गुरुवार, 2 दिसंबर 2021

भाजपाई हुए सहारनपुर रवाना

 



मुजफ्फरनगर।भारतीय जनता पार्टी के नई मंडी मंडल के कार्यकर्ता सहारनपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के शिलान्यास एवं जनसभा में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक कंसल वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बाटला, जिला मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, नई मंडी मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, अमिता चौधरी, पंकज शर्मा शुभम भारद्वाज, नवनीत गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता रवाना हुए। वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत सदस्य श्रीभगवान शर्मा के नेतृत्व में भी पुरकाजी विधानसभा एवं सरवट मंडल से कई कार्यकर्ता सहारनपुर में होने वाली जनसभा के लिए रवाना हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

हाथियों ने हरिद्वार में मचाया हड़कंप

हरिद्वार। शहर में लक्सर रोड जगजीत पुर के रिहायशी इलाके में हाथियों का झुंड नजर आया तो दहशत फैल गई। हालांकि बिना कोई नुकसान किए हाथी वापस लौट...