गुरुवार, 6 मई 2021

जिले में 21 मौतों के कहर के बाद, मिलें 777 नए मरीज़

 


मुजफ्फरनगर । आज कोरोनावायरस से 21 लोगों की मौत के साथ अब जनपद में कोरोना से अब तक 190 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर आज 777 पॉजिटिव केस मिले हैं, 334 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। अब जनपद में कुल एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 4869 हो गई है।आज 777 कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमे बघरा से 27, बुढ़ाना से 63, चरथावल से 8, जानसठ से 57, खतौली से 59, मोरना से 94, मुजफ्फरनगर ग्रामीण क्षेत्रों से 175, पुरकाजी से 23, शाहपुर से 7, मुजफ्फरनगर शहरी क्षेत्रों से 264 कोरोना पॉजिटिव मिले है।

वहीं, आज 334 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।

जबकि आज 21 लोगों की कोरोना से इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसमे: –

62 वर्षीय ओमवती पत्नी अशोक शर्मा पिन्ना बघरा,
55 वर्षीय सुधा पत्नी चंद्रबोस निवासी मोरना
75 वर्षीय विजय लक्ष्मी भटनागर निवासी नई मंड़ी
48 वर्षीय प्रमोद पुत्र सुरेंद्र निवासी पचेंड़ा रोड़
55 वर्षीय श्यामा देवी पत्नी सोमदत्त निवासी नई मंड़ी
55 वर्षीय बिजेंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह निवासी जानसठ
65 वर्षीय बाला देवी पत्नी उदयवीर निवासी बघरा
75 वर्षीय ऊषा गुप्ता पत्नी ब्रजमोहन गुप्ता निवासी पटेल नगर नई मंड़ी
40 वर्षीय विमल त्यागी पुत्र विनोद निवासी खाईखेड़ी
65 वर्षीय राजकुमारी पत्नी सुशील कुमार निवासी जानसठ
60 वर्षीय ऊषा रानी पत्नी सुभाष वर्मा निवासी अंकित विहार
62 वर्षीय सुरजमल पुत्र सेवा राम निवासी कृष्णापुरी
60 वर्षीय पुष्पलता पत्नी एमके शर्मा निवासी गांधी नगर
75 वर्षीय बागेश्वरी पत्नी हरीराम निवासी रोहना खुर्द
57 वर्षीय शीशपाल पुत्र जबेर सिंह निवासी अवध विहार
49 वर्षीय राजकुमार पत्नी जयवीर निवासी अलमासपुर
45 वर्षीय इस्लाम पुत्र शारिफ निवासी नरा
46 वर्षीय राजवती पत्नी मामचंद निवासी खतौली
52 वर्षीय रेखा गर्ग पत्नी राजेंद्र प्रसाद गर्ग निवासी सुरेंद्र नगर
59 वर्षीय शालिक पुक्ष रामानंद निवासी मुजफ्फरनगर
80 वर्षीय चंद्रकला पत्नी एमपी सिंह निवासी रामपुरम

दिल्ली में बारिश और जिले में तूफान


 मुजफ्फरनगर । गुरुवार की सायं दिल्ली में बारिश और जिले में आए आंधी तूफान ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। धूल भरी आंधी से ज्यादातर बाइक सवार परेशान दिखे। इस दौरान विद्युत विभाग द्वारा किसी अनहोनी के चलते विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी। मौसम में काफी तब्दीली दिखाई दी। आम के बाग के ठेकेदारों के चेहरों पर परेशानी साफ दिखाई दी। खेतों में पड़ा भूसा उड़ता दिखाई दिया। मौसम में काफी तब्दीली देखने को मिली।

T. R.NEWS tribute कुछ भूली, कुछ बिसरी यादें - चौधरी अजीत सिंह

 









नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का आज सुबह निधन हो गया। मुुुजफ्फरनगर से उनका खास रिशता रहा। भाकियू के साथ तमाम मौकों पर वेे संघर्ष में उतरे। 

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह बागपत से 7 बार सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं। 86 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है। उनके निधन के बाद बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है। चौधरी अजित सिंह की गिनती बड़े जाट नेताओं में होती थी। 

आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद से ही उनके फेफड़े में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा था। मंगलवार रात अजित सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया। 

चौधरी अजित सिंह ने अपनी सियासी सफर की शुरुआत 1986 से की थी। उस समय उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह बीमार पड़ गए थे। अजित सिंह 1986 में राज्यसभा भेजे गए थे। इसके बाद 1987 से 1988 तक वह लोकदल (ए) और जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रहे। 1989 में अपनी पार्टी का विलय जनता दल में करने के बाद वह उसके महासचिव बन गए। 1989 में अजित सिंह पहली बार बागपत से लोकसभा पहुंचे। वीपी सिंह सरकार में उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया. इसके बाद वह 1991 में फिर बागपत से ही लोकसभा पहुंचे। इस बार नरसिम्हाराव की सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया। 1996 में वह तीसरी बार कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा पहुंचे, लेकिन फिर उन्होंने कांग्रेस और सीट से इस्तीफा दे दिया।

1997 में उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल की स्थापना की और 1997 के उपचुनाव में बागपत से जीतकर लोकसभा पहुंचे। 1998 में चुनाव में वह हार गए, लेकिन 1999 के चुनाव में फिर जीतकर लोकसभा पहुंचे। 2001 से 2003 तक अटल बिहारी सरकार में चौधरी अजित सिंह मंत्री रहे। 2011 में वह यूपीए का हिस्सा बन गए।

2011 से 2014 तक वह मनमोहन सरकार में मंत्री रहे। 2014 में वह मुजफ्फरनगर सीट से लड़े, लेकिन हार गए। 2019 का चुनाव भी चौधरी अजित सिंह मुजफ्फरनगर से लड़े, लेकिन इस बार भी बीजेपी प्रत्याशी संजीव बलियान ने उन्हें हरा दिया। हालांकि, किसान आंदोलन को उन्हें फायदा हुआ है और जिला पंचायत चुनाव में आरएलडी ने शानदार प्रदर्शन किया है। 

एक तस्वीर ऐसी भी, कोई कुछ भी कहे या करे हमे नहीं कोरोना का डर

 एक तरफ एसएसपी अभिषेक यादव और एसडीएम सदर दीपक कुमार कोरोना नियमों का पालन कराने सड़कों पर उतरे 











मुजफ्फरनगर । टी.आर. न्यूज द्वारा कल प्रकाशित न्यूज के बाद आज जिले का सरकारी अमला हरकत में आया है। जिले में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए सड़को पर लोगो को समझाते नजर  आए। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा जनपद के मुख्य चौराहों व स्थानों पर भ्रमण कर लॉक़डाउन का पालन करवाने हेतु लगी पुलिस बल की ड्यूटी को चैक किया गया तथा लोगों से कोविड नियमों का लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन करने की अपील की गयी। इसका असर पुलिस की सक्रियता में दिखा। 
एसएसपी ने पुलिस बल को कोरोना संक्रमण से स्वंय को सुरक्षित रखते हुए ड्यूटी करने तथा अनावश्यक कार्य के घूम रहे/ कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों तथा मास्क न लगाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वह लगातार भ्रमणशील रहकर लोगों को घरों में रहने, मास्क लगाने तथा हाथों को नियमित अंतराल पर धोते रहने के लिए जागरुक करते रहे।
उपजिलाधिकारी सदर दीपक कुमार, चरथावल थाना क्षेत्र के दधेडू चैक पोस्ट पर चरथावल थाना प्रभारी के साथ सड़को पर घूम रहे लोगो को कोरोना के प्रकोप को समझाते हुए घर मे रहने की अपील की। साथ ही शहर में सड़कों किनारे खड़ी फल सब्जियों के ठेलों को भी पुलिस ने हटवाने की कोशिश की परंतु पुलिस के जाने के बाद भी लगातार अपनी मनमानी में जुटे रहे हैं। फिर से ठेलों को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया। ना ही मास्क लगाना और ना ही ही नियमो का पालन करना। बाबूराम गेट के सामने एक फर्निचर के शोरूम के मालिक ने भी लॉक डाउन को ना मानते हूए जमकर दुकानदारी की जा रही है। 

वही दूसरी ओर इनको नहीं किसी का भी डर खुलकर करते नियमों का उल्लंघन 







पश्चिम बंगाल हिंसा के विरोध में दिया धरना


मुज़फ्फरनगर। बंगाल में हो रही हिंसा के खिलाफ आज जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ओर अचिंत मित्तल ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना दिया। आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता एकजुट होकर हिंसा के विरोध में जिले के सभी 29 मंडलों में आज धरना चल रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के चुनाव के बाद जो घटनाएं देखने व सुनने को मिली है, वह हैरान और चिंतित करने वाली हैं। जिस तरह की घटनाएं पश्चिम बंगाल में हो रही हैं ऐसी घटनाएं देश के विभाजन के समय देखी और सुनी गई थी। राजनैतिक लड़ाई विचारधाराओं पर आधारित होती है। ममता बनर्जी और उनकी पार्टी की राजनीति हिंसा और उत्पीड़न की राजनीति है। ममता बनर्जी की सोच इतनी हिंसक है तो उनके कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा व अराजकता किया जाना स्वाभाविक है। कार्यकर्ताओं-समर्थकों और गुंडों द्वारा लगातार हिंसा, मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में भाजपा के तमाम नेताओं ने अपने आवास पर धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि अंग्रेजी हुकूमत से आजाद होने के बाद भारत में चुनाव नतीजों के बाद इतनी असहिष्पुता कभी नहीं देखी गई। राजनैतिक लड़ाई विचारधाराओं पर आधारित होती है न कि बम, बंदूक और तलवार पर। 

सिखेडा नहर में कूद गई महिला और फिर...


मुजफ्फरनगर । आत्महत्या करने नहर में कूदी महिला को पुलिस बल ने बचाया। सुबह 07.30 बजे उक्त महिला ने सिखेडा गंगनहर में छलांग लगाई थी। 

पीआरवी 2209 पर तैनात हैड कांस्टेबल राकेश कुमार व चालक होमगार्ड शिव कुमार सिखेडा जानसठ गंग नहर के पास गश्त कर रही थे। तभी एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को बताया गया कि अज्ञात महिला आत्महत्या करने के लिए नहर के पास बैठी है, यह बात पूरी हो पाती इससे पहले ही महिला नहर में कूद गयी। पीआरवी 2209 पर तैनात हैड कांस्टेबल राकेश कुमार द्वारा बिना वक्त गवांए रस्सी लेकर नहल में छलांग लगा दी गयी तथा तेज बहाव होने के पश्चात भी महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया गया तथा तत्काल सरकारी गाडी में बैठाकर प्राथमिक उपचार हेतु CHC जानसठ में भर्ती कराया गया। महिला ने अपना नाम रेखा पत्नी विजेंदर निवासी रामपुरी थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर बताया।

महिला को उपचार के उपरान्त थाना सिखेडा ले जाया गया जहां उससे आत्महत्या करने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि उसका बेटा उसके साथ मार-पिटाई करता है जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या करने की ठान ली थी। महिला के बेटे व अन्य परिवारजन को थाने पर बुलाकर सख्त हिदायत देते हुए महिला को उनके सुपुर्द किया गया।

चौ अजित सिंह के निधन से किसान राजनीति पर वज्रपात


नई दिल्ली. राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का आज सुबह निधन हो गया है. वह कोरोना संक्रमित थे. 86 वर्षीय अजित सिंह की मंगलवार रात को तबीयत बेहद बिगड़ गई थी. उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा था कि फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत नाजुक हो गई थी.

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह बागपत से 7 बार सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं. 86 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है. उनके निधन के बाद बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है. चौधरी अजित सिंह की गिनती बड़े जाट नेताओं में होती थी.

आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे. इसके बाद से ही उनके फेफड़े में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा था. मंगलवार रात अजित सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी. इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया.

चौधरी अजित सिंह ने अपनी सियासी सफर की शुरुआत 1986 से की थी. उस समय उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह बीमार पड़ गए थे. अजित सिंह 1986 में राज्यसभा भेजे गए थे. इसके बाद 1987 से 1988 तक वह लोकदल (ए) और जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रहे. 1989 में अपनी पार्टी का विलय जनता दल में करने के बाद वह उसके महासचिव बन गए. 1989 में अजित सिंह पहली बार बागपत से लोकसभा पहुंचे. वीपी सिंह सरकार में उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया. इसके बाद वह 1991 में फिर बागपत से ही लोकसभा पहुंचे. इस बार नरसिम्हाराव की सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया. 1996 में वह तीसरी बार कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा पहुंचे, लेकिन फिर उन्होंने कांग्रेस और सीट से इस्तीफा दे दिया. 

1997 में उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल की स्थापना की और 1997 के उपचुनाव में बागपत से जीतकर लोकसभा पहुंचे. 1998 में चुनाव में वह हार गए, लेकिन 1999 के चुनाव में फिर जीतकर लोकसभा पहुंचे. 2001 से 2003 तक अटल बिहारी सरकार में चौधरी अजित सिंह मंत्री रहे. 2011 में वह यूपीए का हिस्सा बन गए. 

2011 से 2014 तक वह मनमोहन सरकार में मंत्री रहे. 2014 में वह मुजफ्फरनगर सीट से लड़े, लेकिन हार गए. 2019 का चुनाव भी चौधरी अजित सिंह मुजफ्फरनगर से लड़े, लेकिन इस बार भी बीजेपी प्रत्याशी संजीव बलियान ने उन्हें हरा दिया. हालांकि, किसान आंदोलन को उन्हें फायदा हुआ है और जिला पंचायत चुनाव में आरएलडी ने शानदार प्रदर्शन किया है.

बदलेगा मौसम, बादल और बारिश के आसार


नई दिल्ली। देशभर में मौसम का उतार-चढ़ाव के आसार हैं। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तराखंड में भी बादल और बारिश के आसार हैं। 

भारतीय मौसम विभाग ने अपने अपडेट में कहा है कि देश में एक बार पुनः पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके कारण देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका बनी हुई है। उसने कहा है कि आगामी 24 घंटों के दौरान यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड समेत कुछ राज्यों में भारी बारिश की आशंका है, वही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है। विभाग ने आगे कहा है कि दिल्ली-एनसीआर का मौसम भी बदलने वाला है, विभाग ने कहा है कि आगामी दो दिनों तक दिल्ली में भी बादल छाए रहेंगे।

आज का पंचांग और राशिफल 6 मई 2021


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 06 मई  2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - दशमी दोपहर 02:10 तक तत्पश्चात एकादशी*

⛅ *नक्षत्र - शतभिषा सुबह 10:32 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*

⛅ *योग - इन्द्र शाम 07:22 तक तत्पश्चात वैधृति*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:13 से शाम 03:51 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:06* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:04* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार से गुरुवार के व्रत की शुरुआत कर सकते हैं. इसे 16 गुरुवार तक रखना होता है.

गुरु  दोष को दूर करने के लिए आप गुरुवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर स्नान करें। इसके साथ ही साथ नहाते वक्त "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप " अवश्य करें।

🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷

➡ *06 मई 2021 गुरुवार को दोपहर 02:11 से 07 मई, शुक्रवार को शाम 03:32 तक एकादशी है ।*

💥 *विशेष - 07 मई, शुक्रवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*

🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*

🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*

🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷

🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें  ...विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*

🙏🏻

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷

🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए

 

           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक


: 4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी


07 मई, शुक्रवार वरुथिनी एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


08 मई: शनि प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आपको सफलता को दिलवाने वाला होगा, लेकिन कोई आपके लिए परेशानी भी खड़ी कर सकता है, इसलिए यदि कोई कार्य करें, तो आज सोच समझ करें। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर आज आपको थोड़ी बहुत भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। कार्क्षेयत्र में आज आपको अपने साथियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। रात्रि का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने व्यवसाय के लिए परिवार के सदस्यों से सलाह ले सकते हैं।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको व्यवसाय के लिए कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आज आप कोई जमीन खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए जरूरी दस्तावेज अवश्य चेक करें, नहीं तो आगे चलकर आपको पछताना पड़ सकता है। आज प्रचुर मात्रा में धन हाथ लगने में कुछ विलंब हो सकता है, जिससे आप निराश हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यालय में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से समाप्त करने में कामयाब रहेंगे जिसमें शत्रु परास्त होंगे।

मिथुन 

आज का दिन आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, इस वजह से दिन भी अस्त-व्यस्त रहेगा। विद्यार्थी यदि नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अति उत्तम रहेगा। आज आप अपने कार्य व्यवसाय को लेकर गंभीर होंगे, लेकिन कुछ कमी के चलते मन थोड़ा परेशान रहेगा। यदि आपकी कोई वस्तु खोई हुई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है एवं यदि रिश्तों में कुछ खट्टास चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए रंग बिरंगा रहेगा। आज आपको अपने मित्र की मदद के लिए आगे आना पड़ेगा, जिसकी वजह से आपको अपने दिन के रूटीन में कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। यदि आप कोई नया कार्य करेंगे, तो आज उसमें कुछ समय के लिए रुकावट आ सकती है, लेकिन कुछ समय बाद आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जातकों के कार्यक्रमों में आज कुछ अड़चनें आ सकती हैं, जिससे आप परेशान रहेंगे। संतान को कार्यक्षेत्र में उन्नति करते देख मन मे प्रसन्नता होगी और आपको उसके भविष्य की चिंता भी कम होगी।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज किसी भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें भ्रम की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन यदि आप किसी कार्य को पूरा कर पाएंगे, तो उसमें आज आपको विजय अवश्य प्राप्त होगी। दैनिक व्यापारियों की कमाई में बढ़ोतरी होने के साथ ही खर्च के बहाने मिल जाएंगे। आपके घर का सकारात्मक माहौल आज आपके खराब मोड़ को अच्छा बनाने में कामयाब रहेगा। यदि संपत्ति से संबंधित मामला चल रहा है, तो आज किसी अधिकारी की मदद से हल होगा, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी।

कन्या 

आज आप मस्ती में कार्य करने के मूड में रहेंगे। रचनात्मक कार्य करने का आज आपको मौका मिलेगा और आपके अंदर छिपी प्रतिभा भी बाहर निकलेगी, जिसमें आप कामयाब भी होंगे। आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना पाएंगे। यदि आज आपको अपने व्यवसाय के लिए कोई निर्णय लेना पड़ेगा, तो सोच समझ कर लें नहीं, तो वह भविष्य में आपको परेशानी में डाल देगा। नौकरी में आज आपके सहयोगी आपकी मदद करते नजर आएंगे, जिससे आपके शत्रु भी परास्त होंगे। परिवार में आज आपके कुछ शत्रु भी बन सकते हैं, जिसके कारण आपका अपनी माताजी से वाद-विवाद हो सकता है।

तुला 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजना पर विचार विमर्श करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा। पूर्व में किए गए  कार्य के लिए आज आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ होता दिख रहा है। प्रेम जीवन में आज किसी बात पर आपको समझौता करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातक आज अपना काम समय से पहले करके शत्रुओं की नाक में दम करेंगे। अधिकारी भी आप की प्रशंसा करते नजर आएंगे।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपका सामाजिक क्षेत्र भी बढ़ा हुआ रहेगा। समाज की भलाई के लिए आज आप कुछ कार्य करेंगे, जिससे आप लोगों की मदद करने पर मानसिक शांति महसूस करेंगे और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आज आपको अपने माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा और उनके सहयोग से पारिवारिक बिजनेस में भी सफलता मिलेगी। आज आपके ऑफिस में काम के लिए माहौल बिल्कुल ठीक नहीं लगेगा, लेकिन यूजर्स की किसी बात पर कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।

धनु 

आज का दिन आपके माहौल को थोड़ा गंभीर रखेगा, जिससे आप का मन मुश्किल से लगेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी योग्यता परखने का मौका मिलेगा। आज आपकी अपने पिताजी से बहस बाजी हो सकती है, जिससे घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। व्यापार में आज काम कम, लेकिन धन लाभ अधिक हो सकता है, जिससे धन की आवक होगी और आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल का समय आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

मकर 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फल दायक रहेगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना फल नहीं मिलेगा, लेकिन आप मेहनत करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। आज आपको व्यापार के लिए कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। आज विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती हैं। संतान के विवाह में यदि कोई बांधा आ रही थी, तो आज आप उसमें पिताजी की सलाह लेंगे। सायंकाल का समय आप आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ देवदर्शन आदि के लिए जा सकते हैं

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से निराश करने वाला रहेगा। आज आप धैर्य और संयम के साथ अपने ऑफिस की सभी समस्याओं का सफलतापूर्वक सामना करेंगे, जिनमें आप कामयाबी रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने विवेक बुद्धि से अपने व्यापार में नवीनता लाने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने अधूरे लक्ष्यों को पूरा करने में गुरुजी के साथ की आवश्यकता होगी। यदि कुछ कार्य आपके लंबे समय से अधूरे पड़े हैं, तो आज आप उनको पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। व्यापार में यदि आज किसी डील को फाइनल करना हो, तो करते समय कोई टेंशन ना लें। आज आप अपने खर्चे को काबू कर पाने में कठिनाई महसूस करेंगे, लेकिन यदि थोड़ी सी सख्ती दिखाएंगे, तो संभव हो जाएगा। सायंकाल के समय घर के सदस्यों को छोड़कर अन्य सभी लोग अपनी समस्याओं  को लेकर आपके सामने आएंगे। लोग आज आपके द्वारा किए गए मार्गदर्शन से लाभान्वित होंगे, इससे आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। रात्रि का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  


 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24 

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


  

शुभ वर्ष :  2022, 2026   

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

बुधवार, 5 मई 2021

जिले में कोरोना कर्फ्यू को लेकर डीएम ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश


मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जनपद में लागू आंशिक कर्फ्यू को 10 मई की प्रातः 07 .00 बजे तक लागू रखें जाने के विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 06 मई, 2021 की प्रातः 07.00 बजे तक लागू आंशिक कफ्र्यू को दिनांक 10.05.2021 की प्रातः 07.00 बजे तक कोरोना कफ्र्यू लागू किया जाता है। साथ ही निम्न प्रतिबन्ध भी लागू किए जाते हैः-

1- दूध एवं डेयरी की दुकानें प्रातः 05.00 बजे से प्रातः 07.00 बजे तक तथा शाम को 05.00 बजे से शाम     07.00 बजे तक भी खुलेगी।

2- किरयाना के थोक व्यापारियों के लिए दुकाने खुलने का समय प्रातः 07.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक रहेगा।

3- किरयाना रिटेल की दुकाने प्रातः 07.00 बजे से प्रातः 09.00 बजे तक ही खुलेगी।

4- फल-सब्जी, अन्य ठेले वाले प्रातः 7.00 बजे से प्रातः 09.00 बजे तक तथा शाम को 05.00 बजे से शाम 07.00 बजे तक ही ठेले लगायेेंगे।

उक्त संदर्भित पूर्व आदेश संख्या 1646/जे0ए0-2021 में उल्लिखित शेष शर्ते यथावत रहेगी। किसी व्यक्ति द्वारा उपर्युक्त निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर उसके विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 एवं आपदा प्रबन्ध अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

उपर्युक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

उत्तराखंड में तीन ज़िलों में नौ मई तक कंप्लीट कर्फ्यू


 देहरादून उत्तराखंड के तीन ज़िलों में 9 मई रविवार तक कंप्लीट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। 

देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर ज़िले में कंप्लीट कर्फ्यू रहेगा। बाकी ज़िलों में डीएम हालात के मुताबिक फैसला लेंगे। 12 बजे तक ज़रूरी सामान की दुकानें खुलेंगी।

मुजफ्फरनगर में फल और आनाज व किराना मंडी खुलने का समय निर्धारित


 मुजफ्फरनगर । जनपद में कोरोना संक्रमण को लेकर व्यापारी नेता संजय मित्तल के प्रयास से अब नवीन मंडी में स्थित फल सब्जी मंडी के व्यापारी अपना प्रतिष्ठान सुबह 5:00 बजे से 11:00 बजे तक एवं गुड खाद्यान्न किराना के व्यापारी अपना प्रतिष्ठान  11:00 बजे से साय 4:00 बजे तक खोलेंगे। 

मंडी सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर कोई भी व्यापारी नियमों का उल्लंघन करेगा तो उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनके ऊपर मंडी समिति में कारोबार किए जाने हेतु पूर्ण रूप से रोक लगा दी जाएगी

कोरोना को भगाना है तो जरूर पढें इनके अनुभव

 


Experience of Sh Sanjay Singh IRSEE , GM in RVNL

मेरा आज बीसवां दिन है कोरोना का। मैं पांच दिन अस्पताल में रह कर आया हूं और आप सब के और ईश्वर के आशीर्वाद से अब पूरी तरह ठीक हूं। 

मेरे अब तक के ज्ञान और अनुभव का निचोड़ मै यहां प्रस्तुत कर रहा हूं। कोरोना का अनुभव महत्वपूर्ण है क्योंकि वो सब के पास नही है और अगर आप मेरे इस अनुभव को सही से समझ कर अपनाते हैं तो 90% मौतें बच सकती हैं। कृपया अपने घर वालों, दोस्तों और परिजनों को जरूर बताएं। 10–15 मिनट का टाइम निकलकर जरूर पढ़ें । यह 100% बचने की गारंटी तो नही है लेकिन आप संतुष्ट होंगे की मैने अपना 100% प्रयास किया। आपका इस बीमारी के प्रति शुरू से गंभीर होना ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। लिखने का उद्देश्य बहुत सारी भ्रांतियां दूर करना और सही जानकारी देना है। चूंकि मैं मेडिकल फील्ड से नहीं हूं इसलिए 100% सही होने का दावा नही कर सकता लेकिन इस भंवर में आपको सही दिशा जरूर मिलेगी।


अगर आप को इस समय बुखार, खांसी, बदन दर्द होता है तो सबसे पहले आप तुरंत मान लें कि आप को कोरोना हो गया है।


कोरोना का लक्षण इन्फेक्शन से दूसरे दिन से ले कर पांचवे दिन के बीच आता है।


चूंकि इन्फेक्शन कब आया ये निश्चित नहीं है अतः सभी काउंटिंग आप लक्षण वाले पहले दिन से करना शुरू करें।


तुरंत RTPCR टेस्ट कराएं लेकिन रिपोर्ट का इंतजार किए बिना इलाज शुरू कर दें। रिपोर्ट नेगेटिव आए तब भी इलाज जारी रखें क्योंकि 50% केस में नया कोरोना strain RTPCR में पकड़ में नहीं आ रहा है।


लक्षण के पहले तीन दिन महत्वपूर्ण हैं। इसमें आप खूब स्टीम ले कर कोरोना वायरस को नाक और साइनस में ही या फेफड़े की मुख्य नाली में ही खत्म करने की कोशिश कर सकते है।


इस बीच में आप विटामिन सी, मल्टी विटामिन, जिंक इत्यादि ले कर अपनी बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं और वायरस से लड़ने के लिए अपने आप को तैयार कर सकते हैं


अगर आपके लक्षण हल्के हैं या आपका स्वाद और गंध चला गया है तो संभवतः आपको mild (हल्का) COVID है। 

अगर आपको तेज बुखार और बदन दर्द हुआ है तो संभवतः यह मध्यम दर्जे का (moderate) या Severe COVID होगा।


तीन दिन में अगर आपके लक्षण कम नही होते और बुखार बढ़ता है तो इसका मतलब है वायरस आपके फेफड़े में अंदर तक पहुंच चुका है। अब स्टीम कम कर दें -दिन में दो से तीन बार क्योंकि अब इसका रोल केवल आपके फेफड़े के रास्ते को साफ रखना है जिससे हवा और ऑक्सीजन आप के फेफड़े तक पहुंचती रहे। अब यह वायरस को मार नही सकती क्योंकि वायरस फेफड़े की गहराई जिसको Alveoli कहते हैं वहां तक पहुंच गया है और वहां स्टीम का टेंपरेचर नहीं पहुंच सकता।


अब आपका लक्ष्य वायरस के मल्टीप्लिकेशन को कंट्रोल करना है। इसके लिए एंटी वायरल शुरू करें जो इस प्रकार है:


Doxycycline 100mg दिन में दो बार लक्षण के नौवे या दसवें दिन तक

Ivermectin 12mg दिन में एक बार 4 दिन तक

Fabiflu पहले दिन 1800mg+1800mg 

दूसरे से सातवे दिन 800mg+800mg


ध्यान रहे कि कोरोना वायरस को मारने की कोई दवा अभी तक नही बनी है। ये दवाइयां केवल वायरस को मल्टीप्लाई होने से रोकने की कोशिश करेंगी।


मैने इसके अलावा कुछ सपोर्टिंग दवाइयां जैसे Montair LC, Deflazacort और AB Flow N1 भी लीं जिनका काम केवल एलर्जी को कम रखना और श्वसन सिस्टम को सपोर्ट करना था।


लक्षण के पांचवे दिन तक आपके शरीर में पर्याप्त एंटीबॉडी बन जाती हैं। अब अगर दवाइयों और आपकी बॉडी के प्रयास से वायरस कमजोर पड़ा और आपकी बॉडी जीत गई तो छठे दिन से आपकी रिकवरी शुरू हो जाएगी और आप 10वे दिन कोरोना से मुक्त हो जायेंगे।


अगर पांचवे छठे दिन से बुखार बढ़ जाता है और लक्षण और प्रबल होते हैं तो आप मान लीजिए कि कोरोना काफी मजबूत स्थिति में आ चुका है और आपकी बॉडी में कोरोना से जबरदस्त लड़ाई शुरू हो चुकी है। चूंकि एंटीबॉडी 5वे दिन तक पर्याप्त मात्रा में बन चुकी है इस लिए अब वायरस और नही बढ़ेगा लेकिन अब आपका शरीर ही इतनी बुरी तरह से रिएक्ट करना शुरू कर देगा कि अपने आप को ही बुरी तरह डैमेज करने लगेगा। 

अतः अब आप का काम बॉडी के इम्यून सिस्टम को कंट्रोल करना और शांत करना है जिससे ये खुद ही अपनी बॉडी को पूरी तरह डैमेज न कर ले।


अगर बुखार पांचवे छठे दिन तक और बढ़ गया है या बाकी लक्षण बढ़ गए हैं तो पांचवे या छठे दिन HRCT( छाती का सीटी स्कैन) कराएं।


अगर सीटी स्कोर 5/25 या उससे कम है और सांस लेने में दिक्कत नही है या सीने में भारीपन नही है तो आपको माइल्ड निमोनिया है। आप दवाइयां चालू रखे और स्टीम लेते रहे, नेबुलाइजर लें और ठीक हो जाएंगे। चाहें तो 5 दिन बाद CT रिपीट कर लें जिससे यह सुनिश्चित हो जाय कि infection बढ़ा नही है।


अगर आपका CT score 6/25 से 14/25 के बीच है तो आपको मॉडरेट (मध्यम दर्जे का) निमोनिया हो चुका है। आप तुरंत steroid लेना शुरू करें अन्यथा यह गंभीर निमोनिया में बदल जायेगा। 


Steroid इस प्रकार लें:


Dexamethasone (अलग अलग ब्रांड नाम से मार्केट में है)

या 

Methylpresdnisolon(अलग अलग ब्रांड नाम से मार्केट में है)


16mg दिन में दो बार पांच दिन तक

फिर 8mg दिन में दो बार 3 दिन तक

फिर 4 mg दिन में दो बार 2 दिन तक।


आप ये निश्चित जान लीजिए कि अगर आपका इन्फ्लेमेशन और निमोनिया बढ़ गया है तो steroid ही आपके बचा सकता है और अधिक डैमेज से।


 यह एंटी inflammatory और लाइफ सेविंग दवा है। अतः आप लोगों की उल्टी सीधी बातों में बिलकुल न आए।अगर आपको steroid से डर लगता है या कोई शंका है तो बता दूं कि मुझे दिन में दो बार 40 mg steroid injection दिया गया। मेरे साथी हैं उन्हें 125mg दिन में दो बार steroid  injection दिया गया। 

अधिकतम steroid आप अपने वजन के बराबर mg में प्रतिदिन ले सकते है। अगर severe case है तो डॉक्टर वजन के दो गुना तक प्रतिदिन steroid देते हैं।


अगर आपको डायबिटीज है तो उसको कंट्रोल करने की जरूरत पड़ेगी क्योंकि steroid से शुगर लेवल बढ़ेगा।


यह भी ध्यान रखें कि पहले पांच दिन में स्टीरॉयड नही लेना है नही तो ये इम्यून system को स्लो कर देगा और बॉडी वायरस से नहीं लड़ पाएगी।


दूसरा steroid को अचानक बंद नही करना है नही तो गलत प्रभाव पड़ेगा। 5 दिन तक 16 mg फिर 3 दिन 8mg और फिर 4mg पर ला कर बंद करना है।


Inflamation के कारण आपके शरीर में ब्लड clot (खून के छोटे छोटे थक्के) भी बनते हैं अतः आप साथ में Ecosprin 75mg भी डिनर के बाद लें खून पतला करने और थक्के कम करने के लिए अन्यथा ये ब्रेन स्टोक या हार्ट अटैक कर सकते है।


हार्ट, बीपी इत्यादि की पहले से बीमारी होने पर डॉक्टर से कंसल्ट कर के ये दवाएं लें।


बुखार को किसी भी हाल में न बढ़ने दें । 99 आते ही Dolo 650mg या कोई अन्य दवा लें। जरूरत पड़ने पर यह आप हर 3–4 घंटे पर भी ले सकते हैं। बुखार बढ़ते ही आपकी बॉडी की लड़ने की क्षमता कम हो जाती है और ऑक्सीजन गिरने लगता है।


पांचवे या छठे दिन HRCT के साथ साथ निम्न ब्लड टेस्ट भी कराएं:


CBC

CRP

D-Dimer

Ferritin

 

अगर CRP काफी बढ़ा हुआ है तो ये बॉडी में inflamation या damage दर्शा रहा है। बाकी टेस्ट रिपोर्ट भी बढ़े हुए आने पर ये आपके अलग अलग अंगों में inflamation का लेवल बता रहे होंगे।


अगर आपका ऑक्सीजन 90 से नीचे जा रहा है तो तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है। लोगों और डाक्टर के कहने मे ना आए क्योंकि हर व्यक्ति आपको अस्पताल जाने से discourage करेगा जिससे अस्पताल में भीड़ न हो। लेकिन अगर आप अच्छे अस्पताल में व्यवस्था कर सकते हैं तो आप सुरक्षित होंगे और सबसे ज्यादा आपका आत्मविश्वास बढ़ जाएगा जो कि बहुत जरूरी है इस बीमारी में। इसके अलावा आप प्लान कर के समय से अस्पताल जा पाएंगे अन्यथा ऑक्सीजन अगर 80 पहुंच गया तब आप इमरजेंसी में इधर उधर भागेंगे, आपको अच्छा अस्पताल नही मिल पाएगा और आप का ऑक्सीजन लेवल घबराहट में और तेजी से नीचे गिरेगा।


अगर आपका CT score 15/25 या उससे ज्यादा है तो आप का severe case है। आपको तुरंत intravenous treatment की जरूरत है। आपका फेफड़ा काफी प्रभावित हो चुका है। अब आपको हाई डोज स्टीरॉयड इंजेक्शन ही ठीक कर सकता है। इसलिए बिना सोचे तुरंत अस्पताल में एडमिट हों।


जितना हो सके घर में और अस्पताल में भी सीने के बल लेटें।

Oxygen down होने पर अर्ध भुजंग आसान में आ कर जोर जोर से गहरी सांस खींचे। इससे आपका ऑक्सीजन 10 प्वाइंट तक बढ़ जाएगा।


घर में और अस्पताल में भी अपने से (बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के) ऑक्सीजन लेवल 90 से ऊपर मेंटेन करने की कोशिश करे। 


एक बार अगर आप ऑक्सीजन सपोर्ट पर पहुंच गए फिर आपकी वापसी की संभावना 50% ही रह जायेगी और अगर कोई वेंटीलेटर तक पहुंच गया तो वापस लौटने के संभावना केवल 10% ही रह जायेगी।


 इस पूरी बीमारी में समय बड़ा कीमती है। एक एक दिन महत्वपूर्ण है। अगर आपने एक भी स्टेप में एक भी दिन की देरी की तो परिणाम बहुत अलग हो सकता है। 


अगर आप वायरस से और बीमारी से आगे दौड़े तो आप जीतेंगे और अगर वायरस या बीमारी आप से आगे दौड़ी तो बीमारी जीतेगी।


मैं और मेरे मित्र हम दोनो एक साथ इनफेक्ट हुए ऑफिस में। उनका treatment हर स्टेज में मुझसे दो दिन पीछे चलता रहा जिसके कारण उनका infection मेरी तुलना में काफी ज्यादा बढ़ गया और जहां मैं 40 mg steroid से रिकवर कर गया, उन्हें 125 mg steroid और Remedesivir देना पड़ा। इससे आप टाइमली treatment की इंपोर्टेंस समझ सकते हैं। शायद मैंने दो दिन और पहले टेस्ट करवा लिया होता और ट्रीटमेंट शुरू कर दिया होता तो अस्पताल जाने की भी नौबत नहीं आती(मैने 8वे दिन HRCT कराया और 10वे दिन steroid शुरू किया)


वायरस की लाइफ ह्यूमन बॉडी में सिर्फ 9 दिन होती है। अतः पहले हफ्ते में आपको वायरस से लड़ना है। दूसरे हफ्ते में आपको अपनी बॉडी को शांत करना है लड़ने से। नही तो ये सेल्फ डैमेज कर लेगी। steroid यही करता है। इम्यून सिस्टम को शांत करता है नही तो यह मरे हुए वायरस को भी मारने में लगा रहेगा और इस प्रक्रिया में बॉडी पार्ट्स को डैमेज करता जायेगा।


9 दिन के बाद आप केवल इस लड़ाई में चारो तरफ हुए डैमेज से उबरने का संघर्ष करते हैं। 


अगर आपने ढिलाई की और लड़ाई बड़े स्तर पर चली गई तो वायरस तो 9 दिन में मर जायेगा लेकिन इतना तहस नहस हो चुका होगा कि उसे ठीक करने की जद्दोजहद हफ्तों चल सकती है और आपको वेंटीलेटर तक भी पहुंच सकती है। 


उपरोक्त बाते मेरे अनुभव और जो मैने इस बीच में स्टडी की है उसके आधार पर है।


समाज में अभी भी बहुत भ्रांति और कन्फ्यूजन है ट्रीटमेंट को ले कर, टेस्ट को लेकर और स्टीरॉयड को ले कर। अतः शायद मेरा अनुभव आपको हेल्प करे। 


मैं मानता हूं कि अगर आप अलर्ट रहे और बीमारी से आगे दौड़े तो आप 99% जीतेंगे।  85% केस माइल्ड ही होते हैं अतः नॉर्मल ट्रीटमेंट से ठीक हो जाते हैं। इसलिए डरने की नही बल्कि सतर्क रहने और जागरूक रहने की जरूरत है। क्योंकि आपको पता नही है कि आप 85% में हैं या 15% में। ये आप केवल हर स्टेज में सतर्क रह कर और समय से एक्शन ले कर ही सुनिश्चित कर सकते हैं की आप अगली 15% की पंक्ति तक न पहुंचे। 


अगर आप पिछड़ गए दौड़ में तो बाजी आपके हाथ से निकल सकती है। जीतेंगे फिर भी आप लेकिन सिर्फ डॉक्टर, अस्पताल और ईश्वर के सहारे ।

🙏🏻

जिले में आक्सीजन की कमी होगी दूर

 मुजफ्फरनगर। जिले में आक्सीजन की कमी दूर करने के लिए सर्वोत्तम रोलिंग मिल में ऑक्सीजन स्टोरेज की गई है। 


मुजफ्फरनगर में ऑक्सीजन गैस की किसी भी प्रकार से किल्लत न हो उसके लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। इसमें जिला प्रशासन के साथ जनपद के उद्यमी भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। मेरठ रोड पर स्थित सर्वोत्तम रोलिंग मिल में बने टैंक में आज जिला प्रशासन ने ऑक्सीजन गैस का स्टोरेज कर दिया है। नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह की देखरेख में यह स्टोरेज किया गया है। सर्वोत्तम रोलिंग मिल के डायरेक्टर संजय जैन और राजीव जैन ने प्रशासन से 1 सप्ताह पूर्व अपने यहां स्टोरेज की सुविधा होने की बात कही थी साथ ही उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन चाहे तो वह यहां से रिफलिंग भी कर सकता है।

आपको बता दें कि मुज़फ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भी ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो गया है उम्मीद है कल इस प्लांट से ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा और जनपद में ऑक्सीजन की किल्लत पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।

जिले में कोरोना से 5 मौतों के बाद मिले 520 नए मामले


 मुजफ्फरनगर । जिले में आज कोरोना के 520 नए पाए गए हैं। वही सरकारी आंकड़ों के अनुसार 5 लोगों की जान गई है। जनपद मुजफ्फरनगर में आज कोरोना के 311 नए मरीज आए तो वही सरकारी आंकड़ों के अनुसार 594 मरीज ठीक भी हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 4426 हो गई।

कैसा कोरोना कर्फ्यू और कैसा लॉक डाउन, सब भगवान भरोसे

 अभिषेक वालिया 



मुजफ्फरनगर l शहर सहित जिलेभर में कोरोना कर्फ्यू की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है l कोई तो शराब के नाम पर तो कोई दवाई के नाम पर लगातार बाजारों में घूम रहा है l ना तो चौराहे पर पुलिस है और ना ही किसी तरह की चेकिंग की जा रही है l आलम यह है कि अंसारी रोड पर फल व सब्जियों की दुकानें खुली होने के कारण जमकर भीड़ हो रही है l कहीं फल वाले तो कहीं जूस वालों के ठेलों पर जमकर भीड़ देखी जा सकती है l जरूरी वस्तुओं जैसे किराना की दुकानों को खोलने के आदेश के बावजूद भी ज़बर्दस्ती बंद कराया जा रहा है l फल वालों का समय सुबह का होने के बाद भी दिनभर जमकर ठेलों पर धींगामस्ती चल रही है l अगर कोरोना की चैन को तोड़ना है तो जिले में सख्ती के साथ कोरोना कर्फ्यू को लागू कराना होगा l अब ना तो चुनाव का बहाना है l

शराब के ठेकों को भी तत्काल रूप से बंद कर देना चाहिए, प्रदेश सरकार शराब और चुनाव के नाम पर जमकर कोरोना की बंदरबांट कर रही है, वही दिल्ली में चल रही कोरोना बांटने की मशीन किसान आंदोलन को भी डंडे के जोर पर तत्काल रूप से बंद करा देना चाहिए l

लॉक डाउन में क्या खुला क्या है बंद

 *उत्तर प्रदेश में नई गाइडलाइन जारी*


*डेयरी सुबह 6 से 11 बजे तक और शाम 5 से 7 बजे तक खुल सकेंगी*



*मंडिया सुबह 6 से 11बजे तक ही खुलेंगी*


*किराना की दुकानें सुबह 6 से 11 बजे तक ही खुलेंगी*


*बसों को छोड़कर निजी वाहनों पर आवागमन भी प्रतिबंधत*


*सुबह 11बजे के बाद आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा*


*सभी बैंक बीमा कार्यालय सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे*


*इस बार पेट्रोल पंप और एलपीजी सेवा सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक मिलेगी*


*शादी विवाह समारोहों में 50 से अधिक लोग मौजूद नही होंगे और 3 घंटे की अनुमति*


*सभी सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित*


*निर्माण सामग्री की दुकाने खोलने की अनुमति नही होगी*


*प्रोसेस्ड फ़ूड मिठाई रेस्टोरेंट होटल बन्द होम डिलीवरी मान्य*

उद्यमी के साथ विपुल भटनागर ने किया सेनेटाइजेशन


मुजफ्फरनगर । इस वैश्विक महामारी से मुक़ाबला करने के लिए उद्योगपति रवीन्द्र सिंघल स्वस्तिक पेस्टीसाइड्स ने पहल करते हुए वार्ड 32 के सभासद विपुल भटनागर के साथ मिल कर पूरे वार्ड को सेनेटाईज करने का बीड़ा उठाया अपने साधन से टेंकर मँगाकर पटेल शाखा के नौजवान स्वयमसेवको को साथ ले कर पूरे वार्ड को सेनेटाईज़ कराया  । विपुल भटनागर ने कहा कि नगरपालिका के पास भी सीमित संसाधन है और उसे पूरे शहर का ध्यान रखना है ऐसे में आमजन की सहभागिता आवश्यक है विपुल भटनागर ने पटेल शाखा के स्वयंसेवकों रोहि अमित भारती राघव मुकेश भाटिया  लक्ष्य भाटिया आदि का भी इस पुनीत कार्य में स्वेच्छा से सहभाग करने के लिए आभार व्यक्त किया व वार्ड वसियों से घर पर रह कर इस महामारी से अपने व परिवार के लोगों को सुरक्षित रखने की अपील की व अपने वार्ड के सफ़ाई कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया कि वो अपनी जान की परवाह किए बग़ैर सफ़ाई कार्य को अंजाम दे रहे है उन्हें सफ़ाई नायक अनूप के माध्यम से उनकी सुरक्षा हेतु आज मास्क सेनेटाईज़र व ग्लव्ज़ का वितरण भी किया गया। 

मंसूरपुर में प्रेम संबधों में महिला की हत्या


मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र में युवक ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि प्रेम संबंध के चलते यह हत्या की गई। 

मुनेश पत्नी अरविंद निवासी जड़ौदा को आरोपी राहुल ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले की जांच की जा रही है।

दबिश को पहुंची पुलिस तो छत से कूद पडी महिला


 मुजफ्फरनगर । विगत दिवस बुढ़ाना पुलिस पर हमला करने वाले कुछ आरोपी तो पुलिस ने पकड़ लिए थे बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। बीती रात भी पुलिस ने फरार आरोपितों की तलाश में गांव मंदवाडा में छापामारी की लेकिन कोई भी आरोपी हत्थे नहीं चढा। पुलिस की इस दबिश में आरोपी के परिवार की एक महिला जैसे ही छत से कूदी तो वह अपना पैर तुड़वा बैठी। दूसरी और आरोपी की चाची की भी बीमारी के चलते मौत हो गई। आज फिर गांव मंदवाडा में सन्नाटा पसरा रहा। गांव की किसी भी सड़क पर कोई भी व्यक्ति दूर दूर तक दिखाई नहीं दिया। ऐसा प्रतीत हुआ जैसे कर्फ्यू लगा हो। मिली जानकारी के अनुसार बीती 03 मई की सुबह को जैसे ही गांव मंदवाडा के प्रधान पद के प्रत्याशी फ़ैज़ मौहम्मद गांव के नये प्रधान के रूप में निर्वाचित हुए तो उनके समर्थकों ने लोकडाउन और दफा 144 का खुला उलंघन करते हुए गांव में हारे हुए निकटतम प्रत्याशी को चिढ़ाने के उद्देश्य से जूलूस निकालना शुरू कर दिया। तब इसकी खबर किसी के द्वारा जैसे ही बुढ़ाना पुलिस को मिली तो पुलिस ने जूलूस निकाल रहे युवकों को जूलूस निकालने से मना किया तो अति उत्साहित युवकों ने अचानक पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस इससे पहले कुछ समझती तब तक देर हो चुकी थी। इस पथराव में पुलिस इंस्पेक्टर और एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाकी सिपाहियों ने जान बचाने के उद्देश्य से इधर उधर ओट लेते हुए वायरलेस कर मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलवाकर लगभग डेढ़ दर्जन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर घायल पुलिसकर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना में भर्ती कराया। यहां पर सीओ विनय गौतम और एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का दौरा कर बुढ़ाना सीओ को आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई आरोपी अभी तक फरार हैं। पुलिस की गांव में बराबर दबिश‌ जारी है। पुलिस ने बीती मंगलवार की देर रात गांव मंदवाडा में जीते हुए प्रधान‌ फ़ैज़ मौहम्मद के घर पर दबिश‌ दी तो घबराहट में प्रधान‌ फैज मौहम्मद की सगी भाभी मेहरुन्निसा पत्नी मुर्तुजा पीछे पड़ोसियों की छत पर अपनी तरफ से कूद गई। जिसमें उसका एक पैर टूट गया। जबकि प्रधान‌ की सगी चाची सुकरिया की आज रहस्यमय बीमार के चलते मौत हो गई। जहां एक ओर पुलिस का कहना है कि आरोपी या तो खुद सरेंडर कर दें नही तो उनके विरुद्ध 82 और 83 की कार्रवाई की जाएगी वहीं दूसरी और एक घर की महिलाओं का कहना है कि पुलिस ने बीती रात उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। इस मामले मे जब बुढ़ाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ मारपीट करने की बात एकदम निराधार है।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...