मंगलवार, 29 अगस्त 2023

हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है: बोला स्वामी प्रसाद मौर्य



लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म को लेकर फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है।  

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि 'ब्राह्मणवाद की जड़े बहुत गहरी हैं और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है। उन्होंने कहा कि सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है। अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता है, दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता लेकिन क्या विडंबना है...'

यूपी की अस्सी सीटें जीतने के लिए लड़ेगी भाजपा : उमेश मलिक


मुजफ्फरनगर । भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि  नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बनाने के लियेअगले वर्ष होने वाले लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 80 सीट जितने का लक्ष्य रखा गया है।

    पूर्व विधायक उमेश मलिक बिजनौर लोकसभा के  रोहाना मंडल के ग्राम रोहाना कला में पूर्व महामंत्री सुशील त्यागी व रोहाना खुर्द मे बाबा आदेश के आवास पर सेक्टर संयोजक बूथ अध्यक्षो कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लिये नही राष्ट्र सेवा के लिये राजनीति करती है हमारे लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।कार्यकर्ता की ताकत पर नरेंद्र मोदी 2024 के लोक सभा चुनाव में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

    उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चलाये जाने वाले मतदाता पुनर्निरीक्षण अभियान को देखते हुए भाजपा द्वारा वोटर चेतना महाभियान शुरू किया गया है।जिसमे नए मतदाताओं को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराना है।इसके साथ ही 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं का वोट बने।

   इस अवसर पर रोहाना मंडल अध्यक्ष अशोक धीमान ,संजय त्यागी,सुधीर खटीक,सचिन सिंघल जिला मंत्री,मनोज त्यागी,राजबीर सैनी, राजपाल,सुशील त्यागी,राकेश कुमार,नीरज ,सुनील त्यागी,श्यामसिंह सैनी, मनोज धीमान,डॉ सुरेंद्र,सोनू प्रधान,श्रवण त्यागी,सतीश मास्टर,जनार्धन ,पंकज भगत,संजीव भारद्वाज,देवपाल प्रधान आदि उपस्थित रहे।

शरीफों की ऐशगाह बने होटल में दो-दो घंटे के लिए बुक होते थे कमरे

 


मुजफ्फरनगर। एटूजेड रोड पर दो दो घंटे के लिए युवक युवतियों को कमरे देने का मामला सामने आने के बाद वरदान होटल एंड रेस्टोरेंट के संचालक आर्यन बालियान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। 

सोमवार को सीओ नई मंडी हेमंत कुमार, एसडीएम परमानंद झा ने थाना प्रभारी बबलू सिंह के साथ  मिलकर रजवाहे रोड पर पहले दो होटलों में छापेमारी की, लेकिन दोनों होटल बंद मिले।  इसके बाद एटूजेड रोड स्थित एक होटल में छापेमारी की। वहां से पुलिस को नौ जोड़े मिले, जिनसे पूछताछ की और सभी के नाम पते नोट करने के बाद पुलिस ने छोड़ दिया।  सीओ नई मंडी हेमंत कुमार ने बताया कि तीन होटलों पर छापेमारी की गई थी, जिसमें दो होटल बंद मिले। एक होटल से नौ जोड़ मिले थे, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़  दिया। जांच के दौरान होटल के रजिस्टर में दो-दो घंटे की एंट्री मिली जो आपत्तिजनक है। पुलिस ने रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया है। इस बात की जांच की जा रही है कि क्या उक्त होटल सराय अधिनियम में पंजीकृत है या नहीं। नई मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि वरदान होटल एंड रेस्टोरेंट के संचालक आर्यन बालियान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

शहर में कूड़े से बिजली बनाने का सपना होगा साकार


मुज़फ्फरनगर। पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल का सपना अब साकार होने जा रहा है। शहर  की गंदगी से निजात दिलाने के लिये डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी के प्रयासों से एटूजेड प्लांट पर बने कूड़े के पहाड़ से अब जल्दी ही मुक्ति मिल सकती है। साथ बिजली बनेगी अलग। 

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए शासन से 16 करोड़ रुपए से ज्यादा पास हो गये हैं। नीदरलैंड की कम्पनी कूड़े से बिजली बनाने का काम शुरू करेगी। इस प्रोजेक्ट के लिये प्रशासन पिन्ना मीरापुर बाइपास की ओर से फैक्ट्री के लिये काली नदी पर पुल व वाहनों के आने जाने के लिये सड़कें बनाएगा। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने नगरपालिका को 411 लाख रुपए दिए हैं। जल्द ही इस परियोजना पर काम हो जाएगा। पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल अपने कार्यकाल में नीदरलैंड की कंपनी को लेकर आए थे लेकिन फंड की कमी के कारण यह प्रोजेक्ट रुका हुआ था।

सोमवार, 28 अगस्त 2023

मुजफ्फरनगर में एटीएम बॉक्स से फर्जीवाड़ा कर रुपये निकाले, रंगे हाथ पकड़ा

 


मुजफ्फरनगर । जनपद के चरथावल कस्बे में बस स्टैंड पर बैंक के एटीएम बॉक्स से फर्जीवाड़ा कर रुपये निकालने ले प्रयास में एक युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा। पीड़ित से उसके दो साथी 30000 रुपये लेकर फरार हो गए।

पीड़ित का एटीएम बदलकर आरोपी खाते से नकदी निकालने की फिराक में था। उसके पर्स में कई दर्जन एटीएम कार्ड मिले हैं। लोगों ने पकड़े गए युवक को पुलिस हवाले कर दिया। उसके दो साथी, जो रूपये लेकर फरार हुए हैं, उनकी पुलिस तलाश कर रही है।

रक्षाबंधन पर बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा



लखनऊ। रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में यूपी रोडवेज और सिटी बसों में 29 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 31 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं की यात्रा निशुल्क करने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद निश्चित समयावधि में प्रदेश में कहीं भी जाने के लिए महिलाओं को रोड़वेज टिकट नहीं लेना होगा, जबकि सिटी के अंदर भी सिटी बसों में उनका किराया देय नहीं होगा। 

परिवहन निगम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है की विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबन्धन पर्व के सुअवसर पर परिवहन निगम की समस्त बसों में महिलाओं को दिनांक 29 अगस्त की रात 12:00 बजे से 31 अगस्त की रात्रि 12:00 बजे तक निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किए जाने का शासन स्तर पर निर्णय लिया गया है। परिवहन निगम की समस्त बसों में इस दौरान महिलाओं को किराया देय नहीं होगा।

सचिन और गौरव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे संजीव बालियान व उमेश मलिक


मुजफ्फरनगर। कवाल के पास गांव मलिकपूरा में सचिन व गौरव की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि यज्ञ में आहुति देते स्वामी यशवीर  महाराज व केंद्रीय राज्यमंत्री वी सांसद डॉ संजीव बालियान, पूर्व प्रमुख चौ वीरेंद्र सिंह पूर्व विधायक उमेश मलिक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

पिटाई मामले की वीडियो वायरल करने वाले पत्रकार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज


 मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव खुब्बापुर के नेहा पब्लिक स्कूल में बच्चे की पिटाई के मामले में समझौता होने के बावजूद पिता द्वारा कानून को अपना काम करते रहने देने की बात कहे जाने पर वीडियो वायरल क्य पीड़ित बालक की पहचान उजागर करने वाले पत्रकार जुबैर के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को मंसूरपुर पुलिस की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

MUZAFFARNGAR : एटूजेड रोड पर ओयो होटल में देहव्यापार के लिए सूचना पर छापेमारी, छापे में दस जोड़े दबोचे


मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के ए टू जेड रोड पर देहव्यापार का अड्डा चलाए जाने की ओयो होटल पर प्रशासन की जबरदस्त छापेमारी के दौरान एक होटल से 10 से ज्यादा जोड़े पकड़े गए। एसडीएम सदर और सीओ सिटी के साथ टीम ने एक सूचना के आधार पर छापेमारी की तो वहां हड़कंप मच गया। छापा पडते ही भीतर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई और पुलिस के चंगुल से बचने को प्रेमी जोड़े इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने 10 जोड़े आपत्तिजनक अवस्था में होटल के भीतर से दबोचे। जांच में सभी के पास वेलिड आईडी और सभी के बालिग निकलने पर पुलिस ने सभी को जाने दिया। मामले की जांच की जा रही है।

तिसंग बावना मंच भाकियू अराजनैतिक के साथ आया


मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा एक किसान पंचायत का आयोजन मीरापुर दलपत में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन तिसंग बावना मंच के संयोजक उधम सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामू प्रधान मंतौड़ी एवं संचालन अंकित चौधरी ने किया। 

गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल रहे । बाबा राजेंद्र सिंह मलिक के कहा कि हमने पहले भी संयुक्त संघर्ष किया है। उधम सिंह के अंदर किसानों के लिए टीस है। इनके भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। किसान अपने आंदोलन और संघर्ष का निर्णय खुद ले हम किसानो के साथ है।किसान अगर मिलकर संघर्ष करेगा तो परिणाम आपके पक्ष में होगे। संगठन की ताकत वह ताकत है जो आपको राजनैतिक चाटुकारिता से मुक्ति दिलाती है।

उधम सिंह संयोजक तिसंग बावना मंच  ने कहा कि समाज सेवा में हमने अपने संपत्ति की खोया है और किसान नेताओं ने संपत्ति में वृद्धि की है। ईमानदारी की कीमत है, हमें किसान की सेवा करनी है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की विचार धारा से प्रभावित होकर आज मेरे द्वारा संगठन में शामिल होने की घोषणा की जाती है। किसानो के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं,इसके लिए चाहे जो कुर्बानी देनी पड़े। संगठनों में प्रतिस्पर्धा नही होनी चाहिए। किसानो की समस्याओं के समाधान की मांग करने वाले स्वार्थवश गौशाला का विरोध करते है। यह उनकी दोहरी मानसिकता है। बाबा राजेंद्र मलिक ने उधम सिंह जी को मल्यापर्ण कर स्वागत किया। 

कार्यक्रम में अंकित चौधरी जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर,नीरज पहलवान मंडल अध्यक्ष,राजीव दुल्हेरा क्षेत्रीय प्रभारी, विपिन त्यागी मंडल महासचिव,सतेंद्र मलिक जिला सचिव, विपिन मेंहदीयान तहसील अध्यक्ष जानसठ,चंद्रशेखर सोम तहसील अध्यक्ष खतौली,ठाकुर कुशलवीर  ब्लॉक अध्यक्ष चरथावल,पिंटू ठाकुर युवा ब्लॉक अध्यक्ष बुढ़ाना,पवित अहलावत ब्लॉक अध्यक्ष खतौली, मुर्तजा बालियान जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,नीरज मलिक ब्लॉक अध्यक्ष बघरा,सुरेंद्र रावल ब्लॉक अध्यक्ष सदर, सोहित चौधरी,आकाश चौधरी,आदित्य चौधरी विनित त्यागी नावला,मोहित मलिक,असद, चौधरी ब्रजपाल पाल समाज तिसंग,नरेश दरोगा जी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

ASTRO : सावन का अंतिम सोमवार, किसके लिए लाया उपहार

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 28 अगस्त 2023*

🌤️ *दिन - सोमवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - श्रावण*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - द्वादशी शाम 06:22 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

🌤️ *नक्षत्र - उत्तराषाढा 29 अगस्त रात्रि 02:43 तक तत्पश्चात श्रवण*

🌤️ *योग - आयुष्मान सुबह 09:56 तक तत्पश्चात सौभाग्य*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 07:56 से सुबह 09:30 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:22*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:57*

👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - पवित्रा-दामोदर द्वादशी,सोम प्रदोष व्रत*

💥 *विशेष- द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞



🌷 *रक्षाबंधन के पर्व पर दस प्रकार का स्नान* 

 🙏🏻  *श्रावण महिने में रक्षाबंधन की पूर्णिमा 30 अगस्त 2023 बुधवार वाले दिन वेदों में दस प्रकार का स्नान बताया गया है |*

1⃣  *भस्म स्नान – उसके लिए यज्ञ की भस्म थोडीसी लेकर वो ललाट पर थोड़ी शरीर पर लगाकर स्नान किया जाता है | यज्ञ की भस्म अपने यहाँ तो है आश्रम में, पर समझो आप अपने घर पर किसी को बताना चाहें की यज्ञ की भस्म थोड़ी लगाकर श्रावणी पूर्णिमा को दसविद स्नान में पहले ये बताया है | तो वहाँ यज्ञ की भस्म कहाँ से आयेगी तो गौचंदन धूपबत्ती घरों में जलाते हैं  साधक | शाम को गौचंदन धूपबत्ती जलाकर जप करें अपने इष्टमंत्र, गुरुमंत्र का तो वो जलते जलते उसकी भस्म तो बचेगी ना | तो जप भी एक यज्ञ है | तो गौचंदन की भस्म होगी यज्ञ की भस्म पवित्र मानी जाती है | वैसे गौचंदन है वो, देशी गाय के गोबर, जड़ीबूटी और देशी घी से बनती है | तो पहला भस्म स्नान बताया है |*

2⃣ *मृत्तिका स्नान* 

3⃣ *गोमय स्नान – गोमय स्नान माना गौ  गोबर उसमे थोडा गोझरण ये मिक्स हो उसका स्नान (उसका मतलब थोडा ले लिया और शरीर को लगा दिया ) क्यों वेद ने कहा इसलिए गौमाता के गोबर में (देशी गाय के) लक्ष्मी का वास माना गया है | गोमय वसते लक्ष्मी पवित्रा सर्व मंगला | स्नानार्थम सम संस्कृता देवी पापं हर्गो मय || तो हमारे भीतर भक्तिरूपी लक्ष्मी बढ़ती जाय, बढ़ती जाय जैसे गौ के गोबर में लक्ष्मी का वास वो हमने थोडा लगाकर स्नान किया, हमारे भीतर भक्तिरूपी संपदा बढती जाय | गीता में जो दैवी लक्षणों के २६ लक्षण बतायें हैं  वो मेरे भीतर बढ़ते जायें | ये तीसरा गोमय स्नान |*

4⃣ *पंचगव्य स्नान – गौ का गोबर, गोमूत्र, गाय के दूध के दही, गाय का दूध और घी ये पंचगव्य | कई बार आपको पता है पंचगव्य पीते हैं  | तो पंचगव्य स्नान थोड़ा सा ही बन जाये तो बहुत बढियाँ नहीं बने तो गौ का गोबरवाला तो है | माने पाँच तत्व से हमारा शरीर बना हुआ है वो स्वस्थ रहें, पुष्ट रहें, बलवान रहें ताकी सेवा और साधना करते रहे, भक्ति करते रहें |*

👉🏻 शेष कल......


            🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞


🌷 *रक्षाबंधन* 🌷

➡ *सर्वरोगोपशमनं सर्वाशुभविनाशनम् ।*

*सकृत्कृते नाब्दमेकं येन रक्षा कृता भवेत् ।।*

🙏🏻 *इस पर्व पर धारण किया हुआ रक्षासूत्र सम्पूर्ण रोगों तथा अशुभ कार्यों का विनाशक है ।इसे वर्ष में एक बार धारण करने से वर्षभर मनुष्य की रक्षा होती  हैं ।(भविष्य पुराण)*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *मनु स्मृति* 🌷

🙏🏻  *भाई और बहन के लिए रक्षाबंधन एक महापर्व की तरह है। रक्षाबंधन भाई और बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भाई अपनी बहन को प्यार के साथ-साथ कई तरह के उपहार भी देता है। मनु स्मृति में तीन ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जो घर की महिलाओं को देने से घर में शांति और उन्नति बनी रहती है।*

 🌷 *श्लोक-*

*यत्र नार्यस्तु पूज्यते, रमन्ते तत्र देवताः।*

➡ *मनु स्मृति: बहन को जरूर दें ये 3 चीजें, हर काम में मिलेगी सफलता, होंगे लाभ*

1⃣ *वस्त्र*

*वस्त्र यानी कपड़े। सजना-सवरना, श्रृंगार करना ये सब महिलाओं को सबसे प्रिय होता है। मनुस्मृति के अनुसार, जिस घर के पुरुष अपनी पत्नी, माता या बहन को अच्छे वस्त्र प्रदान करते हैं, उस घर पर भगवान हमेशा प्रसन्न रहते हैं। ऐसे घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है और सभी कामों में सफलता मिलती है। स्त्री को घर की लक्ष्मी माना जाता है, अगर महिलाएं गंदे या मैले कपड़े पहन कर रहती हैं या घर के पुरुष अपनी पत्नी, मां या बहन को समय-समय पर अच्छे वस्त्र नहीं प्रदान करते तो ऐसे घर पर लक्ष्मी रूठ जाती है।*

2⃣ *आभूषण*

*आभूषण यानी गहने। गहने महिलाओं की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है। जिस घर की महिलाएं खुश रहती हैं, वहां देवताओं का निवास माना जाता है। हर मनुष्य को अपने घर की महिलाओं को सुंदर गहने उपहार में देना चाहिए। जिस घर की महिलाएं अच्छे कपड़े और गहनों से श्रृंगार करती है, वहां कभी दरिद्रता नहीं रहती। ऐसे घर में हमेशा खुशहाली और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है ।*

3⃣ *मधुर वचन*

*महिलाओं को पूजनीय माना जाता है। कई ग्रंथों और पुराणों में महिलाओं का सम्मान करने की बात कही गई है। मनुस्मृति के अनुसार, जिस घर में महिलाओं से बुरी तरह से बात की जाती है या उनका सम्मान नहीं किया जाता, ऐसे घर में भगवान भी नहीं रहते। स्त्रियों का सम्मान न करने वाले मनुष्य को हर समय किसी न किसी परेशानी का सामान करना ही पड़ता है। इसलिए मनुष्य को हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और अपने घर की स्त्रियों के साथ हर समय प्रेम और आदर से ही व्यवहार करना चाहिए।*


          🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞पंचक प्रारंभ : बुधवार, 30 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 10:19 बजे


पंचक समाप्त: रविवार, 03 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 10:38 बजे


पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे


पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।

 

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।


 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा



🕉

आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। धन लाभ के साथ-साथ संबंधों में भी निकटता का अहसास होगा। व्यवसाय क्षेत्र पर भी सहयोगी वातावरण मिलने से निश्चित समय पर कार्य पूर्ण कर लेंगे। पूर्व नियोजित कार्यो के अलावा भी अन्य आय के स्त्रोत्र बनेंगे। आज आपके व्यवहार से कुछ ऐसे संबंध बनेंगे जिनसे लंबे समय तक लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। घर मे अविवाहितों के लिए रिश्ते आएंगे लेकिन पक्के होने में संशय रहेगा। मनपसंद भोजन वस्त्र एवं अन्य सुख मिलने से प्रसन्नचित रहेंगे।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन भी आपके लिए लाभदयक रहेगा फिर भी ध्यान रखें आज किसी के गलत मार्गदर्शन अथवा गलतफहमी में पड़ने से लाभ के अवसर किसी अन्य के पास भी जा सकते है। धन लाभ भी आपके परिश्रम की तुलना में अधिक हो सकता है परंतु इसके लिए कार्य क्षेत्र पर अनर्गल बातो को छोड़ लक्ष्य को केंद्रित रकह कार्य करें। दैनिक उपभोग के खर्च आसानी से निकल जाएंगे। आज कोई आपकी भावुकता का गलत फायदा भी उठा सकता है। आंख बंद कर किसी पर विश्वास ना करें। लंबी यात्रा की योजना बनेगी।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका आज का दिन भी अशुभ रहने से अधिक सावधानी बरतने की सलाह है। सेहत का आज विशेष ध्यान रखें परिवार में बीमारी का प्रकोप अथवा अन्य आकस्मिक दुर्घटना होने की संभावना है। दवाओं पर भी आज अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है। भोजन की असंयमितता पेट खराबी का कारण बनेगी। कार्य व्यवसाय से भी आज किसी की खुशामद के बाद ही लाभ के योग बन पाएंगे। पारिवारिक वातावरण आज अस्त-व्यस्त अधिक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में आना-कानी करेंगे।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप कार्यो में व्यस्त रहने के बाद भी दिन का भरपूर आनंद उठाएंगे। मन इच्छित कार्य होने से हास-परिहास का वातावरण बना रहेगा। कार्य-व्यवसाय में थोड़ा अधिक परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन इसका उचित लाभ भी अवश्य मिलेगा। कार्य स्थल पर लोगो को आपकी कार्य शैली पसंद आएगी अधिकारी वर्ग भी आप पर कृपा दृष्टि बनाये रखेंगे। आपकी आवश्यकता लोगो को आज अधिक रहने से सम्मान के साथ धन लाभ के अवसर भी मिलते रहंगे। गृहस्थ में पूर्ण ध्यान नही देने से किसी की नाराजगी देखनी पड़ेगी लेकिन कुछ समय के लिए ही।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ में दैनिक कार्यो को पूर्ण करने की जल्दी में कुछ हानि हो सकती है। इसके बाद का समय अधूरे कार्यो को पूर्ण करने में बीतेगा मध्यान तक परिश्रम का फल ना मिलने से निराशा रहेगी परन्तु संध्या के समय धन की आमद होने लगेगी व्यवसाय में आज विस्तार ना करें निवेश भी सोच समझ कर ही करें। नौकरी पेशा जातक कार्यभार बढ़ने से थकान अनुभव करेंगे। घर मे मांगलिक आयोजन हो सकता है। कुछ मतभेद के बाद भी शांति बनी रहेगी।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आप किसी ना किसी उलझन में फंसे रहेंगे। दिन का अधिकांश समय अनर्गल कार्यो में बर्बाद होगा। लोग आपके मन के विपरीत कार्य करवाने को बाध्य करेंगे जिसमें निकट भविष्य में हानि ही होगी। कार्य व्यवसाय में देरी के कारण सौदे निरस्त हो सकते है। आज किसी पारिवारिक सदस्य के गलत आचरण के कारण सम्मान में कमी आने की भी संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण अतिआवश्यक है वरना उलझने कम होने की जगह ज्यादा गंभीर बनेंगी। धन लाभ आकस्मिक लेकिन अल्प मात्रा में ही होगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आप कार्य-व्यवसाय में असहयोग की स्थिति बनने पर उग्र हो सकते है। सहयोगी आवश्यक कामो में लापरवाही दिखाएंगे। सभी महत्त्वपूर्ण निर्णय आपको स्वयं ही लेने पड़ेंगे जिससे कुछ समय के लिए असमंजस की स्थिति बनेगी फिर भी इससे किसी वरिष्ठ के सहयोग से बाहर निकल सकेंगे। धन लाभ आज आवश्यकता अनुसार लेकिन प्रयत्न करने पर ही होगा। आज आप पुरानी स्मृतियां ताजा होने से कुछ समय के लिए काल्पनिक दुनिया मे भी खोये रहेंगे। दाम्पत्य जीवन मे अहम के कारण खटास आ सकती है।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपको आर्थिक रूप से सबल बनाने में सहयोग करेगा। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा आज कुछ कम रहेगी जिसका फायदा अवश्य उठाएंगे। नौकरी पेशा जातको को अधिकारी वर्ग का प्रोत्साहन मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप स्वयं के कार्य के साथ ही परिचितों के कार्यो में भी सहयोग करेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपकी प्रसंशा अवश्य करेंगे। सरकारी अथवा पैतृक संबंधित मामलों में विजय के साथ ही भविष्य के लिए लाभ सुनिश्चित होगा। गृहस्थ जीवन मे थोड़ा उतार चढ़ाव लगा रहेगा फिर भी संतोष की अनुभूति होगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप अधिकांश कार्यो में लापरवाही दिखाएंगे जिससे उचित लाभ मिलने में विलंब के साथ ही कमी भी आएगी। स्वयं का काम छोड़ अन्य लोगो के कार्य मे रुचि लेना हानि कराएगा। किसी के झगड़े में टांग ना अड़ाए मान हानि हो सकती है। आर्थिक उलझने किसी के टोकने पर ही परेशान करेंगी अन्य समय इनको लेकर भी बेपरवाह ज्यादा रहेंगे। घर मे किसी सदस्य के मनमाने व्यवहार के कारण माहौल थोड़ा गरम हो सकता है। शारीरिक स्फूर्ति आज कम रहेगी।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपकी मनोवृति सुखोपभोग की अधिक रहेगी जिस वजह से कार्य क्षेत्र पर पूर्ण ध्यान नही दे पाएंगे फिर भी आज धन लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उनके निर्णय आरंभिक व्यवधान के बाद आपके ही पक्ष में रहेंगे। सरकारी कार्यो भी आज किसी के सहयोग मिलने से आगे बढ़ेंगे। सार्वजनिक कार्यो में अरुचि रहेगी। लंबी धार्मिक तीर्थ स्थानों की यात्रा के प्रसंग बन सकते है। पारिवारिक वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा। संतानो के ऊपर खर्च होगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका आज का दिन भी विषम परिस्थितियों वाला रहेगा। दिन के आरंभ में ही कोई अशुभ समाचार मिलने से मन हताश रहेगा। कार्य व्यवसाय में से भी आज निराशा ही हाथ लगेगी। ध्यान रहे आज धन लाभ के लिए किसी के सहयोग एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ेगी इसलिए रूखे व्यवहार से बचें आज आप केवल व्यवहारिकता के बल पर ही लाभ कमा सकते है। घर मे भी किसी सदस्य के हाथ नुकसान होने की संभावना है इसको अनदेखा करना ही बेहतर रहेगा अन्यथा पहले से ही उग्र वातावरण अधिक गंभीर हो सकता है। 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपको आकस्मिक धन लाभ कराएगा। आज जिन कार्यो अथवा व्यवहारों से उम्मीद नही रहेगी उनसे भी आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। व्यवहार में थोड़ी चंचलता रहने से आस-पास के लोग असहज अनुभव करेंगे फिर भी मसखरा स्वभाव आपकी उदंडता पर पर्दा डालेगा। पारिवारिक सदस्य तीर्थ स्थल की यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे इसके लिए अधिक खर्च भी करना पड़ेगा। आज सामर्थ्य से अधिक खर्च करने पर आर्थिक उलझनों में पड़ सकते है। कार्य व्यवसाय में शुरुआती मंदी के बाद गति आएगी धन लाभ प्रचुर मात्रा में होगा।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

यूपी में बुजुर्ग मां बाप की अनदेखी पडेगी महंगी, संपत्ति से होगी बेदखली


लखनऊ । प्रदेश सरकार परिवार में बूढ़े मां-बाप या फिर बुजुर्गों की अनदेखी व अत्याचार करने वाली संतानों एवं रिश्तेदारों को संपत्ति से बेदखल करने की प्रक्रिया और आसान बनाने के लिए उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली-2014 में संशोधन करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट के समक्ष संशोधन प्रस्ताव रखने से पहले समाज कल्याण विभाग को महाधिवक्ता से सलाह लेने के निर्देश दिए हैं। 

उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार का माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 वर्ष 2012 से लागू किया जा चुका है। इस अधिनियम के लिए वर्ष 2014 में नियमावली जारी की गई थी। इसके तहत उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भरण-पोषण अधिकरण का गठन किया गया है। जिले में डीएम की अध्यक्षता में अपीलीय अधिकरण हैं। प्रदेश में गठित राज्य सप्तम विधि आयोग ने इस नियमावली में तीन संशोधनों की सिफारिश चार दिसंबर 2020 को की थी। विधि आयोग ने वर्ष 2014 में बनी नियमावली को केंद्रीय अधिनियम के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं माना था। विधि आयोग ने नियमावली के नियम-22 के बाद तीन और नियम 22-क, 22-ख व 22-ग बढ़ाने की सिफारिश की है। इसमें वरिष्ठ नागरिकों का ध्यान न रखने पर बच्चों या नातेदारों को उस संपत्ति से बेदखल करने के प्रविधान की बात कही गई है, जिस पर वरिष्ठ नागरिकों का कानूनी अधिकार है। बेदखली के लिए आवेदन अधिकरण के समक्ष किया जा सकता है। 

वरिष्ठ नागरिक अपनी संपत्ति से संतानों एवं रिश्तेदारों की बेदखली के लिए अधिकरण को आवेदन दे सकते हैं। अगर वरिष्ठ नागरिक स्वयं आवेदन करने में असमर्थ हैं तो कोई संस्था भी उनकी ओर से ऐसा आवेदन दाखिल कर सकती है। अधिकरण को यह अधिकार होगा कि वे बेदखली का आदेश जारी कर सकें। कोई व्यक्ति आदेश जारी होने से 30 दिनों के अंदर वरिष्ठ नागरिक की संपत्ति से बेदखली आदेश को नहीं मानता है तो अधिकरण उस संपत्ति पर पुलिस की मदद से कब्जा कर सकता है। संबंधित पुलिस भी बेदखली आदेश का पालन कराने के लिए बाध्य होगी। अधिकरण ऐसी संपत्ति को बुजुर्ग को सौंप देगा। जिला मजिस्ट्रेट अगले माह की सात तारीख तक ऐसे मामलों की मासिक रिपोर्ट सरकार को भेजेंगे।

अधिकरण के आदेश के खिलाफ वरिष्ठ नागरिक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित अपीलीय अधिकरण में अपील कर सकते हैं।

रविवार, 27 अगस्त 2023

छात्र पिटाई मामले में हुआ समझौता खटाई में, छात्र का पिता बोला कानून अपना काम करे


 मुजफ्फरनगर । मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव के चर्चित मामले में समझौते के बावजूद छात्र के पिता इरशाद त्यागी ने कानूनी लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया है। उसका कहना है कि सांप्रदायिक सौहार्द के लिए  फैसला माना था। उनका किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं है। गांव का माहौल शांतिपूर्ण रहना चाहिए। साथ ही कहा कि जो रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, उस पर पुलिस-प्रशासन अपना काम करे। नेहा पब्लिक स्कूल में छात्र की पिटाई के मीडिया हाइप होने के बाद हुआ समझौता खटाई में पड़ गया है। 

छात्र के पिता नदीम का कहना है कि वह तहरीर दे चुके हैँ। पुलिस-प्रशासन कानून के हिसाब से अपना काम करे। सौहार्द के लिए सामाजिक फैसला स्वीकार किया है। विवाद को सांप्रदायिक रंग मिलने के बाद भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत व पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक आदि की मौजूदगी में बच्चों को गले मिलवाकर सुलह कराई गई थी। दोनों पक्षों ने कहा था कि पंचायत का फैसला मान्य है। अब पीड़ित के पिता के बयान के बाद इस फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान भी यह मामला उछलने के बाद दोनों पक्षों से मिले थे।

MUZAFFARNGAR डीएम आफिस की छत भरभराकर गिरी,

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के कचहरी कार्यालय के विश्राम गृह की छत भर भराकर गिर पड़ी। यह भवन 194 साल पुराना है। गनीमत यह रही कि रविवार की छुट्टी होने के कारण कोई हादसा नहीं हुआ। भवन के बाकी हिस्सों में भी दरारें आने से यह असुरक्षित हो गया है। 

बताया जा रहा है कि डीएम कार्यालय की आधी बिल्डिंग में दरार आ गई है। डीएम आफिस पर तैनात होमगार्ड जवान ने इस मामले की सूचना सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को दी, जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। भवन चूना और सुर्खी की पुरानी प्रणाली से बना है। डीएम आफिस के विश्राम गृह की छत अचानक भरभराकर गिरने से तेज आवाज हुई और हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि आज रविवार का अवकाश था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। डीएम आफिस का भवन करीब 194 साल पुराना है।

लघु उद्योग भारती की अखिल भारतीय कार्यकारणी की बैठक एवं अखिल भारतीय उद्यमी संगम का आयोजन




दिल्ली । लघु उद्योग भारती की अखिल भारतीय कार्यकारणी की बैठक एवं अखिल भारतीय उद्यमी संगम का आयोजन आध्यात्म साधना केन्द्र छतरपुर रोड, दिल्ली में दिनांक 24.08.2023 एवं 25.08.2023 को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में पूरे देश के उद्यमियों एवं विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डा० कृष्ण गोपाल जी, सहसर कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, मार्गदर्शक लघु उद्योग भारती, माननीय अश्वनी वैष्णव इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भारत सरकार श्री अर्जुनराम मेघवाल कानून न्याय, संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री भारत सरकार द्वारा सम्बोधित किया गया। अखिल भारतीय कार्यकारणी व अधिवेशन में श्री घनश्याम जी ओझा को अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जी गुप्ता को अखिल भारतीय महामंत्री निर्वाचित किया गया। प्रदेश से श्री राकेश गर्ग जी को अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री एवं श्री मधुसूदन दादू जी को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा प्रदेश के निवर्तमान महामंत्री श्री रवीन्द्र सिंह जी को राष्ट्रीय कार्यकारणी का सदस्य नामित किया गया है। सम्मेलन में देश के विकास में उद्योगों के महत्वपूर्ण भागीदारी के विषय में चर्चा हुयी तथा स्वतः रोजगार की भावना को प्रदेश, जिले एवं गांवों तक प्रसारित करने की आवश्यकता बतायी गयी, यह ही एकमात्र विकल्प है जो स्थानीय रूप से रोजगार के साथ समाज के आर्थिक उद्देश्यों की पूर्ति करते हुये सामाजिक समरसता और देश के विकास में सहभागी हो सकेगा । विभिन्न प्रदेशो से आये सभी पदाधिकारियों ने अपने विचारों से भी अवगत कराया।


लघु उद्योग भारती के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री मधुसूदन दादू जी को लक्ष्मीनगर इकाई की 82 सदस्यिकों की सूची दी गई। जिसकी दादू जी ने अत्यंत प्रशंशा करी एव लक्ष्मीनगर को हमेशा पूर्ण सहायता व गाइडेन्स का आश्वासन दिया। दादू जी ने जल्दी ही हमारे सारे माननीय सदस्यों से लक्ष्मीनगर में भेंट करने का वादा भी किया।


राष्ट्रीय अधिवेशन में माननीय सह सर कार्यवाह श्री डॉ कृष्ण गोपाल जी स्वयं सेवक संघ आरएसएस से भेंट हुई। इस मौके पर हमारे मण्डल की ओर से एक प्रतीकचिह्न उनको भेंट किया गया। लक्ष्मीनगर के बारे में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। सभी प्रकार की समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। उन्होंने शीग्रह ही लक्ष्मीनगर आने का आश्वासन दिया और आ रही समस्याओं को केंद्र सरकार से समाधान का भरोसा दिया।


हमारे जिले से राजेश जैन जिला अध्यक्ष जगमोहन गोयल जिला महामंत्री हर्षवर्धन जिला सचिव अदि ने भगीदारी की।



मुजफ्फरनगर रालोद का कुनबा बढ़ा

 


मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल ने अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। संगठन में सभी वर्गों को स्थान दिया गया। छह जिला उपाध्यक्ष, नौ जिला महासचिव बनाए गए। वहीं, भाजपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने अपने समर्थकों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण की।

राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने नियुक्ति पत्र देने के बाद संगठन को मजबूती के साथ चलाने की आह्वान किया। विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि रालोद पार्टी में सभी को सम्मान दिया जा रहा है। विधायक अनिल कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।


इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि भाजपा में किसान, मजदूर और नौजवान सभी पीड़ित है। रालोद की कार्यशैली को देखते हुए राजेंद्र सिंह ने सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, योगराज सिंह, अजीत राठी, धर्मेंद्र तोमर, हंस राज जावला मौजूद रहें।

ये लोग कार्यकारिणी में शामिल

रालोद की जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष सरदार मेजर सिंह, ताहिर मिर्जा, विकास बालियान, तासिर हसन, राजू वाल्मीकि, रामकिशन शर्मा के पद पर नियुक्त किया। जिला महासचिव दिमाग सिंह गुर्जर, युनूस चौधरी, विकास कादियान, शैलेंद्र तोमर, काजी फसीअख्तर, सचिन कुमार, मुन्नू, राजकुमार तेवतिया, मोनू पाल को बनाया गया। जिला सचिव संदीप, विजय आर्य, मुकेश, नीशू कुमार, दीपक, आदेश, रोहित लाटियान और नगर अध्यक्ष मनोश शर्मा, नौशाद मोनी, शादाब, संयम पंवार, उपेंद्र बालियान, आमिर खान, ललित सहरावत, आसिफ त्यागी और आरिफ को नियुक्त किया गया।

मुजफ्फरनगर भाकियू की समीक्षा बैठक का आयोजन


मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन जिला कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर सहारनपुर मंडल की एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया बैठक का मुख्य उद्देश्य बुढाना में होने वाले 2 सितंबर 2023 के ट्रैक्टर मार्च 5 सितंबर 2023 को चरथावल में होने वाली महापंचायत व 18 सितंबर 2023 को लखनऊ में होने वाली महापंचायत में संगठन से बड़ी संख्या बल के साथ पहुंचने को लेकर विचार विमर्श रहा आपको बता दें कि बुढाना में लगभग 100 दिन से पहचान बजाज शुगर मिल पर बकाया भुगतान को लेकर संगठन में किसानों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है उसी को लेकर आदरणीय चौधरी राकेश टिकट जी के नेतृत्व में 2 सितंबर 2023 को यह ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में ट्रैक्टर पहुंचने की उम्मीद है उसे क्रम में उत्तर प्रदेश में बाढ़ द्वारा किसानों के नुकसान और किसानों के विभिन्न अन्य समस्याओं को लेकर लखनऊ में 18 सितंबर 2023 को महापंचायत का आयोजन भारतीय किसान यूनियन द्वारा किया जा रहा है उसमें भी जिले से हजारों की संख्या में किस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शिरकत करेंगे और 17 सितंबर 2023 को नौचंदी ट्रेन द्वारा लखनऊ के लिए कूच करेंगे इसके अलावा संगत में अनुशासन और एकता को लेकर बहुत से विचार विमर्श किए गए इस अवसर पर मुख्य रूप से ओमपाल मलिक राष्ट्रीय महासचिव मेनपाल सिंह चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जहीर फारूखी प्रदेश महासचिव धीरज लाठियांन प्रदेश महासचिव श्याम पाल अध्यक्ष प्रदेश सचिव मंडल अध्यक्ष सहारनपुर चौधरी नवीन राठी मंडल महासचिव शाहिद आलम योगेश बालियान संजीव खोखर शाहिद बालियांन ऋषि पाल फौजी अंकित राठी चंद्रवीर सिंह धीर सिंह गुर्जर संजीव भारद्वाज मंडल अध्यक्ष युवा विकास शर्मा जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा महिला विंग से सोनिया सैनी गुरमेल बाजवा आदि के साथ-साथे जिला मुजफ्फरनगर के सभी ब्लॉक अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष नगर अध्यक्ष व पदाधिकारी 

मौजूद रहे

तितावी के पास बड़ा हादसा : भरतिया कालोनी निवासी पति-पत्नी और पुत्र की मौत




मुजफ्फरनगर । पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर थाना तितावी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में बाइक पर सवार बच्चे और पति और पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि बोलेरो कार की टक्कर से यह हादसा हुआ। सभी मृतक बाइक पर सवार थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वाले थाना नई मंडी क्षेत्र के भरतिया कॉलोनी के रहने वाले हैं। वे बाइक पर सवार होकर तितावी क्षेत्र में किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान कार की टक्कर से भरतिया कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय नीशू, पत्नी बीना और 11 वर्षीय आरव की हादसे में मौत हो गई।

बेटी की प्रेम प्रसंग में हत्या करने के आरोपी मां व पिता गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर । प्रेम-प्रसंग के कारण माता-पिता ने ही की थी अपनी बेटी की हत्या। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

 शाहपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए  नामजद अभियुक्त को दिनांक 26.08.2023 की रात्रि को तथा नामजद अभियुक्ता को आज दिनांक 27.08.2023 को ग्राम गोयला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशादेही से आलाकत्ल रस्सी, चुन्नी व घटना में प्रयुक्त रेहड़ा बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 पुलिस ने बताया कि दिनांक 26.08.2023 को वादी श्री धर्मपाल पुत्र दीपचन्द ग्राम प्रधान गोयला थाना शाहपुर द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि ग्राम गोयला निवासी 1. गजेन्द्र कश्यप पुत्र सुखवीरा, 2. कुसुम पत्नी विजेन्द्र द्वारा अपनी पुत्री की हत्या कर शव को नदी में फेंक देने की घटना कारित की गयी है। तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। 


*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पताः-*

*1.* विजेन्द्र कश्यप पुत्र सुखवीरा निवासी ग्राम गोयला थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

*2.* कुसुम पत्नी विजेन्द्र निवासी उपरोक्त।


*पूछताछ का विवरणः-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त विजेन्द्र उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री(मृतका) का जनपद मेरठ निवासी राहुल से प्रेम प्रसंग चल रहा था तथा मृतका राहुल के साथ चली गयी थी जिसके सम्बन्ध में मृतका की माता कुसुम उपरोक्त द्वारा थाना शाहपुर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा युवती को बरामद कर लिया था तथा राहुल तब से जिला कारागर में निरुद्ध है। वर्तमान में मृतका गर्भवती थी तथा बार-बार राहुल के साथ जाने की बात कहती थी । दिनांक 25.08.2023 को मृतका की कोर्ट में गवाही थी ।मृतका द्वारा परिजनों के पक्ष में गवाही न देने को लेकर झगड़ा हुआ तथा अभियुक्तगण विजेन्द्र कश्यप व कुसुम उपरोक्त द्वारा समाज में अपनी बेइज्जती के भय से मृतका की गला घोटकर हत्या कर दी तथा शव को बोरे में बाँधकर नदी में फेंक दिया था।  थाना शाहपुर पुलिस द्वारा फ्लड पीएसी व गोताखोरों की सहायता से मृतका के शव की तलाश की गयी तो मृतका का शव नहर पुल बुढाना-खतौली मार्ग ग्राम भनवाड़ा के पास नदी में बरामद किया गया। 


*बरामदगीः-*

➡️01 रस्सी(आलाकत्ल)

➡️01 चुन्नी(घटना में प्रयुक्त)

➡️01 रेहड़ा(घटना में प्रयुक्त)


व्यापारी समाज की रीढ़ है : संजीव बालियान



मुजफ्फरनगर । व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान द्वारा आयोजित मंडलीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन में तमाम व्यापारी नेताओं ने व्यापक हितों को लेकर एकजुटता पर बल दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने व्यापारियों को समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि देश के विकास में उनका बड़ा योगदान है। व्यापारी सुरक्षा फोरम के राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल ने कर व्यवस्था को और सरल बनाने पर जोर दिया और किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर व्यापार क्रेडिट कार्ड बनवाने की मांग की।  

दर्पण बैंक्वेट हॉल में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिला अध्यक्ष विश्वदीप गोयल बिट्टू द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि व्यापारी समाज की रीढ़ है। व्यापारी ने हमेशा समाज को कुछ ना कुछ दिया है। उसने समाज की सेवा के लिए बहुत बड़े कार्य किए हैं। आज प्रदेश और केंद्र की सरकारें व्यापारियों के हितों को लेकर सबसे ज्यादा सजग हैं और उनकी समस्याओं को लेकर जो भी बातें उनके सामने आई हैं, उन्हें हुए शासन के सम्मुख रखेंगे। व्यापारी सुरक्षा फोरम की राष्ट्रीय संयोजक अशोक गोयल ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड की तरह व्यापारियों के लिए भी क्रेडिट कार्ड बनने चाहिए ताकि आवश्यकता होने पर वह बैंक से पैसा तत्काल प्राप्त कर सकें। उन्होंने जय जवान जय किसान के साथ व्यापारी देश की शान का नारा देते हुए कहा कि व्यापारियों को समाज के और देश के हित के लिए हमेशा आगे रहना होगा। सम्मेलन में सभी व्यापारी बंधुओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। 



मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, राष्ट्रीय संयोजक व्यापारी सुरक्षा फोरम अशोक गोयल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, प्रदेश संरक्षक सुशील कुमार सिल्लो, वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रमोद मित्तल व मधुसूदन गर्ग मंच पर उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री प्रदीप विश्वकर्मा, सहारनपुर से मंडल अध्यक्ष नरेश धीमान, वरिष्ठ भाजपा नेता देवव्रत त्यागी और राजीव गर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विश्वदीप गोयल ने सभी व्यापारी अतिथियों का अपनी टीम के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में शामली, बिजनौर, मेरठ, खतौली, मीरापुर, भोपा, बुढ़ाना व शाहपुर आदि विभिन्न जगहों से व्यापारी उपस्थित थे। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकुमार रहेजा, मनोज गुप्ता, राजीव गर्ग, हर्षित गर्ग, डॉ नितिन जैन, सचिन सिंघल, अखिल सिंघल, नितिन कुच्छल, अमित धीमन, कपिल सिंधी, नितिन बंसल, आशुतोष कुमार, संजय मित्तल, संजय गोयल, शिवकुमार त्यागी, सामंती जैन, विकास शर्मा, सुशील सैनी, अनुराग जैन, दीपक शर्मा, हर्ष आहूजा, अमित गोयल, अरुण छपरा, ललित बंसल, भारत माता चौक अध्यक्ष रविन्द्र, भाजपा नेता सचिन सिंघल तथा व्यापारी नेता शलभ गुप्ता आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...