मंगलवार, 2 सितंबर 2025
पेट्रोल पंपों पर जाकर हेलमेट न लगाने वालों के चालान काटे
मुजफ्फरनगर। नो हेलमेट नो पेट्रोल नियम का सख़्ती से पालन कराने के लिए सरकार ने फिर अभियान शुरू किया है। 30 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में चालकों को जागरूक किया जाएगा और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। पहले दिन काफी चालकों के चालान काटे गए और आज हेड कांस्टेबल संदीप कुमार ने पेट्रोल पंपों पर जाकर हेलमेट ने लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए चालान भी काटे मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस अभियान को लेकर सख्त मूड में है और लगातार लोगों को यातायात के प्रति जागरुक कर रही है तो वही चालान भी काट रही है।
बालाजी महाराज की कृपा से होगा भाग्योदय : पंचाग एवँ राशिफल
🕉 जय श्री महाकाल 🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓
🌻मंगलवार, ०२ सितम्बर २०२५🌻
सूर्योदय: 🌄 ०६:११
सूर्यास्त: 🌅 ०६:४३
चन्द्रोदय: 🌝 १५:०१
चन्द्रास्त: 🌜२४:५८
अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)
ऋतु: 🏔️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
मास 👉 भाद्रपद
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 दशमी (२७:५३ से एकादशी)
नक्षत्र 👉 मूल (२१:५१ से पूर्वाषाढ)
योग 👉 प्रीति (१६:४० से आयुष्मान)
प्रथम करण 👉 तैतिल (१५:२२ तक)
द्वितीय करण 👉 गर (२७:५३ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 धनु
मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 सिंह (उदय, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५१ से १२:४२
अमृत काल 👉 १४:५६ से १६:४०
रवि योग 👉 पूरे दिन
विजय मुहूर्त 👉 १४:२४ से १५:१४
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:३८ से १९:०१
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:३८ से १९:४६
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५४ से २४:३९
राहुकाल 👉 १५:२७ से १७:०३
राहुवास 👉 पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०९:०५ से १०:४१
दुर्मुहूर्त 👉 ०८:२७ से ०९:१८
होमाहुति 👉 शुक्र (२१:५१ से शनि)
दिशा शूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पाताल (२७:५३से पृथ्वी)
चन्द्र वास 👉 पूर्व
शिववास 👉 सभा में (२७:५३ से क्रीड़ा में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - रोग २ - उद्वेग
३ - चर ४ - लाभ
५ - अमृत ६ - काल
७ - शुभ ८ - रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - काल २ - लाभ
३ - उद्वेग ४ - शुभ
५ - अमृत ६ - चर
७ - रोग ८ - काल
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
दशावतार (व्रत) जयन्ती, तेजा दशमी, बाबा रामदेव की ४०० वीं जयन्ती, धूप दशमी (जैन), मेला सांवलिया सेठ (3) दिन, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, विवाहादि मुहूर्त कन्या ल० (प्रातः ०६:१२ से प्रातः ०८:५७ तक), धनु-मेष ल० (दोपहर ०३:२५ से ०९:५१ तक) आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २१:५१ तक जन्मे शिशुओ का नाम मूल नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (भ, भी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाषाढ नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (भू, धा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह - २८:४५ से ०७:०४
कन्या - ०७:०४ से ०९:२१
तुला - ०९:२१ से ११:४२
वृश्चिक - ११:४२ से १४:०२
धनु - १४:०२ से १६:०५
मकर - १६:०५ से १७:४६
कुम्भ - १७:४६ से १९:१२
मीन - १९:१२ से २०:३६
मेष - २०:३६ से २२:०९
वृषभ - २२:०९ से २४:०४+
मिथुन - २४:०४+ से २६:१९+
कर्क - २६:१९+ से २८:४१+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक - ०५:५४ से ०७:०४
अग्नि पञ्चक - ०७:०४ से ०९:२१
शुभ मुहूर्त - ०९:२१ से ११:४२
रज पञ्चक - ११:४२ से १४:०२
शुभ मुहूर्त - १४:०२ से १६:०५
चोर पञ्चक - १६:०५ से १७:४६
शुभ मुहूर्त - १७:४६ से १९:१२
रोग पञ्चक - १९:१२ से २०:३६
चोर पञ्चक - २०:३६ से २१:५१
शुभ मुहूर्त - २१:५१ से २२:०९
रोग पञ्चक - २२:०९ से २४:०४+
शुभ मुहूर्त - २४:०४+ से २६:१९+
मृत्यु पञ्चक - २६:१९+ से २७:५३+
अग्नि पञ्चक - २७:५३+ से २८:४१+
शुभ मुहूर्त - २८:४१+ से २९:५५+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिये भाग्योन्नति कारक रहेगा। पिछली गलतियों से सीख लेकर ही आज नए कार्य आरंभ करेंगे। मध्यान तक का समय व्यवसाय के लिए उदासीन रहेगा इसके बाद कार्यो में व्यवस्तता बढ़ेगी आर्थिक लाभ आज आवश्यकता से अधिक ही होगा। कार्य क्षेत्र पर आज नई मशीनरी अथवा अन्य उपकरण की खरीद हो सकती है। घर मे भी आज धन धान्य की वृद्धि होगी इन सब पर खर्च भी अधिक रहेगा लेकिन आय संतुलित होने से निश्चिन्त रहेंगे। पारिवारिक माहौल प्रसन्नता दायक रहेगा लेकिन अपने अकड़ू व्यवहार से स्वयं अपना हास्य करवाएंगे।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप सेहत को लेकर लापरवाही करेंगे इसके परिणाम आगे गंभीर भी हो सकते है। प्रातः काल से ही शरीर मे स्फूर्ति की कमी अनुभव होगी जिसके चलते दैनिक कार्य भी विलम्ब से पूर्ण होंगे। काम-धंधे की गति भी मध्यान तक सुस्त रहेगी संध्या के समय धन लाभ की संभावना बन रही है परन्तु आपके अड़ियल व्यवहार के कारण बने बनाये सौदे बिगड़ भी सकते है। घर मे किसी ना किसी के बीमार रहने से अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी पड़ेगी दवाइयों पर भी खर्च होगा। लघु यात्रा के प्रसंग भी उपस्थित होंगे यथा संभव टालने की कोशिश करें। गहरे जल एवं ऊँचाई वाले स्थानों पर जाने से बचें
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपको लगभग प्रत्येक कार्यो में विजय दिलाएगा जिस कार्य में हानि हो उसका कारण कोई अन्य व्यक्ति ही रहेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन संतोषजनक रहेगा। व्यवसायियों को धन की प्राप्ति रुक रुक कर होती रहेगी वाणी की मिठास लाभ दिलाने में सहायक बनेगी। नौकरी वाले लोगो को किसी सहकर्मी का कार्य भी करना पड़ेगा इससे थोड़ी असुविधा तो बनेगी लेकिन लाभ भी मिलेगा। महिलाये आज वैसे तो प्रसन्न ही रहेंगी परन्तु इच्छा पूर्ति ना होने पर चुभने वाली बातें बोलकर घर का माहौल खराब करेंगी। सेहत सामान्य रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिऐ अपेक्षा अनुसार तो नही फिर भी संतोषजनक रहेगा। प्रातः काल से ही किसी से पुराने विवाद के कारण मन विचलित रहेगा फिर भी विवेक शक्ति आज जागृत रहने पर किसी भी बात को ज्यादा तूल नही देंगे। कार्य क्षेत्र पर छोटी मोटी समस्याएं बनी रहेंगी फिर भी आवश्यकता अनुसार धन की आमद हों जायेगी। नौकरी पेशा जातक आज अतिरिक्त आय बनाने के चक्कर मे कुछ ना कुछ युक्ति लगाते रहेंगे इसमें आंशिक रूप से ही सफलता मिल सकेगी। महिलाये घरेलू कार्यो के साथ ही आध्यात्म में भी मगन रहेंगी। दूर रहने वाले स्वयजनो से शुभ समाचार मिलेंगे महिलाओ को जलन भी रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपके विचार तो उच्च रहेंगे परन्तु कर्म इसके अनुरूप ना होने से अन्य लोगो की तुलना में स्वयं को पिछड़ा अनुभव करेंगे। आज आप अपनी पुरानी गलतियों की समीक्षा कर पश्चाताप भी करेंगे महिलाये भी अपने मन मे ही खोई रहेंगी कार्य के बीच मे टोकाटोकी करने से झगड़ भी पड़ेंगी। आज आपको सहयोग करने वालो की कमी नही रहेगी लेकिन अहम की भावना के चलते किसी का सहयोग लेना पसंद नही करेंगे। आज कार्य व्यवसाय में परिश्रम के बाद ही संतोष जनक स्थिति हांसिल कर पाएंगे। धन लाभ आंशिक मात्रा में परन्तु आवश्यकता के समय हो जायेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। दिन भर किसी ना किसी कारण से मन बेचैन रहेगा। परिवार में भी सदस्यों के बीच मनमुटाव रहेगा स्त्री वर्ग से कलह होगी। महिलाओ का गुस्सैल एवं जवाबदेने का व्यवहार माहौल को ज्यादा खराब करेगा। आज मौन साधन कलह से बचने का उत्तम उपाय है। कार्य व्यवसाय से भी आज ज्यादा उम्मीद ना करें धन लाभ बहुत इंतजार के बाद होगा जोकि खर्चो के हिसाब से नाकाफी रहेगा। सेहत भी आज डांवाडोल ही रहेगी थकान एवं शारीरिक शिथिलता कार्यो में बाधा डालेगी। सरकार विरोधी अनैतिक कार्यो से दूर रहें मान भंग की संभावना है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। दिन के आरंभ में कुछ कार्यो को लेकर दुविधा होगी लेकिन शीघ्र ही किसी अनुभवी का मार्गदर्शन मिलने से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। शेयर अथवा अन्य जोखिम वाले कार्यो से अकस्मात लाभ होने की सम्भावना है। भागीदारी के कार्य से भी आशाजनक प्रगति होगी। नौकरी अथवा व्यवसाय से जुड़ी महिलाओ में आज अन्य लोगो के प्रति हीन भावना रहेगी जिससे प्रेम सम्बन्धो में खटास आएगी। संध्या का समय मनोकामना पूर्ति वाला रहेगा परन्तु थकान अधिक रहने से उत्साहीनता दिखायेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके व्यवहार पर निर्भर रहेगा। लंबी यात्रा की योजना बनेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिये आर्थिक उलझनों से भरा रहेगा फिर भी आज जिस व्यक्ति से कोई उम्मीद नही रखेंगे वह भी आपके लिए किसी ना किसी प्रकार से सहायक बनेगा लेकिन आज आप अपने उदासीन व्यवहार से बने बनाए लाभ के अवसर हाथ से निकाल देंगे बाद में इसकी ग्लानि भी होगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु धन को लेकर आज ज्यादा चिंतित रहेंगे आपकी परेशानी का हल शीघ्र ही निकल भी जाएगा महिलाये आर्थिक मामलों में मददगार रहेंगी। महिला मित्र भी आवश्यकता पड़ने पर सहायता के लिये स्वयं आगे आएंगी। परिवारक सदस्यों का महत्त्व जानेंगे। सेहत ठीक रहेगी लेकिन फिर भी आलस्य करेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन पूरी तरह आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा। व्यवसायी वर्ग आज खुल कर निर्णय ले सकेंगे। आज दुसरो के भरोसे कार्य ना छोड़े अन्यथा अधूरे रह सकते है स्वयं के बल पर लिए निर्णयों में जरूर सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से भी आज का दिन लाभदायक रहेगा। एक से अधिक स्त्रोत्रों से धन की आमद होगी। उधारी के व्यवहारों में कमी आने के साथ ही आज धन कोष में वृद्धि भी कर पाएंगे। परिवार में अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आएंगे। घरेलू जीवन सुखदायक रहेगा। महिलाये घर मे अपनी चलाएंगी फिर भी सभी कार्य स्वयं के बल पर ही पूर्ण कर लेंगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप अपने लापरवाह रवैये के कारण सेहत के साथ धन की हानि भी करवाएंगे। आज आप जिस भी कार्य का निर्णय लेंगे उनमे से अधिकांश गलत साबित होंगे। आज किसी मित्र परिचित के दुख में सहभागी भी बनेंगे सार्वजनिक जीवन ज्यादा व्यस्त रहेगा जिससे स्वयं के कार्य अधूरे रह सकते है। नौकरी वाले लोग अपनी जीवन शैली से असंतुष्ट रहेंगे वही व्यवसायी वर्ग भी आज कारोबारी उठापटक से ऊबन अनुभव करेंगे धन लाभ के लिए किसी की मान गुहार करनी पड़ेगी। महिलाये बीमार व्यक्ति की तीमारदारी के साथ ही परिवार में बिखरे माहौल को समेटने में व्यस्त रहेंगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपको आकस्मिक लाभ की प्राप्ति कराएगा। विरोधीयो की भी आपके आगे दाल नही गलेगी। नौकरी पेशा जातको के साथ ही आज व्यवसायियों को भी आवश्यकता पड़ने पर महिलाओ की विशेष मदद मिलेगी। बुजुर्ग का सहयोग मिलने से संतानो की तरफ से निश्चिन्त रहेंगे। कार्य व्यवसाय के साथ ही आज रिश्तेदारी के व्यवहार निभाने के चक्कर मे अधिक दौड़-धूप करनी पड़ेगी। खर्च भी बजट से अधिक करने पड़ेंगे परन्तु आय भी होने से ज्यादा अखरेंगे नही। धार्मिक कार्यो में रुचि होने पर भी व्यस्तता के चलते अधिक समय नही दे पाएंगे धार्मिक अनुष्ठानों भाग लेने अथवा देवदर्शन के योग है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन भी आपको अनुकूल फलों की प्राप्ति होगी परन्तु इसके लिए शारीरिक एवं बौद्धिक परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। बैठे बिठाए राय देने वाले भी आज अधिक मिलेंगे इनको अनदेखा कर अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करें परिश्रम का उचित फल अवश्य मिलेगा। नौकरी वाले लोगो को भाग-दौड़ अधिक रहेगी अधिकारी वर्ग आपके निर्णयों से सहमत रहेंगे आज अधिकारियों से अपना काम निकालने के लिये भी दिन उपयुक्त है। धन लाभ जिस समय उम्मीद नही होगी तब अकस्मात होगा। महिलाये परिवार के लिए सहयोगी रहेंगी सेहत थोड़ी शिथिल होने पर भी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगी।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
सोमवार, 1 सितंबर 2025
खराब मौसम में फंसा जम्मू से लौटते अमित शाह का विमान
नई दिल्ली। दिल्ली में अचानक मौसम खराब होने के कारण सोमवार शाम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का विशेष विमान जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। शाह जम्मू से दिल्ली लौट रहे थे, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने सुरक्षा कारणों से विमान को जयपुर भेज दिया। बाद में सड़क मार्ग से वे दिल्ली रवाना हो गए।
मुजफ्फरनगर बारिश के चलते 12वीं तक स्कूलों का अवकाश घोषित
मुजफ्फरनगर। अत्यधिक वर्षा के कारण कल मुजफ्फरनगर के कक्षा एक से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा 12 वीं तक के स्कूलों में भी अवकाश रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर ने देर रात दूरभाष के माध्यम से यह निर्देश जारी किए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और सभी शिक्षण संस्थानों को इसका कड़ाई से पालन करना होगा। हालांकि, स्कूलों को शिक्षकों और शिक्षिकाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने की अनुमति दी गई है। इससे पहले बेसिक शिक्षा अधिकारी (bsa) संदीप कुमार द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया था। बाद में डीएम ने इसमें संशोधन करते हुए अवकाश को कक्षा 12 तक बढ़ा दिया।
यह आदेश बदला जा चुका है अब मुजफ्फरनगर जनपद में कक्षा 12 तक के विद्यालयों में मंगलवार 2 सितंबर 2025 के लिए अवकाश घोषित किया जा चुका है।
मुजफ्फरनगर धोखाधड़ी कर ठगे गये 77,000 रुपये कराये गये वापस
मुजफ्फरनगर।साइबर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत साइबर सेल थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा 01 आवेदक के 77 हजार रुपये उनके खातें में वापस कराये गये।
मोहित कुमार पुत्र कैलाश चंद्र नि0 ग्राम ग़ालिबपुर थाना खतौली जनपद मु0नगर द्वारा साइबर हेल्प डेस्क पर दिनांक 21.08.25 को 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई कि टेलीग्राम के माध्यम से इनकम करने के नाम पर उनसे *77,510/-* रुपये की धोखाधडी की गयी थी। साइबर हेल्प डेस्क थाना खतौली द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा दिनांक 01.09.2025 को 77000/- रुपये आवेदक के बैंक खाते में वापस कराये गये।
शाहपुर-बुढ़ाना रोड का सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर सील
*पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही :
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुज़फ्फरनगर के सख़्त निर्देशों के अनुपालन में, पीसीपीएनडीटी (PCPNDT) एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने आज शाहपुर-बुढ़ाना रोड स्थित सत्यम डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर पर बड़ी छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान सेंटर पर कई गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं। जाँच में यह पाया गया कि निरीक्षण के समय कोई पंजीकृत चिकित्सक मौजूद नहीं था, जबकि अल्ट्रासाउंड मशीन चालू हालत में मिली। इसके अतिरिक्त, अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। वहीं, अल्ट्रासाउंड संबंधी सभी फॉर्म और रिकॉर्ड अधूरे एवं त्रुटिपूर्ण पाए गए।
गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इस मामले में सेंटर के संचालक धर्मेंद्र चौहान पुत्र रतन सिंह एवं पंजीकृत चिकित्सक डॉ. निर्मल सिंह (एमबीबीएस, डीएमआरडी) के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
जिला प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई लिंग-चयन जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सरकार की “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति को दर्शाती है। भविष्य में भी यदि किसी संस्था अथवा व्यक्ति को इस प्रकार के अपराध में लिप्त पाया गया तो उनके विरुद्ध कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
---
डॉ. विपिन कुमार
नोडल अधिकारी, पीसीपीएनडीटी एक्ट
मुज़फ्फरनगर
पुलिसकर्मी का शव फंदे से लटका मिला
कांधला की “लेडी डॉन” अवैध हथियार संग वायरल
शामली । शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव डुढार से एक महिला की तस्वीर अवैध हथियार के साथ वायरल हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, इस बार वायरल हुई महिला का नाम ममता पत्नी सुंदर बताया जा रहा है। तस्वीर में ममता हाथ में अवैध हथियार लिए कैमरे के सामने पोज़ देती नजर आ रही हैं, और इसका फोटो वायरल होते ही पूरे गांव में हलचल मच गई है।
पहले भी कई महिलाएं अवैध हथियार के साथ इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं ।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। महिला और उसके परिवार की पहचान कर, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के स्रोत का पता लगाने के लिए टीमें सक्रिय हैं। स्थानीय लोग भी इस वायरल तस्वीर को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कुछ लोग इसे मनोरंजन की दृष्टि से देख रहे हैं, तो कुछ इसे गंभीर मामले की तरह ले रहे हैं। पुलिस ने अपील की है कि लोग बिना पुष्टि वाली तस्वीरें साझा न करें, ताकि किसी की निजता और सुरक्षा प्रभावित न हो।
मुजफ्फरनगर वैष्णो देवी आपदा के दिवंगत लोगों की शोकसभा में हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। रामपुरी से 24 लोग जो वैष्णव देवी गये थे उनमे से 6 व्यक्तियों का देहांत हो गया था,आज उनकी रस्म तेरहवीं थी जिसमे हजारों लोग उपस्थित रहे,ओर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। जिसमें शोकसभा में ही दर्जनों लोगों ने पीड़ित परिवारों की मदद की। पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने उनका न केवल दुख बांटा, बल्कि नइ परिवारों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने तीनों पीड़ित परिवारों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। गौरव स्वरूप ने कहा कि इन बच्चों की स्मृति में हम कुछ ऐसा छोड़ना चाहते हैं, जो इस मोहल्ले की पीड़ा को पहचान और सहारा दे सके।
श्रद्धांजलि सभा में प्रजापति महासभा की ओर से मुजफ्फरनगर लोकसभा से बसपा के प्रत्याशी रहे दारा सिंह प्रजापति ने पांच लाख रुपये, सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने 1लाख रुपये, अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने 50000 रुपए, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार कपिलदेव अग्रवाल ने 50000 हजार रुपये, नगरपालिका अध्यक्ष पति गौरव स्वरूप ने 75000 हजार रुपये, जिलापंचायत अध्यक्ष वीरपाल ने 50000 हजार रुपये व अन्य समाज सेवियो ने प्रजापति परिवार की मदद की। पहले भी पूर्व सांसद कादिर राणा जी ने 50000 हजार रुपये व एक टन सरिया दे दिया था।
Featured Post
जानलेवा हमले के दो आरोपियों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा मौहल्ला आर्यपुरी भूड में जान से मारने की नीयत से की गयी फायरिंग के अभियोग का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त...

-
नई दिल्ली । भारत सरकार ने समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं के पंजीकरण के लिए अब प्रेस सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सुविधा शुरु की गई है। कें...
-
मुजफ्फरनगर। अत्यधिक वर्षा के कारण कल मुजफ्फरनगर के कक्षा एक से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा 12 वीं तक के स्कूलों में भी अव...
-
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चीला नहर के पास स्थित इवाना रिसॉर्ट में चल रही रेव पार्टी का भंडाफोड़ कि...