गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020

आज का पंचांग तथा राशिफल एक अक्टूबर 2020


 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


 


⛅ *दिनांक 01 अक्टूबर 2020*


⛅ *दिन - गुरुवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - अधिक अश्विन*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - पूर्णिमा 02 अक्टूबर रात्रि 02:34 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*


⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद 02 अक्टूबर प्रातः 05:57 तक तत्पश्चात रेवती*


⛅ *योग - वृद्धि रात्रि 08:27 तक तत्पश्चात ध्रुव*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 01:58 से शाम 03:27 तक*


⛅ *सूर्योदय - 06:30* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:25* 


⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - व्रत पूर्णिमा*


 


सफल दाम्पत्य जीवन के लिए प्रत्येक पूर्णिमा को पति-पत्नी में कोई भी चन्द्रमा को दूध का अर्ध्य अवश्य ही दें. ( दोनों एक साथ भी दे सकते है) , इससे दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है।


 💥 *विशेष - पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *आर्थिक परेशानी हो तो* 🌷


🔥 *आर्थिक परेशानी हो, तो सतत ७ शुक्रवार महा-लक्ष्मी के मन्दिर में धूप-दीप दान करें अपना पुरुषार्थ भी करें, लाभ होगा 


         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


 


🌷 *भूख बढ़ाने के लिए* 🌷


🍜 *भोजन के पहले थोडा सा अदरक, नमक, नींबू लगाकर थोड़ा खा लें, बाद में भोजन करें - आधा घंटा, पंद्रह मिनट के बाद, तो भूख अच्छी लगेगी और भोजन के बीच थोड़ा -थोड़ा पानी पियें |*


         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


 


🌷 *अशांति मिटाने के लिए* 🌷


🐄 *गाय के गोबर के कंडे लें, उसके ऊपर घी में भीगे हुए चावल डालकर जलाएं l घर में शांति आएगी व वास्तु दोष दूर होंगे l*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक


 


 


28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक


 


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


 


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


 


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


 


 


एकादशी


 


परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


 


प्रदोष


 


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


 


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


 


 


पूर्णिमा


 


 


गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


 


मेष - पॉजिटिव- अध्यात्म और धर्म-कर्म के प्रति रुचि आपके व्यवहार को और अधिक पॉजिटिव बनाएगी। आपको मीडिया या मार्केटिंग संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, इसलिए किसी भी फोन कॉल को आज नजरअंदाज ना करें।


नेगेटिव- धन निवेश संबंधी कार्य में बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी अनजान व्यक्ति को पैसा उधार देने से बचें क्योंकि वापसी की उम्मीद नहीं है। किसी भी प्रकार के गैर कानूनी कार्य से दूर ही रहें।


व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ बाहरी अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। परंतु उन पर काम करने से पहले उनके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें तथा योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। साझेदारी के व्यवसाय में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना ही लें तो अच्छा है।


लव- वैवाहिक संबंधों में सुधार लाने के लिए आपसी सहयोग जरूरी है। क्योंकि आपके मतभेदों का असर घर पर भी पड़ सकता है।


स्वास्थ्य- गरिष्ठ तथा तले-भुने खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें।


भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9


 


वृष - पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही किसी प्रकार की दुविधा और बेचैनी से आज मुक्ति मिलेगी तथा खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आज अचानक से किसी असंभव कार्य के संभव हो जाने से मन में अति प्रसन्नता रहेगी।


नेगेटिव- अपनी महत्वपूर्ण वस्तु को संभालकर रखें उसके चोरी होने या कहीं खो जाने की आशंका है। और वापिस मिलना भी असंभव होगा। साथ ही आपके गुस्से वाले स्वभाव के कारण कुछ रिश्तों में अनबन हो सकती हैं।


व्यवसाय- अगर व्यवसाय संबंधी कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज उस पर ध्यान दें तथा वकील से मिलकर योजना बनाएं। कोई उचित समाधान अवश्य निकलेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने काम में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।


लव- बेवजह गुस्सा व चिड़चिड़ापन वाला स्वभाव घर के माहौल में भी तनाव उत्पन्न करेगा। जीवनसाथी तथा माता-पिता के साथ संबंधों को खराब ना होने दें।


स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपनी कार्यशैली, दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें।


भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6


 


मिथुन - पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही उथल-पुथल भरी जिंदगी से आज कुछ राहत मिलेगी। आप अपने अंदर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। युवाओं को इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने की संभावना है, इसलिए पूरी तरह प्रयासरत रहें।


नेगेटिव- धन संबंधी कुछ मामलों को लेकर चिंता रह सकती है। परंतु दोपहर तक का समय आर्थिक दृष्टि से उत्तम है। इस समय अपने कार्यों पर ध्यान लगाने से आपकी काफी प्रॉब्लम हल हो जाएंगी।


व्यवसाय- कार्यस्थल व नौकरी में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। सहयोगियों व कर्मचारियों के सहयोग से आप अपने व्यवसाय को और अधिक बढ़ाने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।


लव- परिवार के साथ किसी धार्मिक समारोह में जाने का प्रोग्राम बनेगा। तथा आपसी प्रेम और सौहार्द्र भी बना रहेगा।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अति उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की भी चिंता ना करें।


भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5


 


कर्क - पॉजिटिव- परिवार और फाइनेंस से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। साथ ही घर में नवीनीकरण के लिए भी कुछ योजनाएं बनेगी। वास्तु सम्मत नियमों का पालन अवश्य करें।


नेगेटिव- किसी नजदीकी या सगे संबंधी से किसी प्रकार की कहासुनी हो सकती है। आपकी भावनाओं और उदारता का भी कोई फायदा उठा सकता है। इसलिए किसी की बात पर भी विश्वास करने से पहले उसके सभी पहलुओं की जांच-पड़ताल अवश्य करें।


व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर सभी काम स्वयं ही निपटाने की कोशिश करें। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। अजनबी व नए लोगों पर विश्वास करने से धन की हानि होने की संभावना है।


लव- परिवार व जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को मजबूत बनाकर रखेगा। परंतु बेकार के प्रेम संबंध में और दोस्तों के साथ समय व्यर्थ ना करें।


स्वास्थ्य- जोड़ों का दर्द वगैरह परेशान कर सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।


भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7


 


सिंह - पॉजिटिव- आज सामाजिक गतिविधियों में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा जिससे आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। किसी संस्था संबंधी कार्यभार की अधिकता रहेगी। परंतु कोई भी कार्य करने से पहले उसके विषय में गहरी छानबीन करने से उत्तम रिजल्ट मिलेंगे।


नेगेटिव- मकान, गाड़ी आदि से संबंधित कागजात संभालकर रखें तथा निवेश भी सोच-समझकर ही करें। संतान की समस्या को लेकर भी आप परेशान रह सकते हैं। आपको किसी मित्र की आर्थिक मदद भी करनी पड़ सकती हैं।


व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में सारे निर्णय स्वयं ही लें। किसी भी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा ना करें। किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। इसका असर आपके परिवार पर भी पड़ेगा।


लव- पति-पत्नी के संबंधों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा रहेगा।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। गर्मी की वजह से आज आप घर में आराम के मूड में रहेंगे।


भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4


 


कन्या - पॉजिटिव- पिछले कुछ दिनों से जिन कार्यों के प्रति आप कड़ी मेहनत कर रहे थे आज उनके शुभ फल की प्राप्ति उम्मीद से अधिक हो सकती हैं। मित्रों व रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाकर रखने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कृत्यों के प्रति भी रुझान रहेगा।


नेगेटिव- आप कभी-कभी सपनों में ही योजनाएं बनाते रहते हैं। इसलिए कल्पना में ना जी कर हकीकत में आएं। तथा जीवन की वास्तविकता को समझें। बच्चों की भावनाओं को समझें। उनके साथ कठोरता से बात करना उनके मन को आहत कर सकता है।


व्यवसाय- आज व्यवसाय में कुछ नए आयाम और अनुबंध प्राप्त होंगे। पूरी शिद्दत के साथ अपने कार्यों को पूरा करने में मेहनत करें। लाभ के मार्ग और अधिक प्रशस्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।


लव- आपका पूरा ध्यान अपने व्यवसाय पर होने की वजह से जीवनसाथी का घर संभालने में पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी।


स्वास्थ्य- पेट संबंधी दिक्कत जैसे कब्ज, अफारा, गैस आदि रह सकती हैं।


भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5


 


तुला - पॉजिटिव- राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने की संभावना है। समाज तथा परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप एक श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे। किसी धार्मिक संस्था के प्रति भी सेवा संबंधी आपका योगदान रहेगा।


नेगेटिव- धन संबंधी निवेश में किसी प्रकार की कोई गलती हो सकती हैं। किसी को पैसा उधार ना दें क्योंकि रुक-रुक कर वापिस मिलने की संभावना है। किसी पड़ोसी द्वारा घर में कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए सचेत रहें।


व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में अभी काम करने की नीतियों में बदलाव लाने की और अधिक आवश्यकता है। मीडिया तथा संपर्क सूत्रों का अधिक से अधिक विस्तार करें। नौकरी में अभी किसी भी प्रकार के परिवर्तन का यत्न ना करें।


लव- पारिवारिक जनों का आपस में स्नेह बना रहेगा। तथा हास-परिहास और मनोरंजन में खुशनुमा समय भी व्यतीत होगा।


स्वास्थ्य- दांत का दर्द परेशान कर सकता है। लापरवाही ना करें और डॉक्टर से परामर्श लें।


भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6


 


वृश्चिक - पॉजिटिव- आज समय मिश्रित फलदायक है। दूसरों से मान-सम्मान प्राप्त करना है तो पहले दूसरों का मान-सम्मान करना भी पड़ेगा। व्यक्तिगत संबंधों में घनिष्ठता आएगी। विरोधी भी परास्त रहेंगे।


नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बेहतर होगा कि इन सब बातों से दूरी बनाकर ही रखें। मन मुताबिक आर्थिक निवेश नहीं हो पाएगा। इसलिए इस तरह के मामले स्थगित रखें।


व्यवसाय- आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों को पूरा करने में अपनी उर्जा लगाएं। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में कोई निर्णय ना ही लें तो अच्छा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों का ऑफिस में स्थान परिवर्तन हो सकता है।


लव- पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे के कार्यो में अधिक हस्तक्षेप ना करें, इससे मनमुटाव हो सकता है।


स्वास्थ्य- पेट संबंधी दिक्कत रह सकती हैं। परंतु जरा सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।


भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9


 


धनु - पॉजिटिव- आज सोच-विचार तथा आत्म निरीक्षण करने का समय है। आप अपनी कुशलता व समझदारी द्वारा सुखद परिणाम प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। अचानक ही कोई असंभव कार्य संभव हो सकता है।


नेगेटिव- घर में भाइयों के साथ किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। और आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा उसे निपटाने में सक्षम भी रहेंगे। सिर्फ यह ध्यान रखना है कि अहम को अपने व्यवहार पर हावी ना होने दें।


व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में कुछ गतिविधियां अभी रुकी रहेंगी। परंतु समय आने पर काम बेहतर हो जाएंगे इसलिए निराश होने की आवश्यकता नहीं। किसी भी प्रकार की यात्रा को आज स्थगित ही रखें।


लव- पति-पत्नी के बीच अहम का टकराव आ सकता है, जिसका असर परिवार पर भी पड़ेगा। इसलिए अपने स्वभाव को संयमित रखें।


स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से वायरल बुखार जैसी स्थिति रह सकती हैं। आराम करें तथा उचित इलाज लें।


भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3


 


मकर - पॉजिटिव- आज आप अपने काम को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपकी प्रतिभा व व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में मान-सम्मान भी बना रहेगा।


नेगेटिव- घर से संबंधित किसी कार्य में अत्यधिक फिजूलखर्ची हो सकती है। अपने बजट का ध्यान रखें क्योंकि अभी आय के मार्ग ज्यादा प्रशस्त नहीं है। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना अति आवश्यक है।


व्यवसाय- साझेदारी के व्यवसाय में काम पूर्ववत ही चलता रहेगा। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अभी कार्यों में सुधार आने की ज्यादा संभावना नहीं है। मार्केटिंग तथा मीडिया संबंधी कार्यों में अपना ध्यान अधिक केंद्रित रखें।


लव- पति-पत्नी के संबंध सामान्य रहेंगे। बच्चे की कोई नकारात्मक बात पता चलने से मन उदास रहेगा।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पेट से संबंधित कुछ दिक्कत रह सकती हैं।


भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8


 


कुंभ - पॉजिटिव- आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लेकर वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार की दुविधा के समय परिवार के व्यक्तियों का सहयोग आपको निर्णय लेने में मदद कर सकता है।


नेगेटिव- किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने से तनाव रहेगा। चचेरे भाई-बहनों के साथ संबंधों को खराब होने से बचाएं। बेहतर होगा कि नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें।


व्यवसाय- व्यवसाय में कार्य की प्रगति के कुछ महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परंतु कार्य संबंधी प्रत्येक गतिविधि अपनी देखरेख में ही करवाएं। सरकारी कार्य में किसी प्रकार की रुकावट आ सकती है।


लव- जीवनसाथी का सहयोग ऊर्जा व आत्मबल को और बढ़ाएगा। उन्हें कोई तोहफा देना आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां लाएगा।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या और खानपान के साथ किसी प्रकार की लापरवाही ना करें।


भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8


 


मीन - पॉजिटिव- घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह पर अवश्य ध्यान दें। उनकी सलाह और आशीर्वाद आपके लिए वरदान साबित होगा। भाग्य का सितारा प्रबल होकर रुके हुए कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। अतः समय का सम्मान करें।


नेगेटिव- कोई भी नया निवेश या कार्य करते समय उसके बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। किसी की चिकनी चुपड़ी बातों में ना आएं। भावनाओं में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं।


व्यवसाय- पिछले कुछ समय से व्यवसाय क्षेत्र में जो परेशानियां चल रही थी, उनमें आज आंशिक रूप से सफलता मिलने की संभावना है। भूमि संपत्ति संबंधी कोई कार्य संपन्न हो सकता है। अजनबी लोगों पर विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा।


लव- प्रेम संबंधों में गलतफहमी ना उत्पन्न होने दें। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। विवाहित जीवन सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से सावधानी बरतनी जरूरी है।


भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3


 


दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।


 


आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  


 


शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 


 


  


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  


 


ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी


बुधवार, 30 सितंबर 2020

अब पालिका की संपत्ति से अवैध कब्जे हटवाएंगी अंजू अग्रवाल

मुजफ्फरनगर । पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल अब नगर पालिका की भूमि और सम्पत्ति से अवैध कब्जे हटवाएंगी। पालिका की भूमि और सम्पत्ति को कब्जा मुक्त कराने के लिए पालिकाध्यक्ष ने पालिका प्रशासन से सूची तलब करते हुए जवाब मांगा है। मीनाक्षी चौक के समीप स्थित पालिका की भूमि पर बनाई गई दुकान पर पालिकाध्यक्ष ने टीएस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कार्रवाई को कहा है।


शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नगर पालिका की भूमि स्थित है। पालिका प्रशासन अधिकांश भूमि और सम्पत्ति को भूला बैठा है, जिस पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। कुछ मामले तो नगर पालिका में ऐसे है जिन्हें अपने लाभ के लिए दबाया हुआ है। वहीं भू-माफियाओं ने भूमि पर कब्जा किया हुआ है। वर्तमान में नगर पालिका की भूमि पर हुए कब्जे के मामले में भी नगर पालिका प्रशासन ने कोई विशेष कार्रवाई नहीं की है। पालिका की इसी उदासीनता के कारण भूमि पर कब्जों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक सभासद की शिकायत पर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने इस मामले में संज्ञान लिया है। पालिकाध्यक्ष ने पालिका प्रशासन से उक्त सम्पत्ति और भूमि की सूची मांगी है, जिन पर विभिन्न लोगों ने कब्जा किया हुआ है। वहीं पालिका स्तर से क्या कार्रवाई की गई है इस संबंध में जवाब भी मांगा है।



त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन के बाद होगी आरक्षण प्रक्रिया

मेरठ । पंचायतीराज मंत्री चौ.भूपेन्द्र सिंह ने सर्किट हाउस में केन्द्रीय पशुपालन एवं मत्स्य राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक आदि से विचार विमर्श किया। पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि सरकार पंचायतों के चुनाव को समय पर कराने का हरसंभव प्रयास कर रही है। मतदाता पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी हो गया है। अब सरकार सबसे पहले  51 जिलों के पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायतों के वार्डो का परिसीमन कराने जा रही है। जल्द ही इस संबंध में शासन स्तर से आदेश जारी कर दिये जाएंगे। 



 


उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में 51 जिलों की पंचायतों में परिवर्तन हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में अब पहले परिसीमन होगा। उसके बाद वार्डो और अध्यक्षों का आरक्षण होगा। तब जाकर चुनाव के लिए सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेजेगी। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसम्बर, क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल 14 जनवरी और जिला पंचायतों का कार्यकाल मार्च तक है। सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है कि चुनाव समय पर हो, लेकिन सरकार की प्राथमिकता में अभी कोरोना और बाढ़ नियंत्रण है।  


लाॅकडाउन हटते ही फिर मैली हो गई गंगा

हरिद्वार। लाॅकडाउन खत्म होने के बाद गंगा फिर मैली हो गई है। हरकी पैड़ी पर फिलहाल गंगा जल नहाने लायक ही है।


प्रदूषण रोकने के लिए गंगा में गिरते गंदे नालों के टैप होने के साथ एसटीपी प्लांट लगने के बाद भी गंगा का पानी बी श्रेणी में मापा गया है, जिसे केवल स्नान योग्य ही माना जाता है। उम्मीद बंधी है कि, एसटीपी प्लांट के लोकार्पण के बाद गंगा के पानी की सेहत और सुधर जाएगी। 



प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, सिर्फ ए-श्रेणी का पानी ही पीने योग्य है। लॉकडाउन अवधि में बीते अप्रैल माह में हरकी पैड़ी पर गंगा जल ए-श्रेणी का था, जिसे पिया जा सकता था। लेकिन, लॉकडाउन खत्म होते ही यहां पर गंगा का जल बी श्रेणी का है। लॉकडाउन अवधि में हरकी पैड़ी पर गंगा की निर्मलता दूर से दिखाई देती थी।


जल इतना साफ था कि कंकड़-पत्थर साफ दिखते थे। लॉकडाउन समाप्त होते ही बढ़ते प्रदूषण से गंगा थोड़ी मैली हो गई और बी-श्रेणी में चली गई। 


यूपी रोडवेज भी उत्तराखंड के लिए बसें चलाएगा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के इन 17 शहरों से उत्तराखंड के बीच 97 बसें चलेंगी। 


कानपुर, मुजफ्फरनगर, कौशाम्बी, गंगोह, बरेली, मुरादाबाद से हरिद्वार व आगरा, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत से देहरादून के अलावा मेरठ, सहारानपुर, गाजियाबाद से उत्तराखंड के बीच 97 बसों का रोजाना आवागमन होगा। सभी बसों का ब्योरा परिवहन निगम की वेबसाइट पर दर्ज करा दिया गया है। 


नुसरत जहां को दुर्गा बनने पर मिली हत्या की धमकी

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस सांसद व कलाकार नुसरत जहां ने लंदन में भारतीय उच्चायोग से सुरक्षा मांगी है। वहां वह एक बंगाली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। 



 'महिषासुर मर्दिनी' का रूप धारण करके एक वीडियो पोस्ट करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है। यह जानकारी तृणमूल सांसद के एक नजदीकी सहयोगी ने बुधवार को दी। नुसरत जहां ने गत 18 सितम्बर को अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह एक त्रिशूल लिए हुए महिषासुर मर्दिनी बनीं दिख रही हैं। इसके बाद इंटरनेट यूजर्स के एक वर्ग द्वारा उन्हें ट्रोल किया गया।


नुसरत जहां के खिलाफ बांग्ला भाषा में लिखी एक टिप्पणी में कहा गया, ''तुम स्वयं को बचा नहीं पाओगी, तुम्हारे पृथ्वी के भगवान तुम्हें बचा नहीं पाएंगे...तुम्हें अपनी मौत के बाद अपनी मूर्खता का अहसास होगा..।''


हरे भरे मैदान पर मिलेगा कोचिंग का लुत्फ

मुज़फ्फरनगर । शहर में क्रिकेट प्रशिक्षण  के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हरा भरा  मैदान तैयार हो गया है। शहर के अल्मासपुर रोड स्थित मैग क्रिकेट अकादमी में रात्रि में दूधिया प्रकाश में प्रैक्टिस के अतिरिक्त गेंदबाजी  मशीन , योगा , मैडिटेशन, डायटीशियन और फिजियोथेरेपी को भी क्रिकेट कॉचिंग से जोड़ा गया है।अकादमी के मेंटर और हेड कोच  मंनोज पुंडीर के मुताबिक पहली अक्टूबर से क्रिकेट अकादमी सभी खिलाड़ियों  के लिए आरंभ होने जा रही है जिसमे प्रैक्टिस के लिए 3 टर्फ पिच और एक मैच हेतु  सेंट्रल पिच के अलावा 2 समेंटेड पिच का निर्माण किया गया है। मैदान पर विशेष रूप से सिलेक्शन नंबर 1 ग्रास लगाई गई है। यहां 8 साल से ऊपर के खिलाड़ी 2 सत्रों में अभ्यास कर सकेंगे।उन्होंने बताया कि कॉचिंग में मुख्य रूप से फिटनेस और स्किल्स के साथ खेल के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा।फिलहाल कोविड को देखते हुए अभी कोई शुभारंभ समारोह का आयोजन अभी नही कराया जाएगा। खिलाड़ियों को प्रक्षिक्षण के लिए विशेषज्ञ और प्रशिक्षित कोचों की तैनाती की गई है। क्रिकेट ट्रेनिंग के लिए जरूरी सभी उपकरणों को भी मंगाया गया है। वीडियो सेशन के माध्यम से भी खिलाड़ियों को उनकी कमियों के अवगत कराया।


सईद मुर्तजा को जन्म दिन पर किया याद

मुजफ्फरनगर । पुरकाजी बाईपास स्थित NH-58 पर एस. एम. डिग्री कॉलेज पुरकाजी में आज पूर्व मंत्री एवं सांसद रहे श्री सईद मुर्तजा जी की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर वैश्विक महामारी की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सूक्ष्म रूप में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। जिसमें गुलाब के सुंदर पौधों का महाविद्यालय प्रांगण में रोपित किया गया इस पुनीत अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधक सलमान सईद द्वारा श्री सईद मुर्तजा जी की स्मृति में पुरकाजी के बच्चों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया. महाविद्यालय प्रबंधक श्री सलमान सईद ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पर्यावरण की रक्षा हेतु वृक्ष तथा पौधों का महत्व बताया उन्होंने यह भी बताया कि सईद मुर्तज़ा जी उत्तर प्रदेश सरकार में सिंचाई विभाग में मंत्री थे तथा पर्यावरण की रक्षा में उनकी विशेष रूचि थी। महा विद्यालय प्रबंधक समिति के अन्य सदस्य श्री शाहनवाज कुरैशी तथा मोहम्मद असग़र कुरैशी ने भी सईद मुर्तज़ा जी की स्मृति में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ अनिल गुप्ता ने माननीय श्री मुर्तज़ा जी के विषय में बताते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सईद मुर्तज़ा का जन्म एक जमीदार परिवार में हुआ था। यह परिवार श्री सईद मसूद- अल-हुसैनी के प्रत्यक्ष वंशज हैं तथा यह परिवार इराकी बिरादरी सैयद से संबंधित है जो श्री हुसैन इब्ने अली के वंशज हैं. इनका तIल्लुक़ तुगल डायनेस्टी श्री फ़िरोज़ शाह तुगलक से भी संबंधित है इस परिवार के पूर्वज श्री सईद मसूद अल हुसैनी को श्री तुगलक द्वारा एक बड़ी एवं बहुमूल्य जागीर प्रदान की गई जिसमें कई गांवों तथा विशेष स्थान शामिल थे, आदरणीय श्री सईद जी के द्वारा सुशोभित किए गए पद वाइस चेयरमैन डिस्टिक बोर्ड मुजफ्फरनगर, चेयरमैन टाउन एरिया पुरकाज़ी मेंबर उतर प्रदेश लेजिसलेटिव असेंबली 1969-1974, मेंबर छठी लोकसभा 1977- 1979 डिप्टी मिनिस्टर सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश प्रशासक पिरान कलियर रुड़की उत्तराखंड प्रशासक अजमेर शरीफ राजस्थान प्रबंधक इस्लामिया इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ कुमारी रूबी, मोहतसिम, साहिब अली, श्रीमती रानी, जावेद तथा पीवी जनता जूनियर हाई स्कूल पुरकाजी समस्त स्टाफ एवम कफील , अब्दुल सलाम, नश्सीम,  मोहसिन, तथा पुरकाज़ी के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे, इस कार्यक्रम के अवसर पर पुरकाजी के पत्रकारों को सम्मानित करने का कार्यक्रम महाविद्यालय प्रबंधक सलमान सईद द्वारा किया गया। पत्रकार बंधुओं ने भी सईद मुर्तज़ा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 


चाची-भतीजा एक मंच पर, मची खलबली

मुजफ्फरनगर l नगर पालिका परिषद की राजनीति में एक दूसरे के धुर विरोधी माने जाने वाले उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल व नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल आज एक साथ एक मंच पर दिखाई दिए l दोनों के एक मंच पर आ जाने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं l नगर पालिका की राजनीति में एक दूसरे के धुर विरोधी रहे दोनों नेता आज एक मंच पर उस समय एक दूसरे को मिठाई खिलाते नजर आए जब पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की तो लगा कि नगर पालिका की राजनीति में भी बड़ा बदलाव आने की उम्मीद की जा रही है l पालिका अध्यक्ष के विरोध में रहने वाले भाजपा खेमे के सभासदों में भी उस वक्त खलबली मच गई l जब पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल और राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एक दूसरे को बधाई देते पर मिठाई खिलाते नजर आए l


डॉ संजीव बालियान ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी का किया समर्थन

मुजफ्फरनगर । केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा है के सरकार द्वारा लाए गए कृषि संबंधी कानून किसानों की व्यापक हित में हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वे भी इस बात के पक्ष में है कि एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाए और इससे कम की खरीद पर किसान अपना उत्पाद बेचने के लिए बाध्य ना हों। उन्होंने मंडी शुल्क को भी खत्म करने की जरूरत बताई।


पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि सरकार द्वारा जो कृषि कानून लाए गए हैं, वे किसानों की व्यापक हित में हैं उन्होंने विपक्ष पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहली बार किसान को देश में कहीं भी अपना उत्पाद बेचने के लिए सरकार ने अनुमति दी है। इससे किसान कभी भी अपना लाभकारी मूल्य देख कर कांट्रेक्ट खत्म कर सकता है उन्होंने यह भी कहा कि वे इस। बात के पक्ष में है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर उत्पाद ना दिखे इसकी व्यवस्था भी होनी चाहिए वे सरकार के स्तर पर इस मामले को उठाएंगे। डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि मंडी शुल्क खत्म हो यह व्यापारी और किसान दोनों के हित में है। कांट्रैक्ट फार्मिंग पर उनका कहना था कि किसी से जबरन कांट्रेक्ट साइन कराना संभव नहीं है। इसके अलावा कांट्रेक्ट में यह भी व्यवस्था रखी गई है कि इसकी अवधि 5 वर्ष के लिए अधिकतम होगी। इस बीच किसान के लिए यह सुविधा है कि अगर उसे कहीं अन्य अधिक लाभ मिलता है तो वह यह कांट्रैक्ट मानने से इंकार कर सकता है। इसके लिए उसे एक तरफा पहले लिए गए एडवांस का पैसा वापस करना होगा। व्यापारी किसी भी दशा में एक तरफा कांटेक्ट खत्म करने के लिए अनुमन्य नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित में व्यापक लाभकारी फैसले लिए हैं। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं वे निहित स्वार्थों के चलते इस के विरोध में हैं। बालियान ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में इसकी विरोध के कुछ कारण है, लेकिन पश्चिम उत्तर प्रदेश या देश के दूसरे हिस्सों में इसके विरोध के लिए कोई कारण नहीं नजर आए हैं। उन्होंने दावा किया कि केरल में भाजपा की सरकार आने के बाद किस कृषि उत्पादों की खरीद मैं तेजी आई है और किसानों को बेहतर दाम देने में सरकार ने कार्य किया है। रालोद के प्रदर्शन के दौरान कोविड-19 नियमों को लेकर रिपोर्ट करने पर उनका कहना था कि वह इस तरह के मामलों के पक्ष में नहीं है


स्वागत के जोश में सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर उड़ा मखौल

मुजफ्फरनगर l भारतीय जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के जोश में सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर मखौल उड़ाया। 


पार्टी के पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर मखौल उड़ाते नजर आए। कार्यक्रम का संचालन कर रहे महामंत्री विनीत कात्यान व मंच पर आसीन सभी पदाधिकारी मंत्री एवं विधायक बार-बार कार्यकर्ताओं से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील करते नजर आए, मगर कार्यकर्ताओं को इस बात की कोई भी परवाह नहीं की।


पत्रकार संजीव वालिया का निधन

शामली । मुजफ्फरनगर से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार संजीव वालिया का बुधवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वह सांस और लीवर की बीमारी से परेशान थे। जिनका मेरठ के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार दोपहर उन्होने अपने छोटे भाई राजेश वालियां के घर पर अंतिम सांस ली। माली हालत खराब होने से उनको सही उपचार भी नही मिल पाया।


सूचना से पत्रकारों में शोक की लहर दौड गई। उन्होने दो मिनट का मौन धारण कर भगवान से उनकी आत्मा को शांति प्रदान किए जाने की प्रार्थना की। इस अवसर पर दिनेश भारद्वाज, नाजिद आजाद, जितेन्द्र भारद्वाज, राजपाल पारवा, दीपक शर्मा, राहुल शर्मा, नदीम अहमद, अनुज सैनी, प्रवीन वशिष्ठ, अमित तरार, पंकज वालिया, रवि जागलान, शाहनवाज, अनवर अंसारी, अकाश शर्मा, अमित शर्मा, पंकज मलिक, पंकज जैन आदि मौजूद रहे।



बिजली कर्मी के पुत्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर । भोपा रोड पर बिजली कर्मी पिता की लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारकर युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया गया कि एमबीए में एडमिशन न होने के कारण तनाव के कारण यह घातक कदम उठाया । सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर गंभीर घायल युवक को बाहर निकाला था। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल करायी गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के साउथ भोपा रोड निवासी शिवकुमार बिजली विभाग में कार्यरत है। बुधवार को उनके बेटे अपूर्व गर्ग ने कमरे का दरवाजा बंद कर पिता की लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी में गोली मार ली। गोली की आवाज उसकी माता व अन्य पड़ोसियों ने खिड़की का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला। सूचना मिलते ही नई मंडी कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा भी मौके पर आ गए। गंभीर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे मेरठ रैफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि अपूर्व गर्ग के स्नातक परीक्षा में कुछ कम नम्बर आए थे। इस कारण उसे एमबीए में एडमिशन नहीं मिल रहा था। एमबीए में एडमिशन न होने के कारण अपूर्व गर्ग पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था।


चेयरमैन अंजू अग्रवाल कांग्रेस से हुई भाजपाई


मुजफ्फरनगर l नगर पालिका परिषद की चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने आज कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली अंजू अग्रवाल ने बीजेपी के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के समक्ष संपूर्ण रुप से भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्षता ग्रहण की इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला जिला मंत्री जिला मंत्री सचिन सिंघल वैभव त्यागी मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल विकास अग्रवाल अशोक बाठला सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे l




 


प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री विजय कश्यप, विधायक उमेश मलिक, प्रमोद उठवाल डॉ सुभाष चंद्र शर्मा, सतपाल सिंह पाल, अरविंद राज शर्मा, शाहपुर चेयरमैन प्रमेश सैनी, जानसठ चेयरमैन प्रविंदर भडाना की मौजूदगी में यह आयोजन हुआ।



 


 


देवेन्द्र सैनी के हार्ट क्लीनिक पर छापे में मिले सात कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर । आर्यपुरी रोड स्थित हार्ट क्लीनिक इमरजेंसी केयर सैंटर पर सीएमओ ने टीम को साथ लेकर औचक छापेमारी के दौरान आरआरटी टीम द्वारा नर्सिंग होम के स्टाफ व मरीजों का कोरोना टेस्ट कराया गया। इसमे में सात लोग कोरोना पॉजीटिव मिले। सीएमओ ने कोविड-19 के नियमों का उल्लघंन में डाक्टर के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। कुछ दिनों से शहर में कुछ प्राइवेट अस्पतालों में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन न करने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिल रही थी। मंगलवार को सीएमओ डा. प्रवीण चौपड़ा ने कोरोना टेस्ट रिपोर्ट करने वाले टीम को साथ लेकर आर्यपुरी मोड स्थित हार्ट क्लीनिक इमरजेंसी केयर सैंटर निकट बालाजी चौक पर औचक छापेमारी की। सीएमओ ने आरआरटी टीम द्वारा नर्सिंग होम के कर्मचारियों व अस्पताल में भर्ती मरीजों का कोरोना टेस्ट कराया गया। टीम द्वारा किए गए कोरोना टेस्ट में नर्सिंग होम में काम करने वाले 6 कर्मचारी व एक मरीज की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली। आरोप है कि नर्सिंग होम के डॉ देवेन्द्र कुमार सैनी द्वारा अपने नर्सिंग होम में इन्फेक्शन प्रीवेन्शन कंट्रोल के नियमों को नियमानुसार पालन नहीं किया। इस कारण डाक्टर के खिलाफ महामारी फैलाने के संबंध में कार्रवाई की गयी। सीएमओ की तहरीर पर डाक्टर के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पूर्व में अस्पतालों में इस तरह की चूक सामने आ चुकी है।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...