सोमवार, 25 सितंबर 2023

आज दशमी के साथ एकादशी का आगमन होगा फलदायी

 🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 25 सितम्बर 2023*

🌤️ *दिन - सोमवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - भाद्रपद*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - दशमी सुबह 07:55 तक तत्पश्चात एकादशी*

🌤️ *नक्षत्र - उत्तराषाढा सुबह 11:55 तक तत्पश्चात श्रवण*

🌤️ *योग - अतिगण्ड शाम 03:23 तक तत्पश्चात सुकर्मा*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 07:59 से सुबह 09:29 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:29*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:31*

👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - पद्मा-परिवर्तिनी एकादशी (स्मार्त),एकादशी क्षय तिथि*

💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l    राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞



🌷 *पद्मा एकादशी* 🌷

🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷

➡️ *25 सितम्बर 2023 सोमवार को सुबह 07:56 से 26 सितम्बर,मंगलवार को प्रातः 05:00 तक एकादशी है।*

💥 *विशेष - 25 सितम्बर, सोमवार को पद्मा-परिवर्तिनी एकादशी (स्मार्त) एवं 26 सितम्बर, मंगलवार को पद्मा-परिवर्तिनी एकादशी (भागवत) 26 सितम्बर,मंगलवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें।*

🙏🏻 *पद्मा एकादशी के  व्रत करने व माहात्म्य पढ़ने – सुनने से सर्व पापों का नाश |*

🙏🏻 

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞नजरदोष दूर करने के लिए: घर-परिवार के लोगों या बच्चों को अक्सर किसी कि नजर लग जाती है. ऐसे में नजर दोष दूर करने के लिए आप जिसे नजर लगी है उसके ऊपर गंगाजल से छिड़काव कर दें. कर्ज मुक्ति के लिए: कर्ज से परेशान हैं या लंबे समय से कर्ज उतर नहीं रहा है तो पीतल के पात्र में गंगाजल भरकर कमरे के उत्तर-पूर्व कोण में रख दें.


🌷 *भगवान श्रीगणेश* 🌷

🙏🏻 *19 सितम्बर से दस दिवसीय गणेशोत्सव प्रारंभ हो चुका है। इन दस दिनों में गणेशजी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व होता है।  श्रीगणेश अंक में भगवान गणेश के 12 नामों का वर्णन किया गया हैं, जिनको बोलकर श्रीगणेश की पूजा करने से मनुष्य के सभी दुखों का नाश हो जाता है और उसकी सभी इच्छा पूरी होती हैं।*

➡ *ये 12 नाम बोलकर करें श्रीगणेश की पूजा, हर काम में मिलेगा किस्मत का साथ*

 🌷 *श्लोक-*

*प्रथमं वक्रतुण्ड च एकदन्तं द्वितीयकम्, तृतीयं कृष्णपिड्गाक्षं गजवक्त्रं चतुर्थकम्।।*

*लम्बोदरं पंचमं च षष्ठं विकटमेव च, सप्तमं विघ्नराजेन्द्रं धूम्रवर्ण तथाष्टमम्।।*

*नवमं भालचन्द्रं च दशमं तु विनायकम्, एकादशं गणपतिं द्वादर्श तु गजाननम्।।*

*द्वादशैतानि नामानि त्रिसंध्यं यः पठेन्नरः, न च विध्नभयं तस्य सर्वसिद्धिकरं परम्।।*

🙏🏻  *श्लोक का अर्थ-*

*पहला नाम है वक्रतुण्ड, दूसरा एकदन्त, तीसरा कृष्णपिड्गाक्ष, चौथा गजवक्त्र, पांचवां लम्बोदर, छठा विकट, सातवां विघ्नराजेन्द्र, आठवां धूमवर्ण, नौवां भालचन्द्र, दसवां विनायक, ग्यारहवां गणपति और बारहवां नाम गजाजन है। जो मनुष्य प्रतिदिन भगवान गणेश के इन बारह नामों का जप करता है, उसके सभी विघ्न (परेशानियां) खत्म हो जाती हैं।*

🌷 *इन 12 नामों का पाठ करने से मिलते हैं कौन-से लाभ-*

 🌷 *श्लोक-*

*विद्यार्थी लभते विद्यां, धनार्थी लभते धनम्।*

*पुत्रार्थी लभते पुत्रान्, मोक्षार्थी लभते गतिम्।।*

 🙏🏻 *अर्थात- भगवान गणेश के इन बारह नामों का पाठ करने से विद्या चाहने वाले को विद्या, धन चाहने वाले को धन, पुत्र चाहने वाले को पुत्र और मोक्ष की इच्छा रखने वाले को मोक्ष की प्राप्ति होती है।*

➡ 1. *विद्या की प्राप्ति*

*भगवान गणेश को बुद्धि का देवता माना जाता है। अच्छी बुद्धि और विद्या के लिए श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। श्रीगणेश-अंक के अनुसार, जिस भी मनुष्य को अच्छी विद्या पाने की इच्छा हो, उसे भगवान गणेश के इन 12 नामों का पाठ करना चाहिए। नियमित रूप से इनका जप करने से भगवान गणेश की कृपा हमेशा बनी रहती है और मनुष्य की हर मनोकामना पूरी होती है।*

➡ 2. *धन की प्राप्ति*

*भगवान गणेश को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जिस भी मनुष्य को धन-संपत्ति पाने की इच्छा हो, उसे पूरी श्रद्धा के साथ भगवान गणेश के इन बारह नामों का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से घर से दरिद्रता कम होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।*

➡ 3. *संतान की प्राप्ति*

*भगवान गणेश के इन बारह नामों को चमत्कारी माना जाता है। इनके जप से मनुष्य की हर मनोकामना जरूर ही पूरी होती है। संतान चाहने वाले दंपत्ति को रोज सुबह और शाम इनका पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से उनकी संतान पाने की इच्छा पूरी होती है।*

➡ 4. *मोक्ष की प्राप्ति*

*भगवान गणेश प्रथम पूज्य माने जाते है। किसी भी काम की शुरुवात में सबसे पहले उनका पूजन किया जाता है। भगवान गणेश की आराधना करने से मनुष्य को अपने पापों से मुक्ति मिलती हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश के इन बारह नामों का पाठ करने से मनुष्य को धरती पर ही स्वर्ग के समान सुख मिलते है।*


         🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे


पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे


एकादशी,

 भाद्रपद, शुक्ल एकादशी)

सोमवार, 25 सितंबर 2023

25 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 07:56 बजे - 26 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 05:01 बजे

एकादशी तिथि

 अक्टूबर में

कृष्ण पक्ष एकादशी (इंदिरा एकादशी, अश्विना, कृष्ण एकादशी)

मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023

09 अक्टूबर 2023 दोपहर 12:37 बजे - 10 अक्टूबर 2023 दोपहर 03:09 बजे


🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।


किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।


 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34


 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय उनकी समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे और स्वास्थ्य समस्याओं में यदि आपने लापरवाही की, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आप  इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें, नहीं तो आप अपने जरूरी कामों को लेकर बहुत परेशान होंगे, इसलिए आप उनकी सूची बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपको कहीं डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं।

 

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नौकरी में तरक्की मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आप उसे भी समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। साझेदारी में किसी काम की शुरुआत करने से पहले आप पार्टनर की पूरी जांच पड़ताल करें। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कामों को समय रहते पूरा करें और आपका आत्मविश्वास  भरपूर रहेगा।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। कारोबार में आप अपनी जिम्मेदारियां को समझेंगे, किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार कर रहे लोग अपने रूटीन को बनाए रखें। यदि उन्होंने उसमें बदलाव किया, तो उन्हें समस्या हो सकती है। सेवा क्षेत्र से जुड़कर आप अच्छा नाम कामाएंगे। आपको अपने विरोधियों से किसी जरूरी जानकारी को लेकर बातचीत नहीं करनी है।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। अध्ययन और आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप किसी डील को फाइनल करने से पहले उसकी जांच पड़ताल अवश्य करें। आप कुछ नए मित्र बनाने में कामयाब रहेंगे। पिताजी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। परिवार में यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा और पारिवारिक मामलों में आप हंस बोलकर आगे बढ़ सकेंगे, लेकिन आप किसी की बातों में आकर कार्यक्षेत्र में किसी से वाद विवाद में ना पड़े। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। महिला मित्रों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

 


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप सबको जोड़कर चलेंगे। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है और सामाजिक गतिविधियां बढ़ेगी। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपके विरोधियों की चालों को समझना होगा, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप किसी डील को फाइनल करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन वह होते-होते रह जाएगी।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप सभी के साथ आदर और सम्मान बनाए रखेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी बचत की योजना में धन लगा सकते हैं, जिससे भविष्य में उन्हें अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपको संतान के करियर को लेकर यदि कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य भी व्यस्त रहेंगे और आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपनों की सलाह पर पूरा ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में सहजता बनकर चलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा और आप कार्यक्षेत्र में स्मार्ट नीतियों को अपनाकर अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। करियर को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आपको कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, क्योंकि उन्हें कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना रहे थे, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा लाभ लेकर आने वाला है, लेकिन आप किसी की बातों में ना आएं, नहीं तो आपके कुछ विरोधी आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश करेंगे। किसी कानूनी मामले में आपको ढील देने से बचना होगा। आप अधिक उत्साह से यदि किसी काम को करेंगे, तो उसमें आपसे कुछ गड़बड़ी हो सकती है। आपका अपनी प्रियजनों से भेंट होगी और आर्थिक गतिविधियों में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। आपके साथ संबंधों में आज वृद्धि होगी और यदि आप बड़े सदस्यों की सलाह पर चलेंगे, तो इसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में चुप रहना बेहतर रहेगा, क्योंकि इससे आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। आप परिवार के किसी सदस्य से बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं और आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप बिजनेस में किसी  के साथ पार्टनरशिप में कोई काम ना करें, नहीं तो इससे आपको समस्या होगी और श्रेष्ठ प्रयासों से आज सभी लोग प्रभावित होंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने की  पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब भी होंगे

J&k: गुलमर्ग में पहली बर्फबारी से सफेद होने लगे पहाड़ : पारा गिरा


श्रीनगर । कश्मीर में रविवार को मौसम ने तेजी से करवट ली और बारामुला जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग की पहाड़ियों समेत कई ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात हुआ। कश्मीर में सर्दी के मौसम की शुरुआत के साथ पहली बर्फबारी से स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे। इस बार बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना है। 

धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में हालात बदले हैं। वादी के पहाड़ी क्षेत्रों में दो दिन से वर्षा के बीच आज हुए हिमपात ने तापमान को सामान्य से काफी नीचे ला दिया। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया और यह 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसके बाद लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने सोमवार को कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। दूसरी ओर जम्मू में मौसम साफ रहा। अब गर्मी और उमस काफी कम होने लगी है। जल्द ही ठंड बढने की उम्मीद है।

रविवार, 24 सितंबर 2023

MUZAFFARNAGAR : सरवट पीर पर युवक को लगी गोली ,मौक़े पर पुलिस मौजूद

 मुजफ्फरनगर । सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट में आरिश नाम युवक को लगी गोली, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती, सिविल लाइन पुलिस अस्पताल में मौजूद


NIA : 19 खूंखार खालिस्तानी आतंकियों की सूची जारी

 


नई दिल्ली । जब्त होगी सबकी संपत्ति, विदेशी धरती से चलाते हैं भारत विरोधी प्रोपेगेंडा।

1.परमजीत सिंह पम्मा- ब्रिटेन

2.वाधवा सिंह बब्बर- पाकिस्तान

3.कुलवंत सिंह मुठड़ा- ब्रिटेन

4.जेएस धालीवाल- अमेरिका

5.सुखपाल सिंह- ब्रिटेन

6.हरप्रीत सिंह उर्फ राना सिंह- अमेरिका

7.सरबजीत सिंह बेनूर- ब्रिटेन

8.कुलवंत सिंह उर्फ कांता- ब्रिटेन

9.हारजप सिंह उर्फ जप्पी सिंह- अमेरिका

10.रणजीत सिंह नीता- पाकिस्तान

11.गुरमीत सिंह उर्फ बग्गा बाबा- कनाडा

12.गुरप्रीत सिंह उर्फ बागी- ब्रिटेन

13.जसमीत सिंह हकीमजादा- दुबई

14.गुरजंत सिंह ढिल्लन- ऑस्ट्रेलिया

15.लखबीर सिंह रोड़े- कनाडा

16.अमरदीप सिंह पूरेवाल- अमेरिका

17.जतिंदर सिंह ग्रेवाल- कनाडा

18.दुपिंदर जीत- ब्रिटेन

19.एस. हिम्मत सिंह- अमरीका

MUZAFFARNAGAR : आखिर अधिकारियों के हस्तक्षेप से हो ही गया माता वाला मंदिर और कब्रिस्तान की भूमि का निस्तारण

 मुज़फ्फरनगर । थाना नई मंडी क्षेत्र के कुकड़ा मे स्थित गांधीनगर इलाके में माता वाला मंदिर और कब्रिस्तान के पुराने मामले का एसडीएम सदर परमानंद झा और सीओ मंडी हेमंत कुमार ने भारी पुलिस फोर्स की मौजदूगी मे जमीन के बटवारे का कराया निस्तारण।


कब्रिस्तान और माता देवी देवताओं की जमीन को तारबंदी कर किया विभाजित।

लगबग 1100 वर्ग मीटर की जमीन पर दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोगो की मौजदूगी मे शांतिपूर्ण तरीके से कराया निपटारा।

*विवादित प्रकरण का पटाक्षेप।

जिसमें आसपास के सभी रामचंद्र लोग एवं ग्राम प्रधान रहे मौजूद।

मुजफ्फरनगर 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला मौलाना भेजा जेल

मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना थाना क्षेत्र में कल 9 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी हाफिज इरफान को बुढ़ाना पुलिस में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र बुढाना निवासी वादिया द्वारा थाना बुढाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अभियुक्त इरफान पुत्र कालू निवासी ग्राम बवाना थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर द्वारा वादिया की नाबालिग बहन (उम्र करीब 9 वर्ष) के साथ दुष्कर्म करने की घटना कारित की गयी थी। तहरीर के आधार पर थाना बुढाना पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा दिनांक 23/24.09.2023 को उपरोक्त घटना में वांछित अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया।


इस हैवान ने कल 9 वर्ष की मासूम को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया था, जिसके बाद से पीड़ित बच्ची का उपचार चल रहा है।।

अचिंत मित्तल ने किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ


मुजफ्फरनगर । प्रदेश भर में आज चल रहे आयुष्मान मेले के बीच खतौली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते भाजपा नेता अचिंत मित्तल ने फीता काट कर किया मेले का शुभारंभ किया। 

आज दिनांक 24 सितंबर 2023 को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुरी पर आयुष्मान भव: स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया !
 जिसका उद्घाटन डॉक्टर संदीप शर्मा जी जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ श्रीमान सागर वाल्मीकि जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं सभासद श्री देवेश कौशिक जी के द्वारा किया गया ! 
जिसमें प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रमन कुमार फार्मासिस्ट तरुण शर्मा एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे !

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से दो मासूम बच्चों की मौत

 


शामली । झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। झोलाछाप डॉक्टर व अन्य स्टाफ क्लीनिक छोड़ मौके से फरार हो गए। 

कैराना नगर के मोहल्ला आर्यपुरी स्थित नए बिजली घर के सामने देव क्लीनिक में झोलाछाप डॉक्टर ने क्लीनिक के अंदर बच्चों को भर्ती करने की व्यवस्था कर रखी है। आरोप है कि सीएचसी की महिला डॉक्टर व आशाओं की मिली भगत से यह अवैध क्लीनिक चल रहा था। सीएचसी पर बच्चों के जन्म होते ही महिला डॉक्टर ने उक्त झोलाछाप डॉक्टर को सीएचसी पर बुलाकर बच्चों को भर्ती करने को कहा। महिला डॉक्टर व आशाओं पर झोलाछाप डॉक्टर से कमीशन लेने का भी आरोप है। क्लीनिक के बाहर रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोई बोर्ड भी नहीं है। दो मासूम बच्चों की मौत के बाद गुस्साए परिजनों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने क्लीनिक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ले ली है। एक माह में नगर में चार मासूम बच्चों की झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से मौत हो चुकी है।

क्या आप जानते हैं ओ३म का महत्व?

 ओ३म् हमारे जीवन को स्वस्थ बनाने का सबसे उत्तम मार्ग है।

1. नियमित ओ३म् का मनन करने से पूरे शरीर को विश्राम मिलता है और हार्मोन तंत्र नियंत्रित होता है

2. ओ३म् के अतिरिक्त चिंता और क्रोध पर नियंत्रण पाने का इससे सरल मार्ग दूसरा नहीं है

3. ओ३म् का उच्चारण प्रदूषित वातावरण में यह पूरे शरीर को विष मुक्त करता है

4. ओ३म् का मनन हृदय और रक्त संचार प्रणाली को सुदृढ़ करता है

5. ओ३म् के उच्चारण से यौवन और चेहरे पर कांति आती है

6. ओ३म् के जप से पाचन तंत्र सुदृढ़ होता है

7. थकान के बाद ओ३म् का मनन आपको नई ऊर्जा से भर देता है

8. अनिद्रा रोग से छुटकारा पाने में ओ३म् का बहुत महत्व है। सोते समय इसका नियमित मनन करें।

9. थोड़े से प्रयास में ओ३म् की शक्ति आपके फेफड़ों और श्वसन तंत्र को सुदृढ़ बनाना है।


ओ३म् मंत्र के मनोवैज्ञानिक चिकित्सा में लाभ

1. ॐ की शक्ति आपको दुनिया का सामना करने की शक्ति देती है।

2. ॐ का नियमित मनन करने से आप क्रोध और हताशा से बचे रहते हैं।

3. ॐ की गूंज आपको स्वयं को नियंत्रित करने में सक्षम बनाती है। आप स्वयं में नया उत्साह महसूस करते हैं।

4. ॐ की ध्वनि से आपके पारस्परिक सम्बंध सुधरते हैं। आपके व्यक्तित्व में आने वाला बदलाव लोगों को आकर्षित करता है और लोग आपसे ईष्या करना छोड़ देते हैं।

5. आप अपने जीवन के उद्देश्य और उसकी प्राप्ति की ओर अग्रसर होते हैं और आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है।

6. नई उमंग और स्फूर्ति आती है। आप में सजगता और सर्तकता बढ़ती है।


ॐ मंत्र के मनन के अन्य लाभ

1. ॐ मंत्र आपको सांसरिकता से अलगकर करके आपको स्वयं से जोड़ता है।

2. अवसाद के समय ॐ मंत्र का जाप करने से आपको मन की शांति मिलती है और शक्ति संचार होता है। इससे आप शुद्ध हो जाते हैं, साथ साथ आपमें सर्वव्यापी प्रकाश और चेतना का संचार होता है।

3. जो लोग ॐ का उच्चारण करते हैं उनकी वाणी मधुर होती है। आप टहलते हुए भी ॐ मंत्र का जाप कर सकते हैं। आप ॐ मंत्र को गा और गुनागुना भी सकते हैं।

4. ॐ मंत्र गुनगुनाने से आप मन शांत और एकाग्र रहता है, जो आध्यत्मिक रूप से आपको स्वयं से जोड़ता है।

5. जो लोग प्रतिदिन ॐ मंत्र का मेडिटेशन करते हैं, उनके चेहरे और आंखों में अनोखी चमक होती है।


ॐ मंत्र का जाप श्वास छो‌ड़ते समय किया जाता है, जिससे यह धीमी, सामान्य और सम्पूर्ण होती है। अउ ध्वनि का प्रसार मृत वायु को कम स्थान देता है, और धीमे सांस लेने के कई लाभ होते है, जिन्हें आप योगियों से जान सकते हैं।


ॐ मंत्र का जाप

इसलिए आज से ही ॐ मंत्र का जाप प्रारम्भ करके इसके लाभ प्राप्त करिए।


आरम्भ करने के लिए इन टिप्स को फ़ॉलो करें –


1. शांत स्थान पर आरामदायक स्थिति में बैठिए।

2. आंखें बंद करके शरीर और नसों में ढीला छोड़िए।

3. कुछ लम्बी सांसें लीजिए।

4. ॐ मंत्र का जाप करिए और इसके कंपन महसूस कीजिए।

5. आराम महसूस होने तक ओ३म् मंत्र का जाप करते रहिए।

6. चित्त के पूरी तरह शांत होने पर अपनी आंखें खोलिए।


ओ३म् मंत्र का जाप वह सीढ़ी है जो आपको समाधि और आध्यात्मिक ऊँचाइयों पर ले जाती है। 

**ओ३म् सर्वज्ञ*✒️

*वेद वरदान आर्य*©आर्य वरदान धर्मयोद्धा कर्मवीर

ASTRO : रविवार को सूर्य भगवान इन पर होंगे मेहरबान

*आज का पंचांग*


शक संवत 1945, भाद्रपद शुक्ल, नवमी, रविवार, विक्रम संवत 2080। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 08,24 सितम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु।

*नवमी तिथि* पूर्वाह्न 10:24 तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। 

*पूर्वाषाढ़ नक्षत्र* अपराह्न 01:42 तक उपरांत उत्तराषाढ नक्षत्र का आरंभ। 

*शोभन योग* सायं 06:39 तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। *कौलव करण* पूर्वाह्न 10:24 तक उपरांत गर करण का आरंभ। 

*चन्द्रमा* सायं 07:18 तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

*आज के व्रत त्योहार* श्रीचन्द नवमी (उदासीन-सम्प्रदाय), श्रीभागवत् सप्ताह पाठारंभ।

*सूर्योदय*  सुबह 6:10 पर।

*सूर्यास्त*  शाम में 6:16  पर।

*विजय मुहूर्त* दोपहर 2:14 से 3:02 तक रहेगा।

*राहुकाल* सुबह 4:30 से 6 बजे तक

*आज का उपाय* आज सू्र्य को गुड़ और चावल डालकर अर्घ्य दें ।

राशिफल

मेष : जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-7-8-9

वृष : प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्ध कार्य संपन्न हो जाएंगे। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। आनन्ददायक वातावरण बनेगा। शुभांक-2-7-9

मिथुन : कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। होश में रहकर कार्य करें। कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते है। शुभांक-3-7-9

कर्क : राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक सम्पत्ति से लाभ। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। शुभांक-4-8-9


सिंह : व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। सिर्फ आश्वासनों से संतोष करना पड़ेेगा। शुभांक-3-6-8

कन्या : मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बनेगी। शुभांक-4-5-9


तुला : यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढऩे के आसार रहेंगे। परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-7-9


वृश्चिक : मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक सम्पत्ति से लाभ। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। विद्यार्थियों को लाभ। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। धीरे-धीरे लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा उचित समय का इन्तजार करें। शुभांक-2-7-8


धनु : आय के अच्छे योग बनेंगे। संतान की उन्नति के योग हैं। स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। आत्मचिंतन करें। पुराने मित्र से मिलन होगा। स्वविवेक से कार्य करें। शत्रुपक्ष से सावधान रहें। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-3-6-9


मकर : ‘आगे-आगे गौरख जागे वाली कहावत चरितार्थ होगी। मेहमानों का आगमन होगा। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। मीठे बोलने वालों से संभल कर रहें। शुभांक-4-6-8


कुंभ : पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा। जीवन साथी अथवा यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभांक-1-3-7


मीन : व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। विशिष्ट जनों से मेल-मुलाकात होगी। लाभ में आशातीत वृद्धि तय है मगर नकारात्मक रुख न अपनाएं। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य मध्यम होगा। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। आय-व्यय की स्थिति सामान्य रहेगी। शुभांक-1-5-9

शनिवार, 23 सितंबर 2023

श्री गणपति खाटू श्याम धाम व गोलोक धाम में राधा अष्टमी पर भव्य आयोजन






मुजफ्फरनगर । श्री गणपति खाटू श्याम धाम में आज राधा अष्टमी पर भव्य आयोजन किया गया। शाम के समय पूजन में प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ प्रमुख उद्यमी भीम कंसल, राकेश बिंदल, संजय मित्तल, सुरेंद्र अग्रवाल, दिनेश मोहन एडवोकेट, श्याम सिंह सैनी, पंकज मोहन, अंजू अग्रवाल, राजेश जैन, डॉ. रमन, श्रवन सर्राफ, दीपक बंसल, सुभाष चौधरी, अनिल प्रमुख, रघुराज गर्ग, सभासद नवनीत गोयल , प्रशांत गौतम , अमित व भरत आदि मौजूद रहे। भव्य श्रंगार के साथ रात में भजन संध्या में देर तक भक्तों ने राधा रानी का गुणगान किया। आयोजन में मंदिर समिति के प्रधान अशोक गर्ग, महामंत्री अनिल गोयल, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद ज्ञानी ,चचा जेपी, अमरीश सिंघल , रजत राठी, विकास कन्नू, सोम प्रकाश कुच्छल, रजत गोयल ,प्रतीक कंसलसल, अंकित अग्रवाल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। आज भी सुबह गणपति भगवान की पूजा अर्चना की गई। इसमें बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
श्री श्री गोलोक गोपेश्वर तीर्थ में राधाष्टमी पर भव्य आयोजन किया गया। 





फेडरेशन आफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री से जुड़े उद्मियो ने डॉ. संजीव बालियान से मिलकर अपनी समस्याओं से कराया अवगत



मुजफ्फरनगर : फेडरेशन आफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री से जुड़े उद्मियो ने केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिसमे बताया गया कि कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेन्ट द्वारा दिनांक 01 अक्टूबर, 2023 से NCR में सभी चलने वाले डी.जी. सैट बन्द किये जाने के आदेश जारी किये गये है और उद्योगों को मात्र 19KW तक के डी.जी. सैट को चलाने की छूट प्रदान की गई है। जिसके कारण इकाईयों के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा क्योंकि ईकाईयों को दी जाने वाली विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं है और न ही पी. एन. जी. की सुविधा है। एन.जी.टी. द्वारा जो डी जी. सैट लगाने हेतु कहा गया है वह अत्यधिक महंगे है जिनको छोटी इकाईयाँ लगाने में असमर्थ है । जिस कारण छोटी इकाईयाँ बन्द हो जायेगी और इसका असर रोजगार पर भी पड़ेगा। मंत्री जी को यह भी अवगत कराया कि इस सम्बन्ध में उ. प्र.प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुजफ्फरनगर के अधिकारियों से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया परन्तु उन्होंने बताया कि वे इसमें कुछ नहीं कर सकते ऊपर के आदेश विभाग को मानने पडते है। अभिनव स्वरूप, फेडरेशन सचिव द्वारा केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान से मांग की गयी कि 19KW से बढाकर ये छूट 100KW तक के डी.जी. सैट को चलाने पर होनी चाहिए। पुराने डीजी (0) सैट पर RECD व Duel Full Conversion Kit लगाने के निर्देश दिये गये है। ये दोनों डिवाईज बहुत महंगी है। और छोटे उद्योग इसे खरीदने में असमर्थ है। सरकार द्वारा इन उपकरणों को लगाने पर न्यूनतम 50% या अधिक सबसिडी सरकार द्वारा दी जानी चाहिए। पीएनजी द्वारा संचालित नये जनरेटर तुरन्त उपलब्ध न होकर 6 से 8 महीने की वेटिंग है। इसलिए उपरोक्त बैन के आदेश को एक वर्ष के लिए स्थगित किये जाये। जबसे मुजफ्फरनगर NCR में सम्मिलित हुआ है तब से इकाईयों को लाभ होने की बजाये हॉनि ही हो रही है और नये-नये कानून लागू किये जा रहे है जिससे इकाईयाँ प्रभावित हो रही है और बन्दी के कगार पर पहुँचती जा रही है। जिस पर मंत्री जी ने ज्वाईंट सेक्रेट्री कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेन्ट से फोन पर वार्ता की और उद्योगों को तुरन्त इस सम्बन्ध में उचित कार्यवाही कर राहत देने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि मैं एन.जी.टी. से व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी इस समस्या के समाधान हेतु बात करूँगा और साथ ही पोल्यूशन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी से भी फोन करके उक्त आदेशों के सम्बन्ध में बात की और उचित आदेश दिये ताकि मुजफ्फरनगर की इकाईयाँ सुचारू रूप से उत्पादन कार्य कर सकें। मुख्य रूप से नरेन्द्र गोयल, अरविन्द गुप्ता, अंकुर गर्ग, सुधीर गोयल, सोम प्रकाश कुच्छल, राकेश जैन, राजशाह, मनोज पुण्डीर, राकेश ढींगरा, अमरपाल सिंह, आशीष गर्ग आदि उद्यमीगण उपस्थित रहे।

जिला पंचायत ने लगाया आईआईए कार्यालय पर टेक्स लाइसेंस केम्प

 


मुजफ्फरनगर। आज इन्डियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रकाश चौक स्थित कार्यालय पर जिला पंचायत की ओर से एक टैक्स व लाइसेंस नवीनीकरण का कैंप लगाया।

कैंप का शुभारंभ आईआईए चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल व पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर ने किया। चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने जिला पंचायत से आए दोनो टैक्स कलेक्टर अमिताभ कुमार और दिनेश कुमार का स्वागत किया और अपने सदस्यो को बताया की हमारी इकाईयां नगर पालिका क्षेत्र में आने के बाद केवल सत्र 2022-23 तक ही जिला पंचायत अपना टैक्स वसूल करेगी। 

जिला पंचायत की और से आए टैक्स कलेक्टर अमिताभ कुमार व दिनेश कुमार ने सदस्य इकाइयों का टैक्स जमा किया और लाइसेंस नवीनीकरण की फीस जमा करके सभी की शंकाओं का समाधान किया। आईआईए के सचिव अमित जैन ने सभी का आभार जताया और कहा इस तरह के कैंप अपनी सदस्य इकाइयों की सुविधा हेतु निकट भविष्य में भी लगाए जायेंगे ।

इस अवसर पर आईआईए के वाइस चेयरमैन मनीष भाटिया, पीआरओ राज शाह, पूर्व चेयरमैन शरद जैन, मनोज अरोरा, शमित अग्रवाल, नरदेव वर्मा आदेश कुमार,सोनू कुमार आदि उद्यमी उपस्थित रहे

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की संपत्ति जब्त


चंडीगढ़ । खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर बड़ी कार्यवाही करते हुए एन आई ए ने अमृतसर और चंडीगढ़ स्थित उसकी संपत्तियों को जब्त कर लिया। 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन आई ए) ने खालिस्तानी आतंकी और प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की पंजाब के अमृतसर और चंडीगढ़ स्थिति संपत्तियों को जब्त कर लिया है। पन्नू इस समय अमेरिका में रह रहा है और वहां से लगातार वीडियो जारी भारत के खिलाफ जहर उगलता है।

बाबा श्याम के भव्य संकीर्तन का होगा आयोजन

मुजफ्फरनगर । 25 सितंबर दिन सोमवार को बाबा श्याम के भव्य




संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा जिसमें *श्याम बाबा की लाडली अधिष्टा और अनुष्का मध्य प्रदेश से* और *कृष्णा अग्रवाल धनबाद से* श्याम बाबा को अपने भजनों से *रिझाएगै*

विशेष 👉 *भव्य दरबार* *श्याम बाबा की अखंड ज्योत*

*56 भोग* *इत्र बर्षा* *फूलों वर्ष* *श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार* *राधा रसोई* *मधुर भजन*  

कार्यक्रम के उपरांत सभी *हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने श्याम रसोई में प्रसाद का आनंद प्राप्त किया*          

*कार्यक्रम स्थल* 👉नवीन मंडी स्थल निकट बाबूराम गेट

*समय* 👉रात्रि 7:00 बजे से प्रभु इच्छा तक

कार्यक्रम को सफल बनाने में

,,,,,,,,,,

 यश कुमार गोयल, संजय मित्तल जी अध्यक्ष, श्याम सिंह जी मंत्री,विशाल गोयल,संजय मिश्रा, राजेश गोयल, मनीष चौधरी, राजीव, मनमोहन मुंद्रा,मनीष अग्रवाल,श्रेयांश गोयल 

कृपया *इस निमंत्रण को व्यक्तिगत बुलावा स्वीकार करें* 🙏जय श्री श्याम🙏

MUZAFFARNAGAR: छात्र को धमकाने पर अभिभावकों ने अध्यापकों के साथ मारपीट

 


मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित राज्य के इंटर कॉलेज में अध्यापक द्वारा छात्र को धमकाने पर गुस्साए परिजनों ने अध्यापकों के साथ मारपीट की।बताया जाता है कि मासिक टेस्ट के दौरान शोर मचा रहे छात्र को अध्यापकों ने धमकाया तो छात्रों ने अपने अभिभावकों को फोन किया। फोन सुनते ही स्कूल में पहुंचे अभिभावकों ने अध्यापकों के साथ मारपीट कर दी। अभिभावकों ने भी अध्यापकों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया।

थाना सिविल लाइन मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को लेकर थाने आई।

पेरिस में आयोजित वर्ल्ड कांफ्रेंस में मुजफ्फरनगर की डॉक्टर आरुषि गुप्ता ने फहराया परचम


मुजफ्फरनगर। प्रसिद्ध डॉक्टरआरुषि गुप्ता  MD(एनेथिसिया) ने पेरिस (फ्रांस) में आयोजित सिक्स्थ वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ रीजनल एनेथिसिया एवं पेन मेडिसिन सेमिनार में अपने दो शोध पत्र पढ़कर वहां उपस्थित दुनिया भर से आए डॉक्टरों के समक्ष अपना परचम फहराया और प्रशंसा बटोरी!

ज्ञात्वयं है डॉक्टर आरुषि गुप्ता प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट एवं लेप्रोसिक सर्जन डॉक्टर  सिद्धार्थ गुप्ता की पत्नी एवं प्रसिद्ध सीनियर सर्जन डॉक्टर सुनील गुप्ता ज्योति हॉस्पिटल की पुत्रवधू है |

डॉ आरुषि ने अपना मेडिकल कैरियर  मेट्रो सिटीज को छोड़कर मुजफ्फरनगर में अपनाने का निर्णय लिया,  आजकल डॉक्टर आरुषि विश्व प्रसिद्ध डॉ मुकेश जैन ( वर्धमान हॉस्पिटल) एवं ज्योति हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं | डॉ आरुषि गुप्ता ने बताया कि अल्ट्रासाउंड गाइडिड  रीजनल एनेथिसिया पद्धति के माध्यम से उसी स्थान की नर्वज को ब्लॉक किया जाता है, जिस शरीर के हिस्से में ऑपरेशन करना होता है | पूर्व में अधिकांश डॉक्टर जनरल एनेथिसिया का प्रयोग करते थे, जो की काफी रिस्की होता था  मरीजों के लिए |डॉक्टर आरुषि ने बताया कि यह नई पद्वति गंभीर रोगियों जैसे हार्ट पेशेंट ,किडनी से ग्रस्त मरीज डायबिटीज़ एवं सांस की बीमारी वाले मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी है ,क्योंकि बेहोशी करने पर रिस्क 0% ही होता है |पेरिस में आयोजित सेमिनार में दुनिया भर के डॉक्टर आश्चर्यचकित थे, कि डॉक्टर आरुषि गुप्ता ने इतनी कम उम्र में बहुत बड़ी संख्या में अल्ट्रासाऊंड गाइडिड रीजनल एनेथिसिया के माध्यम से जीरो रिस्क पर सफल ऑपरेशन कराए। मुजफ्फरनगर के प्रबुद्ध नागरिकों को डॉक्टर आरुषि गुप्ता की इस इस उपलब्धि पर गर्व है। 

अमेरिका यात्रा में किसान संगठनों से मिलेंगे अशोक बालियान


मुजफ्फरनगर । पीजेंट के चेयरमैन अशोक बालियान अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान किसान संगठनों व हिन्दू संगठनों से भी मिलेंगे। 

उन्होंने कहा कि अमेरिका यात्रा का प्रारम्भ दिल्ली से 27 सितम्बर 2023 को हो रहा है। हमारे दो प्रोग्राम वहां व्याख्यान देने के भी बने है, जिनमे एक व्याख्यान कृषि रिफार्म पर व दूसरा सनातन धर्म पर होंगे।हिंदू धर्म दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है, जिसके दुनिया भर में एक अरब अनुयायी हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में  लगभग तीन मिलियन हिन्दू धर्म को मानने वाले रहते हैं, जिनका राजनीति में भी काफी योगदान है। अमेरिका में 14 जून 2023 को पहला अमेरिकन हिंदू सम्मेलन यूएस कैपिटोल हिल में हुआ है। इस हिंदू सम्मेलन के संस्थापक और चेयरमैन रोमेश जापरा थे।

  अमेरिका में 2 प्रतिशत लोग ही खेती करते है जबकि भारत में 60 प्रतिशत लोग खेती करते है।भारत में ज़मीन को पैतृक संपत्ति माना जाता है और यह पीढ़ी दर पीढ़ी परिवार में बंटती रहती है। नतीजतन भारत में एक खेत का औसत आकार बहुत छोटा है और आगे भी छोटा होता जायेगा।हमारे यहां एक खेत औसतन 2.5 हेक्टेयर का होता है जबकि अमेरिका में एक खेत का औसत आकार करीब 250 हेक्टेयर होता है।हमारे यहां के किसान जहां पारंपरिक रूप से खेती से जुड़े होते हैं, वहीं अमेरिका में अधिकतर किसान पढ़े-लिखे होते हैं। पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद वह कृषि विज्ञान की पूरी जानकारी लेते हैं, और फिर खेती को एक व्यवसाय के तौर पर शुरू करते हैं। 

अमेरिका में किसान नियमित तौर पर अपने खेत की मिट्टी की जांच करवाता रहता है, ताकि सुनिश्चित कर सके कि उसके खेत की मिट्टी किस फसल के लिए अनुकूल है और उसकी उर्वरा शक्ति कितनी है। मौसम की जानकारी लेने के लिए वह सेटेलाइट तसवीरों की मदद भी लेते हैं। यही वजह है कि साल भर में वह अनेक फसलें उगा लेते हैं, जबकि भारतीय किसान के पास अमूमन यह सुविधा नहीं होती कि वह अपनी मिट्टी की जांच नियमित तौर पर करवा पाए। 

     भारतीय किसान प्रायः परंपरागत तरीके से खेती करता है जिसमें तकनीक का सीमित इस्तेमाल ही होता है, जबकि अमेरिका में कृषि पूंजी आधारित है और बड़ी और लेटेस्ट तकनीक का इस्तेमाल खेती के लिए किया जाता है।अमेरिकी किसान एक बड़े कॉर्पोरेट या संस्था की तरह काम करते हैंइसलिए ये बाज़ार से सीधा संबंध रखते हैं। ना सिर्फ वे अपनी उपज की फूड प्रोसेसिंग खुद कर लेते हैं, बल्कि बाज़ार में भी सीधे बेच कर फ़ायदा भी उठाते हैं। लेकिन हमारे यहां जो फ़ायदा किसान को मिलना चाहिए, वह अक्सर बिचोलिए ले जाते हैं, क्योंकि किसान सीधा बाज़ार से नहीं जुड़ा हुआ है।भारत में भी मोदी सरकार इसी तरह के कानून लायी थी, लेकिन कुछ किसान संगठनों से गुमराह होकर किसानों ने उन किसान हित के कानूनों का विरोध किया और फिर मोदी सरकार ने उनको वापिस ले लिया था।

    भारत में चावल की प्रति हेक्टेयर उपज भारत में 3 टन है, तो अमेरिका में करीब 8 टन, मक्का की उपज भारत में प्रति हेक्टेयर करीब 2 टन है तो अमेरिका में यह 9 टन है. इसी तरह गेंहू की उपज में भी अमेरिका के किसान हम से बहुत आगे हैं। हम कुछ एनजीओ व किसान संगठनों से गुमराह होकर भारत में नए बीजों का विरोध करते है।

    हमारा इस यात्रा में एक संग्रहालय जाने का भी प्रोग्राम है, जहाँ अंग्रेजों के अमेरिका में आने से पहले, यहाँ रहने वाले लोग, जिनको रेड इण्डियन्स कहा जाता है, उनके जीवन व सामाजिक व्यवस्था को बताने वाला संग्रहालय है।

बालक बालिका प्रदेशीय कुश्ती का एक केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन


मुजफ्फरनगर । बालक बालिका की 67वीं प्रदेशीय कुश्ती का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने किया।आज डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में माध्यमिक विद्यालय  द्वारा आयोजित 67वीं  प्रदेशीय कुश्ती बालक बालिका शैक्षिक क्रीडा प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान द्वारा दीप प्रज्वलित करके व सभी को शपथ दिलवाकर व गुब्बारे उड़ाकर किया गया। इस 67वीं प्रदेशीय कुश्ती में उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों के बालक बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे इस कुश्ती का आयोजन 23 सितंबर से 26 सितंबर तक होगा। आज इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान रहे। जिन्होंने बालक बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि इसी तरह ही आप लोग प्रदेश और देश का नाम कुश्ती में ऊंचा उठाते रहें। विद्यालय प्रशासन और प्रदेशीय कुश्ती के संयोजक व कार्यक्रम आयोजकों  से अपील करता हूं कि प्रदेश भर से आए बालक बालिकाओं के खाने-पीने रहने ठहरने की उत्तम व्यवस्था करें और कोई भी कमी नजर आए तो वह मुझे बताएं मैं वह कमी पूरी करूंगा। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और सरस्वती वंदना से कुश्ती का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में आयोजकों के साथ-साथ कई स्कूलों के प्रिंसिपल शिक्षक भी मौजूद रहे। 


छात्राओं से भरे टैंपो में स्कूल बस ने मारी टक्कर


मुजफ्फरनगर । चरथावल थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर में स्कूली बस ने स्कूली छात्राओं से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में कई छात्राएं घायल हो गयी। 

आईजी पब्लिक स्कूल की बस के ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बस चालक को बंधक बना लिया और पुलिस को सौंप दिया।

Featured Post

मुजफ्फरनगर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल एवं पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने किया जाहरवीर गोगा माड़ी मेले का उद्घाटन

  मुजफ्फरनगर। ऐतिहासिक ग्राम दुधली में अति प्राचीन पूज्य जाहरवीर गोगा माढी पर लगने वाले विशाल मेले का उद्घाटन उ०प्र० सरकार के कद्दावर व लोकप...