उज्जैन। कानपुर जिले में 2 जुलाई की रात हुए शूटआउट में बिल्हौर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियो की हत्या करने के मुख्य आरोपी और पांच लाख रुपए के इनामी दुर्दांत अपराधी विकास दुबे ने नाटकीय अंदाज में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के बाहर आत्मसमर्पण किया। उज्जैन के डीएम के मुताबिक, गुरुवार सुबह विकास महाकाल मंदिर परिसर में पहुंचा, वहां उसे सुरक्षाकर्मियों ने पहचान लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसे महाकाल मंदिर थाना में ले जाया गया। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस बात की पुष्टि मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की है।
जानकारी के मुताबिक, दुर्दांत अपराधी और पांच लाख रुपए का इनामी विकास दुबे गुरुवार की सुबह करीब 9 बजकर 55 मिनट पर महाकाल मंदिर पहुंचा। इसके बाद विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची भी कटाई और महाकाल मंदिर परिसर में पहुंचा। परिसर में पहुंचकर चिल्लाने लगा कि मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला...। इस दौरान स्थीन मीडिया भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने बकायदा सरेंडर की सूचना स्थानीय मीडिया और पुलिस को दी थी। हलांकि कलक्टर का दावा है कि सुरक्षाकर्मियों ने उसे पहचान लिया जिसके बाद वो पकड़ा गया। विकास दुबे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही यूपी एसटीएफ की टीम उज्जैन रवाना हो गई है।
विकास दुबे की गिरफ्तारी का वीडियो सामने आया है जिसमें वह मीडिया को देखकर चिल्ला रहा है कि- मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला...। स्थानीय पुलिस उसे गिरफ्तार कर गाड़ी में ले गई। पुलिस उसे महाकाल थाने ले आई और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विकास दुबे के पकड़े जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह पुलिस के लिए बड़ी सफलता है, विकास दुबे एक क्रूर हत्यारा है। कहा कि उसके मध्य प्रदेश में आने की संभावनाओं के चलते मध्य प्रदेश पुलिस अलर्ट पर थी और उसे आज उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हमने उत्तर प्रदेश पुलिस को भी सूचित कर दिया है।
गुरुवार, 9 जुलाई 2020
ऐसे महाकाल मंदिर के बाहर विकास दुबे ने किया नाटकीय सरेंडर
Featured Post
उत्तराखंड उत्तरकाशी में फटा बादल,भारी तबाही की आशंका, देखें वीडियो
उत्तरकाशी। बादल फटने से धराली में आई विनाशकारी बाढ़, 10 से 12 मजदूरों के दबे होने की आशंका जतायी गई है । गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली ...
-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मिर्जापुर । एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ा और SO चील्ह को घसीटकर ले गई। एंटी करप्शन टीम ने आज थाना प्रभारी निरी...
-
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा 43 उपनिरीक्षकगण को उनके नाम के सामने अंकित स्थान/थानों पर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें