गुरुवार, 2 दिसंबर 2021

भाजपाई हुए सहारनपुर रवाना

 



मुजफ्फरनगर।भारतीय जनता पार्टी के नई मंडी मंडल के कार्यकर्ता सहारनपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के शिलान्यास एवं जनसभा में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक कंसल वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बाटला, जिला मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, अमिता चौधरी, पंकज शर्मा शुभम भारद्वाज, नवनीत गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता रवाना हुए। वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत सदस्य श्रीभगवान शर्मा के नेतृत्व में भी पुरकाजी विधानसभा एवं सरवट मंडल से कई कार्यकर्ता सहारनपुर में होने वाली जनसभा के लिए रवाना हुए।

भगवान बाल्मीकि समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत : चंदन चौहान


मुजफ्फरनगर। शहर के बीच स्थित नगर पालिका परिषद के सामने वाल्मीकि समाज द्वारा स्थापित किए गए बाल्मीकि चौक को लेकर चल रहे प्रकरण पर बोलते हुए सपा नेता चंदन चौहान ने कहा कि भगवान बाल्मीकि समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं, परंतु कुछ राजनीतिक दल उनके नाम से स्थापित होने वाले चौक को लेकर अपनी अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा है कि भगवान को जाति और धर्म के नाम पर बंटवारा नहीं किया जाना चाहिए, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सभी समाज को एक साथ लेकर चलते हैं। सपा की सरकार आने पर इस चौक को भव्य स्मारक के रूप में निर्मित कराया जाएगा। 

कोर्ट रोड पर बैंक में गोली चलने से गार्ड घायल



मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में गोली चलने से बैंक गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। कोर्ट रोड स्थित आईसीआई बैंक में गोली चलने के बाद हडकंप मच गया। 

आईसीआईसीआई बैंक में गोली लगने से बैंक का सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। घायल सुरक्षाकर्मी को मेरठ अस्पताल में रेफर किया गया है। गोली लगने से घायल सुरक्षाकर्मी की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल गार्ड कस्बा खतौली का रहने वाला बताया जा रहा है। सुरक्षाकर्मी का नाम समुंदर सेन है। खुद उसकी बंदूक से चली गोली से यह हादसा हुआ। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

पुलिस के अनुसार कोर्ट रोड जिला परिषद के सामने स्थित आईसीआईसीआई बैंक में  स्थित सिक्योर वेल्यू कम्पनी का गार्ड समुन्द्र सैन पुत्र पीतम सिंह (रिटायर्ड फौजी) उम्र करीब 45 वर्ष निवासी खतौली अपनी डीबीबीएल बन्दूक से स्वयं ही दुर्घटनावश गोली चलने से घायल हो गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुच कर बन्दूक को कब्जे में लेकर ,घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल •ोजा गया, घायल की हालत गम्•ाीर है जिसे मेरठ  के लिये रेफर कर दिया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 02 दिसम्बर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 02 दिसम्बर 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - मार्ग शीर्ष मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक*)

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - त्रयोदशी रात्रि 08:26 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

⛅ *नक्षत्र - स्वाती शाम 04:28 तक तत्पश्चात विशाखा*

⛅ *योग - शोभन शाम 05:00 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 01:50 से शाम 03:12 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 07:01* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:54*

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि*

💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *ससुराल में तकलीफ़ हो तो* 🌷

👩🏻 *सुहागन देवियाँ को अगर ससुराल में बहुत कष्ट है .... अपनी शुभ मनोकामनाएं पूरी न होने की पीड़ा है उनके लिए महर्षि अंगीरा के बताये अनुसार मार्गशीर्ष कृष्ण अमावस्या ( इस 04 दिसम्बर 2021 शनिवार को ) माँ पार्वती का स्मरण करते हुए उनको मन ही मन प्रणाम करें .... " हे माँ मैं अपने घर में सुख ... शांति ... और समृद्धि की वृद्धि हेतु ये व्रत कर रही हूँ "... सुबह ये संकल्प करें और ११ मंत्र से माँ पार्वती को प्रणाम करें ....*

🌷 *ॐ पार्वतये नमः* 

🌷 *ॐ हेमवत्ये नमः* 

🌷 *ॐ अम्बिकाय नमः* 

🌷 *ॐ गिरीश वल्लभाय नमः*

🌷 *ॐ गंभीर नाभ्ये नमः*

🌷 *ॐ अपर्नाये नमः* 

🌷 *ॐ महादेव्यै नमः*

🌷 *ॐ कंठ गामिन्ये नमः*

🌷 *ॐ क्षण मुखाये नमः*

🌷 *ॐ लोक मोहिन्ये नमः* 

🌷 *ॐ मेनका कुक्षी रत्नाये नमः*

🙏🏻 *फिर भगवान गणपतिजी और कार्तिक स्वामी को मन ही मन प्रणाम कर दें ... हो सके तो ८ बत्ती वाला दीपक जलाएं .... और रात भर वो दीपक जलता रहे सुबह भले विसर्जन हो जाए ।*

🙏🏻 *

       🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷

 ➡ *04 दिसम्बर, शनिवार को अमावस्या है ।*

🏡 *घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।*

      🙏🏻 *

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अमावस्या* 🌷

🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞जो लोग गरीबी से छुटकारा पाना चाहते हैं उन्हें आज के दिन अपने पर्स या तिजोरी में केले के पेड़ की जड़ रखनी चाहिए। इससे विष्णु भगवान की आप पर कृपा होगी। 


 अगर आप इंटरव्यू में जा रहे हैं या किसी महत्वपूर्ण काम के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं तो गुरुवार को अपनी जेब में पीला रुमाल अवश्य रखें


🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷

🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*

🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गुगल, ७. गुड़, ८. देशी कपूर, गौ चंदन या कण्डा।*

🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*

🔥 *आहुति मंत्र* 🔥

🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*

🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*

🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*

🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*

🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*


📖 *

📒 **

       🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🌻🍀🌺🙏🏻पंचक काल,

.

. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश

प्रदोष


02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

पूर्णिमा

18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार


दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92



 

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि के लिए रहेगा, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न होंगे। यदि आज आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसमें सावधानी बरतें, नहीं तो आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज अचानक से अपने पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी देखकर आप कुछ मानसिक तनाव व दबाव महसूस करेंगे, जिसके कारण आप परेशान भी रहेंगे। आज आपके व्यवसाय में आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको उनसे बच कर रहना होगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आज आप कोई निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए रुक जाएं, नहीं तो उसमें आपको जोखिम उठाना पड़ सकता है। आज यदि आपको अपना कोई पुराना मित्र मिले, तो आपको उसमें अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है। आज आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो वह आपके लिए उत्तम रहेगा।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके मन को संतोष देने वाला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से कोई उपहार व सम्मान प्राप्त हो सकता है, जिससे उनके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आप किसी कार्य के संपन्न होने से प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। यदि आज आप अपने भविष्य की कुछ योजनाओं में निवेश करेंगे, तो वह योजनाएं भविष्य में आपको भरपूर लाभ देंगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन नौकरीपेशा जातकों की पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको अपने अधिकारियों द्वारा कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा और उनका कार्य करने में भी खूब मन लगेगा। संतान पक्ष की ओर से भी आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जो उनकी खुशी में चार चांद लगाएगे। यदि परिवार में लंबे समय से कोई कलह पैर पसारे हुए थे, तो आज वह समाप्त हो सकती है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आप सुबह से ही अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी कार्यों को करने के लिए तत्पर रहेंगे और उन्हें काफी हद तक पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आप दूसरों की भलाई के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन इसमें आपको ध्यान देना होगा कहीं लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझें। यदि ऐसा हो, तो पीछे रहना ही बेहतर होगा। साझेदारी में यदि आपने यदि किसी व्यवसाय को किया हुआ है, तो वह आज आपको उत्तम लाभ दे सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यदि आपके व्यवसाय की कुछ बातों को आज आप गोपनीय रखेंगे, तो वह आपको लाभ दे सकेंगे।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें गिरावट आ सकती है और अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। यदि पहले से आपको कोई रोग था, तो उसके कष्टों में वृद्धि हुई होगी,इसलिए डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आपको कुछ अनावश्यक व्यय का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा विवाद चल रहा था, तो वह भी आज सुलझ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं, उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी व उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आज आपको शासन व सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। आज आपकी माताजी को कोई रोग अपनी चपेट में ले सकता है, इसलिए सावधान रहें।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में आपको अपनी योग्यता बढ़ाने से सफलता अवश्य मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने किसी अधिकारी से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए पूरा फोकस अपने कार्य पर ही रखें। आज आपको व्यापार के लिए अकास्मात किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए कोई निर्णय लेने से पहले अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको उसके के लिए पछताना पड़ सकता है। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आज आप किसी को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दे, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। प्रेम जीवनजी रहे लोगों में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थी आज कुछ भविष्य की रणनीति बनाएंगे, जिससे वह अपनी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अपने कार्य क्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वह उसे धैर्य व साहस से ठीक करने में भी सफल रहेंगे, जो लोग किसी नए व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं,तो उनके लिए आज दिन बिल्कुल बेहतर नहीं है, इसलिए कुछ समय के लिए रुक जाएं। सायंकाल का समय आज आप अपने भाइयों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आपकी बहन के विवाह में कुछ बाधाएं आ रही थी, तो आज वह किसी परिजन की मदद से समाप्त होती दिख रही हैं, जिसके कारण विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। यदि ससुराल पक्ष से आपने किसी व्यक्ति से कुछ धन उधार लिया हुआ था, तो आज आप उसे चुकाने में भी सफल रहेंगे, जिसके कारण आपको अपने सिर पर बोझ भी कम लगेगा। आज आपको अपने बिजनेस का कोई भी सौदा किसी दूसरे के बहकावे में आकर नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह भविष्य में आपके लिए कोई नुकसान करवा सकता है।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। आज उनको मन मुताबिक परिणाम सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करने में व्यतीत करेंगे, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आज आपकी अपने जीवनसाथी से किसी बात पर कोई बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि कुछ समय पहले आपने अपने व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं को लांच किया था, तो वह आपको मन मुताबिक लाभ देंगी

बुधवार, 1 दिसंबर 2021

शुगर से लेकर दर्द तक मेथी के फायदे जानकर चौंक जाएंगे

*मेथी का लेटिन नाम ट्राईगोनेला* फोईनम-ग्रेइकम है।

भारत में उगाये जाने वाले बीज मसालों में मेथी (ट्राइगोनेला फोइनम ग्रेइकम ली) का मुख्य स्थान है। इसके बीज का प्रयोग मसाला व छौंकन (स्पाइस व कॉनडिमेन्ट) के रूप में किया जाता है।

25 ग्राम मेथी आधा गिलास पानी में भिगोयें, 12 घण्टे बाद मेथी को छानकर अंकुरित करके खायें और पानी को गर्म करके पियें। यह मेथी का श्रेष्ठतम उपयोग है। खाने के 10 मिनट पूर्व मेथी के चूर्ण की फंकी ले। दानामेथी या मेथी के हरे पत्तों का गुण समान है। इनमें से कोई भी प्रयोग कर सकते हैं।

 *सावधानी* -

जिनकी प्रकृति गर्म हो, गर्म चीजें सहन नहीं हों, शरीर के किसी भी अंग से रक्त गिरता हो, जैसे-रक्तस्रावी बवासीर, नकसीर, पेशाब में रक्त आना, मासिक-धर्म में अधिक रक्त आना और कई दिनों तक आते रहना, उन्हें तेज गर्मी के मौसम में मेथी का प्रयोग कम और सावधानी से करना चाहिए। मेथी का प्रभाव गर्म होता है। अतः इसे सर्दी के मौसम में सेवन करना अधिक लाभदायक है।

मधुमेह में दो चम्मच कूटी हुई दानामेथी और एक चम्मच सौंफ रात को 200 ग्राम पानी में भिगोकर प्रातः पानी छानकर कर पियें। इस विधि से गर्म प्रकृति के रोगी मेथी का सेवन करें।

 *सर्वगुणसम्पन्न* -

मेथीदाना का प्रतिदिन सेवन करने वाले व्यक्ति के पास निम्न रोग कभी नहीं आयेंगे। इस हेतु नित्य दो चम्मच मेथी और बूरा की फंकी लें।

लकवा, पोलियो, हृदय रोग, निम्न एवं उच्च रक्तचाप, मधुमेह, शुगर, गठियाबाय, साँस की बीमारी, हड्डी का बुखार, बवासीर एवं जोड़ों का दर्द इत्यादि। इसके प्रयोग का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता तथा परहेज भी कोई नहीं है। मेथीदाना के सेवन से नस-नाड़ियों का अवरोध दूर हो जाता है। (2) तीन चम्मच दानामेथी को दो कप पानी में दोपहर में भिगो दें। रात को इसी पानी में उबालकर एक कप पानी रहने पर छानकर स्वादानुसार शहद मिलाकर सोते समय नित्य कुछ सप्ताह पीते रहें। इससे कफ, दमा, फेफड़े के रोग, टी.बी., शराब पीने के दुष्प्रभाव, यकृत सिकुड़ना, कुपोषण, गठिया, आमवात, जलोदर, पीलिया, रक्ताल्पता (एनीमिया), कमर-दर्द, अनियमित माहवारी आदि में लाभ होता है।

 *कोलेस्टॉल* -

मेथी अच्छे कोलेस्टॉल ’एचडीएल’ में बिना किसी प्रकार का परिवर्तन किये सीरम टोटल कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल/वीएलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लाइसेराइड को कम करती है। मेथी में पाया जाने वाला डायस्जेनिम रसायन कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में उपयोगी है। इस तरह यह हृदयरोगियों का प्रिय खाद्य है। मेथी की सब्जी बनाकर खाते रहना चाहिये।

 *अनिद्रा* -

दानामेथी का एक इंच मोटा तकिया बनवाकर अपने तकिये पर यह तकिया रखें। इसे सिर के नीचे लगाकर सोयें। गहरी निद्रा आयेगी।

 *घुटनों का दर्द-* 

(1) हल्दी, गुड़, पिसी दानामेथी पानी की समान मात्रा में मिलाकर गर्म करके इनका लेप गर्म-गर्म रात को घुटनों पर करें। पट्टी बाँधकर रात को बँधी रहने दें। सुबह पट्टी खोलें। (2) पिसी दानामेथी एक चम्मच खाली पेट गुनगुने पानी के साथ नियमित लें। लाभ होगा। (3) मेथी के लड्डू खाने से जोड़ों का दर्द, हाथ-पैरों के दर्द में लाभ होता है।

 *आमवात* -

(1) एक गिलास पानी में तीन चम्मच दानामेथी रात को भिगो दें। प्रातः इसे तेज उबालकर, छानकर पानी पियें। इससे आँव बाहर निकल जायेगी और आमवात (जोड़ों के दर्द) में लाभ होगा। (2) एक चम्मच दानामेथी की फंकी गर्म दूध से लेने से पेट की चिकनाई साफ होकर वायु का प्रकोप कम होता है।

 *खाँसी* -

दो चम्मच दानामेथी दो कप पानी में उबालकर, पानी छानकर उसमें चार चम्मच शहद मिलाकर पीने से बलगम वाली खाँसी में लाभ होता है।

 *ज्वर* -

ज्वर तेज 1020 से अधिक हो तो तीन चम्मच दानामेथी दो कप पानी में उबालें। आधा पानी रहने पर छानकर नित्य तीन बार पियें। तेज ज्वर ठीक हो जायेगा। यह मेथी की चाय ज्वर को कम कर देती है।

 *हड्डी टूटना* , 

वात-मेथीदाना में हमारे शरीर के अंदर के किसी भी भाग की टटी हुई हड्डी तक को जोड़ने की सामर्थ्य है। यह हाथ-पैर के एक-एक जोड़ के दर्द को ठीक कर देती है। दानामेथी पीसकर आटे में डालकर हलवा बनाकर खायें। फंकी भी ले सकते

 *चोट* -

मेथी के पत्तों की पुल्टिस बाँधने से चोट की सूजन मिट जाती है। मेथी ज्वर दूर करती है। बालों को सफेद होने से रोकती है। कब्ज हो तो मेथी के पत्तों की सब्जी खायें।

 *बहुमूत्र* -

दानामेथी व हल्दी समान मात्रा में पीसकर दो-दो चम्मच दो बार फंकी लेने से लाभ होता है।

 *मधुमेह* -

(1) दानामेथी के सेवन से मधुमेह ठीक हो जाता है। इसके सेवन की मात्रा 25 से 100 ग्राम तक प्रति खुराक है। इसे किसी भी तरह सब्जी बनाकर, पीसकर आटे में मिलाकर रोटी बनाकर, दानों की फंकी किसी भी तरह ले सकते हैं। मेथी रेशेदार भोज्य पदार्थ है। चार चम्मच दानामेथी की नित्य तीन बार फंकी लेने से रक्त में ग्लूकोज की बढ़ी मात्रा पर नियंत्रण हो जाता है। यदि मधुमेह की कोई औषधि ली जा रही हो तो उसके साथ दानामेथी लेने से शीघ्र लाभ होगा।

 *दर्द* 

-दानामेथी 20 ग्राम, हल्दी, सोंठ 10-10 ग्राम मिलाकर एक-एक चम्म। सुबह-शाम पानी के साथ लेने से दर्द में लाभ होता है।

 *आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे अनंत शिखर सद्गुरु औषधालय साकेत पुरी कॉलोनी देवकाली बाईपास अयोध्या मिलने का समय प्रातः 9:00 से 2:00 तक शाम 5:00 से_ 8:00 बृहस्पतिवार 10:00 से 2:00*9455831300,9670108000**

गुप्ता रिसोर्ट के कर्मचारी की मौत पर लगाया हाईवे पर जाम


मंसूरपुर ।थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा निवासी रिसोर्ट कर्मचारी की पुरकाजी क्षेत्र में हादसे में मौत पर ग्रामीणों ने शव को गुप्ता रिसोर्ट के सामने रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। बाद में गुप्ता रिसोर्ट के प्रबंधन ने मुआवजे का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।

बताया गया है कि जड़ौदा निवासी कल्लू उर्फ शिवकुमार गुप्ता रिसोर्ट की पुरकाजी शाखा में नौकरी करता था। मंगलवार देर रात पुरकाजी क्षेत्र में हुए हादसे में उसकी मौत हो गई थी। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बुधवार शाम परिजन व ग्रामीण शव को लेकर हाईवे स्थित गुप्ता रिसोर्ट पर लेकर पहुंच गए और मुआवजे की मांग करते हुए हाइवे पर जाम लगा दिया। राष्ट्रीय लोकदल के स्थानीय पदाधिकारी भी उनके साथ जाम में शामिल हो गए। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल आनंददेव मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण पुलिस की बात नहीं मानी। उसके बाद गुप्ता रिसोर्ट प्रबंधन व परिजनों के बीच वार्ता हुई। गुप्ता रिसोर्ट प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को ढाई लाख रुपए का मुआवजा देने का आश्वासन देकर शांत कर दिया।


हत्या के आरोप में छह साल की सजा

मुज़फ्फरनगर। गत 10 अगस्त 2014 को थाना भौराकलां के ग्राम चुनसा में अपने खेत मे बिजली का करेंट दौड़ाने के मामले में गेर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी प्रमोद कुमार को 6  वर्ष की सज़ा व 20 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया है। मामले की सुनवाई ए डी जे 14 संदीप गुप्ता की कोर्ट में हुई अभियोजन की ओर से ऐ डी जी सी अमित त्यागी ने पैरवी की

अभियोजन की कहानी के अनुसार गत 10 अगस्त 2014 को थाना भौराकलां के ग्राम चुनसा में आरोपी प्रोमोद कुमार ने अपने नलकूप की नाली में विद्युत के तार से करंट छोड रखा था। 


वादी सन्नी मालिक के पिता सोमपाल अपने खेत मे जारहे थे वह बिजली के करेंट के चपेट में आ गये। जिनकी घटना स्थल पर ही मौत होगई घटना के संबंद में खेत के मालिक प्रमोद कुमार के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था। 

मुजफ्फरनगर में भीषण हादसों में कई घायल

 





मुजफ्फरनगर। बारातियों से भरी बस का स्टेयरिंग फेल हो जाने से अनियंत्रित होकर गन्ने के ट्राले से बस की टक्कर हो गई। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार मीरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारातियों से भरी बस का स्टेरिंग फेल हो जाने से बस गन्ने के ट्रोले से टकरा गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग हादसे को देखकर सहम गए। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को पुलिस ने अस्पताल में कराया।

वहीं दूसरी ओर जानसठ थाना क्षेत्र में ट्रक और कार की भिड़ंत में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

मनचले की सरेआम धुनाई का वीडियो वायरल


शामली। शामली के कांधला में मनचले की लाइव धुनाई का वीडियो वायरल हो रहा है। 

कांधला में कॉलेज से घर लौट रही छात्रा के साथ मनचले ने छेड़छाड़ की थी। छेड़छाड़ करने पर मनचले की लोगों ने पकड़कर धुनाई की। इसके बाद मनचले की धुनाई का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि उक्त मनचला काफी दिनों से छात्रा का पीछा कर रहा था।

मुजफ्फरनगर में गुड़ व्यापारी से 1.5 लाख की लूट से हड़कंप

 


मुजफ्फरनगर। गुड व्यापारी से लूट के बाद हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी ।

मिली जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुड़ व्यापारी मुकेश जैन से लगभग डेढ़ लाख रुपए की लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू की पुलिस पीड़ित द्वारा तहरीर का इंतजार कर रही है।

Featured Post

मुजफ्फरनगर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने नई जीएसटी नीति को लेकर व्यापारियों को डोर टू डोर किया जागरूक

*“जीएसटी घटा – व्यापार खिला”* मुजफ्फरनगर, नई मंडी स्थित बिंदल बाजार में आज “जीएसटी बचत उत्सव” के अवसर पर विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्र...