सोमवार, 14 सितंबर 2020

दूसरे को फंसाने के चक्कर में खुद फंसा

मुजफ्फरनगर। दूसरे को फंसाने की साजिश रचने वाला खुद फंस गया। 


गत 12 सितंबर को आशु पुत्र जयकार सिंह द्वारा गोली मारने के सम्बन्ध में थाना सिखेडा पर CN-147/20 US-307 IPC बनाम अनार सिंह पंजीकृत कराया था। वर्ष 2018 में अनार सिंह के पुत्र की हत्या कर दी गयी थी जिसमें आशु उपरोक्त नामजद अपराधी था। 


विवेचना के दौरान आशु घटनास्थल को बार-बार बदलता रहा तथा सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया गया कि अनार सिंह द्वारा पंजीकृत कराये गये हत्या के अभियोग का बदला लेने के लिए उसने स्वंय ही अपने पैर में गोली मारकर झूठी घटना बनाकर अभियोग पंजीकृत कराया। आशु(अभियुक्त) की निशानदेही से तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किया गया है।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम आशु पुत्र जयकार सिंह निवासी ग्राम भट़ोड़ा थाना सिखेड़ा मुजफ्फरनगर है। 


अभियुक्त के विरुद्ध आयुद्ध अधि0 तथा झूठा मुकदमा लिखाने के संबंध में धारा- 182/211 IPC के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

गुंडई का वीडियो : टोल प्लाजा पर आर्मी के जवान के साथ कि मारपीट

मेरठ। सिवाया टोल प्लाजा पर आर्मी के जवान के साथ कि मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गयामेरठ- आर्मी जवान को पीटने के मामले में पुलिस न...