सोमवार, 20 नवंबर 2023

शिवसेना क्रान्तिसेना ने निकाली हुंकार रैली

 


मुजफ्फरनगर । क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के आह्वान पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने आज सनातन हिन्दू धर्म के विरुद्ध बयान बाजी करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवही , मुस्लिम जनसंख्या पर नियंत्रण,बेसहारा गोवंश के आश्रय स्थल , देश में समान नागरिक कानून लागू करने ,आयुष्मान कार्ड परिवार नियोजन का पालन करने वाले परिवारों पर लागू करने की मांग को लेकर विशाल प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को ज्ञापन प्रेषित किया प्रदेश महासचिव मनोज सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ योगेंद्र शर्मा मंडल अध्यक्ष शरद कपूर किसान क्रान्ति सेना मण्डल अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह,पूनम अग्रवाल महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आदि के नेतृत्व मे पार्टी कार्यकर्ता टाउन हॉल में एकत्रित हुए जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्रांतिसेना नेताओं ने कहा कि देश और प्रदेश में हिंदूवादी सरकार होने के बावजूद सनातन धर्म के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी जारी है और बेसहारा गौवंश कूड़ा करकट खाने को मजबूर है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बेसहारा गौवंश फसलों को उजाड़ रहा है देश में आज तक समान नागरिक कानून लागू नहीं हुआ, और मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या लगातार विभाजनकारी रूप धारण कर चुकी हैं और कथित हिंदूवादी सरकार के प्रतिनिधि मौन धारण किये हुए है, इस अवसर पर किसान क्रांति सेना के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह क्रांति सेना जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल, क्रांति सेना सहारनपुर मंडल अध्यक्ष पूनम अग्रवाल क्रांति सेना महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी शिवसेना जिला प्रमुख मुकेश त्यागी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल,  और बाबा कुशल प्रदेश सचिव शिवसेना , विजय मोहन युवा जिलाध्यक्ष बिजनौर  आदि ने सम्बोधित किया बाद मे सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जुलुस के रूप मे मालवीय चौक, अंसारी रोड, नावल्टी चौक, रुड़की रोड, शिव चौक, कोर्ट रोड होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुचे जहा कार्यकर्ताओ ने सनातन विरोधियो के विरुद्ध जोरदार नारे बाजी की और जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के प्रतिनिधि बनकर आए सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया इस अवसर पर मुख्य रूप से उद्योग व्यापार जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौहान अमित गुप्ता जिला प्रभारी शिवसेना,जितेन्द्र गोस्वामी जिलाध्यक्ष युवा क्रान्ति सेना, ओंकार पण्डित,राजेश कश्यप शिवसेना नेता संजीव वर्मा,अनुज चौधरी, अवनीश चौहान, उज्जवल शर्मा शैलेंद्र शर्मा दयाराम विजय पाल, प्रवीण शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, ललित रोहेला , मनोज चौधरी, बसन्त कश्यप, शैंकी शर्मा, हेमंत शर्मा शिवम पंडित रोहित धीमन,सचिन जोगी, नरेश सैनी दीपक धीमन अर्जुन मलिक अजय सैनी बृजपाल कश्यप रूपराम क्षयप, पिंकू नावला, अंकित योगेंद्र बिहार अनिल कश्यप मंगतराम बलजीत भगत जी आशीष नेहा गोयल, मानसी अनोखी सपना रानी उर्मिला संगीता अनीता अनिल सरिता शर्मा सविता गौतम पूजा मनोरमा और निधि हिमानी ओमवती आदि उपस्थित रहे। 

भाजपा के संगठन में भारी फेरबदल


लखनऊ । यूपी बीजेपी में ज़िला और क्षेत्रीय प्रभारी बदले गये। 

सुभाष यदुवंशी को पश्चिम क्षेत्र की कमान सौपी गई है। अवध क्षेत्र के प्रभारी संजय राय को बनाया गया है। ब्रज क्षेत्र में संतोष सिंह और काशी क्षेत्र का प्रभारी अमरपाल मौर्य को बनाया गया है। 

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 *आज का पंचांग*



*दिनाँक:-20/11/2023, सोमवार*

*अष्टमी, शुक्ल पक्ष,*

*कार्तिक*

(समाप्ति काल)


तिथि———– अष्टमी 27:15:46 तक

पक्ष———————— शुक्ल

नक्षत्र———– धनिष्ठा 21:24:56

योग————– ध्रुव 20:33:54

करण——- विष्टि भद्र 16:18:44

करण————– बव 27:15:46

वार———————– सोमवार

माह———————– कार्तिक

चन्द्र राशि—— मकर 10:06:39

चन्द्र राशि—————– कुम्भ

सूर्य राशि—————– वृश्चिक

रितु————————- हेमंत

आयन—————– दक्षिणायण

संवत्सर——————- शोभकृत

संवत्सर (उत्तर)——————-पिंगल

विक्रम संवत—————- 2080

गुजराती संवत————– 2080

शक संवत—————— 1945

कलि संवत—————– 5124

सूर्योदय————— 06:44:46

सूर्यास्त—————- 17:24:27

दिन काल————- 10:39:41

रात्री काल———— 13:21:05

चंद्रोदय—————- 12:58:40

चंद्रास्त—————- 24:14:18

लग्न—-वृश्चिक 3°15′ , 213°15′

सूर्य नक्षत्र—————–विशाखा

चन्द्र नक्षत्र—————— धनिष्ठा

नक्षत्र पाया——————– ताम्र


*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 🚩💮🚩*


राहू काल 08:05 – 09:25 अशुभ

यम घंटा 10:45 – 12:05 अशुभ

गुली काल 13:25 – 14: 45अशुभ

अभिजित 11:43 – 12:26 शुभ

दूर मुहूर्त 12:26 – 13:09 अशुभ

दूर मुहूर्त 14:34 – 15:17 अशुभ

वर्ज्यम 28:12* – 29:42* अशुभ


🚩पंचक 10:07 – अहोरात्र अशुभ


*💮दिशा शूल ज्ञान————-पूर्व*

परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा काजू खाके यात्रा कर सकते है l

इस मंत्र का उच्चारण करें-:

*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*

*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*



*🚩भद्रा वास एवं फल -:*


*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*

*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*


सांय 16:18 तक समाप्त


मृत्यु लोक = सर्वकार्य विनाशिनी


*💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮*


*गोपाष्टमी*


*दुर्गाष्टमी*


*पुष्कर जी मेला प्रारम्भ*


*💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮*


जन्ममृत्युं हि यात्येको भुनक्त्येकं शुभाशुभम् ।

नरकेषु पतत्येक एको याति परां गतिम् ।।

।। चा o नी o।।


जब आप सफ़र पर जाते हो तो विद्यार्जन ही आपका मित्र है. घर में पत्नी मित्र है. बीमार होने पर दवा मित्र है. अर्जित पुण्य मृत्यु के बाद एकमात्र मित्र है.


*🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩*


गीता -: सांख्ययोग अo-02


नासतो विद्यते भावो नाभावो विद्यते सतः ।

उभयोरपि दृष्टोऽन्तस्त्वनयोस्तत्वदर्शिभिः ॥,


असत्‌ वस्तु की तो सत्ता नहीं है और सत्‌ का अभाव नहीं है।, इस प्रकार इन दोनों का ही तत्व तत्वज्ञानी पुरुषों द्वारा देखा गया है॥,16॥,


*💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा।


🐂वृष

कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें। उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ।


👫मिथुन

बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम न लें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक चिंताएँ दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


🦀कर्क

भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। निवेश व नौकरी लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक समाचार मिलेंगे।


🐅सिंह

उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।


🙎‍♀️कन्या

अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।


🙎‍♀️तुला

चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएँगे।


🦂वृश्चिक

राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी। व्यापार अच्छा चलेगा।


🏹धनु

रोमांस में समय बीतेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। धनार्जन होगा।


🐊मकर

दिन प्रेमभरा गुजरेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएँगे। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।


🍯कुंभ

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं।


🐟मीन

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।

तुलसी विवाह : कार्तिक शुक्ला नवमी को हुआ द्वापरयुग का प्रारम्भ


 🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴🪴

🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃🍃


*【तुलसी विवाह-24नवम्बर को】*


*(🌱आईये जानते हैं -तुलसी विवाह  की सम्पूर्ण विधि एवं महिमा)*🌱


*ब्रह्मा जी कहते हैं - कार्तिक शुक्ला नवमी को द्वापरयुग का प्रारम्भ हुआ है।* 


*अत: वह तिथि दान और उपवास में क्रमशः पूर्वाह्नव्यापिनी तथा पराह्वव्यापिनी हो तो ग्राह्य है।*


*इसी तिथि को (नवमी से एकादशी तक) मनुष्य शास्त्रोक्त विधि से तुलसी के विवाह का उत्सव करे तो उसे कन्यादान का फल होता है।* 


*पूर्वकाल में कनक की पुत्री किशोरी ने एकादशी तिथि में सन्ध्या के समय तुलसी की वैवाहिक विधि सम्पन्न की।* 


*इससे वह किशोरी वैधव्य दोष से मुक्त हो गयी। अब मैं उसकी विधि बतलाता हूँ : -*


*एक तोला सुवर्ण की भगवान् विष्णु की सुन्दर प्रतिमा तैयार करावे अथवा अपनी शक्ति के अनुसार आधे या चौथाई तोले की ही प्रतिमा बनवा ले।* 


*फिर तुलसी और भगवान् विष्णु की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा करके स्तुति आदि के द्वारा भगवान् को उठावे।* 


*पुनः पुरुषसूक्त के मन्त्रों द्वारा षोडशोपचार से पूजा करे।*


*पहले देश – काल का स्मरण करके गणेश पूजन करे, फिर पुण्याहवाचन कराकर नान्दी श्राद्ध करे।* 


*तत्पश्चात् वेदमन्त्रों के उच्चारण और बाजे आदि की ध्वनि के साथ भगवान् विष्णु की प्रतिमा को तुलसी जी के निकट लाकर रखे।* 


*प्रतिमा को वस्त्रों से आच्छादित किये रहे। उस समय भगवान् का इस प्रकार आवाहन करे* 


आगच्छ भगवन् देव अर्चयिष्यामि केशव। तुभ्यं दास्यामि तुलसी सर्वकामप्रदो भव॥ 


*'भगवान् केशव ! आइये, देव ! मैं आपकी पूजा करूँगा। आपकी सेवा में तुलसी को समर्पित करूँगा। आप मेरे सम्पूर्ण मनोरथों को पूर्ण करें।'* 


*इस प्रकार आवाहन के पश्चात् तीन-तीन बार अर्घ्य, पाद्य और विष्टर का उच्चारण करके इन्हें बारी-बारी से भगवान् को समर्पित करे।* 


*फिर आचमनीय पद का तीन बार उच्चारण करके भगवान् को आचमन करावे। इसके बाद कांस्य के पात्र में दही, घी, और मधु रखकर उसे कांस्य के पात्र से ही ढक दे तथा भगवान् को अर्पण करते हुए इस प्रकार कहे - 'वासुदेव!* 


*आपको नमस्कार है, यह मधुपर्क ग्रहण कीजिये।'* 


*तदनन्तर हरिद्रालेपन और अभ्यङ्ग-कार्य सम्पन्न करके गोधूलि की बेला में तुलसी और श्रीविष्णु का पूजन पृथक्-पृथक् करना चाहिये।* 


*दोनों को एक-दूसरे के सम्मुख रखकर मङ्गल-पाठ करे।* 


*जब भगवान् सूर्य कुछ-कुछ दिखायी देते हों, तब कन्यादान का सङ्कल्प करे।* 


*अपने गोत्र और प्रवर का उच्चारण करके आदि की तीन पीढ़ियों का भी आवर्तन करे।* 


*तत्पश्चात् भगवान् से इस प्रकार कहे* 


अनादिमध्यनिधन त्रैलोक्यप्रतिपालक। इमां गृहाण तुलसी विवाहविधिनेश्वर ॥ पार्वतीबीजसम्भूतां वृन्दाभस्मनि संस्थिताम्। अनादिमध्यनिधनां वल्लभां ते ददाम्यहम्।। पयोघटैश्च सेवाभिः कन्यावद्धिता मया। त्वत्प्रियां तुलसी तुभ्यं ददामि त्वं गृहाण भोः॥ 


*'आदि, मध्य और अन्त से रहित त्रिभुवनप्रतिपालक परमेश्वर! इस तुलसी को आप विवाह की विधि से ग्रहण करें।* 


*यह पार्वती के बीज से प्रकट हुई है, वृन्दा की भस्म में स्थित रही है तथा आदि, मध्य और अन्त से शून्य है। आपको तुलसी बहुत ही प्रिय है, अत: इसे मैं आपकी सेवा में अर्पित करता हूँ।* 


*मैंने जल के घड़ों से सींचकर और अन्य प्रकार की सेवाएँ करके अपनी पुत्री की भाँति इसे पाला, पोसा और बढ़ाया है, आपकी प्रिया तुलसी मैं आपको ही दे रहा हूँ। प्रभो ! आप इसे ग्रहण करें।'* 


*इस प्रकार तुलसी का दान करके फिर उन दोनों (तुलसी और विष्णु) - की पूजा करे।* 


*विवाह का उत्सव मनाये।* 


*सबेरा होने पर पुनः तुलसी और विष्णु का पूजन करे।* 


*अग्नि की स्थापना करके उसमें द्वादशाक्षर मन्त्र से खीर, घी, मधु और तिल मिश्रित हवनीय द्रव्य की एक सौ आठ (१०८) आहुति दे।* 


*फिर “स्विष्टकृत्' होम करके पूर्णाहुति दे।* 


*आचार्य की पूजा करके होम की शेष विधि पूरी करे।* 


*उसके बाद भगवान् से इस प्रकार प्रार्थना करे*


*'देव ! प्रभो !! आपकी प्रसन्नता के लिये मैंने यह व्रत किया है। जनार्दन ! इसमें जो न्यूनता हो, वह आपके प्रसाद से पूर्णता को प्राप्त हो जाय।'* 


*यदि द्वादशी में रेवती का चौथा चरण बीत रहा हो तो उस समय पारण न करे।* 


*जो उस समय भी पारण करता है, वह अपने व्रत को निष्फल कर देता है।* 


*भोजन के पश्चात् तुलसी के स्वत: गलकर गिरे हुए पत्तों को खाकर मनुष्य सब पापों से मुक्त हो जाता है। भोजन के अन्त में ऊख, आँवला और बेर का फल खा लेने से उच्छिष्ट-दोष मिट जाता है।*


*तदनन्तर भगवान् का विसर्जन करते हुए कहे* 


*'भगवन् ! आप तुलसी के साथ वैकुण्ठधाम में पधारें। प्रभो ! मेरे द्वारा की हुई पूजा ग्रहण करके आप सदा सन्तुष्ट रहें।'* 


*इस प्रकार देवेश्वर विष्णु का विसर्जन करके मूर्ति आदि सब सामग्री आचार्य को अर्पण करे। इससे मनुष्य कृतार्थ हो जाता है।* 


*कार्तिक शुक्लपक्ष में एकादशी को प्रात:काल विधि पूर्वक स्नान करके पाँच (५) दिन का व्रत ग्रहण करे।* 


*बाणशय्यापर सोये हुए महात्मा भीष्म ने राजधर्म, मोक्षधर्म, और दानधर्म का वर्णन किया, जिसे पाण्डवों के साथ ही भगवान् श्रीकृष्ण ने भी सुना।* 


*उससे प्रसन्न होकर भगवान् वासुदेव ने कहा - 'भीष्म ! तुम धन्य हो, धन्य हो, तुमने धर्मों का स्वरूप अच्छी तरह श्रवण कराया है।* 


*कार्तिक की एकादशी को तुमने जल के लिये याचना की और अर्जुन ने बाण के वेग से गङ्गाजल प्रस्तुत किया, जिससे तुम्हारे तन, मन, प्राण सन्तुष्ट हुए।* 


*इसलिये आज से लेकर पूर्णिमा तक तुम्हें सब लोग अर्घ्यदान से तृप्त करें और मुझको सन्तुष्ट करनेवाले इस भीष्मपञ्चक नामक व्रत का पालन प्रतिवर्ष करते रहें।'* 


*निम्नाङ्कित मन्त्र पढ़ कर सव्यभाव से महात्मा भीष्म के लिये तर्पण करना चाहिये। यह भीष्मतर्पण सभी वर्गों के लोगों के लिये कर्तव्य है [*]।*


[*] सव्येनानेन मन्त्रेण तर्पणं सार्चवर्णिकम्। (स्क० पु० वै० का० मा० ३२। १०) 


*मन्त्र इस प्रकार है :--* 


सत्यव्रताय शुचये गाङ्गेयाय महात्मने। भीष्मायैतद् ददाम्यय॑माजन्मब्रह्मचारिणे ॥ 


*'आजन्म ब्रह्मचर्य का पालन करने वाले परम पवित्र सत्यव्रतपरायण गङ्गानन्दन महात्मा भीष्म को मैं यह अर्घ्य देता हूँ।'* 


*जो मनुष्य पुत्र की कामना से स्त्री सहित भीष्मपञ्चक व्रत का पालन करता है, वह वर्ष के भीतर ही पुत्र प्राप्त करता है।* 


*जो भीष्मपञ्चक व्रत का पालन करता है, उसके द्वारा सब प्रकार के शुभकृत्यों का पालन हो जाता है। यह महापुण्यमय व्रत महापातकों का नाश करनेवाला है।* 


*अतः मनुष्यों को प्रयत्नपूर्वक इसका अनुष्ठान करना चाहिये। इसमें भीष्मजी के लिये जलदान और अर्घ्यदान विशेष यत्न से करना चाहिये।* 


*जो नीचे लिखे मन्त्र से भीष्मजी के लिये अर्घ्यदान करता है, वह मोक्ष का भागी होता है।* 


*अर्घ्य-मन्त्र:--* 


वैयाघ्रपदगोत्राय साङ्कतप्रवराय च। अपुत्राय ददाम्येतदुदकं भीष्मवर्मणे॥ वसूनामवताराय शन्तनोरात्मजाय च। अर्घ्यं ददामि भीष्माय आजन्मब्रह्मचारिणे ॥ 


*'जिनका व्याघ्रपद गोत्र और साङ्कत प्रवर है, उन पुत्र रहित भीष्मवर्मा को मैं यह जल देता हूँ। वसुओं के अवतार, शन्तनु के पुत्र, आजन्म ब्रह्मचारी भीष्म को मैं अर्घ्य देता हूँ।* 


*पञ्चगव्य, सुगन्धित चन्दन के जल, चन्दन, उत्तम गन्ध, और कुङ्कम के द्वारा भक्तिपूर्वक सर्वपापहारी श्रीहरि का पूजन करे।*


*कर्पूर और खस मिले हुए कुङ्कम से भगवान् गरुडध्वज के अङ्गों में लेप करे।* 


*सुन्दर पुष्प एवं गन्ध, धूप आदि के द्वारा भगवान् की अर्चना करे।* 


*पाँच (५) दिनों तक भगवान् के समीप दिन-रात दीपक जलाता रहे।* 


*देवाधिदेव भगवान् के लिये उत्तम-से-उत्तम नैवेद्य निवेदन करे।* 


*इस प्रकार भगवान् की पूजा-अर्चा, ध्यान और नमस्कार के पश्चात् 'ॐ नमो वासुदेवाय' इस मन्त्र का एक सौ आठ (१०८) बार जप करे।* 


*फिर घी मिलाये हुए तिल, चावल और जौ आदि के द्वारा स्वाहा विशिष्ट षडक्षर (ॐ रामाय नमः) मन्त्र से आहुति दे।* 


*इसके बाद सायं-सन्ध्या करके भगवान् विष्णु को प्रणाम करे तथा पूर्ववत् मन्त्र जप कर धरती पर ही शयन करे।* 


*भक्तिपूर्वक भगवान् मे ही मन को लगावे।* 


*व्रत के समय बुद्धिमान् पुरुष ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए पापपूर्ण विचार तथा पाप के कारण भूत मैथुन का परित्याग करे।* 


*शाकाहार तथा मुनियों के अन्न से निर्वाह करते हुए सदा भगवान् विष्णु के पूजन में तत्पर रहे।* 


*रात्रि में पञ्चगव्य लेकर भोजन करे। इस प्रकार भलीभाँति व्रत को समाप्त करे।* 


*ऐसा करने से मनुष्य शास्त्रोक्त फल को पाता है। स्त्रियों को अपने पति की आज्ञा लेकर पुण्य की वृद्धि करनी चाहिये।* 


*विधवाओं को भी मोक्षसुख की वृद्धि के लिये व्रत का अनुष्ठान करना चाहिये।* 


*पहले अयोध्यापुरी में कोई अतिथि नाम के राजा हो गये हैं।* 


*उन्होंने वसिष्ठजी के वचन से इस परम दुर्लभ व्रत का अनुष्ठान किया था, जिससे इस लोक में सम्पूर्ण भोगों का उपभोग करके अन्त में वे भगवान् विष्णु के परम धाम में गये।* 


*इस प्रकार नियम, उपवास और पञ्चगव्य से तथा दूध, फल, मूल एवं हविष्यके आहार से निर्वाह करते हुए भीष्मपञ्चकव्रत का पालन करे।* 


*पौर्णमासी | आने पर पहले के समान पूजन करके ब्राह्मणों को भोजन करावे और बछड़ेसहित गौ का दान करे।* 


*एकादशी से लेकर पूर्णिमा तक पाँच दिनों का भीष्मपञ्चकव्रत समस्त भूमण्डल में प्रसिद्ध है।* 


*अन्न भोजन करनेवाले पुरुष के लिये यह व्रत नहीं कहा गया है, इसमें अन्न का निषेध है। इस व्रत का पालन करने पर भगवान् विष्णु शुभ फल प्रदान करते हैं।*

🪐🪐🪐🪐🪐🪐🪐🪐🪐🪐🪐

रविवार, 19 नवंबर 2023

मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध हड्डी विशेषज्ञ के अस्पताल में चलती लोहे की ट्रेडिंग फर्म


 मुजफ्फरनगर। बालाजी चौक स्थित श्रीरामा-कृष्णा हॉस्पिटल में लोहे की ट्रेडिंग की फर्म पकड़ी गई है। इस फर्म में बीते छह माह में दस करोड़ से अधिक का लेन-देन हुआ है।

जीएसटी के छह अधिकारियों की टीम ने शाम के समय हॉस्पिटल में डेरा डाल लिया और रिकाॅर्ड कब्जे में ले लिया है। पूरी रात जांच चलने की संभावना है। जीएसटी एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्रा ने बताया कि श्रीरामा-कृष्णा के नाम से हॉस्पिटल के अंदर ही फरवरी 2023 में सेंट्रल जीएसटी का रजिस्ट्रेशन लिया गया है। मुजफ्फरनगर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने मौके का निरीक्षण किए बिना ही रजिस्ट्रेशन कर दिया। इस फर्म के नाम से बीते छह माह में दस करोड़ का लेन-देन हुआ है। जीएसटी का कोई पैसा जमा नहीं किया गया।

जांच में सामने आया तो पूरा विभाग सकते में हैं। हॉस्पिटल के अंदर एक छोटा सा ऑफिस लोहे की फर्म का बनाया गया है। फर्म के पास लोहा उतारने और बेचने का कोई स्थान नहीं है। इससे लगता है कि कागजों पर ही इसका संचालन हो रहा है। 

विभाग के छह अधिकारी इस पूरे मामले की जांच में लगाए गए हैं। जांच पूरी रात चलेगी। प्रथम दृष्टया यहां अवैध कारोबार मिला है। कितनी कर चोरी हुई है यह पूरी कार्रवाई के बाद ही सामने आएगा।


चिकित्सक पर हमला कर घायल किया



मुजफ्फरनगर । भोपा में आधा दर्जन लोगों ने चिकित्सक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। वह अपने चाचा के मेडिकल स्टोर पर खड़े थे तभी उनपर हमला किया गया। हमले में चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चिकित्सक को थाने लेकर पहुंचे परिजन, की कार्यवाही की मांग की। पुलिस मामले में कार्यवाही में जुटी हुई है। 

आधा दर्जन चौकी प्रभारियों समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले


मुजफ्फरनगर । एसएसपी संजीव सुमन ने आधा दर्जन चौकी प्रभारियों समेत कई पुलिसकर्मियों को स्थानांतरित कर दिया है। पुरकाजी थाने के कमहेड़ा चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार साकेत सिविल लाइन चौकी प्रभारी बनाए गए हैं। Ssi बुढाना रविन्द्र सिंह बुढाना कस्बा प्रभारी बनाये गए। 
नई मंडी थाने के बीबीपुर चौकी प्रभारी जयप्रकाश भास्कर टीपी नगर चौकी प्रभारी बनाए गए हैं। 
सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार खतौली थाने के भंगेला चौकी प्रभारी बनाए गए। 
सिविल लाइन साकेत चौकी पर भारी प्रशांत गिरी शाहपुर थाने के कस्बा इंचार्ज बनाए गए। सब इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह संभलहेड़ा चौकी प्रभारी बनाए गए। सब इंस्पेक्टर रविंदर सिंह बीबीपुर मंडी चौकी प्रभारी बनाए गए। Ssi भोपा जितेंद्र सिंह कमहेड़ा चौकी प्रभारी बनाये गए। शाहपुर कस्बा इंचार्ज नितिन शहर कोतवाली भेजे गए। सब इंस्पेक्टर राम खिलाड़ी शर्मा को संभलहेड़ा चौकी से हटाया गया है। भंगेला चौकी प्रभारी मदन पाल सिंह को बुढ़ाना थाना भेजा गया। पुलिस लाइन से सब इंस्पेक्टर राजकुमार नादर मंसूरपुर थाना भेजे गए। 
पुलिस लाइन से सब इंस्पेक्टर रामसेवक भारती खतौली थाना भेजे गए। पुलिस लाइन से सब इंस्पेक्टर राजपाल सिंह बुढ़ाना थाना भेजे गए।

चक दे इंडिया : समर्पित महिला शक्ति का नारा है, विश्व कप हमारा है


मुजफ्फरनगर। समर्पित महिला शक्ति की सदस्याओं ने विश्व कप फाइनल में भारत की विजय के लिए विशेष प्रार्थना की सभी सदस्यों ने भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों के बीच ईश्वर से प्रार्थना की कि विश्वकप में इस अद्भुत विजय यात्रा को  विश्व विजय द्वारा ही पूर्ण किया जाए

      सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि रात्रि में भारत की जीत के बाद नगर की हृदयस्थली शिव चौक पर एकत्र होकर जश्न मनाया जाएगा

हाफ़िज़ सईद के साढू जैश आतंकवादी की कराची में हत्या


 कराची। पाकिस्तान में जैश आतंकवादी व हाफ़िज़ सईद के साढू ताज मुहम्मद की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। पाकिस्‍तान के बारा में अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। वह मोस्ट वांटेड जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी अब्दुल रऊफ असगर का रिश्तेदार और दाहिना हाथ था। असगर कई आतंकी घटनाओं में शामिल है। वह टायलेट के लिए कार से उतरा था। इस तभी उसे गोली मारकर हत्या कर दी गई।

गो तस्कर मुठभेड़ में पुलिस की गोली का शिकार


रामपुर । शनिवार देर रात पुलिस ने एनकाउंटर में एक बदमाश को मार गिराया। उसका साथी बदमाश गोली लगने के बाद घायल हो गया। पुलिस के अनुसार घेराबंदी के दौरान बदमाशों की कार खाई में पलट गई। बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में 2 बदमाशों को गोली लगी। उन्हें पकड़कर अस्पताल ले जाया गया। जहां एक बदमाश की मौत हो गई। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। मुठभेड़ थाना पटवाई क्षेत्र में हुई है। रात करीब 12:30 बजे थाना पटवाई पुलिस को मुरादाबाद से कुछ गोकशों के आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया।


आज का पंचाग एवँ राशिफल

 आज का पंचाग

*१९ नवम्बर २०२३*



सम्वत् -२०८०

सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।

सूर्यगति – दक्षिणायन |

मास – कार्तिक।

पक्ष – शुक्ल।

ऋतु – हेमन्त।

दिन – रविवार।

तिथि – षष्ठी प्रातः – ०७:५४ मि. तक उपरांत सप्तमी।

नक्षत्र – श्रवण रात्रि – ११:५६ मि. तक उपरांत धनिष्ठा।

योग – वृद्धि रात्रि – ०१:१३ मि. तक उपरांत ध्रुव।

पंचक – नहीं है।

भद्रा – स्वर्ग की रात्रिशेष – ०५:४० मि. से है।

मृत्युबाण – नहीं है।

मूल – नहीं है।

चंद्र राशि – मकर।

सूर्य राशि – वृश्चिक।

सूर्य नक्षत्र – विशाखा।

दिशाशूल – पूर्व में।

अभिजित मुहूर्त – नहीं है।

राहुकाल – सायं – ०४:३१ मि. से ०६:०१ मि. तक।

सूर्योदय – ०६:४२ मि.।

सूर्यास्त – ०५:२६ मि.।

व्रत – सूर्य षष्ठी (डाला छठ)।

पर्व – सूर्य षष्ठी (डाला छठ)।


*आज विशेष -* *सूर्य षष्ठी (डाला छठ),यह षष्ठी सप्तमी युक्त ग्रहण करने योग्य होती है,स्कन्द षष्ठी,प्रतिहार षष्ठी,अरुणोदय के समय द्वितीय अर्घ्य,सायंकाल सूर्य अर्घ्यदान,सहस्त्रार्जुन (सहस्त्रबआहु) जयन्ती (जायसवाल समाज),कल्पादि सप्तमी,भद्रा स्वर्ग की रात्रिशेष – ०५:४० मि. से,द्विपुष्कर योग रात्रि – ११:५६ मि. से रात्रिशेष – ०५:४० मि. तक,रवियोग रात्रि – ११:५६ मि. तक।*



*कल विशेष -* *प्रातः सूर्य षष्ठी (डाला छठ) व्रत का पारण,गोपाष्टमी,गायों का अलंकार पूजन आदि,अयोध्या मथुरा परिक्रमा रात्रि – ०३:२० मि. से,अनुराधा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश रात्रि – ०८:१९ मि. से,पंचक प्रारंभ दिन – ११:०९ मि. से,भद्रा स्वर्ग की दिन – ११:०९ मि. तक उपरांत मृत्युलोक की सायं – ०४:३१ मि. तक।*


राशिफल

मेष राशि – आज कार्यों में रुकावट आ सकती है।कार्यस्थल पर सावधानी बरतें।अपने से बड़ों के प्रति समर्पित रहें,परन्तु शत्रुओं से सावधान भी रहें|


वृष राशि – आज मांगलिक कार्यों में खर्च होगा परन्तु विरोधी सक्रिय रहेगें।कारोबार में विस्तार होगा।नए मित्र बनेंगे जो बाद में लाभकारी सिद्ध होंगे।धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।


मिथुन राशि – आज पारिवारिक सोहार्द बनाकर रखें।किसी की मदद से कार्य पूर्ण होंगे।व्यापार में परिवर्तन के योग है,सुखद समाचार प्राप्त होंगे।


कर्क राशि – आज अपने कार्य से खुश रहेंगे तथा समय के साथ स्थिति अनुकूल बनेगी।जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा।कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।


सिंह राशि – आज सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करें।व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा।नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।



कन्या राशि – आज समय अच्छा चल रहा है।सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा।महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकते हैं।नेत्र में पीड़ा हो सकती है।


तुला राशि – आज समय का ध्यान रखें।परिवारजनों के सहयोग से कार्य संपन्न होगा।जायदाद संबंधित मामले सुलझ सकते हैं।न्यायपक्ष मजबूत होगा।


वृश्चिक राशि – आज दिन भर आलस्य हावी रहेगा।जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें।लेन-देन मक सावधानी रखें।पुराने मित्रों से भेंट होगी।निवेश से लाभ संभव है।


धनु राशि – आज लाभ संभव है,जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आयेगा।वाहन सुख संभव है।यात्रा हो सकती है।शत्रुओं से सावधान रहें|


मकर राशि – आज अपनों से संबंध कमजोर होंगे।कार्य को करने से पहले समझें और समर्पित रहें,तो ही सफल होंगे।सतर्कता से निवेश करें।न्यायपक्ष कमजोर रहेगा।


कुंभ राशि – आज समय रहते कार्यों को पूर्ण करें।लंबे समय रुका कार्य पूर्ण होगा।मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।विवादों से बचें।


मीन राशि – आज कार्य आत्मविश्वास से पूर्ण करें।किसी बडे़ कार्य में सफलता मिलेगी।घरेलू खर्च बढ़ेंगे।पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है।जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

शनिवार, 18 नवंबर 2023

मुजफ्फरनगर बुढ़ाना सट्टेबाजी ना रोक पाने आरोप में थाना अध्यक्ष सहित तीन अन्य निलंबित


 मुजफ्फरनगर । कस्बा बुढाना मे अवैध रूप से चल रही सट्टे की खाई बाडी करने की शिकायत प्राप्त होने एवं अपने पदीय दायित्वो का निर्वहन न करते हुए राजकीय कर्तव्य के प्रति लापरवाही अनुशासनहीनता व स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप मे निरीक्षक श्री बृजेश कुमार शर्मा, उ0नि0 गजेन्द्र सिंह थाना बुढाना एवं उ0नि0 श्री निरंकार देव शर्मा व मुख्य आरक्षी मोनू राणा डायल 112 जनपद मु0नगर को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

जनपदीय पुलिस इस प्रकार के संगठित अपराध को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। क्रिकेट विश्वकप के फाईनल मैच के दौरान सट्टे की खाई बाडी करने वाले व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही हेतु कई टीमो का गठन किया गया है। इस प्रकार के अपराध मे सलिप्त अपराधियो व कर्मियो पर अत्यन्त कठोर कार्यवाही की जायेगी।

एस ओ जी पुलिस ने 14 सट्टेबाजों को पकड़ा है।

1 दीपक पुत्र सतपाल उम्र 32 वर्ष नि० मौ० दक्षिणी भटवाडा करना व थाना बुढाना नगर

2. प्रदीप पुत्र रतनलाल उम्र 35 वर्ष नि0 कृष्णापुरी बडौत रोड थाना बुढाना मुद्रनगर

3. सोनू पुत्र चतरसैन उम्र 29 वर्ष नि० मौ० पछाला करना व थाना बुढाना मु0नगर 4. गौरव पुत्र रोहताश उम्र 27 वर्ष नि० मौ० दक्षिणी भटवाडा करना व थाना बुढाना मु0नगर 5. सोनू पुत्र तेजपाल उम्र 32 वर्ष नि० मौ० दक्षिणी भटवाडा करना व थाना बुढाना मु0नगर 6. शाहबाज पुत्र इरफान उम्र 19 वर्ष नि0 सफीपुर पट्टी लुहसाना रोड कस्बा व थाना बुढाना 7. रोहित पुत्र प्रवीन उम्र 19 वर्ष नि0 मौ0 कृष्णापुरी कस्बा व थाना बुढाना मु0नगर

8. कैलाश उर्फ बिल्लू पुत्र तेजपाल उम्र 39 वर्ष नि0 दक्षिणी भटवाडा कस्बा व थाना बुढाना मुन

9. राशिद पुत्र इस्लाम उम्र 23 वर्ष नि0 ग्राम जौला कब्रिस्तान वाली मस्जिद के पास थाना बुढाना गुनगर

10. नईम पुत्र याकूब उम्र 35 वर्ष नि0 मौ0 बकसान ग्राम जौला थाना बुढाना मु0नगर

11. रामशरण पुत्र वेदप्रकाश उम्र 23 वर्ष नि0 ग्राम जौला थाना बुढाना मु0नगर

12. रवि पुत्र चतरसैन उम्र 37 वर्ष नि० पछाला करना व थाना बुढाना मु0नगर

13. शाहनवाज उर्फ छोटा पुत्र शरीफ उम्र 28 वर्ष नि० मौ० शफीपुर पट्टी करबा व थाना बुढाना

मुनगर

14. राशिद उर्फ काला पुत्र शरीफ उम्र 30 वर्ष नि० मौ० सफीपुर पट्टी करबा व थाना बुढाना मुनगर 

मुजफ्फरनगर बुढ़ाना और शाहपुर थाना प्रभारी बदले

मुजफ्फरनगर । एसएसपी संजीव सुमन के आदेश पर तेज तर्रार इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा शाहपुर से बुढ़ाना थाना प्रभारी बनाए गए।एसओजी फर्स्ट से सब इंस्पेक्टर अजय प्रसाद गोड़ शाहपुर थानाध्यक्ष बनाए गए।


मुजफ्फरनगर खाटूश्याम जी की शोभायात्रा के आगाज से शुरू होगा श्याम बाबा जन्मोत्सव , विशाल व् भव्य रूप में सजेंगे मुज़फ्फरनगर नरेश




मुज़फ्फरनगर । शहर में एक बार फिर से भगवान श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव अवसर पर शोभायात्रा एवं निशान यात्रा भव्य व विशाल रूप में निकाली जाएंगी। इस शुभ अवसर पर विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी भगवान श्री खाटूश्याम जी की शोभायात्रा 20 नवम्बर 2023 दिन सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से गणपति धाम मंदिर से प्रारम्भ होकर परम्परागत मार्ग नवीन मंडी स्थल (गुड मंडी) होते हुए राजबाहा रोड से नई मंडी बड़े डाकखाने के सामने से निकलकर गौशाला रोड़ से पुरानी गुड़ मंडी, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार, मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड होते हुए चौड़ी गली से गौशाला रोड़ से होकर भोपा पुल होते हुए नगर के मुख्य स्थानों से गांधी कॉलोनी नई मंडी वकील रोड से सीधे निकलकर पुल के नीचे की बायीं सड़क से निकलकर मंदिर पर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में दिल्ली का प्रसिद्ध बैंड हीरा सिंधी बाबा के रथ की आगवानी करेगा व अन्य 04 बैंड, ढोल, 10 झांकियाँ व बाबा श्याम का रथ हाथों से खींचा जायेगा। मथुरा वालों की प्रसिद्ध झांकियां भी इस यात्रा का आकर्षण रहेगी। इस अवसर पर यात्रा मार्ग को झंडों, तोरणों से सजाया जा रहा है।

उत्सव के दौरान प्रतिदिन बाबा के दरबार को कलकत्ता से मंगवाएं गए फूलों द्वारा सजाया जायेगा। दिनांक 21 नवम्बर दिन मंगलवार को मेहन्दी उत्सव मंदिर प्रांगण में सायं 7:00 बजे किया जायेगा। साथ ही 22 नवम्बर दिन बुधवार को मन्दिर प्रांगण में निशान वितरण कार्यक्रम किया जाएंगे। इसी के साथ 23 नवम्बर दिन बृहस्पति को सुबह 9:00 बजे एकादशी भव्य निशान यात्रा शिव चौक से प्रारम्भ होकर झांसी रानी टाऊन हॉल रोड़, भोपा पुल, गऊशाला रोड़, होती हुई मन्दिर पर सम्पन्न होगी। इसी दिन एकादशी श्याम कीर्तन रात्रि को 8:00 बजे से मंगला आरती तक सुप्रसिद्ध कलाकार रामकुमार लक्खा (टी सीरीज फेम गायक ) व मन्दिर के अन्य कलाकारों द्वारा बाबा का गुणगान किया जायेगा। स्वर लहरी रिदम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा की जायेगी। प्रेस वार्ता के दौरान मंदिर के संस्थापक संरक्षक उद्योगपति भीमसेन कंसल अनिल कंसल रजत गोयल रजत राठी प्रतीक कंसल अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

यूपी के सीओ की पत्नी की देहरादून में बेटे ने की हत्या


 देहरादून। डालनवाला थाना क्षेत्र में यूपी पुलिस के सीओ के बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 

डालनवाला थाना क्षेत्र में यूपी पुलिस के सीओ की पत्नी की हत्या हो गई। सीओ के बेटे ने ही अपनी मां को लोहे की रॉड से वार कर मार डाला। पुलिस ने सीओ के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। डालनवाला के बलबीर रोड स्थित जजेज कॉलोनी की भागीरथी एनक्लेव में हुई इस घटना से हर कोई अंचभित है। यहां पर सीओ मलखान सिंह का मकान है। सिंह इस वक्त मुरादाबाद में तैनात हैं। उन्होंने अपनी पत्नी बबीता (55) को फोन किया तो फोन नहीं उठा। उन्होंने पड़ोसियों को फोन किया तो वह भी घर पर कुछ नहीं देख पाए। इसके बाद मलखान सिंह खुद घर पर आ गए। उन्होंने दरवाजा खुलवाया तो उनके बेटे आदित्य ने दरवाजा खोला। देखा कि बाहर वाले बेडरूम में पत्नी बबीता की खून से लथपथ लाश पड़ी है। आदित्य की भी हाथ की नश काटी हुई थी। मलखान सिंह को समझते देर न लगी कि उनके बेटे ने ही हत्या की है।

मुजफ्फरनगर बेइज्जती का बदला लेने के लिए पांच साल के मासूम की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर । पडौसन से बेइज्जती का बदला लेने के लिए मासूम 5 वर्षीय बेटे को अपहरण कर मौत के घाट उतारने के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना ककरौली पुलिस द्वारा अभियुक्ता की निशादेही पर आलाकत्ल रस्सी, मृतक की चप्पल, टोपा आदि बरामद कर लिया है। थाना ककरौली पुलिस द्वारा आज हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए एक हत्याभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्ता की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ककरौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गत 11 नवंबर को अरसलान पुत्र शहजाद निवासी ग्राम तेवडा थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर घर के बाहर से गुम हो गया था। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना ककरौली पुलिस द्वारा तत्काल सुसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। 13 नवंबर को अरसलान उपरोक्त का शव ग्राम तेवडा तालाब के पास बरामद हुआ था। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु थाना ककरौली पर टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आज एक हत्याभियुक्ता को गिरफ्तार करते हुए उपरोक्त घटना का सफल अनावरण किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम/पता आसिफा पत्नी गय्यूर निवासी ग्राम तेवडा थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर है। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि मेरा और मेरी पडोसन दानिसता का घर आमने सामने है। दानिसता पिछले डेढ साल से उससे मनमुटाव रखती थी। वह जब भी उसके घर जाती तो वह हमेशा उसकी बेइज्जती करती थी। मेरे बच्चों को भी अपने बच्चों के साथ खेलने नहीं देती थी। कुछ दिन पहले मैं उसके घर गयी तो उसने मुझे धक्के मार कर घर से बाहर निकाल दिया  था। मैने उस दिन ही उससे बदला लेने का मन बना लिया था। गत 11 नवंबर को अरसलान घर से बाहर खेलने के निकला जैसे ही वह मेरे घर के पास आया तो उसने मौका देखकर उसका हाथ पकडा और घर के अन्दर ले गयी और रात मे मौका देखकर अरसलान को दूसरे कमरे में ले जाकर रस्सी से गला घोंटकर मार दिया तथा उसकी लाश को दो कट्टों में भर कर तालाब के किनारे फेंक आयी थी।

नाबालिग से छेड़छाड़ में दो साल की सजा


मुजफ्फरनगर । जानसठ क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी गुलशन को *पॉक्सो कोर्ट न्यायालय 2 न्यायाधीश अंजनी कुमार सिंह जी* ने सुनाई 2 साल कठोर कारावास की सजा व ₹5000 जुर्माना *अभियोजन की ओर से शासकीय अधिवक्ता विनय कुमार अरोरा व दीपक गौतम* के द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। 
गत 2016 को थाना jansath के एक गाँव मे एक नाबालिग लकड़ी को छेडछाड कर परेशान कर भाई व उसकी हत्या की धमकी के आरोपी गुलशन पुत्र  वेदप्रकाश को दो वर्ष की सजा व 5 हजार रुपये का जुर्माना किया गया हे जुर्माना अदा न करने पर दो माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी मामले की सुनवाई विशेष अदालत पॉस्को दो के पीठासीन अधिकारी अजनी कुमार सिंह की कोर्ट मे हुई अभियोजन की ओर से विशेष शासकीय अधिवक्ता विनय कुमार अरोरा व दीपक गोतम ने पैर रवि  की 
अभियोजन के अनुसार गात 2016 को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर धारा 354d 506 अई पीसी वे पॉस्को अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया था पीड़िता ने बताया था कि उसे रोजाना छेडछाड कर उसके एक भाई व उसे जान से मारने की धमकी देता हे पीड़िता ने आरोप लगाया इससे पहले परेशान होकर उसकी बड़ी बहन आत्महत्या कर चुकी हे अगर कार्यवाही न हुई तो वह भी आत्महत्या कर लेगी। 

डीएम और एसएसपी ने सुनी समस्याएं


मुजफ्फरनगर। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा तहसील बुढाना पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर अरविंद मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजीव सुमन द्वारा तहसील बुढाना मुजफ्फरनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। बुढाना तहसील पर आयोजित उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में  क्षेत्राधिकारी फुगाना,  क्षेत्राधिकारी बुढाना, उपजिलाधिकारी बुढाना सहित प्रशासन, पुलिस व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

जिला चिकित्सालय में स्टाफ नर्स से बदतमीजी का आरोपी गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर । जिला चिकित्सालय में कमरे में घुसकर स्टाफ नर्स से बदतमीजी कर चाकू दिखाने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

बताया गया है कि बीती रात एक युवक स्टाफ नर्स के कमरे में घुस गया और उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए चाकू दिखाया। शोर मचाने पर वह भाग गया। मामले का पता चलने के बाद अस्पताल कर्मचारियों ने हंगामा किया और उसकी गिरफ्तारी की मांग की। अस्पताल में स्टाफ नर्स से बदतमीजी कर चाकू दिखाने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। स्टाफ और अन्य मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत भाग दौड़ कर सरफिरे युवक को पकड़ा। 

स्टाफ नर्स का आरोप है कि इमरजेंसी के सामने जिला अस्पताल चौकी पर  कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। रातभर सुनसान रहता है जिला अस्पताल।अस्पताल कर्मचारियों के फोन करने के बाद पहुँची पुलिस में आरोपी को हिरासत में लिया।

अस्पताल स्टाफ ने आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की मांग की और अस्पताल की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाया। 

आज का पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 🌤️ *दिनांक - 18 नवम्बर 2023*

🌤️ *दिन - शनिवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - कार्तिक*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - पंचमी सुबह 09:18 तक तत्पश्चात षषठी*

🌤️ *नक्षत्र - उत्तराषाढा रात्रि 12:07 तक तत्पश्चात श्रवण*

🌤️ *योग - गण्ड 19 नवम्बर रात्रि 02:18 तक तत्पश्चात वृद्धि*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 09:37 से सुबह 11:00 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:52*

🌤️ *सूर्यास्त- 17:55*

👉 *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- लाभ पंचमी,पांडव-ज्ञान पंचमी*

💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



🌷 *घातक रोगों से मुक्ति पाने का उपाय* 🌷

👉🏻 *19 नवम्बर 2023 रविवार को (सुबह 07:23 से 20 नवम्बर प्रातः 05:21 तक) रविवारी सप्तमी है।*

🙏🏻 *रविवार सप्तमी के दिन बिना नमक का भोजन करें। बड़ दादा के १०८ फेरे लें । सूर्य भगवान का पूजन करें, अर्घ्य दें व भोग दिखाएँ, दान करें । तिल के तेल का दिया सूर्य भगवान को दिखाएँ ये मंत्र बोलें :-*

🌷 *"जपा कुसुम संकाशं काश्य पेयम महा द्युतिम । तमो अरिम सर्व पापघ्नं प्रणतोस्मी दिवाकर ।।"*

💥 *नोट : घर में कोई बीमार रहता हो या घातक बीमारी हो तो परिवार का सदस्य ये विधि करें तो बीमारी दूर होगी ।* 

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि* 

🙏🏻 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*

🌷 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है।*

🙏🏻 *(शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याया (10)*

           🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *छठ पर्व* 🌷

🙏🏻 *(19 नवम्बर, रविवार) को छठ पूजा है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में सूर्य को साक्षात भगवान माना गया है, क्योंकि वे रोज हमें दर्शन देते हैं और उन्हीं के प्रकाश से हमें जीवनदायिनी शक्ति प्राप्त होती है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, रोज सूर्य की उपासना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।*

🌞 *पूजा विधि*

*छठ की सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठकर शौच आदि कार्यों से निवृत्त होकर नदी के तट पर जाकर आचमन करें तथा सूर्योदय के समय शरीर पर मिट्टी लगाकर स्नान करें। इसके बाद पुन: आचमन कर शुद्ध वस्त्र धारण करें और सप्ताक्षर मंत्र- ॐ खखोल्काय स्वाहा से सूर्यदेव को अर्घ्य दें।*

🌞 *इसके बाद भगवान सूर्य को लाल फूल, लाल वस्त्र व रक्त चंदन अर्पित करें। धूप-दीप दिखाएं तथा पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। अंत में हाथ जोड़कर सूर्यदेव से प्रार्थना करें। इसके बाद नीचे लिखे शिव प्रोक्त सूर्याष्टक का पाठ करें-*

🌷 *आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर।*

*दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर मनोस्तु ते।।*

*सप्ताश्चरथमारूढं प्रचण्डं कश्यपात्ममज्म।*

*श्वेतपद्मधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।*

*लोहितं रथमारूढं सर्वलोकपितामहम्।*

*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यम्।।*

*त्रैगुण्यं च महाशूरं ब्रह्मविष्णुमहेश्वरम्।*

*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यम्।।*

*बृंहितं तेज:पुजं च वायु माकाशमेव च।*

*प्रभुं च सर्वलोकानां तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।*

*बन्धूकपुष्पसंकाशं हारकुण्डलभूषितम्।*

*एकचक्रधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।*

*तं सूर्यं जगत्कर्तारं महातेज: प्रदीपनम्।*

*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।*

*तं सूर्य जगतां नाथं ज्ञानविज्ञानमोक्षदम्।*

*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणामाम्यहम्।।*

🙏🏻 *इस प्रकार सूर्य की उपासना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।*


       🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : सोमवार, 20 नवंबर 2023 पूर्वाह्न 10:07 बजे


पंचक समाप्त: शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 अपराह्न 04:01 बजे


पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे


पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे



23 नवंबर 2023, गुरुवार : देवउठनी, देवोत्थान एकादशी. इस दिन भगवान विष्णु चार माह बाद शयन से जागते हैं और मांगलिक काम शुरू हो जाते हैं.


8 दिसंबर 2023, शुक्रवार : उत्पन्ना एकादशी


22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है.

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।


मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।


 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72


 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है।



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। यदि आपने कोई जिम्मेदारी ली थी तो आप उसे समय से पूरा करेंगे जिससे आपके माता-पिता को खुशी होगी। आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आप किसी काम के पूरा न होने से लंबे समय से परेशान चल रहे थे तो आज आपका वह काम भी पूरा हो सकता है। आपको अपने विरोधियों से अपने मन ही बात को करने से बचाना होगा नहीं तो वह बाद में उसका फायदा उठा सकते हैं।



वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपके अंदर प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें । आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे और नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकता है। उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्त होंगे। आपके अंदर भक्ति भाव बना रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आपको नजरअंदाज करने से बचना होगा।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई पुराना मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपके लिए नौकरी का ऑफर आ सकता है लेकिन उन्हे अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जीवनसाथी से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। अपने आवश्यक कार्य में ढील ना दें। कुछ ठगी व परिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। परिवार में आप किसी जरूरी बात को लेकर चर्चा कर सकते हैं।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। किसी काम को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आपके विभिन्न प्रयास सफल रहेंगे और जोखिम भरे काम को आपको कल पर टालना होगा। आपको अपने करीबीयो का पूरा साथ मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। औद्योगिक कार्यों के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप अपनी मेहनत के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप जिस भी कार्य को करेंगे,उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको लेनदेन के मामले में सावधान रहना होगा नहीं तो समस्या होगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में यदि कोई जिम्मेदारी मिले तो आप उसे किसी दूसरे पर ना डालें नहीं तो समस्या हो सकती है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। करियर में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है लेकिन आप उसे बहुत ही सोच विचार कर करना होगा, तभी आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होगा। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जिससे आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं जो भविष्य में आपके लिए कोई नुकसान लेकर आएगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप कामकाज के मामलों में सतर्क रहेंगे। किसी की सीख व सलाह पर चलना आपको नुकसान देगा लेकिन आप किसी बात को लेकर जिद व अहंकार ना दिखाएं नहीं तो समस्या हो सकती है। घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी भूमि, वाहन, मकान, दुकान आदि से खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिजनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपका कुछ आपसी मसला भी सुलझ सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। भाई बंधुओ से यदि अनबन चल रही थी, तो आप किसी मनोरंजन की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरे का कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी कार्यक्षेत्र में कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है। सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं पर जोर देंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए यदि कोई कोशिश करेंगे तो उसमें आप कामयाब रहेंगे। व्यापार में यदि कुछ योजनाओं पर लंबे समय से विराम लगा हुआ था तो उनकी शुरुआत हो सकती है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में आप अपने अच्छे व्यवहार के कारण अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी और कुछ धर्म कर्म के कार्या मे आप शामिल कर सकते हैं। श्रेष्ठ कार्यों को गति मिलेगी। किसी काम को करने के लिए आप अपने माता-पिता से सलाह मशवरा कर सकते हैं। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी तो वह भी दूर होगी। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण जाना पड़ सकता है।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कुछ अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना होगा। आपकी नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने किसी काम को लेकर किसी विदेश की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। लेनदेन के मामले में आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो समस्या होगी। आपको जल्दी बाजी में किसी काम को करने से बचाना होगा नहीं तो समस्या होगी। वह आपके कुछ बनते कामों को बिगड़ने की पूरी कोशिश करेंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपनी कुछ योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहकर्मी से सलाह मश्वरा करना अच्छा रहेगा। धर्म गतिविधियों में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी। धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था तो वह आज पूरा हो सकता है

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...