मंगलवार, 25 मई 2021

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने गोद लिया मखियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र




मुजफ्फरनगर l राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने मखियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लेकर सीएचसी के आधुनिकरण का ऐलान किया है। 

कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशानुसार सदर विधानसभा क्षेत्र के मखियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लिया है। राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने आज सुबह सवेरे पूरे मखियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। सीएमओ महावीर सिंह फौजदार ने मखियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पूरी जानकारी दी। राज्य मंत्री कपिलदेव ने कहा कि किसी तरह की कोई भी जरूरत स्वास्थ्य केंद्र के लिए है हमें बताएं पैसे की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और इसको बिल्कुल हाईटेक बनाया जाएगा। जहां पर ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपना इलाज करा सकेंगे। मंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन की जरूरत है तो आप लोग पाइप लाइन बिछवाये हम प्रबंध करेंगे। सीएमओ ने पूरी जानकारी देते हुए कमियां भी उन्हें बताई और कहा कि आपके सहयोग से सरकार के सहयोग से मखियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र की जनता की की सेवा कर पाएगा। राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मखियाली सीएससी में चल रही वैक्सीनेशन कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया और वेक्सिनेशन लगवा रहे हैं महिला पुरुषों से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को भी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, सीएमओ डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार, एसीएमओ डॉक्टर एसके अग्रवाल एसडीएम सदर दीपक कुमार, सीओ हिमांशु गौरव व सीएससी प्रभारी डॉक्टर महक सिंह मौजूद रहे।

पुरकाज़ी थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह में पत्नी को पति ने मारी गोली, मौत

 मुजफ्फरनगर l पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी l


 मामला पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ी का है जहां पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी l पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया आगे की कार्रवाई शुरू की l

आज का पंचांग एवँ राशिफल 25 मई 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 25 मई 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - चतुर्दशी रात्रि 08:29 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*

⛅ *नक्षत्र - स्वाती सुबह 07:06 तक तत्पश्चात विशाखा*

⛅ *योग - वरीयान् सुबह 07:13 तक तत्पश्चात परिघ*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:55 से शाम 05:34 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 05:58* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:12* 

(जिलेवार सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे अंतर संभव होता है)

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वैशाख पूर्णिमा* 🌷

*हिन्दू धर्म में वैशाख महिने की पूर्णिमा तिथि भी भगवान विष्णु व शक्ति स्वरूपा देवी लक्ष्मी की उपासना के लिए बहुत शुभ बताई गई है। माता लक्ष्मी को सुख-समृद्धि, धन, वैभव और ऐश्वर्य की देवी माना गया है।* 

🙏🏻 *वैशाख पूर्णिमा यानी 26 मई, बुधवार को देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नीचे बताएँ उपाय करना भी शुभ व सुख-ऐश्वर्य देने वाला माना गया है-*

 🙏🏻 *- सुबह के साथ ही खासकर शाम के वक्त भी स्नान कर माता लक्ष्मी की प्रतिमा की सामान्य पूजा कर इस मंत्र का जप आर्थिक परेशानियों को दूर करने वाला होगा।* 

 🌹 *- माता लक्ष्मी को लाल चन्दन, लाल अक्षत, लाल वस्त्र, लाल फूल, मौसमी फल, मिठाई अर्पित करें।*

 🍚 *- माता को दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। बाद में देवी लक्ष्मी को इस वैदिक मंत्र स्तुति के उपाय का यथाशक्ति जप करें-*

 🌷 *ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥*

 🔥 *- पूजा और मंत्र जप के बाद घी के दीप से माता लक्ष्मी की आरती करें।*

 🔥 *- आरती के बाद धन प्राप्ति और सुखी जीवन की कामना करते हुए पूजा-आरती में हुई त्रुटियों के लिए क्षमा प्रार्थना करें।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वैशाखी पूनम* 🌷

🙏🏻 *वैशाख मास की पूर्णिमा की कितनी महिमा है !! इस पूर्णिमा को जो गंगा में स्नान करता है , भगवत गीता और विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करता है उसको जो पुण्य होता है उसका वर्णन इस भूलोक और स्वर्गलोक में कोई नहीं कर सकता उतना पुण्य होता है | ये बात स्कन्द पुराण में लिखी हुई है | अगर कोई विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ न कर सके तो अपने गुरु मंत्र की १० माला कर ले अपने नियम से |*

🙏🏻 *- 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *खग्रास एवं खंडग्रास चन्द्रग्रहण (26 मई 2021)* 


            ➡️ *यह चन्द्रग्रहण भारत के पूर्व भाग के कुछ क्षेत्रों में खंडग्रास दिखेगा । जहाँ दिखेगा वहाँ के चन्द्रोदय से ग्रहण-मोक्ष (भारत में शाम 6:23) तक का समय पुण्यकाल है । इसके अलावा दक्षिण-पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका का अधिकांश भाग, दक्षिण अमेरिका तथा प्रशांत, अटलांटिका एवं हिन्द महासागर में दिखेगा । जहाँ दिखेगा वहाँ नियम पालनीय हैं ।* 

 *🌍भारत के पूर्व भाग के कुछ प्रमुख स्थानों के चन्द्रोदय के समय* 

 *🏘️स्थान ⏰चन्द्रोदय-समय* 

कोलकाता शाम 6:15

गुवाहाटी शाम 6:08

जोरहाट (असम) शाम 5:59

डिब्रुगढ़ शाम 5:58

सिलचर (असम) शाम 6:00

शिलाँग शाम 6:06

डिमापुर (नागालैंड) शाम 5:59

तेजू (अरुणाचल प्रदेश) शाम 5:53

ईटानगर शाम 6:02

अगरतला शाम 6:06

इम्फाल शाम 5:56

🙏🏻


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक


: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी


06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार में अकारण व्यवधान आने से धन के मार्ग प्रभावित होंगे। विद्यार्थियों को आज अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी सफलता मिलती दिख रही है। आज आपको अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है, जिससे आपको लाभ भी होगा। आज आपको अपने घर या व्यापार में निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। आज आपको अपने व्यापार के लिए कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका उत्साह भी बढ़ेगा। नौकरी में आज आपको तरक्की करते देख आपके शत्रु परेशान रहेंगे और वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

वृष 

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज आपको गलत तरीके से धन नहीं कमाना है यानी किसी के दिल को दुखाकर कोई पैसा नहीं कमाना है। आज आप अपने किसी कार्य से अधिक खुश और सफलता पाएंगे, तो इससे आपके सभी कार्य बन सकते हैं। आज आपकी अपने पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी और आपको कोई आवश्यक सूचना भी प्राप्त होगी। सायंकाल का समय आप अपने भाई से कुछ बातों पर विचार विमर्श कर सकते हैं। संतान को उत्तम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता रहेगी।


मिथुन

आज का दिन आपके लिए कुछ विषम परिस्थितियां पैदा करेगा। पारिवारिक परेशानी आज सिर उठा सकती हैं, जिसके लिए आप परेशान रहेंगे और कुछ तनाव भी महसूस करेंगे। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें. क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है, नही तो रिश्तों में दरार भी पड़ सकती है। परिवार की समस्याओं के संबंध में कोई गलत निर्णय लेना आज कठिन होगा। आपके कार्यकाल में आज आपके द्वारा किए गए कार्यो का विरोध हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका मान सम्मान बढ़ता देख रहा है। आज यदि आपने लंबे समय से अपने कार्यों को रोका हुआ है, तो आज आपको उन्हें पूरा करना पड़ सकता है।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए कुछ मिला जुला रहेगा। आप अपने व्यवहार में अधिक परिश्रम के बाद भी वांछित लाभ हीगा जिससे आप परेशान नजर आएंगे। मानसिक परेशानी के चलते आप कुंठाग्रस्त रहेंगे, तनाव आप पर हावी रहेगा। आपको सुख-दुख को समान समझकर सब कुछ अपने भाग्य पर छोड़ना होगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए पास व दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको सतर्क रहना होगा। आज किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि आज आपके परिवार के सदस्य आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, जिनको आप सोच समझकर पूरा करें, नहीं तो भविष्य में आपको आर्थिक संकट परेशान कर सकता है। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों के आज विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज आपके सभी कार्य सहज व समय से पूरे होंगे, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। अपने किसी मित्र की सहायता के लिए भी आज कुछ धन व्यय करेंगे

कन्या 

आज का दिन आपके लिए सम्मान प्राप्ति का रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों की ख्याति आज चारों ओर फैलेगी, जिससे उनकी जनसभा में भी बढ़ोतरी होगी। संतान के प्रति आजा थोड़ा चिंतित नजर आएंगे। यदि समझदारी से काम लेंगे, तो सभी समस्याएं समय से समाप्त हो जाएंगी। आज आपके लिए शुभ समाचारों का आना जाना लगा रहेगा, इसलिए आज वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो और आप अपने रुके हुए कार्यों को भी पूरा कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

तुला

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में आज आप के धाक जमी रहेगी व एक के बाद एक मामले आंसानी से सुलझते चले जाएंगे। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा, इसलिए आपको समय के साथ चलना होगा, तभी आप उन्नति कर पाएंगे। यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा है, तो उसमें आज उस कष्ट में आज वृद्धि हो सकती हैं। सायंकाल के समय आज आपका आपके माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा और कभी कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है, इसलिए उनकी बात सुनें और समझें।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। पड़ोसियों के कारण आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपको उनके साथ मधुर व्यवहार रखना होगा। आज आपको कुछ मानसिक उलझनों के कारण सिरदर्द की समस्या बनी रहेगी, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप व्यस्तता के बीच अपने दांपत्य जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। संतान की शिक्षा से संबंधित आज कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको सफलता मिलेगी

धनु

आज का दिन आपके लिए कुछ निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी वाहन संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती हैं, इसलिए यदि आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो उसको कुछ समय के लिए टाल दें। आज आपको पर्याप्त धन संपदा हाथ में होने के बावजूद भी पारिवारिक अशांति परेशान कर सकती हैं क्योंकि परिवार का माहौल तनावपूर्ण रहेगा और मित्रों को सहयोग भी प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

मकर 

आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम से भरा रहेगा। आज आप यदि किसी चल व अचल संपत्ति की खरीद का मन बना रहे हैं, तो उसके वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। आज आप अपने परिवार के तनाव को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। आज व्यापार के लिए सोच समझकर निर्णय लें। सफल होंगे और मित्रों के द्वारा किए जा रहे विरोध में भी कमी आएगी। रोजगार की दिशा में कार्य कर रहे लोगों को आज उत्तम रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने अपने जीवनसाथी को अपने परिवार वालों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं, उसके लिए दिन उत्तम रहेगा

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए कुछ आर्थिक संकट पैदा कर सकता है। आज आप थोड़ा परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर में किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है, इसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आज किसी पर व्यर्थ के तर्क-वितर्क से समय व धन की हानि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार होगा। आज आप किसी से कोई धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें. क्योंकि उसका वापस उतार पाना मुश्किल होगा।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार में कुछ नए नए प्रयोगों से धन कमाएंगे और व्यापार में आज आप कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। जटिलताएं खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूर रहेगी, लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा। आज आपका लंबे समय से रूका हुआ धन आपको प्राप्त होगा, जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34



 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं।

सोमवार, 24 मई 2021

हिसार में मुकदमे वापसी के समझौते पर किसानों का प्रदर्शन खत्म


चंडीगढ़। हिसार में 16 मई को चौधरी देवीलाल संजीवनी अस्पताल के उद्घाटन के दौरान हुई हिंसा के बाद जारी गतिरोध आज किसान संगठनों व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में समाप्त हो गया। वार्ता के सिरे चढऩे के बाद सभी किसानों ने अपने विरोध प्रदर्शन को समाप्त  करने की घोषणा की। इसके बाद विरोध प्रदर्शन में शामिल लोग वापस लौट गए। आज हुई बातचीत में हिसार मंडल के आयुक्त चंद्रशेखर,  पुलिस महानिरीक्षक राकेश आर्य, उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी व डीआईजी बलवान सिंह राणा ने किसान संगठन के 30 सदस्यी प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। 

वार्ता के दौरान कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए बीती 16 मई को चौधरी देवीलाल संजीवनी अस्पताल के उद्घाटन के बाद हुई हिंसा व इसके बाद के घटनाक्रम को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। 

इस दौरान सभी मसलों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई। वार्ता के दौरान 16 मई को किसानों के खिलाफ दर्ज केसों को वापिस लेने के बारे में सहमति बनी। केस वापिस लेने की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। आज के प्रदर्शन में शामिल होने हेतु आते हुए मृतक रामचंद्र खर्ब के आश्रित को डीसी रेट की नौकरी देने पर सहमति बनी। बातचीत के बाद किसान संगठनों के प्रमुख नेताओं ने आज का हिसार का विरोध प्रदर्शन समाप्त करने पर सहमति जाहिर की।                   

प्रशासन की ओर से किसानों से कहा गया कि भविष्य में होने वाले किसी भी विरोध प्रदर्शन के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि आंदोलन शांतिपूर्वक व कानून के दायरे में रहकर हो। इस पर किसान संगठन के प्रतिनिधियों ने विश्वास दिलाया कि वे आगे से प्रशासन के  सरकारी कार्य में बाधा नही डालेंगे, ताकि भविष्य में ऐसी कोई स्तिथि उत्पन्न न हो।

पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल की हुई जीत, नगर स्वास्थ्य अधिकारी का तबादला हुआ निरस्त


मुजफ्फरनगर l पालिकाध्यक्ष के नाराज होने पर सीएमओ ने अपने आदेश तत्काल प्रभाव से बदल दिए है। पालिकाध्यक्ष ने पिछले दिनों कडी नाराजगी जताते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजीव कुमार को नगर पालिका से कार्यमुक्त करने से इंकार कर दिया था। वहीं इस संबंध में सीएमओ से अनुरोध करते हुए पत्र भी लिखा था। सीएमओ ने पालिकाध्यक्ष के पत्र को गंभीरता से लेते हुए कोरोना काल में अपने आदेश को वापस ले लिया है। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के स्थानान्तरण को निरस्त कर दिया है। वहीं नगर पालिका में कार्य करने के निर्देश दिए है।

नगर पालिका में कार्यरत नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजीव कुमार का सीएमओ ने पिछले दिनों नगर पालिका से स्थानान्तरण कर दिया था। कोरोना काल में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के हुए स्थानान्तरण को लेकर पालिकाध्यक्ष ने कडी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि सीएमओ ने बिना सोचे समझे नगर स्वास्थ्य अधिकारी का स्थानान्तरण किया है। जबकि कोरोना काल में शहर को उनकी सख्त आवश्यकता है। उन्होंने कहा था कि कार्यवाहक सीएमओ के कारण स्वास्थ्य विभाग में ही कार्यरत 11 चिकित्सा अधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया था। सीएमओ के आदेश के बाद भी पालिकाध्यक्ष ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पालिका से कार्यमुक्त नहीं किया। उन्होंने इस संबंध में कडी नाराजगी जताते हुए सीएमओ को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि कोरोना काल में शहर को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजीव कुमार की आवश्यकता है। पालिकाध्यक्ष के पत्र को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने स्थानान्तरण के आदेश को निरस्त कर दिया है। डा. संजीव कुमार को नगर पालिका में कार्य करने के निर्देश दिए है।

चर्चित आत्महत्या विडियो मामले में पति गिरफ्तार


 मुजफ्फरनगर । चर्चित आत्महत्या के विडियो मामले में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव दत्तियाना में विवाहिता कोमल ने दहेज को लेकर ससुरालियों के उत्पीड़न से तंग आकर बीते 11 अप्रैल को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसका लाइव वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो में दिख रहा है था कि जब कोमल फांसी लगा रही थी तब ससुराली उसे बचाने के बजाए वीडियो बना रहे थे। विवाहिता की मौत हो जाने के बाद ही उन्होंने दरवाजा तोडकर उतरा। पुलिस ने मृतका के पिता शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव पलडी निवासी अनिल की तहरीर पर पति आशीष, देवर सचिन, ससुर देवेंद्र व सास सावित्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि पति आशीष व देवर सचिन को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नही कर सकी। जिसकी विवेचना सीओ सदर हेमंत कुमार कर रहे है। सोमवार को पुलिस ने डेढ माह बाद मुख्य आरोपी आशीष को रामपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया।

सावधान: शपथ ग्रहण के समय नवनिर्वाचित प्रधान ने नहीं माना पंचायती राज विभाग का यह फरमान, तो चली जाएगी प्रधानी

 लखनऊ l अगर कोई प्रधान या सदस्य शपथ लेने और शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार करता है या अन्य प्रकार से उसे अस्वीकृत करता है तो यह समझा जाएगा कि उसने तत्काल अपना पद रिक्त कर दिया है। पंचायती राज अधिकारियों ने इस संबंध में सोमवार को निर्देश सभी जिलों को भेज दिए हैं। प्रदेश में हुए त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों का आनलाइन शपथ ग्रहण मंगलवार 25 मई से शुरू होकर 26 मई तक चलेगा। सभी जिलों के जिलाधिकारियों की देखरेख में जिला पंचायत राज अधिकारियों ने इस आनलाइन शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली थी।

पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी करते हुए कहा है कि संयुक्त प्रांत पंचायतीराज अधिनियम-1947 की धारा 12 ड. (2) में यह स्पष्ट प्रावधान है कि अगर कोई प्रधान या सदस्य शपथ लेने और शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार करता है या अन्य प्रकार से उसे अस्वीकृत करता है तो यह समझा जाएगा कि उसने तत्काल अपना पद रिक्त कर दिया है। 

शपथ ग्रहण के बाद हस्ताक्षर युक्त शपथ पत्रों की जांच कर के ग्राम प्रधानों के शपथ पत्र जिला पंचायत राज अधिकारी के पास और ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ पत्र खण्ड विकास अधिकारी के पास सुरक्षित रखने के लिए सौंप दिए जाएंगे। इस आनलाइन शपथग्रहण के लिए प्रत्येक जिले के हर ब्लाक को कमाण्ड सेण्टर बनाया गया है, जहां खण्ड विकास अधिकारी इस आनलाइन शपथग्रहण की निगरानी करेंगे। नव निर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पंचायत भवन या सामुदायिक केन्द्र में एकत्रित होंगे। जहां पंचायत सचिव इण्टरनेट कनेक्टिविटी वाले लैपटाप के साथ मौजूद रहेंगे। 

प्रत्येक ब्लाक की कुल पंचायतों को एक निर्धारित संख्या में विभाजित कर दिया गया है और उन्हें पंचायत भवन में आनलाइन शपथ ग्रहण के लिए समय आवंटित कर दिया गया है। दो-दो घण्टे के इस टाईम स्लाट में एक साथ कई ग्राम पंचायतों के नवनिर्वचित प्रतिनिधि पंचायत सचिव की मौजूदगी में आनलाइन शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण करने के बाद यह प्रतिनिधि पहले से मुद्रित करवाये शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे, अपना पूरा नाम लिखेंगे, स्थान का नाम लिखेंगे और तारीख अंकित करें


गे।

मुजफ्फरनगर में नहीं दिखाई देगा चंद्र ग्रहण


मुजफ्फरनगर । 26 मई 2021 को होने वाला चंद्र ग्रहण मुजफ्फरनगर में नहीं दिखाई देगा। 

वेद वेदांग मंदिर समिति रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर द्वारा एक सभा का आयोजन कार्यालय उत्तरी सिविल लाइन पर किया गया सभा में ग्रहण पर विशेष चर्चा हुई। 26 मई को लगने वाला ग्रहण भारत के कुछ स्थानों पर ही दिखाई देगा। 26 मई 2021 को होने वाला ग्रहण दोपहर 3:15 से शाम 6:30 तक  रहेगा। भारत में यह ग्रहण चंद्रोदय होते समय ही शाम को मात्र 18 मिनट तक कुछ भागों में देखा जा सकता है। जैसे अरुणाचल प्रदेश असम नागालैंड मणिपुर मिजोरम त्रिपुरा पश्चिम बंगाल में दिखाई देगा। इस ग्रहण को दक्षिण अमेरिका उत्तरी अमेरिका पेसिफिक सागर हिंद सागर पश्चिम ब्राजील  कनाडा श्रीलंका चीन मंगलिया रूस ऑस्ट्रेलिया आदि देशों में देखा जा सकता है। दिल्ली समेत समस्त उत्तर पश्चिम और मध्य और दक्षिण में ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा। अतः जिन स्थानों पर यह ग्रहण दिखाई देगा उसी स्थान पर सूतक मान्य होगा। मुजफ्फरनगर में ग्रहण नहीं है। सभा में उपस्थित पंडित श्याम शंकर मिश्रा पंडित बृजलाल शास्त्री पंडित पंडित जितेंद्र मिश्रा अनंत लाल द्विवेदी  पंडित कृष्णानंद पंडित संजय मिश्रा पंडित आनंद राज वत्स पंडित मनोज कुमार पंडित पंडित अमित मिश्रा पंडित दया शंकर मिश्रा आदि ब्राह्मण फोन के माध्यम से  उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

 


मुजफ्फरनगर l उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,एव नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा, प्रवीण जैन,गौरव जैन (आईडिया), द्वारा एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को कोविड नियमो का पालन करते हुए दूरी के मानकों के साथ सौंपा गया, जिसमें संगठन द्वारा मांग की गई कि लॉक डाउन शुरू होने से अभी तक दो ट्रेड जिनमें परचून एवं मेडिकल(थोक एव फुटकर) के दुकानदारों को खोलने की अनुमति प्रदान की गई है,प्रदेश सरकार द्वारा लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक कर दी गई है,अतःअन्य ट्रेड जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स,सेनेटरी,कॉस्मेटिक, कपड़ा,जूते,भवन निर्माण सामग्री, मोबाइल,स्टेशनरी,स्पेयर पार्ट्स, सर्राफा,एवं ऑप्टिकल इत्यादि के व्यापार को भी ऑड-इवन के अनुसार खोलने की व्यवस्था बनाई जाए, जिससे मध्यमवर्गीय दुकानदार के सामने आ रही परेशानी जैसे बैंक की किस्त,दुकानों के बिजली बिल,बच्चों की स्कूल फीस,जैसी प्रमुख समस्याओं का कुछ समाधान हो सके एवं उनके यहां जो सेवादार कार्य करते हैं उनकी भी आजीविका ठीक प्रकार से चल सके।।।

जिले में लॉक डाउन का हाल, हमारे सैंया कोतवाल, हम तो खोलेंगे दुकान

 


मुजफ्फरनगर। शहर सहित जिलेभर के दुकानदारों ने लॉकडाउन का खुला उल्लंघन करना शुरू किया हुआ है। उनके लिए यह कहावत सही हो रही है जब सैंया भए कोतवाल अब डर काहे का। जी हां आपको बता दें कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की सरकार सहित जिला प्रशासन द्वारा लागू किए गए कोरोना कर्फ्यू का जमकर उल्लंघन किया जा रहा है। कोई दवा के नाम पर तो कोई दारू के नाम पर यहां तक कि ऑनलाइन सर्विस के नाम पर रेस्टोरेंट में भी जमकर बंदरबांट की जा रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साथ ही नई मंडी थाना क्षेत्र में भी लागू किए गए लॉकडाउन का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के झांसी की रानी स्थित कन्फेक्शनरी की दुकान जमकर खोली जा रही है। वही मीनाक्षी चौक पर स्थित चिकन रेस्टोरेंट की दो दुकानें जमकर लाकडाउन का उल्लंघन कर रही है।

 दूसरी और नई मंडी थाना क्षेत्र में भोपा रोड स्थित लोक डाउन के दौरान पूर्णता प्रतिबंधित भवन निर्माण सामग्री विक्रेता भी खुलेआम उल्लंघन करने पर लगे हुए हैं। शहर भर में लोगों की आवाजाही सुबह से लेकर रात तक चलती रहती है। कई थाना क्षेत्रों में चेकिंग के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। कोई दवाई का बहाना तो कोई दारू के नाम से लाकडॉउन का उल्लंघन कर रहा है। गत दिवस नई मंडी थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद भी दुकानदारों को ना तो कोरोना का डर है और ना ही जिला प्रशासन का डर है।

शहर के कई इलाकों में तो हालात यह है कि पुलिस वालों की शह पर लगातार दुकान खोली जा रही है ल

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...