बुधवार, 22 जुलाई 2020

एसडी मैनेजमेंट में पर्यावरण कार्यक्रम में पौध रोपण

मुजफ्फरनगर । एस0डी0 कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज के प्रांगण में वृक्षारोपण व पर्यावरण दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य सभी को पर्यावरण के प्रति प्रेरित करना था।


कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल, प्राचार्य डा0 आलोक कुमार गुप्ता, विभागाध्यक्ष डा0 संजीव तायल, मि0 राजीव पाल सिंह, उमेश मलिक व पी0टी0आई0 डा० रूपम सक्सेना ने वृक्षारोपण करके किया। सभी शिक्षकगणों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया व पौधे रोपित कियें। जिनमें कुछ फलो के वृक्ष व कुछ फूलो के पौधे भी थे।


इस अवसर पर प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल ने सभी शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। एक स्वच्छ एवं स्वस्थ देश की कल्पना प्रत्येक व्यक्ति करता है, जोकि वृक्षारोपण द्वारा ही सम्भव है, अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें।


प्राचार्य डा0 आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वच्छता देश के विकास के लिये जरूरी है उन्होने कहा कि सबसे पहले मै स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मुहल्ले से, मेरे गांव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरूआत करूँगा। मै यह मानता हूँ कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते है उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और पर्यावरण को शुद्ध रखते है।


विभागाध्यक्ष डा0 संजीव तायल ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है व स्वच्छ पर्यावरण को बताते हुये यह भी बताया कि यदि हम अपने आस-पडोंस मे वृक्षारोपण करते है तो इससे वातावरण में ऑक्सीजन की पूर्ति होती रहती है जो मानव या समस्त जैविक प्राणी के लिये महत्वपूर्ण है।


कार्यक्रम में पौधारोपण, प्रदूषण, बीट दॉ प्लास्टिक पॉल्यूशन, पर्यावरण जागरूकता, पौधो के महत्व आदि विषय पर शिक्षकों ने पर्यावरण के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किये तथा भविष्य मे आने वाले संकट से जागरूक किया व सभी शिक्षकों ने शपथ ली कि हम स्वयं पर्यावरण स्वच्छता के प्रति सजग रहेगें।


मीडिया प्रभारी डा0 आलोक गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर सभी शिक्षकगण व स्टॉफ उपस्थित रहें।


 


विक्रम की पत्नी को नौकरी और परिवार वालों को 10 लाख 



लखनऊ। गाजियाबाद में बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पत्रकार विक्रम जोशी की बुधवार तड़के मौत हो गई। विक्रम ने 16 जुलाई को अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी। विजय नगर इलाके में विक्रम घर के पास सोमवार रात करीब 10:30 बजे बदमाशों ने उनके सिर पर गोली मारी गई थी। गोली मारने से पहले बदमाशों ने पत्रकार को बुरी तरह पीटा भी था।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मर्डर केस को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम ने विक्रम के परिवार वालों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि, पत्नी को नौकरी और बच्चों को निशुल्क पढ़ाई कि इंतजाम करने का ऐलान किया है।
 


ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में  विकल्प पर निजी कॉलेज विरोध में, शासन पहुंचे


मेरठ। मेरठ-सहारनपुर मंडल में स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में पहले विकल्प में सरकारी-एडेड कॉलेज को भरने की बाध्यता के विरुद्ध निजी कॉलेज शासन पहुंच गए हैं। निजी कॉलेजों ने विवि के इस नियमों को मनमाना और भेदभावपूर्ण बताते हुए इसे हटाने की मांग की है। कॉलेज नियम के विरुद्ध हाईकोर्ट में रिट दायर करने जा रहे हैं।
मामला विवि के उस नियम से जुड़ा है जिसमें छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में एडेड-राजकीय कॉलेज को पहले नंबर पर रखना अनिवार्य है। बाकी दो विकल्प सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के दिए जा सकते हैं। विवि में छात्रों को यूजी में अधिकतम तीन कॉलेजों को विकल्प चुनने की छूट है। निजी कॉलेजों को इसी नियम पर आपत्ति है। उच्च शिक्षा मंत्री को भेजे पत्र में निजी कॉलेजों ने इस नियम को एकतरफा और मनमाना बताया है। कॉलेजों ने कहा कि पहले विकल्प में केवल सरकारी-एडेड कॉलेज की बाध्यता का क्या मतलब है। जो छात्र सीधे सेल्फ फाइनेंस कॉलेज को पहला विकल्प चुनना चाहते हैं उन्हें यह छूट मिलनी चाहिए। कॉलेजों के अनुसार छात्रों को विकल्प में क्रम तय करने का अधिकार दे, लेकिन पहले नंबर पर केवल सरकारी-एडेड कॉलेज रखने को बाध्य ना करे। निजी कॉलेजों ने कहा कि विवि ऐसा करके केवल सरकारी-एडेड कॉलेजों में ही सीटें भरना चाहता है। इससे निजी कॉलेजों में छात्रों का संकट खड़ा हो जाएगा।


लोकभवन के सामने आत्मदाह करने वाली महिला की मौत 


लखनऊ। लोकभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला की मौत हो गई। वहीं, उसकी बेटी का इलाज अब भी सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है। दोनों ने बीते शुक्रवार को जमीनी विवाद में न्याय न मिलने से परेशान होकर लोकभवन के सामने खुद को आग लगा ली थी। जिसमें मां 90% से अधिक और बेटी करीब 10% जल गई थी।
आपको बता दें कि अमेठी के जामो थाना क्षेत्र की रहने वाली सोफिया (56) ने अपनी बेटी गुड़िया (28) ने शुक्रवार शाम को लोक भवन के सामने मिट‌टी का तेल छिड़क कर आग ली। सोफिया आग की लपटों से घिरी सड़क पर दौड़ती रही। किसी तरह वहां मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने आग बुझाई और दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार सुबह सोफिया की मौत हो गई। 
आरोप है कि जामो में उनका कुछ लोगों से जमीन व पानी निकासी का विवाद चल रहा है। इसमें प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहा है। इससे नाराज होकर ही दोनों ने यह कदम उठा लिया। एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा के मुताबिक इन दोनों के आत्मदाह के प्रयास के बारे में कोई सूचना नहीं थी। अमेठी पुलिस व प्रशासन ने भी ऐसी कोई जानकारी नहीं दी थी। गुड़िया से यह पता चला कि जामो में उनकी पैतृक जमीन है। इस पर कब्जा व पानी निकासी को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। ये लोग कई बार उन लोगों को परेशान कर चुके हैं। कुछ दिन पहले दोनों पर हमला भी किया गया।


पत्रकार विक्रम जोशी की इलाज के दौरान मौत

टीआर ब्यूरो l


गाजियाबाद l राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में बदमाशों के हमले में घायल हुए पत्रकार विक्रम जोशी की मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते सोमवार की रात बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी थी। गोली मारने से पहले बदमाशों ने पत्रकार को बुरी तरह पीटा भी था। वारदात के वक्त बाइक पर पत्रकार की दो बेटियां भी बैठी थीं। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।सीएम योगी ने दिवंगत पत्रकार के परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता, पत्नी को नौकरी, बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का आदेश दिया है l


पत्रकार विक्रम जोशी के भाई अनिकेत के मुताबिक रविवार की रात करीब 10:30 बजे उनका भाई अपनी दो बेटियों के साथ बाइक से घर जा रहे थे। माता कॉलोनी में अग्रवाल स्वीट्स के पास छोटू पुत्र कमालुद्दीन, आकाश विहारी और रवि पुत्र मातादीन अपने कुछ साथियों के साथ आए और उनके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों में से छोटू ने तमंचा निकालकर विक्रम के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से उनका भाई लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। आनन फानन में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई।


22.7.2020 आज का राशिफल व पंचांग


 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 22 जुलाई 2020*


⛅ *दिन - बुधवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - वर्षा*


⛅ *मास - श्रावण*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - द्वितीया रात्रि 07:22 तक तत्पश्चात तृतीया*


⛅ *नक्षत्र - अश्लेशा रात्रि 07:16 तक तत्पश्चात मघा*


⛅ *योग - सिद्धि दोपहर 02:56 तक तत्पश्चात व्यतिपात*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:33 से दोपहर 02:12 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:09*


⛅ *सूर्यास्त - 19:20* 


(सूर्योदय और सूर्यास्त का समय अलग अलग शहर के लिए अलग अलग हो सकता है)


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - चन्द्र-दर्शन*


 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 


अगर किसी व्यक्ति की शादी में लगातार बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं तो इसके लिए आप सुबह सूर्य को हल्दी मिले जल से अर्घ्य दें। अर्घ्य के बाद लोटे पर लगी हल्दी को अपने माथे से लगा लें, ऐसा लगातार आप एक महीना तक करते रहें। आपकी शादी की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।


🌷 *नागपंचमी* 🌷


🙏🏻 *श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 25 जुलाई, शनिवार को है। इस दिन नागों की पूजा करने का विधान है। हिंदू धर्म में नागों को भी देवता माना गया है। महाभारत आदि ग्रंथों में नागों की उत्पत्ति के बारे में बताया गया है। इनमें शेषनाग, वासुकि, तक्षक आदि प्रमुख हैं। नागपंचमी के अवसर पर हम आपको ग्रंथों में वर्णित प्रमुख नागों के बारे में बता रहे हैं-*


🐍 *वासुकि नाग*


*धर्म ग्रंथों में वासुकि को नागों का राजा बताया गया है। ये हैं भगवान शिव के गले में लिपटे रहते हैं। (कुछ ग्रंथों में महादेव के गले में निवास करने वाले नाग का नाम तक्षक भी बताया गया है)। ये महर्षि कश्यप व कद्रू की संतान हैं। इनकी पत्नी का नाम शतशीर्षा है। इनकी बुद्धि भगवान भक्ति में लगी रहती है। जब माता कद्रू ने नागों को सर्प यज्ञ में भस्म होने का श्राप दिया तब नाग जाति को बचाने के लिए वासुकि बहुत चिंतित हुए। तब एलापत्र नामक नाग ने इन्हें बताया कि आपकी बहन जरत्कारु से उत्पन्न पुत्र ही सर्प यज्ञ रोक पाएगा।*


*तब नागराज वासुकि ने अपनी बहन जरत्कारु का विवाह ऋषि जरत्कारु से करवा दिया। समय आने पर जरत्कारु ने आस्तीक नामक विद्वान पुत्र को जन्म दिया। आस्तीक ने ही प्रिय वचन कह कर राजा जनमेजय के सर्प यज्ञ को बंद करवाया था। धर्म ग्रंथों के अनुसार, समुद्र मंथन के समय नागराज वासुकि की नेती (रस्सी) बनाई गई थी। त्रिपुरदाह (इस युद्ध में भगवान शिव ने एक ही बाण से राक्षसों के तीन पुरों को नष्ट कर दिया था) के समय वासुकि शिव धनुष की डोर बने थे।*


🐍 *शेषनाग*


*शेषनाग का एक नाम अनंत भी है। शेषनाग ने जब देखा कि उनकी माता कद्रू व भाइयों ने मिलकर विनता (ऋषि कश्यप की एक और पत्नी) के साथ छल किया है तो उन्होंने अपनी मां और भाइयों का साथ छोड़कर गंधमादन पर्वत पर तपस्या करनी आरंभ की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा ने उन्हें वरदान दिया कि तुम्हारी बुद्धि कभी धर्म से विचलित नहीं होगी।*


🐍 *ब्रह्मा ने शेषनाग को यह भी कहा कि यह पृथ्वी निरंतर हिलती-डुलती रहती है, अत: तुम इसे अपने फन पर इस प्रकार धारण करो कि यह स्थिर हो जाए। इस प्रकार शेषनाग ने संपूर्ण पृथ्वी को अपने फन पर धारण कर लिया। क्षीरसागर में भगवान विष्णु शेषनाग के आसन पर ही विराजित होते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण व श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम शेषनाग के ही अवतार थे।*


👉🏻 शेष कल.........


         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


 


🌷 *व्यतिपात योग* 🌷


🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*


🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*


🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हु नाराज हुए उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नहीं दिया और सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नहीं थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसू बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*


💥 *विशेष ~ 22 जुलाई 2020 बुधवार को दोपहर 02:57 से 23 जुलाई, गुरुवार को दोपहर 12:03 तक व्यतिपात योग है ।*


 


पंचक


8 जुलाई 


दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक


4 अगस्त


 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक


 


एकादशी


बुधवार, 01 जुलाई देवशयनी एकादशी


गुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशी


गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी


 


प्रदोष


गुरुवार, 02 जुलै प्रदोष व्रत (शुक्ल)


शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


अमावस्या


20 जुलाई 2020 - सोमवार - श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)


 


पूर्णिमा


आषाढ़ पूर्णिमा तिथि- 5 जुलाई- दिन रविवार


🙏🏻🌹🌻☘🌷🌺🌸🌼💐🙏🏻


मेष (Aries)


पॉजिटिव - कुछ पारिवारिक संबंधी वाद-विवाद आज निपटने से घर में सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा। आप अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। किसी नजदीकी मित्र का सहयोग भी आपके मनोबल को बढ़ाएगा।


नेगेटिव - ध्यान रखें कि किसी अनजान व्यक्ति की तरफ से आपको कोई नुकसान पहुंच सकता है। संतान के शिक्षा संबंधी कार्यों में भागदौड़ की अधिकता रहेगी। परंतु अंत में यह भागदौड़ सार्थक भी सिद्ध होगी।


व्यवसाय - व्यवसायिक गतिविधियां अभी भी मंद ही रहेंगी। परंतु किसी भी तरह की आर्थिक समस्या उत्पन्न नहीं होगी, इसलिए चिंता ना करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने डिपार्टमेंट संबंधी कुछ बदलाव होने की संभावना है।


लव - जीवनसाथी के घर और परिवार की उचित देखभाल करने से तनाव मुक्त रहेंगे तथा अपने काम पर भी ध्यान दे पाएंगे। कुछ समय आमोद-प्रमोद में भी व्यतीत होगा।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत हो सकती हैं। जिसके लिए उनका ध्यान रखना आवश्यक है।


भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 2


 


वृष (Taurus)


पॉजिटिव - आपके व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता की वजह से सामाजिक गतिविधियों में आपकी प्रतिभा खुलकर सामने आएगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। स्थान परिवर्तन के भी फायदेमंद योग बन रहे हैं।


नेगेटिव - परंतु ध्यान रखें कि कभी-कभी आलस हावी होने से कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। इसलिए अपनी कार्य क्षमता और मनोबल को बना कर रखना है। साथ ही व्यर्थ के घूमने-फिरने में अपना समय बर्बाद ना करें।


व्यवसाय - पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई है इसलिए अपने काम में किसी सहयोगी की मदद अवश्य लें। आपको फायदा होगा। और दिन का अधिकतर समय मार्केटिंग संबंधी कार्य में व्यतीत होगा।


लव - दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम प्रसंग में भी नजदीकियां आने से मन मे प्रसन्नता बनी रहेगी।


स्वास्थ्य - सर्वाइकल व कंधों में दर्द जैसी स्थिति महसूस होगी। व्यायाम और योगा पर अधिक ध्यान दें।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5


 


मिथुन (Gemini) 


पॉजिटिव - आजकल आपने अपने और अपने परिवार के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित किया हुआ है। इस समय ग्रह स्थितियां आपकी छुपी हुई प्रतिभा और क्षमताओं को खुलकर उजागर कर रही हैं। समय आपके पक्ष में है, इसका भरपूर सम्मान करें।


नेगेटिव - अपनी सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। आर्थिक मामलों को लेकर नजदीकी व्यक्ति से किसी प्रकार की बहस होने की संभावना है।।


व्यवसाय - व्यावसायिक क्षेत्र में आप बहुत अधिक मेहनत और क्षमताएं लगाएंगे। परंतु इसके साथ कुछ बदलाव भी लाने की आवश्यकता है। इस पर भी अपना ध्यान केंद्रित करें। जल्द ही आपको फायदेमंद परिणाम प्राप्त होंगे।


लव - जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। आपका उन्हें सहयोग करना आपके आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा।।


स्वास्थ्य - आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ दिमागी काम अधिक करने की वजह से सिर में भारीपन और थकान महसूस हो सकती है।


भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 8


 


कर्क (Cancer) 


पॉजिटिव - आपके स्वभाव में भावुकता की अधिकता रहेगी। अधिकतम समय दूसरों की सहायता और धर्म-कर्म के कार्यों में व्यतीत होगा। संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना भी प्राप्त होगी।


नेगेटिव - परंतु किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपको धन संबंधी कोई दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। और आप छोटी से छोटी बातों से भी जल्दी आहत होंगे जिसकी वजह से तनाव जैसी स्थिति महसूस होगी।


व्यवसाय - आज कार्य क्षेत्र में कोई भी काम सावधानीपूर्वक तरीके से ही करें। क्योंकि किसी प्रकार की गलती होने से कोई इंक्वायरी की संभावना बन रही है। नौकरी पेशा व्यक्ति भी अपने कार्यों को बहुत ही ध्यान पूर्वक करें।


लव - पति-पत्नी का एक-दूसरे से ज्यादा उम्मीद रखना आपसी संबंधों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखना आवश्यक है।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी महसूस होगी। अपने ब्लड आदि टेस्ट जरूर करवाएं।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 1


 


सिंह (Leo)


पॉजिटिव - सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में समय अधिक व्यतीत होगा। आपके अच्छे कामों की वजह से समाज में आपकी पहचान बनेगी। और आर्थिक गतिविधियों में भी और अधिक मुनाफा मिलने की उम्मीद है।


नेगेटिव - परंतु साथ ही आपको अपने घर पर भी ध्यान देना आवश्यक है। बच्चों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान निकालना भी जरूरी है। भूमि बेचने संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें क्योंकि हानि होने की संभावना लग रही है।


व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में गतिविधियां उत्तम रहेंगी। भाइयों का सहयोग आपके काम मे और अधिक विकास देगा। परंतु कर्मचारियों की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।


लव - पारिवारिक व्यक्तियों के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। परंतु सबके आपसी सहयोग से समस्याएं हल भी हो जाएंगी।


स्वास्थ्य - तनाव की अधिकता रहेगी। जिसका प्रभाव आपके पाचन तंत्र पर पड़ेगा। इसलिए अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 4


 


कन्या (Virgo)


पॉजिटिव - आजकल आप अपनी कार्य क्षमता पर बहुत अधिक ध्यान दे रहे हैं। जिसका आपको सकारात्मक परिणाम भी मिल रहा है। किसी निकट रिश्तेदार के घर धार्मिक कृत्य संबंधी समारोह में शामिल होने का अवसर भी प्राप्त होगा।


नेगेटिव - ध्यान रखें आपके किसी वहम की वजह से नजदीकी मित्र आदि से कोई कहासुनी उत्पन्न हो सकती हैं। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले से अपने आपको अलग ही रखें। क्योंकि इसका असर आपके परिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है।


व्यवसाय - व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी मेहनत के अनुरूप ही उचित परिणाम भी प्राप्त होंगे। इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें। परंतु किसी भी प्रकार का कोई गैर कानूनी काम आपके लिए दिक्कत उत्पन्न कर सकता है। यह सावधानी अवश्य रखनी है।


लव - पति-पत्नी के किसी बीच बात को लेकर कलह जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। बेहतर होगा कि किसी मामले में हस्तक्षेप ना करें। उनको अपने अनुरूप काम करने दें।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी प्रकार की भी चिंता ना करें। 


भाग्यशाली रंग: ब्राउन, भाग्यशाली अंक: 9


 


तुला (Libra)


पॉजिटिव - आज आप काम की अपेक्षा अपने आराम पर अधिक ध्यान देंगे। ऐसा करना आपके अंदर दोबारा नई ऊर्जा का संचार करेगा। सामाजिक/धार्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। संतान के शिक्षा संबंधी उचित परिणाम मिलने से मन में प्रसन्नता भी रहेगी।


नेगेटिव - किसी पारिवारिक सदस्य के विवाहित जीवन विघटन संबंधी समस्या उत्पन्न होने से तनाव का माहौल रहेगा। परंतु आपका हस्तक्षेप और कुछ सुझाव से समाधान भी मिल सकता है।


व्यवसाय - कार्य क्षेत्र में पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी कार्यो में अधिक ध्यान लगाएं। यह काम घर पर बैठे फोन आदि से ही संपन्न हो जाएंगे। और किसी को पैसा उधार ना दे, क्योंकि वापसी की उम्मीद नहीं है।


लव - घर में अनुशासन पूर्ण वातावरण रहेगा। सभी सदस्यों का अपने-अपने कार्यों के प्रति समर्पण आपकी जिम्मेदारियों को कम करेगा।


स्वास्थ्य - परिवार के किसी वरिष्ठ व्यक्ति को एलर्जी जैसी कोई दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। उनका ध्यान रखें, नहीं तो परिस्थितियां गंभीर हो सकती हैं।


भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 3


 


वृश्चिक (Scorpio)


पॉजिटिव - आपको पहले भी बताया गया है कि इस समय की ग्रह स्थितियां आपके भाग्य को बल प्रदान कर रही हैं। इनका उचित सम्मान करें। आप अपनी बुद्धिमता द्वारा धन व परिवार संबंधी समस्याओं को सुलझाने में समर्थ होंगे ।


नेगेटिव - यह भी ध्यान रखें कि कोई पुराना मुद्दा उभरने से तनाव जैसा वातावरण बनेगा। जिसकी वजह से किसी नजदीकी मित्र से संबंध खराब होने की संभावना है। इसलिए अपने गुस्से और कटु वाणी पर नियंत्रण रखें।


व्यवसाय - व्यवसाय में मशीनरी आदि से संबंधित कारोबार में कुछ नए आर्डर मिलेंगे। साथ ही कंसलटेंसी से संबंधित कार्यों में भी गति आएगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों से उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।


लव - वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। सिर्फ अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।


स्वास्थ्य - जुकाम और खांसी की शिकायत रह सकती है। दूषित वातावरण से अपना बचाव करें।


भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 7


 


धनु (Sagittarius)


पॉजिटिव - अध्यात्म व धार्मिक कृत्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। किसी भी काम को करने से पहले अपने मन की आवाज सुनें। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।


नेगेटिव - इन सब कार्यों के साथ-साथ अपने घर और व्यवसाय पर भी ध्यान देना आवश्यक है। क्योंकि आपकी लापरवाही की वजह से घर में कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। जिसका नकारात्मक प्रभाव आपकी मानसिक स्थिति पर भी पड़ेगा।


व्यवसाय - व्यवसायिक कार्यो में अपने सहयोगियों और जीवन साथी के निर्णयों को प्राथमिकता दें। क्योंकि इस समय ग्रह स्थिति यही कह रही है कि आप अपने निर्णयों के प्रति कुछ कंफ्यूज रहेंगे।


लव - पति-पत्नी दोनों मिलकर घर की समस्याओं पर विचार-विमर्श करेंगे तो जल्दी ही घर का माहौल ठीक हो जाएगा। विवाहेत्तर संबंधों के उपजने की भी संभावना बन रही है। इसलिए सावधान रहें।


स्वास्थ्य - पेट और लीवर से संबंधित कुछ परेशानी महसूस होगी। अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6


 


मकर (Capricorn) 


पॉजिटिव - आपका कोई भी काम प्लानिंग से करना तथा सकारात्मक सोच आपको नई दिशा प्रदान करेगी। साथ ही घर में किसी प्रकार के परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है तो उसको वास्तु के नियमों के अनुसार करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।


नेगेटिव - ध्यान रखें कि आपका बहुत अधिक डिसिप्लिन स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। साथ ही बहुत अधिक सोच-विचार करना भी आपके कार्यों में रुकावटें लाएगा।


व्यवसाय - व्यवसाय में नए अनुबंध प्राप्त होंगे तो आपको अपनी कार्य क्षमता को भी बढ़ाना होगा। अन्यथा कार्यों को पूरा करने में दिक्कत होगी। नौकरी पेशा व्यक्ति जल्द ही अपना मनचाहा स्थान प्राप्त करेंगे।


लव - प्रेम संबंधों मे किसी प्रकार का भावनात्मक आघात लगने से मानसिक स्थिति विचलित रह सकती है। बेहतर होगा कि इन संबंधों से दूर ही रहे। अपने काम पर ध्यान लगाएं।


स्वास्थ्य - सोच-विचार करने और तनाव लेने से सिर दर्द और पेट खराब होने जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 4


 


कुम्भ (Aquarius)


पॉजिटिव - आज आप अपनी बुद्धिमता के बल पर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जो आपके लिए फायदेमंद भी साबित होंगे। संतान की तरफ से भी किसी प्रकार की चिंता दूर होने से घर परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा। कोई पारिवारिक आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी।


नेगेटिव - किसी भी तरह के गैरकानूनी कामों से दूर रहें। इसकी वजह से आपके ऊपर कोई इल्जाम लग सकता है। साथ ही गुस्से और जिद पर कंट्रोल रखें। विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी कार्यों में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है


व्यवसाय - पारिवारिक व्यवसाय की तरफ अपनी कार्य क्षमता और ऊर्जा अधिक लगाएं। क्योंकि इस समय की ग्रह स्थिति आपको महत्वपूर्ण उपलब्धियां देने वाली है। आप घर में रहकर सभी काम सुचारू रूप से व्यवस्थित करते जाएंगे।


लव - घर-परिवार के सदस्यों का सहयोग और एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना घर में खुशहाली भरा वातावरण व्याप्त करेगी। साथ ही प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।


स्वास्थ्य - बदलते वातावरण की वजह से बुखार और थकान जैसी स्थिति महसूस होगी। गर्मी से अपना बचाव करें।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 1


 


मीन (Pieces)


पॉजिटिव - आज मनोरंजन और दोस्तों के साथ समय व्यतीत होगा। साथ ही दोस्तों के साथ कुछ पारिवारिक मेलजोल रहेगा। किसी भी कार्य को करने में घर के व्यक्तियों का सहयोग अवश्य लें। उनकी सलाह आपके भाग्य में वृद्धि करेगी।


नेगेटिव - संतान की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें क्योंकि उसकी लापरवाही से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। जिसका प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। भाइयों के साथ भी संबंध मधुर बनाकर रखने की जरूरत है।


व्यवसाय - अपने कार्य संबंधी योजनाओं में अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य लें। क्योंकि उनका व्यापारिक नजरिया आपके कई कार्यों में सहयोग देगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।


लव - पति-पत्नी का आपस में सहयोगात्मक व्यवहार संबंधों में और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। परंतु बाहरी प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें।


स्वास्थ्य - ज्यादा चिंता की वजह से अपने अंदर ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। देशी व आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। और तनाव लेने से बचें।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 


 


शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31 


 


शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57


 


 


  


शुभ वर्ष : 2021, 2031, 2040, 2060   


 


ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान, 


 


 


शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।


 


नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।


मंगलवार, 21 जुलाई 2020

एमजेएमसी में भी श्री राम कालेज का जलवा


मुजफ्फरनगर । चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में श्रीराम काॅलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के एम0जे0एम0सी प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। 


एमजेएमसी प्रथम सेमेस्टर में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहने वाली आयुषी अग्रवाल ने अपनी सफलता पर बोलते हुए कहा कि श्रीराम काॅलेज में शिक्षा प्राप्त करना विद्यार्थियों के भविष्य उज्जवल है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, भविष्य के प्रति सजगता, माता-पिता एवं गुरूजनों की बदोलत ही यह संभव हो पाया है। उन्होने आगे कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में भविष्य बनाना बचपन से ही सपना रहा है, जिसकी नींव श्रीराम काॅलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के बाद ही मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि विभाग के प्रवक्ताओं के अनुभव एवं मार्गदर्शन ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण सिद्ध हुये है। साथ ही लाइब्रेरी में पत्रकारिता एवं जनसंचार से संबंधित विश्व स्तरीय लेखकों एवं शिक्षकों की पुस्तकों द्वारा अध्ययन भी बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ है।


85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही अंजली उत्तरेजा ने अपनी सफलता पर बोलते हुये कहा कि श्रीराम काॅलेज में उपलब्ध विश्वस्तरीय शैक्षिक संसाधन विद्यार्थियों को शैक्षिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण रूप से सहायक है। जिसके फलस्वरूप विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा। कविताएं लिखने की शौकीन अंजली ने कहा कि पिता ने उनके लेखन कौशल को बेहतर करने के लिये हमेशा ही प्रेरित किया है तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिये माता-पिता का पूर्ण सहयोग एवं विभाग के प्रवक्ताओं का मार्गदर्शन मिल रहा है। 


81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे नवनीश भारद्वाज ने अपनी सफलता पर बोलते हुये कहा कि विभाग द्वारा विद्यार्थियों को हमेशा ही लेखन कौशल, वाॅककौशल, सामान्य ज्ञान जैसे विषयों में प्रेरित करने के साथ-साथ अन्य विषयों को समझने के लिये कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाता है। हाल ही में अमेजन ’’पेन टू पब्लिश’’ प्रतियोगिता में नवनीश भारद्वाज द्वारा लिखी किताब ’’चीनी आधा चम्मच’’ उपविजेता रही। लेखन के क्षेत्र में सशक्त भविष्य बनाने के लिये प्रयासरत नवनीश भारद्वाज ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय श्रीराम काॅलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रवक्ताओं एवं अपने माता-पिता को दिया। 


इस अवसर पर श्रीराम काॅलेज की प्राचार्य डा0 प्रेरणा मित्तल ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुये विभाग के प्रवक्ताओं को बधाई देते हुये कहा कि गर्व का विषय है कि पत्रकारिता एवं जनसंचार के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर जिले में महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे है।  


इस अवसर पर श्रीराम काॅलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुये कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंचार एक ऐसा क्षेत्र है जिसकी आज के दौर में विशेष मांग हैं। साथ ही इस क्षेत्र में जिम्मेदार, सजग एवं विवेकशील पत्रकारों एवं जनसंचारों की जरूरत हंै जो देश एवं समाज के उत्थान एवं विकास में कार्य करें। अतः पत्रकारिता एवं जनसंचार की शिक्षा प्रदान करने वाले संस्थान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि विद्यार्थियों में पत्रकारिता के मूल्यों नैतिकता एवं सिद्धान्तो को विकसित कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि हमारे लिये यह गर्व की बात है कि हमारे संस्थान से पत्रकारिता एवं जनसंचार की शिक्षा प्राप्त कर हमारे विद्यार्थी देश के अलग-अलग मीडिया संस्थान में सेवा प्रदान कर राष्ट्रहित में कार्य कर रहे है। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता पर विभाग को बधाई देते हुये कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में प्रवक्ताओं का विशेष योगदान है। 


पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष रवि गौतम ने विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई देते हुये कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता एवं जनसंचार क्षेत्र में असीम संभावनाऐं है। ऐसे में विद्यार्थियों को भाषा कौशल, लेखन शैली, नवीन जानकारियां जंहा एक ओर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारेगी वही पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होने कहा कि इस क्षेत्र में रोजगार के असीम अवसर है जरूरत है तो बस इतनी कि शैक्षिक संस्थान क्षेत्र में विद्यार्थियों को आगे बढने के लिये प्रेरित करे और उनकी क्षमताओं को विकसित कर नवआकार दें। 


इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र चैधरी, एडमिशन इंचार्ज नीतू सिंह, विभाग की प्रवक्ता वैशाली रस्तोगी, शिवानी बर्मन, शिवानी गुप्ता तथा शिव कुमार ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।  


आज का पंचांग तथा राशिफल 21 जुलाई 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग*


⛅ *दिनांक 21 जुलाई 2020*


⛅ *दिन - मंगलवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - वर्षा*


⛅ *मास - श्रावण*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - प्रतिपदा रात्रि 09:24 तक तत्पश्चात द्वितीया*


⛅ *नक्षत्र - पुष्प रात्रि 08:30 तक तत्पश्चात अश्लेशा*


⛅ *योग - वज्र शाम 05:35 तक तत्पश्चात सिद्धि*


⛅ *राहुकाल - शाम 03:52 से शाम 05:31 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:09*


⛅ *सूर्यास्त - 19:20* 


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - अमावस्यांत श्रावण मासारम्भ, नक्तव्रतारम्भ, शिवपार्थेश्वर पूजन प्रारंभ, शिवपूजनारम्भ, मंगलागौरी पूजन*


 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*


💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *श्रावण में रुद्राभिषेक करने का महत्व* 🌷


 *“रुद्राभिषेकं कुर्वाणस्तत्रत्याक्षरसङ्ख्यया, प्रत्यक्षरं कोटिवर्षं रुद्रलोके महीयते।* *पञ्चामृतस्याभिषेकादमृत्वम् समश्नुते।। ”*


🙏🏻 *श्रावण में रुद्राभिषेक करने वाला मनुष्य उसके पाठ की अक्षर-संख्या से एक-एक अक्षर के लिए करोड़-करोड़ वर्षों तक रुद्रलोक में प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। पंचामृत का अभिषेक करने से मनुष्य अमरत्व प्राप्त करता है।*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *श्रावण मास में भूमि पर शयन* 🌷


🌷 *"केवलं भूमिशायी तु कैलासे वा समाप्नुयात" - स्कन्दपुराण*


🙏🏻 *श्रावण मास में भूमि पर शयन करने से मनुष्य कैलाश में निवास प्राप्त करता है।*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞रुद्राभिषेक के विभिन्न पूजन के लाभ इस प्रकार हैं-


 


• जल से अभिषेक करने पर वर्षा होती है।


 


 


• असाध्य रोगों को शांत करने के लिए कुशोदक से रुद्राभिषेक करें।


 


• भवन-वाहन के लिए दही से रुद्राभिषेक करें।


 


• लक्ष्मी प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें।


 


• धनवृद्धि के लिए शहद एवं घी से अभिषेक करें।


 


• तीर्थ के जल से अभिषेक करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।


 


• इत्र मिले जल से अभिषेक करने से बीमारी नष्ट होती है।


 


• पुत्र प्राप्ति के लिए दुग्ध से और यदि संतान उत्पन्न होकर मृत पैदा हो तो गोदुग्ध से रुद्राभिषेक करें।


 


• रुद्राभिषेक से योग्य तथा विद्वान संतान की प्राप्ति होती है।


 


• ज्वर की शांति हेतु शीतल जल/ गंगाजल से रुद्राभिषेक करें।


 


• सहस्रनाम मंत्रों का उच्चारण करते हुए घृत की धारा से रुद्राभिषेक करने पर वंश का विस्तार होता है।


 


• प्रमेह रोग की शांति भी दुग्धाभिषेक से हो जाती है।


 


• शकर मिले दूध से अभिषेक करने पर जड़बुद्धि वाला भी विद्वान हो जाता है।


 


• सरसों के तेल से अभिषेक करने पर शत्रु पराजित होता है।


 


• शहद के द्वारा अभिषेक करने पर यक्ष्मा (तपेदिक) दूर हो जाती है।


 


• पातकों को नष्ट करने की कामना होने पर भी शहद से रुद्राभिषेक करें।


 


• गोदुग्ध से तथा शुद्ध घी द्वारा अभिषेक करने से आरोग्यता प्राप्त होती है।


 


• पुत्र की कामना वाले व्यक्ति शकर मिश्रित जल से अभिषेक करें। ऐसे तो अभिषेक साधारण रूप से जल से ही होता है।


 


🌷 *पार्थिव शिवलिंग* 🌷


🙏🏻 *जो पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर एकबार भी उसकी पूजा कर लेता है, वह दस हजार कल्प तक स्वर्ग में निवास करता है, शिवलिंग के अर्चन से मनुष्य को प्रजा, भूमि, विद्या, पुत्र, बान्धव, श्रेष्ठता, ज्ञान एवं मुक्ति सब कुछ प्राप्त हो जाता है | जो मनुष्य ‘शिव’ शब्द का उच्चारण कर शरीर छोड़ता है वह करोड़ों जन्मों के संचित पापों से छूटकर मुक्ति को प्राप्त हो जाता है |’*


🙏🏻 *कलियुग में पार्थिव शिवलिंग पूजा ही सर्वोपरि है ।*


*कृते रत्नमयं लिंगं त्रेतायां हेमसंभवम्*


*द्वापरे पारदं श्रेष्ठं पार्थिवं तु कलौ युगे (शिवपुराण)*


🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार पार्थिव शिवलिंग का पूजन सदा सम्पूर्ण मनोरथों को देनेवाला हैं तथा दुःख का तत्काल निवारण करनेवाला है |*


🌷 *पार्थिवप्रतिमापूजाविधानं ब्रूहि सत्तम ॥*


*येन पूजाविधानेन सर्वाभिष्टमवाप्यते ॥*


🙏🏻 *अग्निपुराण के अनुसार*


🌷 *त्रिसन्ध्यं योर्च्चयेल्लिङ्गं कृत्वा विल्वेन पार्थिवम् ।*


*शतैकादशिकं यावत् कुलमुद्‌धृत्य नाकभाक् ।। ३२७.१५ ।। अग्निपुराण*


🙏🏻 *जो मनुष्य प्रतिदिन तीनों समय पार्थिव लिङ्ग का निर्माण करके बिल्वपत्रों से उसका पूजन करता है, वह अपनी एक सौ ग्यारह पीढ़ियों का उद्धार करके स्वर्गलोक को प्राप्त होता है।*


🙏🏻 *स्कंदपुराण के अनुसार*


*प्रणम्य च ततो भक्त्या स्नापयेन्मूलमंत्रतः॥*


*ॐहूं विश्वमूर्तये शिवाय नम॥*


*इति द्वादशाक्षरो मूलमंत्रः॥ ४१.१०२ ॥* 


🙏🏻 *"ॐ हूं विश्वमूर्तये शिवाय नमः" यह द्वादशाक्षर मूल मंत्र है। इससे शिवलिंग को स्नान कराना चाहिए।*


पंचक


8 जुलाई 


दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक


4 अगस्त


 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक


 


एकादशी


बुधवार, 01 जुलाई देवशयनी एकादशी


गुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशी


गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी


 


प्रदोष


गुरुवार, 02 जुलै प्रदोष व्रत (शुक्ल)


शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


अमावस्या


20 जुलाई 2020 - सोमवार - श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)


 


पूर्णिमा


आषाढ़ पूर्णिमा तिथि- 5 जुलाई- दिन रविवार


 


मेष - पॉजिटिव - आज आपका दिन घर परिवार के कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। और काफी समस्याएं हल होने से घर का माहौल पॉजिटिव बनेगा। कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिलने की पूरी संभावना है ।


नेगेटिव - परंतु ध्यान रखें कि किसी नजदीकी संबंधी से किसी प्रकार की कहा-सुनी हो सकती है। दूसरों की बातों में ना आएं। क्योंकि इसका असर परिवार पर भी पड़ेगा। किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित ही रखें।


व्यवसाय - कार्य क्षेत्र में काम में किसी वजह से रुकावट आने से तनाव रहेगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपने उच्चाधिकारियों से संबंध ठीक रखने की जरूरत है।


लव - आपकी व्यस्तता की वजह से घर की देखभाल का दायित्व आपका जीवन साथी बखूबी निभाएगा। इसलिए उनका मान-सम्मान बनाए रखें।


स्वास्थ्य - तनाव की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जिसकी वजह से कुछ लोगों से कहासुनी हो सकती है। व्यवहार ठीक रखें। तथा योगा, मैडिटेशन पर ध्यान दें।


भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 5


 


वृष - पॉजिटिव - कुछ दिनों से काम की अधिकता के कारण आज आप सुकून पाने के लिए आराम और मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे। बच्चों से संबंधित कोई शुभ सूचना प्राप्त होने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन का भी प्रोग्राम बन सकता है।


नेगेटिव - आज बाहरी कामों में व दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने मे कई महत्वपूर्ण काम अधूरे रह जाएंगे। और सिर्फ समय व्यर्थ ही होगा। जिसकी वजह से कुछ तनाव रह सकता है। बेहतर है कि फालतू के कामों में ध्यान ना लगाएं।


व्यवसाय - व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। आपके अधिकतर काम फोन द्वारा ही संपन्न हो जाएंगे। साथ ही आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी। कोई रुका हुआ प्रॉपर्टी संबंधी कार्य संपन्न होने की संभावना है।


लव - वैवाहिक संबंध ठीक रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी और पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना मन को प्रफुल्लित करेगा।


स्वास्थ्य - कोल्ड, कफ जैसी शिकायत महसूस होगी। पर यह बदलते मौसम की वजह से है इसलिए ज्यादा फिक्र करने की जरूरत नहीं है।


भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1


 


मिथुन - पॉजिटिव - राशि स्वामी बुध का राशि में ही विराजित होना आपके आत्मविश्वास में वृद्धि कर रहा है। साथ ही महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने की उर्जा भी प्रदान कर रहा है। अपनी क्षमताओं व ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें।


नेगेटिव - धन संबंधी कोई निर्णय भी लेते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। क्योंकि कुछ हानि होने की संभावना लग रही है। साथ ही खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न होगी।


व्यवसाय - व्यवसाय में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की मदद मिलेगी तथा कुछ नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। व्यवसायिक सभी गतिविधियों पर स्वयं ही निर्णय ले और कर्मचारियों के कार्यों पर भी नजर रखें।


लव - जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से घर और व्यवसाय दोनों जगह संतुलन बनाकर रखना होगा। परिवार में आपका सहयोग आपसी संबंधों को मजबूत बनाएगा। 


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। काम की अधिकता की वजह से थकान और तनाव रहेगा।


भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 7


 


कर्क - पॉजिटिव - आज परिस्थितियां बहुत ही धन दायक हैं। इनका भरपूर उपयोग करें। संतान का शिक्षा संबंधी कोई सुखद समाचार मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। तथा उनके भविष्य संबंधी प्लानिंग में समय व्यतीत होगा।


नेगेटिव - अपने अंदर ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे जिसकी वजह से काम रुकने की वजह से चिड़चिड़ापन रहेगा। अपने अंदर ईगो की भावना न उपजने दें। और घर के बुजुर्गों के मान-सम्मान का भी ध्यान रखें।


व्यवसाय - व्यवसायिक स्थल पर किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। अभी उससे लाभ की उम्मीद ना करें। सिर्फ काम पर ध्यान केंद्रित रखें। निकट भविष्य में इसके उचित फल अवश्य प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए समय अच्छा है।


लव - पति-पत्नी के संबंधों में कुछ तकरार उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु जरा सी समझदारी वातावरण को पुनः सामान्य बना देगी।


स्वास्थ्य - आज सिर में दर्द और माइग्रेन जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए भरपूर आराम भी लेना आवश्यक है।


भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 2


 


सिंह - पॉजिटिव - आपको अपने हर काम में किसी घनिष्ठ मित्र का सहयोग मिलेगा। और धन संबंधी कुछ लाभदायक स्थितियां भी बनेगी। अगर किसी प्रॉपर्टी को बेचने संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस पर विचार करें, कामयाबी मिलेगी।


नेगेटिव - संतान संबंधी किसी काम की जो उम्मीदें रखी थी उनमें कुछ कमीं रहने की वजह से मन व्यथित रह सकता है। परंतु टेंशन लेने से घर में नकारात्मक ऊर्जा ही आएगी। इसलिए अपनी मनःस्थिति को सामान्य बनाकर रखना आवश्यक है।


व्यवसाय - व्यवसायिक काम सुचारू रूप से चलेंगे। परंतु इंपोर्ट-एक्सपोर्ट जैसे कार्यों को स्थगित रखें। क्योंकि नुकसान होने की संभावना लग रही है। साथ ही कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना आवश्यक है।


लव - विवाहेत्तर संबंधों का नकारात्मक प्रभाव आपके वैवाहिक संबंधों पर पड़ सकता है। जिससे तनाव उत्पन्न होगा इसलिए इन बातों से दूर रहे।


स्वास्थ्य - घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अस्पताल आदि के चक्कर भी लग सकते हैं। इसलिए उनका ध्यान रखना आवश्यक है।


भाग्यशाली रंग: पीच, भाग्यशाली अंक: 6


 


कन्या - पॉजिटिव - आज अपने प्रत्येक कार्य के प्रति पूरी जागरूकता रखने की जरूरत है। अपनी योजनाओं को गोपनीय तरीके से क्रियान्वित करते रहें। किसी समाज सेवी संस्था में सहयोग देना आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा।


नेगेटिव - आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलेंगे। इसलिए धैर्य बनाए रखना आवश्यक है। साथ ही आय के साधनों में भी कमीं आएगी। किसी पर भी ज्यादा शक करना आपको नुकसान दे सकता है।


व्यवसाय - रिश्तेदारों से संबंधित कोई परेशानी सुलझाने की वजह से अपने व्यवसाय में अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु किसी अन्य पर भरोसा ना करें। आपकी कुछ गतिविधियां लीक हो सकती हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं।


लव - पारिवारिक वातावरण में कोई कलह पूर्ण स्थिति बन रही है। जिसकी वजह से पति-पत्नी के आपसी संबंधों में दरार उत्पन्न हो सकती है। इसके लिए सावधानी बनाकर रखना अति आवश्यक है।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3


 


तुला - पॉजिटिव - आज पारिवारिक कार्य को योजनाबद्ध व डिसिप्लिन तरीके से करने के कारण कई कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे। तथा परिवार में भी अनुशासन बना रहेगा। राजनैतिक संबंध बनने की संभावना है जिससे जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा।


नेगेटिव - आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। साथ ही बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। किसी तरह का धोखा होने की संभावना है। धन संबंधी लेनदेन को भी सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है।


व्यवसाय - व्यवसाय में अपने संपर्क सूत्रों पर अधिक से अधिक ध्यान दें। क्योंकि इनके द्वारा कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना बन रही है। पारिवारिक तनाव को अपने काम पर हावी ना होने दें। नौकरी पेशा लोग अपनी फाइलों और कागजातों को संभालकर रखें।


लव - जीवन साथी का स्वास्थ्य नरम रहेगा। जिसकी वजह से घर और व्यवसाय दोनों पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में भी किसी प्रकार की दरार पड़ने की आशंका है।


स्वास्थ्य - व्यवहार में क्रोध की अधिकता रहने की वजह से तनाव और शारीरिक कमजोरी महसूस रहेगी। इसलिए धैर्य बनाकर रखना आवश्यक है।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9


 


वृश्चिक - पॉजिटिव - आप अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर कुछ ऐसा सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे जिसकी वजह से समाज व निकट संबंधियों के बीच मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको कोई उपलब्धि भी प्राप्त होगी।


नेगेटिव - परंतु ध्यान रखें, कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है। जिसकी वजह से किसी नजदीकी मित्र से संबंध खराब होने की संभावना है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग के साथ वाद-विवाद में उलझना आपके लिए ही दुखदाई रहेगा।


व्यवसाय - व्यावसायिक कार्यों में आज कुछ कमीं रहेगी। इसके लिए भाग्य को दोष ना देकर अपनी कार्यप्रणाली को बदलने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपने टारगेट पूरा करने में तनाव उत्पन्न हो सकता है।


लव - जीवन साथी सहयोग व धैर्य आप के मनोबल को बढ़ाएगा। साथ ही कुछ रुके हुए काम भी उनकी मदद से पूर्ण होंगे।


स्वास्थ्य - अपने विचारों को सकारात्मक रखें। क्योंकि गलत विचारों से आपके अंदर डिप्रेशन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।


भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 4


 


धनु - पॉजिटिव - कुछ दिनों से आपकी रुचि आध्यात्म और धर्म-कर्म में बढ़ रही है। जिससे आपके व्यवहार में बहुत अधिक सकारात्मक बदलाव आया है। आज भी इन्ही कार्यों में समय व्यतीत होगा। और समाज में भी आपकी पहचान बनेगी।


नेगेटिव - परिवार की जरूरतों का भी ध्यान रखना अति आवश्यक है। किसी संतान के भविष्य संबंधी योजनाओं में आपका सहयोग उसे आत्मबल प्रदान करेगा। पैतृक संबंधी कुछ कार्यों में रुकावट आने से तनाव उत्पन्न हो सकता है।


व्यवसाय - साझेदारी के व्यवसाय मे लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी। तथा पार्टनर की योजनाएं और कार्यशैली, व्यवसाय के प्रति लाभदायक साबित होगी। परंतु आपको कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर पुनः विचार करने की आवश्यकता है।


लव - पति-पत्नी के संबंधों में घर की समस्याओं को लेकर कोई वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। और कुछ बातें बाहर भी निकलने की संभावना है। इसलिए सचेत रहें।


स्वास्थ्य - कब्ज, गैस जैसी परेशानी रहने से पेट खराब रहेगा। कमजोरी भी महसूस हो सकती है।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8


 


मकर - पॉजिटिव - परिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप में रखने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे। और उसमें कामयाब भी रहेंगे। संतान संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता मिलेगी। तथा कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा।


नेगेटिव - परंतु बहुत अधिक डिसिप्लिन होना परिवार के लोगों को परेशान कर सकता है। इसलिए व्यवहार में थोड़ा लचीलापन भी बनाकर रखें। मामा पक्ष से संबंधों में किसी प्रकार की खटास ना उत्पन्न होने दे।


व्यवसाय - कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलेगी। परंतु साथ ही कुछ रुकावटें आने से परेशानियां भी उत्पन्न होंगी। इस समय वर्तमान स्थितियों को देखते हुए संयम बनाकर रखना अति आवश्यक है। साथ में कंपटीशन में अधिक मेहनत करने की जरूरत है।


लव - पति-पत्नी के संबंधों में रोमांटिक नजदीकियां रहेंगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।


स्वास्थ्य - बदलते मौसम की वजह से कोई इंफेक्शन या छाती से संबंधित कोई दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं। खानपान का थोड़ा परहेज रखें।


भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 1


 


कुम्भ - पॉजिटिव - काफी दिनों से घर में समय व्यतीत हो रहा था। आज घर से बाहर की गतिविधियों पर ध्यान देना आपके लिए लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण करेगा। तथा आप अपनी बुद्धिमानी और व्यापारिक सोच से लाभ के नए स्रोत बना सकेंगे।


नेगेटिव - परंतु अपने क्रोध और जिद पर नियंत्रण रखें। इसकी वजह से भाई-बहनों के साथ संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। और पारिवारिक विघटन की भी संभावना उत्पन्न हो सकती है।


व्यवसाय - पारिवारिक व्यवसाय संबंधी कार्यों को ध्यान पूर्वक करें या आज स्थगित रखें तो ज्यादा बेहतर होगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में अधिक ध्यान लगाएं, फायदेमंद साबित होगा।


लव - विवाहेत्तर संबंध बनने की संभावना है। इन गतिविधियों से दूर रहें। इसका प्रभाव आपकी कार्यप्रणाली पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है।


स्वास्थ्य - मनोबल में कमीं महसूस होगी। जिसका प्रभाव आज आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 6


 


मीन - पॉजिटिव - ईश्वरीय सत्ता पर विश्वास रखना और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए भाग्य के उदय का निर्माण कर रहा है। इन्हें महसूस करें। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। और आप एक नई ऊर्जा के साथ काम के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे।


नेगेटिव - कभी-कभी भावनात्मक रूप से आप खुद को कमजोर महसूस करेंगे। परिवारिक लोगों के साथ मनोरंजन आदि गतिविधियों में समय व्यतीत करें। किसी संतान से संबंधित भी कोई चिंता उत्पन्न होगी।


व्यवसाय - व्यवसाय में गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। जैसा चल रहा है उसी में धैर्य बनाकर रखें। कलात्मक कार्य, टूर एंड ट्रैवल व मीडिया संबंधी कार्यों में बहुत अधिक मुनाफा प्राप्त होगा। इसलिए अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करें।


लव - पारिवारिक वातावरण उत्साहवर्धक रहेगा एवं परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की योजना भी बनेगी।


स्वास्थ्य - किसी प्रकार का भावनात्मक आघात लगने से ब्लड प्रेशर और पेट से संबंधित कोई दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। अपने मनोबल को स्ट्रांग बनाकर रखें।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक:


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 


 


शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30


 


शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


 


 


शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052


 


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


 


 


शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।


तमंचे बाज नेता जी गए जेल

मुजफ्फरनगर l चरथावल पुलिस ने अवैध हथियारों से फायरिंग करने वाले हिन्दू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष अंकुर राणा को साथी सहित किया गिरफ्तार पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं l


सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों से फायरिंग करने वाले हिन्दू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष को पुलिस ने साथी के साथ गिरफ्तार कर 32 बोर का पिस्टल व चार कारतूस किये बरामद।तीन दिन पूर्व हिन्दू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह और उसका साथी रास्ते में अवैध हथियारों से गोली चलाकर प्रदर्शन कर रहे थे।


सोशल मीडिया पर तीन दिन पूर्व थाना-क्षेत्र के भमेला मार्ग पर दो युवकों द्वारा अलग-अलग अवैध हथियारों से फायरिंग करने का वीडियों वायरल हुआ था। जिसमें एसआई रणपाल द्वारा दोनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। दोनों आरोपित रोनी हरजीपुर गांव के निवासी है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध हथियारों से फायरिंग करने वाले दोनो आरोपित कहीं जाने की फिराक में रोनी हरजीपुर बिजलीघर के निकट खड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपितों को किया गिरफ्तार।थाना प्रभारी सूबे सिंह यादव का कहना है कि आरोपितों के पास से तलाशी में एक 32 बोर की अवैध पिस्टल व चार कारतूस बरामद कर आरोपितों को जेल भेज दिया l



बकराईद एक अगस्त को मनाई जाएगी

 


मुजफ्फरनगर। जिलहिज्जा का चांद आज नजर ना आने के कारण अब बकराईद का त्यौहार एक अगस्त को मनाया जाएगा।


काजी ए शहर तनवीर आलम ने कहा कि आज जिलहिज्जा का चांद नजर नहीं आया। ऐसे में अब बकराईद का त्यौहार एक अगस्त को मनाया जाएगा। हालांकि इस बार इस त्यौहार पर भी कोरोना का साया रहेगा।


नसीमुद्दीन सिद्दीकी की विधान परिषद सदस्यता रद्द

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी की विधान परिषद सदस्यता रद्द कर दी गई है। उन्हें 22 फरवरी 2018 से अयोग्य घोषित किया गया है। बता दें कि उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद बसपा ने दल बदल कानून के तहत उनकी सदस्यता रद्द करने के लिए विधान परिषद के सभापति से अपील की थी।


कोरोना के कारण अमरनाथ यात्रा रद्द


जम्मूl  कोरोना के चलते इस साल होने वाली अमरनाथ यात्रा को अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने रद्द करने का एलान किया है। कोरोना वायरस के चलते यात्रा को रद्द करने की घोषणा की गई है। 


जम्मू और कश्मीर सरकार के राजभवन से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने निर्णय लिया कि इस वर्ष की श्री अमरनाथजी यात्रा को आयोजित करना और संचालन करना उचित नहीं है। आदेश में यात्रा को रद्द करने की घोषणा करने पर खेद भी व्यक्त किया गया है। 


गौरतलब है कि पहले अमरनाथ यात्रा 23 जून और उसके बाद 21 जुलाई से शुरू होने का निर्णय लिया गया था। लेकिन कोरोना के कारण यात्रा का संचालन करना संभव नहीं हो पाया। 


हालांकि अमरनाथ यात्रा शुरू करने को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा था। कई बार रूट में भी बदलाव करने की योजना बनाई गई थी। यात्रियों को हेलीकॉप्टर से बाबा के दर्शन कराने पर विचार किया गया था।


सावन पूर्णिमा यानी तीन अगस्त तक पवित्र गुफा में सुबह-शाम की आरती चलती रहेगी। इसके साथ ही छड़ी मुबारक समेत सभी परंपराओं का निर्वहन होगा। कोरोना संकट को देखते हुए 21 जुलाई से हेलिकाप्टर से बालटाल ट्रैक से यात्रा शुरू कराने पर विचार चल रहा था। इस बीच लगातार प्रदेश सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए था। बढ़ते मामलों को देखते हुए इस महीने पवित्र गुफा में सुबह और शाम की आरती का शुभारंभ किया गया। इसका दूरदर्शन से सीधा प्रसारण किया जा रहा है।


शादी के एक माह से पूर्व ही हादसे में सिपाही की मौत

 


 मुजफ्फरनगर।  छत पर सोते समय लघु शंका को उठे सिपाही का पैर फिसलने से नीचे रास्ते में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन फानन में सिपाही को जिला मुख्यालय चिकित्सालय ले गए, जहां पर उसकी मौत हो गई। सिपाही की 22 दिन पहले ही शादी हुई थी और इन दिनों उसकी ड्यूटी नोएडा पुलिस लाइन में चल रही थी।


भोपा थाना कस्बा निवासी 28 वर्षीय सिपाही पंकज कुमार गत रात्रि में मकान की छत पर सोया हुआ था। मध्य रात्रि में जब वह लघु शंका के लिए उठा तो पैर फिसलने से छत से नीचे रास्ते में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन प्राइवेट चिकित्सालय ले गए जहां पर उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।


पंकज कुमार यूपी पुलिस में सिपाही था और इन दिनों उसकी ड्यूटी नोएडा पुलिस लाइन में चल रही थी। 25 जून को ही वह शादी के लिए एक माह की छुट्टी लेकर आया था और 29 जून को ही उसकी शादी हुई थी तथा चार भाई व एक बहन में वह सबसे छोटा था। घटना से पिता देशराज, माता बाला देवी, पत्नी कविता, बड़े भाई संजय, प्रवीण, अरविंद व बहन मंजू का रो-रोकर बुरा हाल है।


जिले में आज फिर बढ़ा कोरोना का ग्राफ मिले 8 नए कोरोंना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर । जिले में 8 कोरोंना संक्रमित और मिले।इसके साथ ही 4 संक्रमित ठीक हो कर डिस्चार्ज किए।अब जिले में कुल पोजिटिव की संख्या 218 हुईआज आये पॉजिटिव 1 मुझेड़ा मीरापुर, 2 शाहपुर, 1 किदवईनगर, 1 नई बस्ती रामपुर, 1 खालापार, 1पुलिस चौकी रामपुर , 1 ब्रहमपुरी से है। आज पूर्व में भर्ती 4 कोरोना पॉजिटिव के ठीक होने पर उनको कोविड 19 अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


अब जनपद में कुल एक्टिव केस 218 है।


पंडित श्रीभगवान शर्मा के पिता जी का निधन

मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पंडित श्री भगवान शर्मा के पिताजी पं. राजबल शर्मा का आज सुबह दुखद निधन हो गया है। वे 90 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्री भगवान शर्मा के पिताजी व सरवट ग्राम प्रधान श्रीमती उषा शर्मा के ससुर पंडित राजबल शर्मा जी का आज सुबह उनके पैतृक गांव किनौनी में दुखद निधन हो गया है। वे 90 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। आज सुबह लगभग 5 बजे उन्होंने गांव किनौनी में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार शुक्रताल में कर दिया गया है। 


Featured Post

मुजफ्फरनगर सुनील गोयल की Numax City को शराब और कई दलालों के बल पर मिली RERA की मंजूरी

 मुजफ्फरनगर। रियल एस्टेट और शहर के विकास की दुनिया में एक बड़ी खबर आई है. सूत्रो की माने तो सुनील गोयल द्वारा शराब और शबाब के दम पर rera की ...