गुरुवार, 9 जुलाई 2020

 विकास दुबे का होगा कोरोना टेस्ट, चार्टेड प्लेन से जाएगा लखनऊ


उज्जैन ।   मध्य प्रदेश पुलिस से खबर है कि जल्द ही विकास दुबे को उज्जैन से इंदौर रवाना किया जाएगा। वहीं विकास दुबे की इस दौरान मेडिकल जांच भी की जाएगी, जिसमें कोरोना परीक्षण भी किया जाएगा। इसके अलावा एमपी पुलिस विकास दुबे की 6 दिन की हिस्ट्री भी खंगालेगी। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह कब उज्जैन पहुंचा? किसके संपर्क में आया? किसने शरण दी?  सूत्रों से पता चला है कि यूपी एसटीएफ चार्टर्ड प्लेन  से इंदौर  पहुंचेगी और प्लेन से ही विकास दुबे को अपने साथ लेकर जाएगी।
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा है कि यूपी के कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर , 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे के उज्जैन में महाकाल मंदिर में खुद सरेंडर करने की घटना की उच्चस्तरीय जांच होना चाहिये।  इसमें किसी बड़ी सियाशी साजिश की बू आ रही है। इतने बड़े इनामी अपराधी के जिसको पुलिस रात-दिन खोज रही है, उसका कानपुर से सुरक्षित मध्यप्रदेश के उज्जैन तक आना और महाकाल मंदिर में प्रवेश करना और खघ्ुद चिल्ला-चिल्लाकर खुद को गिरफ्तार करवाना, कई संदेह को जन्म दे रहा है। किसी संरक्षण की और इशारा कर रहा है। इसकी जांच होना चाहिये।  


ऐसे महाकाल मंदिर के बाहर विकास दुबे ने किया नाटकीय सरेंडर



 उज्जैन।  कानपुर जिले में 2 जुलाई की रात हुए शूटआउट में बिल्हौर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियो की हत्या करने के मुख्य आरोपी और पांच लाख रुपए के इनामी दुर्दांत अपराधी विकास दुबे ने नाटकीय अंदाज में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के बाहर आत्मसमर्पण किया। उज्जैन के डीएम के मुताबिक, गुरुवार सुबह विकास महाकाल मंदिर परिसर में पहुंचा, वहां उसे सुरक्षाकर्मियों ने पहचान लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसे महाकाल मंदिर थाना में ले जाया गया। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस बात की पुष्टि मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की है।
 जानकारी के मुताबिक, दुर्दांत अपराधी और पांच लाख रुपए का इनामी विकास दुबे गुरुवार की सुबह करीब 9 बजकर 55 मिनट पर महाकाल मंदिर पहुंचा। इसके बाद विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची भी कटाई और महाकाल मंदिर परिसर में पहुंचा। परिसर में पहुंचकर चिल्लाने लगा कि मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला...। इस दौरान स्थीन मीडिया भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने बकायदा सरेंडर की सूचना स्थानीय मीडिया और पुलिस को दी थी। हलांकि कलक्टर का दावा है कि सुरक्षाकर्मियों ने उसे पहचान लिया जिसके बाद वो पकड़ा गया। विकास दुबे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही यूपी एसटीएफ की टीम उज्जैन रवाना हो गई है। 
विकास दुबे की गिरफ्तारी का वीडियो सामने आया है जिसमें वह मीडिया को देखकर चिल्ला रहा है कि- मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला...। स्थानीय पुलिस उसे गिरफ्तार कर गाड़ी में ले गई। पुलिस उसे महाकाल थाने ले आई और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विकास दुबे के पकड़े जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह पुलिस के लिए बड़ी सफलता है, विकास दुबे एक क्रूर हत्यारा है। कहा कि उसके मध्य प्रदेश में आने की संभावनाओं के चलते मध्य प्रदेश पुलिस अलर्ट पर थी और उसे आज उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हमने उत्तर प्रदेश पुलिस को भी सूचित कर दिया है।


उज्जैन में पकड़ा गया कुख्यात विकास दुबे

कानपुर. चौबेपुर के विकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की शहादत का मास्टरमाइंड विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हो गया है. यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि वह गिरफ्तार हो चुका है. महाकाल मंदिर थाने में विकास दुबे ने सरेंडर किया है. फिलहाल उज्जैन के फ्रीगंज थाने से उसे किसी गुमनाम स्थान पर ले जाया गया है. अब यूपी पुलिस की एक टीम भी उज्जैन रवाना हो चुकी है. बता दें कि बुधवार को वह फरीदाबाद में देखा गया था, लेकिन वह कैसे उज्जैन पहुंचा, इस बात की पूछताछ की जा रही है. 



जानकारी के मुताबिक वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में पहुंचकर खुद को विकास दुबे कहकर चिल्लाने लगा. इसके बाद वहां मौजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और फ्रीगंज थाने ले गई. इसके बाद यूपी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. उसकी गिरफ़्तारी की एक फोटो भी यूपी पुलिस के पास भेजी गई, जिसके बाद पुष्टि हुई की वही विकास दुबे है.


16 अगस्त तक भरे जाएंगे यू पी बोर्ड के परीक्षा फार्म

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षा फॉर्म 16 अगस्त तक भरे जा सकेंगे। विलंब शुल्क के साथ 20 अगस्त तक छात्र फॉर्म भरे सकते हैं। यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की कक्षा में छात्रों के प्रवेश की समय सीमा भी तय क र दी है।


विद्यार्थियों के प्रवेश लेने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की गई है। प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं के परीक्षा शुल्क का एक मुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में 10 अगस्त तक जमा कर सकेंगे। कोषागार में जमा परीक्षा शुल्क तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण को बोर्ड की वेबसाइट पर 16 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन अपलोड करना होगा।


हाईस्कूल परीक्षा के लिए छात्रों को 500 रुपये व इंटर के छात्रों को 600 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। परीक्षा शुल्क में एक रुपये अंकपत्र के लिए तथा 25 पैसे का शुल्क प्रधानाचार्यों के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए तय किया गया है। अभिभावकों को स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षा शुल्क जमा कराना होगा।


विद्यार्थियों के नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय का उल्लेख सही नहीं होने पर इसकी जिम्मेदारी स्कूल के साथ ही अभिभावक पर भी होगी। विवरण में कोई त्रुटि न हो इसके लिए कक्षाध्यापक व प्रधानाचार्य के साथ अभिभावकों के भी हस्ताक्षर होंगे।


विकास दुबे के साथी प्रभात मिश्रा व बउवा हिरासत से भागते मुठभेड़ में मारे गए

https://youtu.be/EgwivIlHpws



लखनऊ । कुख्यात विकास दुबे के दो और साथी प्रभात मिश्रा व बउआ दुबे गुरुवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस ने बताया कि कानपुर पुलिस टीम फरीदाबाद में गिरफ्तार विकास दुबे के खास प्रभात मिश्रा को ट्रैंजिट रिमांड पर लेकर कानपुर आ रही थी तभी बीच रास्ते में प्रभात ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। पुलिस ने भी गोली चलाई तो प्रभात घायल हो गया, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं विकास का दूसरा साथी बउआ दुबे भी इटावा में मारा गया। यह जानकारी इटावा एसएसपी आकाश तोमर ने दी। 


पुलिस ने बताया कि इटावा के कानपुर - इटावा हाईवे पर बकेवर इलाके के महेवा के पास सुबह तीन बजे एक स्विफ्ट डिजायर को लूट कर भाग रहे बदमाशों को कचौरा रोड पर रोकने की कोशिश की गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ। जिसे अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मरने वाले की पहचान बिकरु कांड के आरोपी और 50 हजार के इनामी बदमाश बउआ दुबे के रूप में हुई। बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल एक डबल बैरल और कई कारतूस बरामद किए गए हैं


रुद्राभिषेक का होता है अचूक लाभ

 


क्या है रुद्राभिषेक, जानिए रुद्राभिषेक के 18 आश्चर्यजनक लाभ



रुद्र अर्थात भूतभावन शिव का अभिषेक। शिव और रुद्र परस्पर एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं। शिव को ही 'रुद्र' कहा जाता है, क्योंकि रुतम्-दु:खम्, द्रावयति-नाशयतीतिरुद्र: यानी भोले सभी दु:खों को नष्ट कर देते हैं।हमारे धर्मग्रंथों के अनुसार हमारे द्वारा किए गए पाप ही हमारे दु:खों के कारण हैं। रुद्रार्चन और रुद्राभिषेक से हमारी कुंडली से पातक कर्म एवं महापातक भी जलकर भस्म हो जाते हैं और साधक में शिवत्व का उदय होता है तथा भगवान शिव का शुभाशीर्वाद भक्त को प्राप्त होता है और उनके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि एकमात्र सदाशिव रुद्र के पूजन से सभी देवताओं की पूजा स्वत: हो जाती है।


 रुद्रहृदयोपनिषद में शिव के बारे में कहा गया है कि सर्वदेवात्मको रुद्र: सर्वे देवा: शिवात्मका अर्थात सभी देवताओं की आत्मा में रुद्र उपस्थित हैं और सभी देवता रुद्र की आत्मा हैं। हमारे शास्त्रों में विविध कामनाओं की पूर्ति के लिए रुद्राभिषेक के पूजन के निमित्त अनेक द्रव्यों तथा पूजन सामग्री को बताया गया है। साधक रुद्राभिषेक पूजन विभिन्न विधि से तथा विविध मनोरथ को लेकर करते हैं। किसी खास मनोरथ की पूर्ति के लिए तदनुसार पूजन सामग्री तथा विधि से रुद्राभिषेक किया जाता है।


परंतु विशेष अवसर पर या सोमवार, प्रदोष और शिवरात्रि आदि पर्व के दिनों में मंत्र, गोदुग्ध या अन्य दूध मिलाकर अथवा केवल दूध से भी अभिषेक किया जाता है। विशेष पूजा में दूध, दही, घृत, शहद और चीनी से अलग-अलग अथवा सबको मिलाकर पंचामृत से भी अभिषेक किया जाता है। तंत्रों में रोग निवारण हेतु अन्य विभिन्न वस्तुओं से भी अभिषेक करने का विधान है। इस प्रकार विविध द्रव्यों से शिवलिंग का विधिवत अभिषेक करने पर अभीष्ट कामना की पूर्ति होती है।


इसमें कोई संदेह नहीं कि किसी भी पुराने नियमित रूप से पूजे जाने वाले शिवलिंग का अभिषेक बहुत ही उत्तम फल देता है किंतु यदि पारद के शिवलिंग का अभिषेक किया जाए तो बहुत ही शीघ्र चमत्कारिक शुभ परिणाम मिलता है। रुद्राभिषेक का फल बहुत ही शीघ्र प्राप्त होता है। 


 


वेदों में विद्वानों ने इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की है। पुराणों में तो इससे संबंधित अनेक कथाओं का विवरण प्राप्त होता है। वेदों और पुराणों में रुद्राभिषेक के बारे में कहा गया है कि रावण ने अपने दसों सिरों को काटकर उसके रक्त से शिवलिंग का अभिषेक किया था तथा सिरों को हवन की अग्नि को अर्पित कर दिया था जिससे वो त्रिलोकजयी हो गया।


 


भस्मासुर ने शिवलिंग का अभिषेक अपनी आंखों के आंसुओं से किया तो वह भी भगवान के वरदान का पात्र बन गया। कालसर्प योग, गृहक्लेश, व्यापार में नुकसान, शिक्षा में रुकावट सभी कार्यों की बाधाओं को दूर करने के लिए रुद्राभिषेक आपके अभीष्ट सिद्धि के लिए फलदायक है।


 


ज्योतिर्लिंग क्षेत्र एवं तीर्थस्थान तथा शिवरात्रि प्रदोष, श्रावण के सोमवार आदि पर्वों में शिववास का विचार किए बिना भी रुद्राभिषेक किया जा सकता है। वस्तुत: शिवलिंग का अभिषेक आशुतोष शिव को शीघ्र प्रसन्न करके साधक को उनका कृपापात्र बना देता है और उनकी सारी समस्याएं स्वत: समाप्त हो जाती हैं। अत: हम यह कह सकते हैं कि रुद्राभिषेक से मनुष्य के सारे पाप-ताप धुल जाते हैं।


स्वयं सृष्टिकर्ता ब्रह्मा ने भी कहा है कि जब हम अभिषेक करते हैं तो स्वयं महादेव साक्षात उस अभिषेक को ग्रहण करते हैं। संसार में ऐसी कोई वस्तु, वैभव, सुख नहीं है, जो हमें रुद्राभिषेक करने या करवाने से प्राप्त नहीं हो सकता है।


बुधवार, 8 जुलाई 2020

शुकतीर्थ से दस बच्चे मुक्त कराए

मुजफ्फरनगर । पुलिस और चाइल्ड केयर हेल्पलाइन की टीम ने मंगलवार शाम शुकतीर्थ स्थित गोड़िया मठ आश्रम में छापा मारा। हेल्पलाइन प्रभारी पूनम शर्मा ने बताया कि आश्रम में दस बच्चों को बंधक बनाकर काम कराए जाने व उन्हें टॉर्चर किए जाने की शिकायत मिली थी। उन्हें दस बच्चों को बंधक बनाकर रखे जाने की शिकायत मिली थी, लेकिन मौके पर दस बच्चे बरामद किए गए। बरामद किए गए सभी बच्चे मिजोरम व त्रिपुरा के हैं, जिन्हें पढ़ाई कराने के लिए आश्रम में लाया गया था। बरामद बच्चों ने आश्रम में बंधक बनाकर रखने और टॉर्चर किए जाने की जानकारी देते हुए अपने घर जाने की बात कही है। पूनम शर्मा के अनुसार, अन्य दो बच्चों की तलाश में टीम बुधवार को फिर से आश्रम में जाएगी। यदि दोनों बच्चे नहीं मिलते हैं तो इस संबंध में आला अफसरों को सूचित कर आश्रम संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं, इंस्पेक्टर भोपा संजीव कुमार ने बताया कि बच्चों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उनके बयानों के आधार पर मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। बच्चों को मुक्त कराने वालों में चाइल्ड केयर हेल्पलाइन की समन्वयक राखी, गौरव मलिक व सुनील मलिक आदि शामिल रहे।


आज का पंचांग तथा राशिफल 8 जुलाई 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 08 जुलाई 2020*


⛅ *दिन - बुधवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - वर्षा*


⛅ *मास - श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार आषाढ़)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - तृतीया सुबह 09:18 तक तत्पश्चात चतुर्थी*


⛅ *नक्षत्र - धनिष्ठा 09 जुलाई रात्रि 01:15 तक तत्पश्चात शतभिषा*


⛅ *योग - प्रीति रात्रि 08:02 तक तत्पश्चात आयुष्मान्*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:32 से दोपहर 02:12 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:04*


⛅ *सूर्यास्त - 19:23* 


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 10:12), जयापार्वती व्रत पारणा (गुजरात)*


 💥 *विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷


👉 *08 जुलाई 2020 बुधवार को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 10:12)*


🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*


🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*


🌷 *ॐ सोमाय नमः ।*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


‪🌷 *चतुर्थी‬ तिथि विशेष* 🌷


🙏🏻 *चतुर्थी तिथि के स्वामी ‪भगवान गणेश‬जी हैं।*


📆 *हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं।* 


🙏🏻 *पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं।अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।*


🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके। पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥*


➡ *“ अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


नोकरी मिलने में अड़चन हो रही हो तो निम्न उपाय करें


10- 40 दिनों तक हनुमान जी के मंदिर में जाकर दीपक जलाये, और पहले दिन दीपक जलाने के साथ ही हनुमान जी से अपनी नौकरी की अरदास लगाये, यदि संभव हो सके तो प्रतिदिन हनुमान जी के चरणों से सिन्दूर लेकर अपने माथे पर तिलक भी करें । उपरोक्त को श्रद्धा पूर्वक करने से नौकरी की अड़चने दूर होगी एवं सभी काम सिद्ध होंगे ।


नौकरी के लिए इंटरव्यू पर जाते समय के निम्बू में 4 लोंग को फिट कर हनुमान के इस मंत्र ” ॐ हनुमते नमः ” का 108 बार जप करें । अब इस निम्बू को अपने बैग में रखकर इंटरव्यू के लिए जाए । इस प्रयोग के करने से आपको अवश्य ही इंटरव्यू में सफलता मिलेगी


🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷


🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*


👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*


🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*


🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*


🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।*


🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।*


🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*


🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:* 


 🌞


🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻पंचक


8 जुलाई 


दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक


4 अगस्त


 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक


 


एकादशी


बुधवार, 01 जुलाई देवशयनी एकादशी


गुरुवार, 16 जुलाई कामिका एकादशी


गुरुवार, 30 जुलाई श्रावण पुत्रदा एकादशी


 


प्रदोष


गुरुवार, 02 जुलै प्रदोष व्रत (शुक्ल)


शनिवार, 18 जुलै शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


 


अमावस्या


20 जुलाई 2020 - सोमवार - श्रावण अमावस्या (हरियाली, सोमवती अमावस्या)


 


पूर्णिमा


आषाढ़ पूर्णिमा तिथि- 5 जुलाई- दिन रविवार


 


मेष - पॉजिटिव - अपने भावी लक्ष्यों के प्रति एकाग्र चित्त व सुनियोजित ढंग से कार्य करने से काफी हद तक सफलता मिलेगी। दोपहर बाद परिस्थितियां अति अनुकूल है। इसलिए कार्य आसानी से संपन्न होंगे। साथ ही मित्रों व रिश्तेदारों के साथ थोड़ा समय व्यतीत करना आपको खुशी प्रदान करेगा।


नेगेटिव - कुछ लोग स्वार्थ की भावना से आपको इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए सावधान भी रहने की जरूरत है। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई के बजाय बाहरी गतिविधियों पर अधिक ध्यान केंद्रित रहेगा।


व्यवसाय - दिन की शुरुआत में अपने कार्य क्षेत्र के प्रति कुछ चिंता की स्थिति रहेगी। परंतु दोपहर बाद कुछ लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी। भूमि संबंधी कार्यों में अच्छा लाभ होने की उम्मीद है।


लव - पति-पत्नी के मध्य किसी मामूली सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परंतु ध्यान रखिए, यह तकरार बाहरी व्यक्तियों को भी पता चल सकती है।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अधिक ठंडा खाने-पीने से बचे। गले में कुछ खराश उत्पन्न हो सकती है।


भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 6


 


वृष - पॉजिटिव - आज आपका अधिकतर ध्यान स्वयं के ऊपर केंद्रित रहेगा। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए व्यायाम या जिम आदि ज्वाइन कर सकते हैं। घर में किसी मेहमान के आने से खुशनुमा वातावरण रहेगा।


नेगेटिव - बाहरी लोगों के साथ मिलते-जुलते समय थोड़ी सावधानी बरतें। कोई आप पर झूठा आरोप लगा सकता है। किसी पर अधिक अधिकार जमाने या क्रोध करने से बचें।


व्यवसाय - नौकरी या व्यवसाय में किसी प्रकार की पेपर संबंधी गड़बड़ी होने से दिक्कत आ सकती है। परंतु धैर्य रखें, दोपहर बाद परिस्थितियां ठीक हो जाएंगी और आपके सभी काम हल होने शुरू हो जाएंगे।


लव - घर का माहौल शांतिपूर्ण व खुशनुमा रहेगा। परंतु जीवन साथी के साथ कोई हल्की-फुल्की नोक-झोंक संभव है।


स्वास्थ्य - आराम करने का मन होने के बावजूद व्यस्तता रहेगी। जिसकी वजह से थकान महसूस हो सकती है।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 1


 


मिथुन - पॉजिटिव - आज पारिवारिक व सामाजिक स्तर पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नजदीकी कुछ लोगों के साथ कोई गेट-टुगेदर हो सकती है। जिससे मन में प्रफुल्लता और ऊर्जा बनी रहेगी। साथ ही महत्वपूर्ण संपर्क भी बनेंगे।


नेगेटिव - परंतु आर्थिक निवेश संबंधी बातों पर पुनर्विचार करें। आपका कोई पैसा रुक सकता है। साफ शब्दों में कहा जाए तो पैसे को किसी की नजर लग सकती है। इसलिए ज्यादा दिखावा ना करें।


व्यवसाय - व्यवसायिक गतिविधियों में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप रिजल्ट्स मिलते रहेंगे। परंतु अपनी कार्य करने की प्रणाली पर थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है। इसका अवश्य ध्यान रखें।


लव - परिवार तथा जीवन साथी के साथ कुछ खरीददारी संबंधी प्रोग्राम बनेगा। एक साथ समय गुजारना सबको खुशियां देगा।


स्वास्थ्य - माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उन्हें जोड़ों संबंधी दर्द के बढ़ने की आशंका है।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9


 


कर्क - पॉजिटिव - बच्चों की व्यक्तिगत समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना आपके प्रति उनके मन में सम्मान उत्पन्न करेगा। धन लाभ के साथ-साथ व्यय की स्थिति भी बनी रहेगी परंतु इसका प्रभाव आपके व्यक्तिगत जीवन पर नहीं पड़ेगा।


नेगेटिव - दिन की शुरुआत में कुछ तनाव की स्थिति रह सकती है। साथ ही भाइयों के साथ कुछ मतभेद होने की आशंका है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। दोपहर बाद स्थितियां सामान्य हो जाएंगी।


व्यवसाय - नौकरी तथा व्यवसाय में अपने कार्यों के प्रति ज्यादा सजग रहें। कोई गलती होने से इंक्वायरी बैठने की उम्मीद बन रही है। बेहतर होगा कि दूसरों पर अधिक विश्वास, भरोसा ना करे।


लव - पारिवारिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। परंतु जीवन साथी का स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। उन्हें भावनात्मक सहयोग जरूर दें।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु किसी-किसी समय अनिर्णय की स्थिति होने से चिडचिड़ापन आ सकता है।


भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 3


 


सिंह - पॉजिटिव - आज कुछ पुराने मतभेदों व झगड़ों का निराकरण होगा। साथ ही आपकी विनम्र स्वभाव से लोकप्रियता और साख में वृद्धि होगी। परंतु जमकर मेहनत करने की जरूरत है।


नेगेटिव - किसी-किसी समय आप पर नकारात्मकता हावी हो सकती है। लेकिन आप आत्मबल व मनोबल से आप उस पर कंट्रोल कर लेंगे और पुनः अपने काम में पूरी तरह लग जाएंगे।


व्यवसाय - कोई नया व्यापार या काम आरंभ किया है तो उसमें मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। इसलिए हिम्मत बनाए रखें। कर्मचारियों से संबंधित समस्या भी दिन के दूसरे पक्ष में हल हो जाएगी।


लव - मित्र के उपेक्षित व्यवहार की वजह से प्रेम संबंधों में कुछ अलगाव होने की संभावना है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी।


स्वास्थ्य - कफ, खांसी जैसी कोई परेशानी महसूस हो सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना अधिक फायदेमंद रहेगा।


भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 7


 


कन्या - पॉजिटिव - संतान संबंधी किसी समस्या का हल मिलने से मन में सुकून रहेगा। भाइयों को भी उनकी किसी प्रॉब्लम के कारण आपके सहयोग की आवश्यकता है और आप पूरी लगन से उनके लिए हेल्पफुल रहेंगे।


नेगेटिव - कुछ समय से आपकी कई योजनाएं गलत साबित हो रही है। सपनों की दुनिया से बाहर आए और हकीकत को समझकर कार्य करें। परिवार में भी अधिक हस्तक्षेप ना रखें।


व्यवसाय - व्यवसायिक कार्यों में किसी वरिष्ठ अनुभवी व्यक्ति की राय अवश्य लें तथा अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। अभी मेहनत ज्यादा रहेगी। परंतु उसके विपरीत लाभ कम की आशंका है।


लव - पति-पत्नी के संबंध सामान्य रहेंगे परंतु अपने विचारों में लचीलापन रखें। ज्यादा हस्तक्षेप ना करें।


स्वास्थ्य - ज्यादा गरिष्ठ व बाहरी खाना खाने से बच्चे के पेट में किसी प्रकार की दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।


भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 4


 


तुला - पॉजिटिव - आपकी अपने काम के प्रति समर्पण भावना आपके लिए कुछ नए मार्ग प्रशस्त कर रही है। समाजसेवी संस्थाओं में आपका सहयोग आत्मिक शांति प्रदान करेगा। धर्म, कर्म और अज्ञात में रुचि बनी रहेगी।


नेगेटिव - आज किसी वस्तु के चोरी होने की प्रबल संभावना है। अपनी चीजों का पूरा ध्यान रखें। किसी भी बाहरी व्यक्ति पर अधिक विश्वास ना करें। कोशिश करके सारे काम स्वयं ही करें।


व्यवसाय - व्यवसाय में नए अनुबंध मिलने वाले हैं। समय का फायदा उठाएं और भरपूर मेहनत करें। परंतु ध्यान रखिए, कोई गोपनीय बात भी उजागर हो सकती है। जिसे आप गुप्त रखना चाह रहे थे।


लव - पति पत्नी के बीच रोमांटिक माहौल रहेगा। परंतु व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।


स्वास्थ्य - मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की थकान हावी हो सकती है। समय-समय पर आराम भी लेते रहे।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 8


 


वृश्चिक - पॉजिटिव - कोई पुश्तैनी जमीन जायदाद संबंधी समस्या चल रही है तो उसका हल मिलने की उम्मीद है। आपकी लगन व हिम्मत कोई अप्रत्याशित लाभ भी करवाएगी। घर में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है।


नेगेटिव - कभी-कभी आप अपने अंदर आत्मबल में कमी महसूस करेंगे। इसकी वजह कोई पुरानी नकारात्मक बातें याद आना हो सकती हैं। मन में क्रोध की भावना भी रहेगी।


व्यवसाय - व्यावसायिक गतिविधियां पूर्ववत सामान्य ही रहेंगी। पब्लिक डीलिंग से संबंधित कार्यों पर अधिक ध्यान दें। उनसे कुछ फायदा होने की संभावना है।


लव - परिवार की समस्याओं पर आज अधिक ध्यान आपको ही देना पड़ेगा। जीवन साथी आराम के मूड में रहेंगे।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी-किसी समय बस कमजोरी सी महसूस हो सकती है। इसकी वजह बदलता वातावरण ही है।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 2


 


धनु - पॉजिटिव - आज सोच-विचार व आत्मनिरीक्षण करने का समय है। उससे आप अपनी कुशलता व समझदारी द्वारा सुखद परिणाम प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। कोई असंभव कार्य के बनने की रूपरेखा भी बनेगी।


नेगेटिव - घर में भाइयों के साथ किसी प्रकार का वाद-विवाद हो सकता है। परंतु आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा उसे निपटाने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ ध्यान रखना है कि अहम को अपने व्यवहार पर हावी ना होने दें।


व्यवसाय - पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में कुछ गतिविधियां अभी रुकी रहेंगी। परंतु कुछ समय पश्चात इसमें फिर से गति आएगी। इसलिए निराश होने की आवश्यकता नहीं। किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित हो रखे।


लव - पति-पत्नी के बीच अहम का टकराव आ सकता है जिसका असर घर पर भी पड़ेगा। इसलिए अपने स्वभाव को संयमित रखें।


स्वास्थ्य - बदलते मौसम की वजह से वायरल बुखार जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। लापरवाही ना करके तुरंत इलाज ले।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5


 


मकर - पॉजिटिव - किसी धार्मिक स्थल पर सेवा से संबंधित कार्यों में समय अधिक व्यतीत होगा। आय और व्यय में समानता बनी रहेगी। अगर किसी स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है तो आज उससे संबंधित कार्य बनने की संभावना है।


नेगेटिव - कभी-कभी आपका बहुत अधिक सोचना और योजनाओं में ही पूरी तरह उलझे रहने से कई बनते कार्यों में रुकावट आ जाती हैं। ज्यादा डिसीप्लिन बनना भी कभी-कभी दूसरों के लिए समस्या का कारण बन जाता है।


व्यवसाय - व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। वित्तीय मामलों में भी प्रगति होगी। नौकरी संबंधित कार्यों में अभी स्थिरता आई हुई है परन्तु जल्दी ही इस में तरक्की के योग बनने वाले हैं।


लव - घर की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक रूप से सुकून प्रदान करेगा तथा वातावरण सुखमय बना रहेगा।


स्वास्थ्य - वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से पूरी तरह अपना बचाव करें तथा दिनचर्या को सीमित रखें।


भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 1


 


कुम्भ - पॉजिटिव - दोस्तों के साथ कुछ पुरानी स्मृतियां ताजा होंगी। जिससे मन को खुशी रहेगी। कोई कोर्ट केस चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में होने वाला है। इसलिए पहले ही उस पर पूरा काम करके रखें।


नेगेटिव - आज बाहरी गतिविधियां तथा मेल-जोल से दूर रहें। अधिकतर समय अपने घर पर ही व्यतीत करें। क्योंकि किसी प्रकार के कलह की आशंका लग रही है। संतान से संबंधित भी कोई चिंता रह सकती है।


व्यवसाय - व्यवसायिक क्षेत्र में सारे निर्णय स्वयं ही लें। किसी का हस्तक्षेप ना होने दें। नौकरी सेवारत व्यक्तियों को अपना टारगेट पूरा करने से प्रोत्साहन प्राप्त होगा।


लव - संतान के किसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी में नोक-झोंक हो सकती है परंतु घर का वातावरण सुखमय ही बना रहेगा।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य ठीक रहेगा फिर भी गर्मी की वजह से पेट में गड़बड़ हो सकती है। तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें।


भाग्यशाली रंग: गहरा नीला, भाग्यशाली अंक: 4


 


मीन - पॉजिटिव - आज का गोचर कह रहा है कि दूरदराज रह रहे संबंधियों और मित्रों से पुनः संपर्क स्थापित करें। यह संपर्क आपके व उनके लिए फायदेमंद साबित होंगे। भाग्य आपका साथ दे रहा है। अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें।


नेगेटिव - परंतु यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि किसी को बिन मांगे सलाह ना दें। इसका खामियाजा आपको ही भुगतना पड़ सकता है। साथ ही अपने गुस्से पर भी काबू रखें।


व्यवसाय - व्यवसायिक गतिविधियों में पिछले कुछ दिन से सुधार तो आ रहा है। परंतु अभी स्थिति ज्यादा लाभदायक नहीं है। इसलिए धैर्य बनाकर रखें। लाभ के स्रोत बनेंगे परंतु मंद गति से ही।


लव - आप व्यवसाय और परिवार दोनों में समन्वय बनाकर रखेंगे। साथ ही परिवार का कोई महत्वपूर्ण कार्य आपके मार्गदर्शन में पूर्ण होगा।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें। सिर्फ हल्का-फुल्का का तनाव रह सकता है।


भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 7


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।  


 


शुभ दिनांक : 8, 17, 26 


 


शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 


 


 


  


शुभ वर्ष : 2024, 2042


 


ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   


 


 


शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे


एक और टिक टॉक स्टार संध्या ने की आत्महत्या

नई दिल्ली. एक और टिक टॉक स्टार संध्या चौहान ने खुदकुशी कर ली है. हाल ही में टिक-टॉकर सिया कक्कड़ ने भी खुदकुशी कर ली थी. जानकारी के मुताबिक, सुसाइड करने वाली यह 18 वर्षीय छात्रा दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थीं. वह महज 18 साल की थीं. फिलहाल संध्या के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.


संध्या चौहान ने खुदकुशी क्यों की, इसकी कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की का मृत शरीर सबसे पहले उसके कजिन ने देखा और उसी ने सबसे पहले अधिकारियों को जानकारी दी. पुलिस को संध्या के परिवार के नजदीकी लोगों कि वो पिछले 2-3 महीने से डिप्रेशन में थी और शायद इसी वजह से उसने ये कदम उठाया. पुलिस ने संध्या का फोन जब्त कर लिया है, फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है. 


.


चौबेपुर थाना लाइन हाजिर , अनंत देव हटाये गये

कानपुर। बिकरूकांड में चौबेपुर थानेदार की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद एसएसपी ने मंगलवार देर रात थाने पर तैनात सभी दरोगा, मुख्य आरक्षी तथा सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। लाइन में तैनात पुलिस कर्मचारियों को चौबेपुर थाने पर तैनाती कर दी है। सभी को रात में ही आमद कराने के आदेश दिए गए हैं।उधर चौबेपुर के निलंबित एसओ के खिलाफ शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र की रिपोर्ट सही पाई गई है। जांच में इस बात के भी प्रमाण मिले हैं कि रिपोर्ट अनंत देव को भेजी गई थी। जल्द ही उनसे पूछताछ हो सकती है। हालांकि मंगलवार देर शासन ने अनंत देव को डीआईजी एसटीएफ के पद से हटा दिया। उन्हें मुरादाबाद में पीएसी सेक्टर में डीआईजी बनाया गया है। उन पर यह कार्रवाई जांच के लिए कानपुर गईं आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह की प्रारंभिक जांच के बाद की गई है। अनंत देव एसटीएफ में रह विकास दुबे द्वारा किए गए कांड की भी जांच में लगाए गए थे।  


बिकरू गांव में विकास की तलाश में छापा मारने गए सीओ, इंपेक्टर समेत 8 पुलिस कर्मचारियों की हत्या के बाद तत्कालीन थानेदार विनय तिवारी, दरोगा कुंवर पाल सिंह, केके शर्मा और सिपाही राजीव निलंबित कर दिए गए थे। दोनों दरोगा और सिपाही बिकरू गांव के बीट इंचार्ज रह चुके हैं। इन सभी पर कुख्यात अपराधी विकास दुबे की मदद का आरोप है। 


अपने बयान में दरोगा केके शर्मा ने स्वीकार किया कि विकास ने एक दिन पहले ही फोन पर धमकी दी थी कि उनके यहां कोई आया तो जिंदा बचकर नहीं जाएगा। यह जानकारी उन्होंने थानेदार रहे विनय तिवारी को दी लेकिन कोई सतर्कता नहीं बरती गई। उच्चाधिकारियों को सूचना नहीं दी गई। जांच में यह भी पता चला कि छापेमारी की सूचना शाम को 8 बजे ही विकास दुबे को चौबेपुर थाने से दी गई थी। उसने मौका पाकर हथियारबंद लोगों को अपने घर में जमा किया और पुलिस पर हमला बोल दिया। इसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत 8 जवान शहीद हो गए।


मंगलवार देर शाम एसएसपी दिनेश कुमार पी ने चौबेपुर थाने पर तैनात सभी दरोगा, मुख्य आरक्षी तथा अन्य आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने का आदेश दिया। वायरलेस सेट से मैसेज भी पास करा दिया गया कि सभी रात में ही लाइन में आमद कराएं। इधर लाइन से दरोगा, सिपाहियों की तैनाती भी कर दी गई। इनको भी थाने पर योगदान आख्या दर्ज कराने का आदेश है।


बिना मास्क पकड़े गए तो 500 रुपये का जुर्माना

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मास्क न लगाने वालों पर जुर्माने की राशि बढ़ाने के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जुर्माने की धनराशि सौ रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने का फैसला किया है। अब बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर जाने पर पहली बार सीधे 500 रुपये का जुर्माना होगा। इससे पहले जुर्माने की रकम पहली बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर 100 रुपये थी और दूसरी बार में 500 रुपये का जुर्माना था। इस संबंध में जल्द अधिसूचना जारी होगी।


विकास दुबे की तलाश में फरीदाबाद के गेस्टहाउस पर छापा

फरीदाबाद। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपित विकास दुबे के छिपे होने की सूचना पर फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीमों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडख़ल मोड़ के पास स्थित ओयो गेस्ट हाउस घेर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस को गेस्ट हाउस में विकास या उसका साथी नहीं मिला। पुलिस द्वारा दो स्थानीय लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। पुलिस ने गेस्ट हाउस की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली है। बताया जा रहा है कि फुटेज में एक व्यक्ति का डीलडौल विकास दुबे से मिलता जुलता है। मामला बहुचर्चित और संवेदनशील होने के कारण पुलिस अधिकारी अभी किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।


आतंकियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष, उनके पिता और भाई की हत्या की


जम्मू । बंदीपोरा जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष और उनके परिवार को अपना निशाना बना लिया। बुधवार शाम आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर के बंदीपोरा स्थित भाजपा नेता के आवास पर हमला कर दिया। 
हमले में भाजपा नेता शेख वसीम, उनके पिता वसीर अहमद और भाई उमर शेख की मौत हो गई। उनका घर बंदीपोरा पुलिस स्टेशन के पास मुस्लिमाबाद खलूसा में स्थित है। हमले में घायल होने के बाद तीनों पिता-पुत्रों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें श्रीनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। कश्मीर विंग के प्रभारी मंजूर भट ने इसकी पुष्टि करते हुए उनके परिजनों के साथ संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
उन्होंने कहा कि आतंकियों ने यह बेहद कायराना हरकत की है। वहीं पुलिस ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और हमलावरों की तलाश कर रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)(इंडस्ट्रीज) डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया कि आतंकवादियों द्वारा किए गए इस क्रूर हमले से मैं चौंक गया हूं। ये आतंकी ऐसे लोगों पर हमला करते हैं, जिन्हें आसानी से निशाना बनाया जा सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष वसीम, उनके पिता और भाई नहीं रहे।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख वसीम की हत्या के संबंध में फोन पर बातचीत की और पूरी घटना की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने उनके परिवारवालों के साथ सहानुभूति व्यक्ति की है।


नहीं रहे शोले के सूरमा भोपाली, अभिनेता जगदीप का 81 की उम्र में निधन

 


नई दिल्ली बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर और कॉमेडियन जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। रात 8.40 पर उनका निधन मुंबई स्थित अपने घर पर ही हुआ। उनका असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। उनका जन्म 29 मार्च 1939 को हुआ था। जगदीप ने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। वे साल 1975 में आई मशहूर फिल्म शोले में सूरमा भोपाली के किरदार से काफी चर्चा बटोरने में कामयाब रहे थे।


तितावी के गांव लड़वा में दो युवतियों ने जहर खाकर की आत्महत्या

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम लड़वा में संदिग्ध परिस्थितियों में दो सहलियो ने आत्महत्या कर ली ।तितावी पुलिस घटनास्थल पर जांच में जुटी है ।


तितावी थाना क्षेत्र तितावी के गांव लडवा में अचानक हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय हिमांशी पुत्री रविन्द्र की शादी ढाई वर्ष पूर्व जनपद अमरोहा के गांव दौराला निवासी किसान गौरव से हुई थी। दोनों को डेढ वर्ष का एक बेटा भी है। हिमांशी की शिक्षा फलावदा स्थित उसकी ननीहाल में हुई है। सूत्रो के अनुसार पढ़ाई के दौरान हिमांशी की दोस्ती झंझाड़पुर गांव जनपद मेरठ निवासी जूली से हुई थी। जूली अक्सर हिमांशी से मिलने आती थी। तीन पांच दिन पूर्व हिमांशी ससुराल से गांव लडवा स्थित अपने मायका आई थी तो जूल भी उससे मिलने पहुंच गई थी। दोनों कुछ दिन के लिए कहीं चले गए। लौटे तो स्वजन के पूछने से आहत दोनों ने बुधवार सायं जहरीले पदार्थ का सेवन कर दिया। हालत बिगड़ने पर अस्प्ताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई। जानकारी पर सीओ फुगाना सोमेन्द्र नेगी व एसएचओ तितावी थाना कपिल देव मौके पर पहुंचे। सूत्रो की माने तो दोनों समलैंगिक रिश्तों के चलते साथ ही खुदकशी कर ली। में तरह तरह की चर्चा जोरों पर 


थाना तितावी के लड़वा गांव की घटना। एक म्रतक युवती विवाहित व एक म्रतक युवती अविवाहित अविवाहित युवती जनपद मेरठ के फलावदा निवासी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल,पुलिस ने दोनो युवतियों की डेडबॉडी को भिजवाया मोर्चरी


Featured Post

कलाल महासभा द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान

मुज़फ्फरनगर। समाज को शिक्षित, संगठित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से कलाल महासभा (रजि.) जनपद मुज़फ्फरनगर द्वारा एक भव्य "मेधावी छात्र-छात...