हरियाली के प्रतीक बुध ग्रह आज वक्री चाल छोडकर मार्गी होने जा रहे हैं। बुध 10 जुलाई को उदय होंगे और मार्गी भी हो रहे हैं। इससे व्यापार-व्यवसाय में तेजी आएगी, खेती के लिए अच्छे संकेत होंगे और आर्थिक मामले भी सुधरेंगे। लोगों में मतिभ्रम की स्थिति दूर होगी। देश और विदेश में भी संबंधो पर इस बदलाव का असर होगा। बुध 21 जून 2020 को अस्त हुए थे और अब 10 जुलाई को पूर्व दिशा में होंगे। 18 जून 2020 से मिथुन राशि में वक्री चल रह बुध 12 जुलाई को मार्गी भी हो जाएंगे। मार्गी बुध के प्रभाव से जातक के आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और धन आगमन के मार्ग की अडचनें दूर हो जाएंगी। बिजनेस में मंदी का दौर भी खत्म होगा। बु;ि का कार्य करने वाले तथा विद्यार्थियों के लिए भी यह शुभ संकेत हंै। बुध के मार्गी होने से मानसिक शांति मिलेगी। ेूकमोबेश सभी राशियों के लिए मार्गी बु; अच्छे संकेत लेकर आ रहे हैं।
14 जुलाई की शाम को गुरु, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में होंगे। इस शाम जब सूर्य पश्चिम में अस्त हो रहा होगा तब पूर्व में गुरु ग्रह (जुपिटर) उदित हो रहा होगा। गुरु ,पृथ्वी और सूर्य के एक सीध में आ जाना श्जुपिटर एट अपोजिशनश् कहलाता है। इस पूरी रात आकाश में जुपिटर रहेगा। इस समय इसे देखा जाना सबसे अच्छा होगा क्योंकि यह हमसे करीब होगा। 20 जुलाई को सबसे सुंदर ग्रह शनि (सेटर्न) पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा पर होगें। 28 जुलाई को मौसम साफ रहने पर रात में तारों की बारिश दिख सकती है। 20 जुलाई अमावस्या की शाम को आकाश में चांद तो नहीं दिखेगा लेकिन सबसे सुंदर ग्रह शनि (सेटर्न) पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा पर होगें। इसे श्सेटर्न एट अपोजिशनश् कहते हैं। पृथ्वी के पास होने से इसे टेलिस्कोप से देखने पर इसके रिंग और इसके कुछ चंद्रमा देखे जा सकते हैं। 22 जुलाई को सूर्यादय के ठीक पहले पूर्वी आकाश में बुध ग्रह (मरकरी)को आकाश में देखा जा सकेगा। इस दिन यह सूर्य से 20 डिग्री ऊपर उठा दिखेगा। इसे मरकरी एट ग्रेटेस्ट वेस्टर्न इलोंगेशन की घटना कहते हैं। 28 जुलाई की रात को आकाश में टूटते तारों की औसत बरसात देखी जा सकेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें