिकारी धरनास्थल पर मौजूद रहे। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, मंहगाई, कानून-व्यवस्था और किसानो ंकी समस्याओं को लेकर सपा का आज प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के तहत प्रदेश के सभी तहसीलों पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन किया गया।


समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर केंद्र व यूपी की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में सभी तहसीलों पर आंदोलन के बाद ज्ञापन देने के लिए जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट द्वारा जनपद की तहसील मुजफ्फरनगर, बुढाना,खतौली व जानसठ पर इन तहसील क्षेत्रों की विधानसभा के पूर्व प्रत्याशियों तथा समाजवादी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई थी।


सपा आज करेगी प्रदेश भर में प्रदर्शन

लखनऊ । समाजवादी पार्टी का आज प्रदेश व्यापी प्रदर्शन है। 


हर जिले की तहसील पर समाजवादी कार्यकर्ता अपना ज्ञापन सौंपेंगे। अखिलेश यादव के आव्हान पर एक बार फिर सड़कों पर उतरेंगे। लखनऊ के हर तहसील पर समाजवादियों का प्रदर्शन होगा।प्रदेश में बढते अपराधों और बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जाएगा।



फिर सैलानियों की चहल-पहल से गुलजार हुआ ताजमहल

आगरा । लाॅकडाउन में करीब छह महीने बंद रहने के बाद सोमवार सुबह आगरा में ताजमहल फिर से सैलानियों के लिए खोल दिया गया। 



ताजमहल आज फिर से गुलजार हो गया। सुबह ताजमहल खुलने पर सैलानियों ने ताज का दीदार किया। इस दौरान सभी लोग उत्साहित नजर आए। सैलानी ताज के साथ तस्वीरें और सेल्फी खिंचाते नजर आए। ताजमहल में प्रवेश के कई नियमों में कोरोना के मद्देनजर बदलाव किए गए हैं। पर्यटकों की सुरक्षा जांच भी कोरोना संक्रमण के कारण बदल दी गई है। पूर्वी और पश्चिमी गेट पर सीआईएसएफ सैलानियों की सुरक्षा जांच स्पर्श मुक्त तरीके से कर रही है। किसी भी पर्यटक को छुआ नहीं जा रहा है और मेटल डिटेक्टर के बाद हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से सुरक्षा जांच की जा रही है।


अनलॉक 4: यूपी में आज से मिलने लगी हैं ये छूट

लखनऊ । अनलॉक-4 में आज कई और रियायतें मिलेंगी।


 केन्द्र सरकार द्वारा 29 अगस्त को जारी अनलॉक-4 के दिशा-निर्देशों के तहत 21 सितंबर से धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, खेल और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। हालांकि इसमें लोगों की संख्या सीमित रहेगी। केन्द्र द्वारा जारी अनलॉक के दिशा-निर्देशों को राज्य में हू-ब-हू लागू किया गया है।


अनलॉक-4 में 21 सितंबर से धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, खेल और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। हालांकि इसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौजूदगी नहीं रहेगी। 20 सितंबर तक इस तरह के आयोजनों पर रोक थी। वहीं, शादी समारोह में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोगों को ही मौजूद होने की इजाजत दी गई थी। लेकिन, 21 सितंबर से शादी समारोह और अंतिम संस्कार में 100 लोग तक शामिल हो सकते हैं।


अनलॉक-4 के दिशा-निर्देशों के तहत स्कूल-कॉलेज में नियमित क्लास पर रोक है। हालांकि 21 सितंबर से ऑनलाइन क्लास के लिए शिक्षण संस्थानों को अपने 50 प्रतिशत शिक्षक और कर्मचारियों को बुलाने की इजाजत दी गई है। 9वीं से 12 वीं तक के छात्र, पढ़ाई के सिलसिले में शिक्षकों से स्कूल में मुलाकात कर सकते हैं, पर इसके लिए अभिभावक की इजाजत जरूरी होगी।


आठ मंजिल की इमारत ढहने से 45 लोग दबे, 8 शव मिले

ठाणे। के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक अभी भी मलबे में 20 से 25 लोग दबे हुए हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। 


 एनडीआरएफ के हवाले से बताया है कि स्थानीय लोगों द्वारा 20 लोगों को बचाया गया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार कम से कम 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका है।


राफेल की उड़ान से गूंजी लद्दाख की सीमा

नयी दिल्ली। चीन की हरकतों को देखते हुए वायुसेना में शामिल हुए राफेल विमान भी लद्दाख में उड़ान भर रहे हैं। वायुसेना सुखोई एवं मिराज विमानों को वहां पहले से ही तैनात कर चुकी है।


सूत्रों के अनुसार राफेल विमानों ने लद्दाख के आसपास के क्षेत्रों में रविवार को भी उड़ान भरी हैं। सरकारी सूत्रों ने भी इस बात की पुष्टि की है। कुछ मिराज विमान भी उड़ान भरते देखे गए हैं। वायुसेना ने विगत 10 सितंबर को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित एक समारोह में राफेल विमानों को वायुसेना में शामिल किया था। इससे पूर्व जुलाई के आखिर में फ्रांस से पांच राफेल विमान अंबाला पहुंचे थे


आज का पंचांग तथा राशिफल 21 सितंबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 21 सितम्बर 2020*


⛅ *दिन - सोमवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - अधिक अश्विन*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - पंचमी रात्रि 11:42 तक तत्पश्चात षष्ठी*


⛅ *नक्षत्र - विशाखा - रात्रि 08:49 तक तत्पश्चात अनुराधा*


⛅ *योग - वैधृति सुबह 07:59 तक तत्पश्चात विष्कम्भ*


⛅ *राहुकाल - सुबह 07:58 से सुबह 09:29 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:28* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:34* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *श्रीमद्भागवत पुराण* 🌷


🙏🏻 *श्रीमद्भागवत पुराण हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक है। इस ग्रंथ की रचना आज से लगभग 5000 साल पहले कर दी गई थी। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि कलयुग में क्या-क्या घटित होगा इसकी भविष्यवाणी भागवत पुराण में पहले ही दे दी गई थी। जानिए श्रीमद्भागवत पुराण में की गई कलियुग से जुड़ी 10 भविष्यवाणियां..*


 1⃣ *ततश्चानुदिनं धर्मः सत्यं शौचं क्षमा दया ।*


*कालेन बलिना राजन् नङ्‌क्ष्यत्यायुर्बलं स्मृतिः ॥*


  💥 *अर्थ - कलयुग में धर्म, स्वच्छता, सत्यवादिता, स्मृति, शारीरक शक्ति, दया भाव और जीवन की अवधि दिन-दिन घटती जाएगी.*


2⃣ *वित्तमेव कलौ नॄणां जन्माचारगुणोदयः ।*


*धर्मन्याय व्यवस्थायां कारणं बलमेव हि ॥*


 💥 *अर्थ - कलयुग में वही व्यक्ति गुणी माना जायेगा जिसके पास ज्यादा धन है. न्याय और कानून सिर्फ एक शक्ति के आधार पे होगा !*    


  3⃣ *दाम्पत्येऽभिरुचि र्हेतुः मायैव व्यावहारिके ।*


*स्त्रीत्वे पुंस्त्वे च हि रतिः विप्रत्वे सूत्रमेव हि ॥*


💥 *अर्थ - कलयुग में स्त्री-पुरुष बिना विवाह के केवल रूचि के अनुसार ही रहेंगे.*


*व्यापार की सफलता के लिए मनुष्य छल करेगा


 4⃣ *लिङ्‌गं एवाश्रमख्यातौ अन्योन्यापत्ति कारणम् ।*


*अवृत्त्या न्यायदौर्बल्यं पाण्डित्ये चापलं वचः ॥*


💥 *अर्थ - घूस देने वाले व्यक्ति ही न्याय पा सकेंगे और जो धन नहीं खर्च करेगा उसे न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खानी होंगी. स्वार्थी और चालाक लोगों को कलयुग में विद्वान माना जायेगा.* 


5⃣ *क्षुत्तृड्भ्यां व्याधिभिश्चैव संतप्स्यन्ते च चिन्तया ।*


*त्रिंशद्विंशति वर्षाणि परमायुः कलौ नृणाम.।।*


 💥 *अर्थ - कलयुग में लोग कई तरह की चिंताओं में घिरे रहेंगे. लोगों को कई तरह की चिंताए सताएंगी और बाद में मनुष्य की उम्र घटकर सिर्फ 20-30 साल की रह जाएगी.*


6⃣ *दूरे वार्ययनं तीर्थं लावण्यं केशधारणम् ।*


*उदरंभरता स्वार्थः सत्यत्वे धार्ष्ट्यमेव हि॥*


  💥 *अर्थ - लोग दूर के नदी-तालाबों और पहाड़ों को तीर्थ स्थान की तरह जायेंगे लेकिन अपनी ही माता पिता का अनादर करेंगे. सर पे बड़े बाल रखना खूबसूरती मानी जाएगी और लोग पेट भरने के लिए हर तरह के बुरे काम करेंगे.*


  7⃣ *अनावृष्ट्या विनङ्‌क्ष्यन्ति दुर्भिक्षकरपीडिताः ।* *शीतवातातपप्रावृड् हिमैरन्योन्यतः प्रजाः ॥*  


💥 *अर्थ - कलयुग में बारिश नहीं पड़ेगी और हर जगह सूखा होगा.मौसम बहुत विचित्र अंदाज़ ले लेगा. कभी तो भीषण सर्दी होगी तो कभी असहनीय गर्मी. कभी आंधी तो कभी बाढ़ आएगी और इन्ही परिस्तिथियों से लोग परेशान रहेंगे.* 


  8⃣ *अनाढ्यतैव असाधुत्वे साधुत्वे दंभ एव तु ।*


*स्वीकार एव चोद्वाहे स्नानमेव प्रसाधनम् ॥*  


💥 *अर्थ - कलयुग में जिस व्यक्ति के पास धन नहीं होगा उसे लोग अपवित्र, बेकार और अधर्मी मानेंगे. विवाह के नाम पे सिर्फ समझौता होगा और लोग स्नान को ही शरीर का शुद्धिकरण समझेंगे.* 


9⃣ *दाक्ष्यं कुटुंबभरणं यशोऽर्थे धर्मसेवनम् ।*


*एवं प्रजाभिर्दुष्टाभिः आकीर्णे क्षितिमण्डले ॥* 


💥 *अर्थ - लोग सिर्फ दूसरो के सामने अच्छा दिखने के लिए धर्म-कर्म के काम करेंगे. कलयुग में दिखावा बहुत होगा और पृथ्वी पे भृष्ट लोग भारी मात्रा में होंगे. लोग सत्ता या शक्ति हासिल करने के लिए किसी को मारने से भी पीछे नहीं हटेंगे.* 


1⃣0⃣ *आच्छिन्नदारद्रविणा यास्यन्ति गिरिकाननम् ।*


*शाकमूलामिषक्षौद्र फलपुष्पाष्टिभोजनाः ॥*


  💥 *अर्थ - पृथ्वी के लोग अत्यधिक कर और सूखे के वजह से घर छोड़ पहाड़ों पे रहने के लिए मजबूर हो जायेंगे. कलयुग में ऐसा वक़्त आएगा जब लोग पत्ते, मांस, फूल और जंगली शहद जैसी चीज़ें खाने को मजबूर होंगे.*


💐🙏🏻


पंचक


 


 


28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


 


पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020


 


परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


 


प्रदोष


 


29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )


 


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


 


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


 


 


पूर्णिमा


 


 


गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


 


मेष - पॉजिटिव- आज आप धैर्य व विवेक का उपयोग करके किसी भी समस्या को सुलझाने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक सुदृढ़ स्थिति में रहेगा। परिवार के लोगों की छोटी-मोटी जरूरतों का ध्यान रखना आपको खुशी प्रदान करेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात भी हो सकती है।


नेगेटिव- अपने रिश्तेदारों के साथ संबंध खराब होने की आशंका है, इसलिए क्रोधी स्वभाव पर नियंत्रण अवश्य रखें। कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन उदास रहेगा। युवा वर्ग आज कुछ तनाव की स्थिति से गुजर सकते हैं इसलिए अपने आपको सकारात्मक बनाकर रखना अति आवश्यक है।


व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंदी की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। अपने संपर्क सूत्रों के दायरे को और अधिक विस्तृत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में कोई ऐसी गलती या चूक हो सकती है जिससे आपको अधिकारियों की डांट का सामना करना पड़ सकता है।


लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात प्रसन्नता देगी तथा पुरानी यादें भी ताजा होंगी।


स्वास्थ्य- गर्मी के वजह से घबराहट व थकान रह सकती हैं। इसलिए उचित आराम भी लेना आवश्यक है।


भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1


 


वृष - पॉजिटिव- पुरानी गलतियों से सीखकर आज और अधिक बेहतरीन नीतियों पर विचार करेंगे। स्वयं को उत्तम स्थिति में पाएंगे और सफलता भी हासिल होगी। घर के नवीनीकरण तथा साज सज्जा संबंधी कोई रूपरेखा भी बनेगी।


नेगेटिव- कभी-कभी किसी काम में मनोनुकूल परिणाम ना मिलने से असहज महसूस करेंगे। परंतु जल्दी ही समाधान भी प्राप्त होगा। व्यर्थ के कामों में समय नष्ट ना करें। तथा खर्चे भी बजट के अनुसार ही करें तो अच्छा रहेगा।


व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी नई-नई बातों की जानकारी प्राप्त होगी। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऑफिस के काम से किसी टूर पर भी जाना पड़ सकता है। साथ ही बोनस या तरक्की के भी योग बने हुए हैं।


लव- पति-पत्नी के बीच में किसी प्रकार की क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। साथ बैठकर समस्या को सुलझाने से हल जरूर निकलेगा।


स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज की परेशानी से संबंधित लोग अपना ध्यान अवश्य रखें। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें।


भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5


 


मिथुन - पॉजिटिव- धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में रुझान रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आत्मिक खुशी भी प्राप्त होगी। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद व शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी।


नेगेटिव- आर्थिक मामलों में काफी सूझबूझ व सोच-विचारकर निर्णय लें। किसी प्रकार का विश्वासघात या धोखा हो सकता है। अपना कोई भी प्लान किसी के समक्ष सार्वजनिक ना करें। तथा अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं को बहुत अधिक संभालकर रखें।


व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मरम्मत व रंग रोगन संबंधी कार्यों की योजना बनेगी। युवा वर्ग को अपने कैरियर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। कमीशन संबंधी व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।


लव- विवाहेतर संबंधों का असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है। इसलिए ऐसे संबंधों से दूर रहकर अपनी गृहस्थी पर अधिक ध्यान दें।


स्वास्थ्य- मौसमी बुखार रह सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।


भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6


 


कर्क - पॉजिटिव- आज आप किसी रुके हुए काम को पूर्ण रूप से संपन्न करने में सफल रहेंगे। बेहतरी के लिए आप कुछ सकारात्मक बदलाव लाने पर विचार करेंगे। आपके विनम्र स्वभाव की वजह से समाज व संबंधियों में उचित स्थान बना रहेगा।


नेगेटिव- किसी नजदीकी व्यक्ति से अचानक ही किसी मुद्दे पर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। शांतिपूर्ण ढंग से मामला सुलझाए। अपनी गतिविधियों तथा योजनाओं के बारे में किसी से चर्चा ना करें।


व्यवसाय- आप अपने कार्य क्षेत्र में अपनी गतिविधियों में और अधिक सुधार लाने का प्रयत्न करेंगे। परंतु डील करते समय बहुत अधिक चैकन्ना रहने की आवश्यकता है। थोड़ी सी असावधानी या गलती का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। नौकरी में कोई तरक्की मिलने की उम्मीद है।


लव- घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा जीवन साथी के साथ संबंध भी मधुरता पूर्ण रहेंगे।


स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।


भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9


 


सिंह - पॉजिटिव- आपकी योग्यता व क्षमता लोगों के सामने आने से उनके दिल में आपके प्रति विशेष सम्मान रहेगा। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से आत्मिक शांति प्राप्त होगी। कुछ समय परिवार के साथ हास-परिहास तथा मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी व्यतीत होगा।


नेगेटिव- वाहन या कोई भी मशीनरी संबंधी उपकरण बहुत ध्यान पूर्वक इस्तेमाल करें। किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय या अशुभ समाचार मिल सकता है। खर्चों की अधिकता पर अंकुश लगाकर रखना आवश्यक है।


व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में अपने प्रतिनिधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। वे लोग आपकी कार्यप्रणाली की नकल कर सकते हैं। किसी उच्च व वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से राजकीय काम पूर्ण होंगे। कहीं से रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा भी प्राप्त हो सकता है।


लव- अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद घर परिवार पर समय देना परिवारिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। तथा घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।


स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत रह सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।


भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3


 


कन्या - पॉजिटिव- दौड़-धूप की अधिकता तो रहेगी परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर भी कर देगी। समय की चाल आपके पक्ष में है। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र के आने से चहल-पहल और खुशनुमा वातावरण रहेगा।


नेगेटिव- अध्ययनरत विद्यार्थी आलस की वजह से पढ़ाई में पिछड़ सकते हैं। किसी प्रकार की यात्रा को करने से परहेज करें। क्योंकि किसी भी प्रकार का फायदा ना होने की स्थिति लग रही है। संतान की परेशानियों मे आपका सहयोग उत्तम रहेगा।


व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत अधिक कार्य तथा किसी नई जिम्मेदारी की अधिकता रहेगी। घर-परिवार की उलझनों से ध्यान हटाकर अपने व्यवसाय पर ध्यान दें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने लक्ष्य को पूर्ण करने में समर्थ रहेंगे। स्थान परिवर्तन संबंधी समाचार भी प्राप्त हो सकता है।


लव- जीवनसाथी का सहयोग परिवार के वातावरण को शांतिपूर्ण तथा अनुशासित बनाकर रखेगा। किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माइग्रेन व सिरदर्द जैसी दिक्कत से बचने के लिए संतुलित आहार लें।


भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8


 


तुला - पॉजिटिव- आज धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। कुछ विशिष्ट लोगों के साथ संपर्क स्थापित होने के कारण आपकी विचार शैली में भी आश्चर्यजनक परिवर्तन आएगा। लंबे समय से चल रही किसी चिंता से भी निजात मिल सकती है।


नेगेटिव- आर्थिक मामलों में कमीं आने से कुछ तनाव रह सकता है। किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा व्यर्थ ही आपकी आलोचना होने के कारण मन आहत होगा। इसलिए किसी पर अधिक भरोसा ना करके स्वयं पर ही विश्वास रखें।


व्यवसाय- व्यापार में कोई खास उपलब्धि हासिल नहीं होगी। परंतु पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। किसी प्रोजेक्ट पर अधिक पैसा ना लगाएं। बजट का अवश्य ध्यान रखें। नौकरी में बॉस व सहकर्मियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे।


लव- घर की गतिविधियों में जीवनसाथी का सहयोग करना आपके आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। तथा घर का वातावरण सुखद बना रहेगा।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु व्यायाम और योगा को अपने जीवन का हिस्सा अवश्य बनाएं।


भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8


 


वृश्चिक - पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए नई उपलब्धियों का निर्माण कर रही है। आज आप स्वयं के विकास के लिए मनन करेंगे। आप में कुछ और बेहतर सीखने व करने की दृढ़ इच्छा शक्ति भी जागृत होगी।


नेगेटिव- अधिक भीड़-भाड़ में जाने से परहेज करें। मन की शांति के लिए किसी एकांत स्थान में कुछ समय व्यतीत करना आप को सुकून देगा। आज किसी भी प्रकार का रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन बिल्कुल ना करें।


व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में समान विचारधारा के लोगों से मेलजोल आपके लिए लाभदायक रहेगा। तथा साझेदारी संबंधी विषयों पर भी बातचीत होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।


लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है।


स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहें। किसी प्रकार के इंफेक्शन संबंधी दिक्कत हो सकती हैं।


भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3


 


धनु - पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। महिलाएं अपने कार्यों के प्रति अधिक सजग रहेंगी और सफलता भी प्राप्त करेंगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी प्रकार की दुविधा व बेचैनी से भी मुक्ति मिलेगी।


नेगेटिव- परंतु कभी-कभी आपका छोटी-छोटी बातों पर खीझना घर के वातावरण को खराब कर देता है। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं और दस्तावेजों को अधिक संभालकर रखें, क्योंकि खोने या चोरी होने की आशंका है।


व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। रिस्की प्रवृत्ति के कामों में समय और पैसा व्यर्थ ना करें। क्योंकि नुकसान होने की आशंका बन रही है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें।


लव- घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। तथा मांगलिक कार्यों की रूपरेखा भी बनेगी।


स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण के प्रभाव से बदन दर्द व थकान रहेगी। अपना ध्यान रखना अति आवश्यक है।


भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9


 


मकर - पॉजिटिव - भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने व साकार करने के लिए उत्तम दिन है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए वरदान साबित होगा। नन्हे मेहमान के आगमन संबंधी शुभ सूचना मिलने से परिवार में उत्सव भरा माहौल रहेगा।


नेगेटिव- अनावश्यक कार्यों में खर्च की अधिकता रहेगी जिससे बजट बिगड़ सकता है और इसका असर आपके सूकुन और नींद पर भी पड़ेगा। छोटी-छोटी बातों पर भी निराशा और अवसाद जैसी स्थिति बन सकती है।


व्यवसाय- आसपास के व्यापारियों से चल रही प्रतिस्पर्धा में विजय हासिल होगी। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और अधिक मेहनत से आप अपने कार्यों के प्रति ध्यान दे पाएंगे। लाभ के स्रोतों में भी वृद्धि होगी।


लव- संतान के कैरियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशनुमा और सुकून भरा वातावरण रहेगा। और धार्मिक आयोजन का कार्यक्रम भी बन सकता है।


स्वास्थ्य- गैस व एसिडिटी की वजह परेशान रहेंगे। भारी खानपान से परहेज करें। और अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।


भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6


 


कुंभ - पॉजिटिव- आप भावनात्मक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। तथा सभी प्रकार की परेशानियों का हल बुद्धिमत्ता व विवेक से ढूंढ ही लेंगे। परिजनों तथा मित्रों के साथ भी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर लाभदायक विचार-विमर्श होगा।


नेगेटिव- आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। तेज वाहन से निर्धारित दूरी बनाकर रखें। कुछ लोग आपकी उपलब्धियों से जलन करते हुए आपकी मान-हानि करने की कोशिश करेंगे। परंतु निश्चिंत रहें आपका अहित नहीं होगा।


व्यवसाय- कारोबार में मनोवांछित परिणाम हासिल होंगे। तथा बुद्धिमत्ता पूर्ण लिए गए निर्णय आपको नए अनुबंध भी प्रदान करेंगे। राजकीय कार्यों में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। इसके लिए उच्च अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श अवश्य करें।


लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी वजह से तकरार उत्पन्न हो सकती हैं। इन बातों में अपना समय व्यर्थ ना करें।


स्वास्थ्य- कभी-कभी अवसाद या डिप्रेशन जैसी स्थिति महसूस होगी। बेहतर होगा कि अपनी समस्याओं को किसी विश्वसनीय व्यक्ति से शेयर अवश्य करें।


भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5


 


मीन - पॉजिटिव- कुछ सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ समय व्यतीत करने से आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अविवाहित लोग वैवाहिक चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। बच्चों व परिवार के साथ शॉपिंग में भी समय व्यतीत अवश्य करें।


नेगेटिव- परंतु जिद व जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। अपने निजी काम के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, इसके लिए मन में कुछ कुंठा रहेगी। आज अपने बाहरी संपर्क या किसी भी यात्रा को स्थगित ही रखें।


व्यवसाय- जल्दी कामयाबी की चाह में कुछ गलत रास्तों का चुनाव ना करें। आपके काम तो बनेंगे परंतु मेहनत की अधिकता रहेगी। आज अधिकतर महत्वपूर्ण काम दोपहर से पहले ही निपटा लें तो उचित रहेगा।


लव - पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। परंतु किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है। इस बात का अवश्य ध्यान रखें।


स्वास्थ्य- रक्तचाप व थायराइड से प्रभावित व्यक्ति अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अपना रूटीन चेकअप अवश्य करवाएं।


भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 


 


शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30


 


शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


 


 


 


शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052


 


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


 


 


शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।


रविवार, 20 सितंबर 2020

चीखों से थर्रा उठा इलाका, 4 मरे

बागपत l शनिवार शाम को मिनी बस संख्या Up17T 5522 बडौत की ओर से शामली की और तेज गति से आ रही थी।जब वह किशनपुर बराल स्टैंड पर पहुंची तो सिडिकेट बैंक के पास सड़क किनारे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा तहस नहस हो गया । हादसे से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मची गई जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला।


पुलिस के अनुसार बस चालक शामली के कसबा एलम निवासी संजीव व नौजल गांव निवासी संदीप कुमार, रमाला गांव निवासी अल्लाहमेहर और कासिमपुर निवासी रामवीर की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं कई घायलों को दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सीओ आलोक सिंह व भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है l


गुस्से में अन्नदाता ? राकेश टिकैत के साथ खास बात, देखें वीडियो


मशीन लर्निंग के बारे में दी जानकारी


मुजफ्फरनगर । श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज की इकाई श्रीराम काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग के कम्प्यूटर सांइस एंड इंजीनियरिंग संकाय द्वारा एक दिवसीय आॅनलाइन वैबीनार का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक मशीन लर्निंग यूजिंग पाईथन रहा। जिसमें सेटपा इंफोटेक प्रा0 लि0, रूड़की के तकनीकी विशेषज्ञ साफ्टवेअर ट्रेनर प्रदीप कुमार यादव एवमं मैनेजर चंदन सिंह द्वारा मशीन लर्निंग के विभिन्न तकनीकी गुर सिखाये गये एवं वैबीनार के अंत मंे छात्रों को फेस-डिटेक्शन यूजिंग मशीन लर्निंग पर प्रोजेक्ट की जानकारी साझा की।  


इस आॅनलाइन वेबीनार मे कम्प्यूटर सांइस एड इंजीनियरिंग संकाय के द्वितीय, तृतीय एवम् चतुर्थ वर्ष के छात्र/छात्राओं ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। इस आॅनलाइन वेबीनार के दौरान तकनीकि विशेषज्ञ ने छात्रों को मशीन लर्निंग के महत्व को बडी बारीकी से समझाया। उन्होंने बताया कि मशीन लर्निंग एक एल्गाॅरिथ्म है जो कि साॅफ्टवेअर को सही रूप से चलाने में मदद करती है और आउटकमस को बिना किसी प्रोग्रामिंग के पे्रडिक्ट करने में काम आता है। मशीन लर्निंग का सामान्य काम यह होता है कि वह इस तरह की एल्गाॅरिथ्म को बनाए जिससे की वो इनपुट डाटा को ले सके और आसानी से स्टाटिस्टिकल एनालिसिस कर सके। जिससे वह आउटपुट में आने वाला डाटा बता सके और नए डाटा को भी अपडेट कर सके। जो प्रोसैस डाटा माइनिंग और प्रिडिक्टिव मोडेल्लिंग में होता है वही हूबहू मशीन लर्निंग में भी होता है। दोनांे में डाटा को पहले पैटर्न मंे सर्च किया जाता है उसके बाद प्रोग्राम के हिसाब से उसे लगा दिया जाता है। काफी लोग मशीन लर्निंग से वाकिफ है क्यांेकि लोग इंटरनेट से आॅनलाइन शाॅपिग करते है और शाॅपिग से मिलते जूलते एड को जो लोग देखते हैं वो भी मशीन लर्निंग की मदद से चलता है। आॅनलाइन एड डेलीवेरी में भी कुछ सर्च इंजन जो होते है वो भी मशीन लर्निंग इस्तेमाल करते है। 


इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजेज, मुजफ्फरनगर के चेयरमेन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने श्री राम इंजीनियरिंग कॉलेज के कम्प्यूटर सांइस एण्ड इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों का तकनीकी ज्ञान विकसित होता है तथा उनके आत्मविश्वास मे भी वृद्धि होती है एवं उन्होने बताया कि मशीन लर्निंग मुख्य रूप से एक ऐसी प्रक्रिया होती है, जिसमें कम्प्यूटर जैसी मशीनें अपने आप चीजें सीख जाती है। इस तकनीक में मशीनंे मानव दिमाग की तरह ही चीजों को सीखती है और इस प्रक्रिया में उन्हें किसी मानव की मदद की जरूरत नहीं पड़ती है।


  इस अवसर पर श्री राम ग्रुप आॅफ कोलेजेज के चीफ प्लेसमेंट काॅर्डिनेटर एवंम कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो0 पवन गोयल ने कहा कि मशीन लर्निंग में आर्टिफिश्यल इंटेलिजेंस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और फ्रौड को पकडने, स्पैम को फिल्टर करने, थे्रट डिटेशन और नेटवर्क सिकयूरिटी आदि कार्यो में भी इस तरह की टैक्नोलाॅजी का उपयोग किया जा रहा है आने वाले समय में भी इस तरह की तकनीकी आॅनलाइन वैबीनार को सम्पन्न कराने के लिय श्री राम ग्रुप आॅफ कोलेजेज प्रतिबद्ध है। 


इस छात्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के समारोह पर श्री राम इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डाॅ आलोक गुप्ता नें कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष पवन गोयल एवं सभी शिक्षको की सराहना की एवं बधाई दी। 


इस अवसर पर श्रीराम काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग की डीन अकेडमीक प्रो0 साक्षी श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से श्रीराम इंजीनियरिंग काॅलेज के छात्रों के तकनीकी ज्ञान में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। 


कार्यक्रम को सफल बनाने मंे श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज के कम्प्यूटर सांइस के विभागाध्यक्ष प्रो0 पवन गोयल, रूचि राॅय, प्रीयम त्यागी, देवेश मलिक, आदित्य सैनी, रवि कुमार आदि प्रवक्तागण का सहयोग रहा।


जेल अधीक्षक की माता जी का निधन

मुज़फ्फरनगर। जेल अधीक्षक ए के सक्सैना की माता जी का भी निधन हो गया है। विदित हो कि कुछ दिन पूर्व कोरोना के चलते उनके पिताजी का भी निधन हो गया था। उनकी माता जी का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन आज उनका निधन हो गया। जेल अधीक्षक भी दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज चल रहा है।


T. R. PRIME: अनुज कर्णवाल, सुलगते सवाल

मुजफ्फरनगर l 2 दिन पूर्वमोरना के दवा व्यापारी अनुज कर्णवाल की हत्या पर लगातार राजनीति गर्म होती नजर आ रही है l जिसको लेकर लोगों के दिल और दिमाग में कई सवाल  सुलग रहे हैं जिसको लेकर आज हमने टीआर प्राइम में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं एवं व्यापारी नेताओं से इस संबंध में वार्ता की जानकारी के लिए देखें वीडियो


जिले में आज 87 नए कोरोंना पॉजिटिव मिले

Date 20-09-2020


 Rtpcr-- सैंपल प्राप्त-502


 


आज पॉजिटिव-- 87


12 Rtpcr


55 Rapid antigen test 


20 Pvt Lab


= 87


----------------------


 


आज ठीक/डिस्चार्ज -87


टोटल डिस्चार्ज- 2768


टोटल एक्टिव केस- 1184


युद्ध स्तर पर चला नाला सफाई अभियान

मुजफ्फरनगर । पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर युद्ध स्तर पर तली झाड़ नाला सफाई अभियान चलाया गया l इसमें साकेत कॉलोनी मैं मैन रोड तथा साकेत कॉलोनी से मल्लूपुरा को जोड़ने वाली सड़क के दोनों और तथा सर्कुलर रोड पर श्री राकेश टिकेत के आवास आनंद विहार कॉलोनी के आवास के बाहर के नाले की नाला गैंग के सफाई मित्रों द्वारा तली झाड़ सफाई कराई गई और वहां अभियान कल भी जारी रहेगा l इसके अतिरिक्त गांधी कॉलोनी में पचेंडा रोड पर आज तीसरे दिन निरंतर जेसीबी मशीन के माध्यम से नाला सफाई का कार्य कराया गया l कई मोहल्लों से निकाली गई सिल्ट का निस्तारण भी आज युद्ध स्तर पर कराया गया lसाथ ही मोहल्ला द्वारकापुरी में पानी की पाइप लाइन में टिपिकल लीकेज को भी ठीक कराया गया l सौंदर्यीकरण के दृष्टिकोण से जानसठ फ्लाईओवर पर सुंदर पेंटिंग का कार्य भी कराया गया l


मुजफ्फरनगर के चार मृतक मजदूरों के परिवार को आर्थिक सहायता की मंडलायुक्त ने की संस्तुति

 


सहारनपुर। मण्डलायुक्त संजय कुमार ने तीतरों क्षेत्र में दुर्घटना में घायल मुजफ्फरनगर के मजदूरों के समुचित ईलाज के निर्देश दिए है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि घायलों के ईलाज में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि घायल मजदूरों को तब तक डिस्चार्ज न किया जाए जब तक पूर्ण रूप से स्वस्थ न हो जाए। उन्होंने मतृक मजदूरों के प्रति संवदेना व्यक्त की। उन्होंने मतृक मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री के राहत कोष से आर्थिक सहायता दिये जाने की संस्तुति शासन को भेजी है।


 कमिश्नर संजय कुमार ने आज जिला अस्पताल में पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेन्द्र अग्रवाल के साथ घायल मजदूरों का हाल जाना और दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये गये कि मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर उनके शव उनके ग्राम पीपलहेड़ा में उनके परिजनों को भेजे जाने की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं चिकित्सकों से घायल मजदूरों का हाल चाल लेने के बाद निर्देशित किया गया कि सभी घायल मजदूरों के ईलाज में कोई कसर बाकी न रखी जाए।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मण्डलायुक्त व डीआईजी को बताया कि दुर्घटना करने वाली गाड़ी को पकड़ लिया गया है तथा ड्राईवर की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीध्र ही ड्राईवर की भी गिरफ्तारी की जायेंगी। घायल मजदूरों ने अधिकारियों को बताया कि उनकी खड़ी गाड़ी में एक बड़ी ट्रक ने आकर टक्कर मार दी। जिससे यह घटना हुई है।


ज्ञातव्य है कि 19 सितम्बर, 2020 की रात्रि में जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम पीपलहेड़ा, थाना तितावी के रहने वाले करीब 35 मजदूर जालन्धर भट्टे पर मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। करीब 11 व 12 बजे रात्रि के मध्य थाना तितरों क्षेत्र में दुर्घटना हुई। मौके पर ही 3 लोगों की मृत्यु हो गई व एक मजदूर की ईलाज के दौरान मृत्यु हुई कुल 4 मजदूरों की मृत्यु हुई तथा 5 मजदूर घायल हुये। मृतकों के नामः 1- सोनू पुत्र चतरपाल, उम्र करीब 25 वर्ष, 2- विपिन पुत्र दरियाव सिंह, उम्र करीब 30 वर्ष, 3- लाला पुत्र कदरू, उम्र करीब 40 वर्ष, 4- नीटू पुत्र दरियाव सिंह, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासीगण ग्राम पीपलहेडा, थाना तितावी, जिला मुजफ्फरनगर। एवं घायलों के नामः 1- दीपाशु पुत्र लाल्ला, उम्र करीब 20 वर्ष, 2- मिन्टू पुत्र नरपत, उम्र करीब 23 वर्ष, 3- बबीता पत्नी ऋषिपाल, उम्र करीब 45 वर्ष, 4- ऋषिपाल पुत्र उगर उम्र करीब 45 वर्ष, 5- अश्वनी पुत्र चतरपाल, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासीगण ग्राम पीपलहेडा, थाना तितावी, जनपद मुजफ्फरनगर के रहने वाले है।


आज सुबह मण्डलायुक्त संजय कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक उपेन्द्र कुमार अग्रवाल, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0 चनप्पा द्वारा जिला अस्पताल पहुॅंचकर उपचार चल रहे लोगों का हाल-चाल जाना और आवश्यक निर्देश दिए।


21 से 26 सितंबर तक बंद रहेंगी जिले की मंडियां

मुजफ्फरनगर । आज नवीन मंडी स्थल में जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी के प्रतिष्ठान पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक बैठक आहूत की गई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक अशोक कंसल ने की बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा पूर्व सांसदके आह्वान पर पूरे उत्तर प्रदेश की गल्ला मंडी ओं के साथ-साथ मुजफ्फरनगर जिले की मंडियों को भी 21 सितंबर से 26 सितंबर तक बंद रखने का व्यापारियों से आह्वानकिया।ताकि प्रदेशों में मंडी व्यवस्था बची रहे और मंडी समितियों का भ्रष्टाचार समाप्त हो सरकार को भरपूर राजस्व मिले दोहरी टैक्स व्यवस्था समाप्त होइसलिए राज्य सरकार मंडियों से तुरंत मंडी शुल्क समाप्त करने की घोषणा करें ।मुजफ्फरनगर की मंडी भी बंद कराने के लिए निम्न पदाधिकारियों ने मंडी के वरिष्ठ व्यापारियों से संपर्क किया प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार नरूलाअशोक कंसल श्याम सिंह सैनी अजय सिंघल प्रवीण खेड़ा राकेश गर्ग सरदार सुलखन सिंह सुनील तायल आदि आदि।


व्यापारियों ने की अलग उत्तम प्रदेश की मांग

मुजफ्फरनगर । बघरा तांगा स्टैंड के पास कोल डिपो मुजफ्फरनगर में अलग प्रदेश की मांग करते हुए उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन ने कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला की अध्यक्षता कृष्ण गोपाल मित्तल प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार संगठन व संचालन संगठन के प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह पुण्डीर ने कहा कि हाईकोर्ट इलाहाबाद की दूरी लगभग 700 किमी होने की वजह से विश्व का सबसे महंगा न्याय हमारे पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को मिलता है। 15 यूनिवर्सिटीयों में से मात्र 3 यूनिवर्सिटी ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में है साथ ही 30 मेडिकल कॉलेज में से मात्र तीन मेडिकल कॉलेज ही हम पश्चिम उत्तर प्रदेश वालों को दिए गए हैं। प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम ने कहा कि हमारे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ना तो एनआईटी है ना आईआईटी है ना एम्स है । आज जनसंख्या के मामले में उत्तरप्रदेश संसार के पांचवे बड़े देश के बराबर है और इतने बड़े प्रदेश में कानून एवं प्रशासन की व्यवस्था करना लगभग असंभव है अतः पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाए जाने की मांग वर्कशॉप में की गई । सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष विपिन कुमार गंगानिया ने कहा कि जब


पंजाब से अलग हुए


   हरियाणा,हिमाचल प्रदेश हो या,महाराष्ट्र से अलग हुआ गुजरात राज्य हो...आज इनकी विकसित राज्य में शुमार है...इसी तरह उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ आज अपने मूल राज्य से कही ज्यादा तरक्की करते नजर आ रहे है....साथ ही यह भी बताया गया कि जब एक करोड की जनसंख्या का उत्तराखंड और ढाई करोड की जनसंख्या का हरियाणा बन सकता है तो 25 करोड की उ० प्र० की जनसंख्या को विभाजित करके 8 करोड का अलग प्रदेश उत्तम प्रदेश (पश्चिमांचल) क्यों नही बन सकता....वर्कशॉप में राकेश त्यागी नगर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन प्रवीण जैन ,भानुप्रताप, सुशील कुमार,प्रदीप,प्रमोद कुमारआदि ने अपने विचार रखें।


रालोद नेताओं और कैमिस्ट एसोसिएशन ने अनुज कर्णवाल के परिवार को आर्थिक सहायता की मांग

मुज़फ़्फ़रनगर। मोरना में मेडिकल स्टोर संचालक हत्याकांड में विभिन्न संगठनों के नेताओं के मोरना पहुंचने का सिलसिला जारी है। रालोद नेताओं और कैमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने आज मोरना पहुंच कर परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। 


आज रालोद नेता अजित राठी, विदित मलिक, डॉ अमित ठाकरान, गौरव राठी ने मृतक के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद व न्याय का भरोसा दिलाया। मीडिया से बात करते हुए जिलाध्यक्ष अजित राठी ने सरकार की घोर निंदा की।



दूसरी ओर दवा मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल दवा व्यापारी अनुज कर्णवाल (कर्णवाल मेडिकल स्टोर) के परिवार वालों को अपनी शोक संवेदनाओं को व्यक्त करने के लिए जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान के नेतृत्व में परिवार से मिला जिसमें जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने शासन से मांग की है की मृतक दवा व्यापारी अनुज कर्णवाल जिसकी छोटी-छोटी दो बेटियां हैं जो कक्षा 7 और 11 में अभी पड़ ही रही है और मेडिकल स्टोर को संचालन करने के लिए कोई भी व्यक्ति उनके परिवार में नहीं है अतः शासन को इस बात का संज्ञान लेते हुए परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए और जल्द से जल्द  हत्यारों को गिरफ्तार कर  उन्हें कड़ी से कड़ी सजा  दी जानी चाहिए , जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान ने सरकार से मुआवजे की मांग करते हुए मृतक दवा व्यापारी के परिवार की बेटियों को भी 25 25 लाख की आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए और मृतक आश्रित परिवार को सुरक्षा भी प्रदान करनी चाहिए और दवा व्यापार से जुड़े व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस देने की प्रक्रिया को तेज एवं सुलभ कर देना चाहिए,आज दवा व्यापारीयो के प्रतिनिधि मंडल ने  यज्ञ में आहुति देकर ईश्वर से मृतक दवा व्यापारी  अनुज कर्णवाल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करी। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से प्रमोद मित्तल (जिला संयोजक)संजय गुप्ता (जिला महामंत्री) सतीश तायल (कोषाध्यक्ष)संजीव वर्मा (उपाध्यक्ष) राजेश जुनेजा (संगठन मंत्री) सचिन त्यागी (सदस्य व्यापार बंधु उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड) अमित वत्स (जिलाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा) अरुण प्रताप सिंह (राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल) मदनलाल अरोरा, सत्यप्रिय चौधरी आदि दवा व्यापारी उपस्थित रहे।


अनुज कर्णवाल मामले में मुखिया गुर्जर ने दिखाए भोपा प्रभारी को कड़े तेवर

मुजफ्फरनगर । मोरना में हुई दवा व्यापारी की हत्या को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता व मुखिया गुर्जर ने आज अपने तल्ख तेवर भोपा कोतवाली प्रभारी को दिखाए। उन्होंने कहा यदि 2 दिन के अंदर अंदर हत्या के आरोपी गिरफ्तार नहीं होते तो वह बच्चों को लेकर एसएसपी और डीएम कार्यालय का घेराव करेंगे। अगर उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती तो सीधा मुख्यमंत्री आवास पर धरना प्रदर्शन करेंगे।


भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुखिया गुर्जर ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी है कि अपराधियों को गिरफ्तार करे। जिस तरीके से उनके द्वारा बात की गई लग रहा है कि भाजपा के नेता मुखिया गुर्जर तीखे तेवर में हैं। उन्होंने पुलिस पर संवेदन हीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता के लिए कोई संस्तुति तक नहीं की


भाकियू महानगर कार्यकारिणी की घोषणा

मुजफ्फरनगर । भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की आज्ञानुसार व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक, मंडल महासचिव राजू अहलावत, मंडल महासचिव नवीन राठी व जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान के निर्देशानुसार भाकियू महानगर कमैटी मुजफ्फरनगर की प्रथम सूची जारी की गई है।


इसमें राशिद कुरैशी नगर महामंत्री, विजय राठी नगर उपाध्यक्ष, नौशाद मलिक नगर उपाध्यक्ष, विवेक त्यागी नगर उपाध्यक्ष, असद सिद्दीकी नगर उपाध्यक्ष, रवि पाल चंदेल नगर संगठन मंत्री, कफील अंसारी नगर सचिव, मौहम्मद अरशी कोषाध्यक्ष, सागर शर्मा व कपिल सिंह वालिया सभी सदस्य। 


आप सभी से आशा है कि आप भाकियू संस्थापक किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की नीतियो को संगठन के नियमानुसार आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे ।


स्मार्ट सिटी सहारनपुर के लिए साइकिल पर उमड़ा उत्साह


सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर द्वारा आईएमए के सहयोग से रविवार की सुबह हसनपुर चौंक से एक साईकिल रैली 'साईक्लोथोन—2020' का आयोजन साईकिल फाॅर चेंज चैलेन्ज के तहत किया गया। रैली में युवाओं के अलावा बुजुर्गों और बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साईकिल रैली को स्मार्ट सिटी के सीईओ ज्ञानेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट बाबूराम सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विभिन्न मार्गों से होती हुई यह रैली गांधी पार्क पहुंचकर समाप्त हुई। रैली आयोजन में सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों का भी विशेष सहयोग रहा।


आईएएम के अध्यक्ष डा. रजनीश दहूजा, डा. सुरेंद्र नागपाल, डा. महेश ग्रोवर, डा. नरेश नौसरान, डा. एसपी जोशी, डा. संदीप गर्ग व सहारनपुर क्लब के नवनीत सिंह बग्गा सहित दो सौ से अधिक साईक्लिस्टों की रैली को हसनपुर चौक से स्मार्ट सिटी के सीईओ ज्ञानेंद्र सिंह व अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट बाबूराम सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने लोगों से साईक्लिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान करते हुए कहा कि साईक्लिंग व्यक्ति के लिए सबसे सुगम और किफायती व्यायाम है। उन्होंने कहा कि कोरोना से जंग के लिए व्यक्ति को यदि रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकसित करनी है तो साईक्लिंग उसके लिए सबसे श्रेष्ठ साधन है। उन्होंने कहा कि शहर को कार्बन न्यूट्रल बनाने में भी साईकिल का उपयोग काफी लाभकारी होगा। यह यातायात प्रबंधन में भी सहायक है। उन्होेंने बताया कि सहारनपुर में जल्द ही एक साईकिल ट्रैक का निर्माण भी किया जाएगा।


स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत जारी साईकिल-4 चेंज चैलेन्ज के अंतर्गत आज की इस साईकिल रैली का आयोजन किया गया है। साईकिल-4 चेंज चैलेन्ज में देश के एक सौ शहर हिस्सा ले रहे हैं। सहारनपुर का भी इसमें पंजीकरण किया गया है। 'साईक्लोथोन—2020' कार्यक्रम का उद्देश्य शहरों में साइक्लिंग के लिए अनुकुल विकास करना और लोगों को साईक्लिंग के प्रति जागरुक करना है।



हसनपुर चौक से शुरु होकर साईकिल रैली दिल्ली रोड, कलेक्ट्रेट तिराहा, दीवानी कचहरी तिराहा, चौधरी चरण सिंह चौक, देहरादून रोड, राकेश कैमिकल्स, भारत माता चौक, नवाबगंज, पुल जोगियान व घंटाघर से अंबाला रोड होते हुए गांधी पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर पार्षद प्रदीप उपाध्याय, चंद्रजीत सिंह निक्कू, मुकेश गक्खड़, मनोज जैन, प्रदीप पंवार, अनिल कुमार, मान सिंह जैन के अलावा पार्षद प्रतिनिधि दिग्विजय सिंह, सैयद सिद्दकी, प्रधान शकील अहमद, लेखाधिकारी राजीव कुशवाहा, सहायक नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कुणाल जैन, गैराज प्रभारी एसबी अग्रहरि, मीडिया प्रभारी डा. वीरेन्द्र आजम, आईटी आफिसर मोहित तलवार, मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक अमित तोमर व मुकेश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी साईक्लिस्टों को स्मार्ट सिटी की ओर से अल्पाहार कराया गया। स्मार्ट सिटी के सीईओ ज्ञानेंद्र सिंह ने आईएमए व सिविल डिफेंस सहित सभी सहयोगी संगठनों और कर्मचारियों का सहयोग के लिए आभार जताया।


...............


छोटे बच्चे रहे आकर्षण का केंद्र


सहारनपुर। साईकिल फाॅर चेंज चैलेन्ज के तहत हसनपुर चौक से शुरु की गई साईकिल रैली 'साईक्लोथोन—2020' में युवाओं के अलावा बड़ी उम्र के लोगों और बच्चों ने भी हिस्सा लिया। रैली में 80 वर्ष तक के बुजुर्ग तो थे ही, नौ वर्ष तक के बच्चे भी पूरी रैली में बराबर साथ बने रहे। नौ वर्षीय अनव बीर सिंह गोगिया ने हसनपुर चौक से शुरु होकर गांधी पार्क तक पूरे साईकिल रूट तक साईक्लिंग की। स्मार्ट सिटी के सीईओ ज्ञानेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी बीके सिंह व पार्षदों ने बालक गोगिया का विशेष रुप से स्वागत किया।


अनुज कर्णवाल के हत्यारों की धरपकड़ के लिए चला अभियान

मुजफ्फरनगर । दो दिन पहले मोरना में हुई दवा व्यापारी अनुज कर्णवाल की हत्या को लेकर राजनीति लगातार गर्मा रही है। सपा, बसपा, रालोद व भाकियू सहित भाजपा के कार्यकर्ता मंत्री राज्य मंत्री अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुचे थे l लोगों ने जब मंत्री पर जल्द खुलासे का दबाव बनाया तो कल केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान जब गर्म हुए कहा कि 2 दिन हो जाने के बाद भी पुलिस के हाथ हत्यारों के गिरेबान तक नहीं पहुंचे। आज पुलिस ने दल बल के साथ हत्यारों की धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर पीएससी ने ड्रोन कैमरा सहित जंगलों की खाक छाननी शुरू कर दी है। शासन स्तर तक मामला जाने के बाद पुलिस हरकत में आई हैै। बताया जाता है कि एक बदमाश ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर पुलिस को चुनौती दी है। जिस फोन से पोस्ट की गई है उसकी लोकेशन खादर इलाके की मिली है। रविवार को सैकड़ों पुलिसकर्मियों को साथ लेकर एसपी देहात और सीओ भोपा के नेतृत्व में पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर भेड़ाहेडी गांव के जंगल में ड्रोन की सहायता से बदमाशों को तलाश कर रही है।


45 हजार शिक्षकों के तबादले को हरी झंडी

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों के अंतर्जनपदीय तबादलों पर लगी रोक हटा दी है। इसके बाद टीचरों के एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर हो सकेंगे। इस बार यह तबादले ऑनलाइन होने हैं, लॉकडाउन के चलते यह प्रक्रिया रोक दी गई थी। एक लाख से अधिक शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किए थे, इनमें से 45000 अध्यापकों के ट्रांसफर होंगे। बताया जा रहा है कि सीएम के इस आदेश के बाद महिला शिक्षकों, दिव्यांगों गंभीर रूप से बीमार शिक्षकों को वरीयता दी जाएगी। 


बता दें कि योगी सरकार ने लॉकडाउन से पहले शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी में बदलाव किया था। नई पॉलिसी के मुताबिक बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए 5 साल की समय सीमा को घटाकर 3 साल कर दिया गया था। सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत दी थी। उनके लिए तबादले की समय सीमा को सिर्फ 1 साल किया गया था


मुजफ्फरनगर से लेकर पंजाब जा रहे चार मजदूरों की हादसे में मौत

सहारनपुर । मुजफ्फरनगर से पंजाब जा रहे हैं मजदूरों डीसीएम में ट्रक द्वारा पीछे से टक्कर मार दिए जाने के चलते चार मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। हादसा शनिवार की रात 11:30 बजे तीतरों कोतवाली क्षेत्र में गंगोह तीतरों मार्ग पर झाड़वन गांव के पास हुआ। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं।तितावी थाना क्षेत्र के गांव पीपलहेड़ा के चार लोगों की हुई एक्सीडेंट में मौत हो गई। 


30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। कई दलित परिवार रोजगार के लिए पंजाब के रायकोट ईट भट्टे पर जा रहे थे। रास्ते में चाय पीने के लिए डीसीएम से उतर रहे लोगों को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही गांव पीपल हेड़ा में कोहराम मच गया।


फिर बदले उत्तराखंड में प्रवेश के नियम, गाइड लाइन जारी

देहरादून । उत्तराखंड में प्रवेश के नए नियम में अब केवल थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था रखी गई है। बीती रात जारी नये आदेश के तहत प्रदेश सरकार ने सीमा पोस्ट, एयरपोर्ट, रेलवे  स्टेशन और जिलों के लिए सीमावर्ती बस अड्डों पर थर्मल स्कैनिंग अनिवार्य कर दी है। इसकी व्यवस्था जिलाधिकारियों को करने को कहा गया है।


राज्य में आने वाले हर व्यक्ति, जिसके पास चार दिन की कोविड निगेटिव रिपोर्ट है, उन्हें होम क्वारंटीन नहीं होना होगा। कुछ समय में राज्य में आने वाले व्यक्तियों के एंटीजन रिपोर्ट, कोविड टेस्ट को लेकर संशय था। इसी को स्पष्ट करने के लिए नया आदेश जारी किया गया। इसमें क्वारंटीन और पर्यटक दोनों को लेकर स्थिति साफ की गई। एक सितंबर को जो एसओपी जारी हुई थी। इस नए आदेश के तहत उस एसओपी को खत्म नहीं किया गया है। इस आदेश में जो दिशा-निर्देश नहीं हैं, उनके लिए एक सितंबर वाले आदेश लागू रहेंगे। यही वजह है कि इस आदेश में हाई कोविड लोड शहरों से आने वाले लोगों से संबंधित व्यवस्था जिक्र नहीं है। शनिवार की देर रात उत्तराखंड सरकार ने बाहर से आने वाले व्यक्तियों व पर्यटकों के लिए जारी आदेशों के तहत उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को अब होटल या होम स्टे में कम से कम दो रात की बुकिंग करानी जरूरी होगी। मुख्य सचिव ओम प्रकाश की ओर से जारी आदेश 21 सितंबर से लागू होंगे। 


नए आदेश के तहत उत्तराखंड में आने वाले लोगों को अपने साथ चार दिन (96 घंटे) की कोविड निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। अगर उनके पास कोविड निगेटिव रिपोर्ट नहीं है तो प्रवेश करने वालों के थर्मल टेस्ट की व्यवस्था संबंधित जिला प्रशासन करेगा। अगर किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो उसका एंटीजन टेस्ट किया जाएगा।


यात्रियों के पास यह भी विकल्प होगा कि वे सीमा चेक पोस्ट, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या आईसीएमआर अधिकृत कोविड टेस्टिंग लैब से भुगतान कर एंटीजन टेस्ट करा सकते हैं। होटल प्रबंधकों से भी कहा गया है कि वे चाहें तो पर्यटकों के लिए भुगतान आधारित कोविड टेस्ट की व्यवस्था निजी लैब संचालकों से करा सकते हैं। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि पर्यटक को प्रवेश देने से पहले उसका कोविड टेस्ट अनिवार्य रूप से हो जाए। कोविड टेस्ट यदि पॉजिटिव पाया जाता है तो इसकी सूचना संबंधित जिला  प्रशासन को अनिवार्य रूप से देनी होगी।


सपा बसपा के चहेते रहे मो.इकबाल की दो हजार करोड़ रुपये की संपत्ति होगी जब्त

लखनऊ । आर्थिक माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बीच बसपा के पूर्व एमएलसी मो. इकबाल की दो हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हो सकती हैं। 


खनन के अवैध कारोबार में इकबाल के विरुद्ध प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रहा है। इसमें जल्द ही उनकी कई संपत्तियां जब्त कर सकता है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 


सूत्रों के अनुसार ईडी को इकबाल की दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का पता चला है। अवैध खनन के आरोपों से घिरे रहे इकबाल की सहारनपुर जिले में यूनिवर्सिटी भी है, जो लगभग 700 एकड़ में फैली है। इसी तरह इकबाल के होटल भी हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर नामी-बेनामी संपत्तियों का भी पता चला है।


सपा सरकार में इकबाल की गिनती बेहद प्रभावशाली लोगों में होती थी। वह तत्कालीन खनन मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के भी बेहद करीब थे। बसपा शासनकाल में हुए बहुचर्चित एनआरएचएम और खनन घोटाले के अलावा चीनी मिलों की बिक्री में हुए घोटाले में भी इकबाल का नाम आया था। माना जाता है कि इकबाल ने अपनी काली कमाई विश्वविद्यालय के निर्माण और होटल के कारोबार में लगाई। सीबीआई के बाद उन पर ईडी ने भी शिकंजा कसा। गहन जांच में आय से अधिक संपत्ति का मामला पाए जाने के बाद अब संपत्तियों को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।


मंसूरपुर के पास सड़क हादसे में युवक की मौत

मुजफ्फरनगर । मंसूरपुर के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। 


बताया गया है कि एक अज्ञात वाहन द्वारा नरा जड़ौदा बिजली घर के पास विशाल सैनी पुत्र छोटेलाल सैनी व उसके मित्र विष्णु पुत्र राजपाल निवासी गण ग्राम घासीपुरा थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर को टक्कर मार दी उपचार के दौरान विशाल सैनी की अस्पताल में मृत्यु हो गई तथा विश्व गंभीर रूप से घायल हो गया जिस के संबंध में थाना मंसूरपुर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


भर्तियों को लेकर दबाव में सरकार, योगी करेंगे बैठक

लखनऊ । रोजगार को लेकर दबाव में आई सरकार अब जोर शोर से तैयारी में जुटी है। 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रिक्त पदों पर भर्तियों में तेजी लाने के लिए 13 विभागाध्यक्षों के साथ 21 सितंबर को बैठक करेंगे। उनकी यह बैठक शाम को 5.30 से 6.30 बजे तक यानी एक घंटे के लिए होगी। विशेष सचिव कार्मिक शीतला प्रसाद ने बैठक के संबंध में विभागाध्यक्षों को पत्र भेज दिया है। सरकार पर 69000 शिक्षक भर्ती में आधी अधूरी भर्तियों को लेकर होने वाले विरोध का भी दबाव रहेगा। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाने की तैयारी चल रही है। 


मुख्यमंत्री के साथ बैठक में लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डा. प्रभात कुमार, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार, पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डा. आरके विश्वकर्मा शामिल होंगे। उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष वीरेश कुमार, विद्युत सेवा आयोग के अध्यक्ष एसडी वर्मा शामिल होंगे।


इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका एस गर्ग, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला शामिल होंगी। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा अरविंद कुमार, प्रमुख सचिव न्याय जेपी सिंह, पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी भी शामिल होंगे।


चूना मत लगाइए बस खाइए और देखिए इसके फायदे


#चूना जो पान में लगा के खाया जाता है , उसकी एक डिब्बी ला कर घर में रखे .


 


- यह सत्तर प्रकार की बीमारियों को ठीक कर देता है . गेहूँ के दाने के बराबर चूना गन्ने के रस में मिलाकर पिलाने से बहुत जल्दी #पीलिया ठीक हो जाता है .


 


- चूना #नपुंसकता की सबसे अच्छी दवा है - अगर किसी के शुक्राणु नही बनता उसको अगर गन्ने के रस के साथ चूना पिलाया जाये तो साल डेढ़ साल में भरपूर शुक्राणु बनने लगेंगे . जिन माताओं के शरीर में अन्डे नही बनते उन्हें भी इस चूने का सेवन करना चाहिए .


 


- #शुगर रोज़ सुबह ख़ाली पेट एक गिलास पानी में एक छोटे चने के बराबर चुना मिलकर पीने से शुगर जड़ से ख़त्म हो जाती हैं ( समय समय पर जाँच करवाते रहे.. वरना शुगर का लेवल माइनस भी हो सकता हैं )


 


- विद्यार्थीओ के लिए चूना बहुत अच्छा है जो #लम्बाई बढाता है - गेहूँ के दाने के बराबर चूना रोज दही में मिला के खाना चाहिए, दही नही है तो दाल में मिला के या पानी में मिला के लिया जा सकता है - इससे लम्बाई बढने के साथ साथ स्मरण शक्ति भी बहुत अच्छी होती है । जिन बच्चों की बुद्धि कम है ऐसे मतिमंद बच्चों के लिए सबसे अच्छी दवा है चूना . जो बच्चे बुद्धि से कम है, दिमाग देर में काम करता है, देर में सोचते है हर चीज उनकी स्लो है उन सभी बच्चे को चूना खिलाने से अच्छे हो जायेंगे ।


 


- बहनों को अपने #मासिक_धर्म के समय अगर कुछ भी तकलीफ होती हो तो उसका सबसे अच्छी दवा है चूना । मेनोपौज़ की सभी समस्याओं के लिए गेहूँ के दाने के बराबर चूना हर दिन खाना दाल में, लस्सी में, नही तो पानी में घोल के पीना चाहिए . इससे ओस्टीओपोरोसिस होने की संभावना भी नहीं रहती .


 


- जब कोई माँ #गर्भावस्था में है तो चूना रोज खाना चाहिए क्योंकि गर्भवती माँ को सबसे ज्यादा केल्शियम की जरुरत होती है और चूना केल्शियम का सबसे बड़ा भंडार है . गर्भवती माँ को चूना खिलाना चाहिए अनार के रस में - अनार का रस एक कप और चूना गेहूँ के दाने के बराबर ये मिलाके रोज पिलाइए नौ महीने तक लगातार दीजिये तो चार फायदे होंगे - पहला फायदा होगा के माँ को बच्चे के जनम के समय कोई तकलीफ नही होगी और नॉर्मल डीलिवरी होगी , दूसरा बच्चा जो पैदा होगा वो बहुत हृष्ट पुष्ट और तंदुरुस्त होगा , तीसरा फ़ायदा वो बच्चा जिन्दगी में जल्दी बीमार नही पड़ता जिसकी माँ ने चूना खाया , और चौथा सबसे बड़ा लाभ है वो बच्चा बहुत होशियार होता है बहुत Intelligent और Brilliant होता है उसका IQ बहुत अच्छा होता है .


 


- चूना #घुटने_क_दर्द ठीक करता है , कमर का दर्द ठीक करता है , कंधे का दर्द ठीक करता है, एक खतरनाक बीमारी है Spondylitis वो चुने से ठीक होता है . कई बार हमारे रीढ़ की हड्डी में जो मनके होते है उसमे दूरी बढ़ जाती है Gap आ जाता है जिसे ये चूना ही ठीक करता है . रीढ़ की हड्डी की सब बीमारिया चूने से ठीक होती है . अगर हड्डी टूट जाये तो टूटी हुई हड्डी को जोड़ने की ताकत सबसे ज्यादा चूने में है . इसके लिए चूने का सेवन सुबह खाली पेट करे .


 


- अगर मुंह में ठंडा गरम पानी लगता है तो चूना खाने से बिलकुल ठीक हो जाता है , मुंह में अगर छाले हो गए है तो चूने का पानी पिने से तुरन्त ठीक हो जाता है । शरीर में जब खून कम हो जाये तो चूना जरुर लेना चाहिए , एनीमिया है खून की कमी है उसकी सबसे अच्छी दवा है ये चूना . गन्ने के रस में , या संतरे के रस में , नही तो सबसे अच्छा है अनार के रस में डाल कर चूना ले . अनार के रस में चूना पिने से खून बहुत बढता है , बहुत जल्दी खून बनता है - एक कप अनार का रस गेहूँ के दाने के बराबर चूना सुबह खाली पेट ले .


 


- भारत के जो लोग चूने से पान खाते है, बहुत होशियार है और वे महर्षि वाग्भट के अनुयायी है . पर पान बिना तम्बाखू , सुपारी और कत्थे के ले . तम्बाखू ज़हर है और चूना अमृत है . कत्था केन्सर करता है, पान में सौंठ , इलायची , लौंग , केसर , सौंफ , गुलकंद , चूना , कसा हुआ नारियल आदि डाल के खाए .


 


- अगर घुटने में घिसाव आ गया हो और डॉक्टर कहे के घुटना बदल दो तो भी जरुरत नही चूना खाते रहिये और हरसिंगार ( पारिजातक या प्राजक्ता ) के पत्ते का काढ़ा पीजिये , घुटने बहुत अच्छे काम करेंगे । 


 


चूना खाइए पर चूना लगाइए मत .


ये चूना लगाने के लिए नही है खाने के लिए है.


.


आज का पंचांग तथा राशिफल 20 सितंबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग * ~ 🌞


⛅ *दिनांक 20 सितम्बर 2020*


⛅ *दिन - रविवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - अधिक अश्विन*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - चतुर्थी 21 सितम्बर रात्रि 02:26 तक तत्पश्चात पंचमी*


⛅ *नक्षत्र - स्वाती - रात्रि 10:52 तक तत्पश्चात विशाखा*


⛅ *योग - इन्द्र सुबह 11:39 तक तत्पश्चात वैधृति*


⛅ *राहुकाल - शाम 05:05 से शाम 06:37 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:28* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:35* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी*


 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


💥 *रविवार के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*


💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*


💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*


      ग्रह दोष


 इन कारणों से आप जान सकते हो कि आपका कौन सा ग्रह खराब है। आइये समझते है ।


 


सूर्य


सूर्य दोष के लक्षण: असाध्य रोगों के कारण परेशानी, सिरदर्द, बुखार, नेत्र संबंधी कष्ट, सरकार के कर विभाग से परेशानी, नौकरी में बाधा, समझ लीजिये चंद्र ग्रह खराब है। जब सूर्य ग्रह खराब हो तो क्या करें: ऐसी स्थिति मे आप सूर्य ग्रह से सम्बन्धी वस्तुओं का दान करे एवं आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।


 


चंद्रमा


चंद्रमा दोष के लक्षण: जुकाम, पेट की बीमारियों से परेशानी, घर में असमय दुधारू पशुओं की मत्यु की आशंका, अकारण शत्रुओं का बढ़ना, धन का हानि,फेफड़े के रोग,बिना वजह मानसिक तनाव समझ लीजिये चंद्र ग्रह खराब है। जब चंद्र ग्रह खराब हो तो क्या करें: चन्द्रमा की वस्तुओं का दान करे, शिव आराधना करें,किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन करें।


 


मंगल


मंगल दोष के लक्षण: घर में चोरी होने का डर, घर-परिवार में लड़ाई-झगड़े की आशंका, भाई के साथ संबंधों में अनबन, दांपत्य जीवन में तनाव, अकाल मृत्यु की आशंका, जमीन विवाद समझ लीजिये मंगल ग्रह खराब है। जब मंगल ग्रह खराब हो तो क्या करें: बजरँगबली की सेवा करे,मंगल की वस्तुओं का दान करे, मंगलवार व्रत रखें, सात्विक भोजन करें ।


 


बुध


बुध दोष के लक्षण: स्वभाव में चिड़चिड़ापन, जुए-सट्टे के कारण धन की बड़ी हानि, दांत से जुड़े रोगों के कारण परेशानी, सिर दर्द के कारण अधिक तनाव की स्थिति, त्वचा रोग बढ़ते जायेगे समझ लीजिये बुध ग्रह खराब है। जब बुध ग्रह खराब हो तो क्या करें: इस स्थिति मे बुध का दान करे,देवी पाठ करे, हरे वृक्षों की सेवा करे, घर मे तुलसीजी की सेवा करें।


 


गुरू


गुरू दोष के लक्षण: सोने की हानि, चोरी की आशंका, उच्च शिक्षा की राह में बाधाएं, झूठे आरोप के कारण मान-सम्मान में कमी, पिता को हानि होने की आशंका, कन्या की शादी मैं परेशानी समझ लीजिये गुरू ग्रह खराब है। जब गुरू ग्रह खराब हो तो क्या करें: ऐसी स्थिति मैं गुरु का दान करे। बुजुर्गो ,ब्राह्मणों, सन्तो के चरण छूकर आशीर्वाद ले। पीपल या केले की पूजा करें ।


 


 


शुक्र ग्रह


शुक्र दोष के लक्षण: बिना किसी बीमारी के अंगूठे, त्वचा संबंधी रोगों से परेशानी, राजनीति के क्षेत्र में हानि, प्रेम व दापंत्य संबंधों में अलगाव, जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर तनाव समझ लीजिये शुक्र खराब है। जब शुक्र ग्रह खराब हो तो क्या करें: श्री सूक्त का पाठ करे, गाय को ज्वार खिलावें । मन्दिर मैं घी,कपूर, रुई की बत्ती,इतर दान करे।


शनि ग्रह


शनि दोष के लक्षण: पैतृक संपत्ति की हानि, हमेशा बीमारी से परेशानी, मुकदमे के कारण परेशानी, बनते हुए काम का बिगड़ जाना, घुटनो के नीचे दर्द, समझ लीजिये शनिदेव अप्रसन्न हैं। जब शनि ग्रह खराब हो तो क्या करें: शनिदेव को शनिवार सांय तेल, उड़द, काली तिल अर्पित करे, विकलांग की सेवा करे, काली गाय को रोटी दे ।


 


राहु


राहु दोष के लक्षण: नशे की लत लगना, भगवान के प्रति नास्तिक, गैस बनना, मोटापे के कारण परेशानी, अचानक दुर्घटना, लड़ाई-झगड़े की आशंका, हर तरह के व्यापार में घाटा, कुबुद्धि होना, समझ जाएं राहू खराब हैं। क्या करें: ऊं ऐं सरस्वत्यै नम मंत्र का 1 माला जाप करें, तांबेके बर्तन में गुड़, गेहूं भरकर बहते जल में प्रवाहित करें, माता से संबंध मधुर रखें


 


केतु ग्रह


केतु दोष के लक्षण: बुरी संगत के कारण धन का हानि, जोड़ों के दर्द से परेशानी, संतान का भाग्योदय न होना, स्वास्थ्य के कारण तनाव, कुत्ते का काटना समझ लीजिये केतु खराब है। जब केतु ग्रह खराब हो तो क्या करें: भगवान गणेश की आराधना करें, गणेश अथर्व शीर्ष का पाठ करें, दो रंगे कुत्ते को रोटी दे, गरीब को दोरंगा कम्बल दान करे।


शेष कल;;;;;;;


🌷 *बाल काले व मजबूत बनाने के लिए* 🌷


👩🏻 *नींबू रस और आँवला रस मिलाकर सिर पर लगा दो अथवा तो केवल आँवले का रस लगा दो। 15 - 20 मिनट बाद नहाओ तो आँवले का रस सिर की गर्मी खींच लेगा। बाल जल्दी सफेद नहीं होंगे और बालों की जड़ें कमजोर नहीं होंगी, बाल बने रहेंगे। यदि आँवले का रस नहीं मिले तो आँवले के चूर्ण को रात को पानी में भिगो दो और सुबह उसी का उपयोग कर लो।*


            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞        


 


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷


🏡 *बिना स्नान किये किचन में प्रवेश करने से किचन में नेगेटिव एनर्जी आती है और घर के सदस्यों में चिड़चिड़ापन और आलस्य बढ़ता हैं।*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *धन, आरोग्य एवं शांति की प्राप्ति के लिए* 🌷


 💐 *जो व्यक्ति चतुर्मास में अथवा अधिक (पुरुषोत्तम) मास में भगवान् विष्णु पर कनेर के पुष्प अर्पित करता है, उस पर लक्ष्मीजी की सदैव कृपा बनी रहती है | उसे आरोग्य एवं शांति की प्राप्ति होती है तथा उसके संकट दूर होते है |*


🙏🏻💐🙏🏻


पंचक


 


 


28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


 


पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020


 


परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


 


प्रदोष


 


29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )


 


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


 


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


 


 


पूर्णिमा


 


 


गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


 


मेष (Aries)


पॉजिटिव- लाभदायक समय है। किसी भी कार्य तथा मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। फोन कॉल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। मार्केटिंग व मीडिया से संबंधित कार्यों पर ही अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें।


नेगेटिव- किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी योजनाएं बनाते समय दूसरों के निर्णयों की अपेक्षा अपने निर्णय को अधिक प्राथमिकता दें। बातचीत करते समय सावधानी रखें कि कहीं नकारात्मक शब्दों के प्रयोग से वाद-विवाद की स्थिति ना उत्पन्न हो। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें।


व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम पर अधिक ध्यान दें क्योंकि किसी प्रकार के फाइल वर्क में गलती होने की आशंका बन रही है।


लव- जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।


स्वास्थ्य- कमजोरी व थकान जैसी स्थिति महसूस होगी। अपने खान-पान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आवश्यक है।


 


वृष (Taurus)


पॉजिटिव- आज धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत होगा। अगर पैतृक संपत्ति संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने का उचित समय है। विद्यार्थियों को भी शिक्षा व कैरियर से संबंधित समस्याओं का हल मिलने से राहत मिलेगी।


नेगेटिव- आर्थिक मामलों में काफी सूझबूझ व सोच-विचार कर निर्णय लें। अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अपने गुस्से व आक्रोश पर काबू बनाकर रखें। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखना आपकी जिम्मेदारी है।


व्यवसाय- व्यवसायिक स्थितियां यथावत रहेंगी। यह समय संयम बनाकर रखने का है। उधार दिया हुआ पैसा या पेमेंट कलेक्ट करने के लिए आज का दिन उत्तम है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अचानक ही किसी प्रकार की यात्रा का आर्डर आ सकता है।


लव- पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की नकारात्मक बात से दूरियां आ सकती हैं।


स्वास्थ्य- माइग्रेन व सिर दर्द की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाएगी। गरिष्ठ तथा तला-भुना खानपान लेने से परहेज रखें।


 


मिथुन (Gemini)


पॉजिटिव- लंबे समय से चल रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। आज सामाजिक कार्यों की अपेक्षा अपने व्यक्तिगत कार्य पर अधिक ध्यान दें क्योंकि आज कोई भी लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय निकट भविष्य में आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां प्रदान करने वाला है।


नेगेटिव- परंतु अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें। गुस्से की वजह से स्थितियां बिगड़ भी सकती हैं। बच्चों को आपके सहयोग की भी जरूरत पड़ेगी, इसलिए कुछ समय उनके लिए भी निकालना आवश्यक है।


व्यवसाय- आज कुछ नए व्यवसायिक अनुबंध प्राप्त होंगे। परंतु इस दरमियान किसी भी कागज व दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें। कार्य क्षेत्र में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई है उसमें आपको सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं।


लव- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। मेहमानों के आने से घर में उत्सव भरा वातावरण होगा।


स्वास्थ्य- डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर संबंधी परेशानी बढ़ सकती हैं, लापरवाही ना बरतें।


 


कर्क (Cancer)


पॉजिटिव- दिन सफलता दायक है। जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता प्राप्त होगी। सिर्फ किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार अवश्य कर लें। किसी पुराने झगड़े के सुलझने से मानसिक शांति प्राप्त होगी।


नेगेटिव- भूमि संबंधी कार्यो में अधिक लाभ की उम्मीद ना करें क्योंकि ज्यादा पाने की चाह में नुकसान हो सकता है। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी आलस्य की वजह से अपना नुकसान कर बैठेंगे इसलिए पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहना आवश्यक है।


व्यवसाय- व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कार्य योजनाएं बनेंगी। और उन्हें क्रियान्वित करने का भी उचित समय है। नौकरी में टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे तथा तरक्की के भी योग बन रहे हैं।


लव- विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको अपने कार्य के प्रति एकाग्रता बनाये रखने के लिए एनर्जी प्रदान करेगा।


स्वास्थ्य- किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें।


 


सिंह (Leo)


पॉजिटिव- नई योजनाएं बनेंगी तथा रुके हुए मामले भी निपट सकते हैं। ग्रह गोचर आपके के पक्ष में है। अपने संपर्क सूत्र को और अधिक मजबूत बनाएं। कुल मिलाकर खुशी और संतोष भरा दिन व्यतीत होगा।


नेगेटिव- परंतु समय की कीमत को पहचानें। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। कोई पुरानी जायदाद संबंधित समस्या उठ सकती हैं। नजदीकी रिश्तों में भी स्वार्थ की भावना नजर आएगी।


व्यवसाय- लाभ प्राप्ति के लिए किए गए अनुबंध विकसित होंगे। तथा किसी नए काम की भी शुरुआत होने की संभावना है। वर्कर्स की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। ऑफिस का माहौल भी शांतिपूर्ण रहेगा।


लव- वैवाहिक संबंधों में माधुर्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।


स्वास्थ्य- गर्मी और पसीने की वजह से त्वचा संबंधी एलर्जी की आशंका है। धूप में जाने से परहेज करें।


 


कन्या (Virgo)


पॉजिटिव- आर्थिक मामलों को मजबूत करने के लिए आज का दिन शुभ है। धार्मिक संस्थाओं से संबंधित गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा।


नेगेटिव- कभी-कभी शंकालु स्वभाव आपके तथा अन्य लोगों के लिए दिक्कतें उत्पन्न कर देता है। इसलिए अपने स्वभाव का अवलोकन करें और सुधार लाएं। कोई मित्र स्वार्थ की भावना से आपसे संबंध खराब कर सकता है। इसलिए किसी पर अधिक विश्वास ना करें।


व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी गतिविधियों तथा योजनाओं को किसी के समक्ष उजागर ना करें। कोई इनका गलत फायदा उठा सकता है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने ऑफिसर, बॉस आदि के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। यह संबंध आपके लिए लाभदायक रहेंगे।


लव- परिवार के साथ मनोरंजन तथा हास-परिहास में भी समय व्यतीत होगा। परंतु प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें, किसी प्रकार की बदनामी संभव है।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ वर्तमान वातावरण की वजह से सावधानी रखना अति आवश्यक है।


 


तुला (Libra)


पॉजिटिव- आज का दिन लाभकारी है। अपने सपने व कल्पनाएं साकार करने का उत्तम समय है। अपनी क्षमता पर विश्वास रखें। बहुत सी परेशानियों का हल मिलेगा। रिश्तेदारों से संबंधित किसी विवाद के सुलझने से रिश्तो में भी दोबारा मधुरता आएगी।


नेगेटिव- किसी अप्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से वातावरण नकारात्मक हो सकता है। इस तनाव का असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह व सहयोग अवश्य लें।


व्यवसाय- प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। युवा वर्ग को नौकरी से संबंधित भेजी गई फाइल का सकारात्मक रिजल्ट प्राप्त होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों कार्य की अधिकता की वजह से घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है।


लव- घर के वातावरण को उचित बनाए रखने में जीवन साथी का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा। तथा किसी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।


स्वास्थ्य- रक्त संबंधी कोई समस्या हो सकती हैं। लापरवाही ना बरतें और अपनी जांच अवश्य कराएं।


 


वृश्चिक (Scorpio)


पॉजिटिव- परिवार के साथ सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक उत्सव में जाने का प्रोग्राम भी बनेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी।


नेगेटिव- अनावश्यक यात्राओं को स्थगित रखें। लोगों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें, गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं। बच्चे की किसी नकारात्मक गतिविधि की वजह से चिंता रहेगी। परंतु शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें।


व्यवसाय- कामकाज में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। आप कुछ ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। और उन्हें पूरा करने में सफल भी रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें।


लव- पारिवारिक वातावरण उत्तम बना रहेगा। काफी समय बाद रिश्तेदारों से मेल मिलाप खुशी प्रदान करेगा।


स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रहें। क्योंकि किसी प्रकार के इंफेक्शन की आशंका लग रही है।


 


धनु (Sagittarius)


पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में आपका सहयोग आपको पहचान और मान सम्मान प्रदान कर रहा है। आपकी प्रतिभा तथा क्षमताएं लोगों के सामने उजागर होगी। घर के नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेगी। और इनके लिए वास्तु के नियमों का प्रयोग करना और अधिक उत्तम रहेगा।


नेगेटिव- किसी प्रकार की निवेश संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें। अन्यथा नुकसान जैसी स्थिति आ सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा फोकस रहें। पड़ोसियों के साथ संबंध खराब ना होने दें।


व्यवसाय- शेयर्स, सट्टा आदि जैसे कार्यों में निवेश ना करें। तथा गैर कानूनी कार्य में हाथ ना डालें। किसी प्रकार की इंक्वायरी होने की आशंका बन रही है। नौकरी में बॉस व अधिकारियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।


लव- पति-पत्नी के संबंधों में खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। इसके बाद आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी।


स्वास्थ्य- गैस व पेट दर्द संबंधी शिकायत रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक इस्तेमाल करें।


 


मकर (Capricorn)


किसी भी कार्य को करने से पहले घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें। सोच-समझकर लिया गया निर्णय आगे चलकर लाभ देगा। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव भरा वातावरण रहेगा।


नेगेटिव- ध्यान रखें कि जरा सी गलतफहमी की वजह से नजदीकी मित्रों या भाइयों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।


व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में सहयोगी तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। इससे वे लोग पूरी एनर्जी से काम के प्रति अपना ध्यान दे पाएंगे। संगीत ,साहित्य और कला संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। सिर्फ आपको अनुशासित तथा आत्म नियंत्रित रहने की जरूरत है।


लव- विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जीवन साथी की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।


स्वास्थ्य- खांसी, जुखाम तथा गला खराब होने जैसी दिक्कत रहेगी। अपना उचित इलाज अवश्य लें।


 


पॉजिटिव-


 


कुंभ (Aquarius)


पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति आपको यह संकेत दे रही है कि अपनी वित्तीय योजनाओं संबंधी कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। आपको महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह पाकर आप और अधिक प्रगति पर आगे बढ़ेंगे।


नेगेटिव - संतान पक्ष को लेकर किसी प्रकार की चिंता रह सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालें। किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना आपके लिए नुकसानदेह रहेगा। फालतू के कार्यों में खर्चों की अधिकता रहेगी।


व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में वर्तमान गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। क्योंकि इस समय कोई नया काम या योजना कामयाब नहीं रहेगी। मेहनत ज्यादा और कम परिणाम जैसी स्थिति बनी हुई है। कार्यस्थल पर किसी से बिना बात वाद-विवाद भी हो सकता है।


लव- पारिवारिक सदस्यों की गतिविधियों पर अधिक रोक-टोक ना करें। इससे घर का वातावरण मधुर बना रहेगा।


स्वास्थ्य- अकारण ही तनाव की स्थिति रहेगी। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। मेडिटेशन में भी कुछ समय व्यतीत करें।


 


मीन (Pisces)


पॉजिटिव- आज घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में अधिक समय व्यतीत होगा। कलात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। मन मुताबिक समय व्यतीत करने से आप फ्रेश और तनावमुक्त रहेंगे और अपने अंदर एक नई ऊर्जा का संचार महसूस होगा।


नेगेटिव- आज किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। आप किसी दुविधा में बुरी तरह फंस सकते हैं। जिसका असर परिवार पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा कि बाहरी लोगों के साथ किसी तरह का भी संपर्क ना रखें।।


व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर आपकी उपस्थिति अनिवार्य है। क्योंकि आपकी लापरवाही से कर्मचारी भी काम पर ध्यान नहीं देंगे। निवेश संबंधी किसी भी प्रकार की योजनाओं को क्रियान्वित करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार अवश्य करें।


लव- पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक तथा खुशनुमा रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों का प्रभाव आपके घर की सुख शांति पर पड़ सकता है।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु कभी-कभी आपकी विचलित मानसिक स्थिति का नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। 


 


आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   


 


शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


 


  


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036


 


ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 


शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी


शनिवार, 19 सितंबर 2020

रिटायर्ड दरोगा पिता की हत्या कर वकील ने की आत्महत्या

गुरुग्राम । लक्ष्मण विहार स्थित पीजी में शनिवार शाम एक वकील ने दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त एएसआई पिता की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। 


पुलिस के अनुसार सेक्टर-9ए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक डागर ने बताया कि सेवानिवृत्त एएसआई के दूसरे बेटे मंजीत के बयान पर वकील के खिलाफ हत्या और उसके ससुरालियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। धनवापुर गांव निवासी राजवीर दहिया (62) ने लक्ष्मण विहार के मकान नंबर-1000 में एक पीजी बना रखा था। इसकी देखभाल वह और उनका वकील बेटा रविंद्र करते थे। दूसरे बेटे मंजीत का ट्रैक्टर-ट्रॉली का काम है। राजवीर ने पीजी के प्रथम तल पर अपना कमरा बना रखा था। शनिवार सुबह वे पीजी में थे। दोपहर बाद उनका बेटा रविंद्र भी आ गया। दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। रविंद्र ने लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर बेड पर बैठे पिता की कनपटी पर दो गोलियां मार दीं। इसके बाद अपने सिर में भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। 


गांधी कालोनी निवासी व्यक्ति समेत जिले के दो कोरोना पॉजिटिव की मेरठ में मौत


मेरठ । लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ की कोविड-19 अस्पताल में आज निम्नलिखित 7 कोविड-19 पॉजिटिव रोगियों की दुखद मृत्यु हो गई। जबकि मेरठ के ही एक अन्य प्राइवेट अस्पताल में भर्ती एक कोविड-19 पॉजिटिव रोगी को अत्यंत गंभीर क्रिटिकल हालत में मेडिकल कॉलेज मेरठ के लिए रिफर किया गया जिसकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई और जो मृत अवस्था में मेडिकल कॉलेज मेरठ में लाया गया।


66 वर्षीय पुरुष निवासी बाबूगढ़ छावनी जिला हापुड़। 


 आयु 68 वर्षीय महिला निवासी आनंदपुरी रेलवे रोड मेरठ जिला मेरठ।


 48 वर्षीय पुरुष निवासी रामपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश।


 70 वर्षीय महिला निवासी कुतुबगढ़ जिला शामली उत्तर प्रदेश। 


 65 वर्ष पुरूष निवासी जिला मुजफ्फरनगर।


 63 वर्षीय पुरुष गांधी कॉलोनी नई मंडी मुजफ्फरनगर ।


 21 वर्ष महिला निवासी जसोला थाना रोहटा जिला मेरठ।


अब इस एक्ट्रेस ने डायरेक्टर पर यौन शोषण के आरोप लगाए

मुंबई। ड्रग के आरोपों में घिरी माया नगरी में अब एक्ट्रेस पायल घोष के आरोपों ने सनसनी फैला दी है । पायल ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए न्याय के लिए पीएम से गुहार भी लगाई है। पायल ने अपनी सुरक्षा को भी खतरा जताया है। 


एक्ट्रेस पायल घोष ने ट्वीट कर लिखा- अनुराग कश्यप ने बेहद बुरी तरीके से खुद को मुझ पर फोर्स किया नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को देखने दीजिए कि इस क्रिएटिव इंसान के पीछे के राक्षस को मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है। मेरी सुरक्षा खतरे में है। प्लीज मदद कीजिए।


एक्ट्रेस के ट्वीट के बाद से कई लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। नेशनल कमीशन फॉर वीमेन की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि  पायल राष्ट्रीय महिला आयोग को शिकायत भेजे। वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी हो। हालांकि इस मामले में अभी तक अनुराग कश्यप की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है


मोरना में पलायन के पोस्टर देख भड़के केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर । मोरना में मैडिकल स्टोर संचालक की हत्या के बाद वहां लगाए गए पलायन के पोस्टर मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के कहने पर हटा दिए गए। 


मोरना में मृतक व्यापारी के घर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान सहित लगभग हर राजनीतिक दल से जुडे लोग पहुंचे। विपक्षी दल कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा सरकार को कोसते नजर आए।


दो दिन पूर्व व्यापारी अनुज कर्णवाल हत्या के बादआरोपियो की गिरप्तारी नहीं होने पर क्षेत्रवासियो में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को मृतके के परिजनो को सान्त्वना के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं का जमावड़ा लगा रहा, विपक्षी दल सपा के नेताओं ने प्रदेश सरकार पर सवालिया निशान लगाए, वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने परिजनों को सांत्वना देकर हर संभव मदद का आश्वासन दिलाया। 


केन्द्रीय राज्यमंत्री ने इस मामले को लेकर एडीजीपी को फोन से अवगत कराते हुए पुलिस कप्तान के घटनास्थल पर ना पहुंचने पर नाराजगी जताई। उन्होने पुलिस कप्तान को निर्देश दिए कि व्यापारियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। व्यापारी वर्ग को किसी भी सुरत मे पलायन नही करने दिया जायेगा। अगर व्यापारियो ने पलायन किया तो जिले की पुलिस भी पलायन करने के लिए तैयार रहे। इस मोके पर भाजपा के डा वीरपाल र्निवाल, अमित राठी, जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष पति अर्जून तोमर, जिला पंचायत सदस्य पति हरीश राठी, ज्ञानेंद्र गुजर, अजय कृष्ण शास्त्री, डा बीरपाल सहरावत, ब्रजवीर डारेक्टर, महेंद्र चौहान,रविंद्र चोधरी, प्रधान प्रकाशवीर आदि मौजूद रहे।


उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों में अब 60 प्रतिशत पद होंगे आरक्षित

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में अब सरकारी नौकरियों में कुल 60 फीसदी पदों पर आरक्षण होगा। आरक्षण का कोटा 10 फीसदी आर्थिक रूप से कमजारों को शामिल किए जाने के बाद बढ़ा है। प्रदेश के सभी भर्ती आयोग अब इसके आधार पर ही विज्ञापन निकालकर आवेदन मांगेंगे। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है और भर्ती के लिए जो प्रस्ताव पूर्व से आए थे उसे वापस भेजकर इसमें संशोधन कराया जा रहा है।


राज्य सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा (आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण) अधिनियम-2020 जारी किया जा चुका है। अपर मुख्य सचिव कार्मिक मुकुल सिंहल ने निर्देश भेज रखा है कि इसे कड़ाई से लागू किया जाए। 


इसके आधार पर आर्थिक रूप से कमजोरों को 10 फीसदी आरक्षण देना अनिवार्य हो गया है। इसका फायदा केवल यूपी में रहने वालों को ही मिलेगा। यूपी के बाहर वालों को इसका फायदा नहीं मिलेगा। प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए 21 फीसदी, अनुसूचित जनजाति दो फीसदी, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था पहले से ही है। आर्थिक रूप से कमजारों को शामिल करने के बाद यह प्रतिशत 60 फीसदी हो जाए। गा।


यूपी में 55 चिकित्साधिकारियों को बनाया अपर निदेशक

 


लखनऊ। प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थय सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड के 55 चिकित्साधिकारियों को अपर निदेशक पद पर प्रोन्नति दी गयी है।


यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने अवगत कराया है की प्रोन्नत किये गए चिकित्साधिकारियों में डॉ0 जनार्दन मणि त्रिपाठी, डॉ0 रवींद्र कुमार, डॉ0 राजेंद्र सिंह मौर्या, डॉ0 अंजन कुमार दास, डॉ0 सैय्यद हसन इरशाद जैदी, डॉ0 छोटे लाल, डॉ0 अरुण प्रकाश चतुर्वेदी, डॉ0 संतोष पाण्डेय, डॉ0 रमेश चंद्र भट्ट, डॉ0 बृजेन्द्र सिंह यादव, डॉ0 कंचन अग्रवाल, डॉ0 लिली सिंह, डॉ0 कल्पना सिंह, डॉ0 कल्याणी मिश्रा, डॉ0 नीता रानी, डॉ0 रेनू श्रीवास्तव वर्मा डॉ0 रीता सिंह, डॉ0 मीनाक्षी गर्ग (विज), डॉ0 ज्योति सक्सेना, डॉ0 मला कुमारी सिन्हा, डॉ0 दीपा त्यागी, डॉ0 अनुपमा कटियार, डॉ0 किरण सचान डॉ0 रोचसमति पाण्डेय, डॉ0 लिली श्रीवास्तव, डॉ0 रागिनी रानी गुप्ता, डॉ0 रेनू गुप्ता, डॉ0 मनीषा अग्रवाल, डॉ0 सुषमा श्रीवास्तव, डॉ0 प्रतिमा पवार, डॉ0 अरुणा रानी चंद्रा, डॉ0 उर्मिला यादव, डॉ0 आभा वर्मा, डॉ0 प्रकाश चंद्र जैन, डॉ0 ज्योति कुमारी, डॉ0 सुधा वर्मा, डॉ0 निरूपमा मिश्रा दीक्षित, डॉ0 उर्मिला चैधरी, डॉ0 श्रीनारायण बाजपेई, डॉ0 आनंद ओझा, डॉ0 चंद्र कुमार प्रसाद, डॉ0 कमल कुमार, डॉ0 प्रसन्न कुमार, डॉ0 रमेश गोयल, डॉ0 सुरेंद्र कुमार उपाध्याय, डॉ0 इंद्र कुमार शर्मा डॉ0 कैलाश नाथ तिवारी, डॉ0 कुलदीप कुमार गुप्ता, डॉ0 विजय दीपक वर्मा, डॉ0 मोहन जी श्रीवास्तव, डॉ0 अभय चंद्र श्रीवास्तव, डॉ0 गिरीश कुमार मिश्रा, डॉ0 रामायण प्रसाद यादव, डाॅ0 आलोक कुमार तथा डॉ0 श्रीकृष्ण गोपाल सिंह का नाम शामिल है।


33 चीनी मिल कर्मियों समेत शामली में 68 मिले कोरोना पॉजिटिव

शामली। जिले में शनिवार को 33 चीनी मिल कर्मियों समेत 68 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। 38 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद जनपद में कुल पॉजिटिव की संख्या 2039 तथा एक्टिव पॉजिटिव की संख्या 473 हो गई है। जनपद में अभी तक 17 लोगों की कोरोना की चपेट में आने से मृत्यु हो चुकी है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को जनपद में 68 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। कैराना रोड निवासी 57 वर्षीय महिला, दयानंद नगर निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, रेलपार निवासी 19 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवक, 50 व 60 वर्षीय व्यक्ति, विश्वकर्मा नगर निवासी 38 वर्षीय युवक, हरदेव नगर निवासी 28 वर्षीय युवक, मोहल्ला पंसारियान निवासी 38 वर्षीय युवक, हाजीपुरा निवासी 62 वर्षीय वृद्ध, 25 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय बालक, 58 वर्षीय महिला, मुरारी वाला कुआं निवासी 60 वर्षीय वृद्धा, मोहल्ला नानूपुरा निवासी 10 वर्षीय बच्ची, फुगाना थाना से 52 वर्षीय पुलिसकर्मी, शहर के आदर्श विहार कालोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, पंजाबी कालोनी निवासी 54 वर्षीय महिला, चरण सिंह कालोनी निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, मोहल् ला रामशाला निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, 33 वर्षीय युवक, 33 वर्षीय महिला, नाला पटरी 72 वर्षीय वृद्ध, शुगर मिल से 61, 38, 27 वर्षीय कर्मचारी, रूई मिल निवासी 27 वर्षीय युवक, 60 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। कैराना के मोहल्ला बिसातियान निवासी 30 वर्षीय युवक, मोहल्ला गुम्बंद से 27 युवक, झिंझाना निवासी 15 वर्षीय किशोर, 26 वर्षीय महिला गांव आल्दी निवासी 24 वर्षीय युवक, कांधला के कुरावा निवासी 29 वर्षीय व्यक्ति, गांव खेड़ी निवासी 17 वर्षीय युवक, 65 वर्षीय वृद्ध, 51, 55 व 56 वर्षीय व्यक्ति, थानाभवन निवासी 25 वर्षीय युवती, टंकी मोहल्ला से 51 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय व्यक्ति, गांव मस्तगढ़ निवासी 24 वर्षीय युवक, गांव आदमपुर निवासी 19 वर्षीय युवक, गांव खेड़ीकरमू निवासी निवासी 30 वर्षीय युवक, 72 वर्षीय वृद्ध, गांव सिंभालका निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, गांव गंगरू से 70 वर्षीय वृद्ध, 48 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय व्यक्ति, गांव चढ़ाव से 23, 36 व 49 वर्षीय व्यक्ति, गांव हिरनवाड़ा से 25 वर्षीय युवती, 21 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को 68 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है, जबकि 38 को डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद जनपद में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 473 हो गई है। कोरोना की चपेट में आकर जनपद में 17 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।


चीनी मिल शामली के महाप्रबंधक गन्ना ने बताया कि मिल परिसर में 630 कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के कोरोना वायरस जांच की गई। जिनमें 33 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें चपरासी, गन्ना एकाउंट विभाग के क्लर्क, खरीद इंजार्च, जेई, इलैक्ट्रिशियन, हैल्पर, बढ़ईद्व ऑयल मैन, मोटर एटेंटेंट, सुपरवाइजर, स्वीपर आदि शामिल है।


मुजफ्फरनगर बंधन बैंक असिस्टेंट मैनेजर की कोरोना से मौत

मुजफ्फरनगर । रेलवे रोड स्थित बंधन बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की कोरोना के चलते मौत हो जाने से बैंक सहित सभी ग्राहकों में हड़कंप मच गया। 


मिली जानकारी के अनुसार बंधन बैंक के मेरठ निवासी असिस्टेंट मैनेजर की की तबीयत पिछले मंगलवार अचानक खराब हो गई थी। जिसके बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उन्हें मेरठ के खरखोदा स्थित मुलायम सिंह यादव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां उसने कल शाम 5:00 बजे अंतिम सांस ली आज ब्रांच में पहुंची तो ब्रांच में स्टाफ सहित ग्राहकों में हड़कंप मच गया।


अनुज कर्णवाल मामले में डीआईजी से मिला कलाल क्षत्रिय महासभा का प्रतिनिधि मंडल

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को मोरना में दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या किये जाने के बाद सहारनपुर क्षेत्र के कलाल क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने आज डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल से मुलाकात की तथा हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।


मिली जानकारी के अनुसार विनीत कर्णवाल के नेतृत्व में कलाल क्षत्रिय महासभा से जुडे पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल से मिला तथा शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के कस्बा मोरना में हुई दवा व्यापारी की हत्या से उन्हें अवगत कराया तथा हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई। अवसर पर कलाल क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष विनीत कर्णवाल ने कहा कि जिस प्रकार बदमाशों द्वारा दवा विक्रेता की निर्मम हत्या की गई है, उससे पूरे सहारनपुर मंडल के व्यापारियों में आक्रोश बना हुआ है। व्यापारी की घर में घुसकर हत्या कर दिये जाने से ऐसा प्रतीत होता है कि बदमाशों के हौंसले अब बुलन्द हो चुके हैं। डीआईजी से मिलने वालों में संजय वालिया, विनोद वालिया, चरणजीत सिंह, बलराम अहलूवालिया, प्रिंस वालिया, अर्जुन वालिया, कुलवंत वालिया, अशोक वालिया, कंवरपाल वालिया आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।


पेड़ पर लटका शव मिलने से सनसनी

शामली। कांधला थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना में एक युवक का पेड से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए मामले की सूचना परिजनों को दी। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होने कुछ लोगों पर प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। वही पुलिस ने मामले में कार्यवाही करने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


कांधला क्षेत्र के गांव सुन्ना के जंगल में शनिवार सवेरे एक युवक का शव पेड से लटका हुआ मिला। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शव को देखा तो उनमें सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना कांधला पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया तो युवक की पहचान सोनू पुत्र रघुवीर कश्यप उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सुन्ना के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में मृतक युवक को देख कोहराम मच गया। उन्होने कुछ लोगों पर प्रेम प्रसंग के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामला बढता देख सीओ शामली प्रदीप कुमार व थाना कांधला एसओ कर्मवीर सिंह पुलिस फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे परिजनों को कार्यवाही करने का आश्वासन देकर मामला शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में जांच पडताल शुरू कर दी गई है।


जर्जर जिला परिषद बाजार की होगी मरम्मत, व्यापारियों में खुशी की लहर

मुजफ्फरनगर l पिछले माह जिला मुजफ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र कुमार से मिला था।


उनसे मिलकर हमने जिला परिषद मार्किट के सभी थोक व्यापारियों के प्रतिष्ठानो के जर्जर हालत के बारे में अवगत कराया था। जितेंद्र कुमार  ने इन सभी समस्याओं के अतिशीघ्र निवारण का आश्वासन दिया था। साथियो आपको जानकर अति हर्ष होगा कि हमारे आग्रह को स्वीकार करते हुए जिला पंचायत ने जिला परिषद बाजार की मरम्मत के लिए धन आवंटित कर दिया गया है जो लगभग 9 लाख 90 हज़ार हैं जिससे मंगलवार से ही बाजार में बिल्डिंग मरम्मत का कार्य आरम्भ हो जाएगा।जिलामुज़फ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन समस्त केमिस्ट साथियो की तरफ से जितेंद्र कुमार एवं जिला पंचायत अध्यक्षा का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैl


रविन्द्र सिंह (अध्यक्ष), अनिरुद्ध कुमार (महामंत्री)


एसडी मैनेजमेंट एमसीए द्वितीय सेमेस्टर में आकाश टाॅपर

मुजफ्फरनगर । एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज के एम0सी0ए0 द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित हुआ। जिसमें एम0सी0ए0 द्वितीय सेमेस्टर के छात्र/छात्राओं मे प्रथम स्थान पर आने वाले आकाश कुमार ने 85.14 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। द्वितीय स्थान मेघा पाल ने 84.14 प्रतिशत, तृतीय स्थान अनिल कुमार ने 84.0 प्रतिशत, चतुर्थ स्थान शहजाद अली ने 83.57 प्रतिशत व पंचम स्थान कु0 मनीषा जिसने ने 81.29 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।


सभी टापर्स छात्र/छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व एम0सी0ए0 विभाग के सभी शिक्षकगणों को दिया ओर ऑनलाईन के माध्यम से बताया कि हमारे कॉलेज में उच्च शिक्षित शिक्षक है, जो समय-समय पर हमारा मार्गदर्शन करते रहते है।


कॉलेज प्राचार्य डा0 आलोक कुमार गुप्ता ने ऑनलाईन के माध्यम से सभी टापर्स छात्र/छात्राओं को - भविष्य में निरन्तर आगे बढ़ने का आर्शीवाद दिया व इस अवसर पर कहा कि बच्चों की मेहनत व शिक्षको का सही मार्ग दर्शन ही बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाता हैं। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि मुझे अत्यन्त खुशी है कि हमारे कॉलेज के टापर्स सभी छात्र/छात्राओं ने जिले में कॉलेज का नाम रोशन कर अपना व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया व परीक्षाफल इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह ही बहुत अच्छा रहा। उन्होने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए एम0सी0ए0 विभाग के सभी शिक्षकगणों को बधाई दी।


डा० आलोक गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रशान्त तोमर, जितेन्द्र कुमार, -अंकुर अग्रवाल, आशीष आहुजा, पारूल कुमार, गंगा सागर, अजय कुमार आदि शिक्षकगणों नें प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं को बधाई व आर्शीवाद दिया।


हादसे में दो युवकों की मौत पर हंगामा, हाईवे जाम

शामली। गांव मुंडेट लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मेरठ करनाल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रक दोनों को खींचता हुआ काफी दूर तक ले गया। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और क्रोध जताते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर मौजूद है। ग्रामीणों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह हंगामा करते रहे।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के गांव मुंडेट निवासी आशीष (18) पुत्र सुदेश तथा वासु (17) पुत्र पाली शामली में अलग-अलग दुकानों पर काम करते हैं। शुक्रवार दोपहर दोनों बाइक से अपने गांव खाना खाने के लिए जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे से गांव की ओर मुड़ते हुए पीछे से आ रहे ट्रक उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। हादसे में बाइक सवार आशीष और वासु दोनों की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीण आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। 


आज जिले में मिले 77 कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर । जनपद में स्वास्थ्य विभाग को कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए 537 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 61 लोग सैंपल रैपिड एंटीजन टेस्ट और 02 के प्राइवेट लैब के जरिए कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जनपद में आज 74 पुराने मरीज़ ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद ज़िले में एक्टिव केस अब 1188 रह गए हैं। जनपद में आज कांशीराम आवासीय कॉलोनी से 2, रामपुरी से 2, एचडीएफसी बैंक से 1, साकेत कॉलोनी से 1, खालापार से 1, भरतिया कॉलोनी से 3, गंगा नगर से 1, मानेश्वर कॉलोनी से 1, हनुमान पुरी से 1, महावीर चौक से 1, सीएमओ ऑफिस से 2, जनकपुरी से 1, नसीरपुर से 2, साउथ भोपा रोड से 1, आदर्श कॉलोनी से 1, वृन्दावन सिटी से 3, दक्षिणी सिविल लाइन से 1, उत्तरी सिविल लाइन से 5, प्रशांत कॉलोनी से 2, नई मंडी से 3, मदीना कॉलोनी से 1, गांधी कॉलोनी से 1, कम्बलवाला बाग से 1, मुज़फ्फरनगर सिटी से 1, अम्बा विहार से 1, एटूजेड कॉलोनी से 1, पुलिस लाइन से 1, पटेल नगर से 1, अबूपुरा से 3, ब्रह्मपुरी से 1, बाग जानकीदास से 1, रहमानिया कॉलोनी से 1, साकेत से 2, नूर नगर से 1, पुरकाजी से 3, महालक्ष्मी एन्क्लेव अलमासपुर से 1, अलमासपुर से 1, गांधीनगर से 1, युसुफपुर से 1, रहकड़ा से 4, सीएचसी जानसठ से 1, जुम्मा पीठ रोड से 1, जानसठ से 1, मूलचंद विहार से 1, भैंसी से 1, पिन्ना से 1, चीनी मिल से 1, अलपुर से 1, भौरा कलां से 1, बसधाड़ा से 1, अकबरगढ़ से 1, मल्हूपुरा से 1, थाना चरथावल से 1, जैन मंदिर से 1 तथा कस्बा शाहपुर से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है।


 


आज पॉजिटिव-- 77


14 Rtpcr


61 RYapid antigen test 


02 Pvt Laब


= 77


----------------------


 


आज ठीक/डिस्चार्ज -74


टोटल डिस्चार्ज- 2681


टोटल एक्टिव केस- 1188


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...