बुधवार, 16 सितंबर 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 16 सितंबर 2020


🌞 ~ *आज का व पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 16 सितम्बर 2020*


⛅ *दिन - बुधवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - भाद्रपद*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - चतुर्दशी रात्रि 07:56 तक तत्पश्चात अमावस्या*


⛅ *नक्षत्र - मधा दोपहर 12:21 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी*


⛅ *योग - सिद्ध सुबह 07:42 तक तत्पश्चात साध्य*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:33 से दोपहर 02:05 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:27* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:39* 


(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे हर जिले के लिए अंतर हो सकता है)


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - आग-दुर्घटना-अस्त्र-शस्त्र-अपमृत्यु से मृतक का श्राद्ध, षडशीती संक्रांति (पुण्यकाल दोपहर 12:34 से सूर्यास्त तक)*


 💥 *विशेष - चतुर्दशी, अमावस्या, श्राद्ध और व्रत के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *सर्व पितृ अमावस्या* 🌷


🙏🏻 *श्राद्ध पक्ष की अमावस्या को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन सभी ज्ञात-अज्ञात पितरों का श्राद्ध करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस बार 17 सितम्बर, गुरुवार को यह अमावस्या है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, श्राद्ध पक्ष की अमावस्या पर कुछ विशेष उपाय करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष भी कम होता है। इसलिए इस दिन भी ये उपाय किए जा सकते हैं।*


🙏🏻 *पीपल में पितरों का वास माना गया है ।सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं ।*


🙏🏻 *सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर किसी ब्राह्मण को भोजन के लिए घर बुलाएं या भोजन सामग्री जिसमें आटा, फल, गुड़ आदि का दान करें ।*


🙏🏻 *इस अमावस्या पर किसी पवित्र नदी में काले तिल डालकर तर्पण करें ।इससे भी पितृगण प्रसन्न होते हैं ।*


🙏🏻 *सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर अपने पितरों को याद कर गाय को हरा चारा खिला दें ।इससे भी पितृ प्रसन्न व तृप्त हो जाते हैं ।*


🙏🏻 *इस अमावस्या पर चावल के आटे से 5 पिडं बनाएं व इसे लाल कपड़े में लपेटकर नदी में प्रवाहित कर दें ।*


🙏🏻 *अमावस्या पर गाय के गोबर से बने कंड़े को जलाकर उस पर घी-गुड़ की धूप दें और पितृ देवताभ्यो अर्पणमस्तु बोलें ।*


🙏🏻 *इस अमावस्या पर कच्चा दूध, जौ, तिल व चावल मिलाकर नदी में प्रवाहित करें ।ये उपाय सूर्योदय के समय करें तो अच्छा रहेगा ।*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 


 


🌷 *सर्व पितृ अमावस्या* 🌷


🙏🏻 *पितृ पक्ष का आखिरी दिन पितृ अमावस्या होती है। इस दिन कुल के सभी पितरों का श्राद्ध किया जा सकता है। फिर चाहे उनकी मृत्यु तिथि पता न हो। तब भी आप पितृ अमावस्या पर उनका तर्पण कर सकते हैं।*


 🙏🏻 *पितृ पक्ष की अमावस्या को सूर्यास्त से पहले ये उपाय करना है। इस उपाय में एक स्टील के लोटे में, दूध, पानी, काले व सफेद तिल और जौ मिला लें। इसके साथ कोई भी सफेद मिठाई, एक नारियल, कुछ सिक्के और एक जनेऊ पीपल के पेड़ के नीचे जाकर सबसे पहले ये सारा सामान पेड़ की जड़ में चढ़ा दें। इस दौरान सर्व पितृ देवभ्यो नम: का जप करते रहें।*


🙏🏻 *ये मंत्र बोलते हुए पीपल को जनेऊ भी चढ़ाएं। इस पूरी विधि के बाद मन में सात बार ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें और भगवान विष्णु से कहें मेरे जो भी अतृप्त पितृ हों वो तृप्त हो जाए। इस उपाय को करने से पितृ तृप्त होते हैं पितृ दोष का प्रभाव खत्म होता है और उनका अशीर्वाद मिलने लगता है। हर तरह की आर्थिक और मानसिक समस्याएं दूर होती हैं।*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *सर्व पितृ अमावस्या* 🌷


🙏🏻 *जिन्होंने हमें पाला-पोसा, बड़ा किया, पढ़ाया-लिखाया, हममें भक्ति, ज्ञान एवं धर्म के संस्कारों का सिंचन किया उनका श्रद्धापूर्वक स्मरण करके उन्हें तर्पण-श्राद्ध से प्रसन्न करने के दिन ही हैं श्राद्धपक्ष।*चीटियों को खिलाएं यह भोजन


सर्व पितृ अमावस्या पर काली चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं। ऐसा करने से आपको सभी पापों से मुक्ति मिलेगी।


🙏🏻 *जिस प्रकार चारागाह में सैंकड़ों गौओं में छिपी हुई अपनी माँ को बछड़ा ढूँढ लेता है उसी प्रकार श्राद्धकर्म में दिए गये पदार्थ को मंत्र वहाँ पर पहुँचा देता है जहाँ लक्षित जीव अवस्थित रहता है।*


🙏🏻 *पितरों के नाम, गोत्र और मंत्र श्राद्ध में दिये गये अन्न को उसके पास ले जाते हैं, चाहे वे सैंकड़ों योनियों में क्यों न गये हों। श्राद्ध के अन्नादि से उनकी तृप्ति होती है। परमेष्ठी ब्रह्मा ने इसी प्रकार के श्राद्ध की मर्यादा स्थिर की है।"*


🙏🏻 *सर्व पितृ अमावस्या को पितर भूमि पर आते हैं । उस दिन अवश्य श्राद्ध करना चहिये।*


🙏🏻 *उस दिन श्राद्ध नही करते हैं तो पितर नाराज होकर चले जाते हैं ।*


🙏🏻 *आप यदि उस दिन श्राद्ध करने में सक्षम् नही हैं तो उस दिन तांबे के लोटे में जल भरकर के भगवदगीता के सातवें अध्याय का पाठ करें और मंत्र "ॐ नमो भगवते वासुदेव"एवं " ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं स्वधा देव्यै स्वाहा" की 1-1 माला करके सूर्यनारायण भगवान को जल का अर्घ्य दें ।*


🙏🏻 *और सूर्य भगवान को बगल ऊँची करके बोले की मैं अपने पितरों को प्रणाम करता हूँ।*


🙏🏻 *वे मेरी भक्ति से ही तृप्तिलाभ करें। मैंने अपनी दोनों बाहें आकाश में उठा रखी हैं।और जिनका श्राद्ध किया जाये उन माता, पिता, पति, पत्नी, संबंधी आदि का स्मरण करके उन्हें याद दिलायें किः "आप देह नहीं हो। आपकी देह तो समाप्त हो चुकी है, किंतु आप विद्यमान हो।*


🙏🏻 *आप अगर आत्मा हो.. शाश्वत हो... चैतन्य हो। अपने शाश्वत स्वरूप को निहार कर हे पितृ आत्माओं ! आप भी परमात्ममय हो जाओ। हे पितरात्माओं ! हे पुण्यात्माओं !अपने परमात्म-स्वभाव का स्मऱण करके जन्म मृत्यु के चक्र से सदा-सदा के लिए मुक्त हो जाओ। हे पितृ आत्माओ !*


🙏🏻 *आपको हमारा प्रणाम है। हम भी नश्वर देह के मोह से सावधान होकर अपने शाश्वत् परमात्म-स्वभाव में जल्दी जागें.... परमात्मा एवं परमात्म-प्राप्त महापुरुषों के आशीर्वाद आप पर हम पर बरसते रहें.... ॐ....ॐ.....ॐ...." पितृपक्ष के विषय में शास्त्रों में बताया गया है कि इन दिनों मनुष्य को अपना आचरण शुद्ध और सात्विक रखना चाहिए। इसलिए भोजन में मांस-मछली, मदिरा और तामसिक पदार्थों से परहेज रखना चाहिए।*


🙏🏻 *क्योंकि आप जो भोजन करते हैं उनमें से एक अंश पितरों को भी प्राप्त होता है। इन दिनों मन और भावनाओं पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें और काम-वासना से बचें।*


👉🏻 *ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि जिनके पितर नाराज हो जाते हैं उनकी ग्रह दशा अच्छी भी हो तब भी उनके जीवन में हर पल परेशानी बनी रहती है।*


👉🏻 *श्राद्ध पक्ष में सयंम-नियम पालन करें, नहीं तो पितर देंगे शाप...*


👉🏻 *श्राद्ध पक्ष में गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं और कुत्ते, बिल्ली और कौओं को भी आहार दें। इससे पितरों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।*


यदि पितृ दोष के कारण आपका संघर्षमयी जीवन हो तो गौ माता को प्रतिदिन रोटी, गुड़, हरा चारा आदि खिलाएं। अगर प्रतिदिन ना खिला सके तो सिर्फ हर अमावस्या के दिन खिलाने से भी पितृ दोष समाप्त होता है।


 


📖~ 🌞अश्विन अमावस्या मुहूर्त


अमावस्या तिथि शुरू: 19:58:17 बजे से (सितंबर 16, 2020) 


अमावस्या तिथि समाप्त: 16:31:32 बजे (सितंबर 17, 2020)


🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक


 


28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक


 


एकादशी


 


पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020


 


परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


 


प्रदोष


 


29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )


 


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


गुरुवार, 17 सितंबर अश्विन अमावस्या


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


 


 


पूर्णिमा


 


गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


 


 


मेष - पॉजिटिव - समय उत्तम है। अपने कार्यों तथा मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। मेहमानों के सत्कार में भी समय व्यतीत होगा। इस समय भाग्य आपका साथ दे रहा है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। तथा आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के भी मौके प्राप्त होंगे।


नेगेटिव- परंतु बातचीत के लहजे में सावधानी बरतने की जरूरत है। गुस्से की वजह से कोई स्थिति बिगड़ सकती हैं। किसी प्रकार की भी खरीदारी करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। मानसिक शांति के लिए किसी धार्मिक स्थल में कुछ समय व्यतीत करें।


व्यवसाय- समय पूर्णतः आपके पक्ष में हैं। अपना काम निकलवाने में आप माहिर रहेंगे। और सभी काम सुचारू रूप से बनने से मन में खुशी रहेगी। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े कार्यों में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा व्यक्ति कार्य की अधिकता की वजह से परेशान रहेंगे।


लव- घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। लॉन्ग ड्राइव पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है।


स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन की वजह से बुखार महसूस होगा। ठंडे पदार्थों के सेवन से परहेज करें।


भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2


 


वृष - पॉजिटिव- धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मकान, दुकान आदि की मरम्मत तथा रंग रोगन संबंधी प्लानिंग होगी। किसी भी कार्य को योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वित करना आपको अवश्य सफलता प्रदान करेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा व कैरियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा।


नेगेटिव- अति आत्मविश्वास आपके लिए घातक साबित हो सकता है। तथा कुछ काम खराब होने से स्वभाव में चिड़चिड़ाहटपन महसूस होगी। संतान की वजह से कुछ चिंता भी रहेगी। व्यर्थ के नकारात्मक उपाय करने से दूर रहे।


व्यवसाय- आर्थिक मामलों में बहुत सोच समझकर निर्णय लें। किसी को उधार पैसा या माल ना दें क्योंकि वापस आने की संभावना कम है। आपके साथ कोई विश्वासघात भी हो सकता है, इसलिए किसी बाहरी व्यक्ति पर अधिक विश्वास ना करें।


लव- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाय अपने परिवार तथा व्यवसाय पर ध्यान दें।


स्वास्थ्य- गैस तथा एसिडिटी की समस्या रहेगी। गरिष्ठ पदार्थों का सेवन ना करें।


भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1


 


मिथुन - पॉजिटिव- आप शांतिप्रिय तरीके से अपने कार्यों को अंजाम देंगे। भाइयों के साथ भी संबंध मधुर बनने से परिवार में भी खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। भविष्य संबंधी योजनाओं को गंभीरता से अंतिम रूप देने में सफल रहेंगे।


नेगेटिव- किसी प्रिय वस्तु के चोरी होने या गुम हो जाने का भय है। इसलिए सावधान रहें तथा अपने क्रोध और वाणी पर भी काबू रखें। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से घर-परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। व्यर्थ की यात्राओं में भी समय नष्ट हो सकता है।


व्यवसाय- व्यापार तथा व्यवसाय की हर छोटी से छोटी बात को गंभीरता से लें। इससे आपके काम सुगमता पूर्ण संपन्न होंगे। कामकाज संबंधी किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी होगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। नौकरी में अतिरिक्त आय की प्राप्ति का प्रयास ना करें।


लव- पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव विद्यमान रहेगा। विपरीत लिंगी मित्रों से दूरी बनाकर रखें।


स्वास्थ्य- एलर्जी की वजह से स्किन संबंधी कोई परेशानी रहेगी। प्रदूषित वातावरण से अपने आप को बचाकर रखें।


भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5


 


कर्क - पॉजिटिव- लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। हास-परिहास तथा मनोरंजन आदि कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। रिश्तेदारों के साथ मेलजोल आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत बनाएगा।


नेगेटिव- पिता-पुत्र में हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है। अपनी वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें तथा बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार रखने से स्थितियां काफी हद तक सामान्य बनेगी। धार्मिक स्थल पर जाने से शांति व सुकून प्राप्त होगा।


व्यवसाय- मंदी और महंगाई का असर व्यवसाय पर भी पड़ेगा। परंतु धैर्य रखें जल्दी ही नए व्यवसायिक अनुबंध प्राप्त होंगे। किसी कागज व दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर ना करें। शेयर्स, सट्टा आदि में भी निवेश करने के लिए समय उत्तम नहीं है।


लव- घर में किसी प्रकार के कलह व वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। घर के मामलों में अधिक हस्तक्षेप और गुस्सा करने से परहेज रखें।


स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर व थायराइड संबंधी नियमित जांच अवश्य कराएं। और अपने इलाज में लापरवाही ना बरतें।


भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6


 


सिंह - पॉजिटिव- आज का दिन भाग्योदय कारक है। आप किस कार्य में हाथ डालेंगे, सफलता कदम चूमेगी। दौड़-धूप तो अधिक रहेगी परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर कर देगी। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य संपन्न होंगे तथा अनुभवी व्यक्तियों का साथ मिलेगा।


नेगेटिव- अपने अहम पर अंकुश लगाकर रखें। बच्चों को पढ़ाई के प्रति आलस आएगा और मन में भटकाव भी रह सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों के मान-सम्मान का ध्यान रखें अन्यथा उनकी नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।


व्यवसाय- व्यापार को आगे बढ़ाने हेतु कार्य की योजनाएं बनेंगी। कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पुराने मतभेद समाप्त होने से राहत मिलेगी। नौकरी में तरक्की संभव है तथा लक्ष्य भी पूर्ण हो जाएगा।


लव- जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। परंतु उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आपका कर्तव्य है।


स्वास्थ्य- जोड़ों के दर्द या नसों में खिंचाव संबंधी परेशानी रहेगी। व्यायाम के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें।


भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9


 


कन्या - पॉजिटिव- आपकी वाकपटुता तथा कार्य करने की शैली से लोग प्रभावित होंगे। समय आर्थिक स्थितियों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अति उत्तम है। घर में भी आध्यात्मिक तथा सकारात्मक वातावरण व्याप्त रहेगा।।


नेगेटिव- परंतु समय की कीमत को अवश्य पहचानें। उचित समय पर काम ना करने से आपको ही नुकसान होगा। पुरानी जायदाद संबंधी समस्या बढ़ सकती है। जिसकी वजह से रिश्तों में खटास आएगी।


व्यवसाय- कार्य क्षेत्र संबंधी नई योजनाएं बनेंगी। तथा लंबित मामले भी निपटाने के लिए उचित समय है। लाभ प्राप्ति के लिए किए गए अनुबंध विकसित होंगे। किसी भी तरह की साझेदारी के लिए समय उत्तम है।


लव- घर तथा व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। जिससे आपके आत्मविश्वास तथा आत्मबल में और अधिक वृद्धि होगी।


स्वास्थ्य- दवाइयों की बजाय योग, व्यायाम और जीवन शैली में बदलाव करके अपने स्वास्थ्य को ठीक रखें।


भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3


 


तुला - पॉजिटिव- आपके मन में जो भी सपने या कल्पनाएं हैं, उन्हें पूरा करने के लिए उपयुक्त समय है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए आप किसी भी हद तक भी मेहनत कर सकते हैं। आपको यश और कीर्ति भी मिलेगी। पड़ोसियों से संबंध मधुर बनेंगे।


नेगेटिव- किसी अप्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से मन खिन्न हो जाएगा। तथा घर में नकारात्मकता हावी रहेगी। इसलिए ऐसे व्यक्तियों के साथ अधिक समय व्यतीत ना करें। किसी प्रकार का धोखा भी हो सकता है।


व्यवसाय- कलात्मक तथा ग्लैमर कार्यों से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। साझेदारी के व्यवसाय में आपसी सामंजस्य मजबूत बनेगा। नौकरी के लिए कंपनियों में अपना बायोडाटा और प्रोफाइल भेजें, आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।


लव- घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। जिसकी वजह से मन में चकोर और चैन आएगा। परंतु विवाहेत्तर संबंध आपके सुखी जीवन में तनाव घोल सकते हैं।


स्वास्थ्य- बदहजमी की वजह से लिवर संबंधी परेशानी रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें।


भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8


 


वृश्चिक - पॉजिटिव- घर-परिवार की सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। राष्ट्रहित की भावना से भी सामाजिक कार्यों में सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष में हालात पहले से बेहतर बनेंगे। किसी उत्सव या समारोह में जाने का अवसर भी प्राप्त होगा।


नेगेटिव- विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करना आपके लिए ही मान-हानि का कारण बन सकता है। व्यर्थ के झगड़े आदि में ना पड़ें।


व्यवसाय- व्यापार व कामकाज में कुछ ठोस व महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। तथा कार्यों को त्वरित व गंभीरता से निपटाने में भी सफल रहेंगे। परंतु अत्यधिक व्यस्तता की वजह से अपने लिए भी समय निकालना मुश्किल रहेगा। नौकरी में बॉस व अधिकारी की डांट-फटकार सुननी पड़ सकती है।


लव- कोई भी काम जीवनसाथी की सलाह से करना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय कमजोर है। आलस छोड़कर अपनी दवाइयों को नियमित रूप से लें।


भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8


 


धनु - पॉजिटिव- रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर आज का दिन आत्म निरीक्षण तथा ज्ञानवर्धक कार्यों में व्यतीत होगा। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी और जीवन के प्रति आपका रवैया सकारात्मक रहेगा।


नेगेटिव- युवा वर्ग अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर असंतुष्ट रहेंगे। अभी उन्हें और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। बनते कार्यों में अचानक रुकावटें आने से मन कुछ परेशान रहेगा। किसी प्रकार की दुर्घटना होने की भी आशंका है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।


व्यवसाय- महिला वर्ग अपने व्यवसाय के प्रति जागरुक रहेंगी और उचित परिणाम भी हासिल होंगे। किसी व्यवसायिक यात्रा का भी प्लान बन सकता है। इस समय पब्लिक रिलेशन तथा मीडिया संबंधी गतिविधियों में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं।


लव- पति-पत्नी के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर नोकझोंक रह सकती है। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने पारिवारिक जीवन पर ना होने दें।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम नहीं है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मेडिटेशन करने में भी समय व्यतीत करें।


भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7


 


मकर - पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या को अनुशासित तथा आत्म नियंत्रित रखने से कई रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। सोच समझकर लिया गया फैसला आगे चलकर लाभदायक रहेगा। इस दौरान संगीत साहित्य व कलात्मक कार्यों में भी आपका आकर्षण बढ़ेगा।


नेगेटिव- परंतु ख्याली दुनिया से बाहर निकलने की जरूरत है। बहुत अधिक सोच-विचार करने से कई महत्वपूर्ण चीजें हाथ से निकल जाती हैं। जमीन जायदाद के मामलों में विवाद बढ़ सकता है। इसलिए इन कार्यों को स्थगित ही रखें।


व्यवसाय- आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। परंतु व्यवसाय संबंधी कार्यों में अपरिचित से अधिक व्यवहार ना बढ़ाएं। तथा सहयोगियों से अपना कार्य धैर्य व ठंडे दिमाग से निकलवाए। कार्य स्थल के माहौल में पॉजिटिव सुधार आने से सुकून भरा वातावरण रहेगा।


लव- प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी तथा विवाह में परिणित होने संबंधी योजना भी बनेगी।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। तथा शारीरिक ऊर्जा और विश्वास भी बना रहेगा।


भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9


 


कुंभ - पॉजिटिव- इस समय अवसरवादी होकर आप एक-एक अवसर का भरपूर लाभ उठाएंगे तथा सूझबूझ व बुद्धिमता से हर समस्या का हल प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे। आपकी प्रतिभा व छवि खुलकर लोगों के सामने आएगी।


नेगेटिव- किसी अप्रिय घटना की वजह से मन उदास रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है अगर वाहन चलाते हैं तो बहुत अधिक ध्यान रखें। संतान से संबंधित किसी प्रकार की चिंता रह सकती है।


व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में काम करने का जोश और जज्बा आप में गजब का रहेगा। मुश्किल समस्या का हल पाने में समर्थ रहेंगे। इसलिए पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें। ध्यान रखें की साझेदारी संबंधी कार्यों में किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न हो सकता है।


लव- प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। परंतु आपको कहीं ना कहीं पारिवारिक जीवन मे तालमेल बनाकर रखने में दिक्कत रहेगी।


स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा। आज आप अपने आपको पूर्ण स्वस्थ महसूस करेंगे।


भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6


 


मीन - पॉजिटिव- रुपए की आवक के लिहाज से समय श्रेष्ठ है। आपकी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। किसी संत या अपने गुरु के सानिध्य में रहना आप को शांति प्रदान करेगा। बच्चे आज्ञाकारी बने रहेंगे।


नेगेटिव- परंतु आपके स्वभाव में कठोरता अन्य लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। और उनको ठीक से निभा ना पाने की वजह से आप में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी प्रकार की भी यात्रा ना करें। आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं।


व्यवसाय- निवेश संबंधी आर्थिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। सहकर्मी तथा अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहेगा। अफसर आपके काम से खुश रहेंगे। किसी भी गैर कानूनी काम को करने से बचें अन्यथा कहीं बुरी तरह फंस सकते हैं।


लव- पति-पत्नी के बीच अहम को लेकर टकराव उत्पन्न हो सकता है। बेहतर होगा कि आप शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाएं।


स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी शिकायत रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज आपके लिए उत्तम रहेगा।


भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।  


 


शुभ दिनांक : 7, 16, 25 


 


शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 


 


 


  


शुभ वर्ष : 2023


 


ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  


 


 


शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।


योगी सरकार में तबादलों की झड़ी, 17 आईएएस सहित 2 पीसीएस के तबादले

लखनऊ l उत्तर प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से प्रशासनिक स्तर पर कई बदलाव देखने को मिले हैं। वहीं अब एक बार फिर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए 17 आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। महोबा के डीएम अवधेश तिवारी को हटा दिया गया है। प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार से पर्यटन और संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विभाग का अतिरिक्त चार्ज वापस ले लिया गया है। अब उनके पास प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन व राष्ट्रीय एकीकरण का ही चार्ज रहेगा।


श्रम आयुक्त व मंडलायुक्त कानपुर सुधीर बोबडे को हटाकर सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद भेज दिया गया है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद जितेंद्र कुमार और सुधीर बोबडे को कम महत्व वाले पदों पर भेजा गया है। इसके साथ ही 12 सितंबर को आठ जिलों से हटाकर प्रतीक्षारत किए गए जिलाधिकारियों को तैनाती दे दी गई है। राजेश पांडेय को विकास प्राधिकरण मेरठ उपाध्यक्ष पद से मऊ का डीएम बनाया गया था, लेकिन वह कार्यभार संभालते उसके पहले उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया गया था। उन्हें भी कम महत्व वाले एपीसी शाखा में विशेष सचिव बनाया गया है।


आईएएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट-


नाम कहां थे कहां गए


अवधेश तिवारी डीएम महोबा विशेष सचिव एपीसी शाखा


सत्येंद्र कुमार विशेष सचिव बेसिक शिक्षा डीएम महोबा


राजशेखर एमडी परिवहन निगम मंडलायुक्त कानपुर


धीरज साहू परिवहन आयुक्त एमडी परिवहन निगम का अतिरिक्त प्रभार


मुकेश मेश्राम मंडलायुक्त लखनऊ प्रमुख सचिव संस्कृति व पर्यटन


रंजन कुमार सचिव पीडब्ल्यूडी मंडायुक्त लखनऊ


सुधीर बोबडे श्रमायुक्त, मंडलायुक्त कानपुर सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद


मोहम्मद मुस्तफा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे श्रम आयुक्त


जितेंद्र कुमार प्रमुख सचिव पर्यटन व संस्कृति प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन व राष्ट्रीय एकीकरण का अतिरिक्त प्रभार हटा


अनिल ढींगरा प्रतीक्षारत विशेष सचिव एपीसी शाखा


जितेंद्र बहादुर प्रतीक्षारत विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी


अखिलेश तिवारी प्रतीक्षारत विशेष सचिव एमएसएमई


राजेश पांडेय प्रतीक्षारत विशेष सचिव एपीसी शाखा


योगेश कुमार शुक्ला प्रतीक्षारत विशेष सचिव आबकारी


सी इंदुमती प्रतीक्षारत निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण


ओपी आर्या प्रतीक्षारत सदस्य राजस्व परिषद प्रयागराज


ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी प्रतीक्षारत विशेष सचिव नियोजन


पीसीएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट-


नाम कहां थे कहां गए


राधेश्याम बहादुर सिंह एसडीएम महराजगंज एसडीएम बादयूं


मनोज कुमार सागर एसडीएम हरदोई एसडीएम रामपुर


मंगलवार, 15 सितंबर 2020

21 सितंबर से चलेंगी 20 क्लोन ट्रेन

नई दिल्‍ली lकेंद्र सरकार ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ी घोषणा की है. रेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि ट्रेनों के सबसे ज्‍यादा व्‍यस्‍त रूट्स पर 21 सितंबर 2020 से 20 जोड़ी क्‍लोन ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है. ये क्‍लोन ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित होंगी और पहले से तय समय पर चलेंगी. इनकी रफ्तार मुख्‍य ट्रेन से ज्‍यादा होगी. साथ ही इनके स्‍टॉपेज भी मुख्‍य ट्रेन के मुकाबले कम  होंगे. इससे दोनों ट्रेनें आखिरी स्‍टेशन पर करीब-करीब एक ही समय पर पहुंचेंगी.


 


क्‍लोन ट्रेन का किराया हमसफर और जनशताब्‍दी के बराबर


रेल मंत्रालय ने बताया कि 19 जोड़ी क्‍लोन स्‍पेशल ट्रेनों को हमसफर रैक्‍स  का इस्‍तेमाल कर चलाया जाएगा. वहीं, 1 जोड़ी लखनऊ दिल्‍ली क्‍लोन स्‍पेशल ट्रेन को जनशताब्‍दी एक्सप्रेस की तरह चलाया जाएगा. हमसफर रैक का किराया हमसफर ट्रेन के बराबर होगा. वहीं, जनशताब्‍दी रैक का किराया जनशताब्‍दी एक्‍सप्रेस के बराबर होगा. मंत्रालय के मुताबिक, क्‍लोन स्‍पेशल ट्रेन का एडवांस्‍ड रिजर्वेशन पीरियड 10 दिन का होगा. इन क्‍लोन ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन 19 सितंबर से शुरू हो जाएगा.


गांधी कॉलोनी में 4 दिन पहले पिता और आज पुत्र की मौत से परिवार पर टूटा गम का पहाड़


मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी में 4 दिन पहले पिता और आज पुत्र की मौत के बाद एक परिवार पर गम का पहाड़ टूट गया है। समाजसेवी अमित पटपटिया के चचेरे भाई अजय मैडिकल स्टोर के मालिक अजय पटपटिया की आज दुखद मृत्यु हो गई। अजय पटपटिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। लेकिन उसके बाद 3 रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मान लिया गया था कि वह कोरोना से बाहर आ चुके हैं। इसके बावजूद उनके फेफड़ों आया विकार ठीक नहीं हुआ और आज नोएडा के अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। चार दिन पहले उनके पिता राजेंद्र पटपटिया की मृत्यु हो गई थी। तमाम प्रयासों के बावजूद अजय पटपटिया को बचाया नहीं जा सका। सूचना के बाद उनके निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। टीआर इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता है।


प्रतीक्षारत 8 आईएएस अधिकारियों को मिली तैनाती

टीआर ब्यूरो l


लखनऊ lयोगी सरकार के निर्देश पर 12 सितंबर को डीएम से हटाकर प्रतीक्षारत किए गए आठ आईएएस अफसरों को मंगलवार को तैनाती दे दी गई है। योगेश कुमार शुक्ला और जितेंद्र बहादुर सिंह को छोड़कर अन्य अधिकारियों को कम महत्व वाले पदों पर तैनाती दी गई है।


मेरठ डीएम पद से हटाकर प्रतीक्षारत किए गए अनिल ढींगरा को विशेष सचिव एपीसी शाखा बनाया गया है। डीएम इटावा से हटाए गए जितेंद्र बहादुर को विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी, सीतापुर डीएम से हटे अखिलेश तिवारी को विशेष सचिव एमएसएमई बनाया गया है। मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद से मऊ के डीएम बनाए जाने के बाद प्रतीक्षारत किए गए राजेश पांडेय को विशेष सचिव एपीसी शाखा बनाया गया है। डीएम ललितपुर से हटे योगेश कुमार शुक्ला को विशेष सचिव आबकारी, सुल्तानपुर डीएम पद से हटी सी इंदुमती को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण बनाया गया है। इसी तरह डीएम गाजीपुर से हटे ओपी आर्या को सदस्य राजस्व परिषद प्रयागराज और डीएम मऊ से हटे ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को विशेष सचिव नियोजन बनाया गया है।


केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के आवास पर हुई बैठक में बीजेपी के दिग्गज शामिल


मुजफ्फरनगर lकेंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के आवास पर एक मीटिंग का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए किया गया मीटिंग में मुख्य रूप से उमेश मलिक विधायक,संजय मुडभर ,सतपाल पाल ,सुशीला अग्रवाल,अशोक कंसल ,सुधीर सैनी, शिवराज त्यागी,सुखदॅशन बेदी ,गीता जैन,हरीश अहलावत,श्री मोहन तायल,शरद शर्मा, श्रीपाल शर्मा व सुनील सिंघल आदि वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे


जिले के सभी मुद्दों को सुलझाने पर सभी ने चर्चा की l


 


मेरठ में एक्सप्रेस वे पर हादसा, पिता पुत्र की मौत

मेरठ। एक्सप्रेस वे पर मंगलवार शाम शाम एक दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।


दौराला थाना क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी मनोज व उसका बेटा नितिन मंगलवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान मोदीपुरम में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर टैंकर की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे हाईवे पर जाम लग गया। पिता-पुत्र मोदी कॉन्टिनेंटल कंपनी में वेल्डिंग का काम करते थे।


भाजपा दफ्तर दिल्ली में मिले 17 कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। दिल्ली में अशोक रोड स्थित भाजपा दफ्तर में रहने वाले कर्मचारी और उनके परिवार के 17 लोग मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी दिल्ली बीजेपी मीडिया सेल के प्रमुख अशोक गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना के मामले मिलने की वजह से बुधवार को परिसर में सैनिटाइजेशन का काम होगा, जिसकी वजह से दफ्तर बंद रहेगा।


अशोक गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली भाजपा दफ्तर के परिसर में रहने वाले सभी स्टाफ सदस्यों और उनके परिवारों की रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से कोरोना की जांच करवाई गई थी। इसमें 17 कोविड-19 पॉजिटिव निकले। उन्होंने बताया कि 17 लोगों में से गार्ड, ड्राइवर और दो चपरासी शामिल हैं। इन सभी को कोविड सेंटर भेज दिया गया है


जिले में मिले 94 कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर ।स्वास्थ्य विभाग को आज कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए 117 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। जनपद में आज कोरोना के 94 और मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। इनमें 71 रैपिड टेस्ट, 21 प्राइवेट लैब तथा दो ट्रूनेट मशीन के जरिए सामने आए हैं। जनपद में आज 75 और कोरोना मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिसके बाद जनपद में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर एक 1135 हो गई है। जनपद में अब तक कुल 2337 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। 


Date 15-09-2020


 Rtpcr-- सैंपल प्राप्त-117


आज पॉजिटिव-- 94


00 Rtpcr


71 Rapid antigen test 


21 Pvt Lab


02 ट्रू नॉट


= 94


----------------------


 


आज ठीक/डिस्चार्ज -75


टोटल डिस्चार्ज- 2337


टोटल एक्टिव केस- 1135


राणा हाउस 1 नई मंडी 4 त्यागी कॉलोनी 1 घेर खेत्ती 1 ए टू जेड कॉलोनी 1 आवास विकास कॉलोनी 2 मुज़फ्फरनगर सिटी 1 अम्बा विहार 1 ज़िला जेल 4 सुभाष नगर 1 कृषणापुरी 2 संतोष विहार 2 आनंदपुरी 5 इंद्रा कॉलोनी 1 NEPC जानसठ रोड 1 मल्हूपुरा बीएसए ऑफिस 1 सुथरा शाही 1 अबूपुरा 2 पटेल नगर 3 थाना सिविल लाइन 1 नुमाइश कैम्प 1 गौशाला नदी रोड 1 रामपुरी 1 नसीरपुर 1 आर्य समाज रोड 1 द्वारकापुरी 1 मीनाक्षीपुरम 1 शिवपुरी 1 जसवंतपुरी 1 भरतिया कॉलोनी 2 आदर्श कॉलोनी 2 प्रेमपुरी 1 डीएचएम पीओपी वॉर्ड 1 सुजडू 2 मेघाखेड़ी 1 नसीरपुर 1 शांति नगर 1 मोरना 1 भोपा 1 भंडूरा 1 छछरौली 1 सीएचसी जानसठ 1 कोटला मीरापुर 1 विलेज तिलौरा 1 धर्म पुरम 1 बुडीना कला 2 तितावी शुगर मिल 1 सैदपुर कलां 1 जौला 1 बुढ़ाना 1 सैनी बाजार 1 शेखजादगान 1 थाना चरथावल 1 कुटेसरा 1 बिरालसी 1 सिसौली 1 बसी कला 1 पलड़ी 1



महोबा के इन्द्रकान्त त्रिपाठी हत्याकांड की जांच  उच्च न्यायालय के न्यायधीष करे :अभिषेक चौधरी

मुज़फ्फरनगर 15 सितम्बर। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने से कराने की मांग करते हुये कहा कि सरकार आरोपित जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान पर प्रभावी और तात्कालिक कार्यवाही करने में इतनी ढिलाई क्यों दिखा रही है? जबकि वायरल वीडियो तथा स्थानीय साक्ष्यों के आधार पर तत्कालीन एस0पी0 और थानेदारों को जेल में होना चाहिये।            


आज जारी बयान मेें अभिषेक चौधरी ने कहा कि इस स्पष्ट हत्याकांड में सरकार द्वारा एस0 आइर्0 टी0 गठित करने से सरकार की मंषा पर सवालिया निशान उठ रहे हैं एक तरफ तो सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कर रही है दूसरी तरफ आई0पी0एस0 अधिकारियों की एस0आई0टी0 गठित कर घटना की जांच कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि एक आइ0पी0एस0 दूसरे आइ0पी0एस0. की निष्पक्ष जांच नहीं कर सकता है साथ ही अनावश्यक विलम्ब से साक्ष्यों को भी मिटाने अथवा कमजोर करने का कुचक्र रचने की सम्भावना है।  


चौधरी ने कहा कि इस जघन्य हत्याकांड की जाँच माननीय उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति द्वारा कराने से अपराधियों की कलई खुल जायेगी और पीडि़त परिवार को इन्साफ मिल सकेगा।


कोल्हू क्रेशर को सस्ती बिजली दो :संजय मित्तल

मुजफ्फरनगर। दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेन्टस एसो. के अध्यक्ष संजय मित्तल व मंत्री श्याम सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को प्रेषित पत्र में कहा है कि हमारी मांग पर सरकार ने किसानों को उनके ट्यूबवैल कनैक्शन पर ही कोल्हू में गन्ना परेकर गुड़ बनाने की अनुमति तुरंत प्रदान कर दी थी परन्तु अभी तक सभी किसान इसका फायदा नहीं उठा पा रहे है। सर्वविदित है कि गन्ने से गुड-शक्कर बनाने के कुटीर उद्योग से समाज का अति पिछ़डा वर्ग जुडा हुआ है।


मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि एक कोल्हू के चलने से गुड बनाने से लेकर मंडी में लाकर गुड बेचने तक सैकड़ों परिवारों की नीतियों व अफसर शाही के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में क्रेशर जैसा कुटीर उद्योग जो गांव-गांव में फैला थ पहेल ही बंद हो चुका है। मजबूर होकर किसान अपना गन्ना चीनी मिलों को उनकी दया पर उधार बेचने को मजबूर हो गया है। ज्यादातर ट्यूबवैलों पर विद्युत उपभोग बताने के लिए मीटर भी लगे हुए है। उन्होंने कहा कि चंद कोल्हू जो मेन रोड पर चल रहे है उन पर दबाव बनाकर अस्थायी विद्युत कनैक्शन दिला दिया जाता है जबकि असंख्य कोल्हू जो इंटिरियर में चल रहे है उनसे हर महीने मोटी धनराशि अवैध रूप से विजिलैंस की पुलिस टीम का डर दिखाकर व छापेमारी करके विद्युत विभाग द्वारा वसूल की जा रही है । वर्ष 2018 में कोल्हू वालों ने टैम्परेरी कनैक्शन लिये थे । उसके बाद भी उन्हें एक लाख रूपये से लेकर 3 लाख रूपये तक के नोटिस भेजे गए। उन्होंने कहा कि हमारा सुझाव है कि कोल्हू वालो से पूरे सीजन की एक मुश्त धनराशि बिना विद्युत मीटर लगाये ले ली जाये ताकि विद्युत विभाग के भारी आर्थिक व मानसिक शोषणा से सर्वहारा वर्ग बच सके।


उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बजा, ये कार्यक्रम हुआ घोषित

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह कार्यक्रम एक अक्टूबर से शुरू होकर 29 दिसंबर 2020 तक चलेगा। 


ये है कार्यक्रम : 


- बीएलओ और पर्यवेक्षण परीक्षकों को उनके कार्यक्षेत्र का आवंटन : 15 सितंबर से 30 सितंबर तक


- उन्हें इससे संबंधित जानकारी देना और स्टेशनरी आदि का वितरण :  15 सितंबर से 30 सितंबर तक


- बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण करना : 1 अक्टूबर से 12 नवंबर तक


- आवेदन करने की अवधि : 1 अक्टूबर से 5 नवंबर


- ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जांच करने की अवधि :  6 नवंबर से 12 नवंबर


- ड्राफ्ट नामवालियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार करना : 13 नवंबर से 5 दिसंबर


-  ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन :   6 दिसंबर


- ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण :  6 दिसंबर से 12 दिसंबर


- दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करना  :  6 दिसंबर से 12 दिसंबर


- दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण करना :  13 दिसंबर से 19 दिसंबर


- दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों की पांडुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्यवाही :  20 दिसंबर से 28 दिसंबर


-  सूची का जन सामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन :  29 दिसंबर



डीएम सेल्वा कुमारी जे ने सुनी समस्याएं

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण संवेदनशील होकर प्राथमिकता पर करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि समयबद्धता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाये। उन्होने कहा कि यह भी ध्यान रखा जाये कि एक ही प्रकृति की समस्या के निस्तारण के लिए फरियादी को बार-बार न आना पडें। उन्होने कहा कि आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाये।


जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. आज जानसठ तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन शिकायतों का निस्तारण कर रही थी। उन्होने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता के साथ सुना और उनका जल्द ही निस्तारण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का अधिकारीगण संवेदनशील होकर तत्परता के साथ इनका निस्तारण करें। इसके अतिरिक्त चकबन्दी विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी,पुलिस, समाज कल्याण विभाग, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि विभागों की समस्याओं पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अन्दर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये। उन्होने कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये और शिकायत प्राप्त होते ही उनके निस्तारण की कार्यवाही प्राथमिकता पर संचालित की जाये। उन्होने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता परक ढंग से कराया जाये। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि जन सामान्य को मूलभूत सुविधायें प्रदान की जाये। 


जिलाधिकारी ने आज तहसील दिवस के उपरान्त जानसठ तहसील का भी निरीक्षण किया।


इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थें


सपा अनुसूचित प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित

मुजफ्फरनगर । समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। 


समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी संगठन को मिशन 2022 के लिए मजबूत करने के अभियान के अंतर्गत आज सपा कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट पूर्व विधायक अनिल कुमार,सपा नेता राकेश शर्मा,जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,सपा नेता सोमपाल सिंह भाटी, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मास्टर हरीश कुमार की मौजूदगी में सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व पूर्व विधायक अनिल कुमार,मास्टर हरीश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि भाजपा की योगी व मोदी सरकार से हर वर्ग परेशान है, युवाओं बेरोजगारों की समस्या सरकार की असफलता से विकराल रूप ले रही है नौकरी व आरक्षण से खिलवाड़ किया जा रहा है, समाजवादी पार्टी ने हमेशा युवाओं किसानों मजदूरों की तरक्की की बात की है समाजवादी पार्टी इसलिए ही इस निरंकुश सरकार से मजबूती के साथ लड़ने के लिए अपने संगठन को लगातार विस्तार दे रही है। आज इसी क्रम में सपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की घोषणा की गई है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मास्टर हरीश कुमार द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए मास्टर संजीदगी व कुमार,गोपाल सुधाकर,दिलावर सिंह को जिला उपाध्यक्ष व अश्वनी कल्याणी को जिला महासचिव प्रदीप बर्मन को जिला कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार,कृष्ण कन्हैया एडवोकेट, प्रमोद कुमार,अशोक कुमार,सत्यवीर सिंह,रमेश चंद वाल्मीकि को जिलासचिव सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ एवं विजयपाल,मोलहड़ सिंह,बसंत कुमार, विनीत,शुभम तेजियान,ओमप्रकश कटारिया,सनत कुमार,राजकुमार, मोहित कुमार, अनुज कुमार,विजेंद्र सिंह,मदन सिंह प्रधान,विकास कुमार,श्रीमती अंजू लांबा,पॉपीन कुमार,अतरसिंह प्रधान,अनुज कुमार मुबारीकपुर,विनीत कुमार कूटेसरा को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनयन पत्र सौंपते हुए जिम्मेदारी सौंपी। 


सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी पूर्व विधायक अनिल कुमार जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ मास्टर हरीश कुमार ने सदर विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी जॉनी आर्य पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष उमेश कुमार चरथावल विधानसभा अध्यक्ष तेजपाल सिंह प्रधान बुढ़ाना विधानसभा अध्यक्ष धर्मवीर सिंह खतौली विधान सभा अध्यक्ष विकास उर्फ मोनू मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष वीरसेन को बनाते हुए उनको मनोनयन पत्र दिए।


वार्ता के दौरान मुजफ्फरनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राकेश शर्मा सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा नेता शौकत अंसारी सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ इसरार अल्वी सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष टीटू पाल सपा के सदर विधानसभा अध्यक्ष अशोक कुमार सहित अनेक सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


भाकियू का 16 को रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित धरना स्थगित

मुजफ्फरनगर । भाकियू का मुज़फ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर 16 सितंबर को होने वाला धरना स्थगित,17 को सिसौली में जनपद में चल रहे अधिग्रहण के संबंध में फैसला किया जाएगा। 


भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ राकेश टिकैत जी ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव व सिसौली में हो रही पश्चमी उत्तर प्रदेश के भाकियू नेताओ की बैठक के चलते राजु अहलावत मंडल महासचिव भाकियू के द्वारा घोषित रेलवे स्टेशन मुज़फ्फरनगर पर धरने को अभी स्थगित कर दिया है।किसानों के सभी विषयों पर सिसौली में 17 सितंबर की बैठक में रणनीति तय की जाएगी।


जनपद ही प्रदेश भर में एक परियोजना एक मुवावजा की मांग को लेकर भाकियू बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।देश भर में भूमि अधिग्रहण के लेकर कानून का उल्लंघन हो रहा है। किसानों के संवैधानिक हको का हनन किया जा रहा है। देश के कोने कोने से इसके विरुद्ध आवाज उठ रही है।


जनपद में जन प्रतिनिधि भी अधिग्रहण कानून से अनभिज्ञ है। जिसके चलते किसानों का शोषण हो रहा है। राट्रीय राजमार्ग 709 पानीपत खटीमा में दिए गए मुवावजे में किसानों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। कानून को लेकर भाकियू प्रशासन से खुली बहस को तैयार है। अगर प्रशासन सही है तो भाकियू उसे मानने को तैयार है लेकिन अगर साबित नही कर पाए तो किसानों को उनके हक देने होंगे।



बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ डिजिटल सिग्नेचर अभियान का शुभारंभ किया

मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ डिजिटल सिग्नेचर अभियान का शुभारंभ किया। 


बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर में डिजिटल सिग्नेचर अभियान का शुभांरम्भ जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. द्वारा दिनांक 15.09.2020 को तहसील परिसर जानसठ से किया गया। डिजिटल सिग्नेचर शुभारम्भ कार्यक्रम के समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, उप जिलाधिकारी जानसठ अमृतपाल कौर एवं प्रभागीय वनाधिकारी सूरज कुमार जिला पंचायत अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। शुभारम्भ कार्यक्रम में सभी उपस्थित जनों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ एवं बालिका सुरक्षा की शपथ ली गयी। शपथ लेने के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा आॅनलाईन वेबसाईट पर जाकर डिजिटल सिग्नेचर कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ किया गया।


डिजिटल सिग्नेचर अभियान प्रारम्भ करने का उद्देश्य आमजन में महिला मुददों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, कन्या भू्रण हत्या को रोकना, समाज में लिंग समानता स्थापित करना इत्यादि के प्रति जागरूकता लाना है। अभियान के अंतर्गत जानकारी प्रदान करने, शपथ ग्रहण करने तथा डिजिटल हस्ताक्षर कर अभियान का हिस्सा बनने के लिए वेब लिंक https://www.dpomzn.com/ पर जाकर होम पेज पर उपलब्ध शपथ ग्रहण कर उसके नीचे फार्म को भरकर आनलाईन हस्ताक्षर करना है। कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा अपील की गयी कि वेब लिंक https://www.dpomzn.com/ पर जाकर डिजिटल हस्ताक्षर अभियान में अधिक से अधिक व्यक्तियों की भागीदारी सुनिश्चित करायी जाये, जिससे आमजन में महिला अधिकारो के प्रति जागरूकता उत्पन्न की जा सके तथा बेटी बचाओ बेटी पढाओ के संदेश का प्रचार-प्रसार हर घर एवं हर व्यक्ति तक हो सके। कार्यक्रम का संचालन महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के द्वारा किया गया। महिला कल्याण विभाग से कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन, महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान एवं जिला समन्वयक शिवम उपस्थित रहे।


इंद्रकांत त्रिपाठी हत्याकांड की जांच हाई कोर्ट जज से कराने की मांग

 


मुज़फ्फरनगर । राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने महोबा के इन्द्रकान्त त्रिपाठी हत्याकांड की जांच माननयीय उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायधीष से कराने की मांग करते हुये कहा कि सरकार आरोपित जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान पर प्रभावी और तात्कालिक कार्यवाही करने में इतनी ढिलाई क्यों दिखा रही है? जबकि वायरल वीडियो तथा स्थानीय साक्ष्यों के आधार पर तत्कालीन एस0पी0 और थानेदारों को जेल में होना चाहिये।            


आज जारी बयान मेें अभिषेक चौधरी ने कहा कि इस स्पष्ट हत्याकांड में सरकार द्वारा एस0 आइर्0 टी0 गठित करने से सरकार की मंषा पर सवालिया निशान उठ रहे हैं एक तरफ तो सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कर रही है दूसरी तरफ आई0पी0एस0 अधिकारियों की एस0आई0टी0 गठित कर घटना की जांच कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि एक आइ0पी0एस0 दूसरे आइ0पी0एस0. की निष्पक्ष जांच नहीं कर सकता है साथ ही अनावश्यक विलम्ब से साक्ष्यों को भी मिटाने अथवा कमजोर करने का कुचक्र रचने की सम्भावना है।  


श्री चौधरी ने कहा कि इस जघन्य हत्याकांड की जाँच माननीय उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति द्वारा कराने से अपराधियों की कलई खुल जायेगी और पीडि़त परिवार को इन्साफ मिल सकेगा।


                          


नगर पालिका पर व्यापारियों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में संगठन से जुड़े नगर पालिका मार्केट के व्यापारियों द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को दिया गया जिसमें नगर पालिका व्यापारियों द्वारा आरोप लगाया गया कि प्रस्ताव संख्या 133 के आदेश कमिश्नर के यहां से तीन बार आ जाने पर भी नगर पालिका द्वारा हमारे कार्य को नहीं किया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि पूर्व में भी नगरपालिका व्यापारियों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किए गए थे अगर नगर पालिका मार्केट के व्यापारियों के कार्य पर नगर पालिका द्वारा नहीं ध्यान दिया गया तो दोबारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा कहा गया कि धरना प्रदर्शन को अभी स्थगित रखा जाए मामले को अपने संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द व्यापारी की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया गया।


ज्ञापन सौंपने वालों में किशन लाल नारंग,भानु प्रताप,विरेंर अरोरा,राजेंद्र अरोरा, जय इंद्र प्रकाश,सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा,प्रवीण जैन,सुनील वर्मा, विजय कुच्छल,विजय मदान,सुशील कुमार,अशोक कुमार,प्रदीप गुप्ता, आदि व्यापारी उपस्थित रहे।


संविदा व्यवस्था पर गुस्साए युवा

मुजफ्फरनगर । संविंदा और विधनिमितीकरण 2020 के प्रस्ताव को वापस लेने के सम्बंध में युवाओं ने ज्ञापन दिया। 


मुज़फ्फरनगर के कचहरी प्रांगण स्थित डीएम कार्यालय पर युवा इकट्ठे हुए और उन्होंने बेरोजगारी के खिलाफ ज्ञापन दिया और बताया कि जैसा कि विगत दिनों समाचार पत्रों के माध्यम से सात हुआ कि सरकार पर नया प्रस्ताव ला रही है जिसके तहत समूह ' ख ' , ' ग ' व ' घ ' की सरकारी भर्तियों में शुरु के 5 साल तक सविदा पर नियुक्ति की जायेगी और . 5 सालों तक मूल्यांकन करले स्थायी किया जायेगा । इस सम्बंध में छात्रों के बीच बहुत उद्यापोह की स्थिति बनी हुई है और 5 सालों तक संविदा पर रखकर मूल्यांकन करना बिल्कुल भी उचित कदम नहीं होगा इससे कर्मचारियों को भ्रष्टाचार स्वं शोषण का सामना करने के साथ असुरक्षा की स्थिति बनी रहेगी । अतः हम सभी छात्र । प्रतियोगी आपसे इस प्रस्ताव को वापस लेने की और पुरानी व्यवस्था के तहत नमी भर्ती की माँग करते हैं ज्ञापन देने वालो में दर्जनों युवा मौजूद रहे


कुंडल लूट का खुलासा दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । कोतवाली पुलिस द्वारा मात्र 18 घंटे में लूट का खुलासा करते हुए 02 शातिर लूटेरे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा अभियुक्तों के कब्जे से लूटी सम्पत्ति की 100% बरामदगी की गई है। 


गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम


1- प्रशान्त पुत्र स्व0 सुमेर चन्द्र 


2- राहुल पुत्र स्व0 सुमेर चन्द्र निवासीगण 188 दक्षिणी भोपा रोड थाना नई मंडी जनपद मुज़फ्फरनगर हाल पता निवासी दक्षिणी कृष्णापुरी थाना कोतवाली नगर जनपद मुज़फ्फरनगर है। 


 लुटे हुए 01 जोड़ी कानों के कुण्डल बरामद किए गए हैं


इंजीनियर्स दिवस पर वेबिनार सम्पन्न

मुजफ्फरनगर । एस. डी. कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में आज दिनांक 15.09.2020 को राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस के मौके पर एक ऑन लाईन वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्राचार्य डा. सचिन गोयल, विज्ञान संकाय के प्रवक्ता श्री गौरव बालियान, प्रियंका, रूखसार, प्रतीक गर्ग व विज्ञान संकाय के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया।


इस वेबीनार के मुख्य वक्ता गौरव बालियान जी ने बताया कि भारत में इंजीनियरिंग दिवस भारत रतन सर डा0 मोक्षगंडम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। सर डा0 मोक्षगंडम विश्वेश्वरैया भारत के विद्यवान सिविल इंजीनियर थे। उन्होंने अपने डिजाईन और निर्माण के द्वारा राष्ट्र निर्माण में बहुत योगदान दिया। आजादी से पहले उन्होंने 1934 भारतीय अर्थव्यवस्था की योजना उन्ही के द्वारा बनाई गई थी। इसके अतिरिक्त विज्ञान व इंजीनियरिंग में संबंध व विज्ञान व इंजीनियरिंग आपस में कैसे जुड़े हुए है और दोनों एक दूसरे पर कैसे निर्भर है ये बताते हुए वेबीनार का शुभारम्भ किया।


इसके पश्चात विज्ञान संकाय के छात्र अनुराग व अभिनव ने जीव विज्ञान में इंजीनियरिंग का महत्व समझाते हुए बायोटैक्नोलॉजी व बायो इंजीनियरिंगा का कैसे इस्तेमाल किया जा रहा इसके बारे में बताया। आस्था जैन व इशिता मौर्य ने रासानिक इंजीनियरिंग के बारे में बताया की उसका उपयोग करके कैसे हम चीजों को मजबूत, हल्की व टिकाऊ बना रहे है। अन्त में महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने विज्ञान में इंजीनियरिंग के महत्व व इंजीनियरिंग में विज्ञान के महत्व को बताते हुए कहा की ये दोंनो एक दूसरे के पूरक है। उन्होंने बताया कि आज के समय में विज्ञान एवं इंजीनियरिंग हमारे राजमर्रा की जिंदगी को किस प्रकार विकसित कर रहे है व ये दोंनो हमारे लिए अत्यन्त आवश्यक है।


वेबीनार को सफल बनाने में डा0 दीपक मलिक, डा0 नवेद अख्तर, डा0 रवि अग्रवाल, एकता मित्तल, नीतु गुप्ता, गरिमा, सपना, विपाशा, नुपुर, आकांक्षा, अंकित धामा, आदि का योगदान रहा।


बाइक सवार दो युवकों ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

देहरादून। आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास आज सुबह एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।


मृतकों की पहचान जतिन पुत्र तिलकराज निवासी फरीदपुर मंडुवाला फतेहपुर सहारनपुर उम्र 17 वर्ष और संदीप कुमार पुत्र रामलाल निवासी अहलवालपुर चरथावल मुजफ्फरनगर उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। 


जानकारी के अनुसार, युवक देहरादून से सहारनपुर की तरफ जा रहे थे। वही, ट्रक सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रहा था। तभी अचानक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि युवकों की मौके पर मौत हो गई थी। उनके परिजनों को सूचित कर दिया है


रुड़की में अज्ञात बदमाशों ने वकील को मारी गोली, फरार

रुड़की। रामनगर नई कचहरी में दिन दहाड़े दो अज्ञात बदमाशों ने एक अधिवक्ता को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही कचहरी में भगदड़ की स्थिति हो गई। गोली मारने के बाद खुद को घिरता देख दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। 


लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल अधिवक्ता को पहले एक निजी अस्पताल ले गई। जांच के बाद अधिवक्ता को सिविल अस्पताल रुड़की ट्रामा सेंटर लाया गया। अधिवक्ता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल अधिवक्ता मेधार्थी मलिक ब्रह्मपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि फरार हुए बदमाशों की तलाश की जा रही है।  


एक हफ्ते के अंदर फायरिंग की रुड़की में यह दूसरी घटना है। नौ सितंबर को रुड़की में बाइक सवार दो बदमाशों ने गैस एजेंसी के गोदाम पर लूट के इरादे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। एक गोली एजेंसी पर गैस लेकर आए ट्रक चालक के पैर में जा लगी थी जिससे वह लहूलुहान हो गया था। फायरिंग के बाद बदमाश बिना लूट के ही फरार हो गए थे। 


पुलिस पूछताछ में कर्मचारियों और ट्रक चालक ने बताया था कि युवक पिस्टल लेकर अंदर आया और कहा कि गोली मार दूंगा, सब हाथ ऊपर करो। इस पर सभी ने सोचा कि, जो कर्मचारी सिलिंडर बांट रहा है, वह उसका कोई परिचित होगा और मजाक कर रहा है, लेकिन उसने तो सच में गोली चला दी।


आज महावीर चौक पर मिले 23 कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर l कोरोना वायरस को लेकर की जा रही महावीर चौक पर कोविड-19 के जाँच सेंटर में आज 92 को रोना सैंपल जांच के लिए लिए गए उसके बाद उसने 23 नए मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए


एक और चौकी इंचार्ज कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाने में कोरोना का कहर जारी रहते एक ओर चौकी इंचार्ज के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली है। महावीर चैक पर आज सौ सैंपिलों में 23 के कारोना पाॅजिटिव मिलने की खबर है।


मेरठ में कार में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


मेडिकल थाना पुलिस के अनुसार, सोमवार रात एक महिला अस्पताल से निकली थी। तभी माछरा निवासी रंजीत ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर महिला को अगवा कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि कार में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। देर रात महिला को बेसुध हालत में मेडिकल क्षेत्र में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


शामली में प्रॉपर्टी डीलर का शव कार से मिला

शामली। कैराना में प्रॉपर्टी डीलर का शव रजवाहे की पटरी के पास कार से मिलने के बाद सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।


कैराना कोतवाली क्षेत्र के बराला-गोगवान रोड पर सुबह ग्रामीणों ने एक कार को देखा। कार के भीतर शव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना कैराना कोतवाली पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची कैराना पुलिस ने कार को खोलकर देखा तो उसके अंदर शव पड़ा था। बताया जा रहा है कि मृतक के मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर शव की शिनाख्त मुरसलीन निवासी गांव पावटीकलां कैराना के रूप में की। शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने मुरसलीन की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि मुरसलीन कैराना क्षेत्र में प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त का काम करता था और वह आजाद समाज पार्टी का कार्यकर्ता बताया गया है। सीओ कैराना जितेंद्र सिंह का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। अभी मौत के कारणों का सही पता नहीं चल सका है।


शराब पीकर भिड़े, दो मरे

नई दिल्ली। रघुबीर नगर इलाके में रविवार देर रात शराब के नशे में अपशब्द कहने पर शुरू हुए झगड़े के दौरान तीन युवकों ने एक दूसरे को चाकू से गोद दिया। तीनों के झगड़े की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची एक घायल 27 वर्षीय रोहित की मां ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी।


मौके पर पहुंची ख्याला थाना पुलिस ने रोहित और बाकि दोनों घायल 24 वर्षीय आशीष व 21 वर्षीय साहिल उर्फ अमन को गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान रोहित व आशीष की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मौके पर मौजूद युवक विकास के बयान पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर साहिल को गिरफ्तार कर लिया। मृतक रोहित और आशीष दोनों ही आपराधिक प्रवृति के थे। रोहित ख्याला थाने का घोषित बदमाश था। फिलहाल पुलिस मामले में छानबीन कर रही है


एम्स के युवा डॉक्टर की कोरोना से मौत

नई दिल्ली। एम्स अस्पताल के एक युवा डॉक्टर की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।


बताया गया है कि वह पिछले दो महीने से बीमार थे। हिसार के रहने वाले डॉक्टर विकास सोलंकी (25) ने 2012 में एम्स में ही एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह इंटर्नशिप कर रहे थे।



गाड़ी की टक्कर लगने से दो पुलिस कर्मी घायल

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के पास एक गाड़ी ने दो पुलिसकर्मियों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए। 


बताया गया है कि शामली की ओर से आ रही गाड़ी की टक्कर लगने से हादसा हुआ। आस पास के लोगों ने घायलों को बुढ़ाना सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए किया रेफर कर दिया गया है। 


बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के बायवाला चौकी की घटना के बाद पुलिस गाड़ी की तलाश कर रही है


सोमवार, 14 सितंबर 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल 14 सितंबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 14 सितम्बर 2020*


⛅ *दिन - सोमवार*


जिन लोगों की शादी में देरी हो रही है या बेवजह रिश्ता टूट जा रहा है तो इससे बचने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल अर्पण करने के बाद केसर चढ़ाएं। आप चाहे तो दूध में थोड़ा केसर मिलाकर भ्ज्ञी चढ़ा सकते हैं। इससे जल्द ही आपका विवाह हो जाएगा


⛅ *विक्रम संवत - 2077 


(अंग्रेज़ी वर्ष से 57 वर्ष अधिक)


⛅ *शक संवत - 1942*


(अंग्रेज़ी वर्ष से 78 वर्ष कम)


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


(अयन का अर्थ होता है परिवर्तन। एक वर्ष में दो अयन होते हैं। साल में दो बार सूर्य की स्थिति में परिवर्तन होता है। सूर्य 6 महीने उत्तरायण और 6 महीने दक्षिणायन में रहता है।)


 


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - भाद्रपद*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - द्वादशी 15 सितम्बर रात्रि 01:29 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*


⛅ *नक्षत्र - पुष्य शाम 03:52 तक तत्पश्चात आश्लेषा*


⛅ *योग - परिघ दोपहर 01:53 तक तत्पश्चात शिव*


⛅ *राहुकाल - सुबह 07:58 से सुबह 09:30 तक*


(राहुकाल में श्राद्ध नही करें)


⛅ *सूर्योदय - 06:26* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:41* 


(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे अलग अलग क्षेत्रो में अंतर होता है)


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - रेंटिया द्वादशी, द्वादशी का श्राद्ध, संन्यासियों का श्राद्ध*


 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *आर्थिक परेशानी या कर्जा हो तो* 🌷


➡ *15 सितम्बर 2020 मंगलवार को भोम प्रदोष योग है ।*


🙏🏻 *किसी को आर्थिक परेशानी या कर्जा हो तो भोम प्रदोष योग हो, उस दिन शाम को सूर्य अस्त के समय घर के आसपास कोई शिवजी का मंदिर हो तो जाए और ५ बत्ती वाला दीपक जलाये और थोड़ी देर जप करें :*


👉🏻 *ये मंत्र बोले :–*


🌷 *ॐ भौमाय नमः*


🌷 *ॐ मंगलाय नमः*


🌷 *ॐ भुजाय नमः*


🌷 *ॐ रुन्ह्र्ताय नमः*


🌷 *ॐ भूमिपुत्राय नमः*


🌷 *ॐ अंगारकाय नमः*


👉🏻 *और हर मंगलवार को ये मंगल की स्तुति करें:-*


🌷 *धरणी गर्भ संभूतं विद्युत् कांति समप्रभम |*


*कुमारं शक्ति हस्तं तं मंगलम प्रणमाम्यहम 


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *इन तिथियों का लाभ अवश्य लें* 🌷


➡ *27 सितम्बर - पद्मिनी (कमला) एकादशी ( पापनाशक तथा भक्ति, युक्ति व समस्त तीर्थों म यज्ञों का फलप्रदायक व्रत)*


➡ *06 अक्टूबर - मंगलवारी चतुर्थी ( सूर्योदय से दोपहर 12:33 तक)*


➡ *11 अक्टूबर - रविपुष्यामृत योग ( सूर्योदय से रात्रि 01:19 तक)*


➡ *13 अक्टूबर - परमा (कामदा) एकादशी ( समस्त पाप, दुःख और दरिद्रता आदि को नष्ट करनेवाला व्रत | कीर्तन-भजन आदि सहित रात्रि-जागरण करना चाहिए | महादेवजी ने कुबेर को इसी व्रत के करने से धनाध्यक्ष बना दिया है |)*


➡ *17 अक्टूबर - शारदीय नवरात्र प्रारम्भ, संक्रांति ( पुण्यकाल : सूर्योदय से दोपहर 11:05 तक)*


➡ *20 अक्टूबर - मंगलवारी चतुर्थी ( सूर्योदय से दोपहर 11:19 तक)*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


 🌷 *कर्ज-निवारक कुंजी भौम प्रदोष व्रत* 🌷


🙏🏻 *त्रयोदशी को मंगलवार उसे भौम प्रदोष कहते हैं ....इस दिन नमक, मिर्च नहीं खाना चाहिये, इससे जल्दी फायदा होता है | मंगलदेव ऋणहर्ता देव हैं। इस दिन संध्या के समय यदि भगवान भोलेनाथ का पूजन करें तो भोलेनाथ की, गुरु की कृपा से हम जल्दी ही कर्ज से मुक्त हो सकते हैं। इस दैवी सहायता के साथ थोड़ा स्वयं भी पुरुषार्थ करें। पूजा करते समय यह मंत्र बोलें –*


🌷 *मृत्युंजयमहादेव त्राहिमां शरणागतम्।* *जन्ममृत्युजराव्याधिपीड़ितः कर्मबन्धनः।।*     


🙏🏻🌺🙏


द्वादशी का श्राद्ध 14 सितंबर सोमवार (इस दिन संन्यासियों का श्राद्ध भी किया जाता है)


त्रयोदशी का श्राद्ध 15 सितंबर मंगलवार


चतुर्दशी का श्राद्ध 16 सितंबर बुधवार ( इस दिन दुर्घटना, विष, शस्त्र एवं किसी भी तरह से अप्राकृतिक मृत्यु को प्राप्त होने वाले का श्राद्ध करने का विधान है)


अमावस्या का श्राद्ध 17 सितंबर गुरुवार ( इसे सर्वपितृ श्राद्ध भी कहा जाता है। इस दिन अमावस्या तिथि में मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों के अलावा जिनकी मृत्यु की तिथि का पता नहीं हो, जिनका श्राद्ध पक्ष में मृत्यु तिथि पर श्राद्ध नहीं हुआ हो उनका भी श्राद्ध कर्म किया जा सकता है।)


 


पंचक


 


28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक


 


एकादशी


 


पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020


 


परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


 


प्रदोष


 


15 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )


 


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


गुरुवार, 17 सितंबर अश्विन अमावस्या


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


 


पूर्णिमा


 


गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


 


मेष - पॉजिटिव- आज मीडिया या संपर्क सूत्रों द्वारा कुछ ऐसी जानकारी मिलेगी कि आपके काम आसान हो जाएंगे। आप अपने काम में अनूठी होशियारी का प्रदर्शन करेंगे। इस समय आपकी राशि में मंगल विराजमान होकर आपको बहादुरी और ऊर्जावान बनाकर आगे बढ़ने में सहायक रहेंगे। नेगेटिव- माता-पिता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा इसलिए उनका उचित ध्यान रखना अति आवश्यक है। किसी बच्चे की वजह से भी चिंता रह सकती है। अनावश्यक यात्राओं से परहेज करें। व्यवसाय- व्यवसाय में संघर्ष के समय से जल्दी ही राहत मिलने वाली है। सिर्फ धैर्य और मेहनत की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अभी अपने अधिकारियों से संबंधित कुछ मतभेद रहेंगे। इसलिए किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। लव- पति-पत्नी के बीच में रोमांटिक संबंध रहेंगे। तथा घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। स्वास्थ्य- छोटी-मोटी मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8


 


वृष - पॉजिटिव- जीवन की मुख्य घटनाओं की तरफ आपका विशेष ध्यान केंद्रित रहेगा। स्त्रियां घरेलू कार्य को सहजता और सरलता से पूरा कर पाएंगी और अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी उनका फोकस रहेगा। रिलेक्स महसूस करने के लिए मनोरंजन, पार्टी आदि में भी समय व्यतीत होगा। नेगेटिव- परंतु अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास भी करना पड़ सकता है। किसी के साथ बातचीत करते समय सावधानी बरतें। कभी-कभी कोई रूखी बात किसी को आहत कर सकती है। व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में आपके कार्य करने की नई तकनीक सफल रहेगी। लोग आपके कार्यों को पसंद करेंगे।। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में भी आपको आमंत्रित किया जा सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों की प्रस्तुति भी जोरदार रहेगी। लव- किसी प्रियजन से अचानक ही मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। पति-पत्नी दोनों अपनी-अपनी व्यस्तता की वजह से एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। स्वास्थ्य- नजला, जुखाम रह सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3


 


मिथुन - पॉजिटिव- घर मे नवीन वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद आदि की खरीदारी हो सकती है। जमीन-जायदाद संबंधी कार्य भी प्रगति पर रहेंगे। स्वयं को साबित करने का मौका मिलेगा जिससे आपका आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा। नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित अशुभ समाचार मिलने से मन दुखी रहेगा। आर्थिक स्थितियों में कमीं आने से मन में नकारात्मक विचार भी आएंगे। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में उपलब्धियां व लक्ष्य संबंधी सपने साकार होंगे। सरकारी क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। परंतु नौकरी पेशा व्यक्तियों को सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि किसी वरिष्ठ व्यक्ति या उच्चाधिकारी से विवाद या झगड़ा हो सकता है। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम और रोमांस में भी और नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- अपने खान-पान व दिनचर्या को व्यवस्थित रखें, अन्यथा आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8


 


कर्क - पॉजिटिव- बच्चों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी और निवेश संबंधी कार्य भी संपन्न होंगे। हिम्मत व साहस के बल पर आप मुश्किल से मुश्किल काम भी आसानी से निपटा लेंगे। अपनी रचनात्मक रुचियों को भी बरकरार रखेंगे। नेगेटिव- किसी रिश्तेदार से मामूली सी बात पर कहासुनी हो सकती है। इसलिए उनके साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी नहीं निभा पाएंगे। परंतु चिंता ना करें, जल्दी ही ये परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में आर्थिक स्थितियां अभी अनुकूल नहीं रहेगी। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें क्योंकि कोई व्यक्ति आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है। बैंक संबंधी गतिविधियों को समय पर पूरा अवश्य करें। लव- जीवन साथी का सहयोग आपको संबल प्रदान करेगा। तथा घर का वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा। स्वास्थ्य- अनियमित खानपान की वजह से लिवर से संबंधित कुछ दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8


 


सिंह - पॉजिटिव- आज कोई बहुत बड़ी दुविधा दूर होने से मानसिक सुकून मिलेगा। तथा अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का भी समाधान निकलेगा। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए कुछ रोचक व ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में समय व्यतीत करें। नेगेटिव- परंतु दूसरों के मामले में बिन मांगे सलाह ना दें। कोई मुसीबत आपके लिए ही खड़ी हो सकती हैं और व्यर्थ में समय भी व्यतीत होगा। नजदीकी रिश्तेदारों तथा भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। व्यवसाय- फोन पर कोई महत्वपूर्ण वार्ता आपके लिए लाभदायक स्थितियां बनाएगी तथा नए-नए लोगों से संपर्क भी फायदेमंद रहेंगे। काम के दबाव के कारण कभी-कभी आप स्वयं को फंसा हुआ महसूस करेंगे। परंतु आज की मेहनत आपके भविष्य के लिए बेहतरीन भाग्य का निर्माण करेगी। लव- जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर तनाव रह सकता है। जिसकी वजह से घर के वातावरण कुछ डिस्टर्ब रहेगा। स्वास्थ्य- जोड़ों के दर्द व नसों में खिंचाव की वजह से कुछ परेशान रहेंगे। व्यायाम पर भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3


 


कन्या - पॉजिटिव- किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने का सही समय है। लोगों से संबंध मजबूत करने के लिहाज से भी समय उत्तम है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्थानीय बना रहेगा। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रता बनी रहेगी। नेगेटिव- आप खुद को नजरअंदाज करके अपने काम के पीछे खुद को पूरी तरह झोंक देंगे। इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। अत्यधिक ईगो गुस्से की वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। इसलिए अपने स्वभाव पर कंट्रोल करके रखें। व्यवसाय- व्यावसायिक दृष्टि से भी समय उत्तम है। आयात-निर्यात तथा बाहरी गतिविधियों में अधिक सफलता प्राप्त होगी। परंतु आर्थिक मामलों अर्थात धन के लेन-देन में बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत व्यक्ति जल्दी ही कोई उपलब्धि प्राप्त करेंगे। लव- पति-पत्नी में किसी छोटी सी बात को लेकर तकरार रहेगी। प्रेम संबंध और अधिक मधुर बनेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने खानपान तथा आराम का भी ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9


 


तुला - पॉजिटिव- कोशिश करें कि आज अधिकतर काम दिन के प्रथम पक्ष में संपन्न हो जाएं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को सुकून देगी। घर में कोई धार्मिक कार्य संपंन हो सकता है। किसी खास रिश्तेदार द्वारा आपको उपहार स्वरूप मनपसंद वस्तु की प्राप्ति होगी। नेगेटिव- परंतु दोपहर बाद कोई अशुभ समाचार मिलने से मन दुखी भी रहेगा। घर में बहुत अधिक अनुशासन व टोका-टाकी रखने से घर के लोगों को परेशानी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए अपने व्यवहार में थोड़ा लचीलापन बनाकर अवश्य रखें। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफल होगी। आय के स्रोतों में भी वृद्धि होगी। नौकरी पेशा लोगों का ऑफिस का वातावरण पॉजिटिव बना रहने से कार्य क्षमता में भी निखार आएगा। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। परंतु विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। इससे आपकी पारिवारिक शांति दूषित हो सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6


 


वृश्चिक - पॉजिटिव- आज किसी समाज सेवी संस्था मे असहाय तथा निर्बल लोगों की मदद में समय व्यतीत होगा। सामाजिक संबंधों का दायरा भी बढ़ेगा। कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थितियां मजबूत होगी। घर के बदलाव संबंधी योजनाएं भी आगे बढ़ेंगी। नेगेटिव- दोपहर बाद कोई अप्रिय सूचना या अशुभ समाचार मिलने से घर में उदासी रहेगी। अपने कार्यों को पूरा ध्यान से करें जरा सी लापरवाही के परिणाम कष्ट पूर्ण हो सकते हैं। निवेश संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बनाकर रखें। आपके कठोर व्यवहार की वजह से कोई अहम कर्मचारी कार्य छोड़ कर जा सकता है। नौकरी में पदोन्नति होने के महत्वपूर्ण योग बने हुए हैं। लव- अपने कार्य में जीवनसाथी का सहयोग लें। उनकी सलाह आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगी। स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव और मेहनत की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। अपनी जांच अवश्य करवाएं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7


 


धनु - पॉजिटिव- आजकल आपका रुझान आध्यात्मिकता की ओर बढ़ रहा है जिसके फलस्वरूप आप अपने अंदर बहुत ही अधिक खुशी व आत्मिक शांति महसूस करेंगे आपके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मनपसंद कॉलेज या कंपनी में सिलेक्शन हो सकता है। नेगेटिव- बैंक या निवेश संबंधी कोई काम खराब होने की वजह से मन में झुंझलाहट रहेगी। आर्थिक मामलों में भी हाथ तंग रहेगा। संतान के उग्र स्वभाव की वजह से घर में तनाव रह सकता है। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आप अपनी बुद्धिमता द्वारा किसी भी परेशानी को हल करने में समर्थ रहेंगे। बाहरी गतिविधियों से संबंधित कार्यों में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जरा सी लापरवाही बहुत बड़ा नुकसान का कारण बन सकती है। लव- परिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आएंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2


 


मकर - पॉजिटिव- पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों में बांटकर कुछ समय अपने ऊपर भी व्यतीत करें। इससे आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आगे चलकर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होंगे। नेगेटिव- सोच-विचार करने में अधिक समय ना लगाएं। क्योंकि इसकी वजह से कई महत्वपूर्ण काम छूट जाएंगे। युवा वर्ग मौजमस्ती की वजह से अपने कार्यों को अंजाम नहीं देंगे जिसकी वजह से नुकसान हो सकता है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं। उसे पाने के लिए आज पूरी शिद्दत से प्रयास करें, अवश्य ही सफलता हासिल होगी। तथा आपके हुनर की सराहना भी होगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल उचित बना रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- सिर दर्द व सर्वाइकल की समस्या रहेगी। अधिक तनाव ना लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1


 


कुंभ - पॉजिटिव- नवीन कार्यों की योजनाएं बनेंगी। तथा उनको कार्य रूप देने के लिए अपने संपर्क सूत्रों का भी सहयोग प्राप्त होगा। लोगों के साथ आपका मधुर तथा सहयोगात्मक व्यवहार आपकी छवि को और अधिक निखारेगा। नेगेटिव- परंतु आर्थिक मामलों में आपका हाथ तंग रहेगा। जिसकी वजह से कई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। अपनी गतिविधियों की गोपनीयता बनाकर रखें। अन्यथा कोई इसमें विघ्न डालने की कोशिश कर सकता है। व्यवसाय- मशीनरी तथा कारखाने संबंधित व्यवसाय लाभदायक आर्डर प्राप्त करेंगे। परंतु किसी पर अधिक भरोसा ना करें, कोई आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अचानक ही कोई अथॉरिटी मिलने की संभावना है। लव- पति-पत्नी के संबंधों में ईगो संबंधित स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बाहरी लोगों को अपने घर के मामले में हस्तक्षेप ना करने दें। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी परेशानी रहेगी। आयुर्वेद का इस्तेमाल करना बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5


 


मीन - पॉजिटिव- आज आपको जिस चीज की तलाश थी वह पूरी होगी। जिसकी वजह से मन खुश मिजाज रहेगा। अपना आत्म विश्लेषण करके स्वयं के व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएंगे। किसी नए कार्य की रूपरेखा भी बन सकती है। नेगेटिव- परंतु खुद को साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की भी आवश्यकता है। जल्दबाजी में किए गए कार्य गलत हो सकते हैं। इसकी वजह से मानहानि की भी आशंका बन रही है। परंतु चिंता ना करें, धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में आ जाएंगी। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आप अपनी योग्यता व क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करें, जल्दी ही आपके सपने साकार होने वाले हैं। कमीशन व बीमा संबंधी कार्यों में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी। सिर्फ अपनी वाणी व गुस्से पर संयम रखने की आवश्यकता है। लव- पति-पत्नी में प्रेम भाव रहेगा। कहीं घूमने-फिरने तथा डिनर का प्रोग्राम आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां लेकर आएगा । स्वास्थ्य- वायरल बुखार होने की आशंका है। लापरवाही ना करके तुरंत अपना इलाज लें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और शुभाशीष


 


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है।


 


आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23


 


शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   


 


 


शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   


 


ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   


 


शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी


जिले में 22 और मिले कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत

मुजफ्फरनगर l कोविड अस्पताल में रविवार की शाम नुमाइश कैंप निवासी संतोष कुमार व सोमवार को आनंदपुरी निवासी साहब सिंह ने दम तोड़ दिया। 22 नये मामले मिले हैं। 


 Rtpcr-- सैंपल प्राप्त-337


आज पॉजिटिव-- 116+22 =138


02 Rtpcr


113 Rapid antigen test 


22 Pvt Lab


01 ट्रू नॉट


= 138


----------------------


 


आज ठीक/डिस्चार्ज -78


टोटल डिस्चार्ज- 2262


टोटल एक्टिव केस- 1123


25 सितंबर आधी रात से फिर लगेगा लाक डाउन, जानिए सच

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीएमए) के नाम से एक सर्कुलर वायरल हो रहा है। इसमें बताया गया है कि एक बार फिर से 25 सितंबर से लॉकडाउन लगेगा। वायरल हो रहे लेटर में लिखा है, 'देश में कोरोना वायरस के मामलों को फैलने से रोकने और मृत्युदर को कम करने के लिए, योजना आयोग के साथ एनडीएमए भारत सरकार से आग्रह करता है और पीएमओ व गृह मंत्रालय को निर्देश देता है कि 25 सितंबर की आधी रात से 46 दिनों को देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया जाएगा । देश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति श्रृंखला को बनाए रखने के लिए एनडीएमए मंत्रालय को सूचना जारी कर रहा है।'


प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने ट्वीट करके लेटर को फेक बताया है। पीआईबी ने लिखा, 'यह लेटर फेक है। एनडीएमए ने फिर से लॉकडाउन लागू करने के लिए कोई ऑर्डर नहीं जारी किया है।'



आज का पंचांग तथा राशिफल 15 सितंबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 15 सितम्बर 2020*


⛅ *दिन - मंगलवार*


अगर आपके बिजनेस में कुछ समस्याएं चल रही हैं, जिसका असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ रहा है तो आज आपको एक सूखा नारियल लेकर, उस पर केसरिया सिन्दूर से तिलक लगाकर हनुमान जी के चरणों में चढ़ाना चाहिए।


अगर आप कर्ज के बोझ से जल्द से जल्द बाहर निकलना चाहते हैं, तो आज भौम प्रदोष को लेनदार को कुछ राशि, चाहें तो एक रुपया ही जरूर लौटाना चाहिए , अगली किश्त भी मंगलवार के दिन ही चुकाएं। ऐसा करने से कर्ज बहुत जल्दी ही उतर जायेगा।


⛅ *विक्रम संवत - 2077


 अंग्रेज़ी वर्ष से 57वर्ष अधिक


⛅ *शक संवत - 1942*


अंग्रेज़ी वर्ष से 78 वर्ष कम


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


अयन का अर्थ होता है परिवर्तन। एक वर्ष में दो अयन होते हैं। साल में दो बार सूर्य की स्थिति में परिवर्तन होता है। सूर्य 6 महीने उत्तरायण और 6 महीने दक्षिणायन में रहता है।


जब सूर्य मकर से मिथुन राशि तक भ्रमण करता है, तो इस अंतराल को उत्तरायण कहते हैं। सूर्य के उत्तरायण की यह अवधि 6 माह की होती है। वहीं जब सूर्य कर्क राशि से धनु राशि तक भ्रमण करता है तब इस समय को दक्षिणायन कहते हैं। 


 


दक्षिणायन को नकारात्मकता का और उत्तरायण को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।


⛅ *ऋतु - शरद*


(वसंत ,ग्रीष्म ,वर्षा ,शरद, हेंमत शीत ऋतु)


⛅ *मास - अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - भाद्रपद*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - त्रयोदशी रात्रि 11:00 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*


⛅ *नक्षत्र - आश्लेषा दोपहर 02:25 तक तत्पश्चात मधा*


⛅ *योग - शिव सुबह 11:03 तक तत्पश्चात सिद्ध*


⛅ *राहुकाल - शाम 03:38 से शाम 05:09 तक*


(राहुकाल में श्राद्ध न करे)


⛅ *सूर्योदय - 06:26* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:40* 


(सूर्योदय और सूर्यास्त में आपके जिले में अंतर हो सकता हैं)


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - भौमप्रदोष व्रत, त्रयोदशी का श्राद्ध, मधा श्राद्ध, मासिक शिवरात्रि*


 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 


🌷 *षडशीति संक्रान्ती* 🌷


👉 *16 सितम्बर 2020 बुधवार को षडशीति संक्रान्ती है ।*


🙏 *पुण्यकाल - दोपहर 12:34 से सूर्यास्त तक… जप,तप,ध्यान और सेवा का पूण्य 86000 गुना है !!!*


🙏 *इस दिन करोड़ काम छोड़कर अधिक से अधिक समय जप – ध्यान, प्रार्थना में लगायें।*


🙏 *षडशीति संक्रांति में किये गए जप ध्यान का फल ८६००० गुना होता है – (पद्म पुराण )*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 


🌷 *चतुर्दशी तिथि पर न करें श्राद्ध* 🌷


➡ *16 सितम्बर 2020 बुधवार को आग - दुर्घटना - अस्त्र - शस्त्र - अपमृत्यु से मृतक का श्राद्ध*


🙏🏻 *हिंदू धर्म के अनुसार, श्राद्ध पक्ष में परिजनों की मृत्यु तिथि के अनुसार ही श्राद्ध करने का विधान है । महाभारत के अनुशासन पर्व में भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को बताया है कि इस तिथि पर केवल उन परिजनों का ही श्राद्ध करना चाहिए, जिनकी अकाल मृत्यु हुई हो।*


💥 *इस तिथि पर अकाल मृत्यु (हत्या, दुर्घटना, आत्महत्या आदि) से मरे पितरों का श्राद्ध करने का ही महत्व है। इस तिथि पर स्वाभाविक रूप से मृत परिजनों का श्राद्ध करने से श्राद्ध करने वाले को अनेक प्रकार की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में उन परिजनों का श्राद्ध सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के दिन करना श्रेष्ठ रहता है।*


🙏🏻 *महाभारत के अनुसार जिन पितरों की मृत्यु स्वाभाविक रुप से हुई हो, उनका श्राद्ध चतुर्दशी तिथि पर करने से श्राद्धकर्ता विवादों में घिर जाता हैं। उन्हें शीघ्र ही लड़ाई में जाना पड़ता है। जवानी में उनके घर के सदस्यों की मृत्यु हो सकती है।*


🙏🏻 *चतुर्दशी श्राद्ध के संबंध में ऐसा वर्णन कूर्मपुराण में भी मिलता है कि चतुर्दशी को श्राद्ध करने से अयोग्य संतान होती है।*


🙏🏻 *याज्ञवल्क्यस्मृति के अनुसार, भी चतुर्दशी तिथि को श्राद्ध नहीं करना चाहिए। इस दिन श्राद्ध करने वाला विवादों में फस सकता है।*


🙏🏻 *चतुर्दशी तिथि पर अकाल (हत्या), आत्महत्या (दुर्घटना), रुप से मृत परिजनों का श्राद्ध करने का विधान है।*


🙏🏻 *जिन पितरों की अकाल मृत्यु हुई हो व उनकी मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं हो, उनका श्राद्ध चतुर्दशी तिथि को करने से वे प्रसन्न होते हैं।*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 


 


🌷 *कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि* 🌷


👉🏻 *15 सितम्बर 2020 मंगलवार को मासिक शिवरात्रि है।*


🙏🏻 *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरु का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*


🌷 *1).ॐ शिवाय नम:*


🌷 *2).ॐ सर्वात्मने नम:* 


🌷 *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*


🌷 *4).ॐ हराय नम:*


🌷 *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*


🌷 *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*


🌷 *7).ॐ सद्योजाताय नम:*


🌷 *8).ॐ वामदेवाय नम:* 


🌷 *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:* 


🌷 *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*


🌷 *11).ॐ ईशानाय नम:*


🌷 *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*


🌷 *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*


🌷 *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*


🌷 *15).ॐ प्रधानाय नम:* 


🌷 *16).ॐ व्योमात्मने नम:* 


🌷 *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*


 🙏🏻 *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु* 🙏🏻


👉🏻 *हर महिने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*


👉🏻 *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जागकर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।*


🙏🏻 *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महिने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।*


 


 


त्रयोदशी का श्राद्ध 15 सितंबर मंगलवार


चतुर्दशी का श्राद्ध 16 सितंबर बुधवार ( इस दिन दुर्घटना, विष, शस्त्र एवं किसी भी तरह से अप्राकृतिक मृत्यु को प्राप्त होने वाले का श्राद्ध करने का विधान है)


अमावस्या का श्राद्ध 17 सितंबर


अश्विन अमावस्या मुहूर्त


अमावस्या तिथि शुरू: 19:58:17 बजे से (सितंबर 16, 2020) 


अमावस्या तिथि समाप्त: 16:31:32 बजे (सितंबर 17, 2020)


 गुरुवार ( इसे सर्वपितृ श्राद्ध भी कहा जाता है। इस दिन अमावस्या तिथि में मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों के अलावा जिनकी मृत्यु की तिथि का पता नहीं हो, जिनका श्राद्ध पक्ष में मृत्यु तिथि पर श्राद्ध नहीं हुआ हो उनका भी श्राद्ध कर्म किया जा सकता है।


 


पंचक


 


28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक


 


एकादशी


 


पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020


 


परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


 


प्रदोष


 


15 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )


 


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


गुरुवार, 17 सितंबर अश्विन अमावस्या


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


पूर्णिमा


गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


 


मेष 


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के बाद बाहर की तरफ रुख करेंगे। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज का दिन उनके नाम करने की कोशिश करेंगे। उन्हें कोई बढ़िया गिफ्ट देंगे। उनके साथ टाइम स्पेंड करेंगे। वाद विवाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। कोई नया वाहन खरीदने का विचार मन में आएगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन थोड़ा तनाव में रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। 


वृष 


आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। भविष्य के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाएंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। कुछ खर्चे भी होंगे। अच्छे विचार मन में आएंगे। भाग्य अच्छा होने से कामों में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनाव से बाहर निकलकर खुशी की ओर बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बहुत खुश होंगे।


मिथुन 


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने आप पर विश्वास बढ़ेगा। धन की आवक होगी जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों का साथ मिलेगा। गवर्नमेंट की किसी योजना का लाभ मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में खुशियां और आपसी समझदारी दिखाई देगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने दिल में बहुत समय से दबी हुई कोई बात अपने प्रिय से जाहिर करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा।


मिथुन 


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक चिंता और तनाव आपको घेरे रखेंगे लेकिन उसके बाद स्थिति आपके पक्ष में आएंगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा हो जाएगा। रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान अच्छा है। आप जो चाहेंगे अपने प्रिय से कह सकते हैं और उनकी तरफ से पूरा सपोर्ट मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा। आपकी सेहत में भी सुधार होगा।


कर्क 


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक चिंता और तनाव आपको घेरे रखेंगे लेकिन उसके बाद स्थिति आपके पक्ष में आएंगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा हो जाएगा। रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान अच्छा है। आप जो चाहेंगे अपने प्रिय से कह सकते हैं और उनकी तरफ से पूरा सपोर्ट मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत रहेगा। आपकी सेहत में भी सुधार होगा।


सिंह 


आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी लेकिन दोपहर बाद हल्के खर्चे शुरू हो जाएंगे। थोड़ा ध्यान देना जरूरी होगा। सेहत मजबूत है कि काम के सिलसिले में आप अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए काम में अच्छा परफॉर्म करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को दिक्कतों से बाहर निकलने में आसानी होगी और अपने प्रिय से अपने मन की बात जाहिर करेंगे।


कन्या 


आज का दिन आपके लिए एक बढ़िया रहेगा। आपके काम में मजबूती आएगी। आप पूरा ध्यान देकर अपना काम करेंगे जिससे आपके बॉस भी आपसे खुश होंगे। गवर्नमेंट सेक्टर से कोई बड़ा बेनिफिट मिल सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश नजर आएंगे।


तुला 


आज का दिन आपके लिए एक बढ़िया रहेगा। आपके काम में मजबूती आएगी। आप पूरा ध्यान देकर अपना काम करेंगे जिससे आपके बॉस भी आपसे खुश होंगे। गवर्नमेंट सेक्टर से कोई बड़ा बेनिफिट मिल सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश नजर आएंगे।


वृश्चिक 


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। भाग्य प्रबल रहेगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। गवर्नमेंट से भी कोई बड़ा बेनिफिट मिल सकता है या गवर्नमेंट की योजना का लाभ उठाने का मौका मिलेगा। सेहत मजबूत रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन से तनाव दूर भागेगा। कहीं घूमने जाने की प्लानिंग होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज घंटों अपने प्रिय से बात करेंगे और मन से हर्षित होंगे।


धनु 


आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दोपहर तक तनाव और चुनौतियां आपका इंतजार करेंगे लेकिन उसके बाद स्थिति आपके पक्ष में मुड़ जाएंगी। भाग्य ठीक रहेगा जिससे काम सफल होंगे और काम के सिलसिले में किए गए आपके प्रयास आपकी बुद्धि के दम पर सफल होंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


मकर 


आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोपहर तक स्थितियां काफी अच्छी रहेंगी। अपने गृहस्थ जीवन में भी आनंद लेंगे किंतु दोपहर बाद थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। अपने ससुराल के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। हल्के खर्चे होंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश नजर आएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान ज्यादा मेहनत की ओर इशारा कर रहा है।


कुंभ 


आज का दिन मान आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दोपहर तक कुछ चुनौतियां आपको परेशान करती रहेंगी लेकिन दोपहर बाद धीरे-धीरे में कमी आ जाएगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन ठीक-ठाक रहेगा। जीवन साथी से हल्की झड़प हो सकती है लेकिन फिर भी रिश्ते में प्रेम बना रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को इंजॉय करेंगे। अपने प्रिय से दिल का हाल सुनाएंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी।


मीन 


आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक आप अपनी लव लाइफ को लेकर बड़े खुश होंगे लेकिन दोपहर बाद थोड़े बदलाव आ सकते हैं। किसी काम के लिए कर्जा लेने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी अपने मजाकिया अंदाज से आपका दिल जीत लेगा। काम के सिलसिले में दिनमान काफी मजबूत है और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।


 


6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  


 


 


 


शुभ दिनांक : 6, 15, 24 


 


शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


 


  


शुभ वर्ष : 2022, 2026


   


ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 


शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


 


नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा


फर्जी फेसबुक आई डी बनाकर दुरुपयोग करने वालों पर होगी सख्ती

मुजफ्फरनगर । फर्जी फेसबुक आई डी बनाकर दुरुपयोग करने वालों पर अब गाज गिरेगी। 


जनपद मुजफ्फरनगर वासियों को सूचित किया जाता है कि *यदि किसी भी व्यक्ति की फेसबुक आई0डी0 हैक हुई है अथवा क्लोन बनाकर आई0डी का दुरुपयोग/पैसो की मांग की गयी है*व तो वह निम्न मोबाईल नम्बर पर संपर्क कर अपना नाम व अन्य विवरण उपलब्ध करा सकता है। 


आपके द्वारा की गयी शिकायत पर मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाएगी।


 


*मो0न0- 9690112112*


राष्ट्र वादी ब्राह्मण सभा में पदाधिकारी नियुक्त

मुजफ्फरनगर । प्रवेश दत्त भारद्वाज  (राष्ट्रीय अध्यक्ष )राष्ट्वादी ब्राह्मण महासंघ के द्वारा जनपद मु. नगर मे एक कार्यक्रम के अंतर्गत प. सुबोध शर्मा को प्रभारी प. उ. प्र . एवं नियुक्ति प्रभार प. उ. प्र पंडित ध्यान चंद कुश को राष्ट्रीय सचिव. प. अनिल आनंद भारद्वाज को उत्तरप्रदेश उपाध्यक्ष. प. अमित शर्मा  (कूकड़ा ) को उपाध्यक्ष प. उ. प्र. प. प्रमोद शर्मा को सहारनपुर मण्डल प्रभारी. प. शैलेन्द्र गौतम को जिला प्रभारी. प. प्रहलाद कौशिक को जिलाध्यक्ष (कर्मकांड प्रकोष्ठ ). प. सतीश कौशिक को जिला मीडिया प्रभारी. प. अखिल वत्स जी को जिलाध्यक्ष (युवा )को नियुक्तियां प्रदान की गयी और समाज हित मे ऐसे ही कार्य करने के लिए दिशा निर्देश दिए कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष प. अमर नाथ शर्मा जी ने की. जिलाध्यक्ष प. सुभाष गौतम जी ने बैठक का संचालक किया जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित प. अनुपम शर्माजी. प. अश्वनी शर्मा जी. प. अंकित शर्मा (आखलोर ) प. विजय शर्मा. प. अमित वत्स जी प. तरुण शर्मा जी. प. हेमंत शर्मा प. अरुण शर्मा आदि रहे.


राष्ट्रीय हिन्दी परिषद (मुजफ्फरनगर) ने की हिन्दी दिवस पर ऑनलाइन गोष्ठी

टीआर ब्यूरो l



 मुजफ्फरनगर l  हिन्दी दिवस के पावन अवसर पर रा0हि0प0 मुजफ्फरनगर की ओर से आनलाईन विचारगोष्ठी का आयोजन होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर काॅलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित की गयी। जिसमें गोष्ठी अध्यक्ष पद से सम्बोधित करते हुए परिषद के संरक्षक सुन्दर पाल सिंह ने कहा कि पूरे भारत में कही भी हिन्दी का विरोध नहीं है, केवल कुछ राजनैनिक व्यक्ति व अंग्रेजी भाषी अधिकारी वर्ग ही इसका विरोध करता है और हिन्दी को राष्ट्र भाषा पद पर प्रतिष्ठित करने के लिए विशेष राष्ट्रीय दृढ़ संकल्प व इच्छा शक्ति की आवश्यकता है। तुर्की, जर्मन, रूस, जापान व चीन आदि देशों की तरह।


 जनपद संयोजक यशपाल सिंह विश्वबन्धु ने परिषद का परिचय विभिन्न कार्यकलापों, आयोजनों का विस्तृत परिचय तथा सभी प्रमुख वरिष्ठ साथियों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें दैनिक जीवन में अंग्रेजी का मोह छोडना होगा। दैनिक जीवन में हिन्दी को अपने व्यवहार में लाना होगा। हिन्दी भाषा को उच्च शिक्षा का माध्यम बनाकर उसे रोजगार परक बनाकर ही हम हिन्दी को इस पद पर प्रतिष्ठित करके स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर सकते है। डाॅ0 अ0 कीर्तिवर्धन ने - 


‘राष्ट्र का सम्मान करना चाहिए, निज धरा का मान करना चाहिए, सीखिए भाषाएं बोली सारे विश्व की, मातृ भाषा पर अभिमान करना चाहिए’’ अपना काव्य पाठ पढा।


 नई शिक्षा नीति में कुछ आशा की किरणा दिखाई दी है। गोष्ठी को डाॅ0 अ0 कीर्तिवर्धन, कुलदीप सिवाच, महेश पाल सिंह, डाॅ0 राजीव कुमार, अनिल शास्त्री,, चन्द्रवीर सिंह, संदीप मलिक, पंकज धीमान, रजनीश कुमार आदि विद्वान वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया तथा देवीसिंह वर्मा, गजेन्द्रपाल, संदीप कुमार ने भी सहभागिता की। गोष्ठी का संचालन परिषद के महासचिव व विद्यालय के सुयोग्य प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने किया। प्रवेंद्र दहिया ने जनपद के विशिष्ठ साहित्यकारों द्वारा हिन्दी में योगदान की भी भूरी-भूरी प्रशंसा तथा परिषद के कुछ आगामी संभावित कार्यक्रमों की घोषणा भी की l


सुशांत सिंह मामले में रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स को लेकर इन फिल्मी हस्तियों सहित कई बड़े नाम बताएं

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के दौरान ड्रग्स मामले में माया नगरी के क ई बडे चेहरे सामने आने लगे हैं।


इसे लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पिछले दिनों रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब सामने आया है कि रिया चक्रवर्ती ने कुछ एक्ट्रेस के नाम लिए हैं। एनसीबी अधिकारी ने बताया कि रिया ने एक्ट्रेस सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और डिजाइनर सिमोन खंबाटा के नाम लिए हैं।


एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि जांच एजेंसी ने अभी तक इन सभी लोगों को समन नहीं भेजा है। 


दूसरे को फंसाने के चक्कर में खुद फंसा

मुजफ्फरनगर। दूसरे को फंसाने की साजिश रचने वाला खुद फंस गया। 


गत 12 सितंबर को आशु पुत्र जयकार सिंह द्वारा गोली मारने के सम्बन्ध में थाना सिखेडा पर CN-147/20 US-307 IPC बनाम अनार सिंह पंजीकृत कराया था। वर्ष 2018 में अनार सिंह के पुत्र की हत्या कर दी गयी थी जिसमें आशु उपरोक्त नामजद अपराधी था। 


विवेचना के दौरान आशु घटनास्थल को बार-बार बदलता रहा तथा सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया गया कि अनार सिंह द्वारा पंजीकृत कराये गये हत्या के अभियोग का बदला लेने के लिए उसने स्वंय ही अपने पैर में गोली मारकर झूठी घटना बनाकर अभियोग पंजीकृत कराया। आशु(अभियुक्त) की निशानदेही से तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किया गया है।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम आशु पुत्र जयकार सिंह निवासी ग्राम भट़ोड़ा थाना सिखेड़ा मुजफ्फरनगर है। 


अभियुक्त के विरुद्ध आयुद्ध अधि0 तथा झूठा मुकदमा लिखाने के संबंध में धारा- 182/211 IPC के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया है।


जिला बार एसोसिएशन के चुनाव का रास्ता साफ

मुजफ्फरनगर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। 


बार कौसिंल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी को निर्देश दिए हैं कि वह 30 सितंबर तक अपना कार्यभार एल्डर्स कमैटी को सौंप दें। साथ ही एल्डर्स कमैटी को निर्देश दिए हैं कि वह 31 अक्टूबर तक डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न कराएं। यदि महामारी के कारण 31 तक चुनाव कराने की व्यवस्था नही बने तो एक माह का समय और दिया गया है। इसके साथ ही बीसीआई ने यूपी बॉर कौंसिल से अनुरोध किया है कि वह अपने तीन सदस्यों को चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने को पर्यवेक्षक के रूप में भेजें।


डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो चुका है। दरअसल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नसीर अहमद काजमी और महासचिव प्रदीप कुमार मलिक की कार्यकारिणी ने बार की धनराशि में गोलमाल को लेकर कुछ पूर्व पदाधिकारियों पर कार्रवाई को प्रक्रिया शुरू की तो पूर्व महासचिव बार कौंसिल ऑफ यूपी में चले गए। बार कौंसिल ऑफ यूपी ने जो आदेश पारित किया उसके खिलाफ डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष नसीर अहमद काजमी बीसीआई (बार कौंसिल ऑफ इंडिया) में अपील पर चले गए। इसके बाद पूर्व महासचिव ने एक प्रार्थनापत्र बीसीआई में दिया कि उनकी सदस्यता समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर बीसीआई ने अपने 24 फरवरी के आदेश में चुनावों पर रोक लगा दी और जांच समिति गठित की। तब से चुनाव नही हो पा रहे थे। इस मामले में पहले पूर्व अध्यक्ष अनिल जिंदल ने बार कौंसिल ऑफ इंडिया को एक प्रत्यावेदन भेजा था।


निर्वाल हॉस्पिटल के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर l निर्वाल हॉस्पिटल के डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्यमंत्री जी ! मुकदमा कब दर्ज करेगी सिविल लाइन पुलिस..भोपा थाना क्षेत्र के गांव वजीराबाद निवासी ज्योति उर्फ पूजा अपने दो मासूम बेटों के साथ 10 सितंबर से पुलिस अफसरों के आगे न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने कहा कि 8 सितंबर को सरकुलर रोड़ स्थित निर्वाल हॉस्पिटल में उसके पति योगेंद्र कुमार पुत्र महेंद्र सिंह धीमान पित्त की थैली के ऑपरेशन को भर्ती हुए थे। बेहोशी का गलत इंजेक्शन लगने पर वो वेंटिलेटर पर चले गए। हॉस्पिटल डॉक्टरों ने मेरठ रैफर कर दिया, जहां उनकी मौत हो गई। डॉक्टर की लापरवाही ने योगेंद्र धीमान की जान ले ली। मेरठ पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पीड़िता ज्योति तभी से न्याय के लिए सिविल लाइन एसओ, सीओ सिटी से मिली, लेकिन उसे कानून के तरीके बताकर टरका दिया गया। सोमवार आज परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल से मिले। उसके बाद एसएसपी अभिषेक यादव से मिले, मगर अभी तक भी पुलिस ने दोषी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। फिलहाल पीड़ित सिविल लाइन थाने पर बाद में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 


बसपा सांसद रितेश पांडेय को मिल गई विदेशी दुल्हनिया


नई दिल्ली। यूपी के बसपा सांसद को जल्द विदेशी दुल्हनिया मिलने वाली है। अंबेडकर नगर के सांसद और लोकसभा में बसपा संसदीय दल के उपनेता रितेश पांडेय शीघ्र दाम्पत्य जीवन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। 39 वर्षीय रितेश पांडेय ने खुद सोशल मीडिया पर इंग्लैंड की कैथरीना से शादी करने के फैसले की जानकारी दी है। 


सांसद रितेश पांडेय की पोस्ट के अनुसार कैथरीना से उनकी पुरानी जान पहचान है। दोनों में अरसे से प्यार है। अब साथ में जिन्दगी गुजारने का भी निर्णय ले लिया है। सांसद ने सोशल मीडिया पर साझा किए अपने निर्णय में बताया है कि कैथरीना के साथ मैंने जीवनसाथी के रूप में अपने जीवन के आगे की यात्रा पूरा करेंगे। स्पष्ट किया है कि हम दोनों के निर्णय को हमारे परिवार का आर्शीवाद मिल गया है। यह भी स्पष्ट किया है हम दोनों एक-दूसरे को कई वर्षों से जानते हैं और यह महसूस करते हैं कि हमारा संग-साथ हमारे कल्याण एवं लक्ष्य के लिए अच्छा है।


सूजडू चुंगी पुलिस चौकी प्रभारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले

मुजफ्फरनगर।  पुलिस विभाग में अपने पैर तेजी से पसारने लगा है जहां एक और एसपी सिटी शहर कोतवाल कोतवाली प्रभारी नई मंडी थाना चरथावल प्रभारी सहित कई अन्य सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सूजडू चुंगी पुलिस चौकी के प्रभारी शिवराज तोमर कोरोना पाजिटिव मिले है l मिलीं जानकारी के अनुसार उनकी तबियत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। चिकित्सकों की सलाह पर अपना कोविड टेस्ट कराया तो आज वह उसमें पाजिटिव पाये गये। जैसे ही इसकी जानकारी सूजड़ू चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मिलीं तो उनमें हलचल मच गई l


टोल रोड पर ग्रामीणों ने किया हंगामा पहुंचे विधायक

टीआर ब्यूरो l


 मुजफ्फरनगर l थाना कोतवाली क्षेत्र के रोहाना में बन रहे हाईवे सहारनपुर से मुजफ्फरनगर पर आज टोल रोड पर मानकों के अनुरूप कार्य न करने पर क्षेत्रवासियों ने किया हंगामा ,हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल ओर एडीएम प्रशासन अमित कुमार विधायक के सामने क्षेत्रवासियों ने उपजा के द्वारा बनाए जा रहे रोहाना टोल रोड पर अधिकारियों पर मांनको के अनुरूप कार्य न करने का पक्षपात का आरोप लगाया जिसकी तुरंत विधायक ने एडीएम प्रशासन से शिकायत दर्ज की और मौके पर ही उपजा के अधिकारियों को बुलाकर मामले का निस्तारण कराया विधायक ने कहा क्षेत्रवासीयो की मांग के अनुसार ही देखते हुए टोल रॉड का निर्माण होगा विधायक ने उपजा के अधिकारियों को भी निर्देश दिए ग्रामीणों की समस्या को तुरंत हल करें अधिकारियों ने भी विधायक की बात का समर्थन करते हुए कहा कि जिस तरह क्षेत्रवासी चाहते हैं उसी तरह ही मांगों के अनुरूप रोहाना टोल रोड का कार्य होगा एडीएम प्रशासन अमित कुमार ओर विधायक प्रमोद ऊँटवाल ने बहेड़ी गांव में तालाबों की भूमि का निरीक्षण किया और जल्दी ही कायापलट के दिशा निर्देश अधीनस्थ अधिकारी को दिए निरीक्षण करने में पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल ,एडीएम प्रशासन अमित कुमार ,जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी व उपजा के अधिकारी राजेश पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में रोहाना के क्षेत्र वासी भी मौजूद रहे l


दिल्ली जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओ को बार्डर पर रोका

नई दिल्ली। आज दिल्ली में तीन कृषि अध्यादेश के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग राज्यों की सीमा पर रोक लिया गया ।सबसे पहले हरियाणा से आये अंबाला, कुरुक्षेत्र, और करनाल के किसानों को नरेला थाने में रोक कर ले जाया गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश से गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ ,मुजफ्फरनगर शामली के कार्यकर्ताओं को यूपी गेट गाजीपुर के बॉर्डर पर रोक लिया गया। इसके बाद बिजनौर वह उत्तराखंड से पहुंचे किसानों को भी यूपी गेट पर रोक लिया गया इससे नाराज होकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने यूपी गेट पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया ।गाजियाबाद दिल्ली प्रदेश की पुलिस फोर्स सहित सीआईएसफ व पीएसी को भी किसानों को रोकने के लिए लगाया गया था। इस तरह से किसानों को शांतिपूर्वक प्रदर्शन से रोका जाना लोकतंत्र की हत्या है और इससे यह साबित होता है कि सरकार कितनी निरंकुश है ।सरकार अगर किसी क्षेत्र के संबंध में कोई कानून लेकर आती है तो उस क्षेत्र के प्रतिनिधियों से बात करना भी सरकार को गवारा नहीं है। 4 घंटे गाजीपुर बॉर्डर पर चौधरी राकेश जी के जी के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के लगभग 500 किसानों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस के आग्रह पर एक प्रतिनिधिमंडल कृषि भवन में अपनी मांगों से संबंधित मांग पत्र लेकर गया। प्रतिनिधिमंडल ने कृषि भवन में अपना मांग पत्र दिया ।आज के कार्यक्रम में बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष गुड्डू प्रधान बिजनौर के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष धीरज भाटिया शामली के जिला अध्यक्ष कपिल खतियान गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह सहारनपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह मेरठ के मंडल अध्यक्ष पवन खटाना,दिगंबर सिंह युवा प्रदेश अध्यक्ष सहित लगभग 500 किसानों ने प्रदर्शन में भाग लिया। यह किसान संसद में पेश किए जा रहे तीन कृषि अध्यादेशों के विरोध में संसद मार्ग पर प्रदर्शन करने जा रहे थे।


ज्ञापन


14.09.2020


माननीय,


 श्री नरेन्द्र मोदी जी,


 प्रधानमंत्री भारत सरकार,


 साउथ ब्लॉक नई दिल्ली।


 


आदरणीय श्री मोदी जी


 केन्द्र सरकार द्वारा 5 जून को लागू किये गये अध्यादेशों का देश के किसान विरोध कर रहे हैं। वहीं सरकार द्वारा इन अध्यादेशों को एक देश एक बाजार के रूप में कृषि सुधार की दशा में एक बड़ा कदम बता रही है। वहीं भारतीय किसान यूनियन इन अध्यादेशों को कृषि क्षेत्र में कम्पनी राज के रूप में देख रही है। कुछ राज्य सरकारों द्वारा भी इसकों संघीय ढांचे का उल्लंघन मानते हुए इन्हें वापिस लिये जाने की मांग कर रही है। देश के अनेक हिस्सों में इसके विरोध में किसान आवाज उठा रहे हैं। किसानों को इन कानून से कम्पनी की बन्धुआ बनाये जाने का खतरा सता रहा है। कृषि में कानून नियंत्रण, मुक्त विपणन, भंडारण, आयात-निर्यात, किसान हित में नहीं है। इसका खामियाजा देश के किसान विश्व व्यापार संगठन के रूप में भी भुगत रहे हैं। देश में 1943-44 में बंगाल के सूखे के समय ईस्ट इण्डिया कम्पनी के अनाज भंडारण के कारण 40 लाख लोग भूख से मर गये थे। समर्थन मूल्य कानून बनाने जैसे कृषि सुधारों से किसान का बिचौलियों और कम्पनियों द्वारा किया जा रहा अति शोषण बन्द हो सकता है और इस कदम से किसानों के आय में वृद्धि होगी। भारतीय किसान यूनियन आज दिनांक 14.09.2020 को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के माध्यम से निम्न मांग करती है-


 1. (अ) कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन एवं कृषि सेवा पर करार अध्यादेश 2020


 (ब) कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) अध्यादेश 2020


 (स) आवश्यक वस्तु अधिनियम संशोधन अध्यादेश 2020


 


 कृषि और किसान विरोधी तीनों अध्यादेशों को तुरंत वापिस लिया जाये।


 2. न्यूनतम समर्थन मूल्य को सभी फसलों पर (फल और सब्जी) लागू करते हुए कानून बनाया जाये। समर्थन मूल्य से कम पर फसल खरीदी हो अपराध की श्रेणी में शामिल किया जाये।


      


मनीष सिसौदिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए

नयी दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी सिसोदिया ने ट्वीट करके दी।


मनीष सिसोदिया ने ट्वीट में लिखा, 'हल्का बुख़ार होने के बाद आज कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने स्वयं को एकांतवास में रख लिया है। फिलहाल बुख़ार या अन्य कोई परेशानी नहीं है मैं पूरी तरह ठीक हूं। आप सब की दुआओं से जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर काम पर लौटूंगा।' 


आर एस एस जिला कार्यवाह के बड़े भाई का कोरोना से निधन

मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुज़फ्फरनगर के जिला कार्यवाह बृजेश कुमार जी के बड़े भाई ऊन निवासी मोहनलाल गोयल का कोरोना से मुज़फ्फरनगर मेडिकल में दुखद निधन हो गया। तमाम लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।


जिले में आज 116 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, कवाल जेल में मिले 34

मुजफ्फरनगर । जिले के कवाल में बनी अस्थाई जेल में फिर फूटा कोरोना बम, आज फिर मिले 34 पॉजिटिव। आज कुल 116 कोरोना पॉजिटिव पाए गए ,  78 पॉजिटिव ठीक हुए। अब तक जनपद में 2262 संक्रमित ठीक हो चुके है


 Rtpcr-- सैंपल प्राप्त-337


आज पॉजिटिव-- 116


02 Rtpcr


108 Rapid antigen test 


05 Pvt Lab


01 ट्रू नॉट


= 116


----------------------


 


आज ठीक/डिस्चार्ज -78


टोटल डिस्चार्ज- 2262


जानिए कहाँ से कितने मिले :- एमएमयू स्टाफ 1, मीका विहार 3, कड़िया वाटिका 1, पारसनाथ 1, रामपुरी 5, चरण सिंह कॉलोनी 1, लद्दावाला 1, साउथ सिविल लाइन 2, जनकपुरी 1, पोस्ट ऑफिस 1, कच्ची सड़क 1, मीनाक्षीपुरम 1, इंद्रा कॉलोनी 1, ब्रह्मपुरी 1, नॉर्थ सिविल लाइन 1, थाना सिविल लाइन 1, वकील रोड 1, जानसठ रोड 1, एसबीआई कचहरी 1, गांधी कॉलोनी 2, नई मंडी 3, अग्रसेन विहार 3, संतोष विहार 1, कृष्णापुरी 1, पुलिस लाइन 1, गंगा विहार 1, गांधी नगर 3, अल्मासपुर 3, शांति नगर 2, मोरना 1, रेहकड़ा 2, जॉली 1, भोपा 1, जानसठ 1, अस्थायी कवाल जेल 34, भलेड़ी 1, टिकोला 5, मकशुदाबाद 1, मलेंडी 1, पीएचसी मीरापुर 1, खतौली 3, खेड़ी दुधेड़ी 2, बरवाला 1, बुढ़ाना 1, पचाला 1, मिडकली 1, नगर पंचायत 4, थाना चरथावल 3, सलेमपुर 1, गड़ी बहादुरपुर 1, पुरबालियान 3


टोटल एक्टिव केस- 1101 चरथावल थाने से  एसओ पॉजिटिव मिलनेेे के बाद आज हुई जांच में 3 पुलिसकर्मी  पॉजिटिव पाए गए कव्वाल की अस्थाई जेल में भी 34 नए कोरोना पॉजिटिव मिले एसबीआई कचहरी मैं 1 सिविल लाइन थाना 1 डाक घर में 1


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...