गुरुवार, 11 नवंबर 2021

सभासदों से पंगा, चेयरमैन ने दिए बोर्ड बैठक बुलाने के निर्देश


मुजफ्फरनगर । नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार के साथ हुए पंगे के बीच पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा अधिशासी अधिकारी  हेमराज सिंह को दिए निर्देश देते हुए कहा कि 2 दिन में विशेष बोर्ड बैठक हेतु एजेंडे का प्रस्ताव यथाशीघ्र प्रस्तुत करें।

सभासद प्रवीण पीटर और विपुल भटनागर के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर सभासद नाराज हैं। उन्होंने पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल को ज्ञापन देकर बोर्ड बैठक बुलाने की मांग की थी। इसके बाद पालिकाध्यक्ष ने ईओ को बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं। इसमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी के स्थानांतरण को लेकर प्रस्ताव पास किए जाने की उम्मीद है।

कांग्रेसी चोला बदलने का हरेंद्र व पंकज ने दिखाया दम


मुजफ्फरनगर । पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और पूर्व विधायक पंकज मलिक ने कांग्रेसी चोला बदलने के बाद पूरे दम खम से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का अपने निवास पर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री राजकुमार यादव समेत तमाम नेता मौजूद रहे। सपा के रंग में रंगे उनके आवास पर ढोल की थाप और पुष्प वर्षा के साथ टिकट की दावेदारी मजबूत कर ली गई ।

महानगर समाजवादी पार्टी की और से महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एड के द्वारा स्मृति चिन्ह राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री अखिलेश यादव को भेंट किया। पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने भी प्रतीक चिह्न भेंट किया। सौरभ  स्वरूप बंटी ने भी अखिलेश यादव का स्वागत किया। 


प्रजापति समाज द्वारा  स्वागत और भगवान दक्ष प्रजापति का चित्र और तलवार भेंट कर सम्मान किया सत्यवीर सिंह प्रजापति पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश एवं विशेष आमंत्रित सदस्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश एवं संजीव प्रजापति राष्ट्रीय सचिव समाजवादी लोहिया वाहिनी रमेश प्रजापति राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी फौजी श्याम पाल प्रजापतिआदि आदि सहित राकेश प्रजापति राष्ट्रीय सचिव यूजनसभा अमित प्रजापति पूर्व प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उप्र आदि मौजूद रहे बाबूराम प्रजापति, सचिन प्रजापति, फौजी श्याम पाल प्रजापति आदि समाजवादी पार्टी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

शहर कोतवाल और दरोगा सस्पेंड


 शामली। शहर कोतवाल पंकज त्यागी और दरोगा एनके वर्मा सस्पेंड कर दिए गए हैं। 

सूत्रों के अनुसार गलत मुकदमा दर्ज करने के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने भी पुलिस को फ़टकार लगाई थी।इसके बाद एसपी शामली सुकुर्ति माधव ने सस्पेंसन की कार्रवाई की।

पिता की हत्या में पुत्र और उसके साथी को गिरफ्तार किया

 


मुजफ्फरनगर। पिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक युवक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के अनुसार तीन नवंबर को हिमाशु पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम पचैण्डा के ईख के खेत मे स्थित कुए के अन्दर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने पर थाना नई मण्डी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला पंजीकृत कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के प्रयास आरम्भ कर दिये। अज्ञात शव की पहचान परवेन्द्र पंवार पुत्र धर्मपाल नि0 भावसी थाना कांधला जनपद शामली हाल पता शान्ति नगर थाना नई मण्डी के रुप में हुई। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा शांति नगर से दो हत्या अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त कार्तिक पुत्र परवेन्द्र नि. शांति नगर थाना नई मंडी व निशान्त पुत्र विश्वास निवासी आदर्श कालोनी थाना नई मंडी हैं। उससे नाजायज चाकू व आला कत्ल गमझा बरामद किया गया। 

 पूछताछ में अभियुक्त कार्तिक ने बताया कि परवेन्द्र पवार मेरे पिता थे, अक्सर घर में शराब पीकर लडाई झगडा करते रहते थे। इस पर हमने कई बार समझया तथा नशा मुक्ति केन्द्र भी लेकर गये थे, लेकिन वहा से भी भाग गये। इस पर मैने आपने दोस्त निशांत की सहायता से अपने पिता परवेन्द्र पवार को गला घोंटकर मार दिया।

अखिलेश यादव ने किए चंदन सिंह चौहान की स्वर्गीय दादी को श्रद्धा सुमन अर्पित


 मुजफ्फरनगर । अपने नगर के दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव वरिष्ठ युवा नेता चंदन सिंह चौहान के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने उनकी स्वर्गीय दादी एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री बाबू नारायण सिंह की पत्नी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, गौरव स्वरूप, सहारनपुर के जिला अध्यक्ष रूद्र सेन, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सचिन त्यागी, पूर्व महानगर अध्यक्ष राशिद सिद्दीकी, पूर्व विधायक अनिल कुमार संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।


मेरठ में खेल विश्वविद्यालय पर जल्द काम शुरू होगा: योगी आदित्यनाथ

 



मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ को खेलों की नगरी बताते हुए कहा कि मेरठ के सलावा में जल्द खेल विवि पर काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री में कहा खिलाड़ी देश के लिए खेलता है। उनका सम्मान किया जाना चाहिए। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कृषि विवि मेरठ में ओलंपिक और पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में कई घोषणाए कीं। सीएम योगी ने सम्मान समारोह में मेडल जीतने वाले 17 खिलाड़ियों को मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में 31 करोड़ रुपये देकर सम्मनित किया। मुख्यमंत्री ने मेडल विजेताओं के कोच को 10-10 लाख रुपए देने की घोषणा की। सम्मान समारोह में शामिल होने प्रदेश के तमाम जिलों से कुल 933 पैरा खिलाड़ी बुधवार को ही मेरठ पहुंच गए थे, जिनमें 840 पुरूष और 93 महिला थीं। जबकि 44 खिलाड़ी ऐसे थे जिनके लिए कार्यक्रम स्थल पर विशेष रूप से व्हील चेयर की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।

सीएम योगी ने कहा कि खेल हो या अन्य कोई काम अगर अच्छा किया जाएगा तो उनकी सरकार उसे सम्मानित करने में देर नहीं करेगी। नोएडा के जिला मजिस्ट्रेट सुहास एल वाई की कोरोना प्रबंधन की सराहना करते हुए घोषणा की कि राज्य सरकार ने सुहास को पांच वेतन वृद्धि दी है, जो एक रिकॉर्ड है। वहीं, प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि गत 73 वर्षों से पैरा खिलाड़ियों की मांग लंबित थी कि उन्हें भी अन्य खिलाड़ियों की तरह मान सम्मान मिलना चाहिए, इसे पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुश्ती एकेडमी की स्थापना की गई। इसके अलावा तमाम 75 जिलों में खेल आधारभूत संरचना की व्यवस्था भी की गई है और अनुदान की धनराशि पांच लाख से बढा कर 25 लाख कर दी गई है।

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कभी खिलाड़ियों का सम्मान नही हुआ। आज दूसरे प्रदेशों के खिलाड़ियों का सम्मान किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश भी आगे खेलो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सलावा गांव में खेल विवि देने की घोषणा की गई है। बहुत जल्द इस पर कार्य शुरू होगा। कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश हरियाणा की टक्कर देगा।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल व अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

हथियार तस्करी करने वाला गिरोह पकड़ा


मुजफ्फरनगर । आज थाना नई मंडी प्रभारी पंकज पंत व उनकी टीम ने चार शस्त्र तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शस्त्र भी बरामद किए हैं।

थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चांदपुर मोड पर बने प्रतिक्षालय से 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया पकड़े गये अभियुक्तों का नाम आबिद पुत्र बजीर निवासी अम्बाबिहार थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर व गौरव पुत्र परमबीर निवासी ग्राम बेलडा थाना भोपा जनपद मु0नगर व शकील पुत्र शेरअली निवासी ग्राम सुजडू थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर व सतनाम पुत्र लाभ सिह निवासी नंगला बुजुर्ग थाना भोपा जनपद मु0नगर बताये जा रहें हैं।जिनके कब्जे से 

पुलिस ने 03 पिस्टल मय 10 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 01 तमंचा 315 बोर व 25 जिन्दा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया हैं।

भाजपा सदस्यता अभियान को गति देगी


मुजफ्फरनगर। गाँधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर एक बैठक आयोजित हुई। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को गति देने के लिए कहा गया। 

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा  सतेन्द्र सिसौदिया  रहे । बैठक का शुभारम्भ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

बैठक में जिला पदाधिकारी, समस्त मोर्चों पदाधिकारी, प्रकोष्ठ व विभाग के जिला संयोजक व सह संयोजक उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया जी ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान व मतदाता पुनरीक्षण अभियान को गतिशील बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक शक्ति केन्द्र व बूथ स्तर पर घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता हेतु सभी को साथ लेकर अधिक से अधिक सदस्य एवं मतदाता बनाने का कार्य गम्भीरता से करें प्रत्येक बूथ पर 200 नये सदस्य बनाना आवश्यक है।

बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ता परिश्रम व लगन के साथ प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक सदस्य व मतदाता बनाने के कार्य में जुट जायें।

बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सुषमा पुण्डीर, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल नितिन मलिक, राजीव सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान जिला संयोजक शरद शर्मा, जिला मंत्री एवं मतदाता सूची अभियान जिला संयोजक सुधीर खटीक, वैभव त्यागी, सचिन सिंघल, साधना सिंघल, सुनील दर्शन, रेणु गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक काकरान, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अमित सिंह रावल, जिलाध्यक्ष अनुसूचित •मोर्चा राजकुमार सिद्धार्थ, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मौ० सलीम, मनोज पांचाल, जयकरण, तरूण त्यागी, रहतु प्रधान, रविश अंसारी, प्रियांशु जैन, रजत त्यागी, श्याम रहेजा, आशुतोष शर्मा, विजय वर्मा, अमित जौहरी, नीरज गौतम, एड गोपाल महेश्वरी प्रवीण जैन, सुरेन्द्र अग्रवाल, संदीप शर्मा, बबलू धनकर, ब्रजपाल सहरावत, कुलदीप कोरी, धमेन्द्र तायल, धमेन्द्र शर्मा, विशाल गर्ग, कंवरपाल वर्मा, विपुल शर्मा, हरपाल सिंह महार, रविकांत शर्मा, उत्कर्ष त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अखिलेश यादव ने महंगाई और किसानों के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया


मुजफ्फरनगर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर महंगाई और अराजकता बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कश्यप समाज के नेताओं जो 18 मांगे रखी हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने महंगाई कम करने और बिजली सस्ती करने का वादा किया। उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर भी सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि ठोको नीति चलाने वालों ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था बर्बाद कर दी। फर्रुखाबाद जेल में कैदियों ने पुलिस को ठोक दिया।

बुढ़ाना में कश्यप महासम्मेलन में उन्होंने कहा कि बहुत से गठबंधन होंगे बहुत से हो चुके। पिछड़े वर्ग ने तन मन से भाजपा को वोट किया लेकिन उनको धोखा हाथ लगा। अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की आय दुगनी नही हुई बल्कि उल्टा आय घट गई, और महंगाई बढ़ गयी है। सरकार ने वादा किया था हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज़ में चलेंगे। तीन कानून किसानों का क्या भला करेंगे, किसानों को बाजार के हाल पर छोड़कर कभी किसानों का भला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री आये थे उनको अपना घोषणा पत्र पढ़ना चाहिए। संकल्प पत्र में 70 लाख नौकरियों का वादा किया था। कश्यप समाज को कितनी नौकरी मिलीं। बाबा मुख्यमंत्री ने कहा था कि नौकरियां बहुत हैं लेकिन हमारे युवाओं में टेलेंट नही है। अखिलेश ने कहा कि पुलिस की पिटाई से एक व्यापारी की मौत हो गई व कल एक नौजवान यूपी पुलिस ने इतना मारा की उसने जेल में ही आत्महत्या कर ली। भाजपा पार्टी के राज में पुलिस कस्टड़ी में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार बेचने वाली है। नोटबन्दी से भ्रष्टाचार खत्म होने वाला था। सरकार बताये कितना भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। 100 नंबर समाजवादी पार्टी की देन है, भाजपा सरकार ने इसको भी 112 में बदल डाला। बस नाम बदले जा रहे हैं, विकास कहीं नही हुआ विकास के नाम पर बस नाम बदले गए। कारोबार हमें जोड़ता है, और ये जोड़ने वाली बात कभी नही करते। सरकार ने गन्ने की कीमत आखरी साल में बढ़ाई, सरकार बताये कौन सी पर्ची पर 340 लिखा हुआ है, कीटनाशक दवाई महँगी हो गयी, बीज महंगे हो गए, खाने पीने की चीज़ें महंगी हो गईं। 


भाजपा के लोग बोलते है हमारे अंदर  परिवारवाद है , लेकिन सबसे ज्यादा तो भाजपा के अंदर परिवारवाद है। अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है। वह सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। कुछ छोटे दलों से उनका गठबंधन हो चुका है। कुछ दलों से पार्टी के गठबंधन की बात चल रही है। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर का नाम लेकर कहा कि गठबंधन की घोषणा के बाद उनके क्षेत्र में भाजपा का रास्ता बंद कर दिया गया है। उन्होंने परिवार वाद के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि सपा का खानदान बहुत बड़ा है। यह सभी जाति वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम सफल रहा है। कश्यप समाज के लोगो के साथ साथ सभी समाज के लोग शामिल हैं। हमारी सरकार में नौकरियां मिलेंगी, महंगाई में कमी आएगी, महंगी बिजली से राहत मिलेगी। बिजली के बिल से करंट लगता है। हमारी सरकार में सिंचाई माफ थी, एम्बुलेंस भी फ्री थी, हम सिंचाई फ्री करेंगे, गरीब नौजवानों का सम्मान होगा। 


बुढाना में आयोजित कार्यक्रम में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली में मंच पर मौजूद सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, सपा एमएलसी व प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डॉक्टर राजपाल कश्यप, पूर्व मंत्री किरण पाल कश्यप, पूर्व मंत्री उमाकिरण, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप, पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव स्वरूप, सचिन अग्रवाल, डा अशोक सिंघल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री महेश बंसल, सपा जिला प्रवक्ता मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा जिला महासचिव जिया चौधरी, सपा नेता सौरभ स्वरूप बंटी, पूर्व प्रत्याशी हाजी लियाकत अली आदि ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मंच पर माला पहनाकर स्वागत किया। 


बलात्कार के आरोपी को 12 वर्ष की सजा व पचास हजार जुर्माना


 मुजफ्फरनगर । 15  वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार के आरोपी ज़ाहिद को 12 वर्ष की सज़ा व 50 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

गत 19 जुलाई 2016 को ग्राम ककरौली से बहकाकर फुसलाकर दिल्ली में एक कमरे में रहकर बालिका के साथ बलात्कार के मामले में आरोपी ज़ाहिद को 12 वर्ष की सज़ा व 50 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया है। मामले की सुनवाई विशेष अदालत पोक्सो के ज़ज़ संजीव कुमार तिवारी की कोर्ट में हुई। अभियोजन की ओर से  विशेष लोक अभियोजक दिनेश शर्मा व मनमोहन वर्मा ने पैरवी की। 

अभियोजन की कहानी के अनुसार गत 19 जुलाई 2016 को ग्राम ककरौली के दो नाबालिग बच्चों द्वारा 15 वर्षीय बालिका को बुलाकर ज़ाहिद के पास ले गए ।  ज़ाहिद पीड़िता को दिल्ली ले गया जहां एक कमरा लेकर उसके साथ बलात्कार किया गया।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...