रविवार, 19 दिसंबर 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 19दिसम्बर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 19 दिसम्बर 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - पूर्णिमा सुबह 10:05 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

⛅ *नक्षत्र - मृगशिरा शाम 04:53 तक तत्पश्चात आर्द्रा*

⛅ *योग - शुभ सुबह 10:10 तक तत्पश्चात शुक्ल*

⛅ *राहुकाल - शाम 04:40 से शाम 06:01 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:11*

⛅ *सूर्यास्त - 18:00*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *बिल्ली रास्ता काट जाये तो* 🌷

🐈 *बिल्ली रास्ता काट जाये तो अपशकुन मत मानो ....राहु का वाहन है बिल्ली.... बिल्ली रास्ता काट जाये तो राहु देवता आ रहे हैं पीछे-पीछे मेरी मदद करने के लिए ...मेरा मनोबल बढाने के लिए एक बार मन में बोल दो " ॐ रहवये नमः " ...


              🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

🏡 *गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है ।घर-दुकान या मंदिर में या उत्तर-पूर्व दिशा में गाय की तस्वीर लगाने से दुर्भाग्य खत्म होता है ।*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 


🌷 *कर्पूर मिश्रित जल* 🌷

👉🏻 *गो चंदन अगरबत्ती गाय के घी में डुबो के जला देते तो भी गाय के गोबर के कंडे जैसा परिणाम देगा …. कभी मै उस में कपूर भी रख देता…. कभी कभी कर्पूर मिश्रित जल कमरे में छिटक देना भी हितकारी माना जाता है ….कपूर पानी में डाल के वो पानी कमरे में छिटक दे…..*

🙏🏻 *


📖 *)*

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏जनवरी  में पंचक का आरंभ

5  जनवरी 2022, बुधवार को 07:55 PM बजे


पंचक का समापन

10  जनवरी 2022, सोमवार को 08:50 AM बजे- राज पंचक


एकादशी

13 जनवरी 2022, गुरुवार पौष पुत्रदा एकादशी

वैकुंठ एकादशी शुरू - 16:49, जनवरी 12

समाप्त - 19:32, जनवरी 13

28 जनवरी 2022, शुक्रवार माघ, कृष्ण एकादशी

षटतिला एकादशी शुरू - 02:16, 28 जनवरी

समाप्त - 23:35, 29 जनवरी


प्रदोष

शनिवार पौष, शुक्ल त्रयोदशी

शनि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 10:19 अपराह्न, जनवरी 14

समाप्त - 00:57 पूर्वाह्न, जनवरी 16

30 जनवरी 2022, रविवार माघ, कृष्ण त्रयोदशी

रवि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 08:37 अपराह्न, 29 जनवरी

समाप्त - 05:28 अपराह्न, 30 जनवरी


अमावस्या

02 जनवरी, 2022

( रविवार ) पौष अमावस्या


पूर्णिमा

पौष पूर्णिमा व्रत

17 जनवरी , 2022 (सोमवार) प्रारम्भ - 03:18 सुबह, जनवरी 17

समाप्त - 05:17 सुबह, जनवरी 18



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभ आशिष

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82



शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपकी सराहना होगी। दांपत्य जीवन में भी आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार के साथ ही सामाजिक स्तर पर बातचीत के दौरान भी आज आपको अपनी वाणी की मधुरता के कारण मान सम्मान मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण थोड़ी निराशा होगी, लेकिन आप अपने दैनिक खर्चा आसानी से निकालने में कामयाब रहेंगे

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा, क्योंकि वह आज आपको कोई ऐसी सलाह भी दे सकते हैं, जो आपके लिए नुकसानदायक होगी, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में भी हो सकते हैं, इसलिए आज आपको उन्हें पहचानना होगा और उनकी बातों को नजरअंदाज करना होगा। यदि आज आपने किसी संपत्ति का सौदा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा, इसलिए कुछ समय के लिए रूक जाए। आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी संतान से संबंधित कोई फैसला ले सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए और दिनों से बेहतर रहने वाला है। आज आपके कैरियर में आपको कोई ऐसा अवसर मिल सकता है, जो आपको चरम पर पहुंचाएगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को भी आज कुछ और बेहतर ऑफर हाथ लग सकते हैं, जिसके कारण पुराने को छोड़कर दूसरे की ओर बढ़ सकते हैं, लेकिन आज आपके कुछ एैसे खर्च भी होंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप किसी परेशानी में आ सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपनी संतान के शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं व सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आज कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा, जिसके कारण सायंकाल के समय में थकान का अनुभव होगा व अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। आज आपको अपनी बहन के विवाह की चिंता सता सकती है, जिसके लिए आप अपने मित्र से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिसमें दान पुण्य कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे या उसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। आज आप अपने किसी मित्र की तबीयत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन आज यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है, इसलिए आज धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतें। किसी से सलाह मशवरा अवश्य करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपने उसमें लापरवाही बरती, तो वह भविष्य में आपके लिए कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है, इसलिए यदि आज आपको पेट से संबंधित कोई समस्या है, तो परामर्श अवश्य लें और लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, इसलिए आज आप अपने खाने-पीने से परहेज रखें। आज आपको अपने माता-पिता के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसके अभिलाषा आप लंबे समय से कर रहे थे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन में कुछ उथल पुथल लेकर आएगा, इसलिए आज आपको उसमें सामंजस्य बिठाने की पूरी कोशिश करनी होगी, नहीं तो यह विवाद कानूनी भी हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आपको अपने किसी सहयोगी से भी काम मिल सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों की कोई ऐसी डील फाइनल होगी, जिसकी वह लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिसके कारण उनको धन लाभ भी अधिक होगा व उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कोई कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि आपको अपने कारोबारी सदस्य से ही विश्वासघात मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपका कहीं रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, जिसके कारण आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में भी कामयाब रहेंगे, इसलिए आज आपको अपने भाइयों से सलाह मशवरा करके ही व्यापार की धन की लेनदेन की समस्या को सुलझाना होगा। यदि परिवार में कोई विवाह योग्य सदस्य है, तो आज उनके लिए कोई अच्छा अवसर आ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके कारोबार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण परेशानी भरा रहेगा। यदि विद्यार्थी हैं, जो किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उसमें कुछ परेशानियां हो सकती हैं। यदि आपने आज किसी डील को फाइनल करने के बारे में सोच रहे हैं तो वह आगे के लिए टल सकती हैं, लेकिन भविष्य में आपके लिए भरपूर लाभ लेकर आएगी। सरकारी क्षेत्रों का भी आज आपको लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे और आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों के लिए उत्तम में रहने वाला है, क्योंकि जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं या किसी नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं, उनका यह सपना पूरा होगा, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करने में सफल रहेंगे। यदि आपने किसी को उधर दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। आज आप अपने घर की साफ सफाई पर भी ध्यान देंगे, लेकिन आपको अपने धन को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने परिचित से होगी, जिससे आपके गिले-शिकवे भी दूर होंगे और आपका दिन बेहतर होगा, लेकिन आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य के कठोर व्यवहार के कारण कुछ परेशानियां हो सकती हैं। यदि आज आप परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित निर्णय हो, तो उसमें अपने पिताजी से सलाह मशवरा करें, नहीं तो आपको अपने परिवार के सदस्यों से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।आज आपको आपकी वाणी सम्मान दिलवाएगी, इसलिए आपको उसकी मधुरता को बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपनी मधुर वाणी से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से व्यस्तता बनी रहेंगी। आज यदि आपके माताजी को कोई स्वास्थ्य संबंधित कष्ट चल रहा था, तो वह समाप्त होगा, जिसके कारण संतान को आज कोई उपहार गिफ्ट दे सकते हैं। यदि आप किसी व्यापार को शुरू करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

💥

शनिवार, 18 दिसंबर 2021

मुजफ्फरनगर में बीटेक की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता


मुज़फ्फरनगर । श्री राम कालेज में बीटेक सेकंड ईयर में पढ़ने वाली छात्रा अनु सैनी  15 ,12 2021 को श्री राम कॉलेज के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई है। किसी भी व्यक्ति को इस छात्रा के बारे में कोई जानकारी मिले तो छात्रा के पिता के मोबाइल नंबर पर जानकारी दें गायब छात्रा जनपद मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के जड़ौदा गांव की रहने वाली है जिसके पिता का मोबाइल नंबर 6396950784 है किसी भी व्यक्ति को इस लड़की के बारे में कोई भी सूचना मिले तो संपर्क करें। 

बार एसोसिएशन चुनाव में रोमांचक मुकाबले के आसार



मुज़फ्फरनगर।  इस बार डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नाम वापसी के साथ ही मुख्य प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव में इस बार शुक्रवार को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान नामांकन हुए थे। अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक नौ नामांकन हुए थे जबकि महासचिव पद पर 13 अधिवक्ताओं ने दावेदारी की थी। शनिवार को नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष व महासचिव पद पर अब तीन-तीन उम्मीदवार ही   मुकाबले मे रह गये हैं । उम्मीदवारो के भाग्य का फैसला अब 22 दिसम्बर को मतदान में होगा। मतगणना 23 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से होगी। आज नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर प्रेमदत्त, मौहम्मद वसी अंसारी व वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार शर्मा के बीच मुकाबला होगा।

महासचिव पद पर अनुराग सिंह, ब्रजबन्धु, सुरेन्द्र कुमार मलिक के बीच मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एकल पद के लिये कोई नामांकन वापस नही हुआ इस पद पर देवेन्द्र दत्त, निश्चल त्यागी, यशपाल सिंह बालियान के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष के एकल पद पर दीपक  कुमार, श्रीमति राजेश कुमारी, श्रीमति शशि प्रभा व श्रवण कुमार सोम भी मुकाबले मे डटे हुए है। उपाध्यक्ष पद दो (15 वर्ष से अधिकद्) के लिये अखिलेश कुमार, धर्म सिंह, पंकज शर्मा, भूपेन्द्र सिंह बालियान, महेश पालीवॉल, विनय कुमार व उपाध्यक्ष पद दो (10 वर्ष से अधिकद्) अरूण धारीवाल, अमित कुमार सैनी, ताहिर अली, सनसबीर बालियान व साजिद अली के बीच मुकाबला होगा।

सहसचिव के तीन पदों के लिये अब्दुल हक, अमित मैनी,अजय कुमार शर्मा, कमल कृष्ण गुप्ता, पंकज कुमार पाल, शौकीन, सुनीता देवी रावत के बीच मुकाबला होगा जबकि कुलदीपक ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

वरिष्ठ सदस्य के छः पदो पर अमित कुमार जैन, अनुराग, अरविन्द्र कुमार शर्मा, उदयपाल, नरेन्द्र सिंह कश्यप, नुसरत आरा, ब्रजवीर सिंह, मौ अहतेशाम, रमेश चन्द्र, राजीव कुमार जैन, रविन्द्र सिंह मोघा, सौ सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुदेश कुमार, हसीन हैदर जैदी समेत 15 अधिवक्ताओं के बीच मुकाबला होगा किसी ने भी अपना नामांकन वापस नही लिया है। कनिष्ठ सदस्य के छः पदो पर 13 अधिवक्ताओ अवनीश कुमार, अंजली सैनी, कुलदीप सिंह, नईम चौधरी, मोहिनी, मौहम्मदइ तहमूर, मौहम्मद आसिफ खान, रूबिना अंजुम, शालू, सचिन कुमार, सलमा प्रवीन, सौरभ कुमार, सरफराज अहमद के बीच मुकाबला होगा।

वायरल मोदी-योगी डांस व गीत आप भी वीडियो देखिए

 


मुजफ्फरनगर । यूपी में चुनावी रंग चढने के बाद नये नये प्रयोग हो रहे हैं। ऐसे में गांव के महिला संगीत का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने ढोल नगाड़े पर किया डांस


मुजफ्फरनगर । चेयरमैन अंजू अग्रवाल द्वारा शहर वासियों को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी गई। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आपके द्वारा मुझे दिए गए एक एक  वोट का जब तक कर्ज नहीं उतार देती मैं चैन से नहीं बैठूंगी। 

आज श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा वार्ड संख्या 13 जीटी रोड पशु चिकित्सालय में लगभग 15 वर्षों पूर्व  निर्मित कराए गए ओवरहेड टैंक जो एक भी दिन जनता के उपयोग में नहीं आया तथा सरकारी धन का दुरुपयोग ही था ऐसे मैं वह निश प्रयोज्य खड़ा हुआ था उसे माइक्रो आधुनिक विधि से ठीक कराए जाने का शिलान्यास किया गया इसके ठीक होने से आसपास के क्षेत्रों में पानी का प्रेशर और अच्छा होगा । इसके अलावा श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा मोहल्ला रामपुरी वार्ड संख्या 16 श्रीमती उमा देवी पत्नी श्री भीष्म सिंह के वार्ड में बाड़े वाली सड़क एवं सहायक गलियां तथा कुष्ठ आश्रम के बराबर में सड़क एवं सहायक गलियों के सीसी निर्माण एवं सीसी नालियों कार्य हेतु शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जनता द्वारा श्रीमती अंजू अग्रवाल जिंदाबाद के नारों के साथ साथ ढोल नगाड़ों पर खूब नाचे तत्पश्चात  अध्यक्ष द्वारा वार्ड संख्या पांच  दिलशाद के वार्ड में पालिका के बरात घर के बगल में वाटर कूलर अधिष्ठापन का शिलान्यास करते हुए कार्य प्रारंभ कराया गया। 

 इसके बाद श्रीमती अंजू अग्रवाल जी के द्वारा कच्ची सड़क *गायावाली पुलिया से अहिल्याबाई चौक तक निर्मित होने वाले आरसीसी नाले का शिलान्यास करते हुए कार्य को तेजी से प्रारंभ कराया गया संबंधित ठेकेदारों एवं अवर अभियंता निर्माण को मौके पर ही निर्देश दिए गए कि गुणवत्ता में कोई कंप्रोमाइज नहीं किया जाएगा और वह स्वयं भी समय-समय पर कार्य का निरीक्षण करेंगे। इस प्रकार  पालिका अध्यक्ष द्वारा लगभग एक करोड़ के विकास कार्यों का आज शिलान्यास करते हुए कार्यस्थल पर प्रारंभ करा दिए गए जगह जगह पर  अध्यक्ष का स्थानीय नागरिकों के द्वारा ढोल नगाड़ों बजाते हुए तथा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।  बाद में अध्यक्ष द्वारा मोहल्ला रामपुरी में विश्वकर्मा धर्मशाला में चल रही भागवत कथा मै उपस्थित होकर गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया कार्यक्रमों में क्षेत्रीय  सभासद गण के द्वारा नारियल तोड़ते हुए कार्य की शुरुआत कराई गई । अध्यक्ष के साथ प्रथक प्रथक स्थानों पर  अरविंद धनकर श्रीमती उमा देवी श्री भीष्म सिंह श्री मनीष कुमार श्री सरफराज आलम श्री दिलशाद मुन्ना श्री अमित बॉबी श्री हनी पाल माननीय सभासद गण के अलावा श्री सुनील कुमार जलकल अभियंता श्री धर्मवीर सिंह अवर अभियंता जल श्री कपिल कुमार अवर अभियंता श्री अशोक धींगरा श्री मनोज बालियान  रजत अग्रवाल लिपिक गन के अतिरिक्त स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी तथा इसके बिट्टू एवं क्षेत्रीय नागरिक गण मौजूद रहे। 

अमृतसर में युवक द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश पीट-पीटकर हत्या

 




अमृतसर। स्वर्ण मंदिर में शनिवार को गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने की कोशिश की गई। लोगों की भीड़ ने बेअदबी की कोशिश करने वाले व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर दी। श्री दरबार साहिब में शनिवार की शाम रहरास साहिब का पाठ हो रहा था। इस दौरान एक लगभग 22 वर्ष के युवक ने सच्चखंड के अंदर माथा टेकने वाले स्थान पर लगी रेलिंग को फांद कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के नजदीक पहुंच गया था जिसे सेवकों ने तुरंत पकड़ लिया।सेवक दोषी व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले करने के लिए ले जा रहे थे तभी लोगों की भीड़ ने उस पर हमला कर दरबार साहिब परिसर में ही उसकी हत्या कर दी। काफी देर तक व्यक्ति का शव दरबार साहिब परिसर में ही पड़ा था। इसके बाद शव को पुलिस को सौंप दिया गया है। इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भीड़ ने शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। फिलहाल शव को सिविल अस्पताल ले जाया गया हैं। पुलिस ने कहा कि शख्स के पास से कोई भी डॉक्यूमेंट या फिर पहचान पत्र नहीं मिला है।

मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि युवक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने रखी तलवार को भी उठाने का प्रयास किया था। हालांकि, समय रहते सचखंड में मौजूद सेवादारों ने युवक को पकड़कर बाहर ले आया और गोल्डन टेंपल में तैनात एसजीपीसी की टास्क फोर्स के हवाले कर दिया।

गाड़ी हटाने के लिए कहने पर भाकियू कार्यकर्ता ने कोतवाल के सामने दी हिन्दू मुस्लिम कराने की धमकी

 मुज़फ्फरनगर।गाड़ी हटाने को लेकर पुलिस के साथ भाकियू कार्यकर्ता की बहस हुई ।

भोपा थाने का है मामला भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक संगठन मंत्री ने पुलिस को हिंदू-मुस्लिम कराने की चेतावनी देते हुए। कोतवाल को हिंदू-मुस्लिम कराने की भारतीय किसान यूनियन का पदाधिकारी धमकी देते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है और कोतवाल भोपा आराम से बैठे हुए सुन रहे हैं। इस कार्यकर्ता का हिंदू-मुस्लिम कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक संगठन मंत्री अफसर कुरैशी ने दी हिन्दू मुस्लिम की चेतावनी खुले रूप से चेतावनी दे रहा है


चर्चित बहावड़ी ग्राम प्रधान हत्याकांड में 5आरोपियों को उम्र कैद

 


मुज़फ्फरनगर। गत 25 जनवरी 2011 को थाना फुगाना के ग्राम बहावड़ी व कबरोत के बीच कार से घर लौट रहे बहावड़ी के ग्राम प्रधान बृजेन्द्र की गोली मारकर हत्या व कई को घायल करने के सनसनीखेज मामले में आरोपी बृजपाल ,चरण सिंह ,सोरेन ,नरेश ,व विवेक को उम्रकैद व 14,14 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया है। जबकि सबूत के अभाव में तीन आरोपियों बसंत ,बनती ,व सुमित को बरी कर दिया है। मामले की सुनवाई विशेष अदालत एससी/एसटी के जज जमशेद अली की अदालत में हुई अभियोजन की ओर से विशेष अधिवक्ता यशपाल सिंह व बचाव पक्ष की ओर से वकार अहमद ने पैरवी की।

अभियोजन की कहानी के अनुसार गत 25 जनवरी 2011 को बहावड़ी के ग्राम परधान बृजेन्द्र की गोली मारकर हत्या व कई को घायल कर दिया था। जब ग्राम प्रधान कार में घर लोट रहे थे। घटना के संबंध में देवेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी । बाद में वादी देवेंद्र की भी कोर्ट परिसर मुज़फ्फरनगर में गोली मारकर हत्या कर दी थी । जब मामले की सुनवाई के चलते पैरोकारी में वह कोर्ट के बाहर बैठा था। इस हत्याकांड का मामला अलग चल रहा है।

प्रदेश में हो रही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर ईडी की छापेमारी के विरोध में धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन



 मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं के यहां तो रही ईडी द्वारा छापेमारी की कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई द्वारा प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। 

मुजफ्फरनगर के समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के नेताओं के ऊपर हो रही ईडी द्वारा छापेमारी की कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मतदाताओं के रूख एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मिल रहे जनता के व्यापक समर्थन को देखकर डर गई है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एवं केंद्र की मोदी सरकार अपनी सत्ता का दुरुपयोग करते हुए सपा नेताओं पर फर्जी मुकदमे, उत्पीड़न, ईडी सहित अन्य सरकारी विभागों के द्वारा की जा रही छापेमारी के जरिए अलोकतांत्रिक रूप से 2022 के विधानसभा चुनाव को प्रभावित करना चाहती है। समाजवादी पार्टी के नेताओं के हो रहे उत्पीड़न को लेकर राष्ट्रपति से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पूर्व मंत्री उमा किरण, पूर्व मंत्री महेश बंसल, अलीम सिद्दीकी, गौरव जैन, जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सदर विधानसभा से राकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी साजिद हस, न टीटू पाल, नगर महामंत्री शलभ गुप्ता, अब्दुल्ला राणा, शौकत अंसारी सूर्य प्रताप राणा, विजय बाटा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नगर पालिका सफाई कर्मियों ने चेयरमैन के घर का किया घेराव, हुई झड़प

 


मुजफ्फरनगर । नगरपालिका सफाईकर्मियों ने आज अपने वेतन की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल के आवास पर हंगामा और घेराव किया।

पालिका अध्यक्ष के आवास पर सफाई कर्मियों के हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची तो पुलिस के साथ भी उनकी झडपें हुईं। हंगामे के बाद वहां हडकंप मचा रहा।

 जनपद में नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल के आवास पर महिला सफाई कर्मचारियों ने वेतन ना मिलने पर जोरदार प्रदर्शन किया। सिटी नगर पालिका की कर्मचारी प्रदर्शनकारी महिलाओं नें आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें कई माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते सैकड़ों महिला सफाई कर्मचारी ठंड में प्रदर्शन करने को मजबूर है।

Featured Post

पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा कार्यालय में भव्य संगोष्ठी, नेताओं व शिक्षाविदों ने रखे विचार

 मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन धूमधाम...