सोमवार, 25 सितंबर 2023

J&k: गुलमर्ग में पहली बर्फबारी से सफेद होने लगे पहाड़ : पारा गिरा


श्रीनगर । कश्मीर में रविवार को मौसम ने तेजी से करवट ली और बारामुला जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग की पहाड़ियों समेत कई ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात हुआ। कश्मीर में सर्दी के मौसम की शुरुआत के साथ पहली बर्फबारी से स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे। इस बार बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना है। 

धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में हालात बदले हैं। वादी के पहाड़ी क्षेत्रों में दो दिन से वर्षा के बीच आज हुए हिमपात ने तापमान को सामान्य से काफी नीचे ला दिया। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया और यह 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसके बाद लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने सोमवार को कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। दूसरी ओर जम्मू में मौसम साफ रहा। अब गर्मी और उमस काफी कम होने लगी है। जल्द ही ठंड बढने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मुजफ्फरनगर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल एवं पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने किया जाहरवीर गोगा माड़ी मेले का उद्घाटन

  मुजफ्फरनगर। ऐतिहासिक ग्राम दुधली में अति प्राचीन पूज्य जाहरवीर गोगा माढी पर लगने वाले विशाल मेले का उद्घाटन उ०प्र० सरकार के कद्दावर व लोकप...