शुक्रवार, 10 जुलाई 2020

'अर्जुन पंडित' का फैन रहा है हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे 


लखनऊ।  गुनाह की दुनिया के खौफनाक नाम बने विकास दुबे के बारे में कई बातें सामने आई हैं, उसके बारे में पता चला है कि उसे फिल्में देखने का और गाने सुनने का भी काफी शौक रहा है, बताया जाता है कि वो सिने अभिनेता सनी देओल का काफी बड़ा फैन रह चुका है और उनकी फिल्म 'अर्जुन पंडित' उसकी फेवरेट फिल्म है, जिसे उसने सैकड़ों बार देखी है, कहा जाता है कि फिल्म की कहानी उसे इतनी अच्छी लगी कि वो खुद विकास दुबे की जगह 'विकास पंडित' कहलाना पसंद करता है।
सूत्रों के मुताबिक उसे 'विकास पंडित' बुलाने वालों में चौबेपुर थाने के एसएचओ से लेकर सिपाही तक शामिल रहे हैं, यहां तक कि उसने अपने नाम के साथ पंडित जोड़कर खौफ की एक नई दास्तां लिखी है, ऐसी बातें भी सामने आई है कि उसे जब किसी के पास से रंगदारी वसूलना होता था तो वह फोन पर सिर्फ 'पंडित' बोलता था, दूसरी तरफ मौजूद शख्स समझ जाता था कि रंगदारी के लिए फोन आया है और वो बिना कोई सवाल किए विकास के सामने संरेडर कर देता था क्योंकि विकास को मना करने का मतलब जान से हाथ धोना था। कुख्यात गैंगस्टर की कहानी है फिल्म 'अर्जुन पंडित' मालूम हो कि साल 1999 में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म 'अर्जुन पंडित' भी एक ऐसे आम आदमी की कहानी है जो कि एक लड़की के प्यार में पड़कर कुख्यात गैंगस्टर बन जाता है। फिल्म में लीड रोल सनी देओल और जूही चावला ने निभाया था, हालांकि फिल्म नें बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं किया था। 


विकास दुबे एनकाउंटर की जांच की मांग को  सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल 


नई दिल्ली। कानपुर मुठभेड़ का मुख्य आरोपी विकास दुबे के  एनकाउंटर के बाद से ही इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिसके बाद अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। साथ ही विकास दुबे का घर गिराने और गाड़ियां तोड़ने के आरोप में यूपी पुलिस पर कार्रवाई की मांग की गई है। 
दरअसल घनश्याम उपाध्याय नाम के एक वकील ने गुरुवार देर रात सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। जिसमें विकास दुबे के एनकाउंटर की आशंका व्यक्त की गई थी। याचिका में कहा गया कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विकास दुबे ने मध्य प्रदेश जाकर खुद को गिरफ्तार करवाया, ताकी एनकाउंटर से बच सके। ऐसे में यूपी पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। याचिका में मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की गई थी। साथ ही कहा गया कि विकास दुबे के घर और गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने के लिए यूपी पुलिस पर कार्रवाई होनी चाहिए। अब विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद आज इस मामले में सुनवाई की मांग की जा सकती है।
यूपी पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर विकास दुबे को लेकर कानपुर आ रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस गाड़ी में विकास दुबे भी था, कहा जा रहा है कि इस दौरान विकास दुबे ने एसटीएफ के पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस टीम ने विकास दुबे पर जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक गोली विकास के सिर पर लगी और वो गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते वक्त ही उसने दम तोड़ दिया। कानपुर एसपी ने उसकी मौत की अधिकारिक पुष्टि की है।


विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर, देखिए वीडियो

https://youtu.be/tUJoJ-XcOUI


टीआर ब्यूरो l


लखनऊ l आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मास्टरमाइंड विकास दुबे का एनकाउंटर कर दिया गया है. एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हुए विकास दुबे की मौत हो गई है. इस एनकाउंटर में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है. अभी पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है.


गौरतलब है कि विकास दुबे को कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ. बताया जा रहा है कि जब गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस समय विकास दुबे हथियार छीनकर भाग निकला.


गाड़ी पलटने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था विकास दुबे, हथियार छीनने की कोशिश


घटनास्थल से सात से आठ किलोमीटर की दूरी पर विकास दुबे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ. इस मुठभेड़ में विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे तुरंत लाला लाजपत राय हॉस्पिटल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है.


26500 रिकॉर्ड बढ़त के साथ 8 लाख के करीब पहुंचा कोरोना संक्रमण

टीआर ब्यूरो l


नई दिल्ली l केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 26,506 नए मामले सामने आए हैं और 475 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,93,802 हो गई है। जिनमें से 2,76,685 सक्रिय मामले हैं, 4,95,513 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 21,604 लोगों की मौत हो चुकी है


अखिलेश ने एनकाउंटर पर किया तीखा हमला

लखनऊ । विकास एनकाउंटर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर बड़ा हमला कर कहा - गाड़ी नहीं पलटी, सरकार पलटने से बचाई गई? समाजवादी पार्टी से जुड़े माफिया के मामले पर अखिलेश तीखे तेवर में नजर आये।


ऐसे हुआ विकास के आतंक का अंत

https://youtu.be/tUJoJ-XcOUI


कानपुर । आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे का शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में अंत हो ही गया । दुबे को उज्जैन से कानपुर ला रही यूपी एसटीएफ की काफिले की गाड़ी आज सुबह टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हादसे का शिकार हो गयी । इस बीच वह गाड़ी में सुरक्षाकर्मियों की पिस्टल छीनने लगा। इसी बीच संतुलन बिगड़ने के बाद गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटते ही विकास पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा।


सुरक्षाकर्मियों ने भी अपने बचाव में गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरक्षाकर्मी उसे लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस कार हादसे में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


आपको बता दें कि विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन (मध्य प्रदेश) में पुलिस ने गिरफ्तार किया। सात दिन की तलाश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद एमपी की पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन कोर्ट में पेश कर देर शाम यूपी एसटीएफ की टीम को सौंप दिया था।


विकास के 5 अन्य करीबी भी पुलिस एनकाउंटर में हुए ढेर


अबतक विकास दुबे के पांच करीबी साथी पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं जबकि दो अन्य साथी दयाशंकर कल्लू और श्यामू वाजपेयी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए साथियों के नाम हैं- प्रेम प्रकाश (विकास दुबे का मामा), अतुल दुबे (विकास दुबे का भतीजा), अमर दुबे (विकास दुबे का राइड हैंड), प्रभात और प्रवीण उर्फ बउवा। इसके साथ ही वारदात में शामिल 14 आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है।


एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। सीओ, एसओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में विकास समेत 18 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। जांच के बाद 15 लोगों के और नाम सामने आए हैं। इन सभी के नाम भी एफआईआर में बढ़ाए जाएंगे। विकास पर पांच लाख और इन सभी पर फरार अपराधियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।


गुरुवार, 9 जुलाई 2020

यौन शोषण के मामले में गौड़ीय मठ आश्रम संचालक गिरफ्तार

टीआर ब्यूरो l


मुज़फ्फरनगर l आश्रम में रह रहे बच्चों का मानसिक शारिरिक उत्पीड़न व यौनाचार के आरोपी सन्त को भोपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 


शुकतीर्थ स्थित गौड़ीय मठ के फाउंडर स्वामी भक्ति भूषण गोविन्द महाराज पर आश्रम में बच्चों को बंधक बनाने व उनके साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया था आज मेडिकल परीक्षण के दौरान चार बच्चों के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई। बच्चों के आरोपों के बाद मेडिकल जांच कराई गई थी। मेडिकल जांच में चार बच्चों के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई है। प्रशासन की ओर से मठ के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी शुरू हो गई है।


शुकतीर्थ के गौडीय मठ के संचालक भक्ति भूषण गोविंद महाराज को रात 8:30 बजे भोपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।बच्चों के साथ अनैतिक कार्य करने के मामले में चाइल्ड हेल्प लाइन की समन्वयक राखी देवी की ओर से भक्ति भूषण गोविंद महाराज के खिलाफ भोपा थाने पर धारा 323 504, 377 आईपीसी और पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी महाराज को गिरफ्तार कर लिया गया है।


एनसीआर सीमा पर पुलिस ने दबोचा 'विकास दुबे' और फिर....

बागपत । एनसीआर में विकास दुबे की मौजूदगी की सूचना के चलते पुलिस अलर्ट है। चैकिंग के दौरान सोनीपत के रहने वाले युवक को बागपत पुलिस ने विकास दुबे समझकर रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने पुलिस को अपना पहचान पत्र दिखाया। जिसमें वह कोई अन्य व्यक्ति निकला। इसके बाद पुलिस ने उसे जाने दिया।


हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की फरीदाबाद के होटल में दिखाई देने की सूचना से बागपत पुलिस और ज्यादा अलर्ट हो गई है। ईस्टर्न-पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, गौरीपुर-बहालगढ़ मार्ग और छपरौली क्षेत्र में पुलिस का सख्त पहरा है


जुलाई में होगी आसमान में सितारों की बड़ी उथल पुथल


नई दिल्ली। जुलाई में आकाश में सितारों की बड़ी हलचल होने जा रही है। एक के बाद कई आकाशीय खूबसूरत घटनाएं देखने को मिलने वाली हैं, दरअसल आज से लेकर आने वाले कुछ दिनों में कुछ ग्रह धरती के बेहद करीब नजर आएंगे, जिन्हें नग्न आंखों से देखा जा सकता है। ये नजारा अद्भुत होगा। 
8 जुलाई को शुक्र ग्रह धरती के बेहद पास होगा इस दौरान आकाश में एक बल्ब जैसी रोशनी दिखाई पड़ने वाली है , जिसे आप आसानी से धरती से निहार पाएंगे, तो वहीं 12 जुलाई को चंद्रमा और मंगल एक दूसरे के बेहद करीब होंगे। तो वहीं 26 जुलाई को बुध ग्रह आसमान में क्षितिज से 17 डिग्री ऊपर होगा, जिसे आसानी से देखा जा सकेगा जबकि 14 जुलाई को पृथ्वी, सूर्य और सौर परिवार का सबसे बड़ा ग्रह यानी बृहस्पति एक सीध में नजर आएंगे, जो कि एक बेहद ही खूबसूरत नजारा होगा। तो वहीं 16 जुलाई को प्लूटो भी हरकत में होगा तो वहीं 21 जुलाई को शनि ग्रह धरती के बेहद करीब होगा,शनि को देखना भी काफी सुखद होगा, ऐसा संयोग काफी दुर्लभ ही होता है, खगोलविदों के लिए ये बहतु कुछ समझने का मौका होगा। 
कुछ खास बातें
शुक्र ग्रह का नामकरण प्रेम और सौंदर्य की रोमन देवी पर हुआ है।
मंगल सौरमंडल में सूर्य से चैथा ग्रह है, इसका धरातल लाल है जिस वजह से इसे लाल ग्रह के नाम से भी जाना जाता है।
बुध सौरमंडल के आठ ग्रहों में सबसे छोटा और सूर्य का सबसे निकटतम ग्रह है।
बृहस्पति सूर्य से 5वां और हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है।
रोमन सभ्यता ने अपने देवता जुपिटर के नाम पर इसका नाम रखा था।
यम या प्लूटो सौर मंडल का दुसरा सबसे बड़ा बौना ग्रह है।
प्लूटो को सौरमंडल का सबसे बाहरी ग्रह माना जाता है।


बुध के उदय हो से खुलेंगे व्यापार से लेकर सब राशियांे के भाग्य


हरियाली के प्रतीक बुध ग्रह  आज वक्री चाल छोडकर मार्गी होने जा रहे हैं। बुध 10 जुलाई को उदय  होंगे और मार्गी भी हो रहे हैं। इससे व्यापार-व्यवसाय में तेजी आएगी, खेती के लिए अच्छे संकेत होंगे और आर्थिक मामले भी सुधरेंगे। लोगों में मतिभ्रम की स्थिति दूर होगी। देश और विदेश में भी संबंधो पर इस बदलाव का असर होगा।  बुध 21 जून 2020 को अस्त हुए थे और अब 10 जुलाई को पूर्व दिशा में होंगे। 18 जून 2020 से मिथुन राशि में वक्री चल रह बुध 12 जुलाई को मार्गी भी हो जाएंगे। मार्गी बुध के प्रभाव से जातक के आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और धन आगमन के मार्ग की अडचनें दूर हो जाएंगी।  बिजनेस में मंदी का दौर भी खत्म होगा।  बु;ि का कार्य करने वाले तथा विद्यार्थियों के लिए भी यह शुभ संकेत हंै।   बुध के मार्गी होने से मानसिक शांति मिलेगी।    ेूकमोबेश सभी राशियों के लिए मार्गी बु; अच्छे संकेत लेकर आ रहे हैं।


 


14 जुलाई की शाम को  गुरु, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में होंगे। इस शाम जब सूर्य पश्चिम में अस्त हो रहा होगा तब पूर्व में गुरु ग्रह (जुपिटर) उदित हो रहा होगा।  गुरु ,पृथ्वी और सूर्य के एक सीध में आ जाना श्जुपिटर एट अपोजिशनश् कहलाता है। इस पूरी रात आकाश में जुपिटर रहेगा। इस समय इसे देखा जाना सबसे अच्छा होगा क्योंकि यह हमसे करीब होगा। 20 जुलाई को सबसे सुंदर ग्रह शनि (सेटर्न) पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा पर होगें।  28 जुलाई को मौसम साफ रहने पर रात में तारों की बारिश दिख सकती है। 20 जुलाई अमावस्या की शाम को आकाश में चांद तो नहीं दिखेगा लेकिन सबसे सुंदर ग्रह शनि (सेटर्न) पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा पर होगें। इसे श्सेटर्न एट अपोजिशनश् कहते हैं। पृथ्वी के पास होने से इसे टेलिस्कोप से देखने पर इसके रिंग और इसके कुछ चंद्रमा देखे जा सकते हैं। 22 जुलाई को सूर्यादय के ठीक पहले पूर्वी आकाश में बुध ग्रह (मरकरी)को आकाश में देखा जा सकेगा। इस दिन यह सूर्य से 20 डिग्री ऊपर उठा दिखेगा। इसे मरकरी एट ग्रेटेस्ट वेस्टर्न इलोंगेशन की घटना कहते हैं। 28 जुलाई की रात को आकाश में टूटते तारों की औसत बरसात देखी जा सकेगी।  


आज का पंचांग तथा राशिफल 9 जुलाई 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 09 जुलाई 2020*


⛅ *दिन - गुरुवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - वर्षा*


⛅ *मास - श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आषाढ़)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - चतुर्थी सुबह 10:11 तक तत्पश्चात पंचमी*


⛅ *नक्षत्र - शतभिषा 10 जुलाई प्रातः 03:09 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*


⛅ *योग - आयुष्मान् रात्रि 07:57 तक तत्पश्चात सौभाग्य*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:12 से शाम 03:52 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:04*


⛅ *सूर्यास्त - 19:23* 


⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*


💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *वर्षा न हो तो* 🌷


☔ *चित्रा नक्षत्र उसके स्वामी त्वष्टादेव | बरसात बरसानेवाले देव है ये | जिनके इलाखों में बरसात नहीं होती हो वहाँ जप खूब करो श्री आशारामायण के पाठ करो और*


🌷 *ॐ त्वष्टाय नम: | ..... ॐ त्वष्टाय नम:|.... ॐ त्वष्टाय नम: | मंत्र का जप करे संकल्प पूर्वक के हमारे इलाके में बरसात हो | और गुरुमंत्र भी जपे और श्री आशारामायण के पाठ करो | ॐ वरुणाय नम: | ॐ त्वष्टाय नम: | ये कर सकते है |*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *कार्यों में आ रही बाधाएं दूर करने के लिए* 🌷


🙏🏻 *भगवान शिव की भक्ति का महीना श्रावण (सावन) 06 जुलाई,सोमवार से शुरू हो चुका है।(गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अषाढ़ मास चल रहा है वहां 21 जुलाई, मंगलवार से सावन मास आरंभ होगा) धर्म ग्रंथों के अनुसार, ये महिना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इस महिने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई उपाय करते हैं।*


🙏🏻 *हनुमानजी शिवजी के अवतार माने गए हैं। सावन माह शिवजी की पूजा का माह है और इस महिने में हनुमानजी के उपाय भी विशेष रूप से किए जा सकते हैं। शिवपुराण के अनुसार शिवजी और उनके अवतारों की पूजा करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और भाग्य का साथ मिलने लगता है। यहां जानिए सावन माह के हर मंगलवार को हनुमानजी के कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं...*


➡ *सावन में हर मंगलवार या शनिवार को करें हनुमानजी के ये 8 उपाय, चमक सकती है किस्मत*


1⃣ *सुख-समृद्धि के लिए सोने से पहले घर के मंदिर में हनुमानजी का ध्यान करते हुए सरसों के तेल का मिट्टी का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें ।*


2⃣ *एक नारियल पर सिंदूर, मौली (धागा), चावल चढ़ाएं और पूजा करें ।पूजा के बाद ये नारियल हनुमानजी को अर्पित करें ।इस उपाय से बाधाएँ दूर होती हैं ।*


3⃣ *पीपल के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाएं ।दिया जलाने के बाद ॐ रामदूताय नम: मंत्र का जप करें ।ये उपाय सभी परेशानियों से बचा सकता है ।*


4⃣ *चमेली के तेल का दीपक हनुमानजी के सामने जलाकर, सिंदूर और लाल लंगोट अर्पित करें ।इस उपाय से परीक्षाओं में सफलता मिलती है ।*


5⃣ *हनुमानजी के मंदिर में झंडे का दान करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है ।*


6⃣ *हनुमानजी का फोटो घर में पवित्र स्थान पर इस प्रकार से लगाएं कि हनुमानजी दक्षिण दिशा की ओर देखते हुए दिखाई दे रहे हों ।इस उपाय से विरोधियों पर विजय प्राप्त होती है ।*


7⃣ *पीपल के 11 पत्ते लेकर साफ जल से धो लें ।इन पत्तों पर चंदन से या कुम कुम से श्रीराम का नाम लिखें ।इसके ये पत्ते हनुमानजी को चढ़ा दें ।इस उपाय से दुखों से मुक्ति मिलती है ।*


8⃣ *हनुमानजी को लाल या पीले फूल जैसे कमल, गुलाब, गेंदा या सूर्यमुखी चढ़ाने से सभी सुख प्राप्त होते हैं ।*


 


*पंचक


8 जुलाई 


दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक


4 अगस्त


 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक


 


एकादशी


बुधवार, 01 जुलाई देवशयनी एकादशी


गुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशी


गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी


 


प्रदोष


गुरुवार, 02 जुलै प्रदोष व्रत (शुक्ल)


शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


अमावस्या


20 जुलाई 2020 - सोमवार - श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)


 


पूर्णिमा


आषाढ़ पूर्णिमा तिथि- 5 जुलाई- दिन रविवार


 


मेष - पॉजिटिव - नई योजनाएं बनाने तथा नए उपक्रम करने के लिए समय अनुकूल है। आपकी मेहनत प्रयास व परिश्रम के सार्थक परिणाम मिलेंगे। वित्तीय स्थिति भी बेहतर रहेगी।


नेगेटिव - परंतु कोई अनजान व्यक्ति आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। साथ ही भाइयों के साथ भी कुछ संबंधों में खटास आ सकती है। सावधानी बरतें, धर्म के नाम पर ठगे भी जा सकते हैं।


व्यवसाय - वर्तमान परिस्थितियों का जो प्रभाव व्यवसाय पर पड़ रहा है, अभी उससे उबरने में समय लगेगा। परंतु फिर भी आर्थिक रूप से कोई परेशानी नहीं आएगी। जरूरतें पूरी होती रहेंगी।


लव - जीवनसाथी का घर परिवार में पूरा सहयोग रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से भावनात्मक लगाव बढ़ सकता है।


स्वास्थ्य - गले में कुछ इंफेक्शन हो सकता है। इस बात को गंभीरता से लें तथा इलाज करवाएं।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2


 


वृष - पॉजिटिव - आने वाला समय कुछ मिला-जुला प्रभाव लेकर आ रहा है। आपके व्यक्तित्व और सरल स्वभाव की वजह से समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। मित्रों व रिश्तेदारों का आपके साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।


नेगेटिव - किसी की अंतिम यात्रा में शामिल होना पड़ सकता है जिससे मन में वैराग्य के भाव उत्पन्न होंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।


व्यवसाय - व्यवसाय में कोई नया अनुबंध मिलने की संभावना है। इस समय आप कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो तुरंत इस कार्य को कर लें। नौकरी में भी कुछ नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है।


लव - प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। पति-पत्नी का सहयोगात्मक रवैया घर में सुख-शांति बनाकर रखेगा।


स्वास्थ्य - कुछ समय में आपको बाल झड़ने जैसी समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। आयुर्वेदिक इलाज इसके लिए उपयुक्त रहेगा।


भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 7


 


मिथुन - पॉजिटिव - कुछ समय से चल रहे पारिवारिक गिले-शिकवे दूर करने का उचित समय है। प्रतिष्ठित लोगों से मिलना फायदेमंद साबित होगा। कोई बड़ा काम भी बनने की संभावना है। आत्मसम्मान बना रहेगा।


नेगेटिव - परंतु अपने स्वभाव में इगो को शामिल ना होने दें। सरल स्वभाव ही बनाकर रखें, नहीं तो कुछ संबंध खराब हो सकते हैं। किसी भी योजना पर कार्य करने से पहले उस पर पुनः विचार कर लें।


व्यवसाय - व्यवसायिक स्थल पर अपने विचारों को सर्वोपरि रखें। दूसरों के कहने पर चलने से परेशानी व हानि होने की संभावना है। धन संबंधी निवेश में घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें।


लव - आविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी।


स्वास्थ्य - बदलते मौसम की वजह से कफ संबंधी समस्या आ सकती है। शीतल पदार्थों का सेवन कम करें।


भाग्यशाली रंग: गहरा नीला, भाग्यशाली अंक: 4


 


कर्क - पॉजिटिव - सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। कहीं से कीमती उपहार की प्राप्ति भी हो सकती हैं। किसी धार्मिक स्थल में जाने का भी प्रोग्राम बन बनेगा तथा शांति अनुभव होगी।


नेगेटिव - किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर गम में जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से मन कुछ उदास रहेगा। मन में कुछ नकारात्मक विचार भी उठेंगे। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें।


व्यवसाय - कार्यक्षेत्र पर बहुत अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु फिर भी लाभ के मार्ग प्रशस्त रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को प्रमोशन संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है।


लव - जीवनसाथी का घर पर पूर्ण अनुशासन रहेगा। जिससे बच्चे भी अपनी पढ़ाई पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। तथा घर में सकारात्मक वातावरण रहेगा।


स्वास्थ्य - पैरों में किसी तरह की चोट लगने की संभावना है। थोड़ा ध्यान रखें।


भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 5


 


सिंह - पॉजिटिव - अपने उसूलों व सिद्धांतों पर अडिग रहना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। विद्यार्थियों के लिए नौकरी के लिए इंटरव्यू आदि में सफलता के योग बन रहे हैं। इसलिए प्रयासरत रहे। यह समय आत्ममंथन तथा आत्म विश्लेषण का है।


नेगेटिव - घर की किसी महत्वपूर्ण वस्तु के चोरी होने की संभावना है अतः अपनी चीजों का ध्यान स्वयं ही रखें। खोई हुई वस्तु की प्राप्ति भी असंभव ही लग रही है। इसलिए तनाव लेना बेकार है।


व्यवसाय - व्यवसाय में आपकी कोई नई तकनीक या हुनर आपको आज कामयाबी पर लेकर जाने वाला है। साथ ही लाभ के मार्ग भी प्रशस्त रहेंगे। इस पर गंभीरता से मेहनत करें।


लव - अधिक व्यस्तता की वजह से आप जीवन साथी और परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। परन्तु परिवार जन आपकी भावनाओं को समझेंगे और कद्र करेंगे।


स्वास्थ्य - आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे तथा स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8


 


कन्या - पॉजिटिव - इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपनी मेहनत द्वारा ही अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। इसमें प्रभावशाली व्यक्तियों का साथ आपके काम को सुगम बनाएगा। इसलिए अपने कर्म पर विश्वास बनाए रखें।


नेगेटिव - भाइयों के साथ संबंधों में किसी तरह की कटुता आ सकती हैं। अपनी मानसिक स्थिति को स्थिर बनाकर रखें तथा मन में नकारात्मक विचार ना उत्पन्न होने दें। घर के बुजुर्गों की राय पर अमल करें।


व्यवसाय - व्यवसाय में काम की गुणवत्ता को बढ़ाने में अधिक ध्यान दें। अभी लाभ की संभावना बहुत कम है। परंतु ठीक है कुछ बाहरी अनुबंध आपके काम को गति प्रदान करेंगे।


लव - पति-पत्नी के संबंधों में कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं जिसमें किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप संभव है।


स्वास्थ्य - दिमागी काम अधिक करने की वजह से कुछ मानसिक थकान रहेगी। देशी चीजों से अपना इलाज करें।


भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 1


 


तुला - पॉजिटिव - तुला राशि वालों के लिए संबंधों की कीमत और महत्व हमेशा मायने रखती है। भूमि, जायदाद से संबंधित कोई अहम काम आज संपन्न हो सकता है। आज कुछ समय स्प्रिचुअल कामों में भी व्यतीत होगा।


नेगेटिव - धन संबंधी लेन-देन में सावधानी बरतें। क्योंकि इससे कुछ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। साथ ही किसी प्रकार की भी यात्रा करने से बचें क्योंकि इससे कोई भी फायदा नहीं मिलेगा।


व्यवसाय - व्यवसाय में नए अनुबंध मिलेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। अभी आर्थिक गतिविधियां मंद ही रहेंगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए जल्दी ही प्रमोशन के योग बनेंगे।


लव - जीवन साथी के साथ कुछ भावनात्मक अलगाव आ सकता है। इसलिए ज्यादा व्यंग्यात्मक बातें करने से बचें। प्रेम संबंधों से भी दूरी बनाकर रखें।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6


 


वृश्चिक - पॉजिटिव - कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से मन में संतोष रहेगा। घर के बुजुर्गों का परिवार पर आशीर्वाद और सहयोग रहेगा। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंधों में घनिष्ठता आएगी।


नेगेटिव - घर के बाहर इधर-उधर जाने में अपना समय व्यर्थ ना करें। क्योंकि मार्केटिंग संबंधी किसी भी कार्य का उत्तम फल नहीं मिलेगा। साथ ही बाहरी व्यक्तियों के साथ अपना टाइम बर्बाद ना करें।


व्यवसाय - व्यवसाय में संबंधित समय अभी ज्यादा उपयुक्त नहीं है। जिससे मन कुछ विचलित रह सकता है। बेहतर होगा कि व्यवसाय संबंधी निर्णयों में घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें।


लव - जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, परंतु संयम बनाकर रखें।


स्वास्थ्य - स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन रहेगा। जिसकी वजह से शारीरिक उर्जा में कमी महसूस हो सकती हैं।


भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5


 


धनु - पॉजिटिव - आज आप अपने काम को बेहतर तरीके से सम्पन्न करेंगे। जिससे आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएगी। आपके विरोधी भी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में मान सम्मान बना रहेगा।


नेगेटिव - घर से संबंधित किसी कार्य में अत्यधिक फिजूलखर्ची हो सकती है। इसका ध्यान रखें, क्योंकि अभी आय के मार्ग ज्यादा प्रशस्त नहीं है। इसलिए बजट बनाकर ही चलें। साथ ही अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखें।


व्यवसाय - साझेदारी के व्यवसाय में पूर्ववत ही काम चलता रहेगा। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अभी उसमें कुछ सुधार आने की ज्यादा संभावना नहीं है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में भी अभी कुछ खास उपलब्धि नहीं मिलने वाली है।


लव - पति-पत्नी के संबंध मध्ुार रहेंगे। किसी बच्चे से संबंधित किसी परेशानी से घर में कुछ उदासी रह सकती है।


स्वास्थ्य - पेट से संबंधित कुछ दिक्कत रहेगी। हल्का तथा सुपाच्य खानपान ही लें।


भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 9


 


मकर - पॉजिटिव - परिवार में किसी के विवाह या सगाई संबंधी कोई मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती हैं। संतान को कोई विदेश संबंधित उपलब्धि मिल सकती है जिसकी वजह से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।


नेगेटिव - कुछ समय से आपको आगाह किया गया है कि भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें क्योंकि उसमें ज्यादा कटुता आने की संभावना लग रही है। साथ ही आर्थिक गतिविधियों पर भी बहुत अधिक ध्यान रखे।


व्यवसाय - व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर रहेगी। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। भविष्य में यह फायदा ही देने वाले हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।


लव - आपका बहुत अधिक डिसिप्लिन होना जीवन साथी के साथ कुछ तकरार उत्पन्न कर सकता है। परंतु फिर भी भावनात्मक संबंध मधुर बने रहेंगे।


स्वास्थ्य - पेट के निचले हिस्से में किसी तरह की गैस या इन्फेक्शन महसूस होगा। खान-पान में परहेज रखें।


भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 4


 


कुम्भ - पॉजिटिव - जिस काम को करने की पिछले काफी समय से सोच रहे थे, आज उसे पूरा करने का समय आ गया है। सूझबूझ और विवेक से कार्य करने से हर बाजी आपके पक्ष में ही रहेगी। साथ ही बाहरी संपर्कों से भी फायदा होगा।


नेगेटिव - ध्यान रखें कि कोई भी निर्णय इमोशनल होकर ना लें। बच्चे के किसी कार्य से आपको चिंता रह सकती है। जिसकी वजह से धन संबंधी कोई नुकसान भी संभव है।


व्यवसाय - व्यावसायिक कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। पुश्तैनी कार्यो में अधिक लाभदायक परिस्थितियां बन रही है। इनका भरपूर फायदा उठाएं। अचानक से ही कोई काम बन सकता है।


लव - व्यस्तता की वजह से घर पर समय नहीं दे पाएंगे। परंतु घर-परिवार की खुशी के लिए कुछ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाना जरूरी है।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु आंखों से संबंधित कुछ दिक्कत लग रही है अतः आंखे टेस्ट करवा ले।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9


 


मीन - पॉजिटिव - आज अधिकतर समय परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यों में व्यतीत होगा। साथ ही खुलकर खर्च करने की भी इच्छा बनी रहेगी। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से खुशनुमा वातावरण बनेगा।


नेगेटिव - जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। साथ ही वाद-विवाद जैसी स्थिति भी उत्पन्न होगी। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले उस पर गंभीरता से सोच-विचार कर ले।


व्यवसाय - किसी अन्य व्यक्ति को अपने व्यवसाय संबंधी कोई भी बातचीत ना करें। साथ ही दूसरों को दी गई सलाह आपके लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकती है। बेहतर रहेगा कि आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना ही ले।


लव - विवाहेत्तर संबंध बनने की संभावना है। समय रहते इन सब बातों से दूर रहें। घर की खुशियों में ही अपनी खुशी महसूस करें।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अकारण ही किसी चिंता से नींद ना आने जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। मेडिटेशन पर ध्यान दें।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 1


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है।


 


अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 9, 18, 27   


 


शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 


 


शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045


 


ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


 


अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


विकास दुबे का गिरफ्तार साथी मिला कोरोना पॉजिटिव

कानपुर. मोस्ट वांटेड विकास दुबे के दिल्ली-एनसीआर में छिपे होने और मूवमेंट करने के प्रमाण मिलने पर एसटीएफ और पुलिस की कई टीमें उसकी यहां सरगर्मी से तलाश कर रही हैं. बुधवार सुबह पुलिस ने दबिश दे कर हरियाणा के फरीदाबाद के एक घर से विकास दुबे के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है. फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक पकड़े गए इन तीन गुर्गों में से एक के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.


गिरफ्तार तीनों अपराधियों में से एक को यूपी पुलिस अपने साथ ट्रांजिट रिमांड पर ले गई है. जबकि दो फरीदाबाद पुलिस की कस्टडी में हैं.


यूपी में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

टीआर ब्यूरो लखनऊ l उत्तरप्रदेश में शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने एलान हुआ है।


 


 


➡️लॉकडाउन के दौरान मालवाहक वाहनों के आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं।


➡️रेलवे की सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।


➡️अस्पताल और अन्य जरूरी सामान की दुकानें खुलेंगी।


➡️रेल से आने-जाने वाले व्यक्तियों के लिए बस की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी।


➡️कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी, और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। 


➡️आवश्यक सेवाओं वाले व्यक्तियों, कोरोना वॉरियर, स्वच्छताकर्मी व डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े लोगों पर प्रतिबंध नहीं।


➡️पूरे राज्य में यूपी रोडवेज की सेवाएं बंद रहेंगी।


➡️अंतरराष्ट्रीय और घरेलू विमान सेवा पर रोक नहीं। 


➡️हवाई अड्डा से आने-जाने वालों पर भी प्रतिबंध लागू नहीं होगा।


➡️राज्यमार्गों के किनारे ढाबे और पेट्रोल पंप भी खुले रहेंगे।


➡️एक्सप्रेस वे, बड़े पुल और सड़कों से जुड़े सभी निर्माण कार्य जारी रहेंगे।


सुशील मूंछ के बेटे पर शिकंजा कसने की तैयारी ,एसएसपी ने जारी किया नंबर

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर। वेस्ट यूपी के अपराध जगत में अपनी धाक रखने वाले कुख्यात सुशील मूंछ के पुत्र अक्षयजीत उर्फ मोनी के खिलाफ बडा कदम उठाते हुए पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोली है।


पुलिस विभाग की ओर से बताया गया कि जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर निगरानी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा थाना रतनपुरी में मोनी उर्फ अक्षयजीत पुत्र सुशील मूंछकी हिस्ट्रीशीट खोली गयी है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले एसएसपी ने सुशील मूंछ, संजीव जीवा अथवा मीनू त्यागी के गिरोह द्वारा रंगदारी आदि मांगने की सूचना सीधे उन्हे देने की अपील की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा आज आम जनमानस के लिए एक अपील जारी करते हुएं कहा गया था कि यदि सुशील मूछ, संजीव जीवा या मीनू त्यागी गैंग व उनके किसी सहयोगी/साथी/अपराधी द्वारा किसी से भी अवैध वसूली/रंगदारी/महीना इत्यादि कुछ भी मांगा गया है/जाता है तो सीधा एसएसपी मुज़फ्फरनगर को 9454400314 पर कॉल/मैसेज/व्हाट्सएप्प से अवगत कराएं। एसएसपी की ओर से लिखा गया कि ‘मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि आपकी सम्पूर्ण जानकारी केवल मेरे द्वारा ही सुनी जाएगी व पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी। आपसे कभी भी एफआईआर करवाने के लिए या कोई लिखित कंप्लेंट देने के लिए नही कहा जाएगा। न ही कोई पुलिसकर्मी आपसे कोई पूछताछ करेगा।’


चार्टर्ड प्लेन नहीं सड़क के रास्ते लाया जा रहा है विकास दुबे

टीआर ब्यूरो l


लखनऊ। कानपुर के चौबेपुर में सीओ सहित आठ जांबाजों का हत्यारा उज्जैन से गिरफ्तार विकास दुबे को अपनी गिरफ्त में लेने के लिए उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम चार्टर्ड प्लेन से इंदौर पहुंची थी। पहले विकास दुबे को चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ लाने की योजना थी, लेकिन अचानक उसको सड़क मार्ग से लाया जा रहा है। उज्जैन में सरकारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रात करीब 08.15 बजे विकास दुबे को लेकर टीम सड़क मार्ग से रवाना हो गई है। टीम के साथ मध्य प्रदेश पुलिस के जवान भी हैं। इधर, पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी ऋचा और बेटे को लखनऊ में कृष्णनागर नगर स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है।


उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ ने दुर्दांत विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। उज्जैन कोर्ट में लिखा पढ़ी के बाद उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने सीधे विकास दुबे को गिरफ्तार किया। उज्जैन में महाकाल थाने की पुलिस ने विकास दुबे को यूपी एसटीएफ को सौंप दिया है। अब उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम उज्जैन के बाद इंदौर से विकास दुबे को लेकर लखनऊ के लिए रवाना होगी। इससे पहले शहर के वकीलों ने कोर्ट में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। वकीलों की मांग है कि दुबे को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उज्जैन में इस समय कोर्ट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। विकास दुबे को उज्जैन के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में रखा गया।


Featured Post

उत्तराखंड उत्तरकाशी में फटा बादल,भारी तबाही की आशंका, देखें वीडियो

उत्तरकाशी। बादल फटने से धराली में आई विनाशकारी बाढ़, 10 से 12 मजदूरों के दबे होने की आशंका जतायी गई है । गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली ...